डॉ0हरि नाथ मिश्र

कर्म के दीप यदि तुम जलाते रहो,
कष्ट के सब तिमिर लुप्त हो जाएँगे।
होगा दर्शन त्वरित एक सुप्रभात का,
बंद पंकज भ्रमर मुक्त हो जाएँगे।।
   कर निरीक्षण तनिक तू अखिल विश्व का,
धरती, अंबर व सरिता सप्त  सिंधु   का।
सबके आधार में तम ही प्रच्छन्न  है,
ज्योति-दाता परंतु सूर्य प्रसन्न   है।
धैर्य से पथ पे यदि तुम निरंतर चलो-
आपदाओं के क्षण लुप्त हो जाएँगे।।
   रात्रि चाहे कुहासों से आच्छन्न हो,
 चाँदनी का गगन क्षेत्र आसन न हो।
धुंध का ही चतुर्दिक प्रहर क्यों न हो?
 कंटकाकीर्ण आपद डगर क्यों न हो?
चेत मस्तिष्क मानव का चैतन्य नहीं-
स्वप्न-सरगम के सुर सुप्त हो जाएँगे।।
   स्वार्थ-लोलुप न हो कर्म-साधक बनो,
कर्म ही ईष्ट है,कर्मोपासक बनो।
सृष्टि का धर्म बस कर्म ही कर्म है,
कर्म ही धर्म है,कर्म ही धर्म है।
कर्म की यष्टि से यदि करो पथ-भ्रमण-
लक्ष्य जीवन के सब तृप्त हो जायेंगे।।
             कर्म के दीप यदि तुम जलाते रहो....।।
              डॉ0हरि नाथ मिश्र
         9919446372


डॉ0हरि नाथ मिश्र

*लेखनी के यशस्वी पुजारी*
कालिदास की उपमा उत्तम,बाणभट्ट की भाषा,
तुलसी-सूर-कबीर ने गढ़ दी,भक्ति-भाव-परिभाषा।
मीर व ग़ालिब की गज़लों सँग,मीरा के पद सारे-
"प्रेम सार है जीवन का",कह,ऐसी दिए दिलासा।।
                      बाणभट्ट की.........।।
सूत्र व्याकरण के सब साधे,अपने ऋषिवर पाणिनि,
वाल्मीकि,कवि माघ सकल गुण, पद-लालित्य में दण्डिनि।
कण्व-कणाद-व्यास ऋषि साधक,दे संदेश अनूठा-
ज्ञान-प्रकाश-पुंज कर विगसित,हर ली सकल निराशा।।
                   बाणभट्ट की.............।।
गुरु बशिष्ठ,ऋषि गौतम-कौशिक,मानव-मूल्य सँवारे,
औषधि-ज्ञानी श्रेष्ठ पतंजलि,रोग-ग्रसित जन तारे।
ऋषि द्वैपायन-पैल-पराशर,कश्यप-धौम्य व वाम-
सबने मिलकर धर्म-कर्म से,जीवन-मूल्य तराशा।।
                बाणभट्ट की.............।।
श्रीराम-कृष्ण,महावीर-बुद्ध थे,पुरुष अलौकिक भारी,
महि-अघ-भार दूर करने को,आए जग तन धारी।
करके दलन सभी दानव का,ये महामानव मित्रों-
कर गए ज्योतिर्मय यह जीवन,जला के दीपक आशा।।
              बाणभट्ट की...............।।
किए विवेकानंद विखंडित,सकल खेल-पाखंड,
जा विदेश में कर दिए क़ायम, भारत-मान अखंड।
श्रीअरविंदो ने भी करके,दर्शन का उद्घोष-
भ्रमित ज्ञान-पोषित-मन-जन की,दूर भगाया हताशा।।
              बाणभट्ट की...............।।
भारतेंदु हरिचंद्र हैं,हिंदी-कवि-कुल के गौरव,
उपन्यास-सम्राट,प्रेम ने दिया,कहानी को इक रव।
आचार्य शुक्ल,आचार्य हजारी,भाषा-मान बढ़ाए-
पंत-प्रसाद-निराला भी हैं,हिंदी-बाग-सुवासा।।
               बाणभट्ट की.............।।
यात्रा के साहित्य-पितामह,बहुभाषाविद राहुल,
बौद्ध-धर्म के अध्येता वे,पंडित महा थे काबिल।
सांकृत्यायन राहुल जी भी,ज्ञान-ध्वज फहराए-
ज्ञान-ज्योति-नव दीप जलाकर,दीप्त किए जिज्ञासा।।
            बाणभट्ट की............ ।।
गुप्त मैथिली-दिनकर-देवी,महावीर जी ज्ञानी,
सदानंद अज्ञेय प्रणेता-मुक्त छंद-विज्ञानी।
नीरज-बच्चन गीत-विधाता,सब जन को हैं प्यारे-
प्रखर लेखनी श्री मयंक की,अद्भुत वाग-विलासा।।
           बाणभट्ट की...............।।
नग़मा निग़ार चलचित्र-जगत के,सबने नाम किया है,
राही-हसरत-कैफ़ी-मजरुह ने,रौशन पटल किया है।
बख़्शी-अख़्तर-कवि प्रसून-अंजान सहित इंदीवर-
साहिर-शकील-गुलज़ार सभी ने,नूतन गीत तलाशा।।
         बाणभट्ट की................।।
धन्य धरा यह भारत है,जो जन्म दिया इन लोंगो को,
अध्यात्म-ध्यान,कर्तव्य-ज्ञान का,धर्म सिखाया लोंगो को।
ऋषि-मुनि-ज्ञानी-ध्यानी,सबने मान बढ़ाया माटी का-
"जीवन है अनमोल"तथ्य का,सबने किया खुलासा।।
            बाणभट्ट की............।।
                  
