डॉ.सरला सिंह स्निग्धा

माँ का आँचल


             ************


माँ तेरी आँचल से प्यारा


  जग की कोई छाया नहीं।


      माँ प्रेम के तेरे बराबर ,


          ना प्रेम ही पाया कहीं ।


निस्वार्थमय तेरे बराबर,


   पाया किसी को भी नही ।


     चरणरजकण के सदृश,


        जग का कोई हीरा नहीं ।


ईश्वर से पहले तू ही पूजित,


   तुझसे बड़ा कोई भी नहीं ।


     त्रिदेव खेलें आँचल में तेरे,


       माँ तेरी तो महिमा है बड़ी।


 


डॉ.सरला सिंह "स्निग्धा"


दिल्ली


दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल

विस्तार चाहने वाले अक्सर 


सुख को ही खो देते हैं


कहां - कहां ढूंढूं मैं तुमको


आखिर किसको सुख देते हैं।


 


सुख आखिर तूं है कहां


तेरा कहां ठौर ठिकाना है


तूं नहीं मिला मुझको अब तक 


क्या तेरा ताना - बाना है ?


 


ढूंढा बन्द दिवारों में


गलियों और चौबारों में


बने कई तल के मकां देखे


नहीं मिला तूं धनवानों में।


 


सब तुझको ही ढ़ूढं रहे थे


आखिर तुझसे ही पूछ रहे थे


क्या सुख को तुमने देखा है


आखिर सुख की क्या रूपरेखा है‌।


 


मैं तो दु:ख का साथी हूं


हर रोज मुझी से मिलता है


उम्र के अंतिम पड़ाव पर 


धूंधली सी तस्वीर तुझी से मिलता है।


 


मैंने भी अब ठाना है


सुख के रहस्य को खोलूंगा


बचपन में संग खेले थे हमने


फिर अब मैं संग खेलूंगा।


 


पर कैसा ये खेल निराला है


अब सबका बोल बाला है


सुख जाने कहां तूं चले गये 


आखिर तुझसे भी ठगे गये।


 


तेरे लिए दिन-रात एक करूं


तेरी तलाश जारी है


कल्मष हो या हो अपयश


अब मेरा भी प्रयास जारी है।


 


निद्रा की मादकता से जागा हूं


सुख के सपनों से दो चार हुआ


तेरे ही ऐसी प्रतिकारों से


व्याकुल छलने से दो चार हुआ।


 


पड़ा हुआ है जिन्दा शव


जीवन की जड़ता का अनुभव


सुख राह निहार आंखें पथराई


कुटिल चालों से आंखें भर आईं।


 


सत्य और शुचिता को देखो


यदि सब अपना लेते हैं


जो मिला मुझे संतोष हुआ


दु:ख ही सुख है सुख ही दु:ख है


तेरा चलना भी चुपचाप हुआ।



    -दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल


      महराजगंज, उत्तर प्रदेश।


 डॉ० प्रभुनाथ गुप्त विवश

मैं किसन भक्ति का मीरा हूँ


 


ना भक्तिकाव्य का सूरदास 


ना सन्तकाव्य का कबिरा हूँ, 


मैं रीति मुक्त का घनानन्द


मैं किसन भक्ति का मीरा हूँ। 


 


     ना रीतिकाल के लालबिहारी 


     ना श्रीपति, भूपति, सोमनाथ 


      ना भूषण, देव, ना मतीराम 


      ना चिन्तामणि ना रघुनाथ, 


 


मैं बैठा विकल पपीहा हूँ 


मैं रमता मस्त फकीरा हूँ, 


मैं रीतिमुक्त का घनानन्द 


मैं किसन भक्ति का मीरा हूँ।


 


      हे मन! तुम ना ठहरो 


      नभ के चन्द्र सितारों में 


      ना बसन्त की मादकता में 


      ना सावन के मन्द फुहारों में,


 


मेरा पतझड़ सा जीवन है


मैं टूटा हस्त लकीरा हूँ,


मैं रीतिमुक्त का घनानन्द 


मैं किसन भक्ति का मीरा हूँ। 


 


