डॉ.राम कुमार झा निकुंज

आज़ादी के मतवाले सरदार भगत सिंह 


 


जय सरदार भगत हूंकार जगत,


आज़ादी के मतवाले शत्रुञ्जय,


जब सिंहनाद सुन भगत सिंह प्रवर,


घबरा थर्राया शत्रु भीत पड़े।  


 


हे शौर्यपुत्र माँ भारत प्रणाम,


जय भक्त राष्ट्र भाल तिलक ललाम,


बन अंग्रेज दमन विकराल काल,


काकोरी विध्वंसक तुझ नमन करे।


 


रग रग आप्लापित जयगान वतन,


लाला लाज चन्द्र सुखदेव रतन,


नव इतिहास वीर रणबाँकुर रण, 


भारती चरण कमल बलिदान करे।


 


सादर अभिवादन धीर वीर भगत,


शत नमन साहसी गंभीर प्रबल,


आत्मबली सुयश शूरवीर भारत,


क्रान्तिदूत आज़ादी जन नमन करे। 


 


जय महावीर सिंह तन मन अर्पित,


वन्दे मातरं भक्ति शक्ति गूंजित,


दहशत में गोरे रूहें कम्पित,


भगत मुदित फाँसी गलहार बने।


 


हे सरदार शौर्य सरताज प्रखर,


पा वीरगति राष्ट्र हिमराज शिखर,


जयकार भगत ए आज़म शहीद,


हम जन मन भारत तव नमन करे।


**************************


भ्रूण हत्या क्यों,कबतक?


 


कन्या भ्रूण हत्या क्यों कबतक,


हत्या उसकी जो जना धरा ,


अस्तित्व मिटाने चला कृतघ्न,


निज कोख उसी का मौत सबब,


क्या सोच बदलेगी मनुज कलियुग,


क्या रूके अन्त कन्या भ्रूण का,


ममता करुणा स्नेहांचल प्रतीक ,


बन मातु बहन वधू कन्या नित।


नित त्याग समर्पण स्नेहिल सरिता,


पाकर कन्या पाकर सुख खुशियाँ,


कोई मातु कहे , कोई निज भार्या,


कोई गृहलक्ष्मी, कोई प्यारी बहना,


आह्लाद हृदय किसलय कोमलतर,


अरुणाभ जगत बन क्षितिज तलक।


ललना कौलिक बन सुता प्रिया ,


स्वाभिमान पिता कुल गेह धिया,


कन्यादान मुदित बन परकीया,


सब तजी स्वत्व परगेह सुता ,


अर्पित तन मन धन अनजान मनुज,


मुस्कान खुशी जीवन प्रियतम,


आनन्दप्रदा पति स्वजन सन्तति,


बन संघर्ष कँटिल पथ यायावर,


सुख ,शान्ति ,प्रीति विश्वास बनी,


पति पूत मान सम्मान खड़ी ,


लगे खरोंच तनिक सुत आहत माँ,


पति ढाल बनी शत्रुंजय ललना।


बन आन बान ईमान पथिक ,


निज मातु पिता अरु पति कौलिक,


जो महाशक्ति नवरूप सुता ,


शिक्षा दीक्षा पद हिमशिखर समा,


दक्षा सफला कुशला शासन,


बन गुरुज्ञान शान विज्ञान सजग ,


नित प्रगति पथी उन्नायक जग,


रक्षक निर्माणक राष्ट्र निहित,


क्यों फिर अवसादित कन्या आजतलक।


बस बनी काम सुख वस्तु जगत,


प्रजनन दायित्व निर्वाहे क्यों,


क्यों सहे वेदना दर्द विलख,


कबतक अबला भयभीत बने,


कलुषित भाव मनुज जाता कन्या,


निज कोख़ मातु भ्रूण स्वयं मरे।


अफ़सोस सोच मद नर जाति जगत,


नित स्वार्थ परत शैतान मनुज ,


तुला स्वयं अवलम्ब अम्ब हनन,


नवसृष्टि विधायक भ्रूण हत्या ,


लानत चिन्तन नरपशु जगत।


नवक्रान्ति पुनः रक्षा कन्या ,


स्वाभिमान मातु कन्या मान्या,


कुलनाशक जन अपराध महत,


सजा ए मौत मिले हर भ्रूण नाशक,


अनिवार्य आज जन जागृति जन,


हो नारी सशक्त सबला ए जगत,


पुरुषार्थ आज नारी सम्बल,


घर बाहर कन्या उत्थान शिखर,


हे मातु सुता बहन बहुरूप प्रिया,


श्रद्धा लज्जा पूज्या नर जीवन 


नवप्रीति सुधा नवनीत जगत।


हम साथ खड़े नारी रक्षण ,


कन्या भ्रूण हत्या कृत्य जघन्य,


स्वर्णिम भविष्य उज्ज्वल जीवन,


हे जननी,कन्या नित बहन नमन।


 


कवि✍️डॉ.राम कुमार झा निकुंज


रचनाः मौलिक (स्वरचित)


नई दिल्ली


डॉ0 हरि नाथ मिश्र

गीत (16/16)


आओ पास हमारे बैठो,


अपलक तुम्हें निहारूँ, प्रियतम।


बहुत दिनों से थे तुम ओझल-


आओ पाँव पखारूँ, प्रियतम।।


 


जब तक थे तुम साथ हमारे,


मन-बगिया में हरियाली थी।


ले सुगंध साँसों की तेरी,


बही हवा जो मतवाली थी।


उलझे-उलझे केश तुम्हारे-


आओ केश सवाँरूँ,प्रियतम।


     अपलक तुम्हें निहारूँ,प्रियतम।।


 


बहुत दिनों के बाद मिले हो,


अब जाने का नाम न लेना।


रह कर साथ सदा अब मेरे,


डगमग जीवन-नैया खेना।


तेरी अनुपम-अद्भुत छवि को-


आओ, हृद में धारूँ, प्रियतम।


    अपलक तुम्हें निहारूँ ,प्रियतम।।


 


तुम दीपक मैं बाती साजन,


प्रेम-तेल पा यह दिया जले।


प्रेम-ज्योति के उजियारे में,


जीवन-तरुवर की डाल फले।


भर लो अपनी अब बाहों में-


तन-मन तुझपर वारूँ,प्रियतम।


     अपलक तुम्हें निहारूँ,प्रियतम।।


 


नहीं साथ थे जब तुम मेरे,


मैं थी तकती राहें तेरी।


बड़े भाग्य से आज मिले हो।


बंद हुईं अब आहें मेरी।


तुम्हीं देवता मन-मंदिर के-


 तुमको सदा पुकारूँ,प्रियतम।


         अपलक तुम्हें निहारूँ,प्रियतम।।


 


