सत्यप्रकाश पाण्डेय

किसी रूप की धूप से झुलसा बदन मेरा


कहीं मिले नहीं मुझको ठंडे जल के छींटे


बेरुखी दिखती है भले ही उसके मन में


फिर भी उसके हर अंदाज लगते है मीठे


 


लगा आँखों में अंजन रचा ओठों पै लाली


आकर्षक मोहिनी हर पल जो लुभाती है


घुंघराली लटों का जादू खींचता तार मन के


भंगिमाओं से वो तो हर दिल को रिझाती है


 


ऐसे कौंन से हैं गुण जो उसे मादक बनाते


डालती है चितवन हृदय छलनी हो जाते


पिलाती जाम आँखों से अधर सुरा प्याली


और हम जैसे आशिक घायल किये जाते


 


कैसे बयां करूँ अंदाजे ए मुहब्बत मैं उसका


कितना स्नेह या नफरत करती है वो हमसे


कर दिया बेचैन सत्य को छीन के निंदिया


चाहती है वह आवादी या बर्बादी हमसे।


 


सत्यप्रकाश पाण्डेय


एस के कपूर "श्री हंस*" *बरेली।*

*राम काज करिबे को आतुर।।*


*।।।।।।मुक्तक माला।।।।।।।।।*


 


 


सम्पूर्ण जगत ही आज तो 


जैसे राममय हो गया।


बनेगा भव्य सा राम मंदिर


यह भी तय हो गया।।


प्रतिष्ठित होंगें अब रामलला


विशाल गर्भ गृह में।


भारत वर्ष एक स्वर से ही


एक लय हो गया।।


 


पाँच सौ वर्षों का कारावास


आज समाप्त हो गया।


राम लला विराजमान को


घर अपना प्राप्त हो गया।।


प्रभु राम ह्रदय सम्राट हैं


भारत के जन जन के।


प्रत्येक भारत वासी को यह


उपहारे सौगात हो गया।।


 


अयोध्या तीर्थ स्थल अब छा


जायेगा विश्व मानचित्र पर।


भारत को गर्व होगा श्री राम


सरीखे जन जन मित्र पर।।


अपने जीवन काल में प्रत्येक


जाना चाहेगा मंदिर में।


पुष्प अर्पित करने अपने राम


जी आराध्य के चित्र पर।।


 


*रचयिता।एस के कपूर "श्री हंस"*


*बरेली।*


मोब 9897071046


              8218685464


एस के कपूर "श्री हंस*" *बरेली।*

*भाव वसुधैव कुटुम्बकम का*


*होना चाहिये।*


 


जब दिल मुस्कुराये तो वही


सच्ची मुस्कान है।


दिल से निकली दुआ ही तो


सच्ची गुणगान है।।


बनावटी नकली रंगत पड़


जाती है फीकी।


जो मन से मांगे सब की खैर


वही सच्चा इंसान है।।


 


किसी के दिल का उजाला


बनो शमा बन कर।


जीत लो शत्रु का भी ह्रदय


तुम क्षमा बन कर।।


तुम्हारा अच्छा किया लौट


कर आता है जरूर।


डूबते के लिए सहारा बनो


तिनके सा जहाँ बन कर।।


 


वसुधैव कुटुंबकम का भाव


जाग्रत होना पाइये।


सब के साथ आप हँसना 


और रोना लाईये।। 


सब हैं एक ही ईश्वर की


संतानें इस जहाँ में।


क्षमा भाव हो ह्रदय में प्रबल


क्रोध खोना चाहिये।।


 


*रचयिता।एस के कपूर "श्री हंस*"


*बरेली।*


मोब।। 9897071046


                   8218685464


नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर

सफर जिंदगी है सुहाना 


मिलना बिछड़ना रोना मुस्कुराना।।


 


जिंदगी तनहा लोगों


रिश्तों नातों का कारवाँ ।        


 


भीड़ में


अकेला जिंदगी की परछाई यादों तनहाई सांसो धड़कन की जिंदगी बोझ ख़ुशी गम का मेला झमेला।।


 


 


इंसान अरमानों की मंज़िलों का


मुसाफिर मंजिलों को खोजता 


दुनियां से पता पूछता।


जिंदगी का जंग जीतने मकसद


मौसिकी का मसीहा ।।         


 


जमाने के


जज्बात हालात की कश्ती


का मांझी कभी खुद की कश्ती भँवर तूफ़ान निकालने की जद्दो जहद मसझधार में पतवार की गुहार जिंदगी।।


 


नशा जिंदगी जूनुन जिंदगी


शुरुर जिंदगी मकसद के जंग का


ढूढती हथियार जिंदगी ।।      


 


कभी


दौलत की मार कभी रिश्तों नातों 


की मार कभी किस्मत हालात की


मार जिंदगी।।


 


दौलत की होड़ का नशा आराम


अय्यासी का नशा शोहरत


का नशा इश्क हुस्न का नशा।।


 


