नन्दकुमार मिश्र आदित्य कविवासर बाणेर , पुणे

 


              भारतीय नव संवत्सर
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा सुखद मंगलकर  हितकर
नवदुर्गा  वन्दन अभिनन्दन  सिद्ध    सुअवसर
प्रथम शैलपुत्रीके वन्दन  ब्रह्मचारिणी तदनन्तर
चन्द्रघंटिका  कूष्मांडा  मातास्कंद   नमन कर
कात्यायनी कालरात्रि पूजन आराधन  सुखकर
अर्चन अष्ट महागौरीका शीष सिद्धिदात्रीको नवाकर
शिशिर शीर्ण संग वर्ष व्यतीतके प्रति आभार प्रकट कर
हम  करते  स्वागत तेरा  आगत   मधुमासके   सहचर
पाकर   नयी   प्रेरणा तुझसे  बढ़ें   प्रगतिके   पथपर
मां भारतीकी वीणाके स्वर भारतीय नव संवत्सर


नन्दकुमार मिश्र आदित्य
कविवासर ६०३/ए ,
बालाजी जेनरोशिया, बाणेर ,
पुणे-४११०४५


जय श्री तिवारी खंडवा

मां
सांसों की शहनाई बाजी
मन वीणा के तार हुए झंकृत
देख के तेरा रूप सलोना
दिल मेरा हो गया अलंकृत
छंद उपमा अलंकार ओं में
रूप तेरा ना बांध पाऊंगी
ना ताकत है लेखनी में
वर्णन तेरा कर पाऊंगी
प्रलय काल की इस बेला में
मां मुझको धीर बंधा देना
सृष्टि के इस हाहाकार में
गोद में मुझको उठा लेना
फूल से नाजुक दिल है मेरा
वेद ना सह पाएगा
करुणा मई तुम कहलाती
दृष्टि अपनी बरसा देना
फस जाऊं जो भवर में
मां मुझको तुम बचा लेना
विश्वास है मन को मा यह
तुम दौड़ी-दौड़ी आओगी
संकट में हो बालक तो
तुम कैसे रह पाओ गी
जय श्री तिवारी खंडवा


परमानंद निषाद

*गूगल प्रकाशित हेतु......*


चैत्र नवरात्र पर मां शेरोवाली पर आधारित मेरी कविता....


    *॥ मां शेरोवाली ॥*
          
आ रही मां शेरोवाली, 
सबकी दुख मिटाने को।


अन्नदायिनी,अन्नपूर्णा हो,
तू स्नेह भरी भवानी हो।


मां है मेरे शेरोवाली, 
शान है मां की बड़ी निराली।


किसी से क्या घबराना जब,
सर पर मां दुर्गा का हाथ हो।


जो मां दुर्गा का सच्चे मन से करे,
उपासना उसके कटे कलेश।


श्रध्दा भाव कभी कम ना करना,
दुःख में हंसना गम ना करना।


मां दुर्गा के कदम आएं,
आप खुशहाली से नहाएं।


आंसू भरी आंखों से मैं,
 कैसे तेरा दर्शन पाऊं मां


मां मेरे संताप भरा है,
 कैसे मैं मुस्काऊं मां।


आजा एक बार मां पुत्र ये पुकारता,
आने को तेरे मां नित बाट में निहारते।


आ रही मां शेरोवाली, 
सबकी दुख मिटाने को।


  *परमानंद निषाद*


डॉ०रामबली मिश्र हरिहरपुरी

"कोरोना से बच निकलो"


          (वीर छंद)


कोरोना से जो बच जाय, समझो वह इंसान चतुर है.,
जो इसको हलके में लेत, फँस जाना है उसे सुनिश्चित.,
तन को मन को दिल को साफ,करो घरेलू अन्य वस्तुएँ.,
गन्दी चीजों गन्दे लोग, से संपर्क तोड़ दो प्यारे.,
अलग-थलग मेँ कर विश्वास, सामाजिक दूरी आवश्यक.,
कोरोना की तोड़ो रीढ़, इसका चेन विखण्डित कर दो.,
इक्कीस दिन का है यह रोग, इतने में वह मर जायेगा.,
संयम से ही रहना सीख, और रखो चिन्तन को पावन.,
खुद को रखो सदैव प्रसन्न, नाचो गाओ हंसो खुश रहो.,
कर मनरंजन घर में बैठ, यही सिनेमा हाल सुन्दरम.,
घर के लोगों से कर बात,  सदा मस्त रह मेरे दोस्तों.,
ईश्वर को ही जपना मित्र, धर्म ग्रन्थ को पढ़ते रहना.,
धूप दीप का करो प्रयोग, करो सुगन्धित कोना-कोना.,
कोरोना के भय को भूल, मन में हो उत्साह निरन्तर.,
आशा को ही जीवन मान, सतत प्रफुल्लित रहे जिन्दगी।


