डॉ0 हरि नाथ मिश्र

छठवाँ अध्याय (श्रीकृष्णचरितबखान)-3


 


रही पूतना ब्रज-सिसु-घालक।


यहिं तें बधे कृष्न जग-पालक।।


     कृष्न-सखा अरु भगत सिसुहिं सब।


     बधे पूतना यहिं तें प्रभु तब ।।


कृष्न-पिता अरु माता सकला।


देव-दनुज अरु अबला-सबला।।


     पाइ क कृपा कृष्न भगवाना।


     मुक्त सबहिं जग आना-जाना।।


मरन पूतना अचरज भयऊ।


सभ सुनि जहँ-तहँ ठाढ़हि रहऊ।।


   परत पूतना भूइँ सरीरा।


    बड़-बड़ तरुवर गिरे गँभीरा।।


जे छे कोस भूमि पे रहऊ।


ते सभ तासु सरीरहिं दबऊ।।


    हल समान मुख-मंडल तासू।


     दाढ़-बाल सभ लगै डरासू।।


गहिर नथुन गिरि-गुहा समाना।


बड़ गिरि-खंडहिं स्तन जाना।।


     अंध कूप इव गहरे लोचन।


     नदी-कूल नितम्भ सुख-मोचन।।


जाँघ-भुजा अरु तासू लाता।


पुल इव कोऊ सरित लखाता।।


     उदर पूतना सुष्क सरोवर।


      लखहिं सभें जन डरत बरोबर।।


उछरत-कूदत पीए स्तन।


धन्य नाथ तव लीला वहि छन।।


    पूरन कीन्ह तासु अभिलाषा।


    बलि-कन्या रत्नावलि-आसा।।


एक बेरि बामन-अवतारा।


बलि-गृह नाथहिं जबहिं पधारा।।


    लखतै प्रभु कै बामन-रूपा।


    तब तनया रत्नावलि भूपा।।


निज उर धारि भाव बतसल्या।


भइ जननी इव मातु कुसिल्या।।


    चाहेसि स्तन-पान कराना।


   तासु बिचार प्रभू पहिचाना।।


लइ द्वापर कृष्णहिं अवतारा।


करि पय-पान पूतना तारा।।


सोरठा-सभ गोपिहिं तहँ धाइ, किसुनहिं धरि निज गोद मा।


           इत-उत भागत जाइ,जनु डरपैं सिसु कृष्न तहँ।।


                              डॉ0 हरि नाथ मिश्र


                               9919446372


नूतन लाल साहू

कोशिश


कुछ किये बिना,किसी का भी


जय जयकार,नहीं होती है और


कोशिश करने वालों की


कभी हार नहीं होती है


मंजिले मिले या ना मिले


ये तो मुकद्दर की बात है


हम कोशिश न करें


ये तो बहुत ग़लत बात है


जिंदगी जख्मों से भरी हुई है


वक्त को मरहम,बनाना सीख लो


हारना तो है, एक दिन मौत से हमें


फिलहाल,कोशिश करते हुये


निश्चिन्त होकर, जिंदगी जीना सीख लो


कुछ किये बिना,किसी का भी


जय जयकार नहीं होती है और


कोशिश करने वालों की


कभी हार नहीं होती है


जो सफ़र की शुरुआत करते हैं


वे मंजिल भी पा लेते हैं


बस एक बार चलने का


हौसला रखना जरूरी है,क्योंकि


अच्छे इंसानो का तो


रास्ते भी इंतजार करते हैं


कड़ी से कड़ी,जोड़ते जाओ तो


जंजीर बन जाती हैं,और


कोशिश पे कोशिश करो तो


तकदीर बन जाती हैं


कुछ किये बिना,किसी का भी


जय जयकार नहीं होती और 


कोशिश करने वालों की


कभी हार नहीं होती है


जिंदगी जीना आसान नहीं होता है


बिना कोशिश कोई महान नहीं होता है


जब तक न पड़े,हथौड़े की चोट


पत्थर भी भगवान,नहीं होता है


मंजिले यू ही नहीं मिलती, राही को


जुनून सा दिल में जगाना पड़ता है


मैंने पूछा चिड़ियो से कि,तुम


घोसला कैसे बना लेते हो


चिड़ियों ने कहा,तिनका तिनका उठाना पड़ता है


कुछ किये बिना,किसी का भी


जय जयकार नहीं होती है और


कोशिश करने वालों की


कभी हार नहीं होती है


नूतन लाल साहू


राजेंद्र रायपुरी

 दोहा छंद पर एक मुक्तक 


 