जिंदगी नशा जरूर ना झूमती


ना नाचती अपने अंदाज़ के नशे


में गुजरती जाती।।


 


कही ठहर जाती पल दो पल 


कहीं से गुजर जाती चलती जाती


एक दिन गुजरे जमाने की यादें 


जिंदगी गुजर जाती।।


 


शराब साकी पैमाना बेवजह 


बदनाम इंसान शराब साकी


पैमाने मैखाने का ईमान।।


 


जिंदगी इंसान गुरुर की गहराई


जाम उतर गयी जिंदगी सागर की गहराई सागर की सुराही में ही डूबती जिंदगी।।


 


गुमनाम अंधेरो में खोई जिंदगी


बेनाम।।


जिंदगी खुद की अमानत नहीं


जिंदगी जहाँ का जज्बा जज्बात


जिंदगी जहाँ जमाने में गुजरती


खुद के कदमो से लिखती दरमियाने दास्ताँ।।


 


 


जिंदगी जज्बा दुनियां के लिए मारना।


दुनियां के लिये जिंदगी इबादत 


इम्तेहान से गुजराती जहाँ में अंधेरों को उजाले में बदलती।।


 


 


फर्श से अर्श फ़र्ज़ फ़क़ीर जिंदगी


ना कुछ लेकर आती ना कुछ साथ लेकर जाती जिंदगी।।


 


साँसों धड़कन के दौरान जो भी


कमाई दौलत दुनियां में साँसों धड़कन के बाद दुनियां के साथ


जिंदगी।।


 


नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर


सत्यप्रकाश पाण्डेय

त्रास हरो


 


तेरी मन मोहिनी मूरत पर


कृष्णा सारे सुख मैं वार दूं


अपनाले मुझे जग स्वामी


तुम्हें पाके सभी विसार दूं


 


अवर्चनीय शीश की शोभा


मोर मुकुट का आकर्षण


अधर विराजे मुरली प्यारी   


सौम्य सुधारस का वर्षण


 


कमलनयन का चितवन


कमलकांति तनमन में धारे


हे कमलापति श्री राधेश्वर


करकमल मनोहर अति प्यारे


 


तुम करुणा के अक्षय पात्र


"सत्य" हृदय में वास करो


भक्त वत्सल करुनासिन्धु


मेरी विपदा और त्रास हरो।


 


श्री गोविन्दाय नमो नमः


 


सत्यप्रकाश पाण्डेय


राजेंद्र रायपुरी

🚩🚩** जय श्रीराम **🚩🚩


     रामलला के दिन बहुराए।


     लोग अयोध्या देखन आए।


 


     पाॅ॑च सदी तक बहु दुख पावा।


     दुष्ट बहुत सब किन्ह छलावा।


 


     पाॅ॑च सदी प्रभु थे वनवासी।


     रही अवध में बहुत उदासी।


 


     देर-सवेर न्याय प्रभु पावा।


     आज अयोध्या दिन वो आवा।


 


     जब मंदिर की नींव खुदेगी।


     और शिला इक रजत डलेगी।


 


     मंदिर अब इक भव्य बनेगा। 


     जो दुनिया में नाम करेगा।


 


     अनुपम मंदिर होगा भाई।


     जा में राजेंगे रघुराई।


 


मास भाद्रपद कृष्ण दो,


                शुभ दिन था बुधवार।


शिलान्यास मंदिर हुआ,


                  मन में खुशी अपार‌।


 


             ।। राजेंद्र रायपुरी।।


सुनील कुमार गुप्ता

कविता:-


          *"मीत"*


"बाँध ले डोर जीवन की,


कोई ऐसा मिले मीत।मिले सुख अपनो को यहाँ,


कोई ऐसा लिखे गीत।।


बाँधे सुरो संग उसको,


कोई दे ऐसा संगीत।


थामे कदमो को उनके,


साथी पल-पल सुने गीत।।


उभरे न दर्द फिर अपना,


जग में जब भी मिले मीत।


बाँटे ख़ुशियाँ उनको पल-पल,


गाता रहे ऐसा गीत।।"


ःःःःःःःःःःःःःःःः


         सुनील कुमार गुप्ता


sunilgupta.abliq.in


ःःःःःःःःःःःःःःःःःः 06-08-2020


प्रखर

*राम*


 


राम जीव आलम्ब जग, सोई सृष्टि आधार।


ज़ड़ चेतन जंगम रमै, निराकार साकार।।


 


राम इमाम ए हिंद हैं, सजदा सौ सौ बार।


वो जिनके मनसबदार हैं, प्रभु उनके मनसबदार।।


 


सरजू तट मनभावनो, अवध सुहावन ठाँव।


तहाँ राम लीला करी, सियरी तरु तर छाँव।।


 


तम्बू के बम्बू उखड़, मिली पुन: जागीर।


देव गेह हित बलि चढ़े, अनत संत नर वीर।।


 


हिये कोशलापति रहैं, निग्रह इंद्रिय काम।


राम हरहिं कलमष सकल, चाहे विधाता बाम।।


 