तुम समीप जो बैठे मेरे,


देखो,चंदा इठलाता है।


बोले पपिहा दूर कहीं से,


पी-पी उसका अब भाता है।


अब तो नैन मिलाकर तुमसे-


नित-नित प्रेम निखारूँ,प्रियतम।


      अपलक तुम्हें निहारूँ,प्रियतम।।


 


मन कहता है कहीं दूर जा,


नीले गगन की छाँवों तले।


चंचल नदी-किनारे बैठें,


अति मंद पवन भी जहाँ चले।


तुम्हें बिठाकर निज गोदी में-


हिकभर तुम्हें दुलारूँ, प्रियतम।


      अपलक तुम्हें निहारूँ,प्रियतम।।


                 © डॉ0 हरि नाथ मिश्र


                    9919446372


डॉ. रामबली मिश्र

*सहमति*


*(चौपाई)*


 


तेरी सहमति बहुत जरूरी।


बिन सहमति के बात अधूरी।।


 


सहमति हो तो खेल शुरू हो।


सहमति हो तो मेल शुरू हो।।


 


सहमति से लीला देखेंगे।


खूब व्योम नीला देखेंगे।।


 


सहमति पार लगाती कश्ती।


जीवन में मस्ती ही मस्ती।।


 


सहमति हो तो जीवन सुंदर।


बिन सहमति के सब कुछ बदतर।।


 


सहमति में है छिपी सफलता।


बिन सहमति के है व्याकुलता।।


 


सहमति है तो बाहर भीतर।


घूमो चारोंओर निरंतर।।


 


सहमति से ही प्रिति परस्पर।


बिन सहमति के सकल भयंकर।।


 


सहमति की हो सदा लालसा।


बिन सहमति के घोर निराशा।।


 


हो सम्मान सदा सहमति का।


मत करना अपमान किसी का।।


 


दिल में पावन भाव जगाओ।


सबकी अनुपम सहमति पाओ।।


 


जीवन को आसान बनाओ।


सहमति को सम्मान दिलाओ।।


 


सहमति का जो वंदन करता।


कभी नहीं वह क्रंदन करता।।


 


सहमति छिपी शुभद कर्मों में।


सहमति सकल मनुज धर्मों में।


 


सहमति से सब कुछ मिलता है।


सहमति में प्रियतम पलता है।।


 


सहमति में ही प्यार छिपा है।


सुंदर सा परिवार छिपा है।।


 


सहमति से संबन्ध मनोरम।


घाव ठीक करता यह मरहम।।


 


बिन विश्वास कहाँ सहमति है।


बिन सहमति के सदा कुमति है।।


 


सहमति में दिलदार छिपा है।


प्रिय पावन संसार छिपा है।।


 


डॉ. रामबली मिश्र हरिहरपुरी


9838453801


निशा अतुल्य

जीवन नदी की धार सा है 


बने किनारे हम और तुम ।


सँग सँग चलना हमें है


पास हैं नजारे,तुम क्यों दूर ।


 


रेत के कुछ कण आ लिपटे हैं मुझे


एक तुम्हारे स्पर्श की देते अनुभूति मुझे


दूर से तकना तुम्हें,पवन के अहसास से


एक आँचल छू निकलता,जाने कब,


कैसे मुझे। 


 


चल रहे है साथ हम तुम ले अधूरी प्यास को


तोड़ कर हर तट बन्धन सागर में अब आ मिलो ।


बाहें पसारे मैं खड़ा हूँ वहीं तुम्हारे इंतजार में 


दो किनारे हम नदी के कुछ कह न सकें संसार को ।


 


प्यार कर के निभना,प्रीत राधा श्याम सी


निर्बाध बहते रहें नदी सम ना कभी कुछ बात की ।


हो गए दोनों अमर वो बस गए हर एक में 


इश्क़ की बन मिसाल,बहते नदी सम धार में ।


 


स्वरचित


निशा अतुल्य


एस के कपूर श्री हंस

विश्व ह्रदय दिवस पर संदेश।


 


यही है संदेश कि रखो अपना,


दिल आप संभाल कर।


दिनचर्या , खाने पीने की तो,


रोज़ ही ख्याल कर।।


आहार व्यवहार व्यस्तता आनंद,


ही बचायेंगे बीमारी से।


नहीं तो सीना चीर कर डॉक्टर,


रख देगा दिल निकाल कर।।


 


तुम दिल की सुनो तो तुम्हारी भी,


यह मन भर कर सुनेगा।


तुम रोज़ आधा घंटा चलोगे तो,


यह जोश भर कर चलेगा।।


यदि नहीं संभले अभी भी तुम, 


वक़्त से पहले जरा।


तो फिर तेरा दिल ही तुझको, 


जी भर कर छलेगा।।


*रचयिता।।एस के कपूर "श्री हंस"*


*बरेली।।*


 


 


*मुक्तक माला*


*1............*


भगत सिंह की गाथा तो है


आज भी प्रेरणा की कारण।


आज़ादी के लिए हँसते हँसते


किया था मृत्यु को धारण।।


पराधीनता सपनेहुँ सुख नाही


चढ़ गए वह सूली पर।


गुलामी में नहीं किया


कभी भी वंदना चारण।।


*2,,,,,,,,,,,,,,,*


जालियाँ वाला बाग का समय


और समय उसके बाद।


भारत की स्वाधीनता को बेताब


थे भगत सिंह और आजाद।।


प्राण किये न्यौछावर और


हो गए वह शहीद।


आज सब भारत वासी कर रहे


नम आँखों से याद।।


*रचयिता।।एस के कपूर " श्री हंस"*


*बरेली।।*


मोब।।।।9897071046।।।।।।


8218685464।।।।।।।।।।।।।।


डॉ0 हरि नाथ मिश्र

तृतीय चरण (श्रीरामचरितबखान)-23


 