नहीं बुढ़ापा बोझ है, काहे चिंतित होय।


यही समय जब चैन से,लेता है जन सोय।


और किया जो पाप है,जाकर चारो धाम,


मरने से पहले सभी, लेता है वो धोय।


 


              ।। राजेंद्र रायपुरी।।


कालिका प्रसाद सेमवाल

माँ सरस्वती मुझ पर उपकार करो


*********************


विद्या वाणी की देवी माँ सरस्वती,


मुझ पर तुम उपकार करो,


करुं मैं मानव सेवा बनू परपकारी,


मेरे अन्दर माँ तुम ऐसा विश्वास भरो।


 


माँ ज्ञान की लय दे और विचारों में सहजता,


भावो में ऊंची उडान दो माँ,


मुख से हमेशा ही जब भी बोलो,


मधुर बचन ही बोलो माँ सरस्वती।


 


विचलित मन को स्थिरता दे दो माँ,


दूर करो मेरी सब दुविधाओं को,


चलो हमेशा सत्य के पथ पर माँ,


ऐसी तुम मुझे राह दिखाओ माँ सरस्वती।


 


सुख -समृद्धि और सुसंस्कार दो,


जीवन में कभी किसी का बुरा न सोचू,


ऐसी मुझे सुमति तुम दे दो माँ,


  ज्ञानदायिनी,वीणावादिनी माँ सरस्वती।।


*********************


कालिका प्रसाद सेमवाल


मानस सदन अपर बाजार


रुद्रप्रयाग उत्तराखण्ड


सुनील कुमार गुप्ता

    आधार


पल-पल देखे सपने साथी,


कैसे-हो सपने साकार?


सपने न हो संग में साथी,


जीवन को मिले न आकार।।


रंग भरे जीवन में साथी,


फिर संग हो ऐसा विचार।


सपने तो सपने है साथी,


उनको मिलता न विस्तार।।


यथार्थ संग देखे जो सपने,


कुछ तो ले लेते आकार।


रह जाते जो सपने-सपने,


ढूँढ़ो न उनका आधार।।


 


 सुनील कुमार गुप्ता


डॉ.राम कुमार झा निकुंज

शान्ति सहज जीवन सुखी


 


शान्ति सहज जीवन सुखी , मानवता सम्मान।


यही मूल नित सत्य है, ब्रह्म सृजन अभिधान।।१।।


 


परहित यदि मन भावना , तजे मोह मद स्वार्थ । 


सर्व सुखी मुस्कान मुख, शान्ति मिले परमार्थ।।२।।


 


सुष्मित सुन्दरतम प्रकृति , मिला ईश वरदान।


त्याग शील गुण कर्म पथ , शान्ति करें अवदान।।३।।


 


जीवन होता तब सफल , मिले शान्ति आलोक।


दीन धनी समतुल्य है , मिटे त्रासदी शोक।।४।।


 


युद्ध लक्ष्य बस शान्ति का, ध्येय मात्र सत्कर्म।


प्रभु लेते अवतार जग , शान्ति दूत बन धर्म।।५।।


 


लोभ मूल हर व्याधि का ,घृणा राग छल मोह।


अहंकार रिपु शान्ति का ,विश्व शान्ति अवरोह।।६।।


 


शान्ति मार्ग जग श्रेष्ठ है , चहुँदिश जन उत्थान।   


खिले चमन मकरन्द बन , धन वैभव मुस्कान।।७।।


 


विश्व शान्ति जग स्वस्ति ही,कारण हरि अवतार।


मीन कूर्म वाराह बन , किये दुष्ट संहार।।८।।


 


वामन बलि मद नाश कर , शान्ति रूप संसार। 


बार बार क्षत्रिय दमन, किया परशु अवतार।।९।।


 