*प्रखर*


डॉ निर्मला शर्मा  दौसा राजस्थान

( गीत )


  अवध में मंगल


 


 अवध में मंगल है भारी


 लौटे आज राम, सिय, लक्ष्मण


 लगे अयोध्या अति प्यारी


 


 चलो सखी हम दिए जलायें


 फूलों से नगरी को सजायें


 करें स्तुति मंगल गायें


 मन जाए उनके बलिहारी 


                                              अवध में मंगल है भारी दर्शन को तरसे येअखियां 


सरयू पर बैठी सब सखियां


बाट निहारे कर- कर बतिया


 अब आओ धनुषधारी 


                                                अवध में मंगल है भारी पल-पल जैसे सदियों बीते 


न्याय की आस में दिन गए रीते


 आई घड़ी जब हुआ फैसला 


सत्य की जीत पे मैं बलिहारी 


                                                 अवध में मंगल है भारी मन पुलकित तन खुशी से नाचे


 सीताराम की महिमा गावे 


अबीर- गुलाल, पुष्प की वर्षा


 स्वागत करते नर नारी  


                                                  अवध में मंगल है भारी


डॉ निर्मला शर्मा


 दौसा राजस्थान


अर्चना पाठक  अम्बिकापुर ,सरगुजा  छत्तीसगढ़

चौपाई


-----------


मन में राम


-----------


अवध पुरी आए सिय रामा।


ढोल बजे नाचे सब ग्रामा।।


 


घर-घर खुशहाली हर द्वारे। 


शिलान्यास मंदिर का प्यारे।।


 


राम राज चहुँ दिशि है व्यापे। 


लोक लाज संयत सब ताके ।।


 


राजधर्म सिय वन प्रस्थाना ।


सत्य ज्ञान किंतु नहीं माना।।


 


है अंतस सदा बसी सीता।


रहे एकांत उर बिन मीता।।


 


सुख त्याग सर्व कर्म निभावें।


प्रजा सुखी निज दुख बिसरावें।।


 


नरकासुर मारे बनवारी।


राम तो है विष्णु अवतारी।।


 


खील बताशे अरू आरती।


सबके मन खुशियाँ भर आती।।


 


सज रही देख दीप मालिका।


खुश हैं बालक सभी बालिका।।


 


उर आनंदित चहुँ दिशि छाये। 


हरे तिमिर जगमग छवि पाये।।


 


मन में राम नाम नित जापे। 


नम्र निवेदित खोते आपे।। 


 


अयोध्या में कुंभ है भारी। 


मन से जन का बढ़ना जारी।। 


 


 


अर्चना पाठक 


अम्बिकापुर ,सरगुजा 


छत्तीसगढ़


संजय जैन (मुम्बई

*कलाम का कमाल*


विधा : गीत


 


बहुत फक्र करते थे


हम अपनो पर यार।


बंद आंखों से विश्वास  


 करते थे उन पर हम।


पर पढ़ न सके उन्हें


साथ रहते हुये हम।


तभी तो उठा दिया जनाजा विश्वास का आज।


और आंखे मेरी खोल दी,


की मत करो किसी पर विश्वास।।


 


जो अपनो से विश्वास 


घात करता है।


और अपनो को अपना  


 बनकर लूटता है।


एक दिन ऐसा आएगा 


 उनके भी जीवन में।


सब कुछ रहेगा पास 


पर अपना न होगा कोई।।


 


जब तक तेरे सितारे


बुलंद होते है,


तबतक तेरा कोई कुछ 


 बिगड़ सकता नहीं।


इसलिए तो अपने कामो पर करता रहा घमंड।


पर जब आता है बुरा वक्त 


तब कोई भी साथ नहीं देते।


तब अपने किये गये कर्म


याद बार बार आते है,


पर तब तक देर 


हो चुकी होती।।


 


जय जिनेन्द्र देव की


संजय जैन (मुम्बई)


05/08/2020


सुनीता असीम

राजा रहे जो पूर्व में अकबर महान से।


हिलते धरा गगन भी थे उनकी उड़ान से।


***


वो भी नहीं टिके हैं बड़ी आन-बान थी।


सब छोड़कर यहां पे गए थे जहान से।


***


बस चार दिन रहेगा यहां ठाठ बाट सब।


माया व मोह छोड़ दो तन के मकान से।


***


रहता खुदा जो आसमां में कह रहा यही।


बस देखता हूं तुझको यहां मैं मचान से।


***


क्या आपकी कमाई यहां हो रही कहो।


बाहर करो बुराई को दिल की दुकान से।


***


सुनीता असीम


५/८/२०२०


अवधेश रजत        वाराणसी

#मत्तगयन्द_सवैय्या #कवि_रजत


राम लला घर लौट रहे चहुँ ओर खुशी मन भावन लागे,


गाँव गली हर एक दिशा शुभ गूँज रही धुन पावन लागे।


खत्म हुआ वनवास छिपा मुँह दुष्ट पराजित रावन लागे,


वेग न थाम सकें दृग के पट प्रेम झरे जस सावन लागे।।


©अवधेश रजत


       वाराणसी


सम्पर्क #8887694854


कबीर ऋषि “सिद्धार्थी

•राम जन्मभूमि पूजन•


त्रेतायुग की अवधपुरी में फिर हरियाली छायी है!


