नूतन लाल साहू

बदलत हे जिनगानी


लईकामन अब नई पकड़य


तितली अउ फुरफुंदी


नदागे ढेंकी कुरिया अउ जाता


माटी के कुरिया घलो नदावत हे


अब नई हे फुरसत, सबो झन काहत हे


वाह रे कम्प्य़ूटर अउ मोबाइल


तोर टावर ले, चिरई चिरगुन नदावत हे


कइसना होथे, लइकई


लइकापन ल लइका मन भुलावत हे


चूल्हा के आगी, घलो नदावत हे


इही पायके, लम्बा उमर ह सिरावत हे


लइका मन अब नई पकड़य


तितली अउ फुरफुंदी


नदागे ढेंकी कुरिया अउ जाता


माटी के कुरिया घलो नदावत हे


अब नई हे फुरसत, सबो झन काहत हे


जंगल कोन ल कहय,अपन पीरा


गांव म नइये,अब पीपर के छइया


मोर मन पूछथे,मोरेच ले


का ये ही नीव ऊपर, रचबे तै अपन


नारी ल देवी कहवइया समाज


वोला इंसान काबर नइ मानत हे


काबर होवत हे, अपहरन अउ बलतकार


तकलीफ़ म घलो, रहिथे चुपचाप


पिंजरा म बइठे मइना,देखत हे अगास


कतका गहिरागे हे, अंधियार


अइसना म नदा जा ही, एक दिन पबरित अहार


लइका मन अब नई पकड़य


तितली अउ फुरफुंदी


नदागे ढेंकी कुरिया अउ जाता


माटी के कुरिया घलो नदावत हे


अब नई हे फुरसत, सबो झन काहत हे


नूतन लाल साहू


एस के कपूर श्री हंस

अभी वक़्त अनुकूल


नहीं है बाहर आने जाने को।।


 


बुला रही खुली हवा पर अभी


तू मत बाहर निकल।


लगी है आग मौत की तो तू


मत जाकर जल।।


बस किताबी ज्ञान नहीं है यह   


दो ग़ज़ की दूरी।


हर कोने में आज है कॅरोना मत


फँसना तू इस दल दल।।


 


बन रही दवा पर अभी भी कुछ


वक़्त बाकी है।


अभी भी जिम्मेदारी इसमें बहुत


सख्त बाकी है।।


कम से कम मिले बाहर लोगों से 


अभी भी आप।


कि दिखते अच्छे भले पर कहीं


कॅरोना रक्त बाकी है।।


 


यह बस एक महामारी ही नहीं


मानो एक चुनौती है।


बस अभी हर किसी के लिए जिंदा


रहने की मनौती है।।


बस कुछ दिन और काम लेना है


धैर्य विवेक समझदारी से।


रखना ख्याल परिवार का बनना


नहीं एक पनौती है।।


 


एस के कपूर श्री हंस


बरेली


नन्द कुमार मिश्र (वरिष्ठ पत्रकार )

आजादी की लड़ाई में लखीमपुर खीरी का विशेष योगदान


चार को फांसी दी गयी 3 जेल में कैद के दौरान हुए शहीद


दो को दी गयी 12 बेंत की सजा


भारत छोड़ो आंदोलन में 326 स्वतंत्रता सेनानी गए जेल


नंद कुमार मिश्र


(लेखक पत्रकार है व प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम आसरे शुक्ल का नाती व आश्रित है)


लखीमपुर खीरी। आजादी की लड़ाई में लखीमपुर खीरी का विशेष योगदान रहा। 12 नवम्बर 1929 में महात्मा गांधी दलित उत्थान के लिए चंदा इकट्ठा करने लखीमपुर आये। मेमोरियल हॉल में बैठक की। उन्हें 3146 रुपया5 आना 3 पैसा का चंदा दिया गया। 28,29,30 सितम्बर 1928 में जवाहर लाल नेहरू ने लखीमपुर में राजनैतिक कान्फ्रेन्स में भाग लिया। 22 जन व 22 जून 1940 में दो बार नेता जी सुभाष चंद्र बोस लखीमपुर आये।26 अगस्त 1920 को तीन सेनानियों नसीरुद्दीन मौजी, माशूक व बशीर ने तत्कालीन ब्रिटिश डीएम विलोबी का सर तलवार से काट दिया। तीनो को फांसी दी गयी। रम्पा तेली को अंग्रेजो ने गोली से उड़ा दिया। देवतादीन व नत्थू लाल सजा के दौरान बीमारी से जेल में ही शहीद हो गए। ग्राम भीखमपुर के युवा राज नारायण मिश्र को अंग्रेजो ने शस्त्र इकट्ठा करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। 9 दिस 1944 को जिला जेल खीरी में 24 वर्ष की आयु में राज नारायण मिश्र को फांसी दी गयी। डीएम लखनऊ ने पार्थिव शरीर परिजनों को पंडित रामआसरे शुक्ल का शपथ पत्र लेने के बाद सौंपा। गंगाघाट कानपुर में इस शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। लखीमपुर में श्री मिश्र की मूर्ति लगी है। पंडित बंशीधर मिश्र कई वर्ष जेल में रहे। 1957, 1962, 1967 में विधायक रहे। यूपी के काबीना वन मंत्री रहे। अवधी सम्राट पंडित बंशीधर मिश्र कई वर्ष जेल में रहे और 1957 में विधायक रहे। ठाकुर करन सिंह व शिव प्रसाद नागर ने अंग्रेजों की सजा को भोगा और आजादी के बाद विधायक भी रहे। पण्डित राम आसरे शुक्ल नमक सत्याग्रह 1920, 1932 के सविनय अवज्ञा आंदोलन, 1941 के व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन , 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में जेल में गए। 12 बेत की सजा भोगी। 1930 में स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के श्री शुक्ल डिक्टेटर भी रहे। कई माह अकेले ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ आंदोलन किया। शुक्ल के पुत्र हरी राम शुक्ल भी 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में जेल गए। पिता व पुत्र दोनो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे। शासन ने शहपुरा कोठी चौराहा से गुरु गोविंद सिंह चौक रोड का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम आसरे शुक्ल मार्ग के नाम से रखने का आदेश दिया। पंडित बंशीधर शुक्ल के नाम से भी मार्ग का नामकरण किया गया। हर स्वतंत्रता सेनानी की बड़ी गौरवगाथा है। सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल मे है देखना है बोझ कितना बाजुवे कातिल में है कहकर अंग्रेजो को ललकारने वाले बहादुरों / शहीदों को नमन।


