अनिल विधार्थी

मन मे है दुख प्रेयसी का पर नित मे कलम उठाता हू


करता प्रणाम उन वीरो को मे गीत उन्ही के गाता हू


 


जो बर्फीली चट्टानो मे अपना करतव निभा रहे


 


हैं गद्धार देश के अंदर न कदम से कदम मिला रहे


 


ना गरीब तक पेंसन पहुचे ना कोई सेबा सरकारी


 


निर्धन बच्चे भूंखे बिलखें खाये मेवा करमचारी


 


देख दशा इन लोगों की ए मन मे विचलित हो जाता हू


है प्रणाम उन वीरो को---


 


भूल गये ये भारत मे की कैसे कैसे वीर हुये


 


भगत सिंह सुख देव राज चन्द्रशेखर समशीर हुये


 


भूल गये ये झांसी की रानी की वह अमर कहानी


 


ना गोरों को शीश झुकाया खूबलडी बो मरदानी


 


गौरव गाथाये याद कर मे नतमस्तक हो जाता हू


है प्रणाम उन वीरो----


 


भूल गये हल्दी घाटी महाराणा की कहानी को


 


बार बार प्रणाम मे करता राजपूत कि जवानी को


 


भूल गये चेतक की गाथा और उसकी कुरवानी को


 


आज भी मंदिर बना बो जग देखता उसी निसानी को


 


छब्बीश फुट गहरे कूंदा सोच जयकार लगाता हू


है प्रणाम उन वीरो को----


 


    अनिल विधार्थी (जख्मी)


प्रखर

सखी री! रुचि रुचि मेंहदी धरी।


भर सावन मँह रग-रग लहके, जब जब मेह झरी।


बाग तड़ाग पोखरा अंगना , भई धरती हरी भरी।।


अंबर कारे बदरा बिजुरी, गैलन कींच करी।


जानै कब साजन घर अइहैं, मैं मुरझी गेह परी।।


इतै झुराने रास रंग बालम, उत काम्य उतान भरी।


झूला सलोनो चंदन पटुला, जामै रेशम डोर परी।।


बरै श्रावणी जिया जरावै, भारी विरह घरी।


प्रखर कंत बिनु प्रिया उदासी, कब भेटिहैं कंत हरी ।।


 


*सावन का लालित्य*


 


भवानी रूप को वंदन मुखर लालित्य सावन का।


नखशिख सौम्यता लाली आसरा पीय आवन का।।


घिरे घनश्याम री आली! कजरी तीज मल्हारें,


भिगाए मेघ तन मन को प्रखर उर नेह सावन का।।


 


प्रखर दीक्षित


फर्रुखाबाद


प्रखर

भजो मन राम पुरुषोत्तम वही परब्रह्म परमेश्वर।


जो व्यापक सत चराचर में वो अलक्षित लक्ष अखिलेश्वर।।


वो जड़ जंगम है चेतन में चिरंतन आदि प्रलय में भी,


सियापति राम भवतारक वो करुणाकर है सरवेश्वर।।


 


अमंगलहार का सुमिरन जीव भव से पार जाते हैं।


वो वत्सल राम उनके हैं जो जीवन हार जाते हैं।।


वो सारंगधर सुदर्शनधर वो पालनहार सृष्टा भी ,


प्रखर सुमिरन से नारायण अगम भव तार जाते हैं।।


 


प्रखर दीक्षित


फर्रूखाबाद


अवनीश त्रिवेदी

भारती की आरती में, शीश को चढ़ाएं नित,


                     देश की अखंडता को, मिल के बचायेंगे।


लाखों कुर्बानी देकर, पायी ये स्वतंत्रता है,


                  क्रांतिकारियों की गाथा, कभी न भुलायेंगे।


राजगुरु, सुखदेव, अशफ़ाक, बिस्मिल औ,


                     भगत की परिपाटी, आगे ही बढ़ायेंगे।


चमक कभी देश की, खोने नही देंगे कभी,


                   देके आहुति प्राणों की, राष्ट्र को सजायेंगे।


 


अवनीश त्रिवेदी "अभय"


मंजूषा श्रीवास्तव मृदुल

वतन हिन्द मेरा मेरी जान है


 


वतन हिन्द मेरा मेरी जान है |


यही शान अपनी यही मान है |


 


 


अमन का पुजारी अमन चाहता -


अमन हो जहाँ में ये अरमान है |


 


 


तिरंगा हमारा झुकेगा नहीं -


मेरे देश की यह ही पहचान है|


 


 


है मिट्टी यहाँ की तिलक भाल का -


यही आत्म गौरव ये सम्मान है |


 


 


विविध जाति धर्मों के खिलते सुमन -


ये वो बाग जिसकी अजब शान है |


 


 


ये हिन्दू मुसलमां ये सिख पारसी -


ये हिन्दोसतां की ही संतान हैं |


 


 


