डॉ शिव शरण श्रीवास्तव अमल

आओ सब मिलजुल एकता के गीत गाएं,


सुख,शांति,शुचिता की सरिता बहाए हम ।


ममता की ज्योति जला, प्यार दिलो में उगाए,


फलती समाज की दरार को मिटाए हम ।


प्रगति की गति कहीं धीमी नही पड़ जाए,


सोए देश प्रेमियों की चेतना जगाए हम ।


हिदू,हिंदी,हिंदुस्तान पहचान अपनी है,


सारे जग में हिंदी का ही,अलख जगाये हम ।।


 


डॉ शिव शरण श्रीवास्तव "अमल,"


बिलासपुर CG


9424192318


दीपक तिवारी 'दिव्य' बदायूं

       


 


जंग 


 


सीमा पे खड़े राणबांकुरे का मन बोला 


इस जंग का समाधान होना चाहिए


नित नए धोखे स्वांग करते हैं आततायी


पापियों के पाप का निदान होना चाहिएं


शत्रु का तो हौंसला बढाता है क्षमादान


नहीं शांति संधि के वयान होने चाहिए


अब मेरे देश की तरफ डाले दृष्टि दुष्ट


काम उस देश का तमाम होना चाहिए


 


 


मातृभूमि की तरफ जो उठेगा आज हाथ 


उस पापी हाथ को साहस दिखाइए


उस पार सीमा के वो फेंक देंगे काट काट 


दुश्मन को उसकी औकात तो बताइए


हम जान लेके हाथ चल रहे साथ साथ


आप एक छोटा सा कदम तो बढ़ाइए


सीमा पे शोर्य का हम लिखेंगे नया पाठ


आप एक देश में अलख तो जगाइए


 


रचनाकार :


पिता का नाम :श्री वेदप्रकाश तिवारी


जन्मतिथि : 05/07/1986


पता :मो.कानूनगोयान कुरावली 


       जिला मैनपुरी


संप्रति: सहायक अध्यापक ,बेसिक शिक्षा परिषद


           बदायूं


 


डॉ0 रामबली मिश्र

रावण


अहंकार को रावण जानो।


इसका वध करने को ठानो।।


 


सबके मन में छिपा हुआ है।


प्रभुता पा कर तपा हुआ है।।


 


चाल-ढाल सब दनुज समाना।


करता रहता सब मनमाना।।


 


पूजनीय बनने की चाहत।


में मिलती है मन को राहत।।


 


ब्रह्मजनित अतिशय बलवाना।


खुद को कहता है भगवाना।।


 


अहंकारवश शीश कटाया।


सीता हरकर लंक गँवाया।।


 


अहंकार में सर्वनाश है।


यहाँ नहीं होता विकास है।।


 


यदि चाहत अपना कल्याणा।


अहंकार तज भज भगवाना।।


 


अहंकार अति दु:खद अपावन।


इसे समझना मत मनभावन।।


 


यही नष्ट करता जीवन को।


यह उजाड़ता खिले चमन को।।


 


पाप क्षेत्र इसको ही जानो।


इस पर सदा खड्ग को तानो।।


 


नीच अनैतिक को पहचानो।


इसको अपना दुश्मन जानो।।


 


इसको समझो गंदा नाला।


यह पीता है सड़ियल प्याला।।


 


इससे जो नफरत करता है।


वही राम संग रहता है।।


 


जो इसकी सेवा करता है।


वही पतित दानव बनता है।।


 


सदा राम की सेवा करना।


रामामृत रस पीते रहना।।


 


डॉ0 रामबली मिश्र हरिहरपुरी 


9838453801


निशुल्क प्रकाशन काव्य रंगोली

*काव्यरंगोली परिवार से जुड़े सभी पाठक दर्शक के सदस्य एवम पदाधिकारी भी ध्यान दे 15 सितंबर तक अपनी सामग्री दशहरा दीवाली पँचपर्व अक्टूबर अंक हेतु भेज दे उसके बाद प्राप्त सामग्री पर विचार नही किया जायेगा।*


*💐न दें*


 *काव्य रंगोली हिंदी साहित्य पत्रिका रजि0 RNI एवम ISSN युक्त* दशहरा दीपावली पंच पर्व अंक अक्टूबर 2020 में प्रकाशन हेतु रचनाएं आमंत्रित हैं गीत, लोकगीत ,कथा, लघुकथा, संस्मरण शोधपत्र, चुटकुले रेसिपी आदि पर सामग्री शीघ्रातिशीघ्र भेजे।