काव्य रंगोली आज के सम्मानित रचनाकार राजहंस मिश्र


माता:- श्रीमती जमुना देवी


पिता:- श्री आशाराम मिश्र


पता:-बाजार वार्ड धौरहरा खीरी-262723


शिक्षा- बी.एस. सी, डी एल एड, कंप्यूटर डिप्लोमा(CCC,ADCE), योग में डिप्लोमा।


कार्य: प्राइवेट स्कूल में शिक्षक , दिल्ली की संस्था 'योगा करो' में योग शिक्षक।


मो0 :- 9838992915, 8419882915


E-mail:- rajhans2915@gmail.com


rajkattyan111@gmail.com


 


कविता -1


झरना ,पत्थरों से छूट के बना है।


दुनिया मे जो भी बना है, टूट के बना है।।


 


वक़्त ने तोड़ दिया था,कभी जिस डाली को


वहाँ से कोपलें ,देखो हजार फूटीं हैं।


फूल ने रोजगार फिर से दिया माली को


बन के उम्मीद की ,देखो बाहर छूटीं हैं।।


 


पत्तो मुस्कुराओ,....... कुंभलाना मना है


दुनिया के में जो भी बना है ,टूट के बना है।।


गर्दिशें तोड़ देंगी तुझको, टूट जाने दे।


जो रूठता है तुझसे, उसको रुठ जाने दे।।


तेरा जब वक्त आये ,सबको मना लेना तू।


फिर टूटने के लिए, ख्वाब सजा लेना तू।।


 


मग़र......... मंजिल तक पहुचने से पहले, अलसाना........ मना है।


दुनिया में जो भी बना है टूट के बना है।।


 


कविता-2


सिक्कों की मोहताज हमेशा रही जिन्दगी मगर....।


हम जमीर वालो से जमीर बेचा न गया।।


गलत को सही कभी नही कहा 


झूठ हमसे तो बिल्कुल देखा न गया।।


कितने दरिया थे निकले डुबाने मगर....


मुसाफिर पागल सा था उनसे रोका न गया।।


लाख जंजीरे बांधी गयी पांव में।


सबने कसके लगाया नमक घाव में।।


 


जलजालती चुभन आँख में रह गयी।


टीस दिल मे जो थी, कान में कह गयी..


मतलबी लोगो के दिमाग से धोखा न गया।


मुसाफ़िर पागल था उनसे रोका न गया।।


 


कविता-3


हे मातृ तुल्य,हे सर्वश्रेष्ठ, 


हे राष्ट्र तुम्हारी जय होवे।


हम जीवन का क्षण-क्षण दें दें न कभी तुम्हारी क्षय होवे।।


 


हे मातृ भूमि, हे पूज्य भूमि,


मस्तक पर ऐसे राजो तुम।


ज्यों स्वर्ण मुकुट हो राजा का 


इस मूढ़ पे ऐसे साजो तुम।


 


हैं कर्जदार हम सब तेरे....।


तेरा तुझको सब अर्पण है।।


यदि राष्ट्र हेतु जीवन आये


तो प्राणों का भी तर्पण है।।


 


हे सिंह सदा तुम सिंह रहो....


ना झुको ....प्रसिद्धि नित नय होवे।


हे मातृ तुल्य, हे सर्वश्रेष्ठ,


हे राष्ट्र तुम्हारी जय होवे।।


 


 


कविता-4


"हौसला"


अभी गिरते हैं तो गिरने दो, के चलना सीख जाएंगे।


 मुश्किलें हार जाएंगी, इरादे जीत जाएंगे।।


 


सबर रख, तपिस झेल, फिर चमकेगा एक दिन


तेरी उम्मीद का सूरज, निकलेगा एक दिन


परिन्दे डगमगायें तो , उड़ना सीख जाएंगे।


मुश्किलें हार जाएंगी, इरादे जीत जाएंगे।।


 


पसीना डाल धरती पर, और बंजर हरा कर दे


तू लोहे को पिघला कर, सोने सा खरा कर दे


इन हाथों में , नसीबों की , लकीरें खींच लाएंगे।


मुश्किलें हार जाएंगी, इरादे जीत जाएंगे।।


 


कविता-5


मिलो तो बताऊं दर्द कितने बे-हिसाब रखे हैं


तकिए के नीचे अब भी कुछ अधूरे से ख्वाब रखे हैं।


तारीखें, वक्त, इंतजार ,सबर सब लबालब भरा है.......


सहेज कर मैंने तुम्हारे हिस्से के गुलाब रखे हैं।।


 


के रोज शाम गुज़र जाती है ऐसे तन्हा


तेरी तस्वीर मिले तो भी बात बन जाये।


तेरे दामन मे सिमट जाउं भंवरा बन के


काश ऐसी कोई छोटी सी रात बन जाये।


तुम आये ....हाथ थामा और छोड़ा ही नही


आह.... कैसे अजीब ये पागल से ख्वाब रखे हैं।


सहेज कर मैंने तुम्हारे हिस्से के गुलाब रखे हैं।।


 


 


 डॉ बीके शर्मा 

 अर्जुन उवाच


 


आप हैं शांत हैं 


आप ही आधार हैं 


आप ही परम हैं


आप ही विचार हैं-1


 


आप ही मनन हैं 


आप ही पठन हैं 


आप ही निरंतर 


आप ही चिंतन हैं-2


 


