नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर

छोटा सा बीज पता नहीं खुद का अस्तित्व थकी हारी दुनियां के सुकून दो पल का आधार अस्तित्व।।


 


लाख तुफानो सेलड़ता नहीं झुकता अपनी धुन में खड़ा रहता अपने साये में हर पथिक की प्रेरणा बरगद की छाया।।


 


बरगद का विशाल बृक्ष


जितना विशाल उतना ही छोटा बीज मिटटी में मिल जाता


अपने अस्तिव को मिटटी में 


मिला देता नए कलेवर में छोटा


सा वो बीज दुनियां की आशा 


विश्वाश की धरोहर का धन्य


विशाल बट कहलाता।।


 


धीरे धीरे बढ़ाता जाता मौसम की


मार थपेड़ो से अपने अरमान


अस्तित्व के लिये झुझता कभी


कोई आतताई बचपन में ही उसके


अस्तित्व को रौंदने की कोशिश करता ।।                             


 


नन्हा सा बरगद का बृक्ष


घायल होता आहें नहीं भरता बिना प्रतिशोध की भावना के अपने शेष अस्तित्व को दामन में


समेट नई ऊर्जा उम्मीद से बढ़ाता


जाता।।


 


मन में ना कोई मलाल जहाँ की


खुशहाली का मांगता ईश्वर


से आशिर्बाद वसंत पतझड़ से


भी नहीं कोई सरोकार पुराने


पत्ते भी छोड़ देते साथ मगर


नए किसलय कोमल अपनी


शाख के पत्तो का रखवाला


निभाता साथ।।


 


कोई काट शाक अपने घर


का चूल्हा जलाता पत्ते शाक


भी ज़माने की जरूरतों पे कुर्बान।।


 


पूजा भी खुद की देखता कभी


कभार कुल्हाड़ी आरी की झेलता


मार उफ़ नहीं करता प्राणी मात्र कीजरुरत के लिये खुद का का करता त्यागबलिदान ।।          


 


प्राणी युग के दिये घाव के साथ अनवरत जीत जाता छोटे से बीज का बैभव विराट अस्तित्व निस्वार्थ परमार्थ ।।


 


परम् श्रद्धा में निश्चल निर्विकार


अडिग अविराम सदियों युगों


का गवाह खड़ा रहता वारिश में भीगता अपने साये में आये हर प्राणी को अपनी छतरी देता।।


 


पसीने से लथपथ


जीवन के अग्नि पथ का मुसाफिर


प्राणी आग के शोलो की तपिस में


तपता विशाल बरगद के


बृक्ष के नीचे पल दो पल में ही मधुर झोंको के शीतल बयार की


छाँव में नए उत्साह की राह की


चाह ।।


 


जीवन ही साधना परोपकार


आराधना छोटे से बीज से


बरगद की विशालता सहनशीलता


धैर्य दुनियां के लिये सिख ।।    


 


 


मगर दुनियां सिखती कहाँ सिर्फ स्वार्थ के संधान के बाण तीर कमान से स्वयं के मकसद का करती रहती आखेट ।।


                                           


 


छोटे से बीच का विशाल अस्तित्व


शाक पत्ते जड़ ताना अतस्तिव के


अवसान के बाद भी युग प्राणी मात्र के कल्याण में समर्पित।।


 


ब्रह्मांड के प्राणी स्वार्थ में एक


दूजे का ही खून पीते मांस खाते


बोटी बोटी नोचते हड्डिया चबाते


द्वेष ,दम्भ ,छल ,छद्म सारा प्रपंच


जुगत जुगाड़ लगाते एक दूजे के


अस्तित्व को ही खाते।।


 


 


बरगद का बृक्ष छोटे से बीज के


अस्तित्व की विशालता से कुछ 


नहीं सिखते बरगद का बृक्ष निर्लिप्त भाव से पल पल जंजाल 


झंझावात से लड़ता रहता दुनियां


को एक टक देखता रहता।।


 


अपनी साक से नए साक पैदा


करता परमार्थ में नित्य निरंतर


जीत जाता वर्षो के इतिहास का


गवाह का अपना अंदाज़ छोटे से 


बीज की विशालता बरगद की


छाँव।।


 


नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर


सत्यप्रकाश पाण्डेय

श्री गोविन्द राधे सरकार..


 


जन्म जन्मांतर के पाप कटे


युगलरूप के दर्शन पाये


धन्य हुआ मेरा यह जीवन


देख देखके नयना हर्षाये


 


अदभुत छवि हृदय में बसी


नयनाभिराम शोभा प्यारी


मोर मुकुट पीताम्बर शोभित


संग सोहें बृषभानु दुलारी


 


अच्युत अनन्त अनादि ब्रह्म


बृज ठकुराइन के भरतार


सत्य हृदय में बसो निरन्तर


श्री गोविन्द राधे सरकार।


 


युगलरूपाय नमो नमः


सत्यप्रकाश पाण्डेय


विनय साग़र जायसवाल 

काम कर गर ये मेरा हुनर जायेगा


मेरा फूटा मुक़द्दर संवर जायेगा 


 


रूठ कर मेरे पहलू से जाओ न तुम


ख़्वाब देखा हुआ सब बिखर जायेगा 


 


लाल जोड़ा न पहनो हमारी क़सम


दिल का आलम यहीं पर ठहर जायेगा


 


इस कदर हो गया दिल पे तेरा असर


तू जिधर जायेगा दिल उधर जायेगा


 


 जिसके वादे पे ख़ुद से था बढ़ कर यक़ी 


क्या पता था वो इक दम मुकर जायेगा


 


आ गया हूँ बुलंदी पे तन्हा ही मैं 


देखते ही वो चेहरा उतर जायेगा 


 


इतनी बेहतर ग़ज़ल तुमने साग़र पढ़ी


सारी दुनिया पे इसका असर जायेगा 


 


