डॉ0 हरि नाथ मिश्र

द्वितीय चरण (श्रीरामचरितबखान)-43


 


प्रेम बिबस भे तब प्रभु रामा।


कीन्ह खड़ाऊँ भरतहिं नामा।।


      सादर भरत सीष धरि लेवा।


      बिनु संकोच प्रभू जब देवा।।


चरन-पाँवरी जनु प्रभु तुमहीं।


करहिं राजु तहँ नहिं प्रभु हमहीं।।


     तापस-भेष-नेम-ब्रत तुम्हरो।


     कंद-मूल-फल-भोगहिं हमरो।।


जटा-जूट धारन करि सीषा।


करउँ राजु मों देहु असीषा।।


    सीय-चरन गहि कहैं भरत तब।


    कस हम रहब मातु तजि हम अब।।


लछिमन सजल नयन प्रनमहिं तिन्ह।


कहहिं छमहु मों कीन्ह पाप जिन्ह।।


   भरतहिं नेत्र बारि भरि आवा।


   लखन पकरि निज गरे लगावा।।


अवध औरु तिरहुति परिजन सब।


मिलि प्रनमहिं सिय-राम-लखन तब।।


     करि अनुकूलासीष प्रनामा।


     सासु सुनैना पहँ गे रामा।


देहिं असीषहिं सासु सुनैना।


आसिरबचनय मृदुल सुबैना।।


     कहहिं सुफल तव होय मनोरथ।


     लौटहु बैठि परेम-बिजय-रथ।।


दिन्ह अँकवारि मातु सिय पुत्रिहिं।


रुधित कंठ अरु जल भरि नेत्रहिं।।


    सभ मिलि दें आसिष लघु भ्राता।


    नाम शत्रुघन सबहिं जे भाता।।


तीनिउ मिलि तिन्ह गरे लगाए।


बद्ध कंठ कछु कहि नहिं पाए।


दोहा-जथा-जोग सबको किए, सानुज राम प्रनाम।


         बिदा किए सभ जन तबहिं,चले अजुधिया-धाम।।


        निज-निज पालकि मातु सभ,बैठीं जा सम्मान।


         जनक-गुरुहिं सभ रथ चढ़ी,तुरतहिं कियो पयान।।


                         डॉ0हरि नाथ मिश्र


                           9919446372


सुनीता असीम

ये सोचा भी नहीं था बीच अपने फासले होंगे।


मुहब्बत और दिल के बीच में कुछ कायदे होंगे।


****


सुलग उठता मेरा मन हिज्र की भी बात से हमदम।


इन्हीं अनजान राहों में रहे कुछ हादसे होंगे।


****


मुहब्बत के मुनासिब मामले होते नहीं अक्सर।


कभी जिल्लत कभी लानत बहस के काफिले होंगे।


****


उसूलों के रिवाजों के बहाने ही बना करते।


जहां में प्यार के ऐसे खतम बस वास्ते होंगे।


****


मिले बस आशिकों को दर्द औ मरहम नहीं मिलती।


कसक देते कहाँ तक दर्द के ये सिलसिले होंगे


 


सुनीता असीम


डॉ. राम कुमार झा निकुंज

वर दे भगवति शारदे!


 


श्वेत वसन पद्मासना , वीणाधर अभिराम।


वर दे भगवति शारदे , ज्ञानामृत सुखधाम।।१।।


 


खिले ज्ञान की अरुणिमा , मिटे तिमिर अविराम।


नीति रीति पुरुषार्थ दे , हो परहित सत्काम।।२।।


 


मति विवेक दे सर्वदे , ब्रह्मरूप हे अम्ब।


ज्ञानानल दुर्बुद्धि हर , सन्निधि तू अवलम्ब।।३।। 


 


चौदह विद्या धायिनी, चतुर्वेद स्वरूप। 


हरो तिमिर जग ताप माँ , जन गण हो या भूप।।४।।


 


भरो सुयश माँ भारती , सत्पथ दो आलोक।


शील त्याग संस्कार से , पूर्ण करो हर शोक।।५।।


 


हंसवाहिनी विधिप्रिये , श्वेताम्बर परिधान।


शारद सरसिज शारदे , मानवीय दे ज्ञान।।६।।


 


ममता समता स्नेहिला , सरस्वती जग मातु।


हम कुपूत हैं शरण में , वन्दहुँ चरणहुँ पातु।।७।।


 


जय जय सुरसरि भारती , भर भारत आलोक।


विद्याधन शुभ प्रगति दे , हरो विघ्न सब शोक।।८।।


 


कवि✍️ डॉ. राम कुमार झा 'निकुंज'


सुनील कुमार गुप्ता

  दोस्त को पैगाम


दोस्ती में नफरत का नही काम-


प्रेम का दे-


दोस्त को पैगाम।


प्रेम संग महकेगी दोस्ती,


जैसे-छाया हो मधुमास-


क्या-दोस्ती में पतझड़ का काम?