आप ही कर्ता हैं


आप ही प्रधान हैं 


आप ही सुगम हैं 


आप ही महान हैं-3


 


आप ही रहस्य हैं 


आप ही अर्थ हैं 


आप ही तत्व हैं


आप ही समर्थ हैं-4


 


आप से कर्म हैं


आप से धर्म हैं 


आप तो अनंत हैं 


आपसे ही मर्म हैं-5


 


आप मेघ वर्ण हैं


आप ही परिणाम हैं


आप तो अजय हैं 


आप से ही नाम है-6


 


आप से ही तन है 


आप से ही मन है 


आपसे ही जीव है 


आप से ही जन है-7


 


आप से ही वेद हैं 


आपसे ही ज्ञान है 


आप परम पुरुष हैं


आप में ही ध्यान है-8


 


आप तो पिता हैं


 हम संतान हैं 


आप तो ज्ञाता हैं 


हम अनजान हैं-9


 


आप ही सीता हैं 


आप ही राम हैं 


आप ही राधा हैं


आप ही श्याम हैं-10


 


 डॉ बीके शर्मा 


उच्चैन भरतपुर राजस्थान


प्रखर

वदी अष्टमी भाद्रपद, घिरी घठा घनघोर।


जन्मे कारागार मँह, कान्ह श्याम चितचोर।।


 


सोलह कला निरुपणा, श्रीहरि को अवतार।


तिथि अष्टमी काल सम, कीम्ह असुर संहार।।


 


दुर्गेश्वरि की अष्टमी, सौख्यप्रदा वर देय।


करै मनोरथ सुफल शुभ, चिंत ताप हर लेय।।


 


कदन्ब तमाल तरु घने, बहति जमुन जलधार।


गोचारण तहँ रास रस, गोपी गोप कुमार।।


 


प्रखर


फर्रुखाबाद


शिवांगी मिश्रा

बाजे बधइया आज जनमें कन्हैया ।


धन्य धन्य मइया घर आयो कन्हैया ।।


जय कन्हैया लाल की जय कन्हैया लाल की ।


गोकुल आनंद छायौ जय हो नंदलाल की ।।


 


खुशी की तरंग है झूमे अंग अंग है ।


नाचे गोपी ग्वाला आज संग संग हैं ।।


नाचो गाओ झूमो सब उत्सव मनाओ ।


बाँटो मिठाइयाँ आज दे दो बधइयाँ ।।


 


धन्य धन्य मइया घर आयो कन्हैया ।।


 


दरस को लाला के आये सब देव हैं ।


बनके सन्यासी देखो आये महादेव हैं ।।


व्याकुल ये नैन दरस पाने गोपाल के ।


करते अरज दिख लादे कन्हैया ।।


 


धन्य धन्य मइया घर आयो कन्हैया ।।


 


विष्णु अवतार लिये बनके कन्हैया ।


कान्हा कहलाये जग यशोमति मइया ।।


मोहन का रूप देख मोहे जग सारा ।


लागे ना नजर सब ले लो बलइयाँ ।।


 


धन्य धन्य मइया घर आयो कन्हैया ।।


 


जय कन्हैया लाल की जय कन्हैया लाल की ।


गोकुल आनंद छायौ जय हो नंदलाल की ।।


 


शिवांगी मिश्रा


लखीमपुर खीरी


संदीप कुमार विश्नोई "रुद्र"

श्याम सलोने मोहन मेरे , नटखट नन्दकिशोर। 


कोई नटवर कहता इनको , कोई माखनचोर। 


 


पद पंकज से पावन करते , वृन्दावन का धाम। 


भक्तों की पीड़ा हरते हैं , हरपल खाटूश्याम। 


आए बन कर श्याम मुरारी , हरने कष्ट तमाम , 


ब्रज की रज को मोहन छू कर , करते पुण्य ललाम। 


 


पीत ललाट लगाकर चंदन , होते भावविभोर , 


कोई नटवर कहता इनको , कोई माखनचोर। 


 


मंजुल आनन प्यारा लगता , ज्यों श्यामल घनघोर , 


प्रेमिल पाश बँधा मैं ऐसे , जैसे चन्द्र चकोर। 


मेरे मन में छुपकर बैठे , शोभित श्याम सुजान , 


भक्तों का यश श्याम बढ़ाते , बन उनकी पहचान। 


 


ढोल नगाड़े शंख बजाओ , आई है शुभ भोर , 


कोई नटवर कहता इनको , कोई माखनचोर। 


 


संदीप कुमार विश्नोई "रुद्र"


 पंजाब


आचार्य गोपाल जी 

समझ ना पाता


 


हे कृष्ण लिखूं मैं क्या तुम पर


 मैं कुछ भी समझ ना पाता हूँ


 जीत लिखूं या हार लिखूं 


 मैं संशय में रह जाता हूँ


कंस का वध किया तुमने 


पर जरासंध से भाग गए


रणछोड़ कहूं या रण बांका


इस उलझन में पड़ जाता हूँ


हे कृष्ण लिखूं मैं क्या तुम पर


 मैं कुछ भी समझ ना पाता हूँ


 


मैं गीता का ज्ञान लिखूँ


या पांडव का अभिमान लिखूँ


गांधारी का मैं त्याग लिखूँ


या द्रौपदी का भाग्य लिखूँ


मैं रुकमणी का राग लिखूँ


या राधा से तेरा विराग लिखूँ


तेरी प्रीत समझ न पाता हूँ


हे कृष्ण लिखूं मैं क्या तुम पर


मैं कुछ भी समझ ना पाता हूँ


 


नंद-यशोदा का ग्वाल कहूँ


या वसुदेव-देवकी का लाल कहूँ


मधुसूदन मदन गोपाल कहूँ


या नटवर नागर ब्रजलाल कहूँ


तुम्हें माखन चोर मतवाल कहूँ


 या केशव विराट विकराल कहूँ


मैं तेरा मर्म समझ न पाता हूं


हे कृष्ण लिखूं मैं क्या तुम पर


मैं कुछ भी समझ ना पाता हूँ


 


माखन चोर कन्हैया तू


मुरली मधुर बजैया तू


मधुबन में रास रचैया तू


बलदाऊ का छोटा भैया तू


द्रौपदी की लाज बचैया तू


सुदामा से नेह लगैया तू


तेरी करनी समझ न पाता हूँ


हे कृष्ण लिखूं मैं क्या तुम पर


 मैं कुछ भी समझ ना पाता हूँ


 


आचार्य गोपाल जी 


               उर्फ 


आजाद अकेला बरबीघा वाले


सुषमा मोहन पांडेय

जन्में है कृष्ण कन्हैय्या, बाजे रे बधइयां


ब्रज में बाजे रे बधैया


जन्में हैं कृष्ण......


