डॉ0 हरि नाथ मिश्र

कुण्डलियां

पूजा जग वट वृक्ष की,है वैज्ञानिक सोच,
सावित्री वट वृक्ष को,पूजा निःसंकोच।
पूजा निःसंकोच,मिला पति उसको वापस,
पिघले श्री यमराज,देख सावित्री तापस।
कहें मिसिर हरिनाथ,जगत में और न दूजा-
 बरगद तरु-व्रत सदृश,जो सावित्री-वट-पूजा।।

            ©डॉ0 हरि नाथ मिश्र
                 9919446372

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511