सुनील कुमार गुप्ता

कहाँ-साथी होगा तेरा?


यौवन की दहलीज़ पर साथी,


भटका फिर जो कदम तेरा।


कैसे-मिलेगी मंज़िल साथी?


कहाँ -थमेगा कदम तेरा?


देख पल पल सपने सुहावने,


कहाँ-होगा साथी तेरा?


यथार्थ धरातल पर जो देखा,


साथी संग चला न मेरा।।


मंगल-अमंगल हो न हो यहाँ,


साथी साथ निभाये तेरा।


साथी-साथी कहते जिसे फिर,


कहाँ-साथी होगा तेरा?"


 


 सुनील कुमार गुप्ता


 


नूतन लाल साहू

ऐसा भी होता है


एक दिन अकस्मात


हो गई,पुराने मित्र से मुलाकात


हमने कहा, सादर नमस्कार


वे बोले, गजब हो गया यार


गृहस्थी का बोझ ढो रहा हूं


ईश्वर की मेहरबानी है


मेरी सात कन्याये है


जीवन की बगिया में,आंसू बो रहा हूं


हमने कहा, आम की उम्मीद लिये


बबूल में लटके जा रहे हो


हम दो हमारा दो


सूखी परिवार के नारा को,क्यों नहीं अपना रहे हों


वे बोले, अपनी किस्मत में तो


फनफनाती हुई बीबी है


और दनदनाती हुई औेलाद है


सच पूछो तो, यही


पूंजीवाद और समाजवाद के बीच


फंसा हुआ बकरावाद है


शेर की तरह दहाड़ते,बारात लेकर गया था


अब बकरे की तरह,मिमिया रहा हूं


हमने कहा, देश का क्या होगा


संतान भगवान की देन हैं ये


बरसो से चला आ रहा है


छोटा परिवार,सुखी परिवार


शासन प्रशासन,रोज रोज चिल्ला रहा है


अपने भाग्य को,मत कोषों


नारी शिक्षित और समझदार हो गई हैं


आपसी सामंजस्य बिठाकर बोलो


हमारा भी कोई कैरियर है


हर बीस मील के बाद, एक बैरियर है


शिक्षित हो ठीक है,समझदार भी बनो


आरोप दूसरे पर मढ़ने से बचो


व्यक्ति में यदि,भक्ति समा जावे तो


व्यक्ति,इंसान बन जाता है


और यदि भक्ति,घर में समा जावे तो


घर, मंदिर बन जाता है


सहमति और भक्ति की भावना जगाओ


घर,परिवार और देश में


आदर्श स्थापित करने का प्रयास करो


नूतन लाल साहू


डॉ0 हरि नाथ मिश्र

चौथा अध्याय (श्रीकृष्णचरितबखान)-1


 


सोरठा-पुनि कह मुनि सुकदेव,सुनहु परिच्छित धीर धरि।


          जब लवटे बसुदेव, भवा कपाटहिं बंद सभ।।


सिसू-रुदन सुनतै सभ जागे।


कंसहिं पास गए सभ भागे।।


   देवकि-गरभ सिसू इक जाता।


    कहे कंस तें सभ यहि बाता।।


पाइ खबर अस धावत कंसा।


गे प्रसूति-गृह ऐंठत बिहँसा।।


    लड़खड़ात पगु अरुझे केसा।


    कुपित-बिकल मन रहा नरेसा।।


काल-आगमन अबकी बारा।


सोचत रहा करब संहारा।।


   कंसहिं लखि कह देवकि माता।


    पुत्र-बधुहिं सम ई तव भ्राता।


कन्या-बध अरु स्त्री जाती।


नृप जदि करै न बाति सुहाती।।


    सुनहु भ्रात ई बाति हमारी।


    कहहुँ तमहिं तें सोचि-बिचारी।।


तेजवंत मम बहु सुत मारे।


तुम्हतें बचन रहे हम हारे।।


     अहहुँ लघू भगिनी मैं तोरी।


     बिनती करउँ न छोरउ छोरी।।


पापी रहा कंस बड़ भारी।


सुना न बिनती अत्याचारी।।


   झट-पट तुरतहिं लइकी छीना।


   किया देवकिहिं सुता बिहीना।।


दोहा-निष्ठुर-निर्मम कंस बहु,सुना न देवकि-बात।


       दियो फेंकि कन्या गगन,बरनन कइ नहिं जात।।


                      डॉ0हरि नाथ मिश्र


                        9919र46372


डॉ0 हरि नाथ मिश्र

तृतीय चरण (श्रीरामचरितबखान)-2


 