जो इस सच को झुठला करे नीचता -


कृतघ्नी हैं वो कितना हैवान है |


 


 


मिटा शत्रु को आन रखना सदा -


वतन के लिए जान कुर्बान है |


 


 


'मृदुल' भावना शक्ति की साधना -


यही मान सम्मान अभिमान है |


 


 मंजूषा श्रीवास्तव मृदुल


लवी सिंह बहेड़ी बरेली उत्तर प्रदेश राष्ट्र वंदना


सत्यप्रकाश पाण्डेय

जाति धर्म की हम तोड़ श्रृंखलाएं


मानवता से नाता जोड़ें


नर हैं तो हम नरता को अपनाएं


अमानवीयता को छोड़ें


 


जन गण मन के बनके अधिनायक


अखण्ड राष्ट्र का निर्माण


सभी सुशिक्षित व सभी सुसंस्कृत


मानव मात्र का कल्याण


 


सत्य अहिंसा अस्तेय व अपरिग्रह


ममता समता और त्याग


मिले नारी को सम्मान व प्रतिष्ठा


कुत्सित भावों का त्याग


 


राष्ट्र प्रेम की ज्योति जले हृदय में


सामाजिक मूल्यों उत्थान


मान न गिरने दें मातृ भूमि का


धर्म बने नर की पहचान


 


सबको रोटी कपड़ा व मकान मिले


दीन हीन को मिले न्याय


मिले स्वास्थ्य हों शिक्षा से अलंकृत


मिलकर सभी करें उपाय


 


पाश्चात्य का अंधानुकरण छोड़


संस्कार संस्कृति अपनाएं


राष्ट उत्सव से बड़ा पर्व न कोई


मिलकर स्वतंत्रता दिवस मनाएं...


 


सत्यप्रकाश पाण्डेय


संजय जैन

है प्यार बहुत देश हमारा हिन्दुतान।


है संस्कृति इसकी सबसे निराली है।


कितनी जाती धर्म के, लोग रहते यहाँ पर।


सब को स्वत्रंता पूरी है, संविधान के अनुसार।।


कितना प्यार देश है हमारा हिंदुस्तान।


इसकी रक्षा करनी है आगे तुम सबको।।


 


कितने बलिदानों के बाद मिली है आज़ादी।


कितने वीर जवानों को हमने खो दिया।


गांधी सुभाष और भगत सिंह चढ़े इसकी बलि।


चंद्रशेखर और मंगल पांडेय हो गए शाहिद।


तब जाके हमको ये मिली है आज़ादी ।।


अब देखो नेताओ का ये नया हथकंडा,


आपास में बाट रहे अपने ही देश को ।।


 


इससे उन शहीदों कैसे मिलेगा सकून।


जिन्होंने आज़ादी के लिए गमा दिया प्राण।


क्या उन सभी कुर्बानियां व्यर्थ जाएगी।


फिर से देश क्या गुलाम बन जायेगा।


यदि ऐसा अब हुआ तो सब खत्म हो जाएगा ।


भारत फिर से गुलाम बन जायेगा।


इसका सारा दोष देश के नेताओ को जाएगा।।


कितना प्यार देश है हमारा हिंदुस्तान ।


इसकी रक्षा करनी है आगे तुम सब को।।


 


 


संजय जैन (मुम्बई)


सीमा शुक्ला अयोध्या

भारत मां के वीर सपूतों,


तेरी जय जयकार लिखें।


लिखें तुम्हारे बलिदानों को,


भारत मां से प्यार लिखें।


 


भूलेगा क्या देश शिवाजी


तेरी अमित कहानी को।


निकल पड़ी जो समर भूमि में


झांसी वाली रानी को।


राज गुरु, सुखदेव, भगत की,


उस कुर्बान जवानी को।


जय सुभाष, आज़ाद गर्व है


तुम पर हिन्दुस्तानी को।


 


दिया शहीदों ने आज़ादी,


का हमको उपहार लिखें।


लिखें तुम्हारे बलिदानों को,


भारत मां से प्यार लिखें।


 


भारत मां आजाद कराए,


जकड़ी थीं जंजीरों में।


कहां लिखा है कफ़न तिरंगा


जन जन की तकदीरों में।


धन्य तुम्हारा जन्म धरा पर,


धन्य तुम्हारी माता है ।


भारत मां का क़र्ज़ तुम्हारे,


जैसा कौन चुकाता है ।


 


सीमा की वह लिखें लड़ाई,


घाटी की चीत्कार लिखें।


लिखें तुम्हारे बलिदानों को,


भारत मां से प्यार लिखें।


 


जो हंसकर के खाई तुमने


सीने की गोली लिख दें।


मरते मरते बोल गए तुम,


इन्कलाब बोली लिख दें।


जब खेले तुम रक्त बहाकर,


सीमा पर होली लिख दें।


चली प्राण की देने आहुति,


वीरों की टोली लिख दें।


 