*सक्षम हो और साहित्यिक सरोकारों में सहयोग करना चाहते हो तो सहयोग करे प्रकाशन प्रेषण निःशुल्क है रजिस्ट्री कोरियर का खर्च देकर पत्रिका कोई भी व्यक्ति मंगवा सकता है जनरल डाक से पाठकों को निःशुल्क भेजी जाती है।*


 


*लेखिकीय प्रति हेतु रुपये 80 डाकव्यय देना अनिवार्य होगा। अप्रेल अंक आप सभी को भेजा जा रहा है। समस्त सहयोगियों को साथ मे सैनीटाइजर युक्त पेन भी विशेष उपहार💐*


आशुकवि नीरज अवस्थी


मो0 9919256950


डॉ0 हरि नाथ मिश्र

बहुत ज़िंदगी जी लिए,बहुत किए व्यापार।


परम धाम जाना हमें,होना है तैयार।।


 


वक्ष तान, तन ऐंठ कर,जिस पर किए गुमान।


दिवस एक मिट्टी मिले, यही सत्य है जान।।


तिनका-तिनका जोड़कर,हो जो गृह-निर्माण।


धोखा देता अंत वह,दे न प्राण को त्राण ।।


इस यथार्थ का गौर से,सब जन करें विचार।


परम धाम जाना हमें, होना है तैयार ।।


 


जीओ, जीने दो सदा,है यह उचित विधान।


इसी सूत्र का कर अमल,होते लोग महान।।


परहित से बढ़कर नहीं,दूजा मानव-धर्म।


पर पीड़ा निज मानना,होता अति शुचि कर्म।।


जीने का इस जगत में,सबका है अधिकार।


परम धाम जाना हमें,होना है तैयार ।।


 


बड़े भाग्य यह तन मिला,वह भी मानव- देह।


निश्चित यह है प्रभु-कृपा,बिना किसी संदेह।।


इस तन से शुभ कर्म हो,ऐसा रहे प्रयास।


यदि ऐसा होता रहे,मिले स्वर्ग-आवास।।


शुद्ध सोच,शुभ कर्म हैं,ठोस जीवनाधार।


परम धाम जाना हमें,होना है तैयार।।


 


मद-घमंड, छल-छद्म से,जो जन रहते दूर।


उन्हें मिले सम्मान जग,वे कहलाते शूर।।


मधुर बोल,उज्ज्वल चरित,यदि रह सरल स्वभाव।


निश्चित जग देता उसे,कभी न प्रेमाभाव ।।


'मैं'को तजकर मीत प्रिय,अब तो कर ले प्यार।


परम धाम जाना हमें, होना है तैयार ।।


           © डॉ0 हरि नाथ मिश्र


               9919446372


डॉ बीके शर्मा

कलम रोती है


 


क्यों धागों में तू आंसुओं के मोती पिरोती है


क्यों कलम हाथों में मेरे आ करके रोती है 


 


क्यों विरह बन के शब्द गिरता है कागज पर


क्यों यह कलम कागज की छाती भिगोती है 


क्यों कलम हाथों में मेरे ........


 


क्यों गोता जन बनकर मापती हृदय की गहराई 


क्यों करती उर का मंथन ना इस में तम है ना ज्योति है


क्यों कलम हाथों में मेरे .........


 


क्यों गिरते हैं जो हृदय से उठकर आंखों से अक्सर 


क्यों बीज तू ऐसे इस वीरान में बोती है 


क्यों कलम हाथों में मेरे..........


 


क्यों छोड़ती नहीं जर्जर हृदय का साथ कभी 


क्यों उर के घावों पर शब्दों का मरहम संजोती है 


क्यों कलम हाथों में मेरे.........


 


क्यों छेड़ती मुझको विरह पीड़ा और जलन में 


क्यों मगन होकर मेरी लगन में मुस्कुरा कर रो देती है 


क्यों कलम हाथों में मेरे.........


