एस के कपूर श्री हंस

*।।  प्रातःकाल   वंदन।।*
🎂🎂🎂🎂🎂🎂🎂
प्रणाम   स्नेह अभिव्यक्ति
आदर सुविचार हो।
प्रणाम    अभिवादन   का 
इक़   प्रसार      हो।।
प्रणाम हमारी      संस्कार
संस्कृति का है अंग।
*आज प्रातःकाल  प्रेषित*
*प्रणाम स्वीकार हो।।*
👌👌👌👌👌👌👌👌
*शुभ प्रभात।।।।।।।।।।।।।।।।।*
*।।।।।।।।।।।।।।  एस के कपूर*
👍👍👍👍👍👍👍👍




पत्रकारिता दिवस 30 मई के अवसर पर।।*
*।।पत्रकार से ही समाचार।।हाइकु।।*
1
पत्रकारिता 
आज की जरूरत
शुद्ध धारिता
2
पत्रकार है
कलम का सिपाही
वफादार है
3
है पत्रकार
शब्दों का जादूगर
विश्व आधार
4
ये समाचार
पत्रकार की देन
हर प्रकार
5
पत्रकारिता
कभी खुशी या गम
रोज़ भरता
6
पत्रकारिता
लिखे भविष्य का भी
दूरदर्शिता
7
ये पत्रकार 
लिखे यह सही ही
हो सरकार
8
ये पत्रकार
आज स्पष्टवादिता
है दरकार
9
ये पत्रकार
गलत सही चुन
बुरा नकार
10
पत्रकारिता
सकारात्मकता हो
तो सार्थकता
11
पत्रकारिता
यह है चौथा स्तंभ
लोकतंत्र का
12
ये पत्रकार
मीडिया का प्रभार
सुने पुकार
13
ये पत्रकार
ये संवाद संचार
आज आधार
14
ये पत्रकार
कलम तलवार
है ललकार
15
ये पत्रकार
कलम तलवार
है ललकार
16
ये पत्रकार
करे ख़बरदार
जवाबदार
17
पत्रकारिता
निष्पक्षवादिता
यही यथार्ता
*रचयिता।।एस के कपूर* " *श्री हंस* *"।।* *बरेली।।*
मोब  9897071046
        8218685464



*।।काफ़िया।। आरी।।*
*।।रदीफ़।। बहुत जरूरी है।।*
1
उसूल से करना वफादारी  बहुत जरूरी है।
हर बात में  सिलसिलेवारी बहुत जरूरी है।।
2
जिन्दगी तो  ऊपरवाले  की दी  नियामत है।
इसकी तो सही से  रखवारी बहुत जरूरी है।।
3
यह वक़्त बवा का   कोई जान जाया न जाये।
इस वक़्त सेहत की समझदारी बहुत जरूरी है।।
4
बाहर निकलना मतलब खुद जोखिम मोल लेना।
अभी कुछ दिन घर की चारदीवारी बहुत जरूरी है।।
5
दवा दुआ के साथ कोशिश करें अंदर टिकने की।
नहीं करे कोई बाहर  सवारी बहुत जरूरी है।।
6
दूर दूर रह  कर निभाने   हैं तुमको रिश्ते भी।
इस बात में तुम्हारी दिलदारी बहुत जरूरी है।।
7
*हंस* यह वक़्त खुद बचनेऔर परिवार बचाने का।
जान  लो कि तुम्हारी जवाबदारी बहुत जरूरी है।।
*रचयिता।।एस के कपूर "श्री हंस"*
*बरेली।।।।*
मोब।।।।।      9897071046
                    8218685464

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...