🖋️विनय साग़र जायसवाल 


बरेली


नूतन लाल साहू

पितृ पक्ष


चाहे ज्ञानी बनो,चाहे विज्ञानी बनो


चाहे नेता बनो,चाहे अभिनेता बनो


संतान हो,अपने मां बाप का


पूर्वजों को, याद कर लें


सुनहरा अवसर हैं,क्षमा प्रार्थना का


पूर्वजों के संपत्ति को हथियाने


भाई भाई लड़ जाते हैं


कोई किसी से कम नहीं होते


मार काट मर जाते हैं


झगड़ा हमने बहुत किया है


सुनहरा अवसर है,क्षमा प्रार्थना का


चाहे ज्ञानी बनो,चाहे विज्ञानी बनो


चाहे नेता बनो,चाहे अभिनेता बनो


संतान हो,अपने मां बाप का


पूर्वजों को याद कर लें


सुनहरा अवसर है,क्षमा प्रार्थना का


माया मोह का है जंजीरा


किसी को सुख है,किसी को पीड़ा


तन के खातिर,खूब तू कमाया


खा खा के तन को बढ़ाया


सत्य मरम तू समझ न पाया


सुनहरा अवसर है,क्षमा प्रार्थना का


चाहे ज्ञानी बनो,चाहे विज्ञानी बनो


चाहे नेता बनो,चाहे अभिनेता बनो


संतान हो,अपने मां बाप का


पूर्वजों को, याद कर लें


सुनहरा अवसर है,क्षमा प्रार्थना का


पूत हो तुम,कपूत नहीं


सपूत हो के तुम


अपने पूर्वजों के लाज बचा जाना


सबसे पहले,तुम बेटा हो


फिर नेता,अभिनेता हो


बेटा बन के तुम


संस्कार और संस्कृति को मत भूलना


चाहे ज्ञानी बनो,चाहे विज्ञानी बनो


चाहे नेता बनो,चाहे अभिनेता बनो


संतान हो,अपने मां बाप का


पूर्वजों को,याद कर लें


सुनहरा अवसर है, क्षमा प्रार्थना का


 


नूतन लाल साहू


सुनील कुमार गुप्ता

कैसे-पूरा होगा सपना?


 


देखा करता मैं एक सपना,


यहाँ भव्य महल हो अपना।


यथार्थ धरातल पर देखा,


धूप में तपता घर अपना।।


खण्ड़र बनता गया वो तो,


साथी जीवन का सपना।


सर छुपाने को भी न रहा,


जिसे कह सके घर अपना ?


यहाँ पग पग देखे साथी,


संजोया सुंदर सपना।


सोचता पल-पल मन साथी,


कैसे-पूरा हो सपना?


 


 सुनील कुमार गुप्ता


एस के कपूर श्री हंस

(1)क्रोध और अहंकार


क्रोध अंधा है


अहम का धंधा है


बचो गंदा है


 


अहम क्रोध


कई हैं रिश्तेदार


न आत्मबोध


 


लम्हों की खता


मत क्रोध करना


सदियों सजा


 


ये भाई चारा


ये क्रोध है हत्यारा


प्रेम दुत्कारा


 


ये क्रोधी व्यक्ति


स्वास्थ्य सदा खराब


न बने हस्ती


 


क्रोध का धब्बा


बचके रहना है


ए मेरे अब्बा


 


ये अहंकार 


जाते हैं यश धन


ओ एतबार


 


जब शराब


लत लगती यह


काम खराब


(2)रिश्ते और दोस्ती


नज़र फेर


वक्त वक्त की बात


ये रिश्ते ढेर


 


दिल हो साफ


रिश्ते टिकते तभी


गलती माफ


 


दोस्त का घर


कभी दूर नहीं ये


मिलन कर


 


मदद करें


जबानी जमा खर्च


ये रिश्ते हरें


 


मिलते रहें


रिश्तों बात जरूरी


निभते रहें


 


मित्र से आस


दोस्ती का खाद पानी


यह विश्वास


 


मन ईमान


गर साफ है तेरा


रिश्ते तमाम


 


मेरा तुम्हारा


रिश्ता चलेगा तभी


बने सहारा


 


दूर या पास


फर्क नहीं रिश्तों में


बात ये खास


*(3)नकारात्मक व्यक्तित्व*


जरा तिनका


आलपिन सा चुभे


मन इनका


 


कोई बात हो


टोका टाकी मुख्य है


दिन रात हो


 


कोई न आँच


खुद पाक साफ हैं


दूजे को जाँच


 


खुद बचाव


बहुत खूब करें


यह दबाव


 


दोषारोपण


दक्ष इस काम में


होते निपुण


 


तर्क वितर्क


काटते उसको हैं


तर्क कुतर्क


 


कोई न भला


गलती ढूंढते हैं


शिकवा गिला


 


बुद्धि विवेक


और सब अपूर्ण


यही हैं नेक


 


जल्द आहत


तुरंत आग लगे


लो फजीहत


 


एस के कपूर श्री हंस


बरेली।


मो 9897071046


       8218685464


राजेंद्र रायपुरी

कोरोना का भय 


 


कोरोना का भय, 


उन्हें भी सता रहा है।


जिनके जाने का समय,


नज़दीक आ रहा है।


 


बाॅ॑ध रहे हैं मुॅ॑ह पर रुमाल।


ताकि,


कहीं हो न जाए वही हाल।


जो औरों का हो रहा है।


अंतिम समय में अपनों से, 


एक फूल तो क्या,


काॅ॑टा भी नसीब नहीं हो रहा है।


 


दुख दर्द सहकर जीवन भर,


रिश्तों की जो पूॅ॑जी बनाई।


अंत समय में,


यदि वो भी काम न आई।


फिर तो, 


सारा जीवन ही गया बेकार।


यही सोचकर,


हर दिन दुबले हो रहे हैं।


प्रत्यक्ष न सही,


अंदर ही अंदर वे रो रहे हैं।


 


