सत्यप्रकाश पाण्डेय

बंधन कटे जन्मों का.....


 


दीन दरिद्र के सहायक


तुम ही जीवन दाता


तुम्ही रक्षक तुम संरक्षक


तुमही भाग्य विधाता


 


अनाचार का अंत किया


हे धर्म के संस्थापक


अरि हन्ता कष्ट निवारक


हे सुर मुनि के नायक


 


आदिशक्ति सौम्य स्वरूप


नाम धाम दोनों पावन


विश्व रूप श्री राधे कृष्णा


"सत्य"हृदय मन भावन


 


प्रणपण से मैं तो किंकर


युगलरूप चरणों का


दया करो जग वन्दनीय


बंधन कटे जन्मों का।


 


युगलरूपाय नमो नमः


सत्यप्रकाश पाण्डेय


सुनील कुमार गुप्ता

अपनो का साथ निभाना है


 


मंज़िल न कोई मेरी यहाँ,


फिर भी तो चलते जाना है।


अनचाहे संबंधों को भी,


संग जीवन में निभाना है।।


मिले जो दर्द अपनो से फिर,


उन्हें यूँहीं भूल जाना है।


आ कर रोके कदम जो यहाँ,


उन्हें फिर गले लगाना है।।


साथी जो दे विष का प्याला,


अमृत समझ पी जाना है।


तन रहे न रहे साथी यहाँ,


अपनो का साथ निभाना है।।


 


सुनील कुमार गुप्ता


 


नूतन लाल साहू

आशा का परचम लहरा


अंधियार भगा जाही


अंजोर बगर जाही


सब दिन एके सही 


नइ होय रेे संगी


आशा का परचम लहरा,धीरज धर


जांगर चलावव, पछीना बोहावव


मेहनत के धरम निभावव


माटी ल सोन बनावव


सेवा धरम परहित


जिनगी के हे सार


आशा का परचम लहरा,धीरज धर


बड़ जरूरी हे,जियेबर


अन्न के दू ढोम्हा


तन ढाके बर कपड़ा अउ


रहे बर कुरिया के कोन्हा


हवा पानी माटी सिरजइया


बरम्हांड रचईया ह


आसिरवाद दीही


बिहनिया के सुरुज जरूर आ ही


आशा का परचम लहरा,धीरज धर


समे के चक्का ह,चलते च रहिथे


जवईया के संगी


सिरिफ सुरता ह रहिथे


अंधियार ल तै झन डरा


मोर गोठ ल त मान


रतिहा पहाही,हो ही बिहान


आशा का परचम लहरा,धीरज धर


करम अऊ धरम के


झन टोर विसवास ल


हिम्मत झन हार,भरोसा ल राख


मनखे के चिन्हारी,विपत म होथे


आशा का परचम लहरा,धीरज धर


नूतन लाल साहू


डॉ0 हरिनाथ मिश्र

तीसरा अध्याय (श्रीकृष्णचरितबखान)-2


 


चक्रइ-गदा-संख अरु कमलहिं।


पकरे रहा करहिं महँ सकलहिं।।


   बिरजि रहा बच्छस्थल ऊपर।


   कनक-रेख सिरिबत्स चिन्हकर।।


गर महँ कुस्तुभ मनि रह हिल-मिल।


घन इव गात पितंबर झिल-मिल।।


   भानु-किरन इव कुंचित केसा।


    लखि अस बालक पितु-हिय हुलसा।।


मनि सँग जड़ित मुकुट अरु कुंडल।


लखतै होवै परम सुमंगल ।।


    कमर- करधनी चमचम चमकै।


    बाजूबंद बाँह मा दमकै ।।


अनुपम छटा सुसोभित बालक।


भवा अवतरित असुरन्ह घालक।।


    भयो अचंभित पितु बसुदेवा।


    बालक रूप जनम प्रभु लेवा।।


जानि रहसि अस भे बहु मुदिता।


रोमहिं रोम अनंदहिं खिलिता।।


     कृष्न-जनम-उत्सव के हेतू।


     मन-प्रसन्न बसुदेव सचेतू।।


कीन्ह सहस दस गो-संकल्पा।


दान द्विजन्ह कहँ जाय न जलपा।।


    कच्छ-सूतिका जगमग भयऊ।


    अनुपम कांति अंग प्रभु रहऊ।।


दोहा-पुरुष महातम कै जनम,जानि मुदित बसुदेव।


         करन लगे स्तुति तुरत,कर जोरे कह देव।।


                       डॉ0 हरि नाथ मिश्र


                         9919446372


डॉ0 हरिनाथ मिश्र

द्वितीय चरण (श्रीरामचरितबखान)-39


 