नमन तुम्हारा कोटि कोटि है,


वंदन बारम्बार लिखें ।


भारत मां के वीर सपूतों,


तेरी जय जयकार लिखें।


 


सीमा शुक्ला अयोध्या।


एस के कपूर श्री हंस

हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई


बस एक नाम देना है।


हैं एक देश की संतानें बस


उसी को मान देना है।।


इतनी महोब्बत हो कि नाम


नफरत का मिट जाये।


हम सब हैं भारत वासी बस


यही पैगाम देना है।।


*संख्या।।।।।।।।।2।।।।।।।।।।*


विश्व के शिखर पर हमेंअब भारत


का नाम चाहिये।


चोटी पर लहराता तिरंगा ऊंचा 


आलीशान चाहिये।।


चाहिये वही पुरातन विश्व गुरु


का दर्जा भारत को।


फिर से वही हमें सोने की चिड़िया


वाला हिंदुस्तान चाहिये।।


*संख्या।।।।।3।।।।।।।।।।।*


शत शत नमन. उन. शहीदों को


जो देश पर कुर्बान हो गये।


वतन के लिए. होकर. बलिदान


वह बस बे जुबान हो गये।।


उनके प्राणों की कीमत पर ही


सुरक्षित है देश हमारा।


वह जैसे जमीन ऊपर उठ कर


आसमान हो गये ।।


*संख्या।।।।।।।4।।।।।।।।*


अम्बर के उस पार. जाना है


नया हिंदुस्तान बनाना है।


भारत के गौरव चंद्रयान से


चाँद को छू कर आना है।।


अंतरिक्ष की उड़ान. से. सम्पूर्ण


मानवता को दिया संदेश।


बस दुनिया. भर में भारत को 


हमें महान कहलाना है।।ए


 


एस के कपूर श्री हंस


बरेली


एस के कपूर श्री हंस

नमन है उन शहीदों को जो,


देश पर कुरबान हो गए।


वतन के लिए देकर जान,


वो बेजुबान हो गए ।।


उनके प्राणों की कीमत से,


ही सुरक्षित है देश हमारा।


उठ कर जमीन से ऊपर,


वो जैसे आसमान हो गए।।


*2,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*


अब आर हो या पार हो,


बंद नरसंहार हो।


हर वार का जवाब वार,


अब लगातार हो।।


मिट जाये नक्शे से ही,


नाम विवाद का।


कुछ ऐसा कठोर प्रहार,


अबकी बार हो।।


*3,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*


गलवान घाटी में दिखा कर,


ऐसी तू अराजकता।


मत खुश हो कि शर्मसार,


करके तू मानवता।।


नहीं जायेगा व्यर्थ कभी ये,


बलिदान शहीदों का।


होगा ऐसा प्रहार कि ना दिखा,


पायेगा तू दानवता।।


एस के कपूर श्री हंस


बरेली


विनय साग़र जायसवाल

यह कह के तय किये थे सफ़र सूए-दार के


आयेंगे एक दिन तो यहाँ दिन क़रार के


 


रखते हैं लोग उनको ही दिल में संवार के 


जाते हैं जानो-दिल जो वतन पर निसार के


 


कितना सुरूर जज़्बा-ए-आज़ादियों में था


बादाकशों को याद हैं वो दिन ख़ुमार के


 


हम भी तो हैं सपूत तेरे मादर-ऐ-वतन 


इक बार देख ले तू हमें भी पुकार के


 


कहती है बार-बार ये तारीख़ दोस्तो


भागे नहीं हैं हम कभी मैदान हार के


 


हम हैं वतन परस्त शहीदों के जांं नशीं


रख देंगे राहे-फ़र्ज़ में गर्दन उतार के


 


पुरखों का ख़ून अपने सभी मौसमों में है


यूँ हीं नहीं मिले हैं हमें दिन बहार के


 


*साग़र* हैं दुश्मनों की निगाहें इसी तरफ़


आँखों में नक्श रखना हमेशा दयार के


 


🖋विनय साग़र जायसवाल


वंदना रमेश चंद्र शर्मा 

वंदना शर्मा  (विंदू)


पति का नाम- रमेश चंद्र शर्मा


पिता स्वर्गीय श्री कैलाश नारायण जी रावत


मां  श्रीमती सरोज देवी रावत


जन्म     8    अप्रैल


जिला   देवास   म . प्र.