कौशल्या माता के घर में जो खुशहाली आयी है!


राम-नाम की गुंज उठी है हर भारत के घर-घर में,


सम्पूर्ण "राम-अयोध्या" में फिर दीपावली आयी है!


–कबीर ऋषि “सिद्धार्थी”


काव्य रंगोली आज के सम्मानित रचनाकार रचना उनियाल

रचना उनियाल(परिचय)


 


माता पिता साहित्यिक क्षेत्र से जुड़े हुए थे।


पिता- स्वर्गीय कवि भगीरथ


कवि भगीरथ की कृतियाँ


जय ध्वनि, सृष्टि-सेतु


माता-श्रीमती मंजू काले


पति -कर्नल अरविंद मोहन उनियाल (सेवानिवृत्त)


 


शिक्षा-रसायन विज्ञान में स्नातकोत्तर, व बी.एड.


(भूतपूर्व अध्यापिका )



उपलब्धियाँ-


बारह वर्ष आई.टी.आई. महिला मंडल के सचिव के पद पर रहते हुये तीन सौवेनियरस का लोकार्पण किया।



रचनाओं का विभिन्न पत्रिकाओं में प्रकाशन।
मंचों पर काव्य पाठ 
रुचि-गायन,लेखन,कार्यक्रमों का आयोजन,

प्रकाशित काव्य साझा संग्रह-


 


1-शब्द कलश,


2-महफ़िल-ए-ग़ज़ल,
3-भाव सरिता,


4-योग संगम,



एकल संग्रह-


1-प्रस्तुति -एक प्रयास


2-नोराइज़


3-भगीरथ की रचना


4-दमकते बदरवा


5-काव्यमेघ


 


सम्मान-


साहित्य प्रहरी सम्मान-प्रेरणा मंच बैंगलोर,



शीर्षक स्तम्भ,शब्द सारथी,शब्द कुंज सम्मान,शीर्षक साहित्य परिषद (भोपाल)
काव्य सागर सम्मान-साहित्य सागर,(राजस्थान)



पुरस्कार-80 बार से अधिक बार श्रेष्ठ सृजन के लिए शीर्षक साहित्य परिषद, साहित्य संगम संस्थान, नारी सुवास मंच, रचनाकार मंच, उड़ान, भावों के मोती,दोहाकार ,नवोदित साहित्यकार,सोपान साहित्यिक संस्था,साहित्य सरिता संस्थान,अटल काव्यांजलि, जय हिंद जय नदी,क़लम बोलती है,मंचों द्वारा सम्मानित


 


साहित्य ज्योति,शिवमृत,शिवपूजन सहाय,


साहित्य तुषार रत्न,मधुशाला काव्य गौरव,साहित्य सारथी,अमीर खुसरो,शिव साहित्य साधक, महेंद्र कपूर,लोक गीतकार,मातृत्व,शोभा गुर्टू जी,अटल कर्मवीर,सम्मानों से सम्मानित



इसके अतिरिक्त समीक्षाधीश , श्रेष्ठ टिप्पणीकार सम्मानों से सम्मानित


 


शीर्षक साहित्य परिषद भोपाल द्वारा सम्मानित “श्रेष्ठ वार्षिक रचनाकार” २०१९ “शब्द सागर”(भोपाल)


 


शीर्षक आन माइक प्रतियोगिता २०२० में प्रथम पुरस्कार “शब्द गौरव” से सम्मानित(भोपाल)


 



पता-फ़्लैट नम्बर-४१० 
होरामवु मेन रोड,
होरामवु,
बैंगलोर(कर्नाटका)
पिन कोड-५६००४३
मोबा0-९९८६९२६७४५


 


१-


शिव की स्तुति


कुंडलियाँ


आओ वसुधा देव तुम ,काटो जग के त्रास।


नमन करें हम आपको, तारो बंधन रास।।


तारो बंधन रास, वंदना करें तुम्हारी।


मिले ज्ञान ओंकार, यज्ञमय हे त्रिपुरारी।।


रचना रचती जाय,भक्ति से शिव को पाओ।


पाप करे जो प्राण,उसे दंडित कर आओ।।


 


शंकर भोले नाथ का, लुभा रहा है वेश।


मुण्डमाल हैं धारते, गंग धरें हैं केश।।


 गंग धरें हैं केश, भाल में चंद्र सुहाता।


व्याघ्र चर्म को डाल,कंठ में गरल विधाता।।


रचना रचती जाय,लोक के हैं अभयंकर।


भस्म लपेटे नाथ, नमन हे भोले शंकर।।


 