धीरज-धरम-धुरंधर भ्राता।


परम भागि मों दियो बिधाता।।


     जागै स्वयं जगत जब सोवै।


     निष्ठावान भरत बस होवै।।


ज्येष्ठ भ्रातृ-भारहिं जे गहही।


भ्राता उहहि भरत सम रहही।।


     जेहि पे कृपा करहिं जगदीसा।


      रंक भवहि तुरतै अवनीसा।।


सुनहु भरत त्यागहु सभ सोका।


भरम-पाप तजि होहु असोका।।


     कछु नहिं दोषु मातु कैकेई।


     बिधिना करनि मातु कस लेई।।


मम बन-गमन,पिता सुरपुरहीं।


बिधि-बिधान टारे नहिं टरहीं।।


     जे कछु करम-भागि लइ आवै।


     सिर तेहि धारि जगत सुख पावै।।


तव मति-बुधि-बिबेक जग माहीं।


ग्यानी-ध्यानी सभें सराहीं।।


    आस्था फलति जगत चहुँ-ओरा।


     देइ प्रान पषान कठोरा।।


निर्मम-निठुर-घात-प्रतिघाता।


पावै फल जस रचा बिधाता।।


   यहि मा दोषु न तोरउ-मोरा।


    नहीं पिता,नहिं मातुहिं छोरा।।


यहि सभ काल करै जग माहीं।


सबहिं नचावै ऊ जस चाहीं।।


   लेइ सभें तुम्ह जाउ अवधपुर।


   करउ राज तहँ धीरज धरि उर।।


करउ राज पितु-बचन निबाहू।


बन-प्रवास मम धरम, न काहू।।


    जनक-दूत तेहि अवसर अयऊ।


     सीता जिनहिं तुरत तहँ पठऊ।।


प्रभुहिं नमन करि तब ते कहहीं।


मिथिलापति दल-बल सँग अवहीं।।


    सुनि बन-गमन राम अरु सीता।


     लखन समेत जानि भयभीता।।


पिता-मरन अरु भरत-आगमन।


चिंताग्रस्त मातु हिय-चित-मन।।


     साजि समाजु जनक नृप आए।


     सीय-जननि अपि निज सँग लाए।।


अवधपुरी मिथिला रखवारू।


बिधिवत रखि मिथिलेस पधारू।।


दोहा-जनक-आगमन सुनि सभें,हर्षित चित-मन-गात।


        अस छबि कै बरनन करत,सबद उदर न अघात।।


                      डॉ0हरि नाथ मिश्र


                       9919446372


कालिका प्रसाद सेमवाल

मां सरस्वती वरदान दे


नव शब्द दे नव ज्ञान दे


जिस पर मां तुम कृपा करें


उसका सारा जग सम्मान करें।


 


मां सरस्वती वरदान दे


स्वर की देवी ज्ञान की मैया


हम कर थोड़ी दया करो मां


द्वार तुम्हारे आया हूं मैं।


 


मां सरस्वती वरदान दे


पावन हृदय कर दो मां मेरा


अधरों पर मुस्कान दो मां


नव शब्द दे नव ज्ञान दो मां।


 


कालिका प्रसाद सेमवाल


मानस सदन अपर बाजार


रुद्रप्रयाग उत्तराखंड


डॉ निर्मला

तुम्हारे साथ मैं बंद कमरे से निकलकर, 


 प्रकृति की छाँव मैं।  


चल रही हूँ मैं हमसफर,


अब तुम्हारे साथ मैं।


पक्षियों की चहचहाट,


पत्तियों की सरसराहट।


सुबह की गुलाबी धूप,


साथ तुम्हारे भाती खूब।


आम की अमराइयों मैं,


भीनी भीनी है महक,


आज मन मैं है उमंग


मैं भी लूँ थोड़ा चहक।


नींबू, कटहल और अमरूद,


गन्ना भी लहराये खूब,


आँवले और अरण्डी की,


यारी यहाँ बनी है खूब।


तुम संग गेहूँ मैं लहराऊँ,


मेथी, पालक तोड़ के लाऊँ।


बाजरे की रोटी के संग,


पालक का मैं साग बनाऊँ।


सामने बैठो मेरे पियाजी,


अपने हाथों से मैं खिलाऊँ


बंद कमरे से निकलकर,


प्रकृति की छाँव में          


 चल रही हूँ मैं हमसफर ,


अब तुम्हारे साथ मैं।


डॉ निर्मला


डॉ0 रामबली मिश्र

मैने एक सुन्दर रचना देखी 


रचना में भावुकता देखी 


भावुकता में मृदुल स्नेह था 


छिपी स्नेह में ममता देखी 


ममता में निर्वाध प्रेम था


छिपी प्रेम में करुणा देखी 


करुणा में बेजोड़ चमक थी 


छिपी चमक में सृजना देखी 


सृजना में एक विश्व छिपा था 


छिपी विश्व में समता देखी 


समता में था मार्मिक चित्रण 


चित्रण में कोमलता देखी 


कोमलता की सहज पंखुडी


में खिलती मानवता देखी 


मानवता में आग्रह देखा 


आग्रह में थी नित्य वंदना 


वंदन में सक्रियता देखी 


सक्रियता की यही अर्चना 


सबमें संवेदनप्रियता हो।


 


