अतिवीर जैन पराग, मेरठ

 


हाथों से हाथ मिले :-


हाथों से हाथ मिले,
तुम हमें साथ मिले,
हम मिले तुम मिले,
मुन्ना की सौगात मिली.


प्रभु का आशीर्वाद मिला,
प्यार का वरदान मिला.
हम दोनों के सपनो को,
एक नया आयाम मिला.


हमारे दो हाथों को,
तीसरा एक हाथ मिला.
पीढ़ीयों की रस्म निभाने को,
मुन्ना का साथ मिला.


स्वरचित,
अतिवीर जैन पराग,
मेरठ


अतुल मिश्र अमेठी

लाखों दिवाने हमने देखे,
जो कहते है मरते है।
गर न मिला वो चेहरा,
फिर क्यूँ उसे जला देते है।
क्या ऐसा ही प्यार होता है......................


उसकी भी कुछ ख्वाहिश होगी,
जो तेरी ख्वाहिश है। 
वो मोहब्बत ही क्या, 
जिसमें सिर्फ अपनी खुशी सम्मिलित हो। 
क्या ऐसा ही प्यार होता है...................... 


मोहब्बत वो इबादत है, 
जो महबूब को खुदा बना देता है। 
वो समझेगें क्या लोग, 
जिनका शौखियत पेशा है।। 
क्या ऐसा ही प्यार होता है ...................... 


जिसके तूने सपने देखे, 
आंखों ने जिसे संजोया। 
हाल यूं उसका करते, 
क्या तेरा दिल न रोया।। 
क्या ऐसा ही प्यार होता है......................... 


"मेरी किस्मत ये खुदा तूने किस कलम से लिख दी। 
तूने मेरी मासूमियत को मायूसियत लिख दी।। "


............ ATUL MISHRA..................


ऑनलाइन कवि सम्मेलन       अररिया, बिहार

ऑनलाइन कवि सम्मेलन
      अररिया, बिहार


हिंदी साहित्य अंचल मंच अररिया, बिहार के तत्वाधान में आयोजित साप्ताहिक कवि सम्मेलन में लगभग 200 कवियों ने भाग लिये इसमें 15 कवियों ने सर्वश्रेष्ठ रचना सृजन किये, हिंदी साहित्य अंचल मंच के अध्यक्ष अशोक कुमार जाखड़ के द्वारा प्रतिदिन विषय दिया जाता था रचना लिखने के लिए बेवसाइट पर , संस्थापक अनुरंजन कुमार अंचल जी के द्वारा सर्वश्रेष्ठ रचनाकारों को चुने गए चुने गए रचनाकारों को सचिव शशिकांत " शशि", संरक्षक देव दीप " प्रज्वलित" और संचालिका अभिलाषा मिश्रा "आक्षांक्ष के द्वारा सम्मानित किये गये। चुने गये रचनाकारों का नाम इस प्रकार से है -:


1. अख्तर अली शाह "अनन्त"जी
2. अनन्तराम चौबे "अनन्त "जी
3. शकुन्तला जी
4. सौदामिनी खरे
5. सुनील कुमार "गुप्ता" जी
6. अपर्णा शर्मा शिव संगिनी जी
7. परमानंद निषाद जी
8. डॉ ० प्रभा जैन श्री जी
9. एच ० एस चाहील जी
10. निर्मल नीर जी
11. रमेश कुमार द्विवेदी चंचल जी
12. मनीषा दुबे जी
13. डॉ ० चमन सिंह जी
14. बाबा विद्यनाथ झा जी
15. महेंद्र सिंह बिलोटिया जी


नमस्ते जयपुर से- डॉ निशा माथुर

आज चूम लूं में इस धरा को  जिसपे में पली बढ़ी।
तिरंगे को भी चूम लूं, की ये है मेरा वतन मेरी जमीं।
जिस पर हम हर पल, हर घड़ी शिद्दत से करते है मान
वक़्त पड़े तो हम दुनियां को दिखा दें के सबसे पहले हिंदुस्तान।


तो आजके दिन पर दिखा दीजिये की मोहब्बत से बड़ा है देश।
प्रेम,प्यार,परिवार से के साथ है मेरा भारत देश।


आपका आज का दिन मोहब्बतों में बीते।
कुछ कह के बीते कुछ अनकहा ही बीते।
इसी शुभकामनाओं के साथ🙏🙏🙏🙏💐💐💐💐🌹🌹🌹🌹🍫🍫🍫🍫
नमस्ते जयपुर से- डॉ निशा माथुर🙏🍫


भरत नायक "बाबूजी" लोहरसिंह, रायगढ़(छ.ग.)