सुनु धरि ध्यान मोरि यह बाती।


नवधा भगति मोर मन भाती।।


    प्रथम भगति संतन्ह सतसंगा।


    दूजी बस मम कथा-प्रसंगा।।


तीजी गुरु-पद-सेवा मिलही।


चौथी निष्छल प्रभु-गुन गवही।।


    पंचम मन धरि दृढ़ बिस्वासा।


    मम करि भजन अवहि नर पासा।।


इंद्री-निग्रह,सील-बिरागहिं।


छठवीं भगति संत-अनुरागहिं।।


     सतवीं लख जग मम सम रूपा।


     मोंतें अधि गुन संत अनूपा।।


अठवीं भगति होय संतोषा।


हानि-लाभु बिनु गुन अरु दोषा।।


     नवीं भगति हो कपट बिहीना।


     सरल-सरस प्रभु मन-तल्लीना।।


जड़-चेतन अरु जग नर-नारी।


जदपि एक धरि बड़ मम प्यारी।।


    सकल नवो गुन तव जग न्यारा।


    तुमहिं भगति कै सुदृढ़ अधारा।।


दोहा-तब प्रभु सबरी तें कहहिं, मोंहि बतावउ आजु।


        तुम्ह देखीं सीता कतहुँ,मोर होय यहि काजु।।


भिलनी तब प्रभु राम बताई।


पंपासर अब जाहु गोसाई।।


    तहँ सुग्रीव कपिन्ह सँग रहई।


    करहु मिताई तेहि सँग तहँई।।


जानहि सभ सुग्रीव कपीसा।


पंपासर-महि वही महीसा।।


    जदपि प्रभू जानउ तुम्ह सबही।


    कस पूछहु मों जे अनजनही।।


अस कहि सबरी जरि तन त्यागहि।


प्रभु-पद छूइ जोग के आगहि ।।


    प्रभु-पद-महिमा जे नर गावै।


    बिनु कुल-जाति अमर पद पावै।।


प्रभु-पद कै महिमा बड़ भारी।


दे असीष बिनु जाति-बिचारी।।


दोहा-जाति-पाँति अरु धरम कै, करहिं न तनिक बिचार।


         प्रभु चाहहिं निरछल भगति,करहिं पतित-उद्धार।।


*****************"""""*************


आठवाँ अध्याय (श्रीकृष्णचरितबखान)-3


पहिले कबहुँ रहा ई जनमा।


यही बरन बसुदेवहिं गृह मा।।


     यहिंतें बासुदेव कहलाई।


     तोर लला ई किसुन कन्हाई।।


बिबिध रूप अरु बिबिधइ नामा।


रहहि तोर सुत जग बलधामा।।


    गऊ-गोप अरु तव हितकारी।


    अहहि तोर सुत बड़ उपकारी।।


हे ब्रजराज,सुनहु इकबारा।


कोउ नृप रहा न अवनि-अधारा।।


    लूट-पाट जग रह उतपाता।


    धरम-करम रह सुजन-निपाता।।


रही कराहत महि अघभारा।


जनम लेइ तव सुतय उबारा।।


    जे जन करहिं प्रेम तव सुतहीं।


     बड़ भागी ते नरहिं कहहहीं।।


बिष्नु-सरन जस अजितहिं देवा।


अजित सरन जे किसुनहिं लेवा।।


     तव सुत नंद,नरायन-रूपा।


सुंदर-समृद्ध गुनहिं अनूपा।। 


रच्छा करहु तुमहिं यहि सुत कै।


सावधान अरु ततपर रहि कै।।


    नंदहिं कह अस गरगाचारा।


    निज आश्रम पहँ तुरत पधारा।।


पाइ क सुतन्ह कृष्न-बलदाऊ।


नंद-हृदय-मन गवा अघाऊ।।


सोरठा-कहे मुनी सुकदेव, सुनहु परिच्छित थीर मन।


           कृष्न औरु बलदेव,चलत बकैयाँ खेलहीं।।


                          डॉ0 हरि नाथ मिश्र


                            9919446372


डॉ0 निर्मला शर्मा

सुप्रभात


उषा की बेला में नभ में


हुआ प्रातः का सूत्रपात


प्रकटे दिनकर धीरे धीरे


किया तिमिर का नाश


निशा सुंदरी चली गगन में


भोर का हुआ उजास


सूर्य रश्मियाँ फैली जग में


मुस्काया सारा संसार


सिंदूरी रंगों से सजा है


आसमान का द्वार


स्वागत, वन्दन औऱ अभिनन्दन


गाये प्रकृति मल्हार


सुंदर रम्य मनोरम दृश्य है


नैनो में बस जाए


जागो उठो बढो सब आगे


यही संदेश सुनाए


 


डॉ0 निर्मला शर्मा


दौसा राजस्थान


राजेंद्र रायपुरी

कोरोना काढ़ा


 


कोरोना का काढ़ा पी-पी,


                   परेशान तो सब हैं भाई।


करें मगर क्या मजबूरी है,


        वेक्सिन अब तक नज़र न आई।


बीत गए हैं आठ महीने,


                   कहते थे ये जून-जुलाई।


राहत की उम्मीद नहीं है, 


               आने तक अब नई जुलाई।


पीते रहना तब तक काढ़ा,


                 समझ उसे ही दूध मलाई।


 


            ।। राजेंद्र रायपुरी।।


सुनील कुमार गुप्ता

रास्ते


रास्ते तो सीधे थे साथी,


मगर उन पर-


जीवन में चल न सका।


सत्य-पथ चल भी साथी,


इस जीवन में-


अपनत्व पा न सका।


भटकते जो कदम मेरे साथी,


जीवन में इसको-


मैं सह न सका।


साथी-साथी बन साथी,


छलता रहा जीवन में- किसी से कह न सका।


साथी साथी होता साथी,


बिन साथी जीवन में-


अकेला रह न सका।


रास्ते तो सीधे थे साथी,


मगर उन पर-


जीवन मे चल न सका।।


*****"**""*******""***


फिर वही जीवन महकाया


"स्नेह संग बंधा जो साथी,


वो जग में अपना कहलाया।


पग-पग जीवन में साथी,


फिर असीम सुख उसने पाया।।


मोह-माया के बंधन संग भी,


जो प्रभु को नहीं भूल पाया।


भक्ति पथ पर चले जो साथी,


वो जीवन सार्थक कर पाया।।


अंधकार में डूबा जीवन,


कौन-यहाँ दीप जला पाया?