कोरोना ने, 


ये कैसा कहर ढाया है,


कि अपना भी लगे, 


जैसे पराया है।


नहीं कर पा रहे हैं ख़ुद,


अपने प्रिय का अंतिम संस्कार।


हाय रे कोरोना।


तूने दिया, 


सारे रिश्तों को भी मार।


 


         ।। राजेंद्र रायपुरी।।


डॉ0 रामबली मिश्र

मानवता पर सदा ध्यान हो


 


मन में केवल यही भान हो।


मानवता पर सदा ध्यान हो।।


 


मन में हो संकल्प एक ही।


मानवता का सतत ज्ञान हो।।


 


बहुत कठिन है मानव बनना।


मानवता का विधि-विधान हो।।


 


करें सभी नियमों का पालन।।


मानवता का संविधान हो।।


 


जागरूक हो दिलचस्पी लें।


मानव बनने का विधान हो।।


 


फैले मानववाद हर तरफ।


टूटे निद्रा अब विहान हो।।


 


घोर निराशा से सब उबरें।


कामधेनु का अब दोहान हो।।


 


जगती की अब मिटे उदासी।


दया दमन अरु दान मान हो।।


 


भेद मिटे ग्रंथियाँ भस्म हों।


प्रीति परस्पर की उड़ान हो।।


 


मिलजुलकर सब रहना सीखें ।


सकल विश्व यह इक मकान हो।।


 


बने मित्र यह सारी दुनिया।


सकल भूमि पर हक समान हो।।


 


मिटे परायेपन की दुविधा।


अपनेपन का सहज तान हो।।


 


होड़ लगे मानव बनने की।


सबका सात्विक खान-पान हो 


 


भोग त्यागकर त्याग-राग हो।


सबका दिल व्यापक महान हो।।


 


रचनाकार :डॉ0रामबली मिश्र हरिहरपुरी 


9838453801


कालिका प्रसाद सेमवाल

मां शारदे


 


हे मां वीणा धारणी


तन हो पावन, मन हो पावन


ध्यान तुम्हारा रहे सदा


विद्या विनय का दान दें


हे मां शारदे।


 


शारीरिक, बौद्धिक, आध्यात्मिक


हो शक्ति से हम सब भरपूर


सादा जीवन सच्चरित्र हों


दुर्व्यसनों से हों हम अति दूर


कर कृपा से मां शारदे।


 


पितृ मातृ और गुरु जनों के


आज्ञाकारी रहे सदा


निर्बल ,निर्धन के सेवक हो


ऐसी कृपा करना सदा


हे मां शारदे।


 


करूं मैं नित वन्दना


मां शारदे तुम्हारी


ऐसी शक्ति मुझे देना 


मां शारदे।


 


कालिका प्रसाद सेमवाल


मानस सदन अपर बाजार


रूद्रप्रयाग उत्तराखंड


सूरज सिंह राजपूत

मैंने भूख लिखा


 


मैंने भूख लिखा


फिर भी


न लिख सका


वह ' भूख '


जो उसे लगी थी !


मेरे भूख में


बेरोजगारी


मंदी


समीक्षा


अशिक्षा का जिक्र था ।


उसके भूख में बस ' भूख ' !


मैंने भूख लिखा


फिर भी


न लिख सका


वह ' भूख '


जो उसे लगी थी !


मेरे भूख में


लाचारी


बंदी


परीक्षा


परिक्षा का जिक्र था ।


उसके भूख में बस ' भूख ' !


मैंने भूख लिखा


फिर भी


न लिख सका


वह ' भूख '


जो उसे लगी थी !


क्योंकि,


भूख लिखते वक्त


मैं ट्रेन के ए. सी. बोगी में था ।


वह भूखा प्लेटफार्म पर !


क्योंकि,


भूख लिखते वक्त


मैं अपने ए. सी. कार में था ।


वह भूखा सिग्नल पर !


मैंने भूख लिखा


फिर भी


न लिख सका


वह ' भूख '


जो उसे लगी थी !


क्योंकि,


मैंने भूख लिखना चाहा ।


उसने भूख मिटाना !


क्योंकि,


मेरे भूख से अलग थी ।


उसकी ' भूख ' !


 


- सूरज सिंह राजपूत


मीडिया प्रभारी


अखिल भारतीय साहित्य परिषद, जमशेदपुर


झारखंड


दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल

परहित अर्पित कर दिया 


जीवन के हर पल हर क्षण


भारत सदा याद करेगा 


व्याकुल हो अंतिम क्षण।


 


भीग गयी है नयनां सारी


भीगी होंगी सब स्मृतियां


हे! ईश्वर हर उर रोया है


भारतरत्न की रहे सुधियां।


 


राजनीति के छत्रप का है 


विद्वत, सहज, सरल स्वभाव


हुआ विलक्षण प्रतिभा के धनी 


अनहद हस्ताक्षर का अभाव।



     -दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल


       महराजगंज, उत्तर प्रदेश।


डॉ.राम कुमार झा निकुंज

 निर्मल पावन प्रेम पथ


 


दौड़ी आयी राधिका , रंगी स्नेहिल रंग।


छिपा रही थी मन दशा , कृष्ण प्रेम मन जंग।।१।।


 


थिरक रही सरसिज वदन , सुन्दर अधर कपोल।


व्याकुल थी राधे श्रवण , मुरलीधर अनमोल।।२।।


 


मचल रही चितचंचरी , मन माधव अनुराग।


लीलाधर गिरिधर प्रिया , राधे मुदित सुहाग।।३।।


 


नव पल्लव सम कोमला , पाटल सम मुखचन्द।


रजनी गन्धा राधिका , महक रही मकरन्द।।४।।


 