*"अलि"* (दोहे)
****************************
¶नेह लुटाता पुष्प पर, प्रेमिल-पहल-पुकार।
पीकर मधु-मकरंद को, करता अलि गुंजार।।


¶मँडराता है-हर कली, अलि-मन-मत्त-मतंग।
गीत मिलन-गाता चला, मधुकर मस्त मलंग।।


¶भिक्षु अकिंचन अलि बना, मन-मधुराग-पराग।
तृप्ति कहाँ पर प्रीति की? लहके लोलुप-लाग।।


¶सीख-मिटे हर भेद-मन, वाहित-वासित-वात।
संस्मृति अलि मधु-मुरलिका, परसन-पुण्य-प्रभात।।


¶सरसाया अलि-मन मगन, प्रेम-पुष्परस-पान।
आह्लादित है स्पर्श से, पाकर अलि अवदान।।
****************************
भरत नायक "बाबूजी"
लोहरसिंह, रायगढ़(छ.ग.)
****************************


डा. महताब अहमद आज़ाद  पत्रकार, कवि, (उत्तर प्रदेश) 

वेलेंनटाइन -डे
--------------------
हर सू है खुशियाँ छायें!
सब प्यार के नगमें गायें !!
मस्ती में सारे खोकर! 
वेलेनटाइन डे मनायें!! 


तंहाई भी दूर हो जाये! 
तू मेरे करीब आ जाये!! 
जब नज़र चुराकर जाये! 
बेचैनी मेरी बढ जाये!! 


न आँख तुम्हारी हो नम! 
न दिल में कोई भी हो ग़म!! 
मेरे हाथ में हाथ तुम्हारा! 
हो प्यार का पल पल मौसम!! 


न खौफ न कोई डर हो! 
खुशियों से भरा हर घर हो!! 
जब संग चलो तुम मेरे! 
फिर अपना सुहाना सफर हो!! 


यह प्यार की एक निशानी! 
एक इसमें छुपी है कहानी!! 
वेलेनटाइन डे दिन आया! 
मिलने आजा दिल जानी!!


अनन्तराम चौबे      अनन्त    जबलपुर म प्र

          सुबह सुबह सूरज की लाली


सुबह सुबह 
सूरज की लाली
तन मन को भाती है ।
ठंड के इस मौसम में
सबका मन लुभाती है ।
सुबह से दिखती है 
सूरज की लाली ।
छट जाती है 
रात वो काली ।
सूरज की किरणो से
सबको उर्जा मिलती है ।
वन उपवन के पेड़ 
पौधों की ओस 
बूंदें हटती है  ।
सुबह सुबह सूरज 
की लालिमा सबके
मन को भातीं है ।
सुबह सुबह सूरज
की किरणें ठंडी
को दूर भगाती है ।
गरीबो की गरीबी को
धूप ही लाज बचाती है ।
ठंड के इस मौसम में
ठंड से मुक्ति मिलती है ।
सुबह सुबह सूरज की
किरणें सबके तन मन
को बहुत ही भाती है।
सुबह सुबह सूरज की
लाली सबके तन मन
को बहुत लुभाती है ।


  अनन्तराम चौबे
     अनन्त 
  जबलपुर म प्र
  1856 /634
 9770499027


नीरज कुमार द्विवेदी बस्ती - उत्तर प्रदेश

14 फरवरी - एक सन्देश शहीदों का


चूम चूम चूम ले तू  देश  की  ये  मिट्टी
गंगाजल जमजम से भी पवित्र ये मिट्टी
मन में वन्दे मातरम के गीत ही तू गाता चल
मन में बसे द्वेष भाव सारे तू मिटाता चल
जय हिन्द जय हिन्द नारा तू लगाए जा
गर दीन दुखी कोई मिले गले तू लगाये जा
तू चरणों की भारती के करे सदा वन्दना
कर देश के हवाले खुद को रख कोई रंज न
रक्षा इस देश की है अब तेरे हाथों में
विश्वास नहीं मुझे नेता जी की बातों में
हिन्द जैसा विश्व में कोई देश दूजा नहीं
जननी मातृभूमि से बड़ी कोई पूजा नहीं
देश पर बलिदान हो कोई इससे बड़ा काम नहीं
इससे अधिक जीवन का जग में है दाम नहीं।।
नीरज कुमार द्विवेदी
बस्ती - उत्तर प्रदेश