लिया राम अवतार जग , हरे प्राण लंकेश।


नृसिंह रूप भगवान हरि , काल बने असुरेश।।१०।।


 


शान्ति दूत श्रीकृष्ण बन , ले द्वापर अवतार।


पापी कौरव नाश कर , रखा शान्ति आधार।।११।।


 


बुद्ध शान्ति अवतार दस,देख व्यथित जग पाप।


सत्य प्रेम करुणा दया , हरे लोक संताप।।१२।।


 


महावीर शंकर सुमन , सत्य प्रीति पथ शान्ति।


तीर्थंकर अरुणाभ जग , मिटे मोह जग भ्रान्ति।।१३।।


 


शान्ति सुखद सोपान है , शान्ति ईश उपहार।


शान्ति चारु कारण प्रगति,शान्ति कीर्ति आधार।।१४।।


 


शान्ति जगत दुर्जेय है , नवरस का शृङ्गार।


शान्ति सत्य नीलाभ सम , शीतल गन्ध बहार।।१५।। 


 


महायुद्ध शान्त्यर्थ ही , लड़ा गया हर बार।


जब प्रश्न धर्म स्थापना , हुआ शत्रु संहार।।१६।।


 


दहशत का माहौल जग , विस्तारक खल नीति।


दे कोरोना त्रासदी , भूल बन्धुता प्रीति।।१७।। 


 


हृदय रखें सद्भावना , समरसता मकरन्द।


शान्ति पुष्प रस पान कर , मुदित मधुप आनंद।।१८।।


 


परशु गदा गाण्डीव भी , पड़े उठाना चक्र।


विश्व शान्ति अनिवार्य फिर,विनाश शत्रु दुश्चक्र।।१९।।


 


शान्ति मार्ग कल्याण जग, सत्य प्रीति अभिराम।


विश्वबन्धु जब भाव मन , त्याग स्वार्थ सुखधाम।।२०।। 


 


डॉ.राम कुमार झा निकुंज


नई दिल्ली


डॉ0 रामबली मिश्र

सन्त मिलन सम सुख जग नाहीं


 


संतों का मिलना अति दुर्लभ।


बड़े भाग्य से होते सुलभ।।


 


जन्म-जन्म के पुण्यार्जन से।


दरश-परश संत-सज्जन से।।


 


प्रभु प्रसाद से यह संभव है।


बिन प्रभु कृपा कहाँ संभव है।।


 


संत मिलन जो जन अनुरागी।


संत बिना मानव हतभागी।।


 


जिसपर पड़ती संत दृष्टि है।


उसपर हरि की कृपा वृष्टि है।।


 


जहाँ संत तहँ नहिं विपदा है।


संत समागम खुद शुभदा है।।


 


जहाँ संत तहँ ईश निवासा।


वहाँ नहीं दुर्जन का वासा।।


 


सभी देव-देवी का संगम।


होत जहाँ पर संत समागम।।


 


ऋद्धि-सिद्धियाँ वहीं रहत हैं।


सिद्ध संतजन जहाँ बसत हैं।


 


लक्ष्मी दौड़ी चल आती हैं।


संत मिलन सुख नित पाती हैं।।


 


संतों की महिमा अति पावन।


स्वर्गिक सुखमय पाप नशावन।।


 


डॉ0 रामबली मिश्र हरिहरपुरी


9838453801


सुनीता असीम

हराकर दिल मैं जितवाया गया हूँ।


मुहब्बत से भी बहलाया गया हूँ।


**** 


मुझे दिखला झलक गायब हुए वो।


दिवानावार तरसाया गयाहूँ।


****


जमाना जागता सोता रहा मैं।


पकड़कर हाथ उठवाया गया हूँ।


****


किया था जुर्म मैंने प्यार करके।


लगा आरोप फसवाया गया हूँ।


****


अगन बन सूखती धरती लगी जब।


 बनाकर मेघ बरसाया गया हूँ। 


****


सुनीता असीम


संजय जैन

तेरा मेरा हाल


 