लग्न लगी जो प्रभु संग साथी,


फिर वही जीवन महकाया।।


 


सुनील कुमार गुप्ता


नूतन लाल साहू

शब्द


शब्द से गुंजती है, धरा और आकाश


शब्द में बसते है,प्रभु पाद


शब्द की यात्रा है, अनंत


शब्द का होता नहीं है,कभी अंत


शब्द ही है,पूजन भजन


शब्द ही है,मन की उमंग


शब्द है,सागर की तरंगे


आओ मिलकर करे,शब्द सुमनो को नमन


शब्द है रामायण,शब्द है गीता


शब्द है, वेद शास्त्र पुराण 


शब्द ही है,वैदिक ऋचाएं


शब्द शक्ति है,सबसे प्रबल


शब्द नहीं होता तो, लय नहीं होता


शब्द से ही सृष्टि का है,नियतक्रम


आओ हम मिलकर करे, शब्द सुमनो को नमन


शब्द है तभी तो,कवि लेखक रचनाकार हैं


शब्द है तभी तो,साहित्य का है भंडार


शब्द है तो, ताल और शब्द है


शब्द ही तो,उस प्रभु का नाद है


शब्द नहीं होता तो,हम इंसान नहीं होते


कल्पना के पंख, अंबर में उड़ रही है,शब्द बनकर


आओ हम मिलकर करे, शब्द सुमनो को नमन


हमारे दिल की धड़कन भी,शब्द ही है


सिक्के पर भी अंकित है,शब्द के भाव


उछलता है,शब्द के ही सिक्के


खनकता भी है,शब्द के ही सिक्के


शब्द ही है,चिंतन मनन


शब्द में ही सुख समाहित,शब्द ही दुःख का है,भंडार


आओ हम मिलकर करे,शब्द सुमनो को नमन


नूतन लाल साहू


कालिका प्रसाद सेमवाल

गौ माता की महिमा


***************


पुत्र दिलाता दाल रोटियां


 गौ माता दूध पिलाती है,


इसी लिए गौ को माता कहते है


और जग में पूजी जाती है।


 


पाप भार जब बड़े धरती पर


तब रूप गऊ का धरती है,


चार पांव में चार धाम है


और अंग अंग में है तीर्थ।


 


मां ने हमें ममत्व दिया है


दूध नहीं अमरत्व दिया है,


एक गठरी घास के खातिर


अपने तन का अमृत दिया है।


 


गौ माता है देश की भाग्य विधाता


और गौ है राष्ट्र के प्राण,


गौ पालन और संवर्द्धन से


होगा शक्ति शाली हिन्दुस्तान।


********************


कालिका प्रसाद सेमवाल


मानस सदन अपर बाजार


रूद्रप्रयाग उत्तराखंड


नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर

चलो आज हम राम बताएं


राम मर्यादा अपनाएँ।।


 


राम रिश्ता मानवता की


अलख जगाएं।।


 


प्रभु राम का समाज बनाएं


मात पिता की आज्ञा सेवा 


स्वयं सिद्ध का राम बनाएं।।


 


भाई भाई के अंतर मन का


मैल मिटाए।


भाई भाई में बैर नहीं भाई


भाई को भारत का भरत बनाएं।।


 


लोभ ,क्रोध का त्याग करे समरस


सम्मत समाज बनाएं।।


 


सम्मत सनमत बैभव राम नियत


का दीप जलाए।।


 


कर्म धर्म श्रम शक्ति निष्ठां


धन चरित पाएं।।


 


पावन सरयू की धाराएं 


कलरव करती जन्म जीवन


का अर्थ सुनाएँ।।


 


भव सागर का स्वर्ग नर्क 


केवट खेवनहार बनाये


भेद भाव रहित राम भव


सागर पार कराएं।।          


 


निर्विकार निराकार राम 


सबमें साकार राम बोध


प्राणी प्राण का दर्शन पाएं।।


 


राम नाम नहीं राम मौलिक


मानवता सिद्धान्त राम रहित


जीवन बेकार।


सांसो धड़कन पल प्रहर में


राम बसाएं।।


 


राम बन वास का रहस्य


जल ,वन ,जीवन का राम


दैत्य ,दानव से भयमुक्त


धर्म ,दया ,दान ऋषिकुल


बैराग्य विज्ञान का राम।।


 


सेवक राम यत्र तंत्र सर्वत्र राम


राम से बिमुख ना जाए ।।


चलो आज हम राम बताएं


राम मर्यादा का युग अपनाएं।।


 


नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर


संजय जैन

संस्कारो ने बनाया दिया


 


जब मेरा जन्म हुआ था


तब बुआ की उम्र थी 25।


खानदान में दूसरी पीढ़ी का 


में पहला चिराग था।


इसलिए खानदान में हर्ष उल्लास बहुत हुआ था।


क्योंकि जमीदार के यहां


पुत्र का जन्म हुआ था।


इसलिए गाँव में और रिश्तेदारों में खुशियां आपार थी।।


 


समय गुजरता गया


मैं बड़ा होता गया।


दादादादी नानानानी


बुआ चाचाचाची आदि


सबसे प्रेम मिलता था।


परन्तु पिताजी की गोद


कभी नहीं चढ़ सका।


क्योंकि वो जमाना शर्म 


लज्जा संस्कारो के साथ


बड़ो को इज्जत देने वाला था।।


 


मांगे मेरी सब पूरी की जाती थी


पर पूरी करने वाले


मेरे पिता नहीं होते थे।


ये बात नहीं थी कि 


पिताजी प्यार नहीं करते थे।


परन्तु उस समय की मान मर्यादाओं के अनुसार चलते थे।


जिसके कारण ही संयुक्त परिवार चलते थे।।


 


डरता नहीं अगर पिताजी से उस जमाने में।


तो आज इस शिखर पर नहीं पहुँच सकता था।


और हिंदी साहित्य के लिए इतना आदर नहीं रख पाता।


ये सब दादा दादी नाना नानी और परिवार के संस्कारो का ही परिणाम है।।


 


पर आज के हालात बहुत अलग है


जिसमें मान मर्यादाओं और संस्कारो का अभाव है।


जिसके चलते ही बाप बेटा साथ बैठकर पीते है।


और नशा हो जाने के बाद


एक दुसरो को गालियां देते है।


और अपनी खानदान को


सड़क पर नंगा कर देते है।


और आज के लोग इसे मॉडर्न जमाना कहते है।।


 


जय जिनेन्द्र देव 


संजय जैन (मुम्बई)


मदन मोहन शर्मा सजल

प्रेम ही पूजा


कली ने इशारा किया अलि भागा दौड़ा आया


परिणय की लालसा, मन में समाई है।


 


गुँजन गुंजित शोर, खिल उठा पोर-पर


राधा कृष्ण बन जाये, बाँसुरी बजाई है।


 


कली ने निहारा अलि, लज्जा आँखों बीच पली


लेकर सहारा डाल, थोड़ा शरमाई है।


 


होटों पे तराना आया, प्रीत ज्वर ज्वार छाया


बाहों में समाया अलि, प्रणय बेला आई है।


 


डूबता ही चला गया, होश तन सारा खोया


निशा की सवारी आई, शाम गहराई है।


 


भूल गया सब कुछ, नही रहा याद कुछ


बन्द हुए कली पट, मौत चली आई है।


 