नीरज कुमार द्विवेदी बस्ती - उत्तरप्रदेश

14 फरवरी : पुलवामा हमला(शहादतदिवस)
14 फरवरी ऑनलाइन सम्मेलन हेतु
दहल गईथी घाटी उस दिन आतंकी अंगारों से
थे दहशतगर्द जो लेकर आये लाहौरी दरबारों से
रक्त बहा था माँ की गोद में माँ के रक्षक बेटों का
हिन्दुस्तान ये चीख उठा था दर्द भरी चीत्कारों से।


इतने दुख में भी नेताजन भाषा अपनी अपनी बोल रहे थे
ले बैठ तराजू वोट बैंक की रोटी राजनीति की तौल रहे थे
आवाज उठी थी मन्दिर मस्जिद, हर गिरिजाघर गुरुद्वारों से
अब दहला दो पिण्डी और कराची देश भक्त ये बोल रहे थे।।


सबक इन्हें सिखलाने का फिर मोदी जी ने जरा विचार किया
सेना को आदेश दिया और उसने प्लान नया तैयार किया
जो छिपकर आते थे चोरों से उनकी औकात उन्हें दिखलाने को
वीर जवानों ने उनके घर में घुसकर फिर बम्बों से बौछार किया।।


लगे रडार बहुत थे पाक में जिसका कुछ अपना काम ही है
लेकिन हिन्द के फौजी थे ये मारकर आना जिसका काम ही है
ये उसी हिन्द के फौजी थे जिसके सम्मुख हथियार था डाला उसने
पाक का हिन्द फौज की ताकत से सबसे कायर फौज का नाम ही है।।
नीरज कुमार द्विवेदी
बस्ती - उत्तरप्रदेश


नीरज कुमार द्विवेदी बस्ती - उत्तरप्रदेश

14 फरवरी : पुलवामा हमला(शहादतदिवस)
14 फरवरी ऑनलाइन सम्मेलन हेतु
दहल गईथी घाटी उस दिन आतंकी अंगारों से
थे दहशतगर्द जो लेकर आये लाहौरी दरबारों से
रक्त बहा था माँ की गोद में माँ के रक्षक बेटों का
हिन्दुस्तान ये चीख उठा था दर्द भरी चीत्कारों से।


इतने दुख में भी नेताजन भाषा अपनी अपनी बोल रहे थे
ले बैठ तराजू वोट बैंक की रोटी राजनीति की तौल रहे थे
आवाज उठी थी मन्दिर मस्जिद, हर गिरिजाघर गुरुद्वारों से
अब दहला दो पिण्डी और कराची देश भक्त ये बोल रहे थे।।


सबक इन्हें सिखलाने का फिर मोदी जी ने जरा विचार किया
सेना को आदेश दिया और उसने प्लान नया तैयार किया
जो छिपकर आते थे चोरों से उनकी औकात उन्हें दिखलाने को
वीर जवानों ने उनके घर में घुसकर फिर बम्बों से बौछार किया।।


लगे रडार बहुत थे पाक में जिसका कुछ अपना काम ही है
लेकिन हिन्द के फौजी थे ये मारकर आना जिसका काम ही है
ये उसी हिन्द के फौजी थे जिसके सम्मुख हथियार था डाला उसने
पाक का हिन्द फौज की ताकत से सबसे कायर फौज का नाम ही है।।
नीरज कुमार द्विवेदी
बस्ती - उत्तरप्रदेश


अर्चना द्विवेदी अयोध्या उत्तरप्रदेश

 


प्रेम नशा होता एक ऐसा,
पाँव बहक ही जाते हैं।
छूतीं जब साँसों को साँसें,
तन मन महक ही जाते हैं।


बियाबान भी मधुवन लगता,
इक उसके आ जाने से।
बिन मौसम बारिश हो जाती,
केश घने  बिखराने  से।।