आँखों में छायी नशा , कजरारी नित नैन।


कृष्ण लील मादक हृदय , प्रीत मिलन हर चैन।।५।।


 


पीन पयोधर तुंग गिरि , बोझिल राधे गात्र।


लता लवंगी राधिका , मुग्धा कृष्ण सुपात्र।।६।।


 


दबी प्रिया संकोच से , देख सजन गोपाल।


रासबिहारी से छिपी , अस्मित नटवरलाल।।७।।


 


जन्म जन्म निज प्रेयषी , देख राधिका लाज।


मदन मनोहर चारुतम , दी मधुरिम आवाज़।।८।।


 


कहाँ छिपी मम राधिके , प्रेमपथी संसार।


चलो सुनाऊँ मुरलिया , बनो प्रीत गलहार।।९।।


 


तरस रहे साजन नयन , दर्शन मुख अरविन्द।


नखरा तज प्रिय राधिके , वामांगी गोविन्द।।१०।।


 


करो सुखद जीवन मधुर , बन बंसी की तान।


रास रचाएँ आज मिल , गाऊँ मधुरिम गान।।१२।।


 


चलें प्रिये प्रेमी युगल , कल कल यमुना तीर।


बैठ कदंबी डाल हम , रसनामृत नद नीर।।१४।।


 


मन मुकुन्द यशुमति लला ,धरे राधिका हाथ।


शर्मीली सहमी प्रिया , मुदित हृदय हरि साथ।।१५।।


 


नन्दलाल संग राधिका , प्रेमपथी अभिराम।


दामोदर लक्ष्मी युगल , दर्शन जग सुखधाम।।१६।।


 


निर्मल पावन प्रेम पथ , त्याग युगल विश्वास।


अमर प्रीत राधा रमण , प्रेम विमल आभास।।१७।।


 


मधु निकुंज पुष्पित हृदय,सुरभित रस अलिगान।


राधा माधव रासमय , प्रेमपथी रस भान।।१८।।


 


कवि ✍️डॉ.राम कुमार झा "निकुंज"


नई दिल्ली


डॉ शिव शरण श्रीवास्तव अमल

भारत की एकता अखंड ता और समृद्धि के लिए जरूरी सुझाव 


 


01. जनसंख्या नियंत्रण कानून


04. कॉमन सिविल कोड [CCC]


05. गौहत्या कानून


06. इतिहास पुनर्लेखन


07. कॉलेजियम खत्म


08. संविधान से सेक्युलर शब्द हटाना या सही ढंग से व्याख्या,


09. मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को संविधान के दायरे में लाना,


10. धर्मांतरण पर कड़ा कानून


11. देशद्रोह पर कड़ा कानून


12. NGO के विदेशी स्रोतों पर पाबंदी


13. मंदिरों पर सरकारी नियंत्रण से मुक्ति


14. मिशनरीज पर नियंत्रण


15. देश को गजवा-ऐ-हिन्द से बचाना


16. अल्पसंख्यक,बहुसंख्यक शब्दों को हटाकर वर्ग विहीन,जाती विहीन समाज की स्थापना करना,


17. घुसपैठियों को निकालना


18. गौ माता राष्ट्र माता


19. हिन्दू राष्ट्र


20. मुस्लिमो का Minorities दरजा खत्म


21. लव जिहाद पर सकती


22. पत्थर बाजों पर कारवाई,


23,sc,st, एक्ट में बिना जांच गिरफ्तारी नहीं,


24,sc,st,ओबीसी सभी के लिए क्रीम लेयर,


25,प्रमोशन में आरक्षण की


समाप्ति,


26,बहू विवाह,हलाला ,तीन तलाक पर रोक


27,,अनाथ,विधवा, परित्यक्तत्ता, दिव्यांग,को आरक्षण के दायरे में लाना,


28, किसी भी रूप में 50% से ज्यादा आरक्षण न हो,


29,हिंदी को राष्टरभाषा का दर्जा दिला ना,एक देश एक भाषा,


30,पूरे देश में एक साथ चुनाव करवाना,


31,चुनाव हेतु योग्यता निर्धारित करना,


32,राष्ट्रीय दल,और क्षेत्रीय दलों की मान्यता हेतु नियमो का पुनिर्धरण,


33, पाक अधिकृत कश्मीर को भारत मे लाना,


34,पाठ्यक्रमों में गीता को अनिवार्य करना,


35, sc, st, ओबीसी, अल्पसंख्य आयोग को समाप्त करना या सवर्ण आयोग स्थापित करना,


36, अन्य देश हित के मुद्दे,



डॉ शिव शरण श्रीवास्तव अमल


डॉ शिव शरण श्रीवास्तव अमल

ज्योतिष क्या है ?


दुनिया में लगभग सभी लोग ज्योतिष के बारे में किसी न किसी रूप में चर्चा करते है,कोई इसे शत प्रतिशत सही मानता है तो कोई इसे अंध विश्वास ,तो कोई इसके बारे में स्पष्ट राय नहीं रखते परन्तु किसी न किसी रूप में मानते जरूर है ।


    वास्तव में ज्योतिष एक विशुद्ध विज्ञान है जो गृह,नक्षत्र,खगोलीय घटनाएं आदि पर आधारित है ।


      जिस तरह किसी रोग के निदान हेतु एक कुशल चिकित्सक दवा के साथ परहेज़ बताता है ,तथा यदि रोगी चिकित्सक द्वारा बताई औषधि को सही तरीके से इस्तेमाल करता है और चिकित्सक द्वारा बताए अनुसार परहेज़ करता है तो उस रोग के समाप्त हो जाने की पूरी,पूरी संभावना रहती है,फिर भी यदा_कदा फायदा नहीं भी मिलता है,क्योंकि कुछ चीजें ईश्वर के अधीन रहती है,ठीक इसी तरह ज्योतिष के बारे में भी समझना चाहिए,एक कुशल ज्योतिषी द्वारा बताए गए उपाय के साथ ही साथ यदि परहेज़ (अचार, ब्यव हार) का पालन किया जाय तो सफलता की पूरी,पूरी संभावना रहती है ,फिर भी यदि यदा _कदा पूरी तरह सफलता न मिले तो ज्योतिष को अंध विश्वास कहना किसी भी तरह उचित नहीं है।