नमस्ते हरिहरपुर से---


डॉ०रामबली मिश्र हरिहरपुरी
9838453801


डॉ०रामबली मिश्र हरिहरपुरी

"श्री सर्वार्थसाधिका"


दिव्य ज्ञान स्रोत सिंधुमय
आत्म ज्ञानिनी महा बोधमय
महा पराकाष्ठा सुबाहु शिव
परम विराट अमी सुध उरमय।


तुम्हीं चन्द्रमा दिव्य शीतला
अद्भुत अद्वितीय कोकिला
मानसरोवर हंसमयी नित
पयोधरी विद्यामृत कपिला।


सत्य सत्व सुन्दर शुभ सरबस
सत्यार्थी स्वामिनी सन्तवश
गगन विराट ब्रह्ममय मनसा
वागधीश्वरी शान्त सौम्य रस।


दिव्य वर्णनातीत अकथ नित
सहज साधिका माँ सबका हित
महा जननि यश-जीवन दात्री
माँ-अवतरण सरस्वति परहित।


चैत राम नवमी माँ तुम हो
शिवा स्वरूपिणि सज्जन तुम हो
पावन दिव्य भाव बन रहती
साधु हृदय में बैठी तुम हो।


महा अनन्ता सविता सागर
दृढ़  प्रतीज्ञ सुदृढ़ हिम नागर
ब्रह्म नियंता सर्वोपरि तुम
विश्व -पाणिनी संस्कृत आखर।


अतिशय शुचिता सर्व साधिका
वृंदावन में कान्हा-राधा
सम्मोहन के चरम कोण पर
तुम साहित्य सुगम्य नायिका।


मातृ शारदे का नित वन्दन
करें सभी माँ का अभिनन्दन
तुम्हीं शीतला शान्ता हिममय
प्रार्थनीय माँ अति आनंदन।


नमस्ते हरिहरपुर से--


-डॉ०रामबली मिश्र हरिहरपुरी
9838453801


आचार्य गोपाल जी             उर्फ  आजाद अकेला  (बरबीघा वाले)

🙏🙏'प्रमादी' नाम विक्रम सम्बत् संo:-2077 " नववर्ष मंगलमय हो" आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं ढेर सारी बधाइयाँ 🙏🙏
🌹🌹●●🌷🌷○○○🌷🌷●●🌹🌹


है वंदन नववर्ष तुम्हारा 
फिर से चमके ये जग सारा 
मिटे करोना फैले उजियारा 
खुशियों से भरा हो हर नजारा 
ऐसे बीते हर दिन हमारा 
है वंदन नववर्ष तुम्हारा 


नई डगर हो नया सवेरा 
"हंता" ना फिर से करे बसेरा
वायरस का उठ जाए डेरा
खुशियों का बस हो यहां घेरा
ऐसे बीते हर दिन हमारा 
है वंदन नववर्ष तुम्हारा 


 प्रकृति ने है जग को संवारा
हमने ही है चलन बिगाड़ा
भक्षण करते अभक्ष्य सारा
तो करें क्या जग का रखवारा
ऐसे बीते हर दिन हमारा 
है वंदन नववर्ष तुम्हारा


आचार्य गोपाल जी 
           उर्फ 
आजाद अकेला  (बरबीघा वाले)
 प्लस टू उच्च विद्यालय बरबीघा शेखपुरा बिहार


संजय जैन बीना (मुम्बई)

*तू आमानात है....*
विधा : कविता


मचल रहा है मेरा दिल,
तुझे देखने के लिए।
करू क्या अब में,
बता दो तुम्ही कुछ।
जिस से देख सकू,
अपनी जानेमन को।
और मचलते दिल की,
तड़प को मिटा सके।।


जबसे चढ़ा है तेरा प्यार, 
मेरे दिल दिमाग पर।
कुछ भी दिखता नहीं,
तेरे सिवाये अब मुझको।
और न ही कुछ याद रहता,
बस तेरे नाम के अलावा।
इसलिए तो घायाल हूँ,
तेरी अदाओं के कारण।।
 