भ्रम सा बना रहे इस मन में,
सपनों में वो आएगा।
मुझे जगाकर मीठी धुन में,
राग प्रणय वो गाएगा।।


तन मन दोनों उसके वश में,
साँसों पर उसका पहरा।
दर्पण  रूठा  रहता,जिसको,
भाये न  कोई  चेहरा।।


जाने-अनजाने,होठों पर ,
बात उसी की होती है।
इक इक यादें मोती जैसी,
चुन चुन जिसे पिरोती है।।


उसकी यादों में बह जाना,
तीरथ पावन लगता है।
मिलने की चाहत में  तारे,
गिनकर दिल ये जगता है।।


मात्र तनिक आलिंगन से ही,
सुध बुध खोती जाती है।
तप्त हृदय के जलते तल पर,
शीतल जल बिखराती है।।


शून्य  लगे  ये  जीवन  सारा
उसके बिन अस्तित्व इकाई
जग,वन,पथ लगते हैं प्यारे
चलता बन जब परछाई।।


अर्चना द्विवेदी
अयोध्या उत्तरप्रदेश


 


निशा"अतुल्य"

निशा"अतुल्य"
     देहरादून
      हमसफ़र
दिनाँक      13/ 2/ 2020



मेरी पहले बात सुनोगे
मन में सब बात गुनोगे
मन सँग जब विचार मिलेंगे
सफल सतपदी तब ही होगी
*सँग मैं तब ही चलूँगी*


सुनलो मेरी बात जानम
हर जन्म मैं साथ चलूँगी
करना होगा तुमको वादा
प्रताड़ना मैं नहीं सहूंगी।


कर्तव्य अपने पूर्ण करूँगी
बिन बात की बात नहीं सहूंगी
रखना होगा तुम को ध्यान
दहेज की नहीं बात सुनूँगी।


साथ चलना बन के साथी
सुख दुःख सब सँग सहूंगी
रहेंगे जैसे दीया और बाती 
नही कोई दुर्व्यवहार करूँगी।


जान लो तुम बात अब ये
हूँ नहीं अबला सनम मैं
उलटी गर कोई बात हुई--- तो
सनम मैं अलग होऊंगी ।


स्वरचित
निशा"अतुल्य"


सुषमा मलिक "अदब" रोहतक (हरियाणा)

"मेरी महबूबा, खाकी वर्दी"


हर पल रहती ये साथ मेरे, और कहती मैं तेरी महबूबा हूं!
ये डूबी है मेरी मोहब्बत में, मैं इसकी मोहब्बत में डूबा हूं!!
समझकर इसे महबूबा अपनी, मैं इस पर जान लुटाता हूँ!
हर साल मैं इसी के साथ, अपना वैलेंटाइन डे मनाता हूं!!


देखकर इसकी शान निराली, ये मेरे दिल को भा जाती है!
फौलादी सीना तन उठा, जब ये मेरे तन पर छा जाती है!
ये सजाती मेरे तन को, मैं खून से इसकी मांग सजाता हूं!
हर साल मैं इसी के साथ, अपना वैलेंटाइन डे मनाता हूं!!


होली, दीवाली, दशहरा जो हो, या हो त्यौहार राखी का!
मेरे तन पर तो पहरा रहता, बस मेरी इस वर्दी खाकी का!!
इसका साथ पाकर मैं, अपना अब घर गाँव भूल जाता हूँ!
हर साल मैं इसी के साथ, अपना वैलेंटाइन डे मनाता हूं!!


इस खाकी वर्दी पर ही तो, हर फौजी की जान कुर्बान है!
जय हिंद बोल उठे "मलिक", देख  देश का हर जवान है!
इसे पहन हर चोटी पर,  देश का तिरंगा झंडा लहराता हूं!
हर साल मैं इसी के साथ, अपना वैलेंटाइन डे मनाता हूं!!


सुषमा मलिक "अदब"
रोहतक (हरियाणा)


Sushma Malik D/0 Sh. Karan Singh Malik
House no. 3103/1
Shastri nagar, hissar by pass, Rohtak (haryana)
Cont. No. 9813434791, 8199900463


अवनीश त्रिवेदी "अभय"

ग़ज़ल


तिरी   याद  को   हम   सँजोते  रहेंगें।
अश्कों   से    आँखे    भिगोते  रहेंगें।


मिलो अब मुझे कुछ सुनो भी हमारी।
युं कब तक  तिरे  ख़्वाब  होते  रहेंगें।


सहर हो गई आप घर  से  निकलिए।
फ़क़त शाम  तक  आप  सोते  रहेंगें?