 


 


डॉ बीके शर्मा


उच्चैन भरतपुर राजस्थान


9828863402


एस के कपूर श्री हंस

हँसी ठहाके जैसे खुशी के 


तराने आज गुम हैं।


आने जाने मिलने मिलाने के


बहाने आज गुम हैं।।


दूर दूर से मिलना अभी तो


पास भी आना नहीं।


हमारे अपनों को तो छोड़िये


अनजाने आज गुम हैं।।


 


उदासी आज चेहरों पर कि


सड़कें भी सुनसान हैं।


घूमने फिरने के जैसे लगता


दब गए अरमान हैं।।


शादी ब्याह खाने पीने की बात


लगती आज पुरानी जैसे।


मास्क लगा कर ही घूम रहे


आज सारे इंसान हैं।।


 


पर याद रहे कॅरोना से जंग जारी


कॅरोना को हराना है।


वैक्सीन बनानी और फिर टीका


सबको ही लगाना है।।


हर महफ़िल को रोशन करना है


वैसे ही गुलज़ार हमें।


हर त्यौहार पर उत्साह से फिर


दीपक हमें जलाना है।।


 


बस जरूरत है अभी कुछ धैर्य


और जिम्मेदारी की।


लापरवाही नहीं बस सावधानी


से हर सवारी की।।


अभी दूर से नमस्कार और जरूरी


है अभी सामाजिक दूरी।


पर जान लो मिल कर करनी अर्थी


विसर्जित इस महामारी की।।


 


एस के कपूर श्री हंस


बरेली।


विनय साग़र जायसवाल

इस तरह हर इक ख़ुशी है अब मेरे दिल के करीब


जैसे इक मुफ़लिस झिझक जाता है महफ़िल के करीब


 


ज़िन्दगी की उलझनों में घिर गया मेरा वजूद


कोई तो मुश्किल कुशा मिल जाये मुश्किल के करीब


 


इश्क़ का इन्आम है या उनकी नज़रों का करम


इक ख़लिश महसूस होती है मुझे दिल के करीब


 


क्या बिगाड़ेंगी मेरा मोजें तेरे होते हुए


ग़म नहीं तूफान का जब तू है साहिल के करीब


 


कोई भी वादा वफ़ा यूँ वक़्त पर होता नहीं


वक़्त की भी अहमियत क्या मुझसे ग़ाफ़िल के करीब


 


मैं तो आदी हूँ हरिक ग़म से मेरी पहचान है


फिर कोई मुश्किल रहेगी कैसे मुश्किल के करीब


 


किस कदर शर्मिंदा है इन्सान से 


इंसानियत 


कोई रुकता ही नहीं है आज बिस्मिल के करीब 


 


वक़्त के गेसू वो *साग़र* किस तरह सुलझायेगा 


जो मुसाफिर सो गया हो थक के मंज़िल के करीब 


 


🖋️विनय साग़र जायसवाल


डॉ0 हरि नाथ मिश्र

हिंदी भाषा का माहात्म्य


हिंदी-भाषा के बिना,कभी न हो कल्यान।


आवो मिल कर सब करें,हिंदी का सम्मान।।


      हिंदी-भाषा राष्ट्र की,आन-बान औ शान।


      हिंदी में अभिव्यक्ति से,मिलती है पहचान।।


अपनी बोली बोल कर,तन-मन प्रमुदित होय।


मीरा-तुलसी-सूर ने,दिया बीज है बोय ।।


      करें प्रतिज्ञा आज हम,भारत-भाषा हेतु।


       करें पार हम ज्ञान-सर,चढ़ निज भाषा-सेतु।।


हो विकसित समुचित यहाँ, हिंदी-भाषा-ज्ञान।


होवे लेखन-कथन में,हिंदी का गुण-गान ।।


        चाहे हो इंग्लैंड भी,वा अमरीका देश।


         हिंदी का डंका बजे,चहुँ-दिशि,देश-विदेश।।


भारतेन्दु कविश्रेष्ठ ने,दिया चेतना खोल।


हमें कराया स्मरण,निज भाषा अनमोल।।


        उनके प्रति इस देश के,हैं कृतज्ञ सब लोग।


         निज भाषा का दे दिया,सुंदर-अनुपम भोग।।


हिंदी भाषा का हमें,करना है उत्थान।


इससे बढ़कर है नहीं,कोई कर्म महान।।


                  © डॉ0 हरि नाथ मिश्र


                      9919446372


सुनीता असीम

हसीना सिर्फ तुलना चाहती है।


क़सीदे-हुस्न सुनना चाहती है।


***


नहीं देखे वो औरों की तरफ को।


वो आशिक पे ही मरना चाहती है।


***


 नहीं मुंह खोलती करती इशारे।


न जाने क्या वो कहना चाहती है।


***


जो आंखें चार आंखों से हुईं फिर।


वो दिल में भी तो रहना चाहती है।


***


हुई है आशिकों की सिर्फ शामत।


जिसे चाहे वो पाना चाहती है।


***


सुनीता असीम


निशा अतुल्य

जब वाक्य में एक ही शब्द बार बार आता है उसे द्विरिक्ति कहतें हैं 


 