रचनाकार :डॉ0रामबली मिश्र हरिहरपुरी 


डॉ. राम कुमार झा निकुंज

कागज़ कलम दवात


 


स्मृति के पन्नों पर आज विदित,


जिंदगी कागज कलम दवात।


हाथ रंगे काली स्याही से ,


गगन घनघोर घटा बरसात। 


 


बम्बू शाखा छील छील कर,


थी कलम बनायी विविध तरह।


पास स्याही दवात सुलेखा,


कागज स्वर्णाक्षर लेख सुघर।


 


कलम भींगों के हर बार मैं,


स्याही कलम व्यक्त अभिलेख।


कलम फाउंटेन शान गज़ब,


सुलेखा इंक बघारे शेख। 


 


मुक्ता मणि सम लेखन सुन्दर,


कागजी पृष्ठ कलम की नींब।


मातु पिता अभिभावक प्रेरित,


स्वर्णाक्षर कागज प्रतिबिम्ब। 


 


नित सुलेख पर मिली प्रशंसा,


व्यक्त भाव कागज लेखन पर।


पुलकित मन आह्लादित चितवन,


नित ले कागज कलम दवात। 


 


सुलेखनार्थ पड़ी मार बहुत,


बचपन में जो अबतक है याद।


पूर्ण किया निज शिक्षा जीवन,


नित ले कागज कलम दवात। 


 


कब्ज़ा अब कलम दवात आज,


प्लास्टिक में बँधे रिफिल समाज।


गायब हुई दवात सुरेखा, 


दुखी कागज मोबाइल गाज। 


 


कागज कलम दवात पूँछ कहँ,


अब डिजीटल नवयुग आगाज।


पत्र लेख अन्तर्मन प्रियजन,


ले वाट्स एप फेसबुक आज।


 


कहाँ खपत हो कागज का अब,


है संगणक मोबाइल सेव। 


शोभा बन दवात कलम अब,


अनज़ान नये आज के वेव।


 


परिवर्तन युग परिधान नये,


भूले मसि कलम दवात गए।


खाली है कागज के पन्ने,


स्मार्ट मोबाईल एप लिए।


 


कविः डॉ. राम कुमार झा "निकुंज"


नई दिल्ली


सुनीता असीम

दहन का काम है केवल रहा सुलगने का।


जो इसके पास में जाए वही है जलने का।


****


बहार देख बहारों में नाचता है दिल।


मिन्नतें कितनी करो ये नहीं बहलने का।


****


बड़े हुए हो उन्हीं मां पिता के हाथों में।


न नाम लेना कभी उनको तुम झटकने का।


****


चला चली का है मेला जगत में देखो रे।


यहां पे काल से कोई नहीं है बचने का।


 ****


करोना काल में बैठे रहो घरों में सब।


नहीं है वक्त ये बाजार में भटकने का।


****


सुनीता असीम


डॉ बीके शर्मा

भ्रष्टाचारी नेता 


 


चौपाल पर भीड़ लगी 


घर का कोना खाली 


मेंढक हैं सब बारिश के 


मारो तुम दो ताली


 


आग लगा के ये औरों के 


करते स्वयं उजाला 


खुलेआम करते नुमाइश 


हाय वतन बेच डाला


 सुर सज्जन की बस्ती में


ये दैत्त कहां से आए


 


फैराते यह अधर्म पताका 


क्यों मानवता पर छाए 


क्यों जलती नहीं ज्वाला ऐसी 


असुर जलाए देश बचाए


क्यों आता नहीं कोई तूफा ऐसा 


जो भ्रष्टाचार कि नीव हिलाए 


 


चक्र तोड़ जो अंधकार का 


अपनी जीत का दीप जलाए 


असुर जलाए देश बचाए 


इस दुर्योधन से मातृभूमि की 


कोई कृष्ण बने और लाज बचाए


 


डॉ बीके शर्मा 


उच्चैन भरतपुर राजस्थान


रश्मि लता मिश्रा

मंगल कारक हैं।


 शंकर बालक हैं ।


मंदिर मूरत है ।


मोहक सूरत है।


 


मोदक चाह रही।


 पैजन बाज रही।


 कीर्तन गान करें


 मंडप साज रहे।


 


 


