डा0विद्यासागर मिश्र  सीतापुर/लखनऊ उ0प्र0

माँ


अवधी छन्द
महतारी पियारु करे हमका,
दिन रात हमें कनिया मा खेलावैं।
नह्वावैं धोवावैं सुबेरे हमें,
अरु लोरी सुनाके हमें बह्लावैं।
जब भूख लगे हमका कबहू,
महतारी हमै भरि पेट खवावैं।
नजराये कही मेरा लाल नहीं,
अंचरा मा छुपाय कै दूध पियावैं।।
रचनाकार
डा0विद्यासागर मिश्र 
सीतापुर/लखनऊ
उ0प्र0


कुमार कारनिक  (छाल, रायगढ़, छग)  


  *हाथी से परेशान*
   मनहरण घनाक्षरी
   ----------------------
हाथियों    से   परेशान,
है    फसल    नुकसान,
होते    सब   हलाकान,
         फसल बचाईये।
0
जंगल   से  आते  गांव,
चुपके   से   दबे   पांव,
दशहत  मे   है    जान,
        जिंदगी बचाईये।
0
नित   पेड़   कट   रहा,
वन   नही    बच   रहा,
वो जाएं तो जाएं कहां,
         जंगल बचाईये।
0
अभ्यारण्य  बनाना  है,
पशुओं  को  बचाना है,
वनों  से  है  जिनगानी,
     स्वयं को जगाईये।



■छग के वन ग्रामों में 
हाथियों  का  दशहत है,
इस    समस्याओं    को 
 उकेरने    की   कोशिश 
किया है।■
                    *****


कुमार कारनिक
 (छाल, रायगढ़, छग)  


वसंत जमशेदपुरी

कुछ मोती कुछ कंकड़-पत्थर


मैं झोली में ले कर आया
कुछ मोती कुछ कंकड़-पत्थर
तुमको यदि स्वीकार नहीं तो
और नहीं कुछ इससे बेहतर |


मैंने वचन दिया था तुमको
गीत तुम्हारे नाम लिखूँगा
जब-जब उगता सूरज देखूँ
दिलबर तुम्हें सलाम लिखूँगा
इसी लिए निकले हैं कैसे
गीत मेरे देखो सज-धज कर |


गीत तुम्हारे अधरों के हैं
गीत तुम्हारे हैं कपोल पर
कटिचुंबी केशों पर मैंने
गीत लिखे मीठे सुबोल पर 
गीत लिखे दिन के उजास में
गीत लिखे रातों में जग कर |


मृदु भावों के शब्द-सुमन ले
हार बनाया है गीतों का
और तुम्हारी ही सुधियों से
द्वार सजाया है गीतों का
होगा अति उपकार तुम्हारा
स्वीकारो यदि आगे बढ़ कर |


मैं झोली में ले कर आया
कुछ मोती कुछ कंकड़-पत्थर
तुमको यदि स्वीकार नहीं तो
और नहीं कुछ इससे बेहतर |
-वसंत जमशेदपुरी


सुनील चौरसिया 'सावन',    प्रवक्ता, केंद्रीय विद्यालय टेंगा वैली,     अरुणाचल प्रदेश

 


कविता-
ज़िन्दगी इक नदी...


जिंदगी इक नदी है
 अनवरत प्रवाह
 किए बिना परवाह
 आगे बढ़ते ही जाना 
वापस कभी ना आना 
'सावन' समय के साथ
 कदमताल मिलाना
 धार से अलग हो
 खेतों में जाना
 लोक कल्याण हेतु
 खुद को मिटाना
 यही तो नदी है
 यही जिंदगी है



कहीं है सुखद- शांति 
कहीं अशांति- क्रांति 
कहीं है पारदर्शिता
 तो कहीं भ्रम- भ्रांति 


मन से गुनो
नदी से सुनो-


 मृत्यु की निनाद 
और जीवन का संगीत 
करो फूलों से, शूलों से,
पत्थरों से प्रीत


 वह जीवन है नीरस
 जहां आंसू नहीं 
जहां समस्याएं नहीं 
जहां आलोचक नहीं 


है दुख में ही गति 
है दुख में प्रगति 


सोया है सुख का सागर 
ओढकर दुख का तरंग 
यही है जीवन का रंग


 दुख हो या सुख
 सदा गुनगुनाना 
सदा मुस्कुराना
आगे बढ़ते ही जाना 
यही तो नदी है
 यही जिंदगी है