चित्रकूट जब बहु दिन बीता।


पुनि प्रभु चले लखन अरु सीता।।


    पहुँचे प्रभू अत्रि ऋषि-आश्रम।


    रह अति सुखद तत्र ऋतु आलम।।


जब ऋषि प्रभु आवत मग देखा।


पाए दृग-सुख प्रबल बिसेखा।।


    आगे बढ़ि प्रभु गरे लगावहिं।


    भेंटि प्रभुहिं अतिसय सुख पावहिं।।


राम-लखन-सिय छुइ ऋषि-चरना।


लहहिं असीष जाइ नहिं बरना।।


     ऋषि जुहाय देहिं तिन्ह आसन।


     परसहिं कंद-मूल-फल कानन।।


दोहा-पाइ समादर अत्रि कै, राम-लखन-सिय साथ।


        गदगद चित-मन-तन सहित,नवहिं मुनिहिं निज माथ।।


       राम बड़ाई कीन्ह ऋषि,बहु बिधि अरु बहु भाँति।


       प्रभु उपकारी जनहिं सभ,जाति-भेद नहिं पाँति।।


राम सहाय होंय वहि जन कै।


जे हिय होय भरोसा उन्हकै।।


      जे उर राम-प्रेम नहिं जागा।


      अह असंत ऊ अघी-अभागा।।


बड़े भागि तें मिलै सनेहू।


जग मा कृपा राम केहु-केहू।।


     प्रभु अखिलेस्वर अरु जगदीस्वर।


      प्रभुहिं होंय खलु ईस्वर-ईस्वर।।


आगम-निगम प्रभुहिं सभ जानैं।


भूत-भविष-आजु पहिचानें।।


    जे अस प्रभु मा चित्त लगावै।


     कबहुँ न पीर नरक कै पावै।।


जे प्रभु मा नहिं ध्यान लगावा।


रौ-रौ नरक अभागा पावा।।


दोहा-राम-नाम-सुमिरन मिलै,सदा हृदय कहँ सांति।


        करत-करत प्रभु-भजन तें, मिटै चित्त कै भ्रांति।।


                    डॉ0हरि नाथ मिश्र


                      9919446372


डॉ निर्मला शर्मा

राजाराम 


युगो युगो से विराजे ह्रदय में


 करते सबकी नैया जो पार 


कलयुग में फिर से लौटे हैं 


अवध के भाग्य खुले हैं आज 


शमन किया राक्षसों का डटकर  


 धरती को दिया शांति का उपहार 


मर्यादा पुरुषोत्तम बनकर दिखलाया 


दुनिया को कल्याण का मार्ग 


वन, उपवन, नगरी ,देवालय 


सभी में गूंजे राम का नाम


 दशरथ सुत कौशल्या नंदन 


अवध पधारे सीताराम


 लड़ी लड़ाई लंबी हर युग में 


 किया विश्व में न्याय का संधान


 दीप जलाओ मंगल गाओ 


अवध में आए राजा राम 


तर्क वितर्क की लंका ढह गई 


मिला राम को कानूनी अधिकार 


परम ब्रह्म वो अगम अगोचर


 हर मन में उनका आधार 


प्राणी मात्र की सांसो में बसे हैं 


रघुपति राघव राजा राम 


डॉ निर्मला शर्मा


 दौसा राजस्थान


डॉ निर्मला शर्मा

राजाराम 


युगो युगो से विराजे ह्रदय में


 करते सबकी नैया जो पार 


कलयुग में फिर से लौटे हैं 


अवध के भाग्य खुले हैं आज 


शमन किया राक्षसों का डटकर  


 धरती को दिया शांति का उपहार 


मर्यादा पुरुषोत्तम बनकर दिखलाया 


दुनिया को कल्याण का मार्ग 


वन, उपवन, नगरी ,देवालय 


सभी में गूंजे राम का नाम


 दशरथ सुत कौशल्या नंदन 


अवध पधारे सीताराम


 लड़ी लड़ाई लंबी हर युग में 


 किया विश्व में न्याय का संधान


 दीप जलाओ मंगल गाओ 


अवध में आए राजा राम 


तर्क वितर्क की लंका ढह गई 


मिला राम को कानूनी अधिकार 


परम ब्रह्म वो अगम अगोचर


 हर मन में उनका आधार 


प्राणी मात्र की सांसो में बसे हैं 


रघुपति राघव राजा राम 


 