     वस्तु तः जिस तरह तेज धूप से बचने के लिए छाता अथवा तेज बारिश से बचने के लिए रेन कोट सहायक है उसी तरह ज्योतिष को भी मानना चाहिए।


     ज्योतिषीय उपाय के साथ ही साथ अचार, ब्यव्हार में आवश्यक सुधार करने से निश्चित रूप से लाभ उठाया जा सकता है ।



डॉ शिव शरण श्रीवास्तव अमल


(कवि, लेखक, वक्ता, ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ)


9424192318


डॉ शिव शरण श्रीवास्तव अमल

हे जगन्नियंता, जग नायक,


हे जगदा धार प्रणाम तुम्हे ।


हे एक दंत, हे ज्ञान वंत,


प्रभु बारंबार प्रणाम तुम्हे ।।


हो खल_गंजन,तुम दुःख_भंजनं,


हो जन_रंजन, अभिराम तुम्हीं ।


हो निराकार तुम निर्गुण हो,


साकार रूप निष्काम तुम्ही।।


काम, क्रोध, मद, लोभ, मोह,


छल, दंभ, द्वेष, दुःख नाशी हो ।


तुम अन्तर्यामी, जग स्वामी,


कण_कण, घट_घट में बासी हो ।। 


हे लम्बोदर, हे विघनेश्वर,


हे परम उदार प्रणाम तुम्हे ।


हे एक दंत, हे ज्ञान वं त,


प्रभु बारंबार प्रणाम तुम्हे ।।


तुम भुव पति, भव पति, भुवन पती,


हो भरग , ईश, ईशान भी हो ।


हो भूत, भूत पति,भवापती,


तुम भक्त_भरण, भगवान भी हो ।।


महिमा मय हो, मंगल मय हो,


मृत्युञ्जय हो, शत्रुंजय हो ।


हे विघ्न विनाशक, गण नायक,


तेरी जय हो, तेरी जय हो ।।


हे शोक नसावन, भय _भाजन,


जीवन आधार प्रणाम तुम्हे ।


हे एक दंत है ज्ञान वं त,


प्रभु बारंबार प्रणाम तुम्हे ।।


तुम ही जगती के संचालक,


माया पति हो, महिमा कर हो ।


भक्तों के पालनहार हो तुम,


करुणा कर के करुणा कर हो।।


तुम सत्यम, शिवम्, सुंदरम का,


सारांश तत्व दिखलाते हो।


तुम सत्य, चित्त, आनंद रूप,


का सत आभास कराते हो ।।


हे क्षमा_शील, हे दया वान,


जीवन पतवार प्रणाम तुम्हे।


हे एक दंत, हे ज्ञान वं त,


प्रभु बारंबार प्रणाम तुम्हे ।।


सर्वत्र अनीति, अनय फैली,


पापो ने डाला डेरा है।


भय, क्लेश, कलह, पाखंड, छद्म,


से चारों तरफ अंधेरा है ।।


रिश्ते_नाते, सब लुप्त हुए,


स्वारथ का भाई_चारा है।


है मत्स्य _न्याय से त्रस्त जगत,


सज्जन का नहीं गुजारा है।।


आ जाओ मन_मानस_मराल,


जग के करतार प्रणाम तुम्हे ।


हे एक दंत,है ज्ञान वं त,


प्रभु बारंबार प्रणाम तुम्हे ।।


हो विद्या, बुद्धि, प्रदाता तुम,


जग मंगल करने वाले ही ।


गज_वदन, सदन_सुखदायक हो,


सब संकट हरने वाले हो ।।


स्रष्टा हो सारी सृष्टि के तुम,


दृष्टा हो ब्यष्टी_समष्टि के तुम।


हो प्रिय जन के प्रतिपाल तुम्ही,


बादल हो दया की बृष्टि के तुम।।


हे सर्वेश्वर, हे परमेश्वर,


हे तारण हार प्रणाम तुम्हे ।


हे एक दंत , हे ज्ञान वं त,


प्रभु बारंबार प्रणाम तुम्हे ।।


विश्राम हो तुम विश्रां तो के,


ध्यानी_धारो, के ध्यान हो तुम।


भक्तों के जीवन_प्राण हो तुम,


भव_भय_हारी, भगवान हो तुम।।


हो पाप, ताप, दुःख हारी तुम,


संसार चलाने वाले हो।


जल_चर, थल_चर, नभ_चर वासी,


सब जीवों के रखवाले हो ।।


हे अलख, अगोचर, अनंत_चर,


गणपति , सुखसार प्रणाम तुम्हे ।


हे एक दंत, है ज्ञान वं त,


प्रभु बारंबार प्रणाम तुम्हे ।।



डॉ शिव शरण श्रीवास्तव अमल


दुर्गा प्रसाद नाग

सांस रुकने लगी, आंख दुखने लगी,


याद आई तेरी, गीत गाने लगे।


 


एक चेहरा वही फिर उभरने लगा,


भूलने में जिसे हैं, जमाने लगे।।


_____________________


 


मेरे पलकों पे आंसू की अर्थी सजी,


मुस्कराओ तो फिर ये जनाजा उठे।


 


फिर जले यूं चिता, मेरे अरमानों की,


दिल में उम्मीद का, फिर धुआं सा उठे।।


 


मैने मन्दिर बनाया उसी मोड़ पर,


जिस रस्ते से तुम आने जाने लगे।


 