   सुनील चौरसिया 'सावन',
   प्रवक्ता, केंद्रीय विद्यालय टेंगा वैली, 
   अरुणाचल प्रदेश
   9044974084, 8414015182


अवनीश त्रिवेदी "अभय"

नारी की महिमा



हे! जगतजननी नारी तुमको मम कोटि प्रणाम हैं।
तुम्हीं से  ही  पुष्पित  पल्लवित  सारे  आयाम  हैं।
इसी    संसार    में    तुम्हारे   उपकार   घनेरे   हैं।
तुमसे  जहाँ  की  शोभा  और  हर  साँझ सवेरे हैं।
हर हारे थकित मनुज को तुम इक हौसला दिलाती।
जो प्यास से हो व्याकुल उसे शीतल वारि  पिलाती।
तुम बिन ये  जीवन  सूना  हर  सुख फ़ीके लगते हैं।
साथ  आपका  हो तो हर  लब्ज  सलीक़े  लगते हैं।
बौने   शब्द  पड़  जाते   कीर्ति  तुम्हारी  कहने  में।
रण  में  भी  संबल  देती  हो   तलवारें   गहने  को।
जब जब जरूरत पड़ी साहस अदम्य दिखलाया हैं।
आँच देश पर न आये सबको सबक  सिखलाया हैं।
हम  ऋणी  आपके  हे  नारी  जीवन  भर  रहते  हैं।
इस सकल विश्व मे सबसे  उत्तम  तुमको  कहते  हैं।
तिमिर  में  चपला  बनती  मृगसिरा  में  पुरवाई  हो।
स्वर  कर्ण  प्रिय  लगते तुम पाणिग्रहण शहनाई हो।


अवनीश त्रिवेदी "अभय


 


कवि अतिवीर जैन पराग, मेरठ

सभी को नमन,


अजीब सनम :-


करती है प्यार भी और नफरत भी,
कभी हँसती औ मुस्कराती है,
कभी बेबात ही रुठ जाती है,
बुन्दा- बादी को बाढ़ बनाती है.
अजीब सनम है मेरी, 
अपनी भी है परायी भी.


कभी पास आने नही देती, 
कभी बिन कहे लिपट जाती है,
चाहती है उससे दूर ना जाऊँ,
पास रहूँ पर पास ना आऊं.
अजीब सनम है मेरी,
अपनी भी है परायी भी.


स्वरचित 
कवि अतिवीर जैन पराग, मेरठ


सुनीता असीम

हमें तो आ रही है बू बगावत की अदावत की।
चली है चारसू कैसी हवा देखो हिकारत की।
***
किया दुख दर्द साझा था सदा जिसने मुहब्बत से।
वो अब तो भेंट चढ़ता जा रहा केवल सियासत की।
***
रहा जो प्यार का सागर बना है खौफ का साया।
उतारा शर्म का पर्दा बना मूरत ज़हालत की।
***
अगर हिम्मत करें इंसान तो लांघे वो पहाड़ों को।
मगर उसने चुनी कब है डगर कोई भी महनत की।
***
बदलता रूप है हैवान अक्सर आदमी का ये।
वो भूला है खुदा की पाक खिदमत को इबादत को।
***
खुदा को भूलकर इंसान बनता जा रहा दानव।
खुदा समझे खुदी को वो जरूरत क्या जियारत की।



***
सुनीता असीम
3/3/2020


रवि रश्मि 'अनुभूति 'मुंबई

 


  ग़ज़ल 
÷÷÷÷÷÷
मिसरा ---
चुभता है दिल में बबूल जैसा 


बह्र ----
121    22    121    22


क़ाफ़िया --- ऊल  ( धूल , फूल , बबूल 
                   आदि ) 
रदीफ़  ----  जैसा 


मिला मुझे वो ही भूल जैसा .....
चुभा है दिल में शूल जैसा .....


हुआ है रोशन दिखा हमें तो .....
मिला हमें वो रसूल जैसा .....