साथी-साथी में हो विश्वास,


विश्वास से ही -


महकेगी हर शाम।


माने न माने साथी जीवन में,


दोस्ती पर तो-


सब कुछ है -कुरबान।


सच्ची दोस्ती हो साथी,


प्रभु भी होता-


उन सब पर मेहरबान।


दोस्त दोस्ती में कभी ,


देना न धोखा-


यही देना दोस्त को पैगाम।।


 


 सुनील कुमार गुप्ता


डॉ निर्मला शर्मा

विरह वेदना 


 


यमुना तट पर बैठी राधा


 नेह का दीप जलाए 


कहां गए ओ किशन कन्हैया 


मन की बात ही जलती जाए 


नैनन नीर बहे सरिता सम 


विकल हिया बह जाए 


कैसे मन के तट को बांधूँ


 बांध ना बांधा जाए 


गोधूलि बेला में निस दिन


 द्वार निहारु जाए 


आते होंगे बंसी बजैया 


मन ये कहता जाए 


कुंज गलिन में यमुना तट पर 


बाट निहारु जाए 


कबहूँ मिलोगे मनमोहन अब 


जीवन बीता जाए 


तन गोकुल में मन मथुरा में


विरह से मन भर जाय


किसी विधि जिऊँ


 अब तुम ही बताओ 


क्या मैं करूं उपाय ।


 


डॉ निर्मला शर्मा 


दौसा राजस्थान


सुषमा दीक्षित शुक्ला

ये जो मेरा वतन है 


 


ये जो मेरा वतन है,


ये जान से प्यारा वतन है ।


 


आज अपनी ही जमी है ,


आज अपना ही गगन है ।


 


अपनी हवा मे साँस ले ,


अपनी हवा मे गुनगुनाएं ।


 


अपने नियम अपने तरीके ,


नित हमें आगे बढायें ।


 


रहते यहाँ हिंदू मुसलमाँ ,


सदा से ही नेह से ।


 


नित सुनाती कुरां भी ,


अरु वेद ध्वनि हर गेह से ।


 


हमसब अगर झगड़ें कभी ,


पर वक्त पर हैं एक होते ।


 


है अजब सी एकता ,


हम विश्व को सन्देश देते ।


 


हम भूल सकते ना कभी ,


जो देश हित बलि चढ़ गये ।


 


जिनकी कठिन कुर्बानियों से,


आज हम सब बढ़ गये ।


 


बदनीयत से ग़र देख ले ,


कोई हमारे देश को ।


 


माँ भारती की शपथ है ,


क्षण भर बचे ना शेष वो ।


 


ये जो मेरा वतन है ,


ये जान से प्यारा वतन है ।


 


आज अपनी ही ज़मी है  


आज अपना ही गगन है ।


 


 सुषमा दीक्षित शुक्ला


डॉ शिव शरण श्रीवास्तव अमल

पितृ पक्ष प्रारंभ _


 


इस वर्ष 02 सितंबर से 17 सितंबर तक का पूरे 16 दिनों का पितृ पक्ष है, पितरों की आत्मा की शांति के लिए, पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करने एवं पितृ दोष निवारण के लिए ये दिन अत्यधिक महत्तवपूर्ण माने जाते हैं, पूरे साल की अमावस्या तथा इन दिनों पितृ तर्पण, पिंड दान, ब्राह्मण भोजन, दान, कुआं _तालाब का निर्माण , वृक्षा रोपण, नारायण बलि_नाग बलि की पूजा, किसी असहाय की सहायता करना, किसी गरीब कन्या के विवाह हेतु सहयोग करना, घर_परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों , इष्ट _मित्रों से सद्भावना पूर्ण ब्यवाहर करना, गजेन्द्र मोक्ष का पाठ करना आदि परमार्थ पूर्ण कार्य करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है तथा पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है ।


 


डॉ शिव शरण श्रीवास्तव अमल


(कवि, लेखक, वक्ता, ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ)


9424192318


डॉ शिव शरण श्रीवास्तव अमल

हम सब भारत वासी हैं _


 