                  डॉ0हरि नाथ मिश्र
                  9919446372


डॉ0हरि नाथ मिश्र

*संकट की घड़ी*
हुई कोरोनामय यह दुनिया,
जीवन पड़ गया ख़तरे में।
सजग नहीं यदि,झट जाओगे-
खूँखार मौत के जबड़े में।।


धरना और प्रदर्शन छोड़ो,
राजनीति से मुख मोड़ो।
प्राण-सुरक्षा,राष्ट्र-सुरक्षा-
पड़ो न आपसी झगड़े में।।


इस विपदा से लड़ो सभी,
मिल जाति-धर्म का भेद तजो।
तजो आपसी राग-द्वेष को-
पड़ो न ज़िद के रगड़े में।।


जीवन-घातक,मारक वायरस,
विश्व को कंपित कर है दिया।
संकल्प-नियंत्रण,संयम-नियमन-
सकेगा रोक दैत्य को तगड़े में।।


दृढसंकल्पित होकर हमको,
इस संकट से लड़ना है।
स्वयं को रखकर स्वच्छ,न पड़ना-
खींच-तान के लफड़े में।।


कर-प्रक्षालन विधिवत करके,
तन-मन स्वच्छ सभी रखना।
उत्तम बूटी-जड़ी मान, पड़ो न-
नीम-हक़ीम के पचड़े में।।


छींको सदा बना के दूरी,
ढक कर मुँह को कपड़े से।
दक्ष चिकित्सक से सलाह ले-
साथ निभाओ दुखड़े में।।
                डॉ0हरि नाथ मिश्र
                9919446372


सीमा शुक्ला अयोध्या संवत 2077

नवल यह वर्ष है आया,
सुखद एहसास क्या लिख दें?
चमन वीरान सा उजड़ा,
इसे मधुमास क्या लिख दें?
खड़ी है मौत राहों में,
दिखाई दे रही पल-पल।
उदासी हर तरफ फैली ,
नहीं कोई कहीं हलचल।
विकट, विकराल मंजर है,
अचंभित विश्व है सारा।
निलय में निज ससंकित है,
विषम हालात से हारा।
बहाते नीर दृग अविरल,
इसे उल्लास क्या लिख दें?
चमन वीरान सा उजड़ा,
इसे........
धरा से खूब खेला है,
मनुज ले रूप दानव का।
मिला प्रतिफल विनाशक ये,
मिटा अस्तित्व मानव का।
जमीं से उस फलक तक का,
सकल विज्ञान है हारा।
न धन बल कामआया कुछ,
बना इंसान बेचारा।
न कुछ जग में असंभव है
इसे विश्वास क्या लिख दें
चमन वीरान सा उजड़ा,
इसे मधुमास.............
क़दम पर जल रहे शोले,
सकल जग आपदा भारी।
स्वयं निज भूल से मानव,
बना वेबस है लाचारी।
किसी भी हाल में जीतें,
छिड़ा जग युद्ध है भारी।
पुनः धरती पे ले आए,
पुरातन रीति हम सारी।
शिकन है आह अधरों पर,
इसे मृदुहाश क्या लिख दें?
चमन वीरान सा उजड़ा,
इसे मधुमास क्या लिख दें?
नवल यह वर्ष है आया,
सुखद एहसास क्या लिख दें?
सीमा शुक्ला अयोध्या।


डॉ0हरि नाथ मिश्र

*ज़िंदगी*
अगर ज़िंदगी हम जिएँ हो निडर,
घड़ी मुश्किलों की भी टल जाएगी।
चूमकर हर क़दम तब ये तूफ़ाँ कहे-
अब बता,नाव तेरी किधर जाएगी??