त्रिपुरारी के ध्यान से, कटे कर्म का फाग।


महाकाल आराधना, तज जायेगा राग।।


तज जायेगा राग, शम्भु लोकों के स्वामी।


काल शोभता अंग , करूँ वंदना प्रनामी ।।


रचना रचती जाय, रूद्र हैं त्रिनेत्रधारी।


निराकार साकार, सभी जानें त्रिपुरारी।।


 


डम डम डम डमरू बजे, डमरू धारी नृत्य।


बम भोले तांडव करें, प्रलेयन्कारी कृत्य।।


 प्रलेयन्कारी कृत्य, देह में त्रिशूल सजता।


शाश्वत है यह अस्त्र ,उमापति के रंग रजता।।


रचना रचती जाय,महेश्वर करते बम बम ।


आशुतोष का क्रोध,सृष्टि में होती डम डम।।


 


स्वरचित


रचना उनियाल


२-


फुहारें(नवगीत)


               


मेघावली कर जाय झंकारें,


सप्त सुरों में झूमती फुहारें।



झिर-झिर लड़ियाँ क्षुधा बुझाती,


वसुधा पेंगें भरती जाती,


हरीतिमा नयनों को भाये,


मुदित प्रकृति उल्लासित गाती।


 


अंबुविहार धरती को सँवारें।


सप्त सुरों में झूमती फुहारें।।


 



सुधियों में पावस की रजनी,


नेह सिक्त तब साजन-सजनी,


वृष्टि बहुल फुहार ने छेड़ा,


मनोहारी प्रणय धुन बजनी।


 


प्रेम निहार के खिलती बहारें।


सप्त सुरों में झूमती फुहारें।।



यदुनंदन हैं राजदुलारे,


उतरे अचला घन के तारे,


मुरलीधर की मुरली बोले,


रवितनया तट रास रचा रे।


 


पड़ती नव रंगों की बौछारें।


सप्त सुरों में झूमती फुहारें।।


 


३-


 


समर्पण(राष्ट्र के प्रति)


वीर छंद आधारित गीत (१६,१५ मात्राएँ अंत २१)


 


भारत भू के भूषण हो तुम,उन्नति का अतुलित अंबार।


करो समर्पण भाव सुदर्पण,धरो विलक्षण गुण की धार।।


 


अधिकारों की है लगी हुई,


हर कोने में जैसे होड़।


मुख से बोले वाणी ऐसे,


बोलों से ही देंगें तोड़।


चंचल दूषित अंतस को तज,अंतह अवलोकन शृंगार।


करो समर्पण भाव सुदर्पण,धरो विलक्षण गुण की धार।।


 


वसुधा के सीमा के प्रहरी,


चपल अटल चौकस दिन-रात।


न्यौछावर करते प्राणों को,


बलिदानी सैनिक की बात।।


सीमाओं की करें सुरक्षा,त्रिदल शस्त्र की सुन टंकार।


करो समर्पण भाव सुदर्पण,धरो विलक्षण गुण की धार।।


 


झेलम कावेरी अरु सतलज,


ब्रह्म पुत्र करता है नाद।


भारत माता की संततियों,


कहो हिंद जय ज़िंदाबाद।


तीन रंग से जीवन पाओ , नेह बंध है विचरण सार ।


करो समर्पण भाव सुदर्पण,धरो विलक्षण गुण की धार।।


 


अनुबंधित हो गये धरा से,


पाया जब धरणी का द्वार।


उऋण तभी तुम हो पाओगे,


अर्पण करना सत उद्गार।


वचन कर्म से माँ के आँचल,पर करना पुष्पों बौछार।


करो समर्पण भाव सुदर्पण,धरो विलक्षण गुण की धार।।


स्वरचित


रचना उनियाल


 


४-


पर्यावरण दिवस


जनहरण घनाक्षरी


 


समय गुनन तन,


 घट मत वन घन,


    शपथ धरत मन,


       प्रकृति मुदित हो।


 


जन-जन उर तल,


    प्रखर ललक बल,


       अनिल अचल चल,


         तनु मुखरित हो।


 


सुत घर सुनकर,


    तरु क्षिति बुनकर,


       घटत मलिन शर,


          द्रुम अगणित हो।


 


नभचर नभ वर,


    सरि सर पय भर,


       मनुज हृदय धर,


          दिवस हरित हो।


 


स्वरचित


रचना उनियाल


५-


व्यायाम


 


गोपी छंद(मात्रिक छंद,चार चरण, दो-दो चरण समतुकांत, प्रति चरण १५ मात्राएँ ,आदि में त्रिकल,अंत गुरु /वाचिक,चरणातक दो गुरु)


 


करे व्यायाम सदा काया।


रोग की पड़े नहीं छाया।।


 


प्रात उठ दौड़ लगा प्राणी।


बोल फिर मधुरिम सी वाणी।


उदय जब सूर्य देव आयें।


नमन से तन भी सुख पायें।


धमनियों में शोणित भागे।


लुप्त हों चिंता के धागे।


शांति का भाव मनुज पाया।


करे व्यायाम सदा काया।


 