मूषक आप चढ़ो ।


आसन ओर बढ़ो।


 आकर भोग चखो ।


संतन लाज रखो।


 


दीनन दान मिले।


लेकर आज चले ।


अंधन नैन खुले ।


जीवन राग घुले।


 


रश्मि लता मिश्रा


बिलासपुर, सी जी।6


निशा अतुल्य

गणपति वंदन


गणपति


विघ्न विनाशक


संकट हारण तुम


बुद्धि ज्ञान 


दाता ।


 


गिरिजासुत


मातृ भक्त


आरती करूँ तुम्हारी


प्रथम पूज्या 


तुम ।


 


उसके


कारज 


सिद्ध हो जाते


जो तुम्हें 


ध्याता ।


 


मोदक 


मन भाते


भक्त भोग लगाते


शुभ-लाभः 


पाते।


 


विनायक


भाल चंदन


हृदय से वंदन


स्वीकार करो


हमारे।


 


तुमरी


मूषक सवारी


लगे बड़ी प्यारी


पान सुपारी


चढ़ाया।


 


कर 


जोड़ करूँ


वंदना तुम्हारी गजानन


कृपा अधिकारी


तुम्हारी।


 


निशा"अतुल्य"


डा. नीलम

मुझे याद है जरा जरा


 


तनहाई का आलम था


वो तेरा आना-आना था


वादा करके मुकर जाना 


मुझे याद है जरा जरा 


 


बरस रही थी चाँदनी 


मौसम भी भीगा भीगा था


घने गेसूओं से गिरते थे मोती


मुझे याद है जरा जरा 


 


वो अमराई में बौराया बौर


थी डालियों पे झूलों की रमक


तुम्हारा हौले-हौले झूला देना 


मुझे याद है जरा जरा


 


ख्वाबों की चादर बिछा


नदिया के किनारे 


डाल हाथों में हाथ घूमना 


मुझे याद है जरा जरा


 


मेरे आँसू अपनी पलकों पे सजा


खुशियां मेरे लब को देना 


यूं मेरे हालात बदलना 


मुझे याद है जरा जरा


 


उम्र के इस दौर में 


गुजरी हसीन यादों का


वो बीता खूबसूरत सफर


मुझे याद है जरा जरा। 


 


         डा. नीलम


कालिका प्रसाद सेमवाल

प्रेम क्या है


************


प्रेम आराधना है


प्रेम उपासना है


प्रेम अनुराग है


प्रेम स्नेह है


प्रेम गंगा जल है


प्रेम शबरी के बेर है


प्रेम प्रयागराज है


प्रेम रामायण है


प्रेम गीता है


प्रेम आचरण है


प्रेम व्यवहार है


प्रेम आखें है


प्रेम सत्संग है


प्रेम आरती है


प्रेम पूजा है


प्रेम गायत्री है


प्रेम गुरु ग्रंथ है


प्रेम पीपल वृक्ष है


प्रेम सबेरा है


प्रेम ठंडी हवा है


प्रेम फूल है


प्रेम फूलों की खूश्बू है


प्रेम व्यवहार है


प्रेम के बिना


जीवन का


कोई अर्थ नहीं है


जीवन की


सार्थकता


बस प्रेम में है।।


 


कालिका प्रसाद सेमवाल


मानस सदन अपर बाजार


रुद्रप्रयाग उत्तराखण्ड


डॉ हरिनाथ मिश्र

मेंरे दोस्त 


मेरे दोस्त तुम क्या से क्या हो गए हो? 


कल तक थे अपने अब ख़फा हो गए हो 


मधुवन की कलियाँ, गावों की गलियाँ


नदी के किनारे, कुदरती नज़ारे, 


सभी के सभी तो हैं पहले ही जैसे―


केवल तुम्ही बस दफ़ा हो गए हो |


                     मेरे दोस्त तुम .....


आई दिवाली खुशियां मनाली


खुशियो से मन की पीड़ा मिटा ली 


वही थी अमावस , वही थी सजावट। 


मगर बस तुम्ही बेवफा हो गए हो।


                      मेरे दोस्त तुम .....


बहती हवा पूछे तेरा ठिकाना ,


समझ में न आये , क्या है बताना ।


चारों दिशाएँ नहीं कुछ बताएं , 


न जाने कहाँ गुमशुदा हो गए हो।


                       मेरे दोस्त तुम....


फ़िज़ाओं में खुशबू चमन है बिखेरे,


हैं गाते परिन्दे सबेरे, सबेरे ।


मधुर रागिनी से विकल चित हो मेरा,


भाये न चंदा , तुम जुदा हो गए हो।


                       मरे दोस्त तुम...