एक चेहरा वही फिर उभरने लगा,


भूलने में जिसे हैं जमाने लगे।।


_____________________


 


मन के मन्दिर में मूरत तेरी बस गयी,


बंद आंखे करूं ध्यान तेरा ही हो।


 


जब करूं प्रार्थना,तू ही आए नजर,


आरती जो करूं, नाम तेरा ही हो।।


 


मेरी सारी तपस्या विफल हो गई,


कॉलेज छोड़कर जब वो जाने लगे।


 


एक चेहरा वही फिर उभरने लगा,


भूलने में जिसे हैं जमाने लगे।।


_____________________


 


तेरे दीदार को मैं तरसता रहा,    


रात दिन आंसुओं में ये आंखे जलीं।


 


तू नहीं जानती, कितना भटका हूं मैं,


 


तुझसे होके जुदा, मौत भी न मिली।।


 


ओढ़ कर तेरी चूनर को, सो जाएं जब,


स्वप्न में ही महल हम बनाने लगे।


 


एक चेहरा वही फिर उभरने लगा,


भूलने में जिसे हैं जमाने लगे।।


_____________________


 


तेरी हर खामियां, खूबियां बन गईं,


तुम जो रूठी, तो फिर से मना लूंगा मैं।


 


गर तेरा साथ हो, बीती हर बात हो,


रेत के फिर घरौंदे बना लूंगा मैं।।


 


अपने घर बार के, रास्ते भूलकर,


तेरी चौखट पे सर को झुकाने लगे।


 


एक चेहरा वही फिर उभरने लगा,


भूलने में जिसे हैं जमाने लगे।।


_____________________


दुर्गा प्रसाद नाग


नकहा- खीरी


(उत्तर प्रदेश)


मोo- 9839967711


डॉ.राम कुमार झा निकुंज

 मैं शिक्षक निर्माणक हूँ,


 


शिक्षण हेतु बना मैं शिक्षक,


नीति रीति पथ परिपोषित हूँ।


नव जीवन नवयुग आधानक,


मैं नित शिक्षक निर्माणक हूँ।


 


विनयशील हो त्याग समन्वित,


नवयुग का नूतन वीक्षक हूँ।


नवजातों अरु नवांकुरों के,


नवजीवन रच संरक्षक हूँ।


 


सिंचन वर्धन ज्ञानामृत से,


सुयोग्य सुपात्र निर्माणक हूँ।


पुराकाल गुरुकुल से लेकर,


विद्यार्थी और शिक्षक भी हूँ।


 


नवयुगीन शिक्षा पद्धति तक


लक्ष्य सर्वदा शिक्षण भी हूँ।


नित "तमसो मा ज्योतिर्मय गमय"


यह दिव्य अलख जगाया हूँ।


 


सदाचार नित सद्विचार का 


भविष्यार्थ ज्ञान पिलाया हूँ।


अर्थनीति सह धर्मनीति का,


ज्ञानामृत पान कराया हूँ।


 


सदियों से लेकर अबतक हम,


सारस्वत विहार कराया हूँ। 


ज्ञानक्षीर व विवेक नीर से,


विद्यार्थी हंस बनाया हूँ।


 


गोविन्द श्रेष्ठ बन नवयुग को,


सुरभि चारु पुष्प सजाया हूँ।


सुखद समुन्नत यश सौरभ से,


नित गन्धमाद रच पाया हूँ।


 


नवपीढ़ी को नवनीत बनाकर ,


भारत गौरव गुण गाया हूँ।


सदा निरत बन परहित शिक्षक,


विद्यार्थी जीवन गायक हूँ।


 


बुद्धिमान और बुद्धि विशारद,


शिष्य संस्कार दे पाया हूँ।


शुक्र,धौम्य ,कृप, गुरु, संदीपनि,


त्याग सदा गुरु पद पाया हूँ।


 


वशिष्ठ ,भृगु , रत्नाकर , गौतम,


संघर्षक गुरु बन पाया हूँ।


राम, कृष्ण अरु पार्थ महार्णव,


इतिहास पुरुष निर्माणक हूँ।


 


प्रकृति सिद्ध निश्छल मनभावक,


त्याग गुण शील उन्नायक हूँ।


श्रावक नायक शुद्ध विनायक,


पथ सार्थवाह दिग्दर्शक हूँ।


 


सदा समादृत सामाजिक में,


युगपरिवर्तक शुभ शिक्षक हूँ।


ज्ञानामृत बन चरणामृत को,


विद्यार्थी पान कराया हूँ।


 


सतत विचारक मानक उद्यम,


सुन्दर जीवन रच रत्नाकर हूँ।


देश काल जन भाग्य विधायक,


चिरन्तन मानक शाश्वत हूँ।


 


दिग्दर्शक जन भावन अनुपम,


यायावर वाहक शिक्षक हूँ।


किन्तु आज मैं बदल गया यूं ,


भौतिकता संलिप्त हुआ हूँ।


 


गुरुता नैतिकता पर लघुता,


ज्ञान तिमिर में बदल गया हूँ।


धनलोलुप नित अहंकार रत,


सत्मार्ग विरत बन छाया हूँ।


 


गरिमा गुरुता सम्पूज्य जगत,


मैं शिक्षक अब भूल गया हूँ। 


मातु पिता,अभिभावक ,भाई, 


विश्वास कहीं अब खो गया हूँ।


 


मीत प्रीत समभाव समाहित,


क्या मैं अलख जगाया हूँ।


निज गुरुत्व गुरुता सम्मानित,


वात्सल्य, ममता दे पाया हूँ।


 


अपनापन मधुरिम भाव हृदय,


छात्र मनसि भाव जगाया हूँ।


संरक्षक शासक संचालक,


अहर्निश अग्रदूत बन पाया हूँ।


 