अगड़े, पिछड़े, दलित नहीं हम,


ना हम आदिवासी हैं ।


कहो प्रेम से सब मिलकर के,


हम सब आदिवासी हैं ।।


समरसता की आड़ लिए जो,


जातिवाद फैलाते है ।


पुनः देश के टुकड़े करने ,


का षड्यंत्र रचाते है ।।


पहले ही हम बटवारे की ,


घोर त्रासदी झेल चुके ।


सत्ता के मद के मतवाले,


खेल घिनौना खेल चुके ।।


मत बहको,समझो मित्रो,


ये सारी चाल सियासी है ।


कहो प्रेम से सब मिलकर के,


हम सब भारतवासी है ।।


सम्प्रदाय का जहर पिलाकर,


कब तक गद्दी बची रहेगी ।


विघटन कारी कुटिल चाल यह,


कब तक आगे और चलेगी। ।


ग्रस्त,त्रस्त,आतंकित प्रतिभा,


कब तक यह अपमान सहेगी ।


कुंठित यौवन शक्ति भड़ककर,


गली गली भूचाल करेगी ।।


नफरत की यह आंधी अब,


अपनो के खून की प्यासी है।


कहो प्रेम से सब मिलकर के,


हम सब भारतवासी हैं ।।


जाति पंथ,का भेदभाव अब,


हमे मिटाना ही होगा ।


ऊँच नीच की इस खाई को,


हमे पाटना ही होगा ।।


मजहब के उन्मादों से अब,


मुल्क बचाना ही होगा ।


प्रतिभाओं की प्रतिभा को,


सम्मान दिलाना ही होगा।।


तुष्टिकरण का दावानल,


अपना ही वतन विनासी है।


कहो प्रेम से सब मिलकर के,


हम सब भारतवासी हैं ।।


जाति, पंथ का आरक्षण


आपस मे फूट कराता है।


निर्धन ज्यो का त्यों रहता है,


धनिक वर्ग मुस्काता है।।


इसलिए समय की मांग यही है,


इस पर पुनः बिचार करो।


जो असली हकदार उन्हे,


हक देने का उपचार करो ।।


अब तक की करतूतों से,


यह धरती बहुत उदासी है।


कहो प्रेम से सब मिलकर के हम सब भारतवासी हैं।।


वो भिन्न जाति वर्णो वालो,


मत उछलो बाहर जाने को।


ये हमे तोड़ना चाह रहे है,


अपना स्वार्थ भुनाने को।।


हम भारत से,भारत हमसे,


भारत ही हमारा परिचय है।


हम भारत की धड़कन हैं,


भारत ही हमारा हृदय है ।।


यहीं हमारा येरुसलम है,


यह ही काबा काशी है ।


कहो प्रेम से सब मिलकर के,


हम सब भारतवासी हैं।।


सत्तर वर्षो का अनुभव ,


क्या नही समझ मे आया है।


गिने-चुने कुछ ही लीगो ने


इसका लाभ उठाया है ।


नब्बे प्रतिसत से ज्यादा,


जैसे थे वैसे अब भी है।


पहले भी थे वोट बैंक,


और वोट बैंक वे अब भी है।।


रोज कामना,रोज पकाना,


यह ही बारहमासी है।


कहो प्रेम से सब मिलकर के,


हैम सब भारतवासी है ।।


भूख ,गरीबी,लाचारी के,


नही जाति _गत रिस्ते है।


बिना दवाई,तडप-तड़प के,


कितने मरते रहते है ।।


किसी वर्ग के भी जो निर्धन,


कितना दंश झेलते हैं ।


कितनो के घर चूल्हा जलता,


कितनी फाके भरते हैं ।।


सोचो कितने लल्ला भूखे,


कितनी लल्ली प्यासी हैं ।


कहो प्रेम से सब मिलकर के,


हैम सब भारतवासी है ।।


केवल एक जाति है मानव,


राष्ट्रधर्म ही एक धर्म है ।


जियो और जीने दो सबको,


यही धर्म का मूलमंत्र है ।।


सिर्फ आर्थिक पिछड़ेपन का,


कुछ हदतक आरक्षण हो ।


कल्याणी, दिव्यांग, यतीमों,


के हित का संरक्षण हो।।


समझदार जनता अपनी,


खुशियाली की अभिलासी है ।


कहो प्रेम से सब मिलकर के,


हम सब भारतवासी है ।।


 


डॉ शिव शरण श्रीवास्तव "अमल"


(कवि, लेखक, वक्ता, ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ )


 


9424192318


बिन्देश्वर प्रसाद शर्मा बिन्दु

जाने सकल जहान यह, सीता पति श्री राम


यही अयोध्या है नगर, यही पुन्य सुख धाम।


 


राम मर्यादा में रहे, रखे प्रजा की लाज


अपने संकट में रहे , छोड़ गये सिरताज।


 


मंथरा सोच कर चली , एक अनोखी चाल


फंस गयी थी कैकयी , बुन गई थी जाल।


 


दशरथ वचनों में घिरे, हुए हाल बेहाल


अलग हुए जब राम से, निकले प्राण निढ़ाल।


 


डूबे नगर वियोग में, हो गये शोकाकुल


रानी कैसी कैकयी , कर दी बात फिजूल।


 


भरद्वाज के कुटी गये, लक्ष्मण, सीता - राम


आशिष ले गुरु देव की, चरण वंदन प्रणाम।


 


सरयु नदी के तीर पर, नाविक था तैयार


चरण पखारन में लगे, अशुअन की थी धार।


 


वन वन भटके राम जी, सीता लक्ष्मण साथ


पंचवटी में जम गए, नाथों के वो नाथ।


 


जब भी रोते हैं धरम, तब अाते सरकार


नैया इस मझधार के, बन जाते पतवार।


 