साँसों में घुटन हुई, प्राणों की अटक हुई


छूटे प्राण संग-संग, जहां से विदाई है।


 


प्रेम में ही मिट जाना, ऐसा प्रेम अपनाना


प्रीत याद बन जाये, अलि ने जताई है।


 


समर्पित भाव रहें, लोभ मोह दूर रहें


स्वार्थ का न नाम कहीं, सच्चाई बताई है।


 


प्रेम नहीं राजा रंक, प्रेम में नहीं आशंक


प्रेम पूजा भगवान, वेदों ने जताई है।


 


मदन मोहन शर्मा सजल


डॉ0 हरि नाथ मिश्र

किसान


चोर-लुटेरों की चंगुल से,


अब तो मुक्त किसान हुआ।


हो स्वतंत्र अब अन्न बिकेगा-


उसका अब कल्यान हुआ।।


 


अपनी फसल उगा किसान अब,


बिना बिचौलिया साथ लिए।


करेगा विक्रय उपज का अपनी,


बिना दलाली दाम दिए।


मिलेगा उसको उचित मूल्य -


उसका अब सम्मान हुआ।


      अब तो मुक्त किसान हुआ।।


 


उत्तर-दक्षिण,पूरब-पश्चिम,


सभी प्रांतों में जाकर।


उन्मुक्त भाव से बेच सके,


वह उचित दाम अब पाकर।


देकर उसके श्रम की कीमत-


अद्भुत श्रम-गुणगान हुआ।।


       अब तो मुक्त किसान हुआ।।


 


नहीं सियासत शोभित लगती,


इसे बनाकर मुद्दा अब।


तोड़-फोड़-हिंसा अपनाना,


कितना लगता भद्दा अब।


करके हित कृषकों का मित्रों-


भारत देश महान हुआ।।


      अब तो मुक्त किसान हुआ।।


 


दाता अन्न कृषक हैं सबके,


इनका सुख है सबका सुख।


इनको दुख यदि मिला कभी तो,


समझो वह है सबका दुख।


देकर इनको सुख-सुविधा ही-


जन-जन का ही मान हुआ।।


      अब तो मुक्त किसान हुआ।।


         © डॉ0 हरि नाथ मिश्र


             9919446372


विनय साग़र जायसवाल

इस दर्जा शोखियों को जताया न कीजिए


बेताबियों को मेरी बढ़ाया न कीजिए


 


होश-ओ-हवास पर ही मैं काबू न रख सकूँ 


भर भर के जामे-हुस्न पिलाया न कीजिए


 


इतनी सी सिर्फ़ आप से है इल्तिजा सनम


शर्तें लगा के पास बुलाया न कीजिए 


 


मुद्दत से तशनगी में सुलगते हैं रोज़ो-शब


बीमारे-ग़म को अपने सताया न कीजिए 


 


उल्फ़त की रौशनी से चमक जायेगी हयात 


जलते हुए चराग़ बुझाया न कीजिए


 


मिन्नत के बावजूद पसीजे नहीं हुज़ूर


इतना सितम ग़रीब पे ढाया न कीजिए 


 


*साग़र* न दर्दो-ग़म से तड़प उठ्ठे ज़िन्दगी


नज़रों के तीर इतने चलाया न कीजिए 


 


🖋️विनय साग़र जायसवाल


तशनगी-प्यास


रोज़ो-शब--दिन रात


संदीप कुमार विश्नोई रुद्र

जय माँ शारदे


 


क्यों भारत के अन्दर हरपल अस्मत लूटी जाती है , 


क्यों गुण्डों की टोली भारत में दहशत फैलाती है। 


क्यों भारत की संसद अंधी क्यों विधवा कानून हुआ , 


क्यों बाबुल की राजदुलारी का यूं ऐसे खून हुआ। 


क्यों भारत की जनता हरपल अपने दुखड़े गाती है , 


क्यों सड़कों पर जाती टोली केंडल रोज जलाती है। 


 


संदीप कुमार विश्नोई रुद्र


दुतारांवाली तह0 अबोहर पंजाब


डॉ.राम कुमार झा निकुंज

मन वेदना


 


अहंकार निज बुद्धि का ,तिरष्कार नित अन्य।


दावानल अज्ञानता , करते कृत्य जघन्य।।१।।


 


श्रवणशक्ति की नित कमी,कोपानल नित दग्ध।


तर्कहीन थोथी बहस , सुन हो जनता स्तब्ध।।२।।


 


सत्ता सुख मद मोह में , राजनीति आगाज़।


फँसी मीडिया सूर्खियाँ , दबी आम आवाज़।।३।।


 


नित होता नैतिक पतन , हाथरसी दुष्काम।


शर्म हया सब भूल जन , मानवता बदनाम।।४।।


 


सुरसा सम चाहत मनुज , बनता तिकरमबाज़।


झूठ लूट हिंसा कपट , धन वैभव सरताज।।५।।


 


पाएँ कहँ इन्सानियत , सत्य धर्म ईमान।


दीन सदा श्रीहीन है , होता नित अवसान।।६।।


 


किसको चिन्ता देश की , प्रगति प्रजा सम्मान।


जाति धर्म प्रसरित घृणा ,नारी का अपमान।।७।।


 


दया धर्म करुणा अभी , कहँ पाएँ अब देश।


जिसकी है जैसी पहुँच , गढ़ता निज परिवेश।।८।।


 


हो समाज दुर्भाष बस , मर्यादा उपहास।


बदले की चिनगारियाँ , तुली दहन विश्वास।।९।।


 


रीति नीति रचना विधा , बदली लेखन भाव।


आज वही नफ़रत वतन , जाति धर्म दे घाव।।१०।।


 


स्वार्थ सिद्धि में सब दफ़न,न्याय त्याग कर्तव्य।


मान दान अवदान यश , दीन हीन हन्तव्य।।११।।


 


कवि निकुंज मन वेदना , आरक्षण का दंस।


अमन प्रीति मुस्कान हर ,सुख वैभव बन कंस।।१२।।


 


सिसक रही माँ भारती , देख स्वार्थ दुष्कर्म।


लज्जा श्रद्धा गुमसुदा , कहँ परहित सद्धर्म।।१३।।


 


कवि✍️डॉ.राम कुमार झा "निकुंज"


नई दिल्ली


 डा.नीलम

पिता


 


हाँ पिता हूँ मैं


समाज की दकियानुसी


सोच का कायल


चंद नारों में या


निनादों में


*बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ*


का कायल हो कर भी


मोक्ष की चाहत में


पुत्र -लालसा रखता हूँ


 


कहीं कोई बेटी की


खून से लथपथ 


लाश देख कर भी


खून नहीं खौलता मेरा


बल्कि कछुए -सा मैं


अपने खोल में


छुप जाता हूँ


 


सच कहुँ तो.......