डॉ निर्मला शर्मा


 दौसा राजस्थान


डॉ0 रामबली मिश्र

 


श्वेत वस्त्र में भले टहलना।


श्वेतपोश अपराध न करना।।


 


श्वेतपोश को दूषित मत कर।


श्वेत वस्त्र को प्रोन्नत करना।।


 


श्वेत वस्त्र पर काला धब्बा।


नहीं पोत कर कभी मचलना।।


 


श्वेत वसन गौरवशाली है।


इस गौरव को कायम रखना।।


 


यह कुलीनता का प्रतीक है।


पहनावे की रक्षा करना।।


 


बुरा कर्म मत करना वंदे।


मर्यादा का पालन करना।।


 


तड़क-भड़क कपड़े के पीछे।


पाप कर्म को कभी न करना।।


 


श्वेतपोश अति सात्विक पावन।


निर्मल मन को स्थापित करना।।


 


धोखा देना नहीं किसी को।


नहीं किसी का शोषण करना।।


 


श्वेतपोश ही ब्रह्म वस्त्र है।


ब्रह्मदेव से डरते रहना।।


 


यह समाज की ब्रहमण संस्कृति।


उच्च भाव को नियमित करना।।


 


है समाज का उच्चासन यह।


नहीं कलंकित इसको करना।।


 


श्वेत वस्त्र धारण कर प्यारे।


शुभ शिव प्रिय कृति रचते रहना।।


 


रचनाकार:डॉ0रामबली मिश्र हरिहरपुरी 


9838453801


डॉ. राम कुमार झा निकुंज

विषयः हिन्दी राष्ट्र धरोहर है


शीर्षकः "मानक है हिन्दी वतन"


 


हिन्दी पखवाड़ा दिवस, चलो मनाऊँ आज।


जनभाषा निज देश में , रक्षणीय मोहताज़।।१।।


 


अभिनंदन स्वागत करूँ,हिन्दी दिवस आगाज़।


इस स्वतंत्र गणतंत्र में , तरसे हिन्द समाज।।२।।


 


सिसक रही निज देश में , निज वजूद सम्मान। 


हिन्द देश हिन्दी वतन , निज रक्षण अपमान।।३।।


 


बाँध वतन जो एकता , दर्पण भारत शान।


जनभाषा तीसरी बड़ी , सहे हिन्द अवमान।।४।। 


 


साजीशें ये कबतलक , भिक्षाटन अस्तित्व।


जनभाषा हिन्दी वतन , माँग रहा है स्वत्व।।५।।


 


निज वाणी मधुरा प्रिया , हिन्दी नित सम्मान। 


भारत की जन अस्मिता , बने एकता शान।।६।।


 


नित यथार्थ सुन्दर सुलभ ,सूत्रधार जन देश।


संस्कृत तनया जोड़ती , हिन्द वतन संदेश।।७।।


 


कण्ठहार जनभाष बन , विविध रीति बन प्रीत।   


आन बान शाने वतन , हिन्दी है उद्गीत।।८।।


 


श्रवण कथन सम लेखनी , काव्यशास्त्र उद्गीत।


मानक है हिन्दी वतन , लोकतंत्र नवनीत।।९।।


 


शब्द अर्थ अधिगम सुलभ,साहित्यिक सत्काम। 


समरसता नवरंग से , हिन्दी है अभिराम।।१०।।


 


बने धरोहर राष्ट्र की , नव विकास आधार।


हिन्दी भाषा शुभ वतन , राष्ट्र भाष अधिकार।।११।।


 


कवि✍️डॉ. राम कुमार झा "निकुंज"


रचनाः मौलिक (स्वरचित )