जैसे धीरे-धीरे, होल-होल, लाल-लाल,काले-काले इत्यादि


 


*नारी*


 


नारी धीरे- धीरे चले ,


काले-काले नैन तके ।


होंठ लाल-लाल सजे,


नैन भरे-भरे दिखे ।


 


जब पाँव-पाँव चले 


चल-चल थक रहे ।


साँस तेज-तेज चले


धक-धक दिल करे।


 


हरी-हरी दुब दिखे


ओस नन्ही-नन्ही खिले।


सुख नैन-नैन मिलें ,


धीरे-धीरे हवा चले।


 


गुन-गुन मन करे


धुन सुन-सुन चले ।


तक-तक नैन थके


पल-पल श्याम तके ।


 


निशा अतुल्य


सुनील कुमार गुप्ता 

किसे पता था


"किसे पता था जीवन में,


साथी ऐसा दिन भी-


देखने को आयेगा।


अपने-अपने होगे,


फिर भी-


अपनत्व को तरस जायेगा।


अपने ही घर में साथी,


कैद हो कर -


जीवन बितायेगा।


घर से बाहर जाते हुए भी,


मन पल पल-


डर से घबरायेगा।


सुरक्षित रह कर भी तो,


कोरोना का बढ़ता प्रकोप-


हर किसी को डरायेगा।


अशांति ही अशांति छाई,


इस जीवन में-


कब-तक मन को भरमायेगा?


किसे पता था जीवन में,


 


 साथी ऐसा दिन भी-


देखने को आयेगा।।"


 


          सुनील कुमार गुप्ता 


डॉ0 हरि नाथ मिश्र

तृतीय चरण (श्रीरामचरितबखान)-5


 


पुनः चले आगे प्रभु रामा।


संग सीय, लछिमन बलधामा।।


     ऋषि-मुनि बृंद राम सँग चलहीं।


      प्रभु-संसर्ग परम सुख पवहीं।।


नर-कंकाल-ढेर मग देखा।


प्रभु-हिय खिन्न-बिषाद बिसेखा।।


     भरि जल दृगन मुनिन्ह तें पूछहिं।


      कारन कवन बता बिनु सोचहिं।।


मुनि तब कहे असुर अस करहीं।


जगि करि नासु मुनिन्ह ते मरहीं।।


     सभ कंकाल मुनिन्ह कै हउवै।


      करम निंद्य असुरन्ह कै भउवै।।


तब प्रभु हस्त उठा प्रन करहीं।


निसिचर-नासु अवसि अब भवहीं।।


     सिष्य अगस्ति राम मग मिलही।


     जाकर नाम सुतीछन रहही।।


सिष्य सुतीछन रह बड़ भागी।


राम-दरस पायो बिनु माँगी।।


     बिनु जगि-तप अरु भगति-बिरागा।


     ग्यान-ध्यान-प्रभु-पद-अनुरागा।।


बिनु ब्रत-त्याग-धरम अरु नेमा।


नहिं कोउ पाइ सकत प्रभु-प्रेमा।।


    अस सोचत मग नाचत-गावत।


     दिकभ्रम होइ चलत मुनि धावत।।


अस विह्वल गति जानि मुनी कै।


लइ तरु-ओट लखहिं प्रभु वहि कै।।


     औचक जनु प्रभु धरि हिय ध्याना।


     भे अचेत जनु निकसा प्राना ।।


राम जानि तेहिं बहु झकझोरा।


जागै नहिं मुनि परम कठोरा।।


     प्रेम बिबस प्रभु तिसु हिय प्रगटे।


      रूप चतुर्भुज धरि तिन्ह लिपटे।।


होइ अचंभित मुनि जब जागे।


राम-लखन-सिय देखहिं आगे।।


    परम भागि प्रभु दरसन दीन्हा।


    मों सम दीन भगत प्रभु चीन्हा।।


पुनि मुनि प्रभु-गुन बहुत बखाना।


बिमल भगति बर प्रभु तें पाना।।


दोहा-लेइ लखन-सिय-राम कहँ,आश्रम गए सुतीक्ष्ण।


        रहहिं जहाँ गुरु कुम्भजइ, ब्रह्म-सक्ति-बल तीक्ष्ण।।


        राम कहे मुनि- दरस को,गए बहुत दिन बीत।


        दरस-लाभु मैं पाइ के,मेटहुँ टीस अतीत ।।


        जा सुतीक्ष्ण मुनि अगस्त्य पहँ, कहहि बिनू बिश्राम।


        मुनिवर तव दरसन-ललक,धरि हिय आयो राम।।


                        डॉ0 हरि नाथ मिश्र


                          9919446372


डॉ0 हरि नाथ मिश्र

चौथा अध्याय (श्रीकृष्णचरितबखान)-4


 