         ना पुष्प की पंखुड़ियों में 


         ना घनश्यामल अलकों में


         मेरा अनुराग छिपा हुआ है 


         प्रिय के चंचल पलकों में


 


नयनों में रूप उसी का है 


मैं अँधेरों का बसेरा हूँ,


मैं रीतिमुक्त का घनानन्द 


मैं किसन भक्ति का मीरा हूँ। 


 


 डॉ० प्रभुनाथ गुप्त 'विवश'


महराजगंज, उत्तर प्रदेश। 


सुनील कुमार गुप्ता

शिक्षा का महत्व


 


शिक्षा का महत्व साथी,


उनको नज़र न आया-


भ्रम में जीते रहे सब।


हुआ शोषण उनका जब,


लुट गई दुनियाँ-


तब नज़र आया रब़।


काश कुछ पढ-लिख लेते,


लुटते न होता शोषण-


मिलता जीवन को सब्र।


समझ लेते शिक्षा का महत्व,


न भटकते जीवन में-


यूँही न बीतती उम्र।


सार्थक होता जीवन अपना,


न होता शोषण-


शिक्षा का मिलता फल।


शिक्षित होते तो कोई भी,


कुछ भी लिख -


हरता न धन सम्पति सब।


शिक्षा एक वरदान है,


जीवन का अनुसंधान है-


होगा तुम्हें इस पर गर्व।।


 


 सुनील कुमार गुप्ता


सत्यप्रकाश पाण्डेय

नर का दिल..............


 


किस दिशा में जा रहा है जन


कुछ भी समझ न आता है


बदहवास सी हुई जीवन शैली


पल पल दिखता घबराता है


 


जीवन रहगुज़र में व्याकुल सा


वह दिखे ताकता इधर उधर 


हर पल रिश्तों से आशंकित सा


झुकी झुकी सी रहती नजर


 


अराजकता का दंश झेल रहा


आमदनी का दिखे न स्रोत


न्याय की खातिर दर दर भटके


चारों ओर दीखती है मौत


 


जिनके पास सत्ता और शक्ति


उनकी ही है जीवन शैली


कीट पतंगों जैसा जीवन ढंग


दीन दरिद्र की मति मैली


 


किसे कहें कोई मन की पीड़ा


कौंन किसी की यहां सुने


भोग रहे है प्रारब्ध समझ कर


भाग्य मान कर सिर धुने


 


कब लौटेंगे वह दिन भगवन


नर की नर से होगी प्रीति


दया धर्म औ विश्वास हृदयों में


नर का दिल नर लेगा जीत।


 


सत्यप्रकाश पाण्डेय


सुषमा दीक्षित शुक्ला

वो उजड़ा चमन याद आता रहा है।


 सुहाना समा दिल जलाता रहा है ।


 


सुलगती शमा सा फ़क़त दिल ये मेरा।


पिघलता पिघलता जलाता रहा है ।


 


ये घायल सी साँसे ये बेचैन आँखें ।


हर इक रोज मुझको चुकाता रहा है ।


 


ये रूहों की चादर में जख्मो के मोती ।


जनाज़ा हमारा सजाता रहा है ।


 


राहे मोह्हबत को माना इबादत ।


ये रस्मे वफ़ा दिल निभाता रहा है ।


 


कभी तो मिलेगा वो हमरूह मेरा ।


यही दिल दिलासा दिलाता रहा है ।


 


फ़ना होके भी तेरा आवाज़ देना ।


अश्कों मे, सुष, को डुबाता रहा है ।


 


सुषमा दीक्षित शुक्ला


संजय जैन

किसको ढूंढ रहें हो


 


कल से कल तक में


आज को ढूंढ रहा हूँ।


जीवन के बीते पलो को,


आज में खोज रहा हूँ।


शायद वो पल मुझे


आज में मिल जाये।।


 