नवदेहली


सुनीता असीम

ब्याज जब भी लगान से निकला।


 


दम लगा के किसान से निकला।


 


****


 


माल बाजार से हुआ गायब।


 


रख छिपा था दुकान से निकला।


 


****


 


मुंह खुले जब कभी बिना सोचे।


 


तीर लगता कमान से निकला।


 


****


 


बोलती बंद की गई उसकी।


 


लफ्ज़ कड़वा जुबान से निकला।


 


****


 


होश गुम हो गए सभी के तब।


 


पानी ऊपर निशान से निकला।


 


****


 


सुनीता असीम


निशा अतुल्य

चूं चूं करती आई चिड़िया


ढेंरों शिकायत लाई चिड़िया


कहीं नहीं हरियाली दिखती


ठाँव कहाँ पर पाए चिड़िया।


 


चुन्नू थोड़ा पानी रखो


दाना भी तुम पास ही रखो


देखो भीगे पंखों को लेकर 


अब कहाँ पर जाये चिड़िया ।


 


रोज सवेरे तुम्हें उठाती 


मीठे मीठे गीत सुनाती


चीं चीं करती रहती 


सुस्ती सबकी दूर भगाती ।


 


चिड़िया का संरक्षण करना


पेड़ों से है धरा को भरना


पर्यावरण जब रहे सुरक्षित


संतुलन भी तभी है बनता ।


 


स्वरचित


निशा अतुल्य


डॉ0 रामबली मिश्र

माँ शारदे को नमन


 


नमनीया माँ मातृ शारदे।


हे माँ हमको नियमित वर दे।।


 


करें सदा सेवकाई तेरी।


मिले सदा अति प्रीति घनेरी।।


 


रहो सदा अनुकूल विधाता।


हे जग जननी हे सुखदाता।।


 


ज्ञान रत्न दे प्रेम रत्न दे।


भक्ति रत्न दे शुभद रत्न दे।


 


अति निर्मल प्रिय पावन गंगा।


कर दो माँ मन शीतल चंगा।।


 


मोहनिशा को दूर भगा दे।


मन में उत्तम भाव जगा दे।।


 


अंधकार हर नित प्रकाश दे।


ज्ञान ब्रह्ममय शिवाकाश दे।।


 


हर जड़ता को चेतन कर दे।


विद्या वारिधि उर में भर दे ।।


 


एक तुम्हारी हमें आसरा।


देना माँश्री सदा सहारा।।


 


रचनाकार:डॉ0रामबली मिश्र हरिहरपुरी


 डॉ बीके शर्मा

जैसे गई हो लौट के आना


 


 जैसे गई हो लौट के आना


 बिना कहे तुम फिर ना जाना


 आत्म तत्व तुम मेरे उर का


 टूटे ना बंधन वादा निभाना


 जैसे गई हो लौट के आना -1


 


विचलित करती उर को पल पल 


तुम ही धड़कन तुम ही हल चल


है कब का दिल ने तुमको माना 


जैसे गई हो लौट के आना -2


 


मैं नाविक लहरों से लड़ाई 


कभी पथिक बन करता चढ़ाई 


चाहता रहा में लक्ष्य को पाना


जैसे गई हो लौट के आना-3


 


क्यों करती हो हेरा फेरी 


तुम ही गीत गजल हो मेरी


चाहती हो क्यों दिल को दुखाना 


जैसे गई हो लौट के आना-4


 


गगन से ज्यादा उर था मेरा 


करती थी तुम जिस में बसेरा 


तुम रुठे तो रुठे जमाना 


जैसे गई हो लौट के आना-5


 


अब आओ इंतजार तुम्हारा


 तुम जीत गई मैं तुम से हारा 


अब न करना कोई बहाना 


जैसे गई हो लौट के आना-6


 


 डॉ बीके शर्मा


 उच्चैन भरतपुर राजस्थान


 


डॉ. हरि नाथ मिश्र

रिम-झिम बरसात


 रिम-झिम हो बरसात,


नहीं पिया यदि साथ-कहो,क्या रह पाओगे?


सावन की हो रात,


नहीं पिया यदि साथ-कहो,क्या रह पाओगे?