मलाल कुछ भी हो उसे आप जानो।
सदा   हम  दिली  मैल  धोते   रहेंगें।


रहो ख़ुश सदा  आरजू अब मिरी हैं।
तिरे   प्यार   में  जान  खोते   रहेंगें।


कभी इक ख़ुशी भी मुनासिब मुझे हो।
सदा   क्या  फ़क़त  साथ  रोते  रहेंगें।


यकीं हैं कभी तो फसल  भी  उगेगी।
इसी   ख़्याल  से  बीज   बोते  रहेंगें।


कभी मिल न पाए हमें आप तो फिर।
तिरी   याद  का   बोझ   ढोते   रहेंगें।


भरोसा "अभय" हैं कभी पार होंगे।
नहीं    आप   ऐसे   डुबोते   रहेंगें।


अवनीश त्रिवेदी "अभय"


श्याम कुँवर भारती  बोकारो झारखंड

भोजपुरी होली -सिमवा पर गोली दागे 
साइया भईले पहरेदार 
सिमवा पर गोली दागे |
हमरो जवनिया दरदिया ना बुझे ,
देशवा के आगे उनके कुछउ न सूझे |
गावे लोगवा फगुआ लहरेदार 
सिमवा पर गोली दागे |
गवना कराई सइया,पलटनिया बनी गइले ,
आई गइले फागुन साजन नथुनीया भूली गईले|
बहे फगुनी बयार,छ्छ्ने जियरा हमार ,
सिमवा पर गोली दागे |
सखिया सहेली लरकोर हो गईली |
जोहत सजनवा अंगनवा भोर हो गईली | 
मारी दुशमनवा भगावा सीमापार ,
सिमवा पर गोली दागे |
श्याम कुँवर भारती 
बोकारो झारखंड


यशवंत"यश"सूर्यवंशी  भिलाई दुर्ग छग

🌷यशवंत"यश"सूर्यवंशी🌷
      भिलाई दुर्ग छग



विषय🥀 रोटी🥀


विधा कुण्डलिया छंद



रोटी रोजी के बिना,नहीं रहे इंसान।
रहकर भूखे उदर में,जीवन नहि आसान।।
जीवन नहि आसान,नये पथ बढ़ने आगे।
भरे नहीं जब पेट,करे क्या उठकर जागे।।
कहे सूर्य यशवंत,तोड़ दो ऊंची चोटी।
मिल जाए परिवार,खुशी दो पाकर रोटी।।


 



🌷यशवंत"यश"सूर्यवंशी🌷
      भिलाई दुर्ग छग


सुनीता असीम

मुक्तक
बुधवार
१२/२/२०२०



हो गई हमको अदावत इक्तिजा की बात से।
और बढ़ती नफरतें हैं आदमी की जात से।
बढ़ रहीं इसकी जरूरत और पैसों की कमी-
ये नहीं चिन्ता में सोया आज कितनी रात से।
***
सुनीता असीम


सुनीता असीम

ये सताता रहा खयाल हमें।
साथ तेरे है क्या मलाल हमें।
***
क्यूं निकाल दिया हमें दिल से‌।
प्रेम के पद पे कर बहाल हमें।
***
कर दिया तंग क्यूँ हमें तूने।
आज चुभता यही सवाल हमें।
***
घूरती सी निगाह से देखते।
कर रही हैं लगा हलाल हमें।
***
डूब जाएँ शबाब में .......तेरे।
उससे पहले जरा संभाल हमें।
***
सुनीता असीम
१२/२/२०२०


देवानंद साहा"आनंद अमरपुरी"

..................... हमें तो ..........................