पुरूष हूँ न


झूठी मर्दानगी दिखाने


की खातिर


माँ की कोख को 


बेटी की कब्र 


बनाते भी मन


विचलित नहीं होता


ऐसा दिखाता हूँ


 


पर सच कहुँ तो


पिता हूँ ,काष्ठ नहीं


हृदय में मेरे भी


बहती है निर्मल -निर्झरिणी


भीगती है आँख भी


बस ऐकांत में 


बहती हैं 


 


सच पुरूष हूँ,पिता हूँ


पर बेटी का नहीं


बेटे का।


 


       डा.नीलम


डॉ. रामबली मिश्र

**भज लो माता सरस्वती को।*


 


श्री माता जी नित वरदानी।


महा तपस्वी दिव्य सुजानी।।


 


माँ श्री से ही नाता जोड़ो।


लौकिकता से नाता तोड़ो।।


 


भज लो माँ को कर नित वन्दन।


मँहकोगे तुम जैसे चन्दनं।।


 


करो उन्हीं से ज्ञान प्रसंगा।


चलते रह नित माँ के संगा।।


 


ज्ञान रत्न माँ दिव्य खजाना।


माँ को श्रद्धा सुमन चढ़ाना।।


 


सब कुछ सीखो माँ से केवल।


माँ देती रहतीं शुभ मधु फल।।


 


माँ से प्रीति लगाओ भाई।


करते रह उनकी सेवकाई।।


 


बैठी हंस चली आयेंगी।


शुभप्रद ज्ञान सीखा जायेंगी।।


 


आयेंगी पुस्तक को ले कर।


दे जायेंगी मधुर बोल वर।।


 


वीणापाणी बन आयेंगी।


मोहक गीत सुना जायेंगी।।


 


माँ श्री का आशीष मिलेगा।


हरदम पाल्हा बीस रहेगा।।


 


दिग्विजयी बन सदा रहोगे।


विश्व धरा पर सहज बहोगे।।


 


तेरी बातें सब मानेंगे।


तुमको देव तुल्य जानेंगे।।


 


ज्ञान गंग आँगन में होगा।


स्नेह मान सम्मान सुयोगा।।


 


बुद्धि-सरित उर-आलाय आये।


विद्या महा व्योम गहराये।।


 


करना माँ का प्रिय सत्संगा।।


रहना सुधि-बुधि से अति चंगा।।


 


डॉ. रामबली मिश्र हरिहरपुरी


9838453801


सुनीता असीम

एक दुनिया से ये गिला है मुझे।


दर्द उससे सिरफ़ मिला है मुझे।


***


स्वांग करते सभी सिखाने का।


संग उनका लगे कज़ा है मुझे।


***


नफरतों से भरा रहा रस्ता।


पर खुदा की फली दुआ है मुझे।


***


कुछ खुदा से नहीं मुझे शिकवा।


हद से ज्यादा सभी दिया है मुझे।


***


दिल सुनीता का है नहीं काबू।


प्रेम भगवान का मिला है मुझे।


***


सुनीता असीम


काव्य रंगोली आज के सम्मानित रचनाकार ओंकार त्रिपाठी  अयोध्या - अम्बेडकर नगर

ओंकार त्रिपाठी। लगभग 30 वर्ष से साहित्य साधना। आकाशवाणी दिल्ली के युव वाणी केंद्र, विदेश प्रसारण प्रभाग से लगातार 8 वर्षों तक काव्य पाठ। नव भारत टाइम्स, पंजाब केसरी, अमर उजाला जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों एवं अनेक स्थानीय दैनिक समाचार पत्रों तथाच पत्रिकाओं में रचनाओं का प्रकाशन। दो पुस्तकों का प्रकाशन।


मो0 99536 31374


 


(1) बंद खिड़की चलो खोल दें याद की


 


 


चैत की चांदनी में जरुरत पड़ी


फागुनी आग की,


बंद खिड़की चलो खोल दें याद की।


 


फिर मिलें चलके डल झील के नीर से


मन की कश्ती को बांधे किसी तीर से


याद आती मसूरी की वे वादियां


जिनमें शीतल हुईं जून की गर्मियां


साथ नाची हिमाचल की शहजादियां


रूप के गांव की 


धूप ने यह कहा


फिर से छलका दो गगरी किसी राग की 


बंद खिड़की चलो खोल दें याद की।


चैत की --------------


 


हम भी मालिक रहे, प्यार जागीर के


हम भी रांझा थे मनहर किसी हीर के


देवताओं से ज्यादा विभव सम्पदा


एक नंदन विपिन था सुमन से लदा 


दूध की उस नदी का था रंग साँवला


प्राण की मौन वंशी ने फिर यह कहा


चूनरी पर है गाथा किसी फाग की


बंद खिड़की चलो खोल दें याद की।


चैत की चांदनी---------


 


नयन में सिमटती वो गोदावरी


ओठ पर धर गई आस आसावरी 


केश घन मंजु आनन पे बिखरे हुए


रातरानी के घर के बने पहरुए


तन को पुलकन मिली है बिना तन छुए


एक चिड़िया फुदककर कहे डाल पर 


अनमनी मंजरी है अभी बाग की


बंद खिड़की चलो खोल दें याद की।


चैत की चांदनी------


 


आग दहकेगी जब शबनमी देह में


दीप खुद जल उठेगा किसी गेह में


क्यों बहे जा रहे हो निराधार से


नीर लाओ तो मानेंगे मझधार से


मत उड़ो व्योम में व्यर्थ घनसार से


स्वाति कोई तो भर दो खुली सीप में


है जरुरत न मुझको गुणा भाग की


बंद खिड़की चलो खोल दें याद की।


 


चैत की चांदनी में--------------


 


(2) कच्चे धागे से


 


कच्चे धागे में बधा हुआ


भाई- बहना का प्यार


है लाया राखी का त्यौहार।


 


ये रिश्ता है सबसे अनमोल


न इसको किसी तुला में तोल


है इसमें रक्षा का विश्वास


बहन का भाई का अहसास 


यही इस रिश्ते का आधार 


है लाया राखी का त्यौहार।


 


ये पावनता का बन्धन है 


भावना का अभिनंदन है 


बहन भाई के माथे पर


लगाती रोली चन्दन है


बहन का भाई पर मनुहार


है लाया राखी का त्यौहार।


 