    मेघ-गरजना से दिल दहले,


     बिजली आँख मिचौली खेले।


      लिए विरह-आघात-कहो, क्या रह पाओगे?


धरती ओढ़े धानी चुनरिया,


बलखाती-इठलाती गुजरिया।


वन-उपवन भरे पात-कहो, क्या रह पाओगे?


      सन-सन बहे पवन पुरुवाई,


       कारी बदरिया ले अँगड़ाई।


       सिहर उठे तन-गात-कहो, क्या रह पाओगे?


बस्ती-कुनबा, गाँव-गलिन में,


बाग़-बग़ीचा, खेत-नदिन में।


क़ुदरत की सौग़ात-कहो, क्या रह पाओगे?


     अनुपम प्रकृति-प्रेम-रस बरसे,


      निरखि-निरखि जेहि हिय-चित हर्षे।


      विह्वल मन न आघात-कहो, क्या रह पाओगे?


 


         ©डॉ. हरि नाथ मिश्र                                         9919446372


डॉ0 रामबली मिश्र

श्वेतपोश अपराध न करना


 


श्वेत वस्त्र में भले टहलना।


श्वेतपोश अपराध न करना।।


 


श्वेतपोश को दूषित मत कर।


श्वेत वस्त्र को प्रोन्नत करना।।


 


श्वेत वस्त्र पर काला धब्बा।


नहीं पोत कर कभी मचलना।।


 


श्वेत वसन गौरवशाली है।


इस गौरव को कायम रखना।।


 


यह कुलीनता का प्रतीक है।


पहनावे की रक्षा करना।।


 


बुरा कर्म मत करना वंदे।


मर्यादा का पालन करना।।


 


तड़क-भड़क कपड़े के पीछे।


पाप कर्म को कभी न करना।।


 


श्वेतपोश अति सात्विक पावन।


निर्मल मन को स्थापित करना।।


 


धोखा देना नहीं किसी को।


नहीं किसी का शोषण करना।।


 


श्वेतपोश ही ब्रह्म वस्त्र है।


ब्रह्मदेव से डरते रहना।।


 


यह समाज की ब्रहमण संस्कृति।


उच्च भाव को नियमित करना।।


 


है समाज का उच्चासन यह।


नहीं कलंकित इसको करना।।


 


श्वेत वस्त्र धारण कर प्यारे।


शुभ शिव प्रिय कृति रचते रहना।।


 


:डॉ0रामबली मिश्र हरिहरपुरी 


9838453801


कालिका प्रसाद सेमवाल

मां सरस्वती


**********


हे मां सरस्वती,


तू प्रज्ञामयी मां


चित्त में शुचिता भरो,


कर्म में सत्कर्म दो


बुद्धि में विवेक दो


व्यवहार में नम्रता दो।


 


हे मां सरस्वती


हम तिमिर से घिर रहे,


तुम हमें प्रकाश दो


भाव में अभिव्यक्ति दो


मां तुम विकास दो हमें।


 


हे मां सरस्वती


विनम्रता का दान दो


विचार में पवित्रता दो


व्यवहार में माधुर्य दो


मां हमें स्वाभिमान का दान दो।


 


हे मां सरस्वती


लेखनी में धार दो


चित्त में शुचिता भरो,


योग्य पुत्र बन सकें


ऐसा हमको वरदान दो।।


*****************


कालिका प्रसाद सेमवाल


मानस सदन अपर बाजार


रुद्रप्रयाग उत्तराखंड


सुनील कुमार गुप्ता

     जीवन में


इतनी न होती चाहत मन में,


जो पूरी होती न जीवन में।


भटकन ही भटकन होती यहाँ,


शांति न होती कभी जीवन में।।


त्यागमय जीवन भी फिर यहाँ,


दे न पाता कोई सुख मन में।


स्वार्थ संग डूबा साथी यहाँ,


दे न पाता वो अपनत्व जग में।।


संबंधों की गरिमा संग जो,


चलते साथी संग जीवन में।


चाहत कोई रहती न साथी,


अधूरी होती जो जीवन में।।


 


सुनील कुमार गुप्ता


राजेंद्र रायपुरी

ज्ञाता भूत-भविष्य के 


 