प्रकाशन  विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में रचनाओ का प्रकाशन व सम्मान नईदुनिया मि लेख पत्र व रचनाएं  प्रकाशित


सम्मान  ऑनलाइन कवि सम्मेलन मैं पुरस्कृत


ऑनलाइन श्लोक वाचन


हिंदी साहित्य लहर


अग्निशिखा मंच


काव्य धारा


साहित्य वसुधा


श्री नवमान साहित्य सम्मान


शुभ संकल्प आदि में सम्मान प्राप्त हुआ है


व्यवसाय   हाउस वाइफ  रचनाकार  कवित्री


विचारधारा   धार्मिक   राष्ट्रवादी


स्थाई पता   देवास जिला मध्य प्रदेश


52  सर्वोदय नगर देवास


फोन नंबर  744 1128 069


 


     


 


1 सरस्वती वंदना निमाड़ी हिंदी


 


सरस्वती वंदना


 


माडी़ म्हरी भक्ति रो ज्ञान दे तार दे भगवती शारदे


माडी़ म्हारी भक्ति रो ज्ञान दे तार दे सरस्वती शारदे


 


माडी़ थारे शीश मुकुट गल हार रे कानारा कुंडल शोभिते । 


माड़ी म्हारी भक्ति रो ज्ञान दे तारदे  भगवती शारदे।


 


माड़ी म्हारी कर माला पुस्तक धारिणी भगवती शारदे। 


माड़ी म्हारी भक्ति रो ज्ञान दे तार दे सरस्वती शारदे


 


माडीं म्हरी वीणा वादिनी ज्ञान दायिनी 


ज्ञान रि तू भंडार है माडी़ म्हारी  सरस्वती


माड़ी म्हारी भक्ति रो ज्ञान दे तार दे भगवती शारदे


 


तू ही कमला तू ही ब्रह्माणी तू ही बागेश्वरी शारदे


उमा रमा कल्याणी जगदंबा तू ही भवानी शारदे


माड़ी म्हारी भक्ति रो ज्ञान दे तार दे भगवती शारदे


 


माड़ी म्हारी धवल वस्त्र धारणी हंस वाहिनी


माड़ी म्हारी भक्ति रो ज्ञान दे तार दे भगवती शारदे


 


माडी़ म्हारी भक्ति रो ज्ञान दे तार दे सरस्वती शारदे


माड़ी म्हारी भक्ति रो ज्ञान दे तार दे भगवती शारदे


 


माड़ी म्हारी भक्ति रो ज्ञान दे तार दे भगवती शारदे


माड़ी म्हारी भक्ति रो ज्ञान दे तार दे सरस्वती शारदे


 


वंदना शर्मा बिंदु 


देवास


 


2मजदूर


 


 


हूं गुदड़ी को लाल 


म्हारे आवे तामझाम नी


भोलो भालो आदमी हूं


बिल्कुल लाफाबाज नी...


 


दो आना की ताड़ी ली ने


दो आना का  भूगड़ा 


चारआना की दि्याड़की में


मिल गई माया राम की...


 


घर में जित्रा सभी कमा वें


कई बूढ़ा कई ज्वान(जवान)जी


रोज कमावाँ रोज उड़ा वाँ


कइ चिंता की बात नी..


 


वोइ खवाड़े वोइ पिरावे


भंडारा में जीमाए जी 


रखवालो हे राम जी तो


कइ डरना की बात जी...


 


नित्य नई बन रई योजना


जय हो वे सरकार की


हूं मजदूर मजा से दूर


सुमिरू हरि को नाम जी.. 


 


हूं गुदड़ी को लाल


म्हारे आवे तामझाम नी


 


 


वंदना रमेश चंद्र शर्मा देवास


 


 


दोस्त


 


सखा हो कान्हा सा जिसका


सुदामा तर  ही जाता है


 


फंसे मोंह जाल में हम तो


वह बाहर खींच लाता है


 


भटक जाए जो राहों में


तो वो रास्ता दिखाता है


 


रतन अनमोल वो साथी


ना कोई भाव करता है


 


जमाना हो अगर दुशमन


वो फिर भी साथ रहता है


 


जो संकट आए तो ऊपर


वो आ संबल बढ़ाता है


 


सभी रिश्तो से बढ़कर है


सखा की प्रीत का रिश्ता


 


टेर सुन दौड़ा आए वो 


लुटाए जा सखा पे जो


 


सखा हो कान्हा जी जैसा


सुदामा तर ही जाता है


 


वंदना रमेश चंद्र शर्मा देवास


 


4 ।।भ्रूण हत्या।।


 


इतना बतलादो ना, मेरा कुसूर क्या है


इतना बतलादो ना, मेरा कुसूर क्या है


 


कहीं भूल हुई तुझसे, क्यू सजा मिली मुझको


कहीं लाल की चाहत में, आहत कर दी मुझको


 


मैं प्यार तेरा पाऊं, तेरी गोद में छुप जाऊं


ममता की छांव में, महफूज में हो जाऊं


 


क्यू अंक से नुचवाकर, कूड़े में डाल मां


क्या रूह नही कांपी, तू ऐसी क्यों है मां


 


क्या बलि चढ़ी मेरी, परिवार वाद में मां


तुझ पर दबाव होगा, तेरी एक चली ना मां


 