रहें हम जाकर उसी जगह पर .....
मिला जो हमको यह कूल जैसा .....


 रक्षा हितार्थ अड़ा है जो भी .....
उगा है वह तो लो शूल जैसा .....


डरा नहीं वह तूफ़ान में भी .....
रहा खड़ा जो उसूल जैसा .....


लगा चमकता चेहरा भी तो.....
खिला - खिला वो तो फूल जैसा .....


चुभी है किरकिरी आँख ही में .....
उठा गुब्बार भी धूल जैसा .....
*****************************


(C) रवि रश्मि 'अनुभूति '


देवानंद साहा"आनंद अमरपुरी"

........... ख़ुशगवार जन्मदिन ...........


करता  रहा  इंतज़ार , गिनते हुए दिन ।
मुबारक़ हो बहुत , आपको जन्मदिन।।


आपकी  सलामती  की , दुआ है मेरी ;
गुजरे सुख-चैन से,जिंदगी के हरदिन।।


नसीब हो जहां की , हर एक खुशियाँ ;
करता  हूँ  दुआ , ख़ुदा  से हर  दिन  ।।


पूरी  हो  आपकी , हर  एक ख्वाहिशें ;
करता हूँ दिल से , इल्तज़ा  हर  दिन।।


भरमार  हो आपमें , सारे खूबियों की;
बढ़ाएं  प्यार  सबसे ,  दिन-प्रतिदिन।।


लग  जाये आपको ,  बाँकी  उम्र मेरी;
गुज़ारिश  है  मेरी , रब  से हर  दिन ।।


और  क्या  करूँ , बतायें  मुझे  आप ;
"आनंद"की हो बौछार , प्रत्येक दिन।।


-------देवानंद साहा"आनंद अमरपुरी"


 


डा.नीलम अजमेर

*बेकरार*


दिल ग़म से लबरेज था
मगर *बेकरार* न था
था दूर बहुत मुझसे मगर
तू कहीं आसपास ही था


धड़कनें हमारीं थड़कती थीं
इकदूजे के सीने में
जिस्म दो थे मगर 
एक जान थे हम


साँसों में घुलती थीं साँसे हमारीं,चोट कभी लगती थी मुझको, दर्द भरी कराहट 
तुम्हारी होती थी


ना जाने किसकी नज़र लगी
 हमारी मुहब्बत को
निगाह फेर तुमने मेरे
दिल को चाक-चाक किया


छीन कर सारी धड़कनें 
मेरी ,मुझे निःष्प्राण किया
अब साँसों में गुम हो 
कहीं खो गई बेकरारी मेरी।


       डा.नीलम


कवि✍️डॉ. राम कुमार झा "निकुंज" रचना: मौलिक(स्वरचित) नई दिल्ली

दिनांकः ०३.०३.२०२०
वारः मंगलवार
विधाः विधा
छंदः  मात्रिक
शीर्षक: लज्जित है संवेदना
न्याय    लचीला   है   यहाँ , लोकतंत्र  है  मीत। 
अन्यायी पातक खली , न्याय  गेह   हो   जीत।।१।।
निर्भय है   कामी   खली , न्याय  गेह   लाचार।
अधिवक्ता धन लोभ में , विरत न्याय   आचार।।२।।
भक्षक  के    रक्षक  बहुत , बनते     पैरोकार।
पाये   कैसे   निर्भया , सबल   न्याय   उपहार।।३।।
भ्रष्ट तंत्र व्यभिचार अब, नित बढ़ता  अपराध।
हो विलम्ब  जब  न्याय में , घूमें  खल  निर्बाध।।४।।
कहाँ  सुरक्षित  बेटियाँ , कहाँ   सुरक्षित   धर्म।
कहाँ त्याग गुण शील अब,कहँ नैतिक सत्कर्म।।५।।
तड़प  रहा  है  न्याय अब , अन्यायी के हाथ।
संविधान की ली शपथ,तज विधान का साथ।।६।।
मत गाओ मनमीत अब, नारी मन  का क्लेश।
लज्जित   है  संवेदना , कहाँ  न्याय  परिवेश।।७।।
दुस्साहस  देखो  नृशंस, माँग प्राण की भीख।
न्याय गेह दिल है सदय,कौन सुने अब चीख।।८।। 
बार  बार  फाँसी टले , बढ़ता  जन आक्रोश।
घटी आस्था न्याय का , पापी  बढ़ता   जोश।।९।।
कवि निकुंज अन्तःकरण,आहत नारी  पीर।
मिले न्याय कब निर्भया , रूके नैन  की नीर।।१०।।
कवि✍️डॉ. राम कुमार झा "निकुंज"
रचना: मौलिक(स्वरचित)
नई दिल्ली


देवानंद साहा "आनंद अमरपुरी"

...........जिंदगी में ये कौन आया.............


