डॉ0 हरि नाथ मिश्र

*गीतिका*(आँखें)
देखें सदा सुंदर मंज़र,ये आँखें,
नहीं देख पातीं भयंकर,ये आँखें।।

विमल व्योम में बिखरी आभा से मंडित,
प्यारा सा देखें सुधाकर,ये आँखें।।

पर्वत से झर-झर उतरते जो झरने,
निहारें बना उन्हें दिलवर,ये आँखें।।

गोरी को देखें बिना रोके-टोके,
सदा दिव्य देवी बनाकर,ये आँखें।।

दीवानगी इनकी समझ में न आती,
 उठातीं कभी तो गिराकर, ये आँखें।।

धोती सदा दागे-नफ़रत को रहतीं,
सहज प्रेम-आँसू बहाकर, ये आँखें।।
           ©डॉ0हरि नाथ मिश्र
                9919446372

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511