कोई साथ न दे , हमें  तो  चलने  की  आदत है।
परेशानी जो हो , हमें तो  जलने  की आदत है।।


मुश्किलेंआती रहती हैं यूं तो जिंदगी की राहों में;
मुश्किलों  में  ही , हमें तो  पलने  की आदत है।।


कांटे  हजार  बिखेरे  हैं राह में  हमारे रकीबों ने ;
कांटों से बचकर,हमें तो निकलने की आदत है।।


अपने  ही  जब  बेगाने  जैसे हो  जाया  करते   ;
ऐसों को छोड़कर,हमें तो बहलने की आदत है।।


जितनी  भी  गर्मी  हो   या  जितनी  भी   सर्दी ;
हर मौसम में ही , हमें तो टहलने की आदत है।।


चाहे  जितनी  ठोकरें  मिल  जाए  इन  राहों में ;
हर  ठोकरों से , हमें तो संभलने  की आदत है।।


उम्र  के आखरी  दहलीज पर  खड़े हैं "आनंद" ;
खुशी मिल जाए, हमें तो मचलने की आदत है।।


------------------- देवानंद साहा"आनंद अमरपुरी"


एस के कपूर श्री*  *हंस।बरेली*

*तेरे विचारों से ही तेरे विचारों का*
*निर्माण होगा।।।।।।।।मुक्तक।।।*


तेरे विचार ही चल कर फिर
तेरे शब्द  वर्ण बनेंगें।


तेरे शब्द फिर  आगे   सिद्ध 
तेरा     कर्म    करेंगें।।


तेरे कर्म  ही  निर्माण करेंगें
व्यक्तित्व  ओ  चरित्र।


निश्चित होगा जिससे  कैसे 
तेरे भाग्य धर्म चलेंगें।।


*रचयिता।एस के कपूर श्री* 
*हंस।बरेली*
मोबाइल9897071046
            8218685464


एस के कपूर श्री हंस।।।।।।बरेली।

*नारी का   सम्मान।*
*कार्य महान।हाइकु*



कन्या का दान
विवाह का संस्कार
कार्य महान


बहु बेटी है
वह किसी की बेटी
तेरी शान है


बहू सम्मान
नहीं  है धन लक्ष्मी
तेरा है मान


नारी पूज्य है
ये सिखाते संस्कार
यही धर्म है


माँ की ये दुआ
जिसे भी मिलती है
सफल हुआ



नारी से सृष्टि
सम्मान की दो दृष्टि
होती है वृष्टि


*रचयिता।एस के कपूर*
*श्री हंस।।।।।बरेली।।।*
मोबाइल 9897071046
             8218685464


एस के कपूर श्री हंस।।।।।।बरेली।

वेब पोर्टल पर प्रकाशित करने के लिए
नाम एस के कपूर श्री हंस
स्टेडियम रोड
बरेली(ऊ प)
कविता
विविध मुक्तक माला।।।।।।।
1,,,,,,,
।।।आंतरिक शक्ति।।।।।।।। 
।।।।।।।।।।मुक्तक।।।।।।।।।।।
मत  आंकों     किसी  को    कम ,
कि सबमें कुछ बात होती है।


भीतर छिपी प्रतिभा कीअनमोल,
  सी    सौगात     होती   है।।


जरुरत है तो  बस उसे पहचानने,
और फिर निखारने  की।


तराशने  के बाद  ही  तो  हीरे से,
मुलाकात    होती     है।।


रचयिता।।।।एस के कपूर श्री हंस
बरेली।।।।।।।।।।। ।।।।।।।।।।।।
मोब  9897071046।।।8218685464।।।।।।।।
2,,,,,,
।। सफलता का सम्मान।।।।।।।।।।।।।।।।
।।।।।।।।।।।।मुक्तक।।।।।।


नसीबों  का   पिटारा   यूँ    ही
कभी खुलता नहीं है।


सफलता का सम्मान जीवन में
 यूँ ही घुलता नहीं है।।


बस कर्म  ही लिखता है  हाथ
की   लकीरें  हमारी ।


ऊँचा  हुऐ बिना  आसमाँ  भी
कभी झुकता नहीं है।।


रचयिता।।।।।एस के कपूर
श्री हंस।।।।।।बरेली।।।।।।
मोब  9897071046।।।।।
8218685464।।।।।।।।।।
3,,,,,
सत्य कभी मरता नहीं है।।।।
।।।।।।।।।मुक्तक।।।।।।।।।।