भक्त और भगवान में, रहा अनूठा मेल


भगवन तारणहार हैं, उनका ही सब खेल।


 


अजामिल, गणिका तरे, तरे गिद्ध के राज


अहिल्या सेबरी भी तरी, अरु केवट स्वराज।


 


बिन्देश्वर प्रसाद शर्मा - (बिन्दु)


धनबाद - झारखंड


वंदना शर्मा बिंदु

सभी पितरों को नमन


 


कल तक हमारे संग थे


अब ब्रह्म में विलीन है।


आशीष और स्नेह की


गंगा बरसाते थे सदा।


 


आप हमारे पूजनीय


हम आपकी संतान हैं।


पितृपक्ष प्रारंभ है


आओ चलो स्वागत करें।


 


शामिल हुए पुरखों में वो


तस्वीर में जाकर बसे।


धूप दीप नैवेद्य से हम


एक बार फिर बंधन करें।


 


भूल चूक हो अगर


क्षमा करें क्षमा करें।


सुख संपदा बनी रहे


आपके आशीष से।


 


कृपा सदा बनी रहे 


आप की परिवार पे।


 


वंदना शर्मा (बिंदु)


देवास जिला मध्य प्रदेश


रेखा बोरा

मातृभूमि


अहा मातृभूमि ! भारतभूमि!


तुमको प्रणाम है तेरा यशोगान है


सूरज का तेज़ बसा मुख पर


स्वर्णिम रश्मि की छाया है 


चंदा की बिंदिया माथे पर


मलय पवन की काया है


अहा मातृभूमि ....


तीन रंग परिधान तेरा है 


गंगा - यमुना का आंचल


हिमगिरी तेरा भाल मुकुट है


विश्व को बहुत लुभाया है


अहा मातृभूमि ...


हरे - भरे यह खेत तेरे हैं


फल-फूलों युक्त हैं वन-उपवन 


अपने उर में किये समाहित 


खनिज सम्पदा के भंडारण 


अहा मातृभूमि ..


तेरी आन की खातिर जो


अंतिम क्षण तक संधर्ष किये


ऐसे वीर सपूतों ने तेरा 


भाल न कभी झुकाया है


अहा मातृभूमि ...


शौर्य पराक्रम कर्मठता से


लोहा ले दुश्मन से जो


जल थल नभ में उन वीरों ने


परचम तेरा लहराया है 


अहा मातृभूमि ! भारतभूमि!


तुमको प्रणाम है, तेरा यशोगान है।


 


रेखा बोरा


लखनऊ


डॉ0 हरि नाथ मिश्र

तीसरा अध्याय (श्रीकृष्णचरितबखान)-5


 


सबहिं नाथ तव लीला अहहीं।


निमिष-बरस व काल जे रहहीं।।


     तुमहिं सक्ति-कल्यान-निधाना।


     तुम्हरे सरन नाथ मैं आना।।


जीवहि मृत्युग्रस्त रह लोका।


मृत्यु-ब्याल भयभीत ससोका।


     भरमइ इत-उत बहुतै भ्रमिता।


     अटका-भटका बिनु थल सहिता।।


बड़े भागि प्रभु पदारबिंदा।


मिली सरन यहिं नाथ गुबिंदा।।


   सुत्तइ जिव अब सुखहिं असोका।


   भगी मृत्यु तजि जगहिं ससोका।।


तुमहिं त नाथ भगत-भय-हारी।


करहु सुरच्छा बाँकबिहारी।।


    दुष्ट कंस भयभीता सबहीं।


    सबहिं क करउ अभीता तुमहीं।।


नाथ चतुर्भुज दिब्यहि रूपा।


सबहिं न प्रकटेऊ रूप अनूपा।।


    दोऊ कर जोरे मैं कहहूँ।


     पापी कंस न जानै तुमहूँ।।


धीरज भवा मोंहि तव छूवन।


रच्छ माम तुम्ह हे मधुसूदन।।


   पर डरपहुँ मैं कंसहिं अबहीं।


   तव अवतार न जानै जगहीं।।


रूप अलौकिक अद्भुत मोहै।


पंकज-गदा-संख-चक सोहै।।


     सकै न जानि चतुर्भुज रूपा।


     कंस दुष्ट-खल-करम-कुरूपा।।


रखहु छिपा ई रूप आपनो।


सुनो जगात्मन मोर भाषनो।।


दोहा-कहहिं देवकी मातु पुनि,बहुत कृपा प्रभु तोर।


        पुरुष तुमहिं परमातमा,आयो गर्भहिं मोर।।


        भई धन्य ई कोंख मम,धारि तुमहिं हे नाथ।


         अद्भुत लीला तव प्रभू, नमहुँ नवाई माथ।।


                         डॉ0 हरि नाथ मिश्र


                          9919446372


निशा अतुल्य

मिल सब योग करो


तन मन स्वस्थ रखो


मिलकर मुहिम ये


सब ही चलाइए।


 


करे साँस प्रश्वास जो


नाड़ी शुद्ध उसकी हो


कपालभाति कर के


स्वास्थ्य सब पाइए।


 


आसन भुजंग करो


पीठ दर्द दूर करो


मेरुदंड होए स्वस्थ 


लचीले हो जाइए।


 


भ्रामरी क्रिया महान


एकाग्रता देती दान


अनुलोम विलोम से 


ओज मुख लाइए।


 


स्वरचित


निशा"अतुल्य"


सत्यप्रकाश पाण्डेय

हिय वातायन में ........