प्यार दिल से करोगें, 


तो प्यार पाओगें।


दिल की गैहराइयों में,


तुम खो जाओगें।


प्रेम सागर में खुदको 


तुम डूबा पाओगें।


और जिंदगी में प्यार 


ही प्यार तुम पाओगें।।


 


प्यार क्या होता है,


जरा तुम तो बताओं।


दिल की धड़कनों में,


आवाज़ इसकी सुनाओ।


प्यार रक्त के समान होता है,


जो नशों में सदा बहता है।


इसलिए तो प्यार में 


इंसान जीत और मरता है।।


 


बड़े बदनसीब है वो,


इस जमाने में।


जिनको जिंदगी में, 


प्यार मिला ही नहीं।


और इस जन्नत में, 


वो रह पाए ही नहीं।


ऐसे लोग जिंदगी में,


सदा तन्हा होते है।।


 


खोलता हूँ जब भी 


घर की खिड़कीयों को।


सामने तुम ही तुम 


नजर आते हो।


देखकर तुम्हें दिलमें मेरे,


अजबसी तरंगे दौड़ जाती है।


 जो दिलकी बैचेनियों को,


दिनरात बहुत बढ़ाती है।


और तुम्हें बाहों में भरकर, 


सीने से लगाने को कहती है।।


 


दिल तेरा भी वहां धड़कता होगा,


मेरा दिल यहाँ धड़क रहा है।


प्यार की तड़प में करवटे बदलते होंगे,


मैं यहां कबसे बदल रहा हूँ।


तुमको देखे बिना अब, 


नींद कहाँ आती मुझको।


शायद तेरा भी यही, 


हाल हो रहा होगा।।


 


जय जिनेन्द्र देव 


संजय जैन (मुम्बई)


निशा अतुल्य

ये प्यार का जहान


है बड़ा ही महान


सहे सदा जग मार 


कुछ नहीं जीत हार।


 


बोलो क्या अब हाल


सुधरी नही न चाल


कर्मों की गति मान


बस ये जीवन जान ।


 


क्या है जीवन सार 


इसे मत समझ भार


रो नहीं जार जार 


होएगा भव पार ।


 


इसे समझों न खार


है ये जीवन सार


मन पर रहे न भार


सरल रखें व्यवहार ।


 


निशा अतुल्य


डॉ0 रामबली मिश्र

मात-पिता अरु पूर्वज पूजो


 


मात-पिता अरु पूर्वज पूजो।


इन्हें छोड़कर देख न दूजो।।


 


ये निवास धाम ईश्वर के।


ये प्रतिनिधि हैं परमेश्वर के।।


 


इनपर ध्यान लगाये रहना।


आदर्शों पर इनके चलना।।


 


आदर्शों के यही रचयिता।


माता-पिता पितामह प्रपिता ।।


 


आत्मा इनकी अजर-अमर है।


वंशज के अति प्रिय सहचर हैं।।


 


पितृ पक्ष में पिण्डदान कर।


गंगा तट पर बैठ स्नान कर।।


 


पितृ पक्ष पितरों का दिन है।


अति हितकारी शुभद सुदिन है।।


 


यह अति पावन मधु श्रद्धास्पद।


सदा सनातन दिव्य निररापद।।


 


श्रद्धा अरु विश्वास दिवस यह ।


पूर्वज का अहसास दिवस यह।।


 


करो श्राद्ध पितरों का नियमित ।


जीना सीखो सहज संयमित।।


 


जिनमें श्रद्धा पितरों के प्रति।


उनसे पूर्वज की शुभ सहमति।।


 


डॉ0 रामबली मिश्र हरिहरपुरी


9838453801


अर्चना द्विवेदी

सूक्ष्मजीव समझा गया,करो प्रकृति से प्रीत।


सब में ईश्वर अंश है,बनो सभी के मीत।।


 


लोभ लालसा छोड़कर,रहे संयमित काम।


कैसी भी हो आपदा,होगी निश्चित जीत।।


 


मोल नहीं धन धान्य का,समझ चुका इंसान


कम संसाधन में रहे,दिन खुशियों में बीत।।


 


 


पिंजर में रहना लगे,जैसे मृत्यु समान।


चार दिनों की क़ैद ने,समझायी यह रीत।।


 


