देवानंद साहा आनंद अमरपुरी

.................. कोरोना और योग......................

भारत की  पौराणिक  परम्पराओं में  एक  है योग।
इससे  सदियों से भारतीय  रहे और रहेंगे निरोग।।

भारतीयों   की  आग्रह  को  मानकर  राष्ट्रसंघ  ने ;
21 जून घोषित  किया दिवस अंतरराष्ट्रीय  योग।।

प्रधानमंत्री  ने  लोहा  मनवाया है , पूरे  विश्व  को ;
इसका महत्व  समझाकर , बनाया इसे महायोग।।

नियमित रूप  से करने से , परिणाम  होते अच्छे ;
रह सकते स्वस्थ , कर प्राकृतिक साधन उपयोग।।

श्वसन प्रक्रिया,फेफड़ोंऔर विभिन्न योगाभ्यास से;
हम बना  सकते हैं  कोरोना  से खुद  को निरोग।।

विश्वगुरु  की  परम्परा  को ,  बढ़ाते  रहिये  आगे ;
"आनंद"अनुभव से अपनायें,जीवन-सिद्धि-योग।।

--------------------देवानंद साहा "आनंद अमरपुरी"

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511