मेरी  अंधेरी   जिंदगी   में  ये  कौन  आया ।
मेरी  बिगड़ती  जिंदगी  में ये  कौन आया।।


हर  तरफ   से  हो   चुका  था  मैं   निराश ;
मेरी  बहकती  जिंदगी  में ये  कौन आया।।


मेरी कोशिश थी किसी  तरह संवर जाऊं ;
मेरी भटकती  जिंदगी  में ये  कौन आया।।


ज़फा  की  आग  में   जलता  रहा  हूं   मैं ;
मेरी  सुलगती  जिंदगी में ये  कौन आया।।


वफादारी  का अब तक  मिला नहीं सिला;
मेरी  गुजरती  जिंदगी  में ये  कौन आया।।


अब तक नहीं जगी थी उम्मीद की किरण;
मेरी बिलखती जिंदगी  में ये कौन आया।।


अंत समय  में दिखा  है  उम्मीद "आनंद" ;
मेरी  संवरती  जिंदगी  में  ये कौन आया।।


---------- देवानंद साहा "आनंद अमरपुरी"


 


काव्य रंगोली नारी रत्न सम्मान 2020 खण्डवा mp

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च2020
🌹🌹🌹🌹🌹🌹
काव्य रंगोली महिला टीम खंडवा  द्वारा आयोजित किया जा रहा विशेष कार्यक्रम 💐💐 काव्य रंगोली नारी रत्न सम्मान 2020  *काव्यरंगोली भारत की संघर्षरत एवं प्रयत्नशील महिलाएं" भाग1* पुस्तक का विमोचन किया जाएगा ।
*स्नेहिल भाव भरा आमन्त्रण🙏🏻*
🌹🌹🌹🌹🌹🌹
 *(8/3/2020) दिन-रविवार*
*समय-12-5 pm, स्थान-गौरी कुंज ऑडिटोरियम,  सिविल लाइन ,खंडवा (मध्य प्रदेश)*
🌷🌷🌷🌷🌷🌷
अन्तराष्ट्रीय  महिला दिवस पर काव्य रांगोली समाज कि वो महिलाये जिसने साहित्य और सामाजिक क्षेत्र मे अपना योगदान  दे समाज को पल्लवित करने मे अपनी विशिष्ट सहभागीता दी है उनको नारी रत्न सम्मान से 👸🏻👸🏻सम्मानित  किया जायेगा ।
 साथ ही देश विदेश की सम्मानित नारियो को जो महिलाओं  की किसी ना किसी रुप में 👩‍🌾👩‍🏭👩‍🎓👩‍✈️ सेवा,सहयता,उपचार, मार्गदर्शन कर रही है उनको भी नारी सशक्तिकरण 👸🏻👸🏻👸🏻👸🏻 का सम्मान  दिया जायेगा!!
🏮मुख्य आकर्षण 🏮
कार्यक्रम मे महिला सशिक्तकरण
💃💃💃💃💃💃की थीम से आप अपनी प्रस्तुति दे सकते है मात्र *8* प्रस्तुतीया को ही मान्यता प्रदान कि जायेगी.
आपके नियम निम्न होगे👇👇👇👇
1. आप को थीम अनुसार ड्रेस कोड 👭