मैं बनकर के अंकुर, तेरे उदर में आई मां


दस्तक नन्हे हाथों से, तेरे द्वार पे दी है मां


 


इस धरती पर मुझको, आने तो दे ना जरा


बनके फुलवारी में, तेरा आंगन महकाऊ


 


तेरे बाग की चिड़िया बन, नीलगगन छू लूं


मैं कली हूं नन्ही सी, मुझे खिलने तो दो ना


 


तेरा मस्तक हो ऊंचा, कुछ ऐसा कर गुजरू


मुझे कोंख में ना मारो मुझे कोंख में  ना मारो


 


यह पाप बड़ा भारी, हैं भ्रूण हत्या कारी


मेरी चीख घुटी अंदर, मै सिसक रही  हूं ना


 


ग़र आज मिटाओगे, कल फिर पछताओगे


ये पाप बड़ा भारी, है  भ्रूण हत्या कारी


 


इतना बतला दो ना मेरा कुसूर क्या है


इतना बतला दो ना मेरा कुसूर क्या है


 


वंदना रमेश चंद्र शर्मा


देवास जिला मध्य प्रदेश


 


5।।गांव की यादें।।


 


कई-कई बात बताऊं दादा


म्हारे आवे गांव की याद घणी


माई तो म्हारे बसी हिबड़े 


दादा की नैनन छवि गढ़ी


भावाज बेहना की कमी खली


सखियन की आवे याद घणी


 


उठ भुनसारे माल में जाता


झूड़या आंबा इमली घणी


खाया जामन खूब करौंदा


ताजा नींबू नमक धरी


 


ताल तलैया नद्दी नाला


झिरी पोखरया खूब भरया


सखी सहेल्यां संग हिल मिल के


खेत खला में घुम्या घणा


 


झाड़ू वारा लिप्या पुत्या 


घर आंगन लाग्या बड़ा भला


फेरया खापरा कंडा थाप्या


पनघट से पानी लाया


 


जद जइने चुलो बालियों ने


ज्वार मक्का का रोटा घड़ियां


लसुण की चटनी कांदो अथाणों


गुड़ की भेली साथ धरा


साग भाजी की कमी नी होवे


रुचि रुचि खांवा घड़ी घड़ी 


 


बैलगाड़ी की करा सवारी


सांझा होली पांचा खेल्या


दादा संग चौपाल में घूमिया


वीरा संग कंचा खेल्या


कई-कई बात बताऊं दादा


म्हारे आवे गांव की याद घणी


 



राजेंद्र रायपुरी

 ये है हिंदुस्तान हमारा 


 


ये है हिंदुस्तान हमारा,ये है हिंदुस्तान। 


ये है हिंदुस्तान हमारा,ये है हिंदुस्तान।


 


जहाॅ॑ पे जन्मे राम-कृष्ण अरु,(२)


गौतमबुद्ध महान।


 


ये हैं हिंदुस्तान हमारा,ये है हिंदुस्तान।


ये है हिंदुस्तान हमारा,ये है हिंदुस्तान।


 


मुकुट सरीखे लगे हिमालय,


बसते डमरू धारी।(२)


उत्तर में ये करता भैया,


सरहद की रखवाली (२)


 


यहीं से निकलीं गंगा-यमुना(२)


जो भारत की शान।


 


ये हैं हिंदुस्तान हमारा,ये है हिंदुस्तान।


ये हैं हिंदुस्तान हमारा,ये है हिंदुस्तान।


 


दक्षिण में सागर की लहरें, 


इसके चरण पखारें।(२)


यहाॅ॑ भी बसते भोलेशंकर, 


जो हैं देव हमारे।(२)


 


पूरब में हैं जगन्नाथ जी,(२)


पश्चिम कृष्ण महान।


 


ये हैं हिंदुस्तान हमारा,ये है हिंदुस्तान।


ये हैं हिंदुस्तान हमारा,ये है हिंदुस्तान।


 


कृषि प्रधान है देश हमारा,


होती खूब किसानी।(२)


बड़े बाॅ॑ध है देश हमारे,


जो देते हैं पानी(२)


 


भाखड़ा नांगल,हीराकुंड संग (२)


है नागार्जुन शान।


 


ये हैं हिंदुस्तान हमारा, ये है हिंदुस्तान।


ये है हिंदुस्तान हमारा, ये है हिंदुस्तान।


 


देश एक है धर्म अनेकों, 


यही खासियत भाई (२)


हिंदू-मुस्लिम,सिक्ख यहीं पर,


रहते यहीं ईसाई।(२)


 


होली,ईद,दिवाली के संग(२)


ईस्टर पर्व प्रधान।


 


ये है हिंदुस्तान हमारा, ये है हिंदुस्तान।


ये है हिंदुस्तान हमारा, ये है हिंदुस्तान।


 


               ।। राजेंद्र रायपुरी।।


      