कहानी नई लिखी जाएगी,
तेरे हुस्न की खातिर।
न बदनाम होने दूंगा तुझे,
अपनी मोहब्बत की खातिर।
सजा कर दिल मे रखूंगा,
तेरी तस्वीर को जनाम।
अमानत है तू मेरे दिलकी,
तो कैसे होने दू और की।।


*जय जिनेन्द्र देव की*


गुड़ी पड़वा और नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं


संजय जैन बीना (मुम्बई)
25/03/2020


सुनीता असीम

अपने दिल में मेरा असर रख दे।
सूने उपवन में इक शज़र रख दे।
****
कह रहा मन मेरा यही मुझसे।
तेरे कदमों में ये जिगर रख दे।
****
कह रहे चाँद से सितारे ये।
रोशनी को इधर उधर रख दे।
****
फिर मिलेंगी तुझे सभी खुशियाँ।
सर उसीके ही दर अगर रख दे।
****
तब चमकती किसीकी हैं नजरें।
सामने इक नई ख़बर रख दे।
****
सुनीता असीम
25/3/2020


निशा"अतुल्य"

शैलपुत्री मैया 


कर दी घट स्थापना मैया
आओ सजा दरबार
कैसी ये विपदाएं आयी
कर दो बेड़ा पार 


मैया जी सबको दे दो ज्ञान


पिता तुम्हारे हिमालय राज है
प्रथम रूप तुम दुर्गा
वृषारूढा स्वरूप तुम्हारा 
हाथ त्रिशूल है धारा
बाएं हाथ कमल लिए हो
सौम्य स्वरूप तुम्हारा


देने वाली माता तुम हो 
वरद हस्त सिर रखो दो 
ज्ञान बुद्धि की दाता मैया
संकट सब तुम हर लो 


रिद्धि सिद्धि की देनेवाली
जो जन तुमको ध्याये
कृपा करती कृपालिनी मैया
धन संपत्ति वो पाये ।।      


धूप दीप जलाऊँ माता
तुमको भोग लगाऊं 
मैं मूर्ख खलकामी मैया
कैसे तुम्हें मनाऊँ ।


शिव शंकर की प्रिया भवानी
हर संकट दूर भगाए 
अपनी शरण मे रखना मैया
हम ये अलख जगाएं ।


हम बालक अज्ञानी मैया
हमको राह दिखाना
कर दो बेड़ा पार मैया जी
मन समझ नही कुछ पाता।।      
   स्वरचित                               
निशा"अतुल्य"


संदीप कुमार बिश्नोई

जय माँ शारदे
गंगोदक सवैया
आठ रगण


शैलपुत्री सुनो कष्ट माता हरो आपके द्वार पे हाथ जोड़ें सभी। 


आप ही हो उमा आप ही हो रमा माँ हरो ताप आ के हमारे अभी ।


माँ करूं वंदना आपकी मैं सदा कीजिए भक्त पे माँ कृपा तो कभी। 


माँ उजाला करो ज्ञान का दान दो पीर भी ये धरा की मिटेगी तभी। 


स्वरचित
संदीप कुमार बिश्नोई


श्री हंस"* *बरेली*

*प्रेषक,,,एस के कपूर" श्री हंस* "
*पता।  06,पुष्कर एनक्लेव,*
*स्टेडियम रोड, बरेली(ऊ. प.)243005*


*हिन्दी नव् वर्ष नव संवत्सर।*
*विक्रम संवत*  *2077*
*की शुभकामनायों सहित।*


फसल चक्र  ऋतु परिवर्तन  का
संकेत है  हिन्दी  नव वर्ष।
नव रात्री के  जयकारों से  होता
व्याप्त सब में  भक्ति हर्ष।।
सूर्य चंद्रमा  दिशा परिवर्तन और
जुड़ी कृषकों की ख़ुशहाली।
विक्रमादित्य भगवान झूले लाल
से भीजुड़ा ऐतिहासिक स्पर्श।।


हिन्दी नव वर्ष  नव संवत्सर  तो
नये मौसम  का आगाज है।
देवी मां औरआर्यसमाज कृपा व
मिला संस्कारों का साज़ है।।
क्या जनवरी अंग्रेजी   वर्ष  में  है
कोई   भी ऐसा  परिवर्तन।
नव संवत्सर     तो  ५७  वर्षों  की
लिए  अधिक आवाज़ है।।


जनवरी नव   वर्ष के साथ मनाये
अवश्य   हिंदी नव वर्ष भी।
बधाई दें सबको  नव     संवत्सर
की अवश्य और सहर्ष भी।।
अपने  पुरातन     मूल्यों  का  हो 
अधिक से अधिक प्रसार।
कभी भूल नहीं    पाये कोई  इस
का महत्व  और दर्श  भी।।


*हिंदी नव वर्ष की अनंत।असीम।अपार शुभकामनायों सहित।*


*रचयिता।एस के कपूर "श्री हंस"*
*बरेली*
मोब  9897071046।।।।।।।।।।।
8218685464।।।।।।।।।।।।।।।।


दीपक शर्मा  जौनपुर उ.  प्र.