2.  नृत्य नाटिका मंचन 


3. एक मंचन मे 5 को ही मान्यता 


4.  अपनी समान कि व्यवस्था खुद को करना है 👩‍👦‍👦


5. सभी को महिला सशिक्तकरण  प्रमाण पत्र 🥇🥇🥇🎀🎀


*6 निर्णायक मंडल का निर्णय अन्तिम एवम सर्वमान्य होगा🎤🎤*


*7 सम्मान समारोह   आभार* 🙏
🎉🎉🎉🎉🎉🎉
  
🎊🎊🎊🎊🎊🎊
*विशेष  आकर्षण : प्रतियोगीताये*🥇🥇🥇🥈🥉
*1:सुन्दर महेन्दी रची हुई* 🤲🤲


*2:फूलो से किया श्रंगार  गहने पहने* 🌺🌺


*3:रंगोली प्रतियोगिता* 🏵🏵🏵🏵🏵🏵


*4:सुन्दर सजी हुई आज का सितारा*✨🌟👸🏻


*5:लकी ड्रा*🎁🎁🎁🌹🌹🌹🌹🌹


  *आयोजक प्रायोजक  🤝आप और हम🤝*
📣📣📣📢📢📢📢 तो फिर देर किस बात की🙏🙏🙏🙏प्रतियोगीता  मे  भाग लेने के लिये कृप्या सम्पर्क करें📞📞📞
समाज में ऐसी महिलाएं जो सामाजिक ,शैक्षणिक, साहित्यिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही हैं। कृपया इस नंबर पर संपर्क कर सूचित करें ।📞☎☎📞📞☎


9919256950
 9827314419
8839565789
7999662192


निशा'अतुल्य"

निशा"अतुल्य"
देहरादून


सागर
3 /3 /2020 


सागर से गहरा प्रेम है मेरा
तू समझे ना समझे कान्हा
प्रेम चुनरिया काली कर ली
नाम तेरे की रटली माला कान्हा।


बन मीरा गिरधर को रिझाऊं
बन द्रौपदी गुहार लगाऊं
बन जाऊं मैं कभी भी राधा 
कान्हा तुझ को सँग मैं पाऊँ


प्रेम भावना गहरी ऐसी
भव सागर से मैं तर जाऊं
आओ दर्शन दे दो कान्हा
और ना कुछ तुमसे मैं चाहूँ।


लागा मुझको रोग प्रेम का
कैसे उसको रहूँ छुपाये--- कान्हा
डूब डूब मैं प्रेम सागर में
पा जाऊंगी यहीं किनारा।


मुझको कान्हा अंग लगालो
अब मुझको ख़ुद में ही समालो
बोझिल होती मेरी साँसे
प्रभुवर मुझको तुम ही संभालो।


स्वरचित
निशा'अतुल्य"


संजय जैन (मुम्बई)

*एकतरफा प्यार*
विधा : कविता


दिलसे जिसे याद करते है,
वो हमें याद करती नहीं।
हम जिस पर मरते है,
वो और पर मरती है।
बड़ी विचित्र स्थिति है,
मोहब्बत करने वालो की।
जो एक दूसरे लिए, 
 बिल्कुल अजनबी है।।


दिल में मोहब्बत के,
दीये तो जल रहे है।
और उस अजनबी को,
एकतरफा दिल दे बैठे है।
जबकि उसे मोहब्बत का,  
अतापता ही नहीं है।
जो दिलसे चाह रहा उसे,
उस पर उसका ध्यान नहीं।।


किसीसे दिल लगाना, 
या लग जाना।
ये तो आंखों का खेल है,
जिससे प्यार हो जाता है।
और दिल की तड़प को,
दिन प्रतिदिन बढ़ाता है।
और एकतरफा मोहब्बत, 
अपने दिल में पनपता है।
जिसे हम प्यार मोहब्बत,
कह नही सकते।।


जय जिनेन्द्र देव की
संजय जैन (मुम्बई)
03/03/2020


कालिका प्रसाद सेमवाल मानस सदन अपर बाजार रूद्रप्रयाग उत्तराखंड

हे मां वीणा धारणी
***************
हे मां शुभ्र वस्त्रधारिणी,
दिव्य दृष्टि निहारिणी,
 हे मां वीणा धारणी ,
पाती में वीणा धरै,
तू कमल विहारिणी।


पवित्रता की मूर्ति तू,
सद् भाव की प्रवाहिनी,
हे मां सुमति दायनी,
ज्ञान का वरदान दे,
मैं प्रणाम कर रहा हूँ।।
******************
कालिका प्रसाद सेमवाल
मानस सदन अपर बाजार
रूद्रप्रयाग उत्तराखंड


