साधना मिश्रा विंध्य

🙏शब्द साधना 🙏

राम नाम संजीवनी दीजिए कृपा निधान।
सारा जग व्याकुल हुआ कृपा करें भगवान।।

त्राहिमाम की गूंज से गूंजा सकल संसार।
हनुमत कृपा कीजिए हरिए दुख संताप।।

पंचमुखी हनुमान के दर्शन कष्ट मिटाए।
अवगुण से दूर हो जन्म सफल हो जाए।।

क्लेश विकार को भक्त शिरोमणि दूर करें तत्काल।
चरणों में समर्पित मैं नमन करूं हर बार ।।

साधना मिश्रा विंध्य

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...