शान्त धीर व्यक्तित्व मनोहर,


गम्भीर सुभाष रह पाया हूँ।


भौतिक सुख लोभी रत अविरत,


शिक्षक विस्मृत कर आया हूँ।


 


मैं शिक्षक हूँ वरदान ईश,


गुरुदेव , मानो इल्मकार हूँ।


सप्तसिन्धु विज्ञानक नवरस,


दशा दिशा मनुज परिवर्तक हूँ।


 


नवयुग का निर्माणक सत्पथ,


आदर्श पुरुष बन छाया हूँ।


यायावर ईमान सत्य पथ,


आलोक ज्ञान गुरु बन आया हूँ।                                   


 


गौरवमय इतिहास हमारा,                                  


आज इसे हम भूल न जाएँ।                           


करें सुशिक्षित शिष्यवृन्द को,                      


नवजीवन का दीप जलाएँ।                           


 


ज्ञान पूंज जो चरित पुरोधा,       


सद्शिक्षक पद लाज बचाएँ ।                


पावन त्रिदेव सम ज्ञानवान,                              


स्वयं ज्ञान परब्रह्म कहाएँ।                               


 


मत पड़ें लोभ के चक्कर में ,                           


गुरु ख्याति सम्मान भी पाएँ।                               


चलें पुनः सत्पथ यायावर,


सद्गुरु बन फिर मान बचाएँ।                         


 


पर आज हमारी व्यथा- कथा,                                 


गुरु नाम से जन घबराते हैं।                                  


भक्ति प्रेम आदर गरिमा मय,                                    


अब शिक्षक से कतराते हैं।                      


 


शिक्षक दिवस के अवसर पर,                                  


निज चिरगाथा हम याद करें।                                      


सच में गुरुतम हम शिक्षक बन,                       


भारत माता सम्मान करें।                                          


 


आओ सब मिलकर गुरुगायन,                             


शिक्षक शिक्षा का शान बनें।                                    


सुमार्ग पुरोधा होता बन,                          


नवभारत का निर्माण करें।                                 


 


रचनाकारः डॉ.राम कुमार झा निकुंज


स्थानः नयी दिल्ली


डॉ बीके शर्मा

यह ज्ञान तो गंगा समान है


 


जगती मुझ पर बार करे 


मैं जगती पर बारूं |


लूटे जगती लुट जाऊं मैं 


मन से कभी ना हारूं ||


 


 ब्रह्म रूप इस अग्नि में


 दे दूं तन की आहुति |


ऐसी भस्म बनूं में जलकर


क्रिया रहें ना मेरी अछूती ||


 


 तुम अविनाशी तुम ही सनातन


 आपका चिंतन मेरा हवन हो |


आप परम हैं आप पिता हैं


आप में ध्यान आप में मन हो ||


 


अब प्राणों से प्राण यज्ञ है


क्या कर्म और क्या कर्तव्य है |


सृष्टि कर्ता तत्वों के स्वामी


क्या द्रव्यमय क्या ज्ञान यज्ञ है ||


 


आपको अर्पण मेरा तन मन 


आप ही करते दुख का छेदन


यह ज्ञान तो गंगा समान है 


ऐसा तेरा गीता ज्ञान है।


 


डॉ बीके शर्मा


 उच्चैन भरतपुर राजस्थान


9828863402


आभा दवे

हाइकु-अनंत चतुर्देशी पर


-----------------------------


 


1) अनंत रूप 


   ढल जाते गणेश 


   मूषक संग ।


 


2) दस दिन ही 


    विराजते घरों में 


    देते आशीष ।


 


3) विदाई बेला


  अनंत चतुर्दशी


   हों जलमग्न।


 


4) धूमधाम से 


   भक्त करते विदा 


    बप्पा मोरया ।


 


5) विसर्जन से 


   हो गणेश उत्सव 


   का समापन ।


 


6) पूजते सदा 


  प्रथमेश गणेश 


   हर जगह ।


 


आभा दवे


मुंबई


सुषमा दीक्षित शुक्ला

कान्हा मुरली ना बजाओ,


 आधी रतियन मा ।


 कान्हा हमका ना सताओ,


 आधी रतियन मा ।


कान्हा मुरली ना बजओ ,


 आधी रतियन मा ।


कान्हा निदिया ना चुराओ ,


आधी रतियन मा ।


 शाम सवेरे रोज दिखत हो ,


 जमुना जी के तीर।


 ग्वाल बाल गोपिन संग खेलत ,


 हमरे मनवा पीर ।


कान्हा हियरा ना जलाओ,


 आधी रतियन मा ।


कान्हा हमका ना सताओ ,


 आधी रतियन मा ।


 कान्हा मुरली ना बजाओ ,


  आधी रतियन मा ।


 कान्हा तुम्हरी सांवरि सूरति ,


 भोले भाले नयना ।


तुम मनमोहन जनम के नटखट,


 मीठे तुम्हरे बयना ।


कान्हा चैना ना चुराओ ,


 आधी रतियन मा ।


कान्हा हमका ना सताओ ,


आधी रतियन मा ।


कान्हा मुरली ना बजाओ ,


आधी रतियन मा ।


भोर भये पनघट पर आऊँ ,


सुन मनमोहन प्यारे ।


वंशी तुम्हरी आज चुरा लूँ,


तुम दुनिया से न्यारे ।


कान्हा हमका ना बुलाओ ,


आधी रतियन मा ।


कान्हा मुरली ना बजाओ ,


आधी रतियन मा ।


 


सुषमा दीक्षित शुक्ला


डॉ0 रामबली मिश्र

कान्हा की वंशी की ध्वनि सुन।


सारी सखियों का हर्षित मन।।


 


कान्हा से मिलने को व्याकुल।


तोड़ रहीं अपना सारा तन।।


 


बढ़ती जाती बेचैनी है।


चाह रहीं वंशीमय हो मन।।


 


युग-युग से हैं भूखी-प्यासी।


चाह रही हैं कान्हा का तन।।


 