(3) उठो! अब भोर हो गयी


 


उठो !अब, भोर हो गयी।


प्रात झुरमुट से झाँके,


नींद करवट ले जागे।


शोर पायल करती है,


फिर से पनघट के आगे।


 


दिवाकर धीरे-धीरे 


पर्वतों से नीचे आते।


ओस कण मोती बनकर,


धरा के मन को सरसाते।


 


उषा अंगड़ाई लेती


पवन मकरंद बो गयी।


उठो! अब भोर हो गयी।


 


 


(4)मेरे मन में क्यों हलचल है


 


पुरवा के झोंके लिपटे हैं गदराई बदरी के तन से।


मेरे मन में क्यों हलचल है मुझसे मत पूंछो, खुद समझो।


 


टपक-टपक कर, क्या कहता है, पेड़ों की साखों से पानी।


प्रीत सरोवर में बिन डूबे, शापित है हर एक जवानी।


घन गर्जन ने जगा दिया है, सोयी हुई कामनाओं को।


आलिंगन में बांध धरा को, पहनाता है चूनर धानी।


 


दो गुलाब के फूल, चुराकर लाए हैं पराग नंदन से।


मेरे मन में क्यों हलचल है, मुझसे मत पूंछो, खुद समझो।


पुरवा के झोंके लिपटे हैं गदराई बदरी के तन से।


मेरे मन में क्यों हलचल है मुझसे मत पूंछो, खुद समझो।


 


टपक-टपक कर, क्या कहता है, पेड़ों की साखों से पानी।


प्रीत सरोवर में बिन डूबे, शापित है हर एक जवानी।


घन गर्जन ने जगा दिया है, सोयी हुई कामनाओं को।


आलिंगन में बांध धरा को, पहनाता है चूनर धानी।


 


दो गुलाब के फूल, चुराकर लाए हैं पराग नंदन से।


मेरे मन में क्यों हलचल है, मुझसे मत पूंछो, खुद समझो।


पुरवा के झोंके लिपटे हैं गदराई बदरी के तन से।


मेरे मन में क्यों हलचल है मुझसे मत पूंछो, खुद समझो।


 


 


(5) मेरे गीत जलेंगे निशि-दिन


 


परिवर्तन को 


मेरे गीत जलेंगे निशि-दिन


जग पीड़ा ले


छन्द बुनूंगा 


मैं गीतों में गंध बुनूंगा 


छल छल भाव


छलक जाएगा 


मानस घन से


मेरे मन से


लेकिन यह सब कैसे होगा


रोटी के बिन।


परिवर्तन को


मेरे गीत जलेंगे निशि-दिन।


 


भूख लगी तो


आग लिखूंगा।


आज़ादी पर 


दाग लिखूंगा।


टप-टप क्रांति 


टपक जायेगी


शब्द-शब्द से


गीत-छ्न्द से।


जयचन्दों से बदला ले लेगी


वह गिन-गिन।


परिवर्तन को


मेरे गीत जलेंगे निशि-दिन।


 



काव्य रंगोली आज के सम्मानित रचनाकार सविता वर्मा "ग़ज़ल"

सविता वर्मा


साहित्यिक नाम -सविता वर्मा "ग़जल" 


जन्म- १ जुलाई


पति - श्री कृष्ण गोपाल वर्मा


जन्म-स्थान- कस्बा छपार जनपद मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) 


अध्यक्ष -मन-आँगन साहित्यिक समूह" ।


 


देश विदेश की पत्र पत्रिकाओं में सतत रचनाएँ प्रकाशित. ।


अनेक साझा संग्रहों में कहानी व काव्य रचनाएँ प्रकाशित।


आकाशवाणी के अनेक केंद्रों से रचनाओं का प्रसारण।


"वीरांगना सावित्री बाई फुले फैलोशिप सम्मान ,हिंदी गौरव सम्मान सहित अनेकों पुरस्कार व सम्मानों से अलंकृत।


 


प्रकाशित पुस्तक-"पीड़ा अंतर्मन की" काव्य संग्रह 2012।


 


विधा-गीत,ग़ज़ल,काव्य,नाटक,कहानी,बाल रचनाएँ आदि।।


सम्पादन-अनेक काव्य पुस्तकों का सम्पादन।


 


 


विशेष-1."नारी सशक्तिकरण पर आधारित लघुफिल्म "शक्ति हूँ मैं" में भूमिका के लिये प्रयत्न संस्था द्वारा "नारी शक्ति सम्मान"।


विशेष-2. आकाशवाणी व दैनिक जागरण,दैनिक जनवाणी के साथ ही अनेक पत्र-पत्रिकाओं में साक्षात्कार।


अनेक साहित्य संस्थाओं की सदस्य।


 


मोबाइल नं-8755315155


मेल आईडी - savita.gazal@gmail.com


 


पता-


230,कृष्णापुरी ,


मुजफ्फरनगर,पिन-251001


(उ.प्र.)


 


 


"नारी और प्रतीक्षा"


 


नारी और प्रतीक्षा


दोनों का


मानों है


अटूट रिश्ता ..


जन्मों-जन्मों का ...


कहीँ द्रौपदी बन करती हैं


प्रतीक्षा ...


जगत के पालन हार की ...


तो कहीँ ....


अहिल्या बनती है


पाने को मुक्ति


पत्थर के स्वरूप से ...


भगवान श्री राम की..


कभी भीलनी बन


आजीवन बुहारती है


भक्ति-पथ ...


और कभी....


सीता बनकर जीती हैं


एक-एक पल


मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की


प्रतीक्षा में ...


और अंतत मिलता हैं


तो वही वनवास ....


प्रतीक्षा ही तो की थी ...


शकुन्तला ने ....


जिसकी कोख में


अपना अंश रोपकर


..पहचान भी ना पाये


महाराज दुष्यंत ....


और वो एक अँगूठी पर


विश्वास कर बैठी ....


हैं न विडम्बना ...


युग कोई भी हो ...


रुप कोई भी हो ....


नहीँ छूटता दामन


नारी और प्रतीक्षा का ....


यॆ तो जन्मों का साथ हैं


हर युग में .....


जनम लेगी नारी


और फ़िर


बंधती रहेगी ....


बंधनों में ...


माँ -बेटी ,बहन ,पत्नी ....


या फ़िर प्रेयसी ही


क्यों ना हो .....


कभी-कभी तो तोड़ देती हैं दम


यॆ प्रतीक्षा की घड़ी ....


फ़िर भी बँधी हैं


एक-दूसरे से


नारी और प्रतीक्षा !!!!


