सुनीता असीम

मेरी तो जान भी तुझमें बसी है।
कन्हैया तू ही मेरी जिंदगी है।
***
हमारा है मेरी सांसों में जबसे।
खुशी मिलती मुझे तो नित नई है।
***
नज़र जबसे  मिली मेरी हैं तुमसे।
जगी दिल में नई इक रोशनी है।
***
बड़े हो बे-मुरव्वत नंदलाला।
पिला नज़रों से दे दी तिश्नगी है।
***
यहीं सोचूं तुम्हें अपना बनाकर।
मेरे दिल ने करी क्यूं खुदकुशी है।
***
जरा ले लो सुनीता को शरण में।
हे मोहन इल्तिज़ा ये आखिरी है।
***
सुनीता असीम
२९/५/२०२१

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511