उम्मीद 
    
प्रातःकाल 
जब सुनाई देती है
मन्दिरों में घंटियों की आवाज़
मस्ज़िदों में गूँजता अज़ान
रसोई में खनकती
माँ के हाथों की चूड़ियाँ
नन्हकू के बल्टे की घनघनाहट
तब दिखाई देती है 
हर किसी को उम्मीद 


काली रात को रोशनी की उम्मीद 


अशोक वाटिका में
बैठी जानकी को 
रावण के कैद से
आज़ाद हो जाने की उम्मीद 


चाणक्य को
घनानंद की
क्रूर सत्ता को नष्ट कर
नव-भारत सृजन की उम्मीद 


गांधी को
पाप,  हिंसा,  दुराचार
असत्य,  घृणा,  भ्रष्टाचार 
धर्म, जाति, भेद से मुक्त राष्ट्र की उम्मीद 


होरी और धनिया को
सरपंच से न्याय की उम्मीद 


बगीचे में महुआ बीन रहे
छोटू और दुलारी 
(जो कल रात भूखे पेट सो गये थे) 
को रोटी की उम्मीद 


साइकिल पर अखबार लिए
करन को 
स्कूल फीस की उम्मीद 


तिमिर स्वप्न को यथार्थ की उम्मीद। 


-दीपक शर्मा 
जौनपुर उ.  प्र.


सत्यप्रकाश पाण्डेय

करो चमत्कार बनबारी...


सद्बुद्धि देना प्रभु मानव हुआ बौरान।
राष्ट्र कर रहा अपील सुनें नहीं शैतान।।


अपनी और करो अपनों की तुम रक्षा।
घर से बाहर न निकलो तो मिले सुरक्षा।।


विषम परिस्थितियों में घिरा है ये जीवन।
दिशा दो भटके नर को यशोदा नन्दन।।


हे जगजीवन आधार बचाओ अपनी सृष्टि।
प्राणी मात्र का रक्षण हो करो कृपा की वृष्टि।।


हे राधे गोपाल सत्य तो है प्रभु शरण तुम्हारी।
महामारी व्यापै नहीं करो चमत्कार बनबारी।।


भारतीय नव संवत्सर आपके जीवन में अनन्त खुशियों के साथ पदार्पण करे,आपको व आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं.....


श्रीराधे कृष्ण🙏🙏🙏🙏🙏🌹🌹🌹🌹🌹


सत्यप्रकाश पाण्डेय


सुनील कुमार गुप्ता

कविता:-
       *"लाँक डाउन"*
"लाँक डाउन का करो सम्मान,
जीवन है अमूल्य-
रक्षा करें इसकी हर इन्सान।
विश्व की दशा देख कर भी,
क्यों- समझ नहीं रहा-
यहाँ इन्सान।
मजाक का नहीं है-ये समय साथी,
देखो समझों और मानो बात-
घर में रहना तुम हो नहीं मेहमान।
दिशा-निर्देशों का पालन करे,
दूरी रख कर मिले-
स्वच्छता का रखे ध्यान।
रोग प्रतिरोधक शक्ति बढे़,
नित ऐसा लो आहार-
रहो सावधान।
लाँक डाउन का करो सम्मान,
जीवन है-अमूल्य-
रक्षा करें इसकी हर इन्सान।।"
ःःःःःःःःःःःःःःःःःः          सुनील कुमार गुप्ता


राजेन्द्र रायपुरी

🚩 🚩 आस और विश्वास 🚩🚩


है *उम्मीद* कि विपदा अपनी,
                     जल्दी ही टल जाएगी।
सिंह वाहिनी आने को हैं,
                         उससे ये घबराएगी।


*आशा* क्या विश्वास सभी को,
                       दुर्गा मां जब आएंगी।
कोरोना पर कर प्रहार वो,
                       तत्क्षण दूर भगाएंगी।