झरनो की थिरकन , भौरों का गुँजन,


पावस की रिम- झिम ,मयूरो का नर्तन।


दबे पॉव देते हैं एहसास तेरा-


मानो तुम्ही अब ख़ुदा हो गए हो ।


                         मेरे दोस्त तुम...। ।      


                                         


©डॉ हरिनाथ मिश्र


                                           9919446372


डॉ० प्रभुनाथ गुप्त विवश

नारी है करुणा का सागर 


            नारी में माँ की ममता है,


सर्वोच्च शक्ति की देवी है 


            नारी में अद्भुत क्षमता है। 


 


नारी श्रद्धा-स्नेह लुटाती 


            नारी ही शीतल छाया है,


हो गया धन्य धरा पर वह


         जो नारी निष्ठा को पाया है। 


 


है नारी निर्मल पानी जैसी 


        वाणी से अमृत बहता है।..


 


जिस घर में पूजी जाती है 


           घर देवालय बन जाता है,


संस्कार सिखाती है घर में 


         घर विद्यालय बन जाता है। 


 


दु:ख सहकर खुशियाँ देती 


       नारी मन-पावन रहता है।..


 


नारी तो सृष्टि की जननी है 


           नर नारायण बन जाता है, 


नारी दुर्गा काली बन जाती 


      कर्तव्य परायण बन जाता है। 


 


नारी पर उपकारी है मन की 


        आँचल से क्षीर बरसता है।


 


डॉ० प्रभुनाथ गुप्त ' विवश '


नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर

1-गाँव की माटी प्रकृति---


सुबह कोयल की मधुर तान


मुर्गे की बान सुर्ख सूरज की


लाली हल बैल किसान गाँव


की माटी की शोधी खुशबू भारत


की जान प्राण।।


बहती नदियां ,झरने ,तालाब 


पगडंडी पीपल की छाँव


बाग़ ,बगीचे विशुद्ध पवन के


झोंके भावों के रिश्तों के ठौर


ठाँव गाँव की माटी की शान।।


भोले भाले लोग नहीं जानते


राजनिति का क्षुद्र पेंच दांव


एक दूजे के सुख दुःख के साथी


गाँव की माटी का अलबेला रीती


रिवाज।।


जाती धर्म अलग अलग हो


बड़े उमंग से शामिल होते मिल


साथ मनाते एक दूजे का तीज


त्यौहार।।


 


2--गाँव की माटी और जन्म का रिश्ता---


 


गाँव की मिट्टी की कोख से


जन्मा भारत हिन्द का हर


इंसान चाहे जहाँ चला जाए


गाँव की मिट्टी ही पहचान।। पैदा होता जब इंसान पूछा


जाता माँ बाप कौन ,कहाँ


जन्म भूमि का कौन सा गाँव 


गाँव गर्व है गाँव गर्भ है


गांव की माटी का कण कण


ऊतक टिशु सांसे धड़कन प्राण।।


उत्तर हो या दक्षिण पूरब हो


या पक्षिम गाँव से ही पहचान


कहीं नारियल के बागान कहीं


चाय के बागान सेव ,संतरा ,अंगूरों


की मिठास खुसबू में भारत के कण कण का गाँव।।


त्याग तपस्या बलिदानो की


गौरव गाथा का सुबह शाम


गाँव की माटी का अभिमान।।


आजाद ,भगत ,बटुकेश्वर, बिस्मिल हो या लालापथ राय बल्लभ पटेल हो ,या राजेन्द्र प्रसाद चाहे लालबहादुर सब भारत के गाँवो की माटी के लाल।।


 


3--गांव की माटी वर्तमान और इतिहास-----


 


इतिहास पुरुष हो या वर्तमान


गाँव की माटी के जर्रे का जज्बा


बचपन नौजवान ।।


सुखा ,बाढ़ मौसम की मार


विषुवत रेखा का भी गाँव जहाँ


अग्नि की वारिश भी लगाती है


शीतल छाँव।।


लेह ,लद्दाख ,लाहौल, गंगोत्री हिम


हिमालय की गोद में बसे गाँव


हर दुविधा दुश्वारी भी प्यारी


नहीं चाहता छोड़ना क़ोई अपना


गाँव।।


गाँव की मिटटी का पुतला गाँव का वर्तमान गाँव की परम्परा में ही


खुश गाँव की माटी पर ही प्रथम


कदम गाँव की मिटटी में ही चाहत


लेना अंतिम सांस।।


गाँव आँचल बचपन का कागज


की कश्ती वारिश का पानी का


गाँव परेशानी बदहाल गॉव हर


हाल में जन्नत से खूबसूरत जननी


जन्म भूमि स्वर्गादपि गरिष्येते गाँव की माटी जीवन का प्रारम्भ


अंतिम सांस की माटी गाँव।।


 


नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर


सत्यप्रकाश पाण्डेय

मादकता लिए...........