जीत जाओगे हर बाजी।


बनोगे तन के तुम काजी।


बदन शतरंज जीत राजा।


खुले उन्नति का दरवाजा।


कर्म फल तन मन का योगी।


बना तुम नियम बनो भोगी।


बरस फिर लक्ष्मी की माया।


करे व्यायाम सदा काया।


 


हृदय में गर्व भाव आता।


योग का भारत है दाता।


जीव यदि जीवन को जीना।


काय में कसरत को सीना।


अंश के अंग खिले लाली।


ध्यान तुम रखना बनमाली। 


खिले उपवन में हर ज़ाया।


रोग की पड़े नहीं छाया।।


 


स्वरचित



डॉ निर्मला शर्मा  दौसा राजस्थान

राजाराम 


युगो युगो से विराजे ह्रदय में


 करते सबकी नैया जो पार 


कलयुग में फिर से लौटे हैं 


अवध के भाग्य खुले हैं आज 


शमन किया राक्षसों का डटकर  


 धरती को दिया शांति का उपहार 


मर्यादा पुरुषोत्तम बनकर दिखलाया 


दुनिया को कल्याण का मार्ग 


वन, उपवन, नगरी ,देवालय 


सभी में गूंजे राम का नाम


 दशरथ सुत कौशल्या नंदन 


अवध पधारे सीताराम


 लड़ी लड़ाई लंबी हर युग में 


 किया विश्व में न्याय का संधान


 दीप जलाओ मंगल गाओ 


अवध में आए राजा राम 


तर्क वितर्क की लंका ढह गई 


मिला राम को कानूनी अधिकार 


परम ब्रह्म वो अगम अगोचर


 हर मन में उनका आधार 


प्राणी मात्र की सांसो में बसे हैं 


रघुपति राघव राजा राम 


डॉ निर्मला शर्मा


 दौसा राजस्थान


एस के कपूर "श्री हंस"* *बरेली*

*अयोध्या राम मंदिर निर्माण।*


*मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम।।*


*दिनाँक ,,,05,,,08,,,, 2020*


*(समय12 बजकर15 मिनट)*


 


हर अवरोध पर इक संकल्प


आज भारी पड़ गया।


नगरी अयोध्या पर रंग प्रभु


श्री राम का चढ़ गया।।


बनने जा रहा मंदिर भगवान


अपने श्री राम का।


आज भारतवर्ष का इतिहास


नया संस्करण गढ़ गया।।


 


आज इक दिव्य स्वप्न मूर्त


आकार ले रहा है।


भव्य राममंदिर का सुंदर रूप


साकार ले रहा है।।


आस्था का केंद्र स्थापित हो


रहा है अयोध्या में।


भारत का जन जनआशीर्वाद


हर प्रकार ले रहा है।।


 


मर्यादा पुरुषोत्तम राम मंदिर


विश्व को संदेश देगा।


भारत वर्ष आज से एक नया


ही गण वेश लेगा।।


संस्कार संस्कृति आज से ले


रही नया रूप भारत में।


राम लला विराजमान आज


अपना गृह प्रवेश लेगा।।


 


*रचयिता।एस के कपूर "श्री हंस*"


*बरेली।*


मोब। 9897071046


                 8218685464


अर्चना द्विवेदी        अयोध्या उत्तरप्रदेश

सजा दो राह कलियों से,


अवध में राम आये हैं


अयोध्या फिर हुई पावन


ख़ुशी के मेघ छाये हैं।


 


कहीं कजरी,कहीं झूले


कहीं पकवान की ख़ुशबू


रँगीले दीप अलियों से


सुहावन सी लगे सरयू


अयोध्या लग रही दुल्हन


धरा नभ मुस्कुराये हैं


 


 


सियापति राम कण-कण में


बने आराध्य जन जन के


दयानिधि त्याग की मूरत


सहारा दीन निर्धन के


बनेगा भव्य इक मंदिर


भजन सब गुनगुनाये हैं


 


 प्रतीक्षा हो गयी पूरी


 मिटाकर द्वेष की भाषा


 विचारों में सियापति हैं


 पढ़े सब प्रेम परिभाषा


 हुये सब देवगण हर्षित


 सुमन नभ से लुटाये हैं।।


         अर्चना द्विवेदी


       अयोध्या उत्तरप्रदेश


डॉ० प्रभुनाथ गुप्त 'विवश' 

श्रीराम भूमि पूजन पर विशेष


"""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""


       जय श्रीराम..... एक गीत 


"""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""


 


नव किसलय नव कली खिली, 


बेला, चम्पा, हरसिंगार लिली।


 


नव प्रभात के नवल रश्मि में,


श्री नरेन्द्राजय चले महाबली।


 


चिड़ियों का कलरव गूँज उठा, 


सर में सरोज की खिली कली। 


 


नीहार नहायी टटकी पंखुड़ियाँ,


सब आपस में हैं हिली-मिलीं।


 