आसमानों से बातें हवाएँ करें,
भहरें पर्वत भले,वृक्ष उखड़ें सभी।
धार सरिता की तीखी बहे क्यूँ नहीं-
खुद ब खुद चल के मंज़िल इधर आएगी।।


नभ में सूरज अडिग हो के रहता सदा,
चित्त स्थिर किए, हो परम शांत वो।
रात की चाँदनी  छिन है जाती भले-
चाँदनी को मग़र रात फिर पाएगी।।


कर्म करने में रखता है विश्वास जो,
मन में उसके न चिंता का डेरा रहे।
लक्ष्य पाना ही मन में रहे मात्र यदि-
एक दिन यश-पताका भी लहराएगी।।


चींटियाँ अपनी राहें बदलतीं नहीं,
टूट जातीं मग़र वे बिखरतीं नहीं।
इस तरह लक्ष्य के प्रति यदि रहें हम सजग-
धैर्य को कोई चिंता न दहलाएगी।।


फ़िक्र करने से ढीला रहे संतुलन,
मन नहीं संतुलित तो न मंज़िल-मिलन।
ध्यान में,दृष्टि में यदि रहे संतुलन-
बिंदु तक साधना हमको पहुँचाएगी।।


होकर निश्चिंत यदि हम जिएँ ज़िंदगी,
ज़िंदगी भी करेगी हमें वंदगी।
मुश्किलों में अगर मुस्कुराते रहें-
मौत भी अंत में मात खा जाएगी।।
                डॉ0हरि नाथ मिश्र
                9919446372


डॉ0हरि नाथ मिश्र

*अद्भुत सोच*
दिवस एक का जनता- कर्फ्यू,
अद्भुत सोच निराली है।
नहीं बीमारी कोरोना की-इससे बढ़ने वाली है।।


सब जन मिलकर करें अनुसरण,
रोकें विपदा जो आई है।
दुनिया के हर कोने में यह,
दुखद कहर बरपाई है।
खतरा इसका टल जाता है, बजती जब करताली है।।


घर से नहीं निकलना कुछ दिन,
नित्य सफ़ाई है करना।
घर-आँगन-चौबारा-कपड़ा,
स्वच्छ-साफ-सुथरा रखना।
कीट विषैले मर जाते घर, जब-जब बजती थाली है।।


यही सनातन संस्कृति अपनी,
सदा रक्षिका जीवन की।
योग-ध्यान,पद-कर-प्रक्षालन,
औषधि प्रथम रुग्ण तन की।
होते लुप्त कीटाणु शीघ्र सुन जो ध्वनि शंख निराली है।।


कर उद्घोषित नायक प्रधान ने,
सब जन को है किया सजग।
दिवस एक रह कर निज गृह में,
सकेंगे कर विपदा को विलग।
छुआछूत का रोग भयंकर,होता बहुत बवाली है।।


सकेंगे रोक रोग को कुछ हद,
करके हम सब अनुपालन।
परमावश्यक यही घोषणा,
एकमात्र इसका साधन।
स्वस्थ-स्वच्छ-निर्मल सलाह करती जीवन-रखवाली है।।
                       डॉ0हरि नाथ मिश्र
                        9919446372


डॉ0हरि नाथ मिश्र

कोरोना-दोहे
कोरोना के जाल में,फँसा सकल संसार।
मुक्ति मिलेगी किस तरह,दिखे नहीं आसार।।


खाँसी-सर्दी साथ ले,जब भी चढ़े बुख़ार।
ढँककर मुख को जाइए, किसी चिकित्सक-द्वार।।


सादा भोजन कीजिए, कर प्रक्षालन हाथ।
अभिवादन भी कीजिए, जोड़े कर दो साथ।।


साफ-सफाई ही दवा,कोरोना संपूर्ण।
संभव हो सेवन करें,तुलसी-अदरक-चूर्ण।।


नहीं एकत्रित होइए,भारी संख्या संग।
छुआछूत का रोग यह,नहीं करेगा तंग।।


चला चीन से वायरस,पहुँचा थाईलैंड।
अमरीका में छा गया,बचा नहीं इंग्लैंड।।


अति घातक इस रोग की,त्वरित करें उपचार।
दे निवास-परिवेश को,शुद्ध पवन-संचार।।
                   डॉ0हरि नाथ मिश्र
                   9919446372


डॉ0हरि नाथ मिश्र

समझ जिसने ली है किताबों की भाषा,
दरख़्तों की भाषा,परिंदों की भाषा।
वही असली प्रेमी है क़ुदरत का मित्रों-
उसे ज़िंदगी में न होती  निराशा।।
                 समझ जिसने ली है........।।
बहुत ही नरम दिल का होता वही है,
नहीं भाव ईर्ष्या का रखता कभी है।
बिना भ्रम समझता वो इंसाँ मुकम्मल-
सरिता-समंदर-पहाड़ों की  भाषा।।
              समझ जिसने ली है..........।।
जैसा भी हो, वो है जीता ख़ुशी से,
न शिकवा-शिकायत वो करता किसी से।
ज़िंदगी को ख़ुदा की अमानत समझता-
लिए दिल में रहता वो अनुराग-आशा।।
                 समझ जिसने ली है............।।
खेत-खलिहान,बागों-बगीचों में रहता,
सदा नूर रब का अनूठा है  बसता।
यही राज़ जिसने है समझा औ जाना-
मुश्किलों से भी उसको न मिलती हताशा।।
               समझ जिसने ली है...........।।
हरी घास पे पसरीं शबनम की बूँदें
एहसास मख़मल का दें आँख मूँदे।
रवि-रश्मियों में नहायी सुबह तो-
होती प्रकृति की अनोखी परिभाषा।।
             समझ जिसने ली है............।।
हक़ मालिकाना है क़ुदरत का केवल,
बसाना-गवांना बस अपने ही संबल।
गर हो गया क़ायदे क़ुदरत उलंघन-
ज़िंदगी तरु कटे बिन कुल्हाड़ी-गड़ासा।।
           समझ जिसने ली है..............।।
प्रकृति से परे कुछ नहीं है ये दुनिया,
प्रकृति से ही बनती-बिगड़ती है दुनिया।
नहीं होगा सम्मान विधिवत यदि इसका-
जायगा यक़ीनन थम, ये जीवन-तमाशा।।
      समझ जिसने ली है किताबों की भाषा।।
                      डॉ0हरि नाथ मिश्र
                      9919446372