 


ममत्व समत्व लिए हृदय में


लगती हो देवलोक की बाला


असीम स्नेह सागर आँखों में


सुरभित आनन है मतबाला


 


सुललाट पर विधु की रेखाएं


सौभाग्य प्रदर्शित करती सी


जिस ह्रदय की हो तुम चाहत 


रहें उसे उल्लासित करती सी


 


कुन्तल कुन्ज की उत्कृष्ट छटा


लगें हैं श्रृंखलाएं सम्मोहन की 


चित्ताकर्षक भाव भंगिमाएं


मानो अद्भुत छवि है मोहन की


 


हे करभोरु!नयनों का चितवन


देख तपस्वियों का तप डोले


गात मृगी सी चंचलता लेकर


सद हृदयों में मादकता घोले।


 


सत्यप्रकाश पाण्डेय


डॉ० संपूर्णानंद मिश्र

     नहीं होती है दीवारें मज़बूत


         छल- कपट की


          ढह जाती है 


  सत्य के एक ही प्रभंजन में


      खड़ी कर दी थी 


  अहंकार की बुनियाद पर 


      फ़ौलादी दीवारें 


        दशानन ने लंका में


         ध्वस्त कर दिया 


      मर्यादा के भूकंप ने 


      एक ही झटके में उसे


      लंबी नहीं होती है


      झूठ की ज़िंदगी


     रिघुर- रिघुर कर 


      जीने लगता है 


  व्यक्ति इस वातावरण में 


    नहीं ले पाता है


 स्वच्छ और साफ़ हवा


घुटन होने लगती है उसे


बेण्टीलेटर पर चला जाता है 


 काली छाया बनकर


 डराने लगता है ऐसा जीवन 


  भले ही खड़ा कर दे 


 अर्थ के वैश्विक- पटल पर


  एक विपुल साम्राज्य


  जरायम की नींव पर 


लेकिन नहीं ले पाता है


 चैन की सांसें वहां वह 


 सर्वहारा की चीखें, 


  करुण- क्रंदन, काल बनकर


      रक्तिम नेत्रों से


     डराने लगती हैं 


      अपराध- बोध


 होने लगता है तब उसे


   एहसास हो गया था


  अंत में सिकंदर को भी 


   कितनी ज़मीन चाहिए


  प्रति व्यक्ति औसतन मूलभूत


  आवश्यकताओं के लिए


नहीं होती है दीवारें मज़बूत 


  छल- कपट की कभी भी !


 


डॉ० संपूर्णानंद मिश्र


प्रयागराज फूलपुर


7458994874


सुनील कुमार गुप्ता

  तेरी पायल


मेंहदी लगे पाँव मे सखी,


कैसी- सज रही-


पायल तेरी।


तेरे आने की आहट भी,


सखी दे जाती-


ये पायल की छम छम तेरी।


मधुर संगीत का देती आभास,


धीमे-धीमे चलती जब-


ये पायल तेरी।


भूले न वो पल वो अहसास,


साजन ने बाँधी -


पाँव में पायल तेरी।


जीवन में देती प्रीत का अहसास,


मन में विश्वास-


जब छम छम बजती पायल तेरी।


कितनी अद्भूत कीमती,


जब जब सजती-


तेरे पाँव में पायल।


पायल की झंकार से ही,


मन मे उपजने लगता प्रेम-


धन्य है -तेरी पायल।।


 


 सुनील कुमार गुप्ता


 


डॉ0 रामबली मिश्र

सुन्दर मन की होती शुभ गति।


पावन भावों की ही सद्गति। ।


 


जिसके मन में पाप भरा है।


उसकी होती निश्चित दुर्गति।।


 


उत्तम बनने की चाहत रख।


अगर चाहते हो सुन्दर गति।।


 


जिसने पाप किया जीवन भर।


उसकी होती नियत अधोगति।।


 


पुण्य करो आजीवन प्यारे।


पा जाओगे निश्चित शिव गति।।


 


पापी के काले चेहरे पर ।


करती नृत्य प्रेतिनी-दुर्गति।।


 


यदि संपति की इच्छा मन में।


कायम रखना सत चेतन मति।।


 


कुमति द्वार है गहन अपावन।


सुमति द्वार पर शिवमय सद्गति।।


 


वैर जो करता नहीं किसी से।


उसपर शिवाशीष की सहमति।।


 


शिवशंकर यदि बनना है तो।


करते रह पावनता से रति।।


 


सद्भावों का करो संचयन।


मीठा कोना रख सबके प्रति।।


 


सदा संतुलित जीवन जीना।


करते रहना कभी नहीं अति।।


 


बन प्रकाशमय राह दिखाना।


सकल लोक के हेतु बन अदिति।।


 