करें *भरोसा* जो माता पर, 
                   उनका होता है कल्यान।
वही *आसरा* और *सहारा*,
                       हैं बंदे तू इतना जान।


*आस* लगाकर बैठे हैं सब, 
                    मां काली जब आएंगी।
काट गला इस "कोरोना" का,
                       अपना हार बनाएंगी।


माॅ॑ से करें *अपेक्षा* क्यों ना,
                       वही जन्म देने वाली।
पालन पोषण वो हीं करती, 
                    वो ही करती रखवाली।


            ।। राजेन्द्र रायपुरी।।


संदीप कुमार बिश्नोई दुतारांवाली अबोहर पंजाब

नमन मंच
सादर समीक्षार्थ


ये नज़र भी मिल गई जो आज की महफ़िल में है
चाँद सा मुखड़ा तुम्हारा बस गया इस दिल में है


रो रही है रूह तेरे इश्क में मेरे खुदा 
ढूंढ आँखें ये थकी तू कौन सी महफ़िल में है


लूटता है आबरू जो मारता है जीव भी
आज बैठा रो रहा वो आदमी मुश्किल में है


ढा रही कुदरत कहर ये देख कर हैरान सब
ख़ून के तू हाथ लेके छुप रहा क्यों बिल में है


बो दिए कांटे जहां में बन गये दानव सभी
सर उठाकर चल सके ये होश किस कातिल में है


संदीप कुमार बिश्नोई
दुतारांवाली अबोहर पंजाब


आशा त्रिपाठी       सहारनपुर

*समय की विवशता पर सामयिक रचना*।


शाश्वत दीप्ति अलौकिक जन-भय,
आत्म नीति अनुशासन की जय।
मानव -जाति विदीर्ण जन्म पर,
महा-विनाश कोरोना संशय।।


भयभीत धरा निःशब्द मानव मन,
काल भाल पर कातर क्रन्दन।
अखिलविश्व त्रय ताप पराभव,
कण-कण द्रवित मृत्यु का नर्तन।।


जीवन कठिन आत्म चिन्तन मे,
मजबूर समर्थ हुआ तन मन से।
चारो ओर वीरानी छायी,
अद्भूत कठिन घड़ी है आयी।


संयम ,संकल्प का अंकन कर ले।
 नयनो में उजियारा भर ले।
अनुशासित रह स्वप्न सजाये।
कोरोनों को भारत से दूर भगाये।


परिस्थितियों का दास है जीवन,
शब्द स्फूर्ति परिहास है जीवन।
जीवन शाश्वत सकल भास सम,
विश्व सृज्य आभास है जीवन।।


जीवन अनुशासन का अंकुर।
स्वप्न रुप तृण सा क्षण भंगुर।
अमर आत्म नश्वर शरीर है,
सहज भाव मन सा है प्रॉकुर।


आओ प्रण ले देशभक्ति का।
मानव कल्याण की दिव्य शक्ति का।
देशप्रेम से मर मिट जाये। 
समय पुकारे आत्म भक्ति का।।


कोरोना है अदृश्य बीमारी,
इससे हारी दुनिया सारी।
बड़े बड़े हुये नतमस्तक।
मानवता पर विपदा भारी।।


इसका नही मिला कोई तोड़,
प्रिय से प्रिय चले मुख मोड़।
अटल शक्ति बेहाल हो गयी।
विश्व नियन्ता पर सब छोड़।।
परीक्षा की इस कठिन घड़ी मे,
अपनों का मन सिंचन कर ले।
अनुशासित हो २हे घरों मे,,
मन भावो का अर्चन कर ले।


बच्चों के संग लाड़ लड़ाये।
मात पिता का मन बहलायें।
प्रीत पाँखुरी को जल देकर,
मम निकेत बगिया महकायें।


*"आश विपुल"* विश्वास नेह से,
विश्व विजेता भारत होगा।
कोरोना से देश  रक्ष-कर।
अखिल प्रणेता भारत होगा।।
✍आशा त्रिपाठी
      सहारनपुर
     25-03-2020 
     वुद्धवार


सुरेंद्र सैनी बवानीवाल 

कुछ ऐसे ही... 