जीने की आदत बने,कोरोना के संग।


दैनिक चर्या शुद्ध हो,आग्रह यही विनीत।।


 


जब जब अम्बर तक बढ़े,मानव अत्याचार।


धरती संहारक बने,देखे अगर अतीत।।


              अर्चना द्विवेदी


       अयोध्या


डॉ0 हरि नाथ मिश्र

पितृ-दिवस


जीवन-दाता जनक है,जैसे ब्रह्मा सृष्टि।


करे पिता-सम्मान जो,उसकी अनुपम दृष्टि।।


 


पिता देव के तुल्य है,इसका हो सम्मान।


इसका ही अपमान तो,कुल का है अपमान।।


 


चाल-चलन,शिक्षा-हुनर,सब सुख जो संसार।


चाहे देना हर पिता,सह कर कष्ट अपार ।।


 


पिता रहे चाहे जहाँ, रखे बराबर ध्यान।


सुख-सुविधा परिवार का,होता स्रोत महान।।


 


पिता-पुत्र,पुत्री-पिता,जग संबंध अनूप।


राजा दशरथ राम का,जनक-जानकी भूप।।


 


कभी तिरस्कृत मत करें,वृद्ध पिता को लोग।


बड़े भाग्य जग पितु मिले,बने सुखद संयोग।।


 


यही सनातन रीति है,पितु है देव समान।


पिता के कंधे पर रहे,कुल-उन्नति-उत्थान।।


 


पितृ-दिवस का है यही,बस उद्देश्य महान।


हर जन के हिय में बसे,पिता-भाव-सम्मान।।


               © डॉ0 हरि नाथ मिश्र


                  9919446372


कालिका प्रसाद सेमवाल

हे मां सरस्वती सद्गुण दे


********************


विद्या वाणी की देवी मां सरस्वती


मुझ पर मां तुम उपकार करो,


मैं बनूं परोपकारी करु मानव सेवा


मेरे अन्दर ऐसा विश्वास भरो।


 


मां जले ज्ञान दीपक, जीवन में उत्थान हो,


अवगुणों को खत्म कर दो


हो जाय कल्याण मां,


चुन चुन कर सद् गुण के मोती


मेरी झोली में तुम भर दो मां।


 


हे मां लेखनी वाणी में मधुरता दे


भाव सरस अभिव्यक्ति हो,


हे मां सरस्वती वीणा धारणी


सब के जीवन में रस तुम भरदों मां।


********************


कालिका प्रसाद सेमवाल


मानस सदन अपर बाजार


रुद्रप्रयाग उत्तराखंड।


एस के कपूर श्री हंस

यहीं इसी धरती को हमें


स्वर्ग बनाना है।


 


बैर विरोध कटुता तो फिर


बात प्यार की नहीं होती।


हर बार मतभेद मनभेद तो


बात इकरार की नहीं होती।।


जब दिल का कोना कोना


नफरत में लिपट जाता है।


तो फिर कोई बात आपस


के सरोकार की नहीं होती।।


 


हम भूल जाते अमर नहीं


कि एक दिन जाना है।


जाकर प्रभु से कर्मों का


अपना खाता जंचवाना है।।


ऊपर जाकर स्वर्ग नरक 


की चिंता मत कर अभी।


हो तेरी कोशिश हर क्षण


कि यहीं पर स्वर्ग बनाना है।।


 


एक ही मिला जीवन कि


इसे बर्बाद नहीं करना है।


मन में नकारात्मकता का


भाव आबाद नहीं करना है।।


चाहें सब के लिए सुख तो


हम भी सुख ही पायेंगे।


भूलसे किसीके लिए गलत


फरियाद नहीं करना है।।


 


एस के कपूर श्री हंस


बरेली।


सुनील कुमार गुप्ता

राह नई दिखाने लगे


भूल चुका यहाँ मन जिनको,


क्यों-याद वही आने लगे?


सपनो में छा कर संग वो,


नींद उनकी चुराने लगे।।


समझा न साथी कभी यहाँ,


क्यों-पल-पल तड़पाने लगे?


