संजय जैन बीना

*भारत देश महान*
विधा : कविता

मिलोगें तुम अगर देशके लोगों से 
तो उनकी भावनाओं को समझोगे। 
और देशके प्रति उनके भावों को
तुम निश्चित ही समझ पाओगें। 
फिर देशप्रेम की ज्योत जलाओगें
और भारत को महान देश बनाओगें। 
और इस कार्य में हम सभी अपनी
भूमिकाओं को निष्ठा से निभायेंगे।। 

करना है देश के लिए कुछ तो
सबसे पहले खुदको जगाओं। 
और अपना राष्ट्रप्रेम तुम दिखाओं
और देशवासीयों में राष्ट्रप्रेम जगाओ। 
तभी भारत को विश्व में स्थापित 
हमसब मिलकर कर पाएंगे। 
और इसे महान देश पूरे विश्व से 
हम लोग कहलवायेंगे।। 

हमारा भारतदेश भावना प्रधान
कृषि प्रधान कर्म प्रधान हैं और। 
न जाने कितने देवी देवताओं की
भारत जन्मभूमि और कर्मभूमि हैं। 
तभी तो यहाँ के कण कण में 
बसते है भक्त और भगवान। 
जो स्वयं बना देते है भारत को
अपने आप में ही बहुत महान। 
तभी तो पूरा विश्व अब कहता है की
भारत देश महान भारत देश महान।। 

जय हिंद जय भारत 
जय जिनेंद्र देव
संजय जैन "बीना" मुंबई
18/06/2021

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...