सत्यप्रकाश पाण्डेय

आदिशक्ति हे जगत पालिका


तुमसे ही सृष्टि और संसार


तेरा बल पा करके किशोरी 


कृष्ण बना प्रेम का पारावार


 


अदभुत रूप सौंदर्य तुम्हारा


फिर भी कर दूं राधे श्रृंगार


कृष्ण हृदय की दिव्य ज्योति


तुम अर्धांग और मेरे आधार


 


आओ मिलकर आर्यावर्त को


हम दे दें खुशियों की सौगात


मिले समानता और स्वतंत्रता


हर पल इनका नव प्रभात


 


एक मात्र आध्यात्म भूमि है


जग में हिंदुस्तान है नाम


ऐसी पावन पुण्य वसुंधरा को


आओ राधा करें प्रणाम।


 


युगलरूपाय नमो नमः


 


सत्यप्रकाश पाण्डेय


अमित अग्रवाल

आजादी का पर्व अनूठा, जीवन में ऐसा आया..


बिन बेड़ी के बंधे हुए हैं, कैसी अजब रची माया..


 


काम धाम सब बंद पड़े हैं, लेकिन खर्चे थमे नहीं..


घर में खाली बैठे बैठे, मन भी बिल्कुल लगे नहीं..


 


मेल जोल के छीन गये मौके, रूखे हैं त्यौहार सभी..


पीहर आने की चाहत में, बहनें हैं लाचार सभी..


 


घर से बाहर जाने का तो, सपना भी बेमानी है..


खुद ही हैं मेहमान हमीं, खुद की ही मेजबानी है..


 


ऐसी विकट समस्या में हम, कैसे हर्ष मनाएंगे..


कैसे अब जयघोष करेंगे, कैसे ध्वज फहराएंगे..


 


बिन बच्चों के गली में कैसे, जुलूस निकाला जाएगा..


तुतलाती बोली में वंदन, कोई नहीं सुन पाएगा..


 


श्वास भी अब तो लगती मुश्किल, कैसे गौरव गान करें..


नम आंखों से आजादी का, कैसे हम गुणगान करें..


 


जब तक सर पर बना है खतरा, कोरोना की व्याधि का..


तुम ही बताओ कैसे लिख दूं, गीत नया आजादी का..


 


अमित अग्रवाल 'मीत'


डॉ. निर्मला शर्मा

समय की बात


कहावत सुनी सबने यही


समय बड़ा बलवान


समय के आगे न चले


चाकर हो या महाराज


समय की कीमत है बड़ी


जानो इसका मोल


समय समय पर ही करो


काम बड़े अनमोल


निकल गया यदि समय अभी


फिसले रेत समान


हाथों में न कुछ रहे


मन मे रहे मलाल


कर्म की गति को तीव्र करो


पकड़ो समय की चाल


वरना तुम रह जाओगे


समय का रथ बढ़ जाये


डॉ. निर्मला शर्मा


दौसा राजस्थान


कुं जीतेश मिश्रा शिवांगी

आजादी का सपना संजोये कितने ही कुर्बान हुए ।


पाने को आजादी देश की कितने ही बलिदान हुए ।।


बरसों बाद देखा है हमने चेहरा हँसता वादी का ।


आज मना लो उत्सव ये उत्सव है आजादी का ।।


 


लहू से सींचा है अपने तब


बाग खिला इस माटी का ।


वीरों के बलिदान से महके 


चमन देश की घाटी का ।।


कफ़न बाँध कर चलते हैं वो..2


रूप धरा है खादी का ।।


 


आज मना लो उत्सव ये उत्सव है आजादी का ।।


 


देश की रक्षा में जो लगे हैं


भेद-भाव ना उनमें है ।


दूर रखो मेरे देश से उनको


द्वेष भावना जिनमें है ।।


तोड़ रहे हैं देश को मेरे..2


करके बहाना जाति का ।।


 


आज मना लो उत्सव ये उत्सव है आजादी का ।।


 


शांति प्रेम स्नेह भरा है 


मेरे देश के कण कण में ।


हरियाली मुसकाती है अब


धरा के पावन हर क्षण में ।।


मुस्काती है मातु भारती..2


रूप धर के शहजादी का ।।


 


आज मना लो उत्सव ये उत्सव है आजादी का ।।


 


 