सच  कभी    मरता    नहीं
हमेशा  महफूज़   होता है।


ढेर में दब कर  भी जैसे ये 
चिंगारी और फूस होता है।।


लाख छुपा ले कोई उसको
काल  कोठरी   के  भीतर।


सात  परदों के पीछे से भी
जिंदा   महसूस   होता  है।।


रचयिता।।।।एस के कपूर श्री
हंस।।।।।।बरेली।।।।।।।।।।।
मोब  9897071046।।।।।।
8218685464।।।।।।।।।।।
4,,,,
सत्य कभी मरता नहीं है।।।।
।।।।।।।।।मुक्तक।।।।।।।।।।


सच  कभी    मरता    नहीं
हमेशा  महफूज़   होता है।


ढेर में दब कर  भी जैसे ये 
चिंगारी और फूस होता है।।


लाख छुपा ले कोई उसको
काल  कोठरी   के  भीतर।


सात  परदों के पीछे से भी
जिंदा   महसूस   होता  है।।


रचयिता।।।।एस के कपूर श्री
हंस।।।।।।बरेली।।।।।।।।।।।
मोब  9897071046।।।।।।
8218685464।।।।।।।।।।।


एस के कपूर "श्रीहंस बरेली

*जीवन परिचय।*
*(साहित्यिक,सामाजिक, सेवाकाल,)*
*नाम - एस के कपूर "श्रीहंस"*
*पता- 06,पुष्कर एन्कलेव।टेलीफोन टावर के सामने*। *स्टेडियम रोड*। *बरेली* *(ऊ* *प्र)।(243005)*


*आयु।70वर्ष*
*व्यवसाय।सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक.स्टेट बैंक, बरेली मुख्य शाखा।*


*साहित्यिक कार्य।कविता।लेखन।मुख्य विधा* *मुक्तक,छंद मुक्त (तुकांत), हाइकु, गद्य(आलेख)*
*विशेष उपलब्धि* , *5000 से अधिक मुक्तकों की रचना अबतक।*
*विस्तृत वर्णन,,,,,,,,*
*1/लगभग 15 सामाजिक ।साहित्यिक ।वरिष्ठ नागरिक।सामाजिक ।सांस्कृतिक संस्थायों से  सम्बन्धित,मेंबर व  वरिष्ठ पदाधिकारी के रूप में।*
*2. संस्थापक अध्यक्ष।पीलीभीत मिडटाउन जेसीस।वर्ष 1986।स्टेट वाईस प्रेजिडेंट 1987।स्टेट ट्रेनर 1988।*
*एवमं*
*संस्थापक अध्यक्ष।सेवा निर्वत एस बी आई अधिकारी सामाजिक क्लब।बरेली।अध्यक्ष अक्टूबर2016 से अक्टूबर 2018 तक।वर्तमान में क्लब के सरंक्षक।क्लब द्वारा नियमित रूप से सामाजिक सेवा कार्य सम्पन्न ,में निरंतर सहभागिता।*