दो हाथों की ज़द्दोज़हद. 
छूट गया संसार वृहद्. 
जंग छिड़ी मधुमखियों की, 
मिल ना  पाया कहीं शहद. 
बदल गए बातों के मायने, 
हाथ ना आया कुछ भी असद. 
दो बोलों की अनबन में, 
कौन किसे करे पसंद. 
साँसे शिलालेखों पर उकरी, 
दूर शहर में खड़ा गुबंद. 
भाई -भाई में बैर हुआ, 
बिगड़ा अपनों से सम्बन्ध. 
बैठा तो कलम घिसी "उड़ता ", 
हो गया लफ़्ज़ों का तुकबंद. 


✍ सुरेंद्र सैनी बवानीवाल 
#9466865227


कुमार कारनिक    छाल, रायगढ़, छग


  (मनहरण घनाक्षरी)
        🔅🔅🔅
डॉक्टर     है    भगवान,
बनों     तुम     बलवान,
तभी    होगा   बेड़ापार,
 समझ दिखाओ ना।१।
🔅
अगर  हो  सर्दी  खांसी,
अस्पताल जाओ वासी,
रखो  नित   सावधानी,
   बाय बाय कहोना।२।
🔅
जाग    चुकी   सरकारें,
बंद  हो  धार्मिक  स्थलें,
बंद  है   कॉलेज-स्कूलें,
     पग नही धरोना।३।
🔅
कोरोना   से  न  डरिये,
शंका आप  न  पालिये,
भागेगा   ये   दूर   देश,
    तुम नही डरोना।४।



🔅सरकार के निर्देशों
का पालन कीजिये🔅
                 *******


कवि ✍️डॉ. राम कुमार झा "निकुंज" नयी दिल्ली

स्वतंत्र रचना सं. 288
दिनांकः 25.03.2020
वारः मंगलवार
विधाः दोहा
छंदः मात्रिक
शीर्षकः.💀 कैरोना से सावधान☝️


कोरोना  से  डरो ना , कोई   करो   उपाय। 
रहो  गेह दूरी अपर , घर में  रहो   सफाय।।


जनता कर्फ्यू वतन से,सुन पि एम आह्वान। 
एक बना जन मन वतन, कर्मवीर   सम्मान।।


कोरोना   शैतान से , जो  लड़ते  दिन  रात।
मोह तजे परमार्थ में , खुद   जीवन सौगात।।
  
ताली  थाली  घंटियाँ ,  बजे   नगाड़े  ढोल।
मुदित हृदय माँ भारती, एक राष्ट्र अनमोल।।


धन्यवाद उनका किया,मिलकर देश समाज।
कर्मवीर तुझको नमन , दिया एक   आवाज़।।


रक्तबीज   बन कर खड़ा , कोरोना   संसार।
लॉकडॉन    गंभीरता , करो   नहीं  तकरार।।


जीओगे  तुम  तभी  ना , करोगे  तुम    काम।
क्यों खतरा  बनते  स्वयं , बढ़े  रोग अविराम।।


छुपा   करो   ना देश  में , करो   उसे आबाद।
बंद    रहो   निज  गेह में , करो  उसे   बर्बाद।।


डरो  नहीं  उससे  बचो , बार   बार   धो हाथ।
खाँस छींक ढक नाक को , दो सरकारी साथ।।


चाह अगर है जिंदगी , करो नहीं खिलवार।
महाकाल यह विश्व का, सबमिल करो प्रहार।।


बंद गेह रख दूरियाँ , ढको  मुँह को मास्क।
करो योग सहयोग दो, बहुत कठिन है टास्क।।


कोरोना  से संक्रमित ,  बनो  नहीं   अवसाद।
जाँच   कराओ निडर बन, रखो राष्ट्र आबाद।।


तीन   तिहाई   विश्व  है,  महाव्याधि से ग्रस्त। 
कैरोना  है  मौत    बन , मानवता   है   त्रस्त।।


सावधान सह स्वच्छता , रखो मनसि विश्वास।
परामर्श   ज्वर   डॉक्टरी , देह  दर्द  अहसास।।


धीर  वीर बन साहसी , लड़ें कठिन मिल संग।
कोरोना   राक्षस प्रबल , करें   नाश अरि जंग।।


ठानो   मन   विश्वास  से , धोने   को   तैयार।
कैरोना    पापी   असुर , जीतें   कर   संहार।।


कोराना    आतंक  से , दूरी    बने   विकल्प।
सावधान   रख   स्वच्छता , रहें  गेह संकल्प।।


कवि ✍️डॉ. राम कुमार झा "निकुंज"
नयी दिल्ली


भरत नायक "बाबूजी" लोहरसिंह, रायगढ़(छ.ग.)

