सुनीता असीम

समसामयिक

बढ़ गए हैं काफिले खामोशियों के।

कदम कम साथ हैं अब साथियों के।

****

बदन से जान का है फासला कम।

गिरे हैं फूल कितने टहनियों के।

****

तबाही का है मंज़र चारसू अब।

लगे झटके हैं सबको बिजलियों के।

****

हैं चहरे श्वेत पड़ते आज सबके।

उड़े हैं रंग भी तो तितलियों के।

****

कहीं खाना कहीं सिन्दूर गायब।

कदम ठिठके हुए हैं पुतलियों के।

****

सुनीता असीम

२१/५/२०२१

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...