निज शैया से उठ उषा सुन्दरी,


तम हर कर मन मुदित चली। 


 


हर-हर महादेव की जय-जय, 


सब करते मंदिर में पुष्पांजलि।


 


शताब्दि अवधि बाद अवध में,


सब सियाराम मय गली-गली।


 


चरण कमल श्रीराम का धोने, 


कल-कल सरयू की धार चली।


 


हर्षित जन-मन उत्साहित सब,


सखि दर्शन को कर श्रृंगार चली।


 


मौलिक रचना -


डॉ० प्रभुनाथ गुप्त 'विवश' 


(सहायक अध्यापक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेलवा खुर्द, लक्ष्मीपुर, जनपद- महराजगंज, उ० प्र०)


मो० नं० 9919886297


दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल

आज मेरे राम फिर


अवध में पधार रहे


भक्त हनुमान हमेशा


राम नाम जपते जा रहे।


 


वर्तमान के गोद में


पल रहे थे भविष्य के सपने


है अयोध्या झूम रही


बस राम ही तो हैं अपने।


 


रात क्या दिन क्या अंधेरा


है दिव्य उजाली अयोध्या


देख ऐसा लग रहा है


स्वर्ग से उपर है अयोध्या। 


 


यत्न सारे राम ने ऐसे किये


हर क्षण को समेट रही जन सदा


राम अपनी जंग को जीत आखिर 


वैदेही संग स्थान को ले रहे सदा। 


 


देख विहगंम दृश्य धरा का


देव सभी अब सकुचाते 


काश! राम अपने संग 


अवध में ही बसाते। 


 


व्याकुल सदा रहा भारत देखता


लहरों संग सरयू बनी गवाह है


हरिये सभी विपदायें भारत की प्रभु 


दें आशिर्वाद जनमानस बेपरवाह है। 


 


*_श्रीराम_जी_के_मंदिर_निर्माण_भूमि_पूजन एवं आधारशिला स्थापना के सुअवसर पर अकिंचन भक्त कविता प्रस्तुत है........_*


 


*दयानन्द_त्रिपाठी_व्याकुल*


   महराजगंज, उत्तर प्रदेश।


प्रखर

*जय राम जी की*


संकट घन भग्न हुए सारे,प्रफुल्लता चहुँओर है।


औध दुलहिन जस सजी, ढप ढोल ध्वनि घनघोर है।।


वत्सला सरजू उमंगित, जय राम का उद्घोष नभ,


श्रीराम द्वारे गवै सोहर, नर


 नारि संत विभोर हैं।।


 


 


 


*प्रखर*


नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर

धर्म आस्था की अवनि आकाश


धर्म मर्यादा संस्कृति संस्कार।।


 


धर्म शौम्य विनम्र युग समाज


व्यवहार।।


 


धर्म जीवन मूल्यों आचरण का


सत्य सत्यार्थ।।


 


धर्म छमाँ करुणा सेवा परोपकार


कल्याण जीव जीवन का सिद्धान्त।।


 


धर्म न्याय नैतिकता ध्येय ध्यान ज्ञान सिद्धांत।।


 


धर्म निति नियति का मौलिक आविष्कार।।


 


धर्म द्वन्द द्वेष घृणा


का प्रतिकार।।


 


धर्म कर्म वचन दायित्व कर्तव्य बोध से धारण करने प्राणी प्राण।।


 


धार्म धैर्य है धर्म शौर्य है धर्म


विजयी पथ का मार्ग।।


 


शासन शक्ति की भक्ति शासक


मति अभिमान का समय काल।।


 


शासन भय है भय निर्भयता का


आधार शासन शक्ति का मौलिक


अधिकार।।


 


शासन समन्वय है जन मानस 


मन की आवाज़।।


 


शासन आस्था नहीं शासन विश्वास


राज्य् निति और राजनीति का साकार।।


 


शासन द्वेष भेद न्याय अन्याय


विवेचना समय काल स्तिति परिस्तिति की माँग।।


 


शासन दो धारी तलवार है संवैधानिक इसके धार।।


 


शासन का मूल व्यवहार शासक


की मर्जी और विचार।।


 


न्याय अन्याय की व्याख्या मौके


मतलब के अनुसार।।


 


शासन की अपनी विवासता 


अँधा कभी कभी दृष्टि दृष्टिकोण


अतीत वर्तमान।।


 


धर्म और शासन में अंतर मात्र


धर्म मानव मानवता जीव जीवन


निरंतरता ।।        


 


आस्था की अस्ति का


नाम सिर्फ उत्कर्ष उत्थान उत्सर्ग 


प्रसंग परिणांम।।


 


शासन जब चल पड़ता धर्म 


मार्ग पर शासन धर्म एकात्म स्वरुप जन्म लेता मर्यादा


का श्री राम।।


 


धर्म शासन का उद्देश्य एक समरसता समता मूलक युग


समाज का निर्माण।।


 


आस्था और विश्वाश का विलय


एक दूजे का ग्राह सम्मत का शासन ।।                             


 