मिल कर पल भर को जगत में,


दुनियाँ नई बसाने लगे।।


देख सतरंगी सपने फिर,


क्यों-कदम डगमगाने लगे?


चाह जो पल भर को साथी,


राह नई दिखाने लगे।।


 


 सुनील कुमार गुप्ता


राजेंद्र रायपुरी

ओ यशोदा के दुलारे,


               नंद बाबा के भी प्यारे।


हो कहाॅ॑ तुम, हो कहाॅ॑, 


               हो कहाॅ॑ तुम, हो कहाॅ॑।


 


पूछतीं हैं तेरी गइया, 


             है कहाॅ॑ माखन खवइया।


पूछता वो तीर यमुना, 


               थी बजी बंशी जहाॅ॑।


      हो कहाॅ॑ तुम, हो कहाॅ॑।


 


ओ यशोदा के दुलारे, 


               नंद बाबा के भी प्यारे।


हो कहाॅ॑ तुम, हो कहाॅ॑।


               हो कहाॅ॑ तुम, हो कहाॅ॑।


 


पूछते हैं ग्वाल सारे, 


                 हैं कहाॅ॑ कान्हा हमारे।


मान देता हो जो सब को, 


                मीत ऐसा अब कहाॅ॑।


        हो कहाॅ॑ तुम, हो कहाॅ॑।


 


ओ यशोदा के दुलारे,


               नंद बाबा के भी प्यारे।


हो कहाॅ॑ तुम, हो कहाॅ॑।


               हो कहाॅ॑ तुम, हो कहाॅ॑।


 


आ भी जाओ, ऐ कन्हैया।


              द्रोपदी के तुम हो भैया।


द्रौपदी का चीर हरता,


              अब भी दु:शासन यहाॅ॑


      हो कहाॅ॑ तुम, हो कहाॅ॑।


 


ओ यशोदा के दुलारे,


               नंद बाबा के भी प्यारे।


हो कहाॅ॑ तुम, हो कहाॅ॑।


               हो कहाॅ॑ तुम, हो कहाॅ॑।


 


            ।। राजेंद्र रायपुरी।।


डॉ0 रामबली मिश्र

जरा......


 


जरा सँभल कर।


सावधान हो चलते रहना।।


 


जरा मचल कर।।


मुस्कानों से मोहित करना।।


 


जरा टहल कर 


स्वास्थ्य लाभ नित लेते रहना।।


 


जरा बदल कर।


परिवर्तन का मूल्य समझना।।


 


जरा नकल कर।


देव वेश धारण कर चलना।।


 


जरा कहल कर।


सबके मन को हरते रहना।।


 


जरा पहल कर।


सीखो सदा सुधरते रहना।।


 


जरा बहल कर।


सबका दिल बहलाते रहना।।


 


चहल-पहल कर ।


सबको प्रमुदित करते रहना।।


 


डॉ0 रामबली मिश्र हरिहरपुरी


9838453801


डॉ0 रामबली मिश्र

जीवन बीता जात निरंतर।


सुख-दु:ख़ का यह खेल स्वतंतर।।


 


यह अनुभव का गहन विषय है।


कभी हँसी या रुदन भयंकर।।


 


आता-जाता चलता रहता ।


बाहर कभी कभी अभ्यन्तर।।


 


कभी आत्म में कभी दंभ में।


जीवन डोलत रहत निरन्तर।।


 


गिरता कभी कभी उठता है।


चलता फिरता नीचे ऊपर।।


 


जीवन जटिल सरल भी है यह।


छिपा सोच में इसका अंतर।।


 


जीवन इक संग्राम भूमि है 


कभी जलंधर कभी सिकंदर।।


 


जीवन की गहराई नापो।


यह छोटा नद और समंदर।।


 


मत जीवन को हल्के में लो।


यह विपदाओं का है मंजर।।


 


कभी उजासी कभी उदासी।


कभी प्रकाशित कभी अंधकर ।।


 


कभी शांत है कभी विवादित।


कभी अमी है कभी जहर- घर ।।


 


कभी संतमय जीवन दिखता।


दिखता कभी यही है विषधर।।


 


उथल-पुथल है भीड़भाड़ में।


जीवन है इक गरल युद्धघर।।


 


आपा-धापी मची हुई है।


जीवन का यह व्यथित शहर।।


 


डॉ0 रामबली मिश्र हरिहरपुरी


9838453801


डॉ0 हरि नाथ मिश्र

ज़िंदगी के रूप


आज अपने जनम-दिन मना लीजिये,


कल न जाने कहाँ शाम हो जायेगी?