*3/दूरदर्शन  ,आकाशवाणी बरेली,रामपुर पर कार्यक्रम प्रस्तुत किये। व यूट्यूब ,वेब पोर्टल, इंडिया समाचार 24 टी वी , डी टी वी लाइव,अक्षरवार्ता, सुप्रसिद्ध e जर्नलस पर वीडियो, रचना ,आलेख प्रकाशित प्रस्तुति।*
*4/अनेक पत्र पत्रिकाओं में रचनायें आलेख प्रकाशित।*
*उदहारण।आई नेक्स्ट ।अबतक 144 लेख ।गीत प्रिया।परफेक्ट जौर्निलिस्ट।हेल्थ वाणी। रोहिलखण्ड* *किरण।प्रेरणा अंशु। काव्य मृत ।काव्य रंगोली ।स्वर्ण धारा। प्रणाम पत्रिका व अनेक संस्थाओं की मासिक e पत्रिकायें।इंकलाब।एक कदम सहित्य कीं ओर।*
*विनायक शक्ति। आध्यात्मिक काव्यधारा, काव्यरंगोली और अन्य कई व स्टेट बैंक की अनेक* *पत्र पत्रिकायों ,कलीग,सेकंड इनिंग्स,हमदोस्त आदि में सैंकड़ों लेख  व कविताएं प्रकाशित।*
*एवमं*
*सेलेक्टेड न्यूज़ मासिक समाचार पत्र का संपादन मई 2014 से मई 2016 तक किया।*
*4आ।*
*साहित्य संगम संस्थान ,दिल्ली*
*विश्व जन चेतना ट्रस्ट,काव्य* *रंगोली,अध्यात्म्य साहित्य काव्य धारा, काव्यामृत, व मानव सेवा क्लब व अन्य लगभग 10 संस्थायों  द्वारा 200 से अधिक भौतिक व डिजिटल सम्मानपत्र ,स्मृति चिन्ह प्रदत्त।*
*5/क्विजमास्टर  व कार्यक्रम संचालन  में विशेष अभिरुचि व क्विज से सम्बंधित गेम्स कराने का लंबा अनुभव।कॉलेज ,संस्थायों में मोटिवेशनल लेक्चर के रूप में, कई बार कार्यक्रम प्रस्तुत।*
*6/सेवा निवृत्त प्रबंधक,*
*भारतीय स्टेट बैंक,*
*बरेली शाखा , ऊ प्र,(वर्ष जून 2010में)*
*7/शिक्षा।एम एस सी (रसायन शास्त्र),* 
*सी ए आई आई बी (भाग 1)*
*8।चीफ आफ इंटरवियू बोर्ड।महिंद्रा बैंक कोचिंग।*
*बरेली में 2011से 2017 तक कार्य किया।*
*8अ।लगभग 15 सामाजिक, साहित्यिक, व्हाट्सएप्प ग्रुप्स का एडमिन।*
*9।ऊ प्र बुक ऑफ रिकार्ड्स द्वारा 14 अक्टूबर,2017 को ट्रॉफी।मैडल ।प्रमाणपत्र प्रदत्त*
*10। 03 feb 2019 को एक outside मेंटर के रूप में एक पृथक बैंक पेंशनर्स क्लब (बरेली में ),की आधारशिला रखने में सहयोग।*
*11.जिला विज्ञान क्लब, बरेली के कार्यक्रमों में निरन्तर निर्णायक की भूमिका निभा रहे है और अभी जारी है।*
*12,विभिन्न स्कूलों कॉलेज में निम्नलिखित विषयों पर लेक्चर दिये हैं और जारी है।*
How to prepare for competition and interviews
And corporate jobs
Situation analysis (case studies), unsuccessful to successful,despair to hope.
Personality development
And many more similar lectures
Stress, time management
Effective public relations, public speaking
Image building,self confidence
*13......वेस्ट used सामान से खूबसूरत हैंडीक्राफ्ट ,डेकोरेशन आइटम बनाना।*


*एस के कपूर "श्री हंस"*
*बरेली(ऊ प)*
*मो       9897071046*
*मोब     8218685464*
*अनुलग्नक,, स्वयं चित्र व विभिन्न कार्यक्रमों के उदाहरण स्वरूप कुछ चित्र*


एस के कपूर श्री हंस* *बरेली*

*कद्र तेरे किरदार की होती है।*
*मुक्तक*


जीत तो हमेशा विवेकी और
समझदार की होती है।


दोस्ती  पक्की  भी  बस एक
वफादार  की  होती है।।


हो तेरी  कोशिश  सूरत  नहीं
सीरत को चमकाने की।


क्योंकि  कद्र तेरी  नहीं   तेरे
किरदार  की  होती  है।।


*रचयिता।एस के कपूर श्री हंस*
*बरेली*
मोबाइल।     
9897071046
8218685464


सत्यप्रकाश पाण्डेय

चुरा लूं तेरी आँखों का काजल
दिल में तुझे बसा लूं
तुम ही तो मेरी जीवन सुरभि 
सांसों में तुम्हें रमा लूं


खोया खोया सा रहता हूं मैं
जब होता नहीं दीदार
भूल जाता मैं गम दुनियां के
जब मिलता तेरा प्यार


जन्नत लगता सानिध्य तुम्हारा
तुम बसन्त की बहार
सब अनुराग लुटा दूँ तुम पर
मेरे जीवन के आधार


राग रंग तुम सौम्यता हो मेरी
अलक तेरी मनभावन
तिरछी चितवन मन को मोहे
गात तेरा अति पावन


बस जाओ मेरे दिलवर दिल में
खुले है हृदय कपाट
सत्य समर्पित प्रियतमा तुमको
हर पल जोहे तेरी बाट।


सत्यप्रकाश पाण्डेय


Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...