बीत हुआ समय,


कभी लौटकर नही आता।


मुंह से निकले शब्द,


कभी वापिस नही आते।


इसलिए बहुत तोलमोल कर,


शब्दो को सदा बोलना चाहिए।


जिससे सुनने वाला आपकी,


वाणी से आपका हो जाये।।


 


दिल और मन 


बहुत छोटे होते हैं।


दोनों पर वाणी का बहुत, जल्दी असर होता हैं।


जिससे कभी कभी बड़े, दुश्मन भी दोस्त बन जाती हैं।


और कभी कभी बने बनाये,


रिश्ते भी बिगड़ जाते हैं।।


 


वैसे तो इस युग में कोई, 


किसी का होता नहीं।


पर भी कुछ झूठे और


मायाचारी रिश्ते होते हैं।


जो दिल दिमाग और,


मन से सोचता हैं।


वो कलयुग में भी जीवन, 


हंसते खिलखिलाते जीत हैं।।


 


संजय जैन (मुम्बई)


जय जिनेन्द्र देव की


निशा अतुल्य

शिक्षा का महत्त्व बड़ा,


जो पढ़ा वो आगे बढा ।


अलख जगा शिक्षा की,


शिक्षा अपनाइए ।


 


बेटी का बचाव करो,


पाठशाला उसे भेजो।


पढ़ लिख नाम करें,


ऊपर उठाइए ।


 


स्वास्थ्य का भी रखो ध्यान,


स्वच्छता रहे महान ।


करे जब बेटी काम,


सम्मान बढ़ाइए ।


 


शिक्षा जब सँग चले ,


कार्य की क्षमता बढ़े ।


सँग मिल चलें सभी,


देश को बढ़ाइए ।


 


निशा"अतुल्य"


नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर

जिंदगी आजमाने लगी है


चाँदनी मुस्कुराने लगी है


घने बादलों के साये मेंआरजू आसमाँ बताने लगी है।।


 


सुबह सूरज की मुस्कान


दिल के अरमाँ जागती है


कभी सावन के फुहारों में


वासंती बयारों में जिंदगी


मुस्कुराने लगी है।।


 


ख़ाबों की अंगड़ाई चाहतो तन्हाई


की परछाई दिल की


दस्तक मुहब्बत जगाने लगी है।।


जिंदगी मुहब्बत बताने लगी है।


 


जज्बे की जमीं को जन्नत


की है ख्वाहिस इरादों के


आईने जन्नत दिखाने लगी


है।।                                 


 


जिंदगी जिंदगी बताने लगी है।।


 


जिंदगी है मासूका 


मासूक है जहाँ ,जहाँ


जिंदगी में आशिकी अश्क


बेपनाह नज़राने हज़ार


जिंदगी मकसद से मिलने पास आने लगी है।।


 


जिंदगी का नसीब 


कभी गम के आसूं 


सबनम के मोती समन्दर


के किनारे कभी बैठा करता मोतियो का इन्तज़ार।


जिंदगी ख़ुशी औ गम बताने 


लगी है।।


 


जिंदगी सावन की घटावों


की अदाएं हवा के झोंको


में बिखरी जुल्फों में छिपी


चेहरा कभी सूरज की लाली है


कभी अँधेरा ही अँधेरा।।


जिंदगी जिंदगी का मतलब बताने लगी है।।


 


नशा है जिंदगी अंदाज़ जीने का


ना सकी है ,ना पैमाना, नजर आता नहीं मैख़ाना नशे में झूमती जिंदगी ।।


जिंदगी नसीहत का नशा बताने लगी है।।


 


नशा जूनून नशा सुरूर बिन


पिए शराब जिंदगी का नशा


लाज़बाब जिंदगी गाती हस्ती में


जिंदगी नशा नशेमन बताने लगी है।।


 


जिंदगी आग है जिंदगी ख़ाक है


परवाने सी जलती है दीवाने सी


भटकती है जिंदगी मायने मोहब्बत समझाने लगी है।।


 


नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर


नूतन लाल साहू

करो न अभिमान


राजा अनेक हुये,पृथ्वी पर


रूप तेज और बहुत बलवान


तू छोड़ दें,वृथा अभिमान मानव


सब दिन होत न एक समान


सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र को देखो


एक दिन था,संपत्ति मेरु समान


स्वप्न में ही किया दान सब कुछ


बिकना पड़ा,उन्हें पूरा परिवार


राजा अनेक हुये,पृथ्वी पर


रूप तेज और बहुत बलवान


तू छोड़ दें, वृथा अभिमान मानव


सब दिन होत न एक समान


स्वयं प्रभु राम और मां जानकी को देखो


एक दिन विचरण करते थे,पुष्पक विमान पर


जिन्हे रुदन करते,हम देखे


माता जानकी के वियोग पर


राजा अनेक हुये,पृथ्वी पर


रूप तेज और बहुत बलवान


तू छोड़ वृथा अभिमान मानव


सब दिन होत न एक समान


राजा युधिष्ठिर को ही देखो


एक दिन बैठे थे,धर्म सिंहासन पर


भगवान श्री कृष्ण का अनुचर होते हुये भी


रोक न पाया, द्रौपदी के चिर हरण को


राजा अनेक हुये,पृथ्वी पर


रूप तेज और बहुत बलवान


तू छोड़ दें, वृथा अभिमान मानव


सब दिन होत न एक समान


भुल न जाना,जग में देख ममता को


और देख कपट व्यवहार


किसका तू है,और है कौन तुम्हारा


स्वारत रत है,यह संसार


राजा अनेक हुये,पृथ्वी पर


रूप तेज और बहुत बलवान


तू छोड़ दें, वृथा अभिमान मानव


सब दिन होत न एक समान


 


नूतन लाल साहू


डॉ0 रामबली मिश्र

गुणगायन हो नित माता का।


पूजन नित्य जन्मदाता का।।


 


पले कोख में नौ माहों तक।


मत कृतघ्न बनना माता का।।


 


जिला-खिलाकर बड़ा किया जो।


साथ निभाना प्रिय माता का।।


 


दु:ख सह जिसने पाला-पोषा।


रखना ख्याल सदा माता का।।


 


संस्कार में जिसने ढाला।


वन्दन करना उस माता का।


 


जिसने प्राण तुझे माना है।


प्रण कर रक्षा कर माता का।।


 


तेरी खातिर सुख को त्यागा।


बन सेवक उस सुखदाता का।।


 


कर उपवास तुझे जो पोषा।


कर सम्मान अन्नदाता का।।


 


मत करना अपमान भूलकर।


चरण गहो देवी माता का।।


 


आँखों से मत ओझल करना।


समझ धाम प्रिय घर माता का।।


 


मातृ धाम अतिशय शुभ पावन।


चारों धाम यही माता का।।


 


राम -कृष्णा को भले न पूजो।


कर अभिनन्दन प्रिय माता का।।


 


सीखो माँ की बातों से सब।


जननी ही असली गुरु-माता।।


 


जो जननी को सदा पूजता।


खुद ही पूजनीय बन जाता।।


 


जो जननी को करत उपेक्षित।


जन्म-जन्म तक वह दु:ख पाता।।


 


माँ से ही सबकुछ मिलता है।


माँश्री का आशीष दिलाता।।


 


माँ का कृपापात्र जो बनता।


उस पर सदा प्रसन्न विधाता।।


 


माँ की हँसी-खुशी से बनते।


बेटी-बेटे ज्ञानी-ज्ञाता।।


 


डॉ0 रामबली मिश्र


हरिहरपुरी 


 


एस के कपूर श्री हंस

अपनी वाणी से ही आदमी


खासों आम होता है।


 


आदमी की असली पहचान तो


उसकी जुबान से होती है।


होता दूसरों पर कितना वह


मेहरबान से होती है।।


हर दिल में जगह आदमी 


की यूँ ही नहीं बनती।


व्यक्ति की पहचान ही उसके


इसी भान से होती है।।


 