ज़िंदगी एक पल है उजाले भरी-


फिर अँधेरों भरी रात हो जायेगी।।


    धूप है,छाँव है,भूख है,प्यास है,


     घात-प्रतिघात है,आस-विश्वास है।


     चलते-चलते यूँ रस्ते बदल जाते हैं-


     देखते-देखते बात हो जायेगी।।


है ये पाषाण से भी कहीं सख़्तदिल,


पुष्प से स्निग्ध,स्नेहिल व कृपालु है।


तोला माशा बने,माशा रत्ती कभी-


जलते शोलों पे बरसात हो जायेगी।।


   ज़िंदगी दास्ताँ प्यार-नफ़रत की है,


   दोस्ती-दुश्मनी-इल्म-शोहरत की है।


    एक पल में हमें बख़्श देती अगर-


     दूसरे में हवालात हो जायेगी।।


स्वार्थ में है जगत सारा डूबा हुआ,


हित यहाँ ग़ैर का गौड़ अब हो गया।


लोग अपनों में गर इस तरह खो गए-


बदबख़्ती की हालत हो जायेगी।।


   लाख खुशियाँ यहाँ हम मनाएँ मगर,


   याद रखना हमेशा यही दोस्तों।


   आज हैं हम यहाँ, कल न जाने कहाँ-


   अजनबी से मुलाकात हो जायेगी।।


आज अपने जनम-दिन मना लीजिये।।


             © डॉ0 हरि नाथ मिश्र


              9919446372


सुनीता असीम

अपने जिनके रक़ीब होते हैं।


वो बड़े बदनसीब होते हैं।


 ***


चैन मिलता नहीं कभी उनको।


जाने कितने सलीब होते हैं।


***


सार रिश्तों का जो समझ जाते।


खास बनकर करीब होते हैं।


***


 रोज़ पढ़ते रहें रिसाले वो।


जो भी सच्चे अदीब होते हैं।


***


प्यार भरकर मिला करे झोली।


लोग वो खुशनसीब होते हैं।


***


सुनीता असीम


कालिका प्रसाद सेमवाल

अभी गीत की पक्तियां शेष हैं


*********************


अभी उम्र बाकी बहुत है प्रिये!


तुम न रुठो, अभी ज्योति मेरे नयन में।


 


इधर कल्पनाओं के सपन हम सजाते,


उधर भाव तेरे मुझे है बुलाते,


यहाँ, प्राण !मेरी नैया रुकेगी,


बहुत बात होगी न पलकें झुकेगी,


अभी राह मेरी न रोको सुहानी,


तुम्हीं रुठती हो, नहीं यह जवानी।


 


अभी गीत की पक्तियां शेष है!


रागनी की मधुर तान मेरे बयन में।


 


हँसी में न रुठो, हँसी में न जाओ,


विकल आज मानस न मन को रुलाओ,


कहीं तुम न बोलो, कहीं मै न बोलूँ,


कही तुम न जाओ, कहीं मैं न डोलूँ,


तुम्हीं रुपसी हो, तुम्हीं उर्वशी हो,


तुम्हीं तारिका हो,तुम्हीं तो शशी हो।


 


तुम्हें पूजता हूंँ लगाकर हृदय से!


