डॉ0 हरि नाथ मिश्र

*मयूर*
  *दोहे*(मयूर)
पावस-ऋतु अलमस्त छवि,घटा घिरे घनघोर।
मन-मयूर नर्तन करे,देखि नृत्य वन-मोर।।

नृत्य मयूरा है कड़ी,मध्य अवनि-आकाश।
जलद धरा धानी करे,लख मन हो न निराश।।

मोर-पंख-छवि है जगत,अद्भुत कला-प्रतीक।
कुदरत की कारीगरी,लगती परम सटीक।।

कार्तिकेय वाहन यही,देवतुल्य खग-वीर।
इसकी छवि को देख हो,प्रमुदित हृदय अधीर।।

सिर पर कलगी मोर के,शोभित मुकुट समान।
अनुपम पंख पसार खग,लगता शोभा-खान।।

धारे पंख मयूर की,सिर पर नंद-किशोर।
करते जन-जन को सदा,विह्वल-भाव-विभोर।।

यही राष्ट्र-पक्षी रुचिर,यही देश की शान।
इसकी रक्षा सब करें,यह भारत-पहचान।।
            ©डॉ0हरि नाथ मिश्र
                9919446372

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...