डॉ0 हरि नाथ मिश्र

*दोहे*
चढ़कर उन्नति की शिखर,करें नहीं अभिमान।
संभवतः कल नष्ट हो,यह अपनी पहचान।।

हाथ बढ़ाकर थाम लें,उसका भी तो हाथ।
उन्नति-शिख पर जो चढ़े,देकर उसका साथ।।

सोच सदा सहयोग की,है मानव का धर्म।
प्रेम-भाव-सहयोग से,होता उत्तम कर्म।।

कहना कभी न चाहिए,करके जग उपकार।
ऐसा करना अंत में, देता  कष्ट  अपार।।

मात्र इसी सहयोग से, होता  सदा  विकास।
जन-जन का कल्याण हो,बस यह रहे प्रयास।।

नर-नारी-सहयोग को,सृष्टि-धर्मिता जान।
मिल कर ही दोनों करें,जीवन में उत्थान।।

विश्व-एकता तब रहे,जब हो उत्तम सोच।
करें भलाई मिल सभी,सबकी निःसंकोच।।
            ©डॉ0हरि नाथ मिश्र
                9919446372

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...