डॉ0 हरि नाथ मिश्र

*पितृ-दिवस*
जीवन-दाता जनक है,जैसे ब्रह्मा सृष्टि।
करे पिता-सम्मान जो,उसकी अनुपम दृष्टि।।

पिता देव के तुल्य है,इसका हो सम्मान।
इसका ही अपमान तो,कुल का है अपमान।।

चाल-चलन,शिक्षा-हुनर,सब सुख जो संसार।
चाहे देना हर पिता,सह कर कष्ट अपार ।।

पिता रहे चाहे जहाँ, रखे बराबर ध्यान।
सुख-सुविधा परिवार की,करे सदा कल्याण।।

पिता-पुत्र,पुत्री-पिता,जग संबंध अनूप।
राजा दशरथ राम का,जनक-जानकी भूप।।

कभी तिरस्कृत मत करें,वृद्ध पिता को लोग।
बड़े भाग्य जग पितु मिले,बने सुखद संयोग।।

यही सनातन रीति है,पितु है देव समान।
पिता के कंधे पर रहे,कुल-उन्नति-उत्थान।।

पितृ-दिवस का है यही,बस उद्देश्य महान।
हर जन के हिय में बसे,पिता-भाव-सम्मान।।
               ©डॉ0हरि नाथ मिश्र
                  9919446372

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...