ज्ञाता भूत-भविष्य के, 


                दिखें न अबअखबार।


करने बाधा दूर जो,


                 रहते थे तैयार। 


रहते थे तैयार,


                हमेशा जैसे घोड़ा।


 देकर झाॅ॑सा जेब,


               जिन्होंने खूब निचोड़ा।


कोरोना की मार,


              पड़ी उनको भी भाई।


निज़ भविष्य तो बाॅ॑च, 


             कहे अब रोज लुगाई।


 


             ।। राजेंद्र रायपुरी।।


नूतन लाल साहू

माटी की महिमा


माटी का कोई भेद न जाने


माटी है अनमोल


माटी से है, बाग बगीचा


माटी से नदिया तरिया


धूप छांव,माटी की माया


माटी है बेजोड़,जगत में


माटी का कोई भेद न जाने


माटी है अनमोल


माटी में ही जल है


माटी में ही अन्न उपजत हे


माटी में ही हीरा मोती जवाहरात


माटी में ही जीवन मंगल है


माटी का कोई भेद न जाने


माटी है अनमोल


माटी में ही, बारी अउ बखरी


माटी में ही खेत खलिहान


माटी में ही संसार बसा है


मानव जीवन में भी,माटी का अंश है


माटी का कोई भेद न जाने


माटी है अनमोल


माटी में ही, किसम किसम के फूल फूले है


माटी की महिमा,न्यारी है


माटी में ही भालू अउ कोलिहा


जंगल में मंगल होत है


माटी का कोई भेद न जाने


माटी है अनमोल


ये माटी न तेरी है,ये माटी न मेरी है


माटी के नाम से ही,आपस में लड़ जाते हैं


माटी में ही मंदिर मस्जिद


माटी से ही,भगवान का मूर्ति बना है


माटी का कोई भेद न जाने


माटी है अनमोल


नूतन लाल साहू


डॉ निर्मला शर्मा

राजाराम 


युगो युगो से विराजे ह्रदय में


 करते सबकी नैया जो पार 


कलयुग में फिर से लौटे हैं 


अवध के भाग्य खुले हैं आज 


शमन किया राक्षसों का डटकर  


 धरती को दिया शांति का उपहार 


मर्यादा पुरुषोत्तम बनकर दिखलाया 


दुनिया को कल्याण का मार्ग 


वन, उपवन, नगरी ,देवालय 


सभी में गूंजे राम का नाम


 दशरथ सुत कौशल्या नंदन 


अवध पधारे सीताराम


 लड़ी लड़ाई लंबी हर युग में 


 किया विश्व में न्याय का संधान


 दीप जलाओ मंगल गाओ 


अवध में आए राजा राम 


तर्क वितर्क की लंका ढह गई 


मिला राम को कानूनी अधिकार 


परम ब्रह्म वो अगम अगोचर


 हर मन में उनका आधार 


प्राणी मात्र की सांसो में बसे हैं 


रघुपति राघव राजा राम 


डॉ निर्मला शर्मा


 दौसा राजस्थान


एस के कपूर श्री हंस

 शीर्षक - अहम अहंकार


 


मुक्तक. 1. 


सच से दूर. हर बात में


नई सजावट आ गई है।


रिश्तों में कुछ. नकली सी


अब बनावट आ गई है।।


मन भेद मति भेद आज


बस गये हैं भीतर तक।


कैसे करें यकीं कि यकीन


में भी मिलावट आ गई है।।


 *गरूर अभिमान मिटा देता है*


*तेरे निशां।*


*मुक्तक. 2. ।*


तुम्हारा चेहरा बनता कभी तेरी


पहचान नहीं है।


अभिमान से मिलता किसी को


कभी सम्मान नहीं है।।


लोग याद रखते हैं तुम्हारे दिल


व्यवहार को ही बस।


न जाने कितने सिकंदर दफन


कि नामो निशान नहीं है।।


 *न जाने कौन सी राह चल रहे।*


*मुक्तक. 3. ।*


जाने हम कहाँ से कहाँ 


अब आ गये हैं।


ईर्ष्या की दौलत को हम


आज पा गये हैं।।


सोने. के निवालों से अब


अरमान हो गए।


आधुनिकता में भावनायों


को ही खा गए हैं।।


 