कैलाश दुवे होशंगाबाद

ख़ामोश रह ऐ जिन्दगी अभी वक्त लगेगा ,


तुझे मुझ जैसा बड़ी मुश्किल से मिलेगा ,


अभी तो तन्हाई का वक्त है ,


वरना तुझसा दोस्त मुझे कहां मिलेगा ,



Kailash , Dubey ,


कवि✍️डॉ. राम कुमार झा "निकुंज" रचनाः मौलिक(स्वरचित) नई दिल्ली

स्वतंत्र रचना सं. २९०
दिनांकः २५.०३.२०२०
वारः बुधवार
विधाः दोहा
छन्दः मात्रिक
शीर्षकः आराधन नवरात्र का 
चैत्रशुक्ल    शुभ   प्रतिपदा , विक्रम  संवत् वर्ष। 
सृष्टि   सृजन  प्रारब्ध दिन , हो  जीवन   उत्कर्ष।।१।।
प्रथम   विष्णु अवतार  यह, महर्षि गौतम जन्म।
आर्यसमाजी     स्थापना , रामराज्य       सद्धर्म।।२।।
विक्रम का  राज्याभिषेक , राजतिलक   रघुराम।
चैत्रमाह    नवरात्र   का , पुष्पित  चहुँ अभिराम।।३।।
हरित भरित पादप लता , कली  कुसुम   नवरंग।
मादक मन रोचक सुरभि, जीवन   खिले   उमंग।।४।।
खिली खिली सुष्मित प्रकृति, नयासाल चहुँओर।
भरा गेह  नव अन्न से , चहुँदिशि कोकिल    शोर।।५।।
लखि किसान मुखहास मन,आनन्दित कविलेख।
अन्नपूर्ण   माँ   भारती , पुलकित   मानव    देख।।६।।
मादक मन  अलिवृन्द  का , मधुमक्खी  अनुराग।
विहँसि रहे सुरभित कुसुम , चाहत   पुष्प  पराग।।७।।
चैत्रमास पावन दिवस , कवि  निकुंज अभिलास।
रोग शोक मद मोह सब, सर्वशान्ति सुख   भास।।८।।
हर   कोरोना   शैलपुत्रि , रामलला    हर   शोक। 
दैहिक    दैविक   भौतिकी , महारोग  को  रोक।।९।।
महिषासुर   बन कर  डँटा , कोरोना  फिर विश्व।
सुन्दरतम   प्रमुदित   धरा , खतरे में   अस्तित्व।।१०।।
कवलित मुख  मानव जगत , कोरोना   आतंक।
त्राण   करो   बह्मचारिणि, हर   कोरोना   कोप।।११।।
तारक बन फिर अवतरित, कोरोना  यह    पाप। 
चन्द्रघण्ट   जगदम्बिका , हर    तारक    संताप।।१२।।
महाकाल      मधुकैटभ   समा, कोरोना   दुर्जेय।
हर    कुष्माण्डे   शान्तिदे , धूमासुर    इस   हेय।।१३।।
स्कन्धमातु     करुणामयी,     कोरोना     नासूर।
चण्ड मुण्ड इस  कहर को , चामुण्डे  कर    दूर।।१४।।
रक्तबीज    प्रकटित   पुनः , कोरोना   बन काल।
जगतारिणि   कात्यायिनी , हरो दैत्य   विकराल।।१५।।
कालरात्रि   विकराल   बन ,  कोरोना अभिशप्त।
रत निशुम्भ जग ग्रास को , हर दावानल     तप्त।।१६।।
प्रकटित   हो  बहुरूपिणी , करो   शुम्भ   संहार।
कोराना   से   त्राण   कर   , दुर्गे   दे      उपहार।।१७।। 
रहें   दूर  हम  पाप  से , निर्मल    रह  घर   पूज।
सिद्धिदातृ   सुख  शान्ति दे ,  हो  कोरोना  दूज।।१८।।
दुर्गा   दुर्गति    नाशिनी ,  महाशक्ति    जगदम्ब।
रखो स्वस्ति मानव जगत् , तू  जीवन  अवलम्ब।।१९।।
निकुंज दग्ध लखि वेदना , दंशित कोरोना  सर्प।
कालविनाशनि कालिके , माँ कुचलो अहि  दर्प।।२०।।
कवि✍️डॉ. राम कुमार झा "निकुंज"
रचनाः मौलिक(स्वरचित)
नई दिल्ली