जग में मगन सब भैया, बाजे रे बधैया, 


 


काली ये घनघोर घटा,है छाई चहूँ ओर


जेल के भी ताले टूटे, सन्नाटा हर ओर


चले वसुदेव ले नागनथईय्या, ब्रज मा बाजे बधैया


जन्में है कृष्ण कन्हैय्या.......


 


भादो पक्ष की अष्टमी मे, जन्मा कृष्ण कन्हैय्या


काली अंधियारी रैन, कृष्ण हैं अवतरैय्या


बचपन से नटखट थे कन्हैय्या, बाजे रे बधैया।


जन्में है कृष्ण कन्हैय्या.....


 


नन्द बाबा प्यार लुटावै,यशोदा जी दुलरावै


गोपी ग्वाल नाचे झूमे, सखियाँ मंगल गावैं


संग राधा के रास रचैया, बाजे रे बधैयया


जन्में हैं कृष्ण कन्हैय्या......


 


कर्मयोग का पाठ पढ़ाया, गीता का उपदेश दिया,


प्रेम का ऐसा पाठ पढ़ाया, हर दिल में प्यार दिया,


गउओं के हैं वो चरैय्या, बाजे रे बधैय्या


जन्में हैं कृष्ण कन्हैय्या.......


 


राधा हैं शक्ति तेरी, मीरा तेरी भक्ति


प्रेम दीवानी 'सुषमा' को,दे दो अपनी भक्ति


तुम हो दुःखों के हरैय्या।ब्रज में बाजे.....


जन्में हैं कृष्ण कन्हैय्या, बाजे ब्रज....


 


 


होगा उपकार तेरा कृष्ण कन्हैया


पड़ी मझधार कृष्ण कन्हैय्या, बाजे रे ....


नैय्या कर पार कृष्ण कन्हैय्या, बाजे रे बधैया


जन्में हैं कृष्ण कन्हैय्या....


 


सुषमा मोहन पांडेय


सीतापुर उत्तर प्रदेश


संदीप कुमार विश्नोई "रुद्र"

श्री राम आ रहे हैं


 


सब झूम झूम नाचें गुणगान गा रहे हैं


उस ओर देख लो जी भगवान आ रहे हैं


 


कर में उठा लिया है भगवां झुला रहे हैं 


सब ढोल हैं बजाते मिल गीत गा रहे हैं। 


 


अब राम राम गाते हनुमान आ रहे हैं


वह चीर आज छाती सबको दिखा रहे हैं


 


कर में लिया पिनाकी शिव शंभु आ रहे हैं


डमरू बजा बजा कर सबको रिझा रहे हैं


 


मदमस्त गज चले हैं हुड़दंग वो मचाने


शुभ राम राम रटते वन को हिला रहे हैं


 


 


संदीप कुमार विश्नोई "रुद्र"


 जिला - फाजिल्का पंजाब


डॉ. निर्मला शर्मा

श्री कृष्ण श्याम मतवाले


ओ मोहन मुरली वाले


द्वापर युग मे प्रभु जन्म लिया


भक्तों के कष्टों का हरण किया


तेरी महिमा वरनी न जाये प्रभू


है पारब्रह्म परमेश्वर तू


विष्णु के आठवें अवतार हुए


गोपिन के तारणहार हुए


निष्काम कर्म का ज्ञान दिया


कुरुक्षेत्र में धर्म का साथ दिया


जीवन जीने का मंत्र दिया


अहंकार पाप का नाश किया


डॉ. निर्मला शर्मा


दौसा राजस्थान


रश्मि लता मिश्रा

लागी लगन मोहे श्याम नाम की


सुधि नाहीं मोहे ,सुबह शाम की।


 


हरि कीर्तन से तुझको रिझाऊँ,


राधे-राधे पहले बुलाऊँ।


झाँझ बजाऊँ, डफली बजाऊँ ,


तेरी छवि में डूब मैं जाऊँ।


 नाचूँ दे दे ताल भी ,


सुधि मोहे नाहीं सुबह शाम की।


 


मोहनी सूरत प्यारी प्यारी 


बांके बिहारी की छवि न्यारी।


 तेरी खातिर आई मथुरा,


वृंदावन में लागा पहरा।


राह पकड़ ली गोकुल धाम की,


सुधि मोहे नाहीं सुबह-शाम की।


 


तेरी छवि पर वारी जाऊँ,


मोहन तेरे ही गुण गाऊँ।


चाहती मीरा सी बन जाऊँ,


या सूर सी दृष्टि मैं पाऊँ।


मुरली बनूँ मैं अपने श्याम की।


सुधि मोहे नाहीं सुबह-शाम की।


लागी लगन,,,


 


रश्मि लता मिश्रा


बिलासपुर, सी,जी।


विनय साग़र जायसवाल

ये कहने लगी धूप ढलते हुए


रखें रौशनी दीप जलते हूए


 


मुलाकात इसको मैं कैसे कहूँ


मिले मुझसे लेकिन वो चलते हुए


 


नज़र हर किसी की जवां हो गई


जहाँ चाँदनी थी टहलते हुए 


 


उन्हें देख कर दिल की हालत है यह


कि हो कोई बच्चा मचलते हुए


 