 


हिय वातायन से झांकती नजरें


नयनाभिराम छवि तेरी


अवर्चनीय तोहफा हो विधु का


तुमही चाहत प्रिय मेरी


 


रजनी में देखता नीलगगन को


हर नक्षत्र में आभा तेरी


आकाश मंदाकिनी की धारा में


दिखे तिरती आशा मेरी


 


कश्मकश सी रहती है दिल में


समझेंगी भावनाएं मेरी


या फिर बनी रहेंगी दूरी यूं ही


पूर्ण होंगी कामनाएं मेरी


 


दिल के तार जोड़ते रहे दिल से


आरोपित अभिलाषा मेरी


सुरभि चाही थी जिस सुमन से


क्या मुराद पूर्ण होगी मेरी।


 


सत्यप्रकाश पाण्डेय


डॉ0 हरि नाथ मिश्र

द्वितीय चरण (श्रीरामचरितबखान)-42


 


तहँ तब सभा बिसर्जित भवई।


निज-निज डेरा पे सभ गवई।।


    दिवस बिता रजनी करि भोगा।


     कंद-मूल-फल खाइ सुजोगा।।


उठि प्रातःमंदाकिनि-तीरा।


जाइ नहाए सभ तिसु नीरा।।


    कइके पूजा-तरपन सबहीं।


    गमनइ हेतु उपक्रम करहीं।।


मिलन-जुलन आपसु मा करहीं।


आसिष-नमन जथाक्रम लहहीं।।


     समधिन सँग मिलि रानि सुनयना।


     करैं प्रनाम अश्रु भरि नयना ।।


राम-लखन-सिय साथहिं-साथे।


प्रनमहिं जनक झकाये माथे।।


    करि प्रनाम तब ते तहँ गयऊ।


    बाम-जबालि-कुसिक जहँ रहऊ।।


रिषिन्ह चरन छूइ सिय-रामा।


लछिमन सहित गए गुरु-धामा।।


   गुरु बसिष्ठ धाइ गर मिलहीं।


    राम-लखन तहँ गुरु पगु धरहीं।।


दइ असीष सीतहिं गुरु कहहीं।


करिहैं पुर्न मनोरथ प्रभुहीं।।


    तब सिय सँग अरु लखन समेता।


    राम गए जहँ मातु-निकेता ।।


प्रथमहिं चरन कैकई परऊ।


तब पगु मातु सुमित्रा धरऊ।।


    कैकइ कहहिं राम मृदु बानी।


    राम छमहु मों बुझि अग्यानी।।


तब छुइ चरनन्ह मातु कुसिल्या।


लीं असीष जस लियो अहिल्या।।


दोहा-तेहि अवसर प्रभु राम सन, कहहिं भरत निज मर्म।


         धरि सिर प्रभु तव पादुका,करउँ राज मम धर्म ।।


                     डॉ0 हरि नाथ मिश्र


                       9919446372


नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर

छोटा सा बीज पता नहीं खुद का अस्तित्व थकी हारी दुनियां के सुकून दो पल का आधार अस्तित्व।।


 


लाख तुफानो सेलड़ता नहीं झुकता अपनी धुन में खड़ा रहता अपने साये में हर पथिक की प्रेरणा बरगद की छाया।।


 


बरगद का विशाल बृक्ष


जितना विशाल उतना ही छोटा बीज मिटटी में मिल जाता


अपने अस्तिव को मिटटी में 


मिला देता नए कलेवर में छोटा


सा वो बीज दुनियां की आशा 


विश्वाश की धरोहर का धन्य


विशाल बट कहलाता।।


 


धीरे धीरे बढ़ाता जाता मौसम की


मार थपेड़ो से अपने अरमान


अस्तित्व के लिये झुझता कभी


कोई आतताई बचपन में ही उसके


अस्तित्व को रौंदने की कोशिश करता ।।                             


 


नन्हा सा बरगद का बृक्ष


घायल होता आहें नहीं भरता बिना प्रतिशोध की भावना के अपने शेष अस्तित्व को दामन में


समेट नई ऊर्जा उम्मीद से बढ़ाता


जाता।।


 


मन में ना कोई मलाल जहाँ की


खुशहाली का मांगता ईश्वर


से आशिर्बाद वसंत पतझड़ से


भी नहीं कोई सरोकार पुराने


पत्ते भी छोड़ देते साथ मगर


नए किसलय कोमल अपनी


शाख के पत्तो का रखवाला


निभाता साथ।।


 