सुरेन्द्र पाल मिश्र पूर्व निदेशक जेठरा खमरिया लखीमपुर-खीरी

दोहे
   जो दाता इस जगत का उसे चढ़ायें नोट।
   ‌ भक्ति नहीं पैसा बड़ा चिन्तन में है खोट।
छोड़ राम मंदिर चले अब सांई के द्वार।
ईश्वर के मानव रचे नये नये अवतार।
गहन प्रेम विश्वास बिन पूजा है बेकार।
अक्षत चंदन आरती आडम्बर व्यापार।
ब्रम्हण के घर जन्म पर कर्म न विप्र समान।
आलस लोभ अपवित्रता नहिं विद्या नहिं ज्ञान।
दस इन्द्रिय संग तन दिया प्रभु की कृपा महान।
फिर भी मांगें रात दिन धन सम्पत्ति का दान।
घर में भूंखे मातु पितु प्रतिमा छप्पन भोग।
चिन्तन दूषित हो गया लोभ स्वार्थ का रोग।
मक्खी उड़ें प्रसाद पर गन्दे हाथ उठाय।
बासी घटिया माल सब ऊंचे भाव बिकाय।
 जो प्रसाद प्रभु के चरण लौटि दुकानन आय।
जूंठन बेचें रात दिन ताजा माल बताय।
सत्य शान्ति शुचिता क्षमा धारण ध्यान अक्रोध।
चोरी नहिं इन्द्रिय दमन बुधि धर्म के बोध।
लक्षण एक न धर्म के कर्म धर्म के नायं।
आडम्बर की आंड़ में वे धार्मिक कहलायं।
जाति पांति अरु जन्म कुल नहीं धर्म आधार।
पथ है यह चलकर मनुज पहुंचे प्रभु के द्वार।
  सुरेन्द्र पाल मिश्र पूर्व निदेशक जेठरा खमरिया लखीमपुर-खीरी


जया मोहन प्रयागराज

नैय्या पे चढ़ कर भवानी आयी है
भव से पार लगाने भवानी आयी है
असुरो ने जब जब उत्पात किया है
तब तब उनका संहार करने भवानी आयी है
कॅरोना असुर जो आया है
सारी विश्वजन को सताया है
उसकी विनाश लीला ने हाहाकार मचाया है
मानव ने दुखी हो तुझे पुकारा है 
सुन कर करुण पुकार भवानी आयी है
भक्तो को बचाने भवानी आयी है
पूजा के नियमो की तरह
तुम कहा मानना 
कुछ दिन के लिए खुद संयम धारना
टल जाएगी बिपदा बताने भवानी आयी है
सृष्टि को बचाने भावनी आयी है


माँ के चरणों मे जन कल्याण हेतु मनोभाव
नवबर्ष मंगल मय हो
सब सुखी सानंद हो
आयी विपदा का अंत हो
खुशियॉ का सुरभित बसंत हो
जया मोहन
प्रयागराज


नन्दकुमार मिश्र आदित्य कविवासर बाणेर , पुणे

 


              भारतीय नव संवत्सर
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा सुखद मंगलकर  हितकर
नवदुर्गा  वन्दन अभिनन्दन  सिद्ध    सुअवसर
प्रथम शैलपुत्रीके वन्दन  ब्रह्मचारिणी तदनन्तर
चन्द्रघंटिका  कूष्मांडा  मातास्कंद   नमन कर
कात्यायनी कालरात्रि पूजन आराधन  सुखकर
अर्चन अष्ट महागौरीका शीष सिद्धिदात्रीको नवाकर
शिशिर शीर्ण संग वर्ष व्यतीतके प्रति आभार प्रकट कर
हम  करते  स्वागत तेरा  आगत   मधुमासके   सहचर
पाकर   नयी   प्रेरणा तुझसे  बढ़ें   प्रगतिके   पथपर
मां भारतीकी वीणाके स्वर भारतीय नव संवत्सर


नन्दकुमार मिश्र आदित्य
कविवासर ६०३/ए ,
बालाजी जेनरोशिया, बाणेर ,
पुणे-४११०४५


जय श्री तिवारी खंडवा

मां
सांसों की शहनाई बाजी
मन वीणा के तार हुए झंकृत
देख के तेरा रूप सलोना
दिल मेरा हो गया अलंकृत
छंद उपमा अलंकार ओं में
रूप तेरा ना बांध पाऊंगी
ना ताकत है लेखनी में
वर्णन तेरा कर पाऊंगी
प्रलय काल की इस बेला में
मां मुझको धीर बंधा देना
सृष्टि के इस हाहाकार में
गोद में मुझको उठा लेना
फूल से नाजुक दिल है मेरा
वेद ना सह पाएगा
करुणा मई तुम कहलाती
दृष्टि अपनी बरसा देना
फस जाऊं जो भवर में
मां मुझको तुम बचा लेना
विश्वास है मन को मा यह
तुम दौड़ी-दौड़ी आओगी
संकट में हो बालक तो
तुम कैसे रह पाओ गी
जय श्री तिवारी खंडवा


परमानंद निषाद

*गूगल प्रकाशित हेतु......*


चैत्र नवरात्र पर मां शेरोवाली पर आधारित मेरी कविता....