माफ़ करो सबकी गलती को।


देना सीखो सुन्दर अभिमति।।


 


मत कर ऐसा ,दु:ख दे खुद को।


हो सम्मान भाव सबके प्रति।


 


भले जगत हो मायावी यह।


मोड़ ब्रह्म की ओर जगत-गति।।


 


 :डॉ0रामबली मिश्र हरिहरपुरी 


 


काव्य रंगोली आज के सम्मानित रचनाकार विजय मेहंदी मड़ियाहूँ,जौनपु


विशिष्ट कवि व गीतकार


"स्वदेश संस्थान भारत" के वार्षिक संरक्षक 


ग्राम व पोस्ट- मेहंदी,पिन कोड- 222135


जनपद-जौनपुर (उoप्रo) 


 


मेरी कलम से--


 


       (1) इन्शान-ए-हिन्द


 


          जम्मू है सिरमौर देश का,


          दाईं भूज गुजरात है।


          बाईं भुजा पुर्वोत्तर भारत,


          खाड़ी का सम्राट है।


 


          दिल्ली है जिगर देश की,


          दिल यूपी महाविराट है।


          आंध्रा बाईं कोंख देश की,


          दाईं महाराष्ट्र है।


 


        सावधान की सथिति में खड़े,


        दो पैर केरल औ- मद्रास हैंं।


        कन्याकुमारी माँ के चरणों में,


        पुष्प-गुच्छ आच्छाद है।


 


        दक्षिण में चरणों को धोता,


        सागर का सम्राट है।


        शत्रु देश हैं चोटी कटवा,


        उनकी क्या औकात है।


 


           2"सारा भारत मोदीमय"


 


सारा भारत मोदीमय,छाया शत्रुदेश में भय


होता मोदीनाम अजय,साराभारत मोदीमय 


मोदी माँ का लालनिर्भय,पूरा भारत हुआ--


                                              अभय।


अद्भुत बोली भाषा लय,सारा भारत मोदी-


                                               मय ।


 


धन्यमाता हीराबेन तनय,तूँ कितना अद्भुत-


                                  कितना निर्भय ।


तुझपे माँ का रक्षा-वलय,सारा भारत मोदी


                                                मय ।


 


RSS से ओमगणेशाय नम:,यात्रा गुजरात-


                                        केC M से,


अति संघर्षमय जीवन से,कीPMतक की--


                                  ----दूरी तय।


 


तुम कठोर,कठोर तेरा निर्णय,तन-मन तेरा


                                       है लौहमय ।


भाषा कोमल,कितना निर्भय,सारा भारत--


                                         मोदीमय ।


 


दुश्मन की छाती चढ़कर तूँ,मार गिराया---


                              आतंकी दानवमय।


कितना रिश्की,कितना तूँ निर्भय,


 कितना करुणामय,सारा भारत मोदीमय।


 


एक के बदले दस को ढ़हाया,घर में घुस तूँ


                          ----मार गिराया।


जज्बा तेरा विश्व को भाया,जलवा तेरा----


                          है जगत में छाया।


तूँ इस युग का महापुरुष अभय,सारा-----


                          भारत मोदीमय ।


 


नियत हराम नापाक देश को,दुनिया की है-


                                     नजर गिराया।


गजब की वैश्विक नीति चलाकर,सबको--


                         है देश के पक्ष में लाया।


इतनी अद्भुत व्यापक गाथा,तेरी पूर्ण न----


                         --कर सका "विजय"


सारा भारत मोदीमय,छाया शत्रु देश में भय


(जितने दल उतना ही दल-दल,और-------


                 दल-दल में ही खिले कमल)


 


जय हिंद 


             "Vijay Mehandi"


 


 


                       (3)


            "नवांकुर" (कन्या भ्रूण हत्या )


 


         (माँ की कोंख में पल रही-कन्या भ्रूण अपनी माँ से गुहार लगाती है--)


 


         धरा हो उस बगिया की माँ तूँ,   


         जिस बगिया की मैं अंकुर हूँ।


         मैं उत्सुक हूँ, विकसित हो,


         उस बगिया में आने को,


         हरित पल्लवित पुष्पलता बन,


         तेरी बगिया महकाने को।


 


         पर मुझको भय सता रहा,


         कुरीति-परस्ती जता रहा।


         लौह-यंत्र वार से मुझे कुंद कर,


         माँ-कोंख धरा से अलग-थलग कर,


         कचरे में ना फेंकी जाऊं।-2


       


ऐ मेरी ममतामई माँ, तूँ ऐसा होने सेरोक--


तूँ टोक उसे जो करने को रहाहो ऐसा सोच


ताकी मैं भी उस दुनिया में आ पाऊँ,


नवांकुर से हरित-लता बन,


तेरी बगिया में छा जाऊँ। 2


 