बोलिये यूँ कि दूसरों के दिल


में आप उतर जाईये।


सवेंदनायों का ज्वार बातों में


भर कर जरा लाईये।।


लफ्ज़ और लहज़ा जो जाकर


अंतर्मन को छू जाये।


मत बोलिये कभी यूँ कि दिल


से किसी के उतर आईये।।


 


वाणी से ही मनुष्य का हर


गुण गान होता है।


मान अपमान वाणी से ही व्यक्ति


का सम्मान होता है।।


अमृत जहर दोंनों ही हैं हमारी


जिव्हा में समाये।


अपने अंदाज़े बयाँ से ही आदमी


खासों आम होता है।।


 


एस के कपूर श्री हंस


बरेली।


सुनील कुमार गुप्ता

सत्य तो सत्य साथी जग में,


यहाँ मानो या न मानो।


चल कर उस पथ पर साथी फिर,


स्वयं को तुम पहचानो।।


बेगानो की बस्ती में भी,


साथी अपनो को जानो।


संग चले न चले वो जग में,


उनको अपना तो मानो।।


धन-वैभव ही पल-पल साथी,


लुभाए इस मन को मानो।


भक्ति संग जीवन पथ पर फिर,


मिले असीम आनंद जानो।।"


 


 सुनील कुमार गुप्ता


राजेंद्र रायपुरी

मुखिया यदि रूठा है घर का,


                     कर लीजै मनुहार।


हॅ॑सी- खुशी से जी पाए वो,


                     बचे हुए दिन चार।


 


नैया यदि हम घर को समझें,


                    मुखिया है पतवार।


वही किनारे लाता नैया,


                 फॅ॑सी अगर मझधार।


 


दुनिया उनसे भी देखी है,


                      करें नहीं तक़रार।


और नहीं कुछ इस बेला में,


                     उसे चाहिए प्यार।


 


होगी उसको अति पीड़ा यदि,


                   मिला नहीं वो प्यार।


जिसकी आशा की थी उसने,


                    हरे-भरे परिवार।


 


            ।। राजेंद्र रायपुरी।।


सत्यप्रकाश पाण्डेय

आँखों के कोष हुए रीते 


हे माधव तेरे प्यार में


सबकुछ किया समर्पित


जो कुछ था संसार में


 


राधा बल्लभ मनमोहन


राधे से मत जाना दूर


कभी विरह से न तड़पूं


हमें न करना मजबूर


 


कालिंदी का ठंडा पानी


मेरा बदन जलाता है


श्याम सलोने तेरे बिना


पल भी रहा न जाता है।


 


जय श्री राधे रानी


 


सत्यप्रकाश पाण्डेय


डॉ0 हरिनाथ मिश्र

दूसरा अध्याय (श्रीकृष्णचरितबखान)-6


 