जन आकांक्षाओं का


अभिनन्दन राम राज्य् की बुनियाद ।।


 


जन जन राम सरीखा


शासक शासन प्राण सरीखा।


 


धर्म का शासन शासन में धर्म


नैतिक युग का मर्म राम राज्य् और जय श्रीराम का ।।


 


नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर


एस के कपूर "श्री हंस"* *बरेली*

*जीवन के रंग अनेक।।।।।।*


 *विविध हाइकु।।।।।।।।।।।।*


1


हुई है भूल


समझे फूल पर


निकले शूल


2


अब तो नारी


पुरुष पर भारी


नहीं बेचारी


3


लोहे को लोहा


काटे पर मरता


जंग से लोहा


4


जन्म मरण


निचोड़ जीवन का


कर्म ही धर्म


5


काया ओ माया


सब यहीं रहेगी


पा प्रभु साया 


6


तेरा या मेरा


सब यहीं रहेगा


जाना अकेला


7


जीवन खेला


आशा ओ विश्वास


नहीं तो रेला


8


शरद अंत


छाने से लगे रंग


ऋतु बसंत


  9                  


आर या पार


नहीं मिलें विचार


छोड़ दें यार


10


बिखरे रंग


करिश्मे कुदरत


प्रक्रति संग


  11            


यह मुखौटा


चेहरे पे चेहरा


है दिल खोटा


12


गठ बंधन


स्वार्थ की ये दोस्ती है


बन नन्दन


13


प्रभु की भक्ति


नर सेवा इससे


मिलती शक्ति


14


यह गलती


मिटता ये अहम


तब दिखती


15


मेरे अपने


दिल के ये टुकड़े


मेरे सपने


16


ये मेहमान


चार दिन की बस


जिन्दगी नाम


17


ये कलाकार


बदले किरदार


हैं फनकार


18


पैसा ओ पैसा


आज बन गया है


जीवन ऐसा


19


यह सुविधा


नहीं मिलती जब


बढे दुविधा


20


ये आसमान


सोचो करो बड़ा हो


तेरा मुकाम


*रचयिता।।।एस के कपूर "श्री हंस"*


*बरेली*


*मोबाइल।* 9897071046


                        8218685464


सुनील कुमार

कविता:-


        *"साथी"*


"हारे न हारे मन से साथी,


जग में कुछ तो करो जतन।


बनी रहे मानवता जग में,


आदर्शो का न हो पतन।।


संगत मिले साधु की साथी,


पल-पल सत्य का रहे संग।


दूर होगी कटुता तन-मन की,


जीवन का निखरेगा रंग।।


छोड़ दामन अंधकार का,


उजाले का बनना अंग।


देख मोह-माया के बंधन,


साथी रह न जाना दंग।।"


ःःःःःःःःःःःःःःःःः सुनील कुमार गुप्ता


sunilgupta.abliq.in


ःःःःःःःःःःःःःःःःः 05-08-2020


नूतन लाल साहू

आज ऐतिहासिक दिवस है


हमे गर्व है कि हम हिन्दू हैं


अयोध्या में प्रभु राम का मंदिर अब बन जायेगा


पर अपने मन मंदिर में प्रभु राम को बैठा लो


तो तुम,सचमुच में इंसान बन जायेगा


शंख बजेगा, बादल भी गरजेगा


बहुत दिनों से इंतजार था,इस दिन का


पानी भी रिमझिम रिमझिम बरसेगा


आज का दिन इतिहास में


स्वर्ण अक्षरों से लिखा जायेगा


हमे गर्व है कि हम हिन्दू हैं


अयोध्या में प्रभु राम का मंदिर अब बन जायेगा


पर अपने मन मंदिर में प्रभु राम को बैठा लो


तो प्रभु सचमुच में इंसान बन जायेगा


यह तन है,एक जर्जर नैया


प्रभु राम ही है,केवल खिवैया


जिसने गणिका गिद्ध अजामिल तारे


तारे सदन कसाई है


जूठे बेर शबरी के खाये


वहीं मेरे प्रभू,राम रघुराई है


हमे गर्व है कि हम हिन्दू हैं


अयोध्या में प्रभु राम का मंदिर अब बन जायेगा


पर अपने मन मंदिर में प्रभु राम को बैठा लो


तो तुम सचमुच में इंसान बन जायेगा


उठ जाग मुसाफिर,अब भोर भयो


अब रैन कहां, जो सोवत है


जो जागत है,सो पावत है


मै नहीं,मेरा नहीं,यह तन किसी का है दिया


साधना की राह पर,साधन किसी का है दिया


जो प्रभु राम के चरण को चित लायेगा


वो भवसागर से तर जायेगा


हमे गर्व कि हम हिन्दू हैं


अयोध्या में प्रभु राम का मंदिर अब बन जायेगा


पर अपने मन मंदिर में प्रभु राम को बैठा लो


तो तुम सचमुच में इंसान बन जायेगा


नूतन लाल साहू


Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...