सुनीता असीम

कुछ भी हो बस खिलखिलाते जाइए।
जिंदगी  के  सुख      उठाते  जाइए।
****
ख़ार सा जीवन हो जीते  क्यूं भला।
गुल खिला इसको सजाते  जाइए।
****
जुस्तजू जिनकी मुहब्बत हो फकत।
प्यार उनको भी सिखाते जाइए।
****
मत भरो इसमें कभी मायूसियाँ।
प्रेम के दीपक जलाते जाइए।
****
एक होकर हम रहें अद्वैत से।
राज हमको वो बताते जाइए।
****
सुनीता असीम
३१/६/२०२१

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511