माया अहहि असत्य अधारा।


प्रभू जगत सभ जगह पधारा।।


    प्रभू एक कह तत्वहिं ग्यानी।


    रूप अनेक कहहिं अग्यानी।।


प्रभू आतमा ग्यानहिं रूपा।


जग आवहिं धरि रूप अनूपा।।


    सकल चराचर-जग-कल्याना।


    बिबिध रूप प्रभु आना-जाना।।


रहइ एक जुग अरु जुग दूसर।


रूप अनेक एक प्रभु ऊपर।।


    दुष्ट-दलन करि संतन्ह-सेवहिं।


    अद्भुत सुख प्रभु सभ जन देवहिं।।


तुरत पार भव-सिंधु अपारा।


गोखुर इव लइ प्रभू-सहारा।।


    भगत-हितैषी,जग-कल्यानी।


     प्रेमी-भगत सकल जग जानी।।


प्रभू-कृपा सत्पुरुषहिं पावैं।


नाथ अनुग्रह तिनहिं लुटावैं।।


   भगति क भावहीन जन लोका।


    झूठहिं कह पाए परलोका।।


मूरख-बुद्धिहीन नहिं जानै।


माया सतत बँधा नहिं मानै।।


   जदपि कि ऊँचे पद आसीना।


   भगति हीन नर गिरै मलीना।।


पर जाकर पद-पंकज प्रीती।


गिरै न ऊ नर रखु परतीती।।


दोहा-जग-रच्छक,सुख-धाम प्रभु,करैं सदा कल्यान।


        दानी औरु कृपालु प्रभु,सभ जन लखहिं समान।।


                        डॉ0 हरिनाथ मिश्र


                          9919446372


कालिका प्रसाद सेमवाल

हे मां जगदम्बा दया करो


********************


हे मां जगदम्बा दया करो,


हमें सत्य की राह बताओ,


कभी किसी को सताये नहीं,


ऐसी सुमति हमें देना मां।


 


 


हे मां जगदम्बा दया करो,


अपनी कृपा वर्षा करो,


हम अज्ञानी तेरी शरण में,


हमें सही राह बताना मां।


 


ये जीवन तुम्ही ने दिया है


राह भी तुम्हें बताओ मां


हो गई है भूल कोई तो,


राह सही बताओ मां।


 


कभी किसी का बुरा न करुं,


दया भाव से हृदय भरो,


मस्तक तुम्हारे चरणों में हो,


ऐसी बुद्धि हमें दे दो मां।


 


हे मां जगदम्बा दया करो,


जग में न कोई किसी जीव को,


पीड़ा कभी न पहुंचाएं मां,


ऐसी सब की बुद्धि कर दो।


********************


कालिका प्रसाद सेमवाल


रुद्रप्रयाग उत्तराखंड


डॉ0 हरिनाथ मिश्र

द्वितीय चरण(श्रीरामचरितबखान)-36


 


चौदह बरिस अवधि नहिं भारी।


हम बन रहब उमिरि भर सारी।।


     जौं प्रभु राम अवधपुर जावहिं।


     ऋषि-मुनि सबहिं सरग-सुख पावहिं।।


रामराज-सुख सभ जन पइहैं।


सभ जन मुक्त कष्ट होइ जइहैं।।


     प्रभु रामहिं खलु अंतरजामी।


     भूत-भविष्य सबहिं कै स्वामी।।


भरत-बिचार जानि प्रभु रामा।


आए तुरत बसिष्ठहिं-धामा।।


    सीष नवा प्रभु करहिं निवेदन।


    करहु नाथ अनुकूल भरत-मन।।


भरत सुबुध जानहिं मरजादा।


सोचि उच्च जीवन बहु सादा।।


     नीति-निपुन ऊ धूरि धरम कै।


      कुल-भूषन,प्रेमी सभ जन कै।।


जे कछु चाह भरत कै होई।


मम इच्छा मुनि जानउ सोई।।


    भरत मोर अति परम सनेही।


    मातुहिं-पितुहिं-बंधु-बैदेही।।


सभकर हित सोचै मोर भाई।


मिलै भरत बड़ पुन्य-कमाई।।


दोहा-होय न कोऊ जगत महँ,भरत समान दयालु।


        निष्ठावान-प्रतिग्यदृढ़,नेही, परम कृपालु।।


                    डॉ0 हरिनाथ मिश्र


                   


आशुकवि नीरज अवस्थी

2 मुक्तक बिरह वियोग श्रंगार


 