गया कंस तुरतै निज गेहा।


मन प्रसन्न अरु पुलकित देहा।।


    निसा-बिगत बुलाइ निज सचिवहिं।


   तिनहिं बताया माया-कथनहिं।।


मंत्री तासु न नीतिहिं निपुना।


असुर-सुभाउ, बोध तिन्ह किछु ना।।


    रखहिं सुरन्ह सँग रिपु कै भावा।


    अस मिलि सभ कंसहिं समुझावा।।


भोजराज! तव आयसु मिलतइ।


लघु-बड़ गाँव-नगर महँ तुरतइ।।


     हम सभ जाइ अहीरन्ह बस्ती।


     जे सिसु लिए जनम निज नियती।।


पकरि क तिनहिं बधहुँ तहँ जाई।


अस करनी महँ नाहिं बुराई।।


     नहिं करि सकहिं लराई देवा।


     समर-भीरु ते का करि लेवा।।


तव धनु कै सुनतै टंकारा।


भागहिं सभें बिनू ललकारा।।


    लखतै तव सायक-संधाना।


    इत-उत भागहिं देवहिं नाना।।


केचन तजहिं भूइँ निज सस्त्रा।


केचन खोलि चोटि-कछ-बस्त्रा।।


    आवहिं तुम्हरे सरनहिं नाथा।


     कर जोरे नवाय निज माथा।।


कहहिं नाथ भयभीतहिं हम सब।


रच्छा करहु नाथ तुमहीं अब।।


     मारउ तू नहिं तिनहीं नाथा।


     सस्त्र-बिहीन रथहिं नहिं साथा।।


दोहा-जुधि तजि जे भागै तुरत,मारहु तिन्ह नहिं नाथ।


          तुमहिं पुरोधा पुरुष हौ,कहा सचिव नइ माथ।।


                      डॉ0 हरि नाथ मिश्र


                       9919446372


 सुनील कुमार गुप्ता

अपनो के बीच


"मन के अंधेरो में साथी,


जला दें आशा के दीप।


कर दे यहाँ उज़ाला जग में,


पग-पग पर जला कर दीप।।


महका जीवन बगिया साथी,


संग स्नेंह जल से सींच।


त्यागमय जीवन संग साथी,


पा खुशी अपनो के बीच।।


अधर्म न हो जीवन में साथी,


कर्मो को सत्य संग सींच।


सद् कर्मो का फल मिले ऐसे,


खिले कमल कीचड़ के बीच।।"


 सुनील कुमार गुप्ता


नूतन लाल साहू

विज्ञान का कमाल


अखबार की कवर पर


उनका छपा था,फोटो


विज्ञान की खबर है


उसमे अजीब क्षमता है


बच्चे हुये है,बारह


पर चेहरे पर शिकन नहीं है


नक्शे कदम बता रहा है


अगला और भी आ रहा है


यही तो विज्ञान का कमाल है


पी करके देशी ठर्रा


कलाकार मंच पर जमे हुए हैं


पर,घर की शेरनी का डर


उनको सता रहा है


खुल कर हंस लो आज


कल का क्या भरोसा


आदमी बेमौत मर रहा है


पूरा करने रोबोट आ रहा है


यही तो विज्ञान का कमाल है


एक कलाकार का नाम धोखे से


रख दिया, फटाका


पता नही ऐसा क्या हुआ


हास्य जगत में कर दिया धमाका


सभी मंचो पर,बस वही शोर


वंस मोर, वंस मोर


यही तो विज्ञान का कमाल है


दिन दुनी रात चौगुनी,निरन्तर प्रगति करो


पहले का था,ये आशीर्वाद


अब दुर से मस्तक, झुकाते हैं और


हाथ के इसारे से,मिलता है आशीर्वाद


क्या सियान, क्या बच्चा


सभी का प्रिय बन गया है,यह ब्रांड


यही तो विज्ञान का कमाल है


हर रोज,अखबार पर यही धमाका


यहां अपहरण, यहां बलत्कार


वाहन दुर्घटना का,इतने लोग हो गया शिकार


इस राज्य का अचानक,बदल गया सरकार


जूता संस्कृति का,हो गया आविष्कार


जूता फेंकने वाले से कहीं ज्यादा


जूता खाने वाले का बढ़ जाता है, कद


इससे बढ़कर और क्या हो सकता है,चमत्कार


यही तो विज्ञान का कमाल है


नूतन लाल साहू


राजेंद्र रायपुरी

वोटों की बरसात 


 