उड़ा ले गया उनको इक अजनबी


*यहाँ रह गये हाथ मलते हुए*


 


जो साथी थे सब पा गये मंज़िले


चले हम तो राहें संभलते हुए 


 


तेरे शहर में आके साग़र कभी


नहीं देखा सूरज निकलते हुए


 


🖋️विनय साग़र जायसवाल


मदन मोहन शर्मा 'सजल'

कंस का आतंक छाया, चंहु ओर भय छाया,


त्राहि त्राहि करे जन, हरि को पुकारती।


 


प्रजा सारी दुःखी हुई, धरती विह्वल हुई,


अत्याचारी व्यभिचारी, कंस को दुत्कारती।


 


जो भी करें पूजा पाठ, उतरेंगे मौत घाट,


कंस की मुनादी हुई, जिंदगी चित्कारती।


 


चारों ओर हाहाकार, मौत का सजा बाजार,


खून प्यासी तलवारें, मौत ललकारती।


 


देवकी से जन्मा सुत, कंस का करेगा हत,


सुनके गगन वाणी, कंस घबराया है।


 


बहिन को बंदी किया, बन्दीगृह डलवाया,


साथ बहनोई के भी, ताला जड़वाया है।


 


प्रभु अवतार लिया, कृष्ण रूप जन्म लिया,


अत्याचारी को संहारा, सुख बरसाया है।


 


कृष्ण के अनेक नाम, भजे पाए हरि धाम,


पाप कटे गति मिले, ग्रंथों ने बताया है।


 


मदन मोहन शर्मा 'सजल'


संजय जैन

नही भूल पाया हूँ में


जिन्होंने दगा दिया था।


मेरी हंसती जिंदगी में


जहर जिन्होंने घोला था।


कहर बनकर उनपर भी


टूटेगा मेरे हाय का साया।


और पड़पेगे वो भी 


जैसे में तड़प रहा।।


 


जिंदगी का है हुसूल


जो तुमने औरों को दिया।


वही सब तुमको भी


आगे जाकर मिलेगा।


फिर तुमको याद आएंगे


अपने सारे पाप यहां।


और भोगोगे अपनी 


करनी का पूरा फल।।


 


समय चक्र एक सा 


कभी नही चलता है।


जो आज तेरा है 


वो कल औरों का होगा।


यही संसार का नियम


विधाता ने बनाया है।


और स्वर्ग नरक का खेल


यही दिखाया जाता है।।


 


जो गम तुमने दिए थे


वो अब तुम्हे मिलेंगे।


और तेरे साथी ही 


तुझ पर अब हंसेगे।


और ये सब देखकर तू


अपनी करनी पर रोएगा।


पर तेरी आंसू कोई भी


पूछने वाला नहीं होगा।


 


संजय जैन (मुंबई)


डॉ० प्रभुनाथ गुप्त विवश

तुमसे मिलने की ये चाहत बता कहाँ जाऊँ, 


मुझे मिलता नहीं है राहत बता कहाँ जाऊँ। 


 


भरी महफ़िल में वो तेरा हँसाना - फ़साना, 


तुझको सुनने की मेरी हसरत बता कहाँ जाऊँ। 


 


कितना ग़मग़ीन है जमाना तेरा जाना सुनकर, 


फिर से पढ़ने तेरी आयत बता कहाँ जाऊँ। 


 


हर इक सू में दिखता है तेरा हँसता हुआ चेहरा, 


बाक़ी दुनिया में भरी आफ़त बता कहाँ जाऊँ।


 


भूलुंगा नहीं वो बलखा के ग़ज़ल पढ़ना तेरा, 


तुझको पाने के लिए ऐ राहत बता कहाँ जाऊँ। 


 


दिल के ज़ख़्मों में मरहम जो लगाना चाहा, 


मुझको मिलता नहीं इजाज़त बता कहाँ जाऊँ। 


 


वही शाम वही महफ़िल मयक़दा-अ-निज़ाम, 


फिरसे करने वही शिकायत बता कहाँ जाऊँ। 


 


डॉ० प्रभुनाथ गुप्त विवश


आशा त्रिपाठी

शाश्वत प्रेम रुप छवि निर्मल


 सकल जगत सुखदायक श्याम।।


 राधा के प्रिय तुम्हे कहूँ या


 मीरा के घनश्याम।।


मृदुल बॉसुरी की धुन प्यारी।


राधा भूलें सुध वुद्ध सारी।


बरसाने का कण-कण पुलकित


रास रचैया हे गिरधारी।


भक्ति भाव से मीरा नाची।


त्यागा राज भोग सब काम।


 *राधा के प्रिय तुम्हे कहूँ या* 


 *मीरा के घनश्याम।।* 


कुँज बिहारी ,हे वनवारी


नटवर नागर हे गिरधारी।


माखनचोर,बने रण छोड़,


तुमने प्रभु सब बात विसारी।


तुम्हे ही ध्यायू तुम्हे पुकारूँ।


निशिदिन आठों याम।।


 *राधा के प्रिय तुम्हे कहूँ या* 


 *मीरा के घनश्याम।।* 


नाग नथैया जगत खिवैया,


यशुमति प्रिय बलदाउ भैया।


कंस विदारे द्रोपदी को तारे।


मन मोहन तुम जगत रचैया।।


राधा-श्याम मोहक मनभावन,


युगल छवि नयन सुखधाम।


 *राधा के प्रिय तुम्हे कहूँ या* 


 *मीरा के घनश्याम।*


जन मन रंजन प्रभु भय भंजन,


प्रीत रीति रस मंगलकारी।।


मुरलीधर ,हे नटवर नागर,


गोपियन राधा कृष्ण मुरारी।।


राधा रमणा , मन ब्रजधाम।


 राधा के प्रिय तुम्हे कहूँ या


मीरा के घनश्याम।।


✍आशा त्रिपाठी


निशा अतुल्य

अंनत वियोम तक फैला उजियारा,


बोलो किसने फैलाया है ।


नित सूरज ले कर प्रकाश,


बोलो कैसे आ जाता है ।


 


