डॉ0 हरि नाथ मिश्र

*दोहे*(भोर)
पंछी-कलरव भोर का,देता हर्ष अपार।
जीवन के संगीत का,यही दिव्य आधार।।

भोर तिमिर-उर फाड़ कर,दे जग को उजियार।
उदित सूर्य की लालिमा,सुंदरता-आगार।।

जल-थल-नभ तीनों दिखें,परम दिव्य शुचि लोक।
भोर-भास्कर-किरण पा, प्राणी  रहें  अशोक।।

भोर-काल के सूर्य को,सब जन करें प्रणाम।
सूर्य-नमन के लाभ का, लगे न कोई दाम।।

तन-मन को ऊर्जा मिले, महिमा भोर महान।
भोर-काल का है यही, अति उत्तम अवदान।।
            ©डॉ0हरि नाथ मिश्र
                 9919446372

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...