तुम्हीं रश्मि की ज्योति मानस गगन में।


 


तुम्हें भूलना प्राण !संभव नहीं हैं,


तुम्हें पूजना अब असम्भव नहीं है,


प्रिये! तुम नहीं जिन्दगी रुठती है,


कलम रुक रही , कल्पना टूटती है,


न रुठो प्रिये! यह कसम है हमारी,


पुनः है बुलाती नयन की खुमारी।


 


सजनि ,पास आओ हँसो मन-मरोड़ो,


सभी साधना-तृप्ति तेरे नमन में।।


*********************


कालिका प्रसाद सेमवाल


मानस सदन अपर बाजार


रुद्रप्रयाग उत्तराखंड


डॉ0 हरि नाथ मिश्र

स्त्री और लालटेन(दोहे)


लालटेन ले हाथ में,किए आँख को बंद।


अद्भुत अनुभव कर रहा,नारी-मन आनंद।।


 


लालटेन की ज्योति में,देख पिया को ठाढ़।


मुँदी आँख जनु स्वयं ही,उमड़ा प्रेम प्रगाढ़।।


 


निशा तो तिमिराछन्न है,पर हिय भरा उजास।


कष्ट भरी रजनी कटे,जब पिय-मिलन उलास।।


 


लालटेन संकेत है,अन्तरहृदय-प्रकाश।


यह प्रकाश अनुभूति कर,हर्षित हृदय निराश।।


 


निबिड़ तिमिर की रात में,प्रियतम-आहट पाय।


लालटेन की ज्योति में,लख पिय अति शरमाय।।


 


पिय-वियोग में नारि के,पिचक गए हैं गाल।


मुँदी आँख पा पिय-दरश, मारे खुशी निहाल।।


 


नारी-हिय है गंग-जल,प्रियतम भक्त समान।


प्रेम-भक्ति के भाव से,शुचि मन कर स्नान।।


                डॉ0 हरि नाथ मिश्र


                  9919446372


संजय जैन

परवान चढ़ जाये


 


न दिल में गम है,


न ही गीले और सिखवे।


जब साथ हो तेरा,


तो क्या गम और सिखवे।


इसलिए तो दिल से,


तुम्हें चाहते है हम।


मेरी धड़कनों में अब,


तुम ही तुम बसते हो।।


 


क्या तेरा है पैमाना, 


मुझे आंक ने का।


तेरे मूल्यांकन से मुझे,


पता चल जायेगा।


कितनी पारदर्शी हो तुम,


समझ आयेगा अंको से।


की कितना तुम हमें,


अबतक जान पाये हो।।


 


माना कि मन सभी का, 


बहुत चंचल होता है।


जो दिलकी धड़कनों को,


जल्दी पढ़ नहीं पाता।


और बिना समझे ही वो,


मोहब्बत करने लगता है।


और अपनी जिंदगी को


बर्बाद कर लेते है।।


 


मोहब्बत करने वाले को,


संजय देता है दुआ।


की सफल हो जाओ,


अपनी अपनी मोहब्बत में।


और कर जाओ ऐसा की,


मोहब्बत परवान चढ़ जाएं।


और इतिहास के पन्नो में,


नाम तुम्हारा भी लिखा जाए।।


 


जय जिनेन्द्र देव की


संजय जैन (मुम्बई)


17/09/2019


विनय साग़र जायसवाल

तीर नज़रों के उन्हें जब से चलाना आ गया 


मेरी जानिब ही उधर से हर निशाना आ गया 


 


ज़िन्दगी मायूसियों की ज़द में थी खोई हुई


उनकी सोहबत में हमें हँसना हँसाना आ गया 


 


उनसे मिलते ही हमें होने लगा ऐसा गुमाँ 


वादिये-कशमीर सा मौसम सुहाना आ गया 


 


 हमने क्या दे दी उन्हें दिल के दरीचे में पनाह


रफ़्ता रफ़्ता उनको नखरे भी दिखाना आ गया 


 


दिल की साज़िश है या है मासूमियत जाने वही 


हुक़्म पर उनके हमें अब सर झुकाना आ गया


 


लाख कोशिश की छुपा लूँ प्यार की सौग़ात को 


उफ़ मगर सबके लबों पर यह फ़साना आ गया 


 


शायरों कवियों को कहना पड़ रहा पढ़िये हमें


देखते ही देखते यह क्या ज़माना आ गया


 


इश्क़ में किस मोड़ पर लाई है *साग़र* ज़िंदगी 


दर्द सहकर उनकी खातिर मुस्कुराना आ गया 


 


🖋️विनय साग़र जायसवाल


Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...