किसी की याद में बेचैन क्यूं यह नैन रहते है।


प्रतीक्षा में तुम्हारी क्यूँ तरसते नैन रहते है।


समंदर आँख है मेरी हजारों ज्वार दिल में है,


तुम्हारी प्रीति में नीरज बरसते नैन रहते है।।


कुहासा रात का घर में बहुत मद्धिम उजाला है।


मेरी तनहाइयों के अक्स को दर्पण ने पाला है।


जरूरी है चले आओ, सभी मजबूरियां छोड़ो,


मिलन की आस में प्रतिपल बरसते नैन रहते है।



आशुकवि नीरज अवस्थी


संपूर्णानंद मिश्र

   तोड़ देती है


   टूट जाता है


 आदमी भूख के ज़्वर से 


   यह ख़तरनाक है 


    शरीर के ज़्वर  


  से बहुत ज़्यादा


   उतर जाता है 


 सामान्य ज़्वर 


कुछ दिनों में ही 


हालांकि शरीर को


 यह भी तोड़ता है


लेकिन भूख का ज़्वर तो


 कोमल- चित्त पर 


  हमला करता है


अंतर्मन तोड़ता है


गहरा घाव कर देता है 


दिल और दिमाग दोनों में 


    नष्ट कर देता है विवेक को


संज्ञाशून्य हो जाता है व्यक्ति 


  पार कर जाता 


     लक्ष्मण- रेखा 


अपने ही सिद्धांतों की       


मुफ़लिसी बड़े- बड़े 


साधकों को तोड़ देती है


  धर्म और अधर्म को 


  नहीं चीन्ह पाता है


 सिद्धहस्त संन्यासी भी 


 नीलाम कर देता है अपनी आत्मा को सरे-आम


    पेट की आग बुझाने के लिए


    चक्रधर जैसा ज्ञानी


 आत्मबिक्रेता हो जाता है


   चापलूसी का नर्तन


 करने लगता है


 दर्पी सम्राटों के दरबार में


  ईश्वर से भी ज़्यादा


 दयालु बताता है उन्हें 


मिथ्या- प्रशंसा के हथियार से लूट लेता ऐसे नृपों को 


यह भूख सब कुछ कराती है सामुद्रिक आग से


 भी ख़तरनाक होती है यह


 खा जाती है अपने ही अंडे को भूखी नागिन 


  नहीं बिचार कर पाती है 


   जन्या हूं इसकी मैं ही 


    कोई ब्रहृमज्ञानी 


  सुदामा जैसा ही    


    बचा पाता है


 अपने को इस लपट से


   नारायण की इच्छा समझ 


    संतोष कर लेता है 


चावल के एक दाने से ही 


 


   संपूर्णानंद मिश्र


  प्रयागराज फूलपुर


संदीप कुमार विश्नोई रुद्र

अमर हुआ है नाम पूजता है जग सारा , 


श्याम राधिका की जोड़ी सबको लुभाती है। 


 


बाँसुरी बजाते जब मदन गोपाल प्यारे , 


यमुना के तट राधा दौड़ी दौड़ी आती है। 


 


कदम्ब के तरु पीछे छुप के वो देखती है , 


मोहन की मुरली को कोसती ही जाती है। 


 


अधर से मुरली को श्याम जी हटाते जब , 


मोहन के संग रास राधा जी रचाती है। 


 


संदीप कुमार विश्नोई"रुद्र"


दुतारांवाली तह0 अबोहर पंजाब


सत्यप्रकाश पाण्डेय

आँखों के स्वर्णिम सपने.......


 


झील सी गहरी आँखों में


मैंने अपना प्रतिबिंब निहारा


अथाह हृदय सरोवर में


मन मराल तिरता था प्यारा


 


कुछ झोंके तो ऐसे आये


तन मन झुलसा गये हमारा


कहीं शीतल पवन चली


पुलकित की जीवन की धारा


 


कहीं आघात प्रत्याघात


दौड़ पड़े ले छल की तलवार


गला काट मुहब्बत का


वह करने लगे वार पर वार


 


समझे जिसे शीतल छाया


ज्वालामुखी सा लावा निकली


नवनीत सी कोमलता से


जीवन शकट हमारी फिसली


 


प्राकट्य हुआ उसका तो


समझे जीवन होगा खुशहाल


धूमकेतु सी निकली वह


प्रवृति देख सत्य हुआ बेहाल


 


काश जाह्नवी सी धारा


बन करके दुःख संताप हरे मेरे


आँखों के स्वर्णिम सपने


वह बाला,शायद पूर्ण करे मेरे।


 