टर्राएगी फिर अभी, नेताओं की जात।


 


होनी है कुछ प्रांत में, वोटों की बरसात।


 


वोटों की बरसात, इन्हें है भाती भाई।


 


इसके खातिर रोज, ज़ुबानी करें लड़ाई।


 


पाने इसको नोट, और ये बाॅ॑टें ठर्रा।


 


अब तो समझो राज़, रहे क्यों नेता टर्रा।


 


              ।। राजेंद्र रायपुरी।।


एस के कपूर श्री हंस

यह जीवन कभी


व्यर्थ नहीं जाने पाये।।


 


कभी हारना फिर जीतना यही


जिंदगी का फलसफा है।


कौन कहता कि तेरी किस्मत


तुझसे खफा है।।


कभी धूप कभी छाँव यही है


इस जीवन का नाम।


जीवन के हिसाब किताब में


कभी नुकसान ओ नफा है।।


 


जीवन पहेली नहीं बना कर


सहेली इसको जीना है।


कभी सुख की बहारें तो कभी


गमों का घूंट पीना है।।


माना मुश्किलें हज़ार जिन्दगी


में कदम कदम पर।


फिर भी हर दुःख पर भारी 


जीवन एक नगीना है।।


 


जीवन की आपाधापी में भी


मन अपना शांत रखो।


दैनिक आत्म विश्लेषण करते


समय कुछ एकांत रखो।।


स्वयं को पढ़िये कि आप भी


हैं एक पुस्तक समान।


निर्णय अपने तुम न्याय परक


और मस्तिष्क वेदांत रखो।।


 


यह एक ही मिला है जीवन कि


व्यर्थ नहीं जाने पाये।


करो जीवन में ऐसा कि कंही 


अर्थ नहीं निकल जाये।।


प्रभु ने दिया जन्म शक्ति ऊर्जा का


सदुपयोग करने को।


याद रहे जीवन तेरा हर दिन तुझे


कुछ समर्थ ही बनाये।।


 


 एस के कपूर श्री हंस


बरेली।


संजय जैन

दिलों का मिलन


चिराग ए दिल में जलाओगें


तो प्रेम बरसेगा।


दिल में निश्चित ही


प्यार का उदय होगा।


जो प्रेम को इबादत 


और साधना समझते है।


वो ही मोहब्बत के 


रस को पी पाते है।।


 


दिल-ए नादान जो होते है 


प्यार वो कर नहीं पाते।


क्योंकि प्यार करना इतना आसान नहीं होता।


ये तो वो तपस्या और


साधना होती है।


जो दिलों के मिलन 


से ही जन्म लेती है।।


 


आजकल तो मोहब्बत को


प्रेम वासना से देखते है।


जिस्म की प्यास बुझाने


के लिए मोहब्बत करते है।


पर रब ने भी ऐसा 


सबक सिखाया उनको।


और जीवन अधूरा 


बनाया उनका है।।


 


प्यार को प्यार से जीतोगें


तो प्यार तुम पाओगें।


पूणिमा के चांद की तरह से तुम दोनों खिल जाओगे।


और प्रेमरस को तुम 


हमेशा पी पाओगें।


और गुलाब की तरह 


तुम महक जाओगें।


और स्नेह प्यार को


जीवन भर पाओगें।।


 


जय जिनेन्द्र देव 


संजय जैन (मुम्बई)


10/09/2020


डॉ. राम कुमार झा निकुंज

"मानक है हिन्दी वतन"


 


हिन्दी पखवाड़ा दिवस, चलो मनाऊँ आज।


जनभाषा निज देश में , रक्षण निज मोहताज़।।१।।


 


अभिनंदन स्वागत करूँ,हिन्दी दिवस आगाज़।


इस स्वतंत्र गणतंत्र में , तरसे हिन्द समाज।।२।।


 


सिसक रही निज देश में , निज वजूद सम्मान। 


हिन्द देश हिन्दी वतन , निज रक्षण अपमान।।३।।


 


