सुनीता असीम

तड़पता है इंसाँ बिचारा तुम्हारा।
कि केवल है अब तो सहारा तुम्हारा।
****
करो खत्म अब तो तबाही के मंजर।
बहुत हो चुका है ख़सारा तुम्हारा।
****
तुम्हारी है नाराजगी की वजह क्या।
समझ में न आए इशारा तुम्हारा।
****
निहोरे किए और की हैं चिरौरी।
कि रस्ता बड़ा है निहारा तुम्हारा।
****
अरज आपसे है यही मेरी कान्हा।
करो पूरा अपना वो वादा तुम्हारा।
****
सुनीता असीम
१४/५/२०२१

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...