नव संवत्सर २०७७ एवं नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
🌺🌹🌺🌹🌺🌹🌺
****************************
*"नव संवत्सर आया है।"*
(ताटंक छंद गीत)
****************************
विधान- १६ + १४ = ३० मात्रा प्रतिपद, पदांत SSS, युगल पद तुकांतता।
****************************


*शोभित शरिष्ठ शारित शुभकर, खुशियों का पल लाया है।
पावन नव संवत्सर सुखकर, सारा जग सरसाया है।।
नव हर्षित पल नयी उमंगें, नव विश्वास जगाया है।
पावन नव संवत्सर सुखकर, सारा जग सरसाया है।।


*नवल भोर की सुखद घड़ी है, नव संवत मनुहारें हैं।
सुरभित सुमन सुशोभित शाखें, भृंग भरें गुंजारें हैं।।
मौसम महका लहका बहका, मानस मद भर आया है।
पावन नव संवत्सर सुखकर, सारा जग सरसाया है।।


*भेदभाव की भित्ति ढहाकर, मन अवगुंठन को खोलो।
मन-मन मधुर मधु मदमाया, मधुर-मधुर सब ही बोलो।।
समशीतोष्ण भया मौसम है, दिग्दिगंत चहकाया है।
पावन नव संवत्सर सुखकर, सारा जग सरसाया है।।


*जग की सृष्टि विधाता ने की, अद्य दिवस को ही जानो।
भारत अपना है जग का गुरु, अपनी संस्कृति को मानो।।
हम सब आर्यों की संतति हैं, मन को क्यों भरमाया है?
पावन नव संवत्सर सुखकर, सारा जग सरसाया है।।


*'विक्रम' के विक्रम का दिन है, 'राम-राज्य' दिन है आया।
स्थापित 'आर्यसमाज' हुआ है, ताज 'युधिष्ठिर' ने पाया।।
चैत्र शुक्ल की पहली तिथि है, वैदिक नव दिन आया है।
पावन नव संवत्सर सुखकर, सारा जग सरसाया है।।


*रीति नहीं भूलो अपनी तुम, तज दो पश्चिम-धारा को।
हवन आरती करके तोड़ो, कलुषित विचार-कारा को।।
शीत सुवासित बहे समीरण, सुख का शुभ-घन छाया है।
पावन नव संवत्सर आया, सारा जग सरसाया है।।


*हिन्दी वर्ष सुमंगल हितकर, स्नेह सुधा सरसाया हो।
प्रमुदित हों पल-पल सब जग में, प्रेमभाव मन भाया हो।।
स्वागत नूतन वर्ष तुम्हारा, हरेक हिय हर्षाया है।
पावन नव संवत्सर सुखकर, सारा जग सरसाया है।।
****************************
भरत नायक "बाबूजी"
लोहरसिंह, रायगढ़(छ.ग.)
****************************


नूतन लाल साहू

अपील
बस कुछ दिनों की बात है
आफत की बरसात है
कल जो नई भोर होगी
खुशी से सराबोर होगी
विदेशो से जो कोरोना वायरस आया
पुरे देश में हड़कंप मचाया
हम नहीं माना सावधानी तो
परिवार के लिये,जी का जंजाल बना
बस कुछ दिनों की बात है
आफत की बरसात है
कल जो नई भोर होगी
खुशी से सराबोर होगी
घर की हिफाजत
हरेक दिल को राहत
रास्ता खुद ही बनाना होगा
देखना फिर,रात रानी की महक
चहुं ओर होगी,चहुं ओर होगी
बस कुछ दिनों की बात है
आफत की बरसात है
कल जो नई भोर होगी
खुशी से सराबोर होगी
मेरा भारत देश,सबसे प्यारा
मेरा भारत देश है,सबसे न्यारा
मेरे देश की एकता महान है
मेरे देश की संस्कृति महान है
मेरे देश की सभ्यता महान है
मेरे देश में बसता,इंसान है
हम नहीं माने सावधानी तो
परिवार के लिये,जी का जंजाल है
बस कुछ दिनों की बात है
आफत की बरसात है
कल जो नई भोर होगी
खुशी से सराबोर होगी
नूतन लाल साहू


डा.प्रवीण कुमार श्रीवास्तव," प्रेम"

मां वीणापाणि चरणों में मेरा एक गीत समर्पित है ।(संशोधित)


सुखद ज्ञान का दीप जलाने, सुखमय जीवन लाया हूं ।
जीवन के अनमोल पलों को, संचित करने आया हूं ।