वंशी की आवाज सुरीली।


पर न्योछावर सब तन मन धन।।


 


नहीं रोक पाती हैं सखियाँ ।


पर मजबूरी में उनका मन।।


 


हाय कृष्ण ,हे मुरलीवाले।


आओ अब तुम मेरे उपवन।।


 


या वंशी की तान न छेड़ौ।


या आओ अब मेरे जीवन।।


 


विरहिन तुम मत हमें बनाओ।


आस बने तुम करो सुहागन।।


 


मत निराश कर प्यारे कान्हा।


लेकर चल हम सबको मधुवन।।


 


या यमुना के तट पर चलकर।


चूमेगे हम प्रिय श्याम वदन।।


 


मत ललचाओ हे प्रियतम तुम।


बरसो बनकर प्रेम श्याम -घन ।।


 


रचनाकार:डॉ0रामबली मिश्र हरिहरपुरी 


9838453801


सुनील कुमार गुप्ता

एक ऐसा युग पुरूष,


छोड़ चला दुनियाँ को-


फिर न मिलेगा कोई।


राजनीति के स्तम्भ,


लौहा मनते सब-


उन जैसा मिलेगा न कोई।


वित्त मंत्री के रूप में,


खूब कमाया नाम-


उन जैसा मिलेगा न कोई।


सत्ता पक्ष हो या विपक्ष,


सभी में पाया सम्मान-


उन जैसा मिलेगा न कोई।


छोड़ कर वो चला गया,


नाम अमर कर गया-


उन जैसा मिलेगा न कोई।


पूर्व राष्ट्पति प्रणव मुख्रर्जी जी को,


देव लोकमें भी मिले सम्मान-


और न कामना कोई।।


 


 सुनील कुमार गुप्ता


सुनीता असीम

ये जाके सजन को ख़बर कीजिए।


मुहब्बत को उनकी नज़र कीजिए।


****


अकेले कटेगा नहीं ये सफ़र।


ज़रा दिल में आके बसर कीजिए। 


****


दिखे चारसू चांदनी चांदनी।


कभी ज़िन्दगी को क़मर कीजिए।


****


कि मंज़िल मिलेगी हमें एक दिन।


अगर कुछ समय का सबर कीजिए।


****


न छोटा न कोई बड़ा है यहां।


जो अपना बड़ा कुछ जिगर कीजिए।


****


ये जीवन बनेगा ग़ज़ल इक सही।


सही आप इसकी बहर कीजिए।


****


यही है खुदा से महज इक अरज।


दुआओं में मेरी असर कीजिए।


****


सुनीता असीम


डॉ0 रामबली मिश्र

नम्र विनम्र सहज शलीना।


सदा ध्यान सम्मान प्रवीना।।


 


हिय में रुचि मन में अति हर्षा।


अंतस में सावन की वर्षा।।


 


खोज-खबर की इच्छा हर पल।


गर्मजोश मादक मृदु हलचल।।


 


परम समर्पण भाव सुधा सम।


उद्वेलित प्रिय मानस आगम।।


 


चाहत मेँ संवाद स्नेहमय ।


भीतर से आवाद गेहमय।।


 


अति संतुष्टमना प्रियदर्शी।


शलिग्राम सम ब्रह्म-महर्शी।।


 


वचन रसामृत सुघर सलोना।


भावुक जीवन का हर कोना।।


 


सहयोगी प्रवृत्ति मनभावन।


साहचर्य अति हृदय लुभावन।।


 


अति विशालता का नित परिचय।


संभावित व्यापकता अतिधय।।


 


दिव्य रीति रस का आलय है।


सत्व प्रेम का देवालय है।।


 


डॉ0रामबली मिश्र


हरिहरपुरी 


9838453801


डॉ0 हरि नाथ मिश्र

मेरे जीवन के उपवन के,


सूखे पुष्प शीघ्र खिल जाते।


पूनम की संध्या-वेला में-


सप्त सुरों में यदि तुम गाते।।


 


उमस-ताप से व्याकुल धरती,


को भी अद्भुत सुख अति मिलता।


उछल-उछल कर नदियाँ बहतीं,


लखकर प्रेमी हृदय मचलता।


पावस बिना गगन में घिर-घिर-


अमृत जल बादल बरसाते।


       सप्त सुरों में यदि तुम गाते।।


 


तेरे गीत सुहाने सुनकर,


पशु-पंछी अति हर्षित होते।


सुनकर तेरे मधुर बोल को,


जगते जो भी दिल हैं सोते।


फँसे कष्ट में व्यथित-थकित मन-


औषधि मीठी पा मुस्काते।


       सप्त सुरों में यदि तुम गाते।।


 


मस्त हवा भी लोरी गाती,


सन-सन बहती जो गलियों में।


लाती गज़ब निखार चमन में,


भरकर गंध मृदुल कलियों में।


भन-भन भ्रमर-गीत मन-भावन-


को सुन प्रेमी-मन लहराते।


      सप्त सुरों में यदि तुम गाते।।


 


प्रकृति नाचने लगती सुनकर,


तेरा गान विमल अति पावन।


बिना सुने ज्यों कहीं दूर से,


स्वर ढोलक का लगे सुहावन।


बिना सुने अनुभूति गीत से-


विरही-हृदय परम सुख पाते।


      सप्त सुरों में यदि तुम गाते।।


 


हे,मेरे मनमीत सुरीले,


सुन लो मेरे दिल की पुकार।


देव-तुल्य यदि स्वर है तेरा,


मधुर मेरी वीणा-झनकार।


वीणा का मधुरिम स्वर सुनकर-


व्यथित-विकल मन अति हर्षाते।


   पूनम की संध्या-वेला में,सप्त सुरों में यदि तुम गाते।।


             ©डॉ हरि नाथ मिश्र


                 9919446372


Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...