मैं तुझसे वादा करती माँ,


हूँ खुद में साहस भरती माँ,


नहीं बनूँगी 


 


                         (4)


 


                 "वेलकम ट्रंप"


स्वागतम-स्वागतम- स्वागतम- सुस्वागतम,


पड़ रहा हिन्द की जमीं पर ट्रंप का कदम।


बेटी इवांका और साथ में मेलानिया -बेगम,


पहली बार भारत में सपरिवार आगमन।


स्वागतम-स्वागतम-----------------------


 


हवाई-मार्ग, थल-मार्ग में है सुरक्षा सघन,


उड़नखटोला होगा हेलीकॉप्टर"मरीन वन"।


अहमदाबाद मेंपड़ेगाआपका पहला कदम,


दूल्हन की तरा सजा है "मोटेरा-स्टेडियम"।


स्वागतम-स्वागतम-----------------------


 


आप करेंगे उद्घाटित स्टेडियम विशालतम,


टिकी विश्व की नजरेंआपके भारतआगमन


लगे चार चाँद यात्रा पर "इवांका" के फैशन


सोने में सुहागा "मेलानिया", ट्रंप की बेगम।


स्वागतम-स्वागतम-----------------------


 


शाहजहाँ की बनवाई मुमताज-स्मृतिसदन,


आगरा के ताजमहल में भी होगा पदार्पण।


एकतरफ याराना माहौल भारत-अमेरिकन


वहीं जलके खाक होरहा है नापाक बेरहम


स्वागतम--स्वागतम-स्वागतम-सुस्वागतम।


 


            ( 5) "वायरस-कोरोना"


 


होजा सावधान आया वायरस-"कोरोना",


वरना रो सकते हो जीवन- मौत का रोना।


चीन-देश से चला ए वायरस "कोरोना",


अब पहुंच चुका है दुनिया के कोना-कोना।


होजा सावधान आया वायरस-"कोरोना",


 


है ए 'लाइलाज' बस सावधान रहोना, 


सर्दी,खाँसी,तेजबुखार,निमोनिया का होना, 


ऐसे लक्षण दिखने पर तुरत निदान करोना,


भीड़-भाड़ की जगहों से बचकर रहोना।


होजा सावधान आया---------------------


 


कुछ दिनों तक जर्नी-सफर से दूर रहोना, 


 बाहर है जाना तो, 'मास्क' लगाके चलोना।


सार्वजनिक छुए कुछ तो, हाँथ धुलोना,


अल्कोहल,साबुन से जमके हाँथ धुलोना।


होजा सावधान, आया--------------------


 


कुछ दिनों तक अण्डे-चिकेन से भी बचोना


हो यदि छींकना,खाँसना तो रुमाल रखोना


हो यदि बलगम मुँह में तो, खुले में थूंको ना


किसी के करीब सट के बातें भी करो ना


दहशत में डूबी दुनिया गजब ढाया कोरोना


होजा सावधान आया वायरस-"कोरोना"।


 


था जो देश इसे बोया, वही रोया खुब रोना


उसी की हुई है फाँसी जिसका था बिछौना


खोदा तूं दूसरे को खांई , खुद ही तूं गिरोना


उधर से आने वाली समीर, इधर तूँ बहोना।


होजा सावधान आया वायरस-"कोरोना"।।


 


 


सत्यप्रकाश पाण्डेय

क्यों पथभ्रष्ट हुआ तू प्राणी,धन धाम के लिए


बनी मिट्टी की यह काया, श्मशान के लिए


 


तू मिथ्या ही भरमाया, ये जीवन नरक बनाया


करनी थी गिरा अलंकृत, औ कंचन जैसी काया


 


कर्तव्य विमुख हुआ तू, झूठी शान के लिए


बनी मिट्टी की यह काया, श्मशान के लिए


 


कर मुरलीधर पै भरोसा, था जीवन सफल बनाना


भव ताप मुक्त हो करके, शुभकर्मों से महकाना


 


तू डाल मोह का फंदा, चला कल्याण के लिए


बनी मिट्टी की यह काया, श्मशान के लिए


 


युगलरूपाय नमो नमः


 


सत्यप्रकाश पाण्डेय


सुनील कुमार गुप्ता

संकल्पो संग जीवन को,


फिर मिली नई दिशा है।


सद्कर्मो संग जीवन में,


पग-पग उजली निशा है।।


त्यागे सुख अपनो के लिये,


उभरी यही आशा है।


पाने को सुख साथी संग,


छाती रही निराशा है।।


अपनत्व संग जग में साथी,


मिलता ऐसा आभास है।


मिलेगी सुख की छाया यहाँ,


जग में साथी विश्वास है।।


 


 सुनील कुमार गुप्ता


 


Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...