    *॥ मां शेरोवाली ॥*
          
आ रही मां शेरोवाली, 
सबकी दुख मिटाने को।


अन्नदायिनी,अन्नपूर्णा हो,
तू स्नेह भरी भवानी हो।


मां है मेरे शेरोवाली, 
शान है मां की बड़ी निराली।


किसी से क्या घबराना जब,
सर पर मां दुर्गा का हाथ हो।


जो मां दुर्गा का सच्चे मन से करे,
उपासना उसके कटे कलेश।


श्रध्दा भाव कभी कम ना करना,
दुःख में हंसना गम ना करना।


मां दुर्गा के कदम आएं,
आप खुशहाली से नहाएं।


आंसू भरी आंखों से मैं,
 कैसे तेरा दर्शन पाऊं मां


मां मेरे संताप भरा है,
 कैसे मैं मुस्काऊं मां।


आजा एक बार मां पुत्र ये पुकारता,
आने को तेरे मां नित बाट में निहारते।


आ रही मां शेरोवाली, 
सबकी दुख मिटाने को।


  *परमानंद निषाद*


डॉ०रामबली मिश्र हरिहरपुरी

"कोरोना से बच निकलो"


          (वीर छंद)


कोरोना से जो बच जाय, समझो वह इंसान चतुर है.,
जो इसको हलके में लेत, फँस जाना है उसे सुनिश्चित.,
तन को मन को दिल को साफ,करो घरेलू अन्य वस्तुएँ.,
गन्दी चीजों गन्दे लोग, से संपर्क तोड़ दो प्यारे.,
अलग-थलग मेँ कर विश्वास, सामाजिक दूरी आवश्यक.,
कोरोना की तोड़ो रीढ़, इसका चेन विखण्डित कर दो.,
इक्कीस दिन का है यह रोग, इतने में वह मर जायेगा.,
संयम से ही रहना सीख, और रखो चिन्तन को पावन.,
खुद को रखो सदैव प्रसन्न, नाचो गाओ हंसो खुश रहो.,
कर मनरंजन घर में बैठ, यही सिनेमा हाल सुन्दरम.,
घर के लोगों से कर बात,  सदा मस्त रह मेरे दोस्तों.,
ईश्वर को ही जपना मित्र, धर्म ग्रन्थ को पढ़ते रहना.,
धूप दीप का करो प्रयोग, करो सुगन्धित कोना-कोना.,
कोरोना के भय को भूल, मन में हो उत्साह निरन्तर.,
आशा को ही जीवन मान, सतत प्रफुल्लित रहे जिन्दगी।


नमस्ते हरिहरपुर से---


डॉ०रामबली मिश्र हरिहरपुरी
9838453801


डॉ०रामबली मिश्र हरिहरपुरी

"श्री सर्वार्थसाधिका"


दिव्य ज्ञान स्रोत सिंधुमय
आत्म ज्ञानिनी महा बोधमय
महा पराकाष्ठा सुबाहु शिव
परम विराट अमी सुध उरमय।


तुम्हीं चन्द्रमा दिव्य शीतला
अद्भुत अद्वितीय कोकिला
मानसरोवर हंसमयी नित
पयोधरी विद्यामृत कपिला।


सत्य सत्व सुन्दर शुभ सरबस
सत्यार्थी स्वामिनी सन्तवश
गगन विराट ब्रह्ममय मनसा
वागधीश्वरी शान्त सौम्य रस।


दिव्य वर्णनातीत अकथ नित
सहज साधिका माँ सबका हित
महा जननि यश-जीवन दात्री
माँ-अवतरण सरस्वति परहित।


चैत राम नवमी माँ तुम हो
शिवा स्वरूपिणि सज्जन तुम हो
पावन दिव्य भाव बन रहती
साधु हृदय में बैठी तुम हो।


महा अनन्ता सविता सागर
दृढ़  प्रतीज्ञ सुदृढ़ हिम नागर
ब्रह्म नियंता सर्वोपरि तुम
विश्व -पाणिनी संस्कृत आखर।


अतिशय शुचिता सर्व साधिका
वृंदावन में कान्हा-राधा
सम्मोहन के चरम कोण पर
तुम साहित्य सुगम्य नायिका।