 


मधु शंखधर स्वतंत्र* *प्रयागराज

*मधु के मधुमय मुक्तक*
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
*अनुमान*
पूर्वानुमान जो करे,देता वह संदेश।
मिले सदा संज्ञान से,जीवन को परिवेश।
सत्कर्मों की राह में, मनुज बढ़ाए शान,
मिल जाए मंजिल उसे,बनता वो अखिलेश।।


बैरी भी माने उसे, जो करता अनुमान।
पूर्वनियोजित बात से, करता है संज्ञान।
होती हो गर कल्पना, रुक जाता नुकसान,
जीत दिलाता है सदा, साहस ही पहचान।।


शक्ति जीत इक साथ हो, तब आता विश्वास।
जो जीवन अनुमान से,करता नव आभास।
सहज सफल वो ही बने,बन जाता है मान,
मानव *मधु* वो श्रेष्ठ है, वो है सबसे खास।।
*मधु शंखधर स्वतंत्र*
*प्रयागराज*
🌹🌹सुप्रभातम्🌹🌹


मधु शंखधर स्वतंत्र* *प्रयागराज

कुण्डलियां


◆आँधी ऐसी है चली,सब करते हैं शोर।
छूट रही हर हाथ से,निश्चित कच्ची डोर।
निश्चित कच्ची डोर, मनुज अन्तर घबराता।
रहा किनारा पास, डूब फिर भी वह जाता।
मधु कहती यह बात, बनो अब भी सब गाँधी।
सत्य अहिंसा साथ, कहाँ फिर आए आँधी।।


◆बाधा सारी तोड़ के, जो नर जाता जान।
सारे धन से श्रेष्ठ है, जीवन पथ का ज्ञान।
जीवन पथ का ज्ञान, यही संज्ञान कराए।
थकने से है हार, शक्ति नव राह सजाए।
मधु कहती यह बात,जिओ मत अब तुम आधा।
शक्ति पताका साथ,तोड़ दे सारी बाधा।।
*©मधु शंखधर स्वतंत्र*
*प्रयागराज*
*03.03.2020*
🌹🌹सुप्रभातम्🌹🌹


सत्यप्रकाश पाण्डेय

प्रेम के दो शब्द क्या लिखे
सर्वत्र प्रेम उमड़ रहा है
प्रेम की हवा जो वह रही है
प्रेम पीयूष बरस रहा है
प्रेम की शक्ति को पहचाना
प्रेम पुलकित कर रहा है
थी आपस की जो दूरियां
प्रेम उन्हें दूर कर रहा है
प्रेम रूप है ईश्वर का दूजा
आज पहचान हो गई
प्रेम से प्रेम जो टकराया तो
नफरत मजबूर हो गई
बढ़ रहा करवा देखो प्रेम का
जीवन प्रेममय हो गया
खो गया था जो अस्तित्व मेरा
आज कृष्णमय हो गया।


श्रीकृष्णाय नमो नमः🙏🙏🙏🙏🙏💐💐💐💐💐💐


सत्यप्रकाश पाण्डेय


सुनील कुमार गुप्ता

कविता:-
     *"यात्रा"*
"सुखद हो यात्रा जीवन की,
साथी नित दिन-
ऐसा हो प्रयास।
मधुर हो संबंध जीवन में,
अपनत्व का पल पल-
जीवन में हो आभास।
महकती रहे जीवन बगिया,
सद्कर्मो संग साथी-
सद्-संस्कारो का हो विकास।
साधना-अराधना-उपासना संग,
जीवन में साथी-
प्रभु में हो दृढ़ विश्वास।
बढ़ते रहे प्रगति पथ पर,
मिले सफलताएं-
छुए आकाश।
सुखद हो यात्रा जीवन की,
साथी नित दिन-
ऐसा हो प्रयास।।"
        सुनील कुमार गुप्ता