चाँद चाँदनी लेकर आता,


नभ में चहुँ ओर छा जाता है ।


टिमटिम करते तारे प्यारे,


कौन अनंत में फैलाता है ।


 


हरित ओढ़नी ओढ़ धरा को,


कौन जग में महकाता है।


मधुर मधुर गुंजार भँवर की,


कैसे मन को मोह जाता है ।


 


ये तो लीला उसकी लगती,


अनंत वियोम जो छा जाता है।


निर्विकार हो,या हो साकार,


ॐ,ब्रह्मांड समा जाता है।


 


प्रभु तेरी लीला है न्यारी ,


कण कण रहते हो अविनाशी।


जाकी रही भावना जैसी,


तुम्हरी सूरत देखी तीन वैसी।


 


निशा अतुल्य


एस के कपूर श्री हंस

करावास में जन्म लिया और


कंस का तुमने नाश किया।


भागवत गीता का दिया उपदेश


कौरवों का भी विनाश किया।।


रच कर रासलीला भी तुम तो


निच्छल प्रेम प्रतीक बने।


लेकर अवतार विष्णु का द्वापर


में सृष्टि का नवविन्यास किया।।


 


बने गोवर्धन धारी वृंदावन को


बचाया था इंद्र वर्षा से।


बन कर भी द्वारिकाधीश मिले


सुदामा को हर्षा से।।


अखिल ब्रह्मांड आलोकित हुआ


प्रेम व्यवस्था से तुम्हारी।


कोई भी भयभीत न हुआ तुम्हारी


नीति न्याय निष्कर्षा से।।


 


बन कर बाल गोपाल माखन लीला


से यशोदा को आनंदित किया।


वासुदेव देवकी स्वप्न को भी मानव


जीवन से जीवंत जिया।।


असुरों का भी नाश किया धरती पर


बन कर सुदर्शन चक्रधारी।


राधा रुक्मिणी सोलह हजार नारियों


का भी उद्धार सीमांत लिया।।


 


बन कर अर्जुन के सारथी लड़ी थी


महाभारत की लड़ाई।


देकर नारायणी सेना कौरवों को भी


करी न्याय की सुनवाई।।


सोलह कलाओं से सम्पूर्ण व्यक्तित्व


दर्शाया जगत को आपने।


आज श्री कृष्ण अवतरण दिवस पर


जन्माष्टमी की बधाई।।


 


एस के कपूर  श्री हंस बरेली


 


सत्यप्रकाश पाण्डेय

कृष्ण स्मरण करले तू बन्दे


मिट जायेंगे भव ताप रे


सदभावों को विश्राम मिले


ये जीवन हो निष्पाप रे


 


मृत्युलोक में आकर प्राणी


तेरे धाम को भूल गया


झूठे जग की माया में फस


मोह जाल में झूल गया


 


अनजाने सफर पर चले जीव


है कर्तव्य का ज्ञान नहीं


कौंन खरा और कौंन है खोटा


कुछ भी तो पहचान नहीं


 


कर्तव्य विमुख भयभीत हुआ


नारायण उसे संभाल रे


सदभावों को विश्राम मिले


ये जीवन हो निष्पाप रे।


 


 


सत्यप्रकाश पाण्डेय


नूतन लाल साहू

ध्रुव तारे, प्रहलाद उबारे


सब देवन में,श्रीकृष्ण बड़े हे


प्रेम भाव के भरे अनोखे


दीनो का दुख़ हरता है


बोलो श्रीकृष्ण,बोलो श्रीकृष्ण


हे पिंजरे की, ये मैना


भजन कर ले,श्रीकृष्ण का


ये संसार स्वप्न की माया


मेला है,पल छिन का


वो ही नटवर, वो ही नांगर


भजो रे मन गोबिंदा


बोलो श्रीकृष्ण,बोलो श्रीकृष्ण


क्यों विषयो में,मन को लगाया


पालनहार को,दिल से भुलाया


लख चौरासी में भरमाया


मुश्किल से यह नर तन पाया


राधे कृष्ण,श्याम बिहारी


गोपी वल्लभ, गिरवर धारी


हरिनाम जपन,तू कर ले रे मनवा


पाप कटेंगे,क्षण में भारी


बोलो श्रीकृष्ण,बोलो श्रीकृष्ण


जन्म गंवाता क्यों अनमोल


केशव माधव,गोविंद बोल


प्राणी है तू,भोला भाला


माया का है,खेल निराला


हरि बिन बीतत,उमर सारी


फिर आयेगी, काल की बारी


यह तन है,एक जर्जर नइया


केवल हरिनाम है, खिवैया


यह तन तुझको, करजा में मिला है


चुकता तूने,कुछ न किया है


ना पूरा तो,थोड़ा ही कर ले


श्रीकृष्ण नाम, हिरदय में धर ले


बार बार नर देह, न पावे


बोलो श्रीकृष्ण,बोलो श्रीकृष्ण


ध्रुव तारे,प्रहलाद उबारे


सब देवन में,श्रीकृष्ण बड़े हे


प्रेम भाव के भरे अनोखे


दीनो का दुख हरता है


बोलो श्रीकृष्ण, बोलो श्रीकृष्ण


नूतन लाल साहू


सुनील कुमार गुप्ता

"विचारो से इस जीवन जग में,


लेता मानव संकल्प है।


शुभ संकल्पो संग ही जग में,


मिलता आदर्श विकल्प है।।


पवित्र विचारो संग साथी फिर,


ये जीवन चाहे अल्प है।


धूप-छाँव से जीवन में यहाँ,


पवित्रता ही एक विकल्प है।।


स्वार्थ संग जीवन-पथ पर जो,


मानव लेता संकल्प है।


मैं-ही-मैं होता जीवन संग,


हम का न कोई विकल्प है।।


 