मातृ शारदे का नित वन्दन
करें सभी माँ का अभिनन्दन
तुम्हीं शीतला शान्ता हिममय
प्रार्थनीय माँ अति आनंदन।


नमस्ते हरिहरपुर से--


-डॉ०रामबली मिश्र हरिहरपुरी
9838453801


आचार्य गोपाल जी             उर्फ  आजाद अकेला  (बरबीघा वाले)

🙏🙏'प्रमादी' नाम विक्रम सम्बत् संo:-2077 " नववर्ष मंगलमय हो" आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं ढेर सारी बधाइयाँ 🙏🙏
🌹🌹●●🌷🌷○○○🌷🌷●●🌹🌹


है वंदन नववर्ष तुम्हारा 
फिर से चमके ये जग सारा 
मिटे करोना फैले उजियारा 
खुशियों से भरा हो हर नजारा 
ऐसे बीते हर दिन हमारा 
है वंदन नववर्ष तुम्हारा 


नई डगर हो नया सवेरा 
"हंता" ना फिर से करे बसेरा
वायरस का उठ जाए डेरा
खुशियों का बस हो यहां घेरा
ऐसे बीते हर दिन हमारा 
है वंदन नववर्ष तुम्हारा 


 प्रकृति ने है जग को संवारा
हमने ही है चलन बिगाड़ा
भक्षण करते अभक्ष्य सारा
तो करें क्या जग का रखवारा
ऐसे बीते हर दिन हमारा 
है वंदन नववर्ष तुम्हारा


आचार्य गोपाल जी 
           उर्फ 
आजाद अकेला  (बरबीघा वाले)
 प्लस टू उच्च विद्यालय बरबीघा शेखपुरा बिहार


संजय जैन बीना (मुम्बई)

*तू आमानात है....*
विधा : कविता


मचल रहा है मेरा दिल,
तुझे देखने के लिए।
करू क्या अब में,
बता दो तुम्ही कुछ।
जिस से देख सकू,
अपनी जानेमन को।
और मचलते दिल की,
तड़प को मिटा सके।।


जबसे चढ़ा है तेरा प्यार, 
मेरे दिल दिमाग पर।
कुछ भी दिखता नहीं,
तेरे सिवाये अब मुझको।
और न ही कुछ याद रहता,
बस तेरे नाम के अलावा।
इसलिए तो घायाल हूँ,
तेरी अदाओं के कारण।।
 
कहानी नई लिखी जाएगी,
तेरे हुस्न की खातिर।
न बदनाम होने दूंगा तुझे,
अपनी मोहब्बत की खातिर।
सजा कर दिल मे रखूंगा,
तेरी तस्वीर को जनाम।
अमानत है तू मेरे दिलकी,
तो कैसे होने दू और की।।


*जय जिनेन्द्र देव की*


गुड़ी पड़वा और नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं


संजय जैन बीना (मुम्बई)
25/03/2020


सुनीता असीम

अपने दिल में मेरा असर रख दे।
सूने उपवन में इक शज़र रख दे।
****
कह रहा मन मेरा यही मुझसे।
तेरे कदमों में ये जिगर रख दे।
****
कह रहे चाँद से सितारे ये।
रोशनी को इधर उधर रख दे।
****
फिर मिलेंगी तुझे सभी खुशियाँ।
सर उसीके ही दर अगर रख दे।
****
तब चमकती किसीकी हैं नजरें।
सामने इक नई ख़बर रख दे।
****
सुनीता असीम
25/3/2020


निशा"अतुल्य"

शैलपुत्री मैया 


कर दी घट स्थापना मैया
आओ सजा दरबार
कैसी ये विपदाएं आयी
कर दो बेड़ा पार 


मैया जी सबको दे दो ज्ञान


पिता तुम्हारे हिमालय राज है
प्रथम रूप तुम दुर्गा
वृषारूढा स्वरूप तुम्हारा 
हाथ त्रिशूल है धारा
बाएं हाथ कमल लिए हो
सौम्य स्वरूप तुम्हारा


देने वाली माता तुम हो 
वरद हस्त सिर रखो दो 
ज्ञान बुद्धि की दाता मैया
संकट सब तुम हर लो 


रिद्धि सिद्धि की देनेवाली
जो जन तुमको ध्याये
कृपा करती कृपालिनी मैया
धन संपत्ति वो पाये ।।      


धूप दीप जलाऊँ माता
तुमको भोग लगाऊं 
मैं मूर्ख खलकामी मैया
कैसे तुम्हें मनाऊँ ।


शिव शंकर की प्रिया भवानी
हर संकट दूर भगाए 
अपनी शरण मे रखना मैया
हम ये अलख जगाएं ।


हम बालक अज्ञानी मैया
हमको राह दिखाना
कर दो बेड़ा पार मैया जी
मन समझ नही कुछ पाता।।      
   स्वरचित                               
निशा"अतुल्य"