सत्यप्रकाश पाण्डेय


कुं जीतेश मिश्रा शिवांगी

कुछ पल ही सही मेरे प्रियतम तुम साथ हमारे रह लेते ।


कुछ सुनते तुम दुख दर्द मेरे कुछ अपने हिय की कह लेते ।।


 


तुम प्रेम की नदिया बनकर के मधुरिम सा राग बजा देते ।


मैं बहती कहीं लहर बनकर तुम खुद में हमें बसा लेते ।।


बनकर के अनोखा संगम ये परिभाषा प्रेम की गढ़ देता ।


मिलकर के हम इक दूजे से स्वछन्द धरा पे बह लेते ।।


 


कुछ पल ही सही मेरे प्रियतम तुम साथ हमारे रह लेते । (१)


 


पथरीली राहों पर चलकर गर कंटक भी आकर मिलते ।


वो साथ हमें पाकर पथ पर कंटक भी सुमन के ज्यों खिलते ।।


अर्धांग मेरे बनते यदि तुम अर्धांगिनी तेरी हो जाती ।


नयनों से अश्क बहें चाहे जो भी हो सितम मिल सह लेते ।।


 


कुछ पल ही सही मेरे प्रियतम तुम साथ हमारे रह लेते ।। (२)


 


लाते जो किनारे पर हमको इक पास किनारा कर लेते ।


हम हाथ थाम करके तेरा जीवन का सहारा कर लेते ।।


तुम बिखरो यदि तो सम्भालूँ मै इतना अधिकार हमें देना ।


इक दूजे के हो सहारे हम खुशियों को हमारा कर लेते ।।


 


कुछ पल ही सही मेरे प्रियतम तुम साथ हमारे रह लेते ।। (३)


 


कुं जीतेश मिश्रा शिवांगी


धौरहरा लखीमपुर खीरी


उत्तर प्रदेश


सुनीता असीम

देखा जो रौद्र रूप तेरा मैं सिहर गई।


करना नहीं था काम मुझे वो ही कर गई।


***


दिल तक उतर गई थी मुहब्बत की तिश्नगी।


लगती रही थी बात बुरी ये सुधर गई।


***


मुंह को फुला रखा था जमाने से आपने।


ये बात सोचने में मेरी शब सहर गई।


***


रिश्ता निभा रही थी मैं जी जान से सदा।


लेकिन मेरी कभी पे ही तेरी नज़र गई।


***


उस प्यार की चढ़ी थी ख़ुमारी घड़ी घड़ी।


वो रात से शुरू हुई सुबहा उतर गई।


***


सुनीता असीम


संजय जैन मुम्बई

न कोई मेरा है 


न ही में किसका।


आया हूँ में अकेला


तो अकेला ही जाऊंगा।


तो फिर क्यों किसी से


बनाये हम यहाँ संबंध।


सभी की सोच नहीं होती 


लोगो मेरे जैसी।


कितना जीना है हमको


और कब हम मर जायेंगे।


किसी को भी ये बाते 


जिंदगी की पता नहीं होती।


इसलिए तो हर इंसान 


जीवन जीता है मस्ती से।


और सारे यश आरामो को


भोगता अपने जीवन में।


यदि जीने मरने का समय


पता चल जाएगा उसको।


तो जिंदगी मस्ती से जीयेगा


या समय से पहले मर जायेगा।


विधाता ने यही तो राज


सभी से छुपा के रखा है।


और सभी की जिंदगी को


संसार में उलझा रखा है।


इसलिए उस चक्र में


सभी लोग जीते है।


और कुछ अच्छे तो 


कुछ बुरे कर्म वो करते है।


तभी तो स्वर्ग नरक को


सभी यही पर भोगते है।


जो समझ जाता है मानव धर्म 


वो अच्छे से जीवन जीता है।


तभी तो वो दान दया के 


 पथ पर चलता है।


और अपना अगला भव


यही पर निश्चित करता है।


और संसार में अकेला 


आता और जाता है।।


 


जय जिनेन्द्र देव 


संजय जैन मुम्बई


Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...