 सुनील कुमार गुप्ता


राजेंद्र रायपुरी

कान्हा देखो आ गया,


                      लेकर सारे ग्वाल। 


मटकी फोड़न को सखी,


                      देखो करे धमाल।


 


माखन उसको चाहिए,


                    खाने को हर हाल।  


कृष्ण अष्टमी भाद्रपद,


                   हरदम करे धमाल।


 


छींके पर हाॅ॑डी टॅ॑गी,


                 फिर भी माखन चोर।


माखन खाने के लिए,


                 लगा रहा है जोर।


 


ग्वाल -बाल सीढ़ी बने,


                     ये नटखट गोपाल।


माखन खाने के लिए,


                    बैठा काॅ॑धे ग्वाल।


 


नहीं यशोदा मानतीं, 


                    हरदम करें बवाल।


तुम सब ने है मल दिया,


                   माखन मोहन गाल।


 


          ।। राजेंद्र रायपुरी।।


काव्य रंगोली आज के सम्मानित रचनाकार बाबा बैद्यनाथ झा 

 



2.पिता--स्मॄति शेष श्री सूर्य मणि झा 


3.माता- " श्रीमती गौरी देवी 


4.पत्नी--- डॉ.हीरा प्रियदर्शिनी(बी ए एम एस, ए एम)


5.जन्म तिथि- 3 अगस्त,1955 (श्रावण धवल चतुर्दशी)


6.जन्म स्थान- कचहरी बलुआ,भाया- बनैली,जिला- पूर्णियाँ (बिहार) 854201


7. वर्तमान स्थायी पता --हनुमान नगर,श्रीनगर हाता,पूर्णियाँ(बिहार)854301


8.शिक्षा--एम ए (द्वय) - हिन्दी (स्वर्ण पदक प्राप्त) + दर्शन शास्त्र,CAIIB, होमियोपैथ


9.लेखन की विधाएँ-- *हिन्दी एवं मैथिली* भाषाओं में-- *गीत,ग़ज़ल,लघुकथा,कहानी,उपन्यास,नाटकादि के अतिरिक्त लगभग 100 प्रकार के छन्दों की सर्जना*


10.कृतित्व--


(क)प्रकाशित पुस्तकें-


"बाबा की कुण्डलियाँ"(270 कुण्डलियों का संकलन)2018


"जाने-अनजाने न देख( 104 ग़ज़लों का संग्रह)2018,  


"निशानी है अभी बाकी"(105 ग़ज़्लों का संग्रह)-2019        


"पढ़ें प्रतिदिन कुण्डलियाँ"(300 कुण्डलियों का संग्रह)2019 


"ईमान यहाँ बिकता"(100 ग़ज़लों का संग्रह)--2019


"कुण्डलिया से प्रीत"(300 कुण्डलियाँ)2020


'पहरा इमानपर' (मैथिली गजल संग्रह), '-1989 


             


(ख)अप्रकाशित पुस्तकें--


"बाबा दोहा-सप्तशती"(दोहा संकलन)(प्रकाशनाधीन-अन्तिम चरण में )  


*छन्द ही ब्रह्म सहोदर"(विविध छन्द) प्रेस में,इसके अतिरिक्त पाँच-छः पुस्तकें *26 साझा संकलन*


(ग)सम्पादन-- *मिथिला सौरभ* , *त्रिवेणी*, *भारती मंडन* आदि


 (घ)दर्जनों स्तरीय पत्रिकाओं में शताधिक रचनाएँ प्रकाशित


 


11."दोहा शिरोमणि", " दोहा रत्न ", " हाइकू छंद शिरोमणि","साहित्य सम्राट""साहित्य भूषण","साहित्य साधक" "साहित्य गौरव","अटल काव्प-सम्मान". "प्रणयी साहित्य-सम्मान,2019"."साहित्य ऋषि","जनचेतना राष्ट्र-मणि सम्मान"."गणतन्त्र साहित्य गौरव सम्मान"(मगसम),"समीक्षा साधक","श्रेष्ठ संचालक"


आदि की मानद उपाधियों से अलंकृत ,"विदेह मिथिला रत्न", "विद्यापति स्मॄति सम्मान","हरिवंशराय बच्चन स्मृति सम्मान";शतकवीर सम्मान,मगसम लेखन प्रतिभा सम्मान,"गजेन्द्र नारायण सिंह सम्मान"(नेपाल),प्रसिद्ध समाजसेवी "कमला प्रसाद खिरहरि स्मृति सम्मान" ,"आचार्य जानकी वल्लभ शास्त्री स्मृति सम्मान,'जाने अनजाने न देख'(ग़ज़ल संग्रह) पर "कृष्णदेव चौधरी रजतस्मृति सम्मान,'बाबा की कुण्डलियाँ"(कुण्डलिया-संग्रह) पर-"काव्यश्री सम्मान, "वाग्देवी साहित्य-सम्मान"."श्रेष्ठ साहित्यकार-सम्मान,२०२०" आदि १०० से अधिक सम्मान।


 


12.*अन्य उपलब्धियाँ* --


*आकाशवाणी पटना,दरभंगा एवं पूर्णियाँ से पचासाधिक बार- काव्यपाठ एवं रेडियो नाटकों में अभिनय*


*अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा आयोजित कवि-सम्मेलनों/मुशायरों में संचालन,अध्यक्षता,मुख्य अतिथि तथा काव्यपाठ।*


----------------------------------------


13. *सम्प्रति* --हनुमान नगर,श्री नगर हाता, पूर्णियाँ (बिहार) 854301 


14+15..मोबाईल नम्बर- 7543874127 (वाट्सअप सहित)


16.ईमेल--jhababa55@yahoo.com


jhababa9431@gmail.com


 


 


         आल्हा/वीर छन्द


         


 


अति व्याकुल हो पाक दौड़ता 


 कहीं न मिलता उसको ठौर 


गदहा जैसा रेंक रहा है 


खूब लगाता है वह जोर 


भीख माँगकर खाता है वह 


              नहीं डालता कोई अन्न 


दुष्ट चाल भी नहीं छोड़ता 


              इसीलिए है आज विपन्न 


 