एस के कपूर श्री हंस


बरेली।


मो 9897071046


            8218685464


डॉ0 हरि नाथ मिश्र

चौथा अध्याय (श्रीकृष्णचरितबखान)-1


 


सोरठा-पुनि कह मुनि सुकदेव,सुनहु परिच्छित धीर धरि।


          जब लवटे बसुदेव, भवा कपाटहिं बंद सभ।।


सिसू-रुदन सुनतै सभ जागे।


कंसहिं पास गए सभ भागे।।


   देवकि-गरभ सिसू इक जाता।


    कहे कंस तें सभ यहि बाता।।


पाइ खबर अस धावत कंसा।


गे प्रसूति-गृह ऐंठत बिहँसा।।


    लड़खड़ात पगु अरुझे केसा।


    कुपित-बिकल मन रहा नरेसा।।


काल-आगमन अबकी बारा।


सोचत रहा करब संहारा।।


   कंसहिं लखि कह देवकि माता।


    पुत्र-बधुहिं सम ई तव भ्राता।


कन्या-बध अरु स्त्री जाती।


नृप जदि करै न बाति सुहाती।।


    सुनहु भ्रात ई बाति हमारी।


    कहहुँ तमहिं तें सोचि-बिचारी।।


तेजवंत मम बहु सुत मारे।


तुम्हतें बचन रहे हम हारे।।


     अहहुँ लघू भगिनी मैं तोरी।


     बिनती करउँ न छोरउ छोरी।।


पापी रहा कंस बड़ भारी।


सुना न बिनती अत्याचारी।।


   झट-पट तुरतहिं लइकी छीना।


   किया देवकिहिं सुता बिहीना।।


दोहा-निष्ठुर-निर्मम कंस बहु,सुना न देवकि-बात।


       दियो फेंकि कन्या गगन,बरनन कइ नहिं जात।।


                      डॉ0 हरि नाथ मिश्र


                        9919र46372


डॉ0 हरि नाथ मिश्र

तृतीय चरण (श्रीरामचरितबखान)-1


 


देवाधिदेवम् गिरिजापतिम,कण्ठ गरल धारकम।


भालचंद्र अलंकृतम, देवसरिताम शिरसि वाहकम।।


कर्पूर गौर गातम, उर व्याल हार शोभितम।


नमाम्यहम महेश्वरम, रामप्रियम श्रीशंकरम।।


 