संदीप कुमार बिश्नोई

जय माँ शारदे
गंगोदक सवैया
आठ रगण


शैलपुत्री सुनो कष्ट माता हरो आपके द्वार पे हाथ जोड़ें सभी। 


आप ही हो उमा आप ही हो रमा माँ हरो ताप आ के हमारे अभी ।


माँ करूं वंदना आपकी मैं सदा कीजिए भक्त पे माँ कृपा तो कभी। 


माँ उजाला करो ज्ञान का दान दो पीर भी ये धरा की मिटेगी तभी। 


स्वरचित
संदीप कुमार बिश्नोई


श्री हंस"* *बरेली*

*प्रेषक,,,एस के कपूर" श्री हंस* "
*पता।  06,पुष्कर एनक्लेव,*
*स्टेडियम रोड, बरेली(ऊ. प.)243005*


*हिन्दी नव् वर्ष नव संवत्सर।*
*विक्रम संवत*  *2077*
*की शुभकामनायों सहित।*


फसल चक्र  ऋतु परिवर्तन  का
संकेत है  हिन्दी  नव वर्ष।
नव रात्री के  जयकारों से  होता
व्याप्त सब में  भक्ति हर्ष।।
सूर्य चंद्रमा  दिशा परिवर्तन और
जुड़ी कृषकों की ख़ुशहाली।
विक्रमादित्य भगवान झूले लाल
से भीजुड़ा ऐतिहासिक स्पर्श।।


हिन्दी नव वर्ष  नव संवत्सर  तो
नये मौसम  का आगाज है।
देवी मां औरआर्यसमाज कृपा व
मिला संस्कारों का साज़ है।।
क्या जनवरी अंग्रेजी   वर्ष  में  है
कोई   भी ऐसा  परिवर्तन।
नव संवत्सर     तो  ५७  वर्षों  की
लिए  अधिक आवाज़ है।।


जनवरी नव   वर्ष के साथ मनाये
अवश्य   हिंदी नव वर्ष भी।
बधाई दें सबको  नव     संवत्सर
की अवश्य और सहर्ष भी।।
अपने  पुरातन     मूल्यों  का  हो 
अधिक से अधिक प्रसार।
कभी भूल नहीं    पाये कोई  इस
का महत्व  और दर्श  भी।।


*हिंदी नव वर्ष की अनंत।असीम।अपार शुभकामनायों सहित।*


*रचयिता।एस के कपूर "श्री हंस"*
*बरेली*
मोब  9897071046।।।।।।।।।।।
8218685464।।।।।।।।।।।।।।।।


दीपक शर्मा  जौनपुर उ.  प्र.

उम्मीद 
    
प्रातःकाल 
जब सुनाई देती है
मन्दिरों में घंटियों की आवाज़
मस्ज़िदों में गूँजता अज़ान
रसोई में खनकती
माँ के हाथों की चूड़ियाँ
नन्हकू के बल्टे की घनघनाहट
तब दिखाई देती है 
हर किसी को उम्मीद 


काली रात को रोशनी की उम्मीद 


अशोक वाटिका में
बैठी जानकी को 
रावण के कैद से
आज़ाद हो जाने की उम्मीद 


चाणक्य को
घनानंद की
क्रूर सत्ता को नष्ट कर
नव-भारत सृजन की उम्मीद 


गांधी को
पाप,  हिंसा,  दुराचार
असत्य,  घृणा,  भ्रष्टाचार 
धर्म, जाति, भेद से मुक्त राष्ट्र की उम्मीद 


होरी और धनिया को
सरपंच से न्याय की उम्मीद 


बगीचे में महुआ बीन रहे
छोटू और दुलारी 
(जो कल रात भूखे पेट सो गये थे) 
को रोटी की उम्मीद 


साइकिल पर अखबार लिए
करन को 
स्कूल फीस की उम्मीद 


तिमिर स्वप्न को यथार्थ की उम्मीद। 


-दीपक शर्मा 
जौनपुर उ.  प्र.


सत्यप्रकाश पाण्डेय

करो चमत्कार बनबारी...


सद्बुद्धि देना प्रभु मानव हुआ बौरान।
राष्ट्र कर रहा अपील सुनें नहीं शैतान।।


अपनी और करो अपनों की तुम रक्षा।
घर से बाहर न निकलो तो मिले सुरक्षा।।


विषम परिस्थितियों में घिरा है ये जीवन।
दिशा दो भटके नर को यशोदा नन्दन।।


हे जगजीवन आधार बचाओ अपनी सृष्टि।
प्राणी मात्र का रक्षण हो करो कृपा की वृष्टि।।


हे राधे गोपाल सत्य तो है प्रभु शरण तुम्हारी।
महामारी व्यापै नहीं करो चमत्कार बनबारी।।


भारतीय नव संवत्सर आपके जीवन में अनन्त खुशियों के साथ पदार्पण करे,आपको व आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं.....


श्रीराधे कृष्ण🙏🙏🙏🙏🙏🌹🌹🌹🌹🌹


सत्यप्रकाश पाण्डेय


Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...