मुट्ठी भर आतंकी पाले 


             करता है खुद को बर्बाद 


पाक त्रस्त है उन दुष्टों से                                                   


            आती है अब नानी याद 


भारत उसका मित्र देश था 


            ठान लिया है इससे बैर 


पूरी दुनिया जान गयी है 


           उसकी कहीं नहीं है ख़ैर 


 


राष्ट्र संघ में चिल्लाने पर 


          नहीं किसी का जाता ध्यान 


उसको केवल नफ़रत मिलती 


         बेच चुका है वह ईमान 


वह कश्मीरी माला लेकर


         करता रहता उसपर जाप 


मगर दाल अब नहीं गलेगी 


         भारत तो है उसका बाप   


                     


            आती है अब नानी याद 


भारत उसका मित्र देश था 


            ठान लिया है इससे बैर 


पूरी दुनिया जान गयी है 


           उसकी कहीं नहीं है ख़ैर 


 


राष्ट्र संघ में चिल्लाने पर 


          नहीं किसी का जाता ध्यान 


उसको केवल नफ़रत मिलती 


         बेच चुका है वह ईमान 


वह कश्मीरी माला लेकर


         करता रहता उसपर जाप 


मगर दाल अब नहीं गलेगी 


         भारत तो है उसका बाप


 


                                                       


 


                            


सैनिक*                


"मत्तगयन्द सवैया"


        


 


 


सैनिक युद्ध करे जब भी तब,               


पीठ दिखा कर जा न सकेगा।


दुश्मन-वक्ष किये बिन घायल,                 


चैन कभी वह पा न सकेगा।


जीत बिना वह प्राण बचाकर,


लौट कभी घर आ न सकेगा।


ढोल बजे बिन हाथ उठाकर गान कभी वह गा न सकेगा।


 


 


                         


               


                            


 "आल्हा छन्द/वीर रस"


मात्रिक छन्द-16,15 पर यति


             


 


भारत के हम वीर सिपाही, वतन हमारा हिन्दुस्तान


दुश्मन को हम मार भगाएँ, जबतक शेष रहेगी जान


 


देख हमारी ताकत इतनी ,होते दुश्मन के मुख म्लान


तबतक भारत रहे सुरक्षित,जबतक सारे वीर जवान


 


विश्व गुरू भारत कहलाता, बाँट रहा सबको है ज्ञान


सोने की चिड़िया कहलाता,सचमुच अपना देश महान


 


गीदड़ धमकाए शेरों को, समझो हैं वे सब नादान


भारत का बच्चा-बच्चा है,वीर बहादुर सिंह समान


 


अमन शान्ति के परम पुजारी,यद्यपि हम होते श्रीमान् 


नहीं भीरुता इसको समझें,हम हैं धीर वीर बलवान


 


देखेगा जो गिद्ध नजर से, उसपर जारी यह फरमान


अब कश्मीर अगर माँगोगे, छीनेंगे हम पाकिस्तान


 


 


                        


                


आल्हा/वीर छन्द (मात्रिक छन्द)


               


      


 


                         1


सता रहा चमगादड़ चैना,भारतीय सैनिक हैं क्रुद्ध।


उसकी मंशा दीख रही है,करना चाह रहा वह युद्ध।।


बासठ का अब गया जमाना,अब है भारत अति बलवान।


प्रत्युत्तर अब मिल जाएगा,मत दिखलाओ अब तुम शान।।


 


                       2


एक लोमड़ी घूर रही है,शेरों को देखो दिन रात।


जब भी अवसर उसको मिलता,करता रहता है आघात।।


कोरोना फैलाकर जग में,करे उपद्रव पापी चीन।


पहले से हड़पी जो धरती,अब तुमसे हम लेंगे छीन।।


 


 


                   


        आल्हा/वीर छन्द


    


सरहद पर जो बनी हुई है, 


 चन्द महीने से तकरार।


अपने सैनिक डटे हुए हैं, 


               सजग हमारी है सरकार।।


आँख उठाकर जो देखेगा, 


              उसकी देंगे आँखें फोड़।


कदम बढ़ा यदि इस धरती पर, 


              टाँगे देंगे उसकी तोड़।। 


             


 


कभी भूल से भी माँगोगे,


             हमसे तुम जन्नत कश्मीर  


कदम बढ़ाया इधर कभी तो, 


            पैर खींच कर देंगे चीर।। 


सदियों से भारत का हिस्सा, 


              बना हुआ है यह भूभाग।


सपने में भी सोच लिया तो, 


            देंगे लगा मुल्क में आग।।


 


लालच बुरी बला होता है, 


            स्वप्न देखना दो तुम छोड़। 


एटम बम की धमकी मत दो, 


            यहाँ बना है सबका तोड़।।


सारी दुनिया थू थू करती,


           सुनो गालियाँ पाकिस्तान।


ठान लिया है हमलोगों ने, 


           बदला लेगा हिन्दुस्तान।।


 


 


                       


विषय-स्वदेश/स्वदेशी


  दोहा छन्द


 बाबा बैद्यनाथ झा


 


रहें विदेशी वस्तु से, हमसब काफी दूर।


बढ़े स्वदेशी भावना, अब मन में भरपूर।।


 


आज अधिकतर वस्तुएँ, भिजवाता है चीन।


रखकर भाव स्वदेश का,यह हक़ लें हम छीन।।


 


रहते आप स्वदेश में, है जिसका अभिमान।


नहीं खरीदें चीन का, अब कोई सामान।।


   


 रखना भाव स्वदेश का, है सबको अनिवार्य।


नहीं वस्तुएँ चीन की, हैं हमको स्वीकार्य।।


 


क्रय हो वस्तु स्वदेश की,तब पछताए चीन।


उसकी बढ़ती शक्ति को,लें हम मिलकर छीन।।


------------------------------------


 


 


Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...