नमाम्यहम रघुनंदनम,इक्ष्वाक्कुलस्य भूषणम।


पीत वस्त्र धारकम,तापस जटा सुशोभितम।।


कटौ तूणीर वाहकम,पाणौ धनुष्च सायकम।


श्यामल शरीर शोभितम,पंकज विशाल लोचनम।


सानुजेन पत्नि-पथिगतम,श्री रामचंद्र सुंदरम।


नमाम्यहम-नमाम्यहम,नमाम्यहम-नमाम्यहम।।


जाको नेह नहीं प्रभु-चरना।


ताको मिलै कहीं नहिं सरना।।


    एकबेरि रघुबर बन माहीं।


    भूषन कुसुम सीय पहिनाहीं।।


बैठी फटिक-सिला सिय माता।


सुंदर छबि रह सुंदर गाता।।


    सुत इंद्रइ जयंत लखि सीतहिं।


    प्रभु-बल परखन आवा तुरतहिं।।


काग भेष धरि आय जयंता।


चोंच मारि सिय उड़ा तुरंता।।


    सीय-रुधिर रघुबर जब जाने।


    धरि धनु सींक बान संधाने।।


जदपि राम सभ जन हितकारी।


पर प्रभु करहिं दलन अपकारी।।


     ब्रह्म-बान प्रभु तेहिं पे झोंका।


     पावे सठ नहिं कतहूँ मोका।।


भागै बिकल होय भयभीता।


तिनहुँ लोक नहिं पावै मीता।।


    कोउ न हो सहाय प्रभु-द्रोही।


    जग नहिं सरन राम-बिद्रोही।।


देखि बिकल तब नारद कहहीं।


तव सहाय सठ कोउ नहिं करहीं।।


    तुरत जाहु तुम्ह प्रभु के पाहीं।


    सरन मिलै बस रामहिं छाहीं।।


तुरतयि जाइ गहेसि प्रभु-चरना।


रच्छ माम् कहि माँगा सरना।।


    जग जानै प्रभु-कृपा-सुभावा।


    कबहुँ न प्रभु मा कृपा-अभावा।।


दोहा-कृपा निधानइ प्रभु-कृपा,बहुत मिलै नहिं थोड़।


        एक नयन करि जयंतहिं,दियो प्रभू तेहि छोड़।।


         पाप जयंतहिं जदपि बड़,छिमा करन नहिं जोग।


         पर तिसु आरत बानि सुनि, दीन्ह नयन इक भोग।।


                     डॉ0 हरि नाथ मिश्र


                      9919446372


डॉ वीके शर्मा

तुम तो हो प्रिय दुश्मन मेरे 


तुम ही बसते तन मन मेरे 


तृष्णा बनकर क्यों हो जलाते 


क्यों तपते और हमें हो तपाते 


कैसे हो तुम साजन मेरे


तुम तो हो प्रिय दुश्मन मेरे ||-1


 


देख रहे हो यूं नजरों से


लगते क्या हम बेकद्रों से


हम तो भक्त परायण तेरे


तुम तो हो प्रिय दुश्मन मेरे ||-2


 


पाया है जो दिया है तुमने 


किया ग्रहण क्या त्यागा हमने 


यह तो है सब साधन तेरे


तुम तो हो प्रिय दुश्मन मेरे ||-3


 


तुम से वचन है तुम से लगन है 


तुमसे तन है तुम से ही मन है 


तुम ही सर्व सनातन मेरे 


तुम तो हो प्रिय दुश्मन मेरे ||-4


 


डॉ वीके शर्मा 


उच्चैन भरतपुर राजस्थान


9828863402


डॉ0 निर्मला शर्मा

गुरु शिष्य का भाग्य विधाता


गुरु शिष्य का भाग्य विधाता


 जीवन के गुर वही सिखलाता


 अक्षर वर्ण का ज्ञान हो चाहे जीवन का


 हर सबक सिखलाता है


क्या अच्छा है क्या चुनना है 


अनुभव शिष्य को वही करवाता


पथरीली राहों पर चलना 


साध कदम कैसे है निकलना


कदमों की चापों को समझना 


दिशा निर्देश वो ही करवाता


गुरु आशीष मिले जब शिष्य को


वह हर संकट से तर जाता


गढ़ता सुघड़ व्यक्तित्व बुद्धि से 


शिष्य की नैया पार कराता


गुरु शिष्य के जीवन में आया 


बनकर उसका भाग्यविधाता


सर्वांगीण विकास करे वह 


स्वार्थ लोभ से वह कतराता


शिष्य में देखे छवि वह अपनी 


उसे राष्ट्र निर्माता बनाता


हो चाणक्य अथवा द्रोणाचार्य


 गुरु वशिष्ठ या परशुराम


आदि शिव जगत गुरु ऐसे 


जिनकी कृपा से मंगल आता


गुरु है शिष्य का भाग्य विधाता।


 


डॉ0 निर्मला शर्मा


दौसा राजस्थान


डॉ0 रामबली मिश्र

श्रद्धेया को नित्य नमन कर


 


आदि शक्ति का सदा भजन कर।


श्रद्धेया को नित्य नमन कर।।


 


आदि शक्ति माँ सहज शारदा।


ज्ञान शक्ति को सदा ग्रहण कर।।


 


माँ सरस्वती दिव्य अमृता।


परम शान्त धवल अति सुन्दर।।


 


महा विनम्र सरस रस धारा।


सकल रसमयी सुधा समन्दर।।


 


धैर्यधारिणी विज्ञ सुविद्या।


सदा व्योममय धर्मधुरंधर।।


 


कर्मयोगिनी प्रिय सत्कर्मी।


प्रेमवाहिनी प्रीति निरंतर।।


 


प्रेम-भक्ति अरु ज्ञान त्रिवेणी।


महा प्रयागराज नित प्रियवर।।


 


क्षमा करो माँ दया दान दो।


जागे सबमें भाव परस्पर।।


 


:डॉ0रामबली मिश्र हरिहरपुरी 


9838453801


Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...