रामकेश एम यादव

बरखा रानी!

आयी फिर से बरखा रानी,
ये तो है ऋतुओं की रानी।
बाँटेगी सुख-दुःख फिर ये,
लिखेगी कोई नई कहानी।

भींग रहे हैं महल-झोपड़ी,
भींग रहे हैं जड़ -चेतन।
भींग रहे हैं पंख -पखेरू,
भीग रहा है अंतर्मन।

बुझा रहे हैं प्यास परिन्दे,
औ देख रहे हैं सपना।
जग में नहीं पराया कोई,
हर कोई है अपना।

बादल लेता सागर से पानी,
नदी -सरोवर भरता।
फूल -फूल औ कली -कली की,
सबकी पीड़ा हरता।

खेतों में फसलें सजती हैं,
देख कृषक मुस्काते।
घर -घर अन्न भरेंगे एक दिन,
सपनों से लद जाते।

परिश्रम से हर काम है संभव,
बादल ऐसा कहता।
जो करता कुदरत की सेवा,
वर अमरत्व का पाता।

रामकेश एम.यादव(कवि,साहित्यकार),मुंबई

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511