 


 


 


"चोर"


 


शोर मचा है हर तरफ़...


चोर-चोर और चोर....


मगर कहाँ है चोर ?


मैंने तो नहीँ देखा....हैरान सी मैं


देख रही थी दायें-बांये...


तभी सामने कुछ शोर सुनकर देखा तो


टूट पड़ती है भीड़ लोगों की


एक नन्ही सी जान पर....


जिसकी उम्र शायद आठ या नौ साल रही होगी ।


और छीन लेती है उसके


पीछे की तरफ़ छुपाये दोनों हाथों से


चुराई हुई रोटी....


सबको मौका मिल गया...उसे चोरटी...कहीँ की...


या शर्म नहीँ आयी तुझे चोरी करते हुये..आदि.... आदि....मगर


कोशिश नहीँ की किसी ने भी ...


उसकी मासूम और...


मजबूर आँखों मॆं उमडे दर्द और पीडा को...


पढ़ने की ।


खुश हो रहे होते हैं सभी तो...


पकड़ जो लिया है चोर उन्होंने


पा ली हो मानों


जीत दुनियाँ भर पर....और घर आकर


खिला रहे हैं ...


अपने कुत्ते को दूध मॆं भिगोकर


डबल रोटी ॥


 


 


"रिवाज"


 


रात भर...


जलता रहा अलाव..


और खुलती रही बोतलों पर बोतलें...


और वो हँस रहे थे ..


बेहूदा और फूहड़ हँसी.....


अजीब अट्टहास के साथ...ही


वो मशगूल थे ....


खाने मॆं चिकन ,मटन और....और


जाने क्या-क्या अनाप-शनाप और


ले रहे थे चटकारे.....


यहीं तक होता तो ठीक था.....


हालाँकि अखर रहा था , ये सब मुझे.....


क्योंकि मैं ठहरा....


गाँव मॆं छाछ और चटनी के साथ


नमक लगी मिस्सी रोटी खाने वाला....


वो धरती पर रेंगने वाले विषैले सर्प के


जैसे....


रेंग रही थी उनकी उँगलियाँ...


उनके जिस्म पर...खुलेआम....


कुछ को इसी मॆं आ रहा ज़िंदगी का मजा मगर


कुछ अपने आप मॆं सिहर कर सिमट जाने की कर रही थी...नाकाम कोशिश....


रक्षक ही भक्षक जो बन कर रह गये थे उनके ।


छी...क्या यही होता है हाई सोसायटी का प्रमोशन


के बाद का जश्न....तो


नहीँ...चाहिये मुझे ऐसा प्रमोशन....


घिन आ रहे थी जब..


वो रिवाज़ के नाम पर


बदल रहे थे ...


पत्नी अपनी अपनी और मैं


सुबह की ट्रेन से जा रहा था गाँव की ओर अपने ॥


 


 


 


"तलाश"


 


वो बता रहे हैं रस्ता


कुछ नये मुसाफिरों को....


और मुसाफिर अंजान....


नहीँ जानते कि...


उतरे हैं सौदागर मौत के...


और चल पड़ते हैं...


करते उनका अनुसरण....


आज़ एक डोज मॆं....


जन्नत का मजा था मानों...


मुफ्त की दो दिन और.....


और फ़िर तीसरे दिन


बदलने लगते रास्ता....


अब नये मुसाफिर....


खुद ब खुद कुत्ते की भाँति


सूंघते सूंघते....


आखिर ढूँढ ही लेते हैं पता-ठिकाना..


राह दिखाने वाले का और


बन जाते है धीरे धीरे बुत.....


ऐसा बुत जो कर देता है


बर्बाद.....घर-बार और....


ज़िंदगी नये मुसाफिरों की....


ख़त्म होती सांसे माँगती रह जाती हैं...


बस एक पुड़िया और...


किंतु खेल यहीं ख़त्म नहीँ हो जाता?


वो फ़िर अपने-अपने बिल से निकल


पड़ते हैं तलाश मॆं...


नये मुसाफिर की ॥


 


 


"सौदागर"


 


रात भर टी.वी.के लगभग


सभी न्यूज चैनलों पर....


मची थी हाहाकार...


महिलाएँ....


बच्चे.....


बड़े सभी की चीत्कार कानों को


चीर रही थी....


लाशें भरी जा रही थी....


एम्बुलेंस मॆं....


मौत का तांडव पूरे जोरों पर था....


उफ़्फ़....


दिल तड़प गया....


रूह काँप गई...


और आँखें पथरा गई थी मानों....


मौत के साये मॆं सोये....ये कौन लोग थे ?


ये सब गरीब मजदूर....थे शायद...क्योंकि


कोई भी अमीर क्यों करेगा सेवन


इस बिष का....


सुना है ये सब नकली शराब....


के पीने से....


उफ़्फ़ !


जिम्मेदार कौन ?


क्या कोई एक ?


नहीँ....नहीँ....


पूरा सिस्टम ही दोषी हैं....


वहाँ खड़े एक बुजुर्ग की आवाज़ कानों मॆं


सुनायी पड़ी....


आखिर बँद क्यों नहीँ हो जाती


मौत की येँ भट्टिया...


काश !


न पनपता ये कारोबार मौत का...


तो गरीब मजदूर....


सस्ते के चक्कर मॆं....


आज़ न जाते यूँ


बिन मौत मारे ॥


अब शुरू होगा सिलसिला....


कागज के टुकडों मॆं ....


किसी का सिंदूर...


किसी के घर का चिराग या


मासूमों के सिर से उठा पिता का साया


बाँटा जायेगा ।


मगर !


नहीँ होती बँद आखिर क्यों ?


मौत की ये भट्टिया ॥


 


"किसान"


 


खेत जोत रहा था किसान....


बैलों के गले मॆं बज रही थी घन्टियां....


खुश थी धरती भी बहुत....


होगी खूब अन्न की पैदावार...


खुश था किसान....


मिलेगी दो जून की रोटी....


पेट की कूछ तो होंगी


कम सिलवटें....


खुश थे बैल कि हो रहे हैं


हर रोज़ कर्जमुक्त.....


किसान के घर बज रहा था


थाली मॆं चमचा.....


बेटी के पैदा होने पर....


खुश नहीँ था किसान अब....


इसलिये नहीँ कि पैदा हुई है बेटी....


बल्कि....


चिंतित था कैसे करेगा रखवाली उसकी....


जहाँ देखो ,वहाँ पनप रहे हैं


कुकुरमुत्ते की तरह....


इंसानी भेडिये ॥


 


"टाई"


 


वो बैठे हैं