एस के कपूर श्री हंस

पर्यावरण संरक्षण के स्लोगन।

1
जल बचत की रोज़ करो  चर्चा।
जल रहे सुरक्षित कम हो खर्चा।।
2
ए सी बिजली बत्ती बेकार न चले।
वाहन धुंआ यूँ ही   बेकार न जले।।
3
एक पेड़ कटे दस   वृक्ष लगें
तो बात   होगी        बराबर।
नहीं तो प्राणवायु का संकट
होगी भूल   हमारी  सरासर।।
4
गीले कूड़े   की    बने   खाद
और सूखा कूड़ा रीसायकल।
नहीं तो जान लीजिए  अभी
कूड़ा बनेगा    जंजाल  कल।।
5
पॉलीथिन का करें आप कम प्रयोग।
तभी पर्यावरण संरक्षण का होगा योग।।

___________________________________

*।। भावी पीढ़ी को सुरक्षित पृथ्वी, सौंप* *कर जाना, आज हमारी* *जिम्मेदारी है।।*
*।।विधा।।मुक्तक।।*
1
एक ही धरती    और   एक 
ही    आकाश है।
पर्यावरण नहीं  किया   शुद्व
तो तय विनाश है।।
यदि काटते रहे   वृक्ष      यूँ
ही    हम   अंधाधुंध।
जान लीजिए  बिछ  जायेगी
प्राणवायु की लाश है।।
2
हम ही दोषी और  जिम्मेदार
होंगें   विनाश   के।
हमारी भावी  पीढ़ी  सुरक्षित
गलत आभास के।।
हम करेंगें प्रकृति का   दोहन
और   बच जायेंगे।
हम ही जिम्मेदार   होंगे  इस
मिथ्या विश्वास के।।
3
समय से न चेतेआँधी सुनामी
बाढ़ से    तबाह   होंगें।
जाने कैसे और कब हम  इन
ख़तरों से आगाह होंगें।।
आधुनिकीकरण और प्रकृति
रक्षा चले   साथ साथ।
तभी भावी पीढ़ी   के    लिए
सही सलाह राह होंगें।।

*रचयिता।।एस के कपूर "श्री हंस"*
*बरेली।।।।*
मोब।।।।।      9897071046
                    8218685464

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...