कुं जीतेश मिश्रा शिवांगी


लखीमपुर खीरी


नूतन लाल साहू

स्वाधीनता दिवस


आज है,पंद्रह अगस्त का दिन


आज का दिन महान हैं


भारत के नौजवानों,आजादी के दीवानों


अपनी आजादी को हरगिज,भुला नहीं सकते हैं


जंजीरों से बंधी हुई थी,सदियों से भारत माता


इन्हें तोड़ने वाला,लाखो ने दे दी अपनी जान हैं


स्वराज हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है


ये पैग़ाम, बाल गंगाधर तिलक ने है दिया


आज है पंद्रह अगस्त का दिन


आज का दिन महान हैं


भारत के नौजवानों,आजादी के दीवानों


अपनी आजादी को,हरगिज भुला नहीं सकते हैं


कहते हैं,हम अब दुश्मनों को ललकार के


यहां रखना कदम,तुम अपना संभाल के


ख़ाक हो जायेगा, जो इधर आयेगा


देश के बेटे जाग उठे हैं,हर दुश्मन भागेगा


आज हैं पंद्रह अगस्त का दिन


आज का दिन महान हैं


भारत के नौजवानों,आजादी के दीवानों


अपनी आजादी को,हरगिज भुला नहीं सकते हैं


हंसती आंखो को,जिसने आंसू दिये थे


उसे हम,माफ कभी नहीं कर सकते हैं


हिमालय कह रहा है,इस वतन के नौजवानों से


खड़ा हूं संतरी बनके,मै सरहद पे जमानो से


आज है,पंद्रह अगस्त का दिन


आज का दिन महान हैं


भारत के नौजवानों,आजादी के दीवानों


अपनी आजादी को,हरगिज भुला नहीं सकते हैं


हम भांति भांति के पंछी है,पर


बाग तो एक हमारा है


भारत की तकदीर बनी,इसी तिरंगे के नीचे है


अपनी मां से भी बड़ी,भारत मां हमारा है


आज है,पंद्रह अगस्त का दिन


आज का दिन महान हैं


भारत के नौजवानों,आजादी के दीवानों


अपनी आजादी को, हरगिज भुला नहीं सकते हैं। 


नूतन लाल साहू


राजेंद्र रायपुरी

कोरोना ने किया सभी का, 


                     बहुत बुरा है हाल।


जाने कब जाएगा ये तो, 


                     है जी का जंजाल।


 


नहीं किसी से मिल पाते हैं, 


                     जाकर उसके द्वार।


और नहीं कोई आता तो, 


                      कर पाते सत्कार।


 


नहीं धूम या धमा-चौकड़ी, 


                    कहीं दिखी इस बार।


फीके-फीके निकल रहे हैं, 


                      सारे ही त्यौहार।


 


बच्चे सारे घर बैठे हैं, 


                    देखो मन को मार।


नहीं पढ़ाई होगी लगता, 


                     गया साल बेकार।


 


चौपट धंधे सभी हो गए,


                किस-किस का लें नाम।


श्रमिक फिरें सब मारे-मारे,


                   मिलता कहीं न काम।


 


डरी हुई है जनता सारी,


                      देख विश्व का हाल।


जाने कब,किसको खा जाए,


                     "कौरोना" बन काल।


 


बहुत हुआ अब हे प्रभु विनती,


                       है ये बारंबार।


रक्षक बनकर आओ जल्दी,


                    भक्षक को दो मार।


 


             ।। राजेंद्र रायपुरी।।


नूतन लाल साहू

छत्तीसगढ़ महतारी की जय


सबसे प्यारा सबसे सुंदर


है मेरा छत्तीसगढ़


ठंड भी कम और गरमी भी कम


बरसा होता है,अनुकूल


यहां का कलेवा,कहीं न मिलेगा


लगता है बड़ सुग्घर


सबसे प्यारा सबसे सुंदर


है मेरा छत्तीसगढ़


साक्षात त्रिवेणी संगम है


कहीं न मिलेगा, भकुर्रा महादेव


ऋषि मुनियों का है,तपो भूमि


प्रभु राम ने बिताया है,कई बरस


सबसे प्यारा सबसे सुंदर


है मेरा छत्तीसगढ़


अखंड ज्योति माता के मंदिर में


निशदिन गुंजत है, जयघोष


सप्त ऋषि के प्राण बिराजे


देख ले ध्यान लगा के


सबसे प्यारा सबसे सुंदर


है मेरा छत्तीसगढ़


करमा ददरिया,सुवा पड़की


घर दुआर, खेत खार


मोर छत्तीसगढ़ का है,पहचान


माता कौशल्या का है,मायके और


प्रभु श्री राम का है, मामा गांव


सबसे प्यारा सबसे सुंदर


है मेरा छत्तीसगढ़


गांव गांव रामायण भागवत


गऊ माता के बिसरे महिमा


दुनिया भर बगरावत हे


सदाचार अहार विहार


जग में सबले अलग हे


सबसे प्यारा सबसे सुंदर


है मेरा छत्तीसगढ़। 


नूतन लाल साहू


सत्यप्रकाश पाण्डेय

तुम्ही रक्षा करो करतार...


