डॉ0 हरि नाथ मिश्र

दोहे
दिनकर-लाली भोर लख,व्यग्र चित्त हो शांत।
अद्भुत महिमा भोर की,करे मुदित हिय क्लांत।।

साँझ-सवेरे,रात-दिन,नित श्रम करे किसान।
क्षुधा-तृप्ति सबकी करे, है जो कर्म महान।।

हों हर्षित पत्ते सभी,जब होती बरसात।
अवनि पहन धानी चुनर,दिखती है बलखात।

जहाँ एकता-प्रेम है,और अतिथि-सत्कार।
सुख-निवास बस है वही,घर-आँगन-परिवार।।

जलता नहीं अलाव अब,नहीं लगे चौपाल।
बदल गए हैं गाँव सब,सबकी उल्टी चाल।।
            ©डॉ0हरि नाथ मिश्र
                9919446372

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511