बाँध वतन जो एकता , दर्पण भारत शान।


जनभाषा तीसरी बड़ी , सहे हिन्द अवमान।।४।। 


 


साजीशें ये कबतलक , भिक्षाटन अस्तित्व।


जनभाषा हिन्दी वतन , माँग रहा है स्वत्व।।५।।


 


निज वाणी मधुरा प्रिया , हिन्दी नित सम्मान। 


भारत की जन अस्मिता , बने एकता शान।।६।।


 


नित यथार्थ सुन्दर सुलभ ,सूत्रधार जन देश।


संस्कृत तनया जोड़ती , हिन्द वतन संदेश।।७।।


 


कण्ठहार जनभाष बन , विविध रीति बन प्रीत।   


आन बान शाने वतन , हिन्दी है उद्गीत।।८।।


 


श्रवण कथन सम लेखनी , काव्यशास्त्र उद्गीत।


मानक है हिन्दी वतन , लोकतंत्र नवनीत।।९।।


 


शब्द अर्थ अधिगम सुलभ,साहित्यिक सत्काम। 


समरसता नवरंग से , हिन्दी है अभिराम।।१०।।


 


बने धरोहर राष्ट्र की , नव विकास आधार।


हिन्दी भाषा शुभ वतन , राष्ट्र भाष अधिकार।।११।।


 


कवि✍️डॉ. राम कुमार झा निकुंज


नवदेहली


आचार्य गोपाल जी

चंदन की खुशबू


 


 


घिसे जाओगे जब कर्तव्य शीला पर,


तभी फैलाओगे चंदन सी खुशबू।


 


जो उतरोगे दिलों में धड़कन बनकर, 


तो आएगी तुम से भी चंदन की खुशबू।


 


बैर-द्वेष और वैमनस्यता को त्यागोगे,


अंतरात्मा में महकेगी चंदन की खुशबू।


 


भाईचारे का दीपक जो जलेगा दिलों में,


तो भारत में महकेगी चंदन की खुशबू।


 


आचार्य गोपाल जी


             उर्फ 


आजाद अकेला बरबीघा वाले


डॉ निर्मला शर्मा 

हिंदी का सम्मान


हिंदी देश के वासी हम सब


 हिंदी है भाषा का नाम 


अपनी भाषा पर गर्व हमें


 हम करें इसी में काम 


संपूर्ण विश्व में डंका बजता है


 विश्व गुरु सी शान 


ये है हमारी मातृभाषा 


जिसकी है निराली आन


 हिंदी का सम्मान करें हम 


बढे हमारा मान


 संस्कृत भाषा जननी इसकी 


ये है बड़ी महान 


देवनागरी लिपि है इसकी 


व्याकरण बड़ी है समृद्ध


 वर्णमाला में छिपे हुए हैं 


स्वर, व्यंजन उच्चारण आबद्ध


विश्व में नहीं कोई ऐसी भाषा


 जिसका वैज्ञानिक है प्रकार 


प्रत्येक ध्वनि के लिए प्रयुक्त है


 जिसमें अलग-अलग आकार


 प्राणवायु से जुड़े हुए स्वर 


ओमाक्षर प्राण तत्व आधार


 उच्चारण करते जब हम सब 


मिले ऐंद्रिय सुख अपार 


हिंदी का सम्मान करो सब


 यह जोड़े है भारतवर्ष 


भाषा की ताकत को जाना जब 


हुआ देश का नवीन उत्कर्ष 


आजादी की डोर बनी जब


 जन आंदोलन गहराया 


शब्द से शब्द जुड़े बन शक्ति


 तब केसरिया लहराया 


विवेकानंद ने दस दिनों तक


 हिंदी का अलख जगाया


 विदेशी धरती पर जाकर 


निज भाषा का मान बढ़ाया 


दयानंद खुसरो भारतेंदु 


और महावीर प्रसाद द्विवेदी 


हिंदी के कर्णधार हमारे 


रची जिन्होंने भाषा रूपी वेदी


 राजभाषा मातृभाषा


 संपर्क भाषा के नाम से है विख्यात


 बने यही राष्ट्रभाषा हमारी 


सबके मन की चाह ये ख्यात।


 


डॉ निर्मला शर्मा 


दौसा राजस्थान


डॉ0 रामबली मिश्र

बना कबीरा चलते रहना


 


सदा फक्कड़ी बनक चलना।


बना कबीरा चलते रहना। ।


 