 


कोरोना से हालात बिगड़े


है चहुँओर दुःखी इंसान


काम छोड़ बेरोजगार हुए


कमान संभालो भगवान


 


घर से बाहर डर लगता है


भूले कुशल क्षेम प्रणाम


अपनों से ही दूरी बढ़ गईं


छिड़ा जीवन से संग्राम


 


रेलों के पहिये थम गये


कल कारखाने शांत हुए


अर्थव्यवस्था प्रभावित


मानव कितने क्लांत हुए


 


न मेडिसिन न वैक्सीन


विज्ञान भी हुआ लाचार


सत्य करे अनुनय प्रभु


तुम्ही रक्षा करो करतार।


 


श्री कृष्णाय नमो नमः


 


सत्यप्रकाश पाण्डेय


नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर

स्वयं को भक्त राम का


कहते बड़ा मुश्किल है


भक्त राम का बन पाना।।


 


राम तो मर्यादा पुरुषोत्तम


कठिन है जिंदगी में मर्यादा


 निभा पाना।।


 


पिता की आज्ञा से स्वीकारा


राम ने वन में जाना 


त्यागा राज पाठ मद लोभ


तापसी जीवन भी मर्यादा का


नजराना।।


 


पिता आज कुछ भी कहता


बेटे को फर्क नहीं पड़ता


आज बेटा राजा है पिता को


पड़ता है वन जाना।।


 


बहुत दुस्कर है भाई लखन भरत 


जैसा बन पाना।


लखन भाई राम की खातिर


जीवन का शुख भोग त्यागा


बना राम की परछाई बनकर


संग वन भटका ना सोया


चौदह वर्ष जागा।।


 


भारत भाई आज्ञा पालक 


 चरण पादुका के शरण


वनवासी नंदी ग्राम के


कण कण में राम बसा डाला।।


 


केवट जैसा सखा राम का 


सबरी के झूठे बेर भी राम 


अमृत जैसा।।


 


उंच नीच का


भेद राम ने मिटा डाला जग में


राम ने भगवान् भाव बता


डाला।।


 


मित्र धर्म मिशाल सुग्रीव मिशाल


अधम शारीर के भालू बानर की


भक्ति सेवा के कायल राम।


महाबीर हनुमान 


राम नाम की भक्ति की शक्ति जग का खेवनहार बना डाला।।


 


नाम राम का लेकर 


भाई का दुश्मन भाई


मित्र धर्म का मतलब ही 


दुनिया ने बदल डाला।।


 


भक्त राम का द्वेष रहित निष्पाप


अन्याय अत्य चार का प्रतिकार


राम भक्ति है आत्म बोध का


उजियार ।।


मन में राम नाम मर्म का 


दिया एक जला डालो


रामभक्ति का युग में अलख


जगा डालो।।


 


नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर


विनय साग़र जायसवाल

इश्क़ की आबरू हम बढ़ाते रहे


अश्क पीते रहे मुस्कुराते रहे 


 


जिनसे बिछड़े हुए एक मुद्दत हुई


हर नफ़स वो हमें याद आते रहे


 


यूँ तो वाबस्तगी हर क़दम पर रही


हौसले जाने क्यों डगमगाते रहे


 


इक ज़रा देर की रौशनी के लिए 


जाने क्यों लोग घर को जलाते रहे


 


इस इनायत का कैसे करूँ शुक्रिया


जब भी चाहा वो घर पर बुलाते रहे


 


इस कदर बढ़ गई ख़्वाहिश-ए-मयकशी


हम रहे तशनालब वो पिलाते रहे


 


दौरे-साग़र चला मयकदे में मगर


जश्ने तशनालबी हम मनाते रहे 


 


विनय साग़र जायसवाल बरेली


एस के कपूर श्री हंस

जिनदगी मुझे खुद वापिस


बुलाने लगी है।।


 


हक़ीक़त खुद ही मुझे आईना


दिखाने लगी है।


कौन दोस्त कौन दुश्मन अब


बताने लगी है।।


सुन रहा हूँ जबसे दिल की


आवाज़ अपनी मैं।


हर तस्वीर आज साफ़अब नज़र


आने लगी है।।


 


जिंदगी तो वही पर धुन कोई नई


गुनगुनाने लगी है।।


गर्द साफ करी जहन से कि फिर


मुस्कारानें लगी है।


बस आस्तीन के छिपे दोस्तों को 


जरा सा क्या पहचाना।


तबियत अब अपनी खुद ही


सुधर जाने लगी है।।


 


आज हालात यूँ कि मुश्किल खुद


रास्ता बताने लगी है।


जिन्दगी आज कुछ आसान सी


नज़र आने लगी है।।


जरा सा मैंने दिल से अपने हर


नफरत को क्या निकाला।


हवा खुद ही मेरे चिरागों को


अब जलाने लगी है।।


 


उम्मीद रोशनी नई सी जिन्दगी में  


चमकाने लगी है।


सही गलत की समझ खूब मुझे 


अब आने लगी है।।


बहुत दूर नहीं गया था मैं किसी


गलत राहों पर।


आज जिन्दगी मुझे खुद वापिस


बुलाने लगी है ।।


 


एस के कपूर श्री हंस


बरेली।


Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...