एस के कपूर श्री* *हंस बरेली

*सब ही एक जैसे इन्सान हैं।*
*।।।।।।।।।मुक्तक।।।।।।।।।*


सब की एक ही  जमीन
एक  सा आसमान है।


रगो में बहता  लाल  लहू
एक  जैसा  इंसान  है।।


जब देखेंगे प्रेम की नज़र
से हर इक   इंसान को।


फिर सब में  दिखाई  देगा   
ऊपर वाला भगवान है।।


*रचयिता।।।।एस के कपूर श्री*
*हंस।।।।।।।बरेली।।।।।।।।।।*


मोब 9897071046।।।।।।।
8218685464।।।।।।।।।।।।


एस के कपूर* *श्री हंस।बरेली

*नारी( हाइकु)*


सृष्टि जननी
रचना जग की है
और संगिनीय


प्रभु   मूरत
ईश्वर   ने   बनाई
स्त्री की सूरत


घर  ये  तेरा
स्त्री ही बनाती इसे
सुखी बसेरा


नारी का मान
परिवार   सम्मान
घर  की आन


जीवन साथी
माँ पत्नी बन कर
घर बसाती


पत्नी बहन
माँ भाभी नारी रूप
त्याग सहन


*रचयिता।एस के कपूर*
*श्री हंस।बरेली।*
मो   9897071046
      8218685464


एस के कपूर श्री* *हंस।बरेली।

*खामोशी की अपनी एक*
*जुबां होती है।मुक्तक।।।*


खामोशी की  अपनी एक
अलग  तहजीब  होती है।


संस्कारों  की  ही  यह भी
एक   तजवीज़  होती  है।।


बनती एक  तस्वीर  उनकी
हर   दिल   के   आईने  में।


बात उनकी फिर बन जाती
हर दिल  अज़ीज़   होती है।।


*रचयिता।  एस के कपूर श्री*
*हंस।बरेली।*
मो     9897071046
         8218685464


एस के कपूर* *श्री हंस।बरेली

*अधिकार और कर्त्तव्य(हाइकु)*


पहले काम
फिर मिले ईनाम
यही ईमान


अनुपालना
करे जो पाये वही
बने धारणा


दें तो जवाब
पाये तभी खिताब
ये हो हिसाब


एक ही नारा
अधिकार बाद में
कर्त्तव्य सारा


कर्त्तव्य बोध
प्रथम आत्म सात
ये अनुरोध


पाना चाहते
सीखे प्रथम हम
देना चाहते


कर्तव्य बिन
कुछ नहीं होता है
पूर्ण हो ऋण



*रचयिता।एस के कपूर*
*श्री हंस।बरेली।*
मो    9897071046
        8218685464


राजेंद्र रायपुरी

😌😌 एक बाल- गीत 😌😌


मुर्गे  ने  जब   बाॅग  लगाई।
   बिल्ली  दौड़ी  दौड़ी  आई।
    मुर्गा  उड़कर  छत जा बैठा,
       बिल्ली  बोली  आ जा भाई।


तेरा  नहीं  शिकार  करूॅ॑गी। 
  आजा तुझसे प्यार करूॅ॑गी।
    कुत्ते  से  भी  मत तू  डरना, 
      कुत्ते  पर  मैं   वार  करूॅ॑गी।


बातें  सुन  मुर्गा  जब  आया।
  बिल्ली  ने  उसको  दौड़ाया।
    दिया  वचन  था  मुर्गे  को जो,
       बिल्ली  ने  ना  उसे  निभाया।


मुर्गा  भागा  जान  बचाकर। 
  किया गलत था नीचे आकर।
    पीछे-पीछे    बिल्ली    दौड़ी,
      पेट  भरूॅ॑गी  इसको  खाकर।


लेकिन उसको पकड़ न पायी।
  जा  बैठा  फिर   ऊपर   भाई।
    धोखे-बाजों    से    बचना   है।
      मुर्गे     ने    ये    शिक्षा   पायी।


तुम भी उनसे बचकर रहना।
  मेरी  नानी  का   है   कहना।
    जो  लालच में  आ  जाता है,
      उसे  कष्ट  पड़ता  है  सहना।


मीठी  बातों  में  मत  आना।
  बुरा बहुत  है  आज ज़माना।
    उनसे  तुम  बचकर ही रहना,
      जो  चाहें  तुमको  फुसलाना।


             ।। राजेंद्र रायपुरी।।


Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...