बहुत समय था खर्च हो गया, जीवन जीते जीते ही।
 संस्कारों का साथ मिल गया, अमिय हलाहल पीते ही ।
जीवन के वंचित कर्मो का  ,लेखा देने आया हूँ।
जीवन के अनमोल पलों को, संचित करने आया हूँ।


देखो प्रिय! पहले बतला दो , प्रारब्ध का लेखा जोखा।
 कहीं  मुझे तुम भूल न जाना, देकर इस हिय को धोखा। 
प्रेम मिलन के इस बंधन को जोड़, यहाँ तक आया हूँ।
जीवन के अनमोल पलों को संचित करने आया हूँ।


 क्या खोया? क्या पाया? मैंने, कर्मों का प्रतिफल लेकर ।
क्या बोया ?क्या काटा ?मैंने, जन्मों का प्रतिक्षण देकर ।
जनम जनम के इस बंधन को, जोड़ तोड़ कर पाया हूं। 
जीवन के अनमोल पलों को, संचित करने आया हूं।


स्नेह युक्त बंधन जब पाया, देर हो चुकी थी तब तक।
 जलधारा के मध्य भंवर में ,कश्ती डूब गयी जब तक
भीषण झंझावातों को मैं ,टक्कर देने आया हूं ।
जीवन के अनमोल पलों को, संचित करने आया हूं ।


सुखद ज्ञान का दीप जलाने, सुख मय जीवन लाया हूं।


डा.प्रवीण कुमार श्रीवास्तव," प्रेम"


डॉ०रामबली मिश्र हरिहरपुरी

"नौ -रात्र मिटायेगा कोरोना"
           (वीर छंद)
जब होता है अत्याचार, असुरों की जब फौज खड़ी हो.,
जब मानवता संकट -ग्रस्त,सन्तों का जब हो उत्पीड़न.,
जब जब बढ़ता पापाचार, हत्यारे आजाद घूमते.,
मतवाले हाथी की भाँति, हो मदान्ध कामान्ध पतित जब.,
होता तब दुर्गा अवतार,कोरोना का वध करने को.,
पीतीं माँ असुरों का खून, बनी कालिका रणक्षेत्र में.,
चंड-मुंड का करतीं नाश, चामुण्डा बन सहज मचलतीं.,
तुम्ही सृष्टि स्थिति संहार, हे माँ दुर्गे सिंहवाहिनी.,
आया है पावन नौरात्र, कोरोना-राक्षस को वध दो.,
अब विलम्ब मत करो हे मातृ, रक्षा कर मानवता की अब.,
असुर-कोरोना को अब काट,रहने मत दो उसको जिन्दा.,
लेकर अपने कर में खड्ग, हत्या कर माँ कोरोना का.,
रच दो सुन्दर स्वस्थ समाज, वर दे वर दे हे माँ दुर्गे.,
भक्तों की विनती स्वीकार, कर लो मातेश्वरीकृपालू.,
कोरोना को कभी न छोड़, टूट पड़ो अब उसके ऊपर.,
हम मानव अब हैं भयभीत, बनी सुरक्षा कवच आइये।


नमस्ते हरिहरपुर से---


डॉ०रामबली मिश्र हरिहरपुरी
9838453801


 विष्णु कान्त मिश्र,लखनऊ

मौत के तमाशबीन हो! 


महा शक्तिमान !
अब कहां तुम्हारा अभिमान !
बनाये थे भीषण विनाश के हथियार ,,
करने चले थे दुनिया का संहार !
 ओ भौतिकता के श्रेष्ठ विधाता !
तुम्हे तो मौत से लडना ही नहीं आता !
बस एक अदना सा ,अदृश्य वायरस---
भारी है तुम्हारी मिसाइलो पर ,,,
शब्द से तेज उडते वायुयानो पर,,,
आर्तनाद कर रहे हो बस ! बस!बस !
नही बनाये तुमने मास्क ,,,,
नही है तुम्हारे पास वेंटीलेटर
बस विनाश का ही था एक्सीलेटर ,,,,
कौन सा सम्बोधन दू ,,
तुम्हारी क्या पहचान है,,,
तुम शायद अमरीका हो ,,ईरान हो ,,,!
या फिर इटली या चीन हो !
नही तुम कोई नही
बस----
मौत के तमाशबीन हो !
मौत के तमाशबीन हो!  विष्णु कान्त मिश्र,लखनऊ। 24-03-2020.समय 5.50PM


Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...