मत करना परवाह किसी की।


चिन्तन ध्यान लगाये रहना।।


 


करो अनसुनी सदा मस्त रह।


योगी बनकर विचरण करना।।


 


गन्दी राजनीती में पड़कर।


अपना जीवन नष्ट न करना।।


 


खैर मनाओ हर मानव की।


सदा निरापद बनकर रहना।।


 


मत सहना तुम कभी अनर्गल ।


सार्थक बातें कहना सुनना।।


 


चित से दुष्टों को उतार दो।


ले कबीर की लाठी चलना।।


 


सत्संगति का मजा लूट लो।


नहीं कुसंगति में तुम पड़ना।।


 


दांव-पेंच को दूर फेंककर।


सीधी-सादी बातें करना।।


 


दुनियादारी यही एक बस।


अपने में ही जीते रहना।।


 


लोई एक मात्र काफी है।


बन पत्नी का भक्त विचरना ।।


 


राग-द्वेष के ऊपर जाकर ।


सम मंत्रों को जपते रहना।।


 


डॉ0 रामबली मिश्र हरिहरपुरी 


9838453801


नूतन लाल साहू

खाली दिमाक, शैतान का घर है


सुखी वहीं, जो काम में व्यस्त हैं


दुसरो के बारे में,सोचने का वक्त नहीं है


जिनके पास काम नहीं है, बेकाम है


वो ही व्यक्ति,दुनिया में बदनाम है


खाली दिमाक, शैतान का घर है


बेकाम का घर,कर्ज में डूब गया


जिन्दगी का नाव,मझधार में गुम गया


उनका तन,धू धू कर जल रहा है


ऐसा व्यक्ति,मर मर के जी रहा है


खाली दिमाक, शैतान का घर है


काम में ही सोच और सोच से ही बुद्धि है


बुद्धि से दृष्टि और दृष्टि से ही सृष्टि है


काम में ही, व्यक्ति का सम्मान है


काम नहीं तो समझो, छुट गया जिन्दगी का पतवार है


खाली दिमाक, शैतान का घर है


आज नहीं तो कल,काम करना ही पड़ेगा


काम में जो लिप्त रहेगा,कलिया बन मुस्कुरायेगा


काम से ही भूख और काम में ही प्यास है


भूख मिटेगा पेट का और सतगति पा जायेगा


खाली दिमाक, शैतान का घर है


काम करने वाले को ही,नया नया साल


उत्साह और उमंग के साथ,नया नया ख्याल आता है


काम ही उसका हार और काम ही उसकी जीत है


काम ही उसका भक्ति और काम ही तीरथ धाम है


खाली दिमाक, शैतान का घर है हर संकट,काम करने वाले के लिए सहज


और बेकाम के लिए,महाकाल बन जाता है


सुख और समृद्धि आता है


काम करने वाले के जिन्दगी में


बेकाम वाले, हलाहल होते जाता है


 


नूतन लाल साहू


राजेंद्र रायपुरी

नारी, नवयुग की 


 


अबला अब मत समझो उसको,


 उसने करने की सब ठानी। 


  अपने दम पर कहलाएगी, 


   वो अपने राजा की रानी।


 


है बचा कौन सा क्षेत्र कहो,


 जिसमें परचम लहरा न सकी। 


  है मंज़िल ऐसा कौन कहो,


   जिसको नारी है पा न सकी।


 


वो गए ज़माने बीत सुनो,


 जब घूॅ॑घट नहीं उठाती थी।


  ड्योढ़ी के बाहर कदम कभी,


   ख़ुद होकर नहीं बढ़ाती थी‌।


 


वो खेतों में खलिहानों में,


 वो खेल-कूद मैदानों में।


  वो मिल जाएगी ड्यूटी पर,


   जाकर देखो तुम थानों में।


 


वो जल में, थल में, नभ में भी,


 अपना करतब है दिखलाती।


  हर मोर्चे पर डट कर ही वो,


   नवयुग की नारी कहलाती।


 


बन नहीं द्रौपदी रहना है,


 उसने मन है अब ठान लिया।


  नवयुग की नारी कैसी हो,


   उसने है अब पहचान लिया।


 


सर ऊॅ॑चा करके रहती है।


 अब नहीं ज़ुल्म वो सहती है। 


  बनकर नवयुग की सरिता वो,


   अब कल-कल कल-कल बहती है।


 


              ।। राजेंद्र रायपुरी।।


Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...