कोई काट शाक अपने घर


का चूल्हा जलाता पत्ते शाक


भी ज़माने की जरूरतों पे कुर्बान।।


 


पूजा भी खुद की देखता कभी


कभार कुल्हाड़ी आरी की झेलता


मार उफ़ नहीं करता प्राणी मात्र कीजरुरत के लिये खुद का का करता त्यागबलिदान ।।          


 


प्राणी युग के दिये घाव के साथ अनवरत जीत जाता छोटे से बीज का बैभव विराट अस्तित्व निस्वार्थ परमार्थ ।।


 


परम् श्रद्धा में निश्चल निर्विकार


अडिग अविराम सदियों युगों


का गवाह खड़ा रहता वारिश में भीगता अपने साये में आये हर प्राणी को अपनी छतरी देता।।


 


पसीने से लथपथ


जीवन के अग्नि पथ का मुसाफिर


प्राणी आग के शोलो की तपिस में


तपता विशाल बरगद के


बृक्ष के नीचे पल दो पल में ही मधुर झोंको के शीतल बयार की


छाँव में नए उत्साह की राह की


चाह ।।


 


जीवन ही साधना परोपकार


आराधना छोटे से बीज से


बरगद की विशालता सहनशीलता


धैर्य दुनियां के लिये सिख ।।    


 


 


मगर दुनियां सिखती कहाँ सिर्फ स्वार्थ के संधान के बाण तीर कमान से स्वयं के मकसद का करती रहती आखेट ।।


                                           


 


छोटे से बीच का विशाल अस्तित्व


शाक पत्ते जड़ ताना अतस्तिव के


अवसान के बाद भी युग प्राणी मात्र के कल्याण में समर्पित।।


 


ब्रह्मांड के प्राणी स्वार्थ में एक


दूजे का ही खून पीते मांस खाते


बोटी बोटी नोचते हड्डिया चबाते


द्वेष ,दम्भ ,छल ,छद्म सारा प्रपंच


जुगत जुगाड़ लगाते एक दूजे के


अस्तित्व को ही खाते।।


 


 


बरगद का बृक्ष छोटे से बीज के


अस्तित्व की विशालता से कुछ 


नहीं सिखते बरगद का बृक्ष निर्लिप्त भाव से पल पल जंजाल 


झंझावात से लड़ता रहता दुनियां


को एक टक देखता रहता।।


 


अपनी साक से नए साक पैदा


करता परमार्थ में नित्य निरंतर


जीत जाता वर्षो के इतिहास का


गवाह का अपना अंदाज़ छोटे से 


बीज की विशालता बरगद की


छाँव।।


 


नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर


सत्यप्रकाश पाण्डेय

श्री गोविन्द राधे सरकार..


 


जन्म जन्मांतर के पाप कटे


युगलरूप के दर्शन पाये


धन्य हुआ मेरा यह जीवन


देख देखके नयना हर्षाये


 


अदभुत छवि हृदय में बसी


नयनाभिराम शोभा प्यारी


मोर मुकुट पीताम्बर शोभित


संग सोहें बृषभानु दुलारी


 


अच्युत अनन्त अनादि ब्रह्म


बृज ठकुराइन के भरतार


सत्य हृदय में बसो निरन्तर


श्री गोविन्द राधे सरकार।


 


युगलरूपाय नमो नमः


सत्यप्रकाश पाण्डेय


विनय साग़र जायसवाल 

काम कर गर ये मेरा हुनर जायेगा


मेरा फूटा मुक़द्दर संवर जायेगा 


 


रूठ कर मेरे पहलू से जाओ न तुम


ख़्वाब देखा हुआ सब बिखर जायेगा 


 


लाल जोड़ा न पहनो हमारी क़सम


दिल का आलम यहीं पर ठहर जायेगा


 


इस कदर हो गया दिल पे तेरा असर


तू जिधर जायेगा दिल उधर जायेगा


 


 जिसके वादे पे ख़ुद से था बढ़ कर यक़ी 


क्या पता था वो इक दम मुकर जायेगा


 


आ गया हूँ बुलंदी पे तन्हा ही मैं 


देखते ही वो चेहरा उतर जायेगा 


 


इतनी बेहतर ग़ज़ल तुमने साग़र पढ़ी


सारी दुनिया पे इसका असर जायेगा 


 


🖋️विनय साग़र जायसवाल 


बरेली


नूतन लाल साहू

पितृ पक्ष


चाहे ज्ञानी बनो,चाहे विज्ञानी बनो


चाहे नेता बनो,चाहे अभिनेता बनो


संतान हो,अपने मां बाप का


पूर्वजों को, याद कर लें


सुनहरा अवसर हैं,क्षमा प्रार्थना का


पूर्वजों के संपत्ति को हथियाने


भाई भाई लड़ जाते हैं


कोई किसी से कम नहीं होते


मार काट मर जाते हैं


झगड़ा हमने बहुत किया है


सुनहरा अवसर है,क्षमा प्रार्थना का


चाहे ज्ञानी बनो,चाहे विज्ञानी बनो


चाहे नेता बनो,चाहे अभिनेता बनो


संतान हो,अपने मां बाप का


पूर्वजों को याद कर लें


सुनहरा अवसर है,क्षमा प्रार्थना का


माया मोह का है जंजीरा


किसी को सुख है,किसी को पीड़ा


तन के खातिर,खूब तू कमाया


खा खा के तन को बढ़ाया


सत्य मरम तू समझ न पाया


सुनहरा अवसर है,क्षमा प्रार्थना का


चाहे ज्ञानी बनो,चाहे विज्ञानी बनो


चाहे नेता बनो,चाहे अभिनेता बनो


संतान हो,अपने मां बाप का


पूर्वजों को, याद कर लें


सुनहरा अवसर है,क्षमा प्रार्थना का


पूत हो तुम,कपूत नहीं


सपूत हो के तुम


अपने पूर्वजों के लाज बचा जाना


सबसे पहले,तुम बेटा हो


फिर नेता,अभिनेता हो


बेटा बन के तुम


संस्कार और संस्कृति को मत भूलना


चाहे ज्ञानी बनो,चाहे विज्ञानी बनो


चाहे नेता बनो,चाहे अभिनेता बनो


संतान हो,अपने मां बाप का


पूर्वजों को,याद कर लें


सुनहरा अवसर है, क्षमा प्रार्थना का


 


नूतन लाल साहू


सुनील कुमार गुप्ता

कैसे-पूरा होगा सपना?


 


देखा करता मैं एक सपना,


यहाँ भव्य महल हो अपना।


यथार्थ धरातल पर देखा,


धूप में तपता घर अपना।।


खण्ड़र बनता गया वो तो,


साथी जीवन का सपना।


सर छुपाने को भी न रहा,


जिसे कह सके घर अपना ?


यहाँ पग पग देखे साथी,


संजोया सुंदर सपना।


सोचता पल-पल मन साथी,


कैसे-पूरा हो सपना?


 


 सुनील कुमार गुप्ता


एस के कपूर श्री हंस

(1)क्रोध और अहंकार


क्रोध अंधा है


अहम का धंधा है


बचो गंदा है


 


अहम क्रोध


कई हैं रिश्तेदार


न आत्मबोध


 


लम्हों की खता


मत क्रोध करना


सदियों सजा


 


ये भाई चारा


ये क्रोध है हत्यारा


प्रेम दुत्कारा


 


ये क्रोधी व्यक्ति


स्वास्थ्य सदा खराब


न बने हस्ती


 


क्रोध का धब्बा


बचके रहना है


ए मेरे अब्बा


 


ये अहंकार 


जाते हैं यश धन


ओ एतबार


 


जब शराब


लत लगती यह


काम खराब


(2)रिश्ते और दोस्ती


नज़र फेर


वक्त वक्त की बात


ये रिश्ते ढेर


 


दिल हो साफ


रिश्ते टिकते तभी


गलती माफ


 


दोस्त का घर


कभी दूर नहीं ये


मिलन कर


 


मदद करें


जबानी जमा खर्च


ये रिश्ते हरें


 


मिलते रहें


रिश्तों बात जरूरी


निभते रहें


 


मित्र से आस


दोस्ती का खाद पानी


यह विश्वास


 


मन ईमान


गर साफ है तेरा


रिश्ते तमाम


 


मेरा तुम्हारा


रिश्ता चलेगा तभी


बने सहारा


 


दूर या पास


फर्क नहीं रिश्तों में


बात ये खास


*(3)नकारात्मक व्यक्तित्व*


जरा तिनका


आलपिन सा चुभे


मन इनका


 


कोई बात हो


टोका टाकी मुख्य है


दिन रात हो


 


कोई न आँच


खुद पाक साफ हैं


दूजे को जाँच


 


खुद बचाव


बहुत खूब करें


यह दबाव


 


दोषारोपण


दक्ष इस काम में


होते निपुण


 


तर्क वितर्क


काटते उसको हैं


तर्क कुतर्क


 


कोई न भला


गलती ढूंढते हैं


शिकवा गिला


 


बुद्धि विवेक


और सब अपूर्ण


यही हैं नेक


 


जल्द आहत


तुरंत आग लगे


लो फजीहत


 


एस के कपूर श्री हंस


बरेली।


मो 9897071046


       8218685464


राजेंद्र रायपुरी

कोरोना का भय 


 


कोरोना का भय, 


उन्हें भी सता रहा है।


जिनके जाने का समय,


नज़दीक आ रहा है।


 


बाॅ॑ध रहे हैं मुॅ॑ह पर रुमाल।


ताकि,


कहीं हो न जाए वही हाल।


जो औरों का हो रहा है।


अंतिम समय में अपनों से, 


एक फूल तो क्या,


काॅ॑टा भी नसीब नहीं हो रहा है।


 


दुख दर्द सहकर जीवन भर,


रिश्तों की जो पूॅ॑जी बनाई।


अंत समय में,


यदि वो भी काम न आई।


फिर तो, 


सारा जीवन ही गया बेकार।


यही सोचकर,


हर दिन दुबले हो रहे हैं।


प्रत्यक्ष न सही,


अंदर ही अंदर वे रो रहे हैं।


 


कोरोना ने, 


ये कैसा कहर ढाया है,


कि अपना भी लगे, 


जैसे पराया है।


नहीं कर पा रहे हैं ख़ुद,


अपने प्रिय का अंतिम संस्कार।


हाय रे कोरोना।


तूने दिया, 


सारे रिश्तों को भी मार।


 


         ।। राजेंद्र रायपुरी।।


डॉ0 रामबली मिश्र

मानवता पर सदा ध्यान हो


 


मन में केवल यही भान हो।


मानवता पर सदा ध्यान हो।।


 


मन में हो संकल्प एक ही।


मानवता का सतत ज्ञान हो।।


 


बहुत कठिन है मानव बनना।


मानवता का विधि-विधान हो।।


 


करें सभी नियमों का पालन।।


मानवता का संविधान हो।।


 


जागरूक हो दिलचस्पी लें।


मानव बनने का विधान हो।।


 


फैले मानववाद हर तरफ।


टूटे निद्रा अब विहान हो।।


 


घोर निराशा से सब उबरें।


कामधेनु का अब दोहान हो।।


 


जगती की अब मिटे उदासी।


दया दमन अरु दान मान हो।।


 


भेद मिटे ग्रंथियाँ भस्म हों।


प्रीति परस्पर की उड़ान हो।।


 


मिलजुलकर सब रहना सीखें ।


सकल विश्व यह इक मकान हो।।


 


बने मित्र यह सारी दुनिया।


सकल भूमि पर हक समान हो।।


 


मिटे परायेपन की दुविधा।


अपनेपन का सहज तान हो।।


 


होड़ लगे मानव बनने की।


सबका सात्विक खान-पान हो 


 


भोग त्यागकर त्याग-राग हो।


सबका दिल व्यापक महान हो।।


 


रचनाकार :डॉ0रामबली मिश्र हरिहरपुरी 


9838453801


कालिका प्रसाद सेमवाल

मां शारदे


 


हे मां वीणा धारणी


तन हो पावन, मन हो पावन


ध्यान तुम्हारा रहे सदा


विद्या विनय का दान दें


हे मां शारदे।


 


शारीरिक, बौद्धिक, आध्यात्मिक


हो शक्ति से हम सब भरपूर


सादा जीवन सच्चरित्र हों


दुर्व्यसनों से हों हम अति दूर


कर कृपा से मां शारदे।


 


पितृ मातृ और गुरु जनों के


आज्ञाकारी रहे सदा


निर्बल ,निर्धन के सेवक हो


ऐसी कृपा करना सदा


हे मां शारदे।


 


करूं मैं नित वन्दना


मां शारदे तुम्हारी


ऐसी शक्ति मुझे देना 


मां शारदे।


 


कालिका प्रसाद सेमवाल


मानस सदन अपर बाजार


रूद्रप्रयाग उत्तराखंड


सूरज सिंह राजपूत

मैंने भूख लिखा


 


मैंने भूख लिखा


फिर भी


न लिख सका


वह ' भूख '


जो उसे लगी थी !


मेरे भूख में


बेरोजगारी


मंदी


समीक्षा


अशिक्षा का जिक्र था ।


उसके भूख में बस ' भूख ' !


मैंने भूख लिखा


फिर भी


न लिख सका


वह ' भूख '


जो उसे लगी थी !


मेरे भूख में


लाचारी


बंदी


परीक्षा


परिक्षा का जिक्र था ।


उसके भूख में बस ' भूख ' !


मैंने भूख लिखा


फिर भी


न लिख सका


वह ' भूख '


जो उसे लगी थी !


क्योंकि,


भूख लिखते वक्त


मैं ट्रेन के ए. सी. बोगी में था ।


वह भूखा प्लेटफार्म पर !


क्योंकि,


भूख लिखते वक्त


मैं अपने ए. सी. कार में था ।


वह भूखा सिग्नल पर !


मैंने भूख लिखा


फिर भी


न लिख सका


वह ' भूख '


जो उसे लगी थी !


क्योंकि,


मैंने भूख लिखना चाहा ।


उसने भूख मिटाना !


क्योंकि,


मेरे भूख से अलग थी ।


उसकी ' भूख ' !


 


- सूरज सिंह राजपूत


मीडिया प्रभारी


अखिल भारतीय साहित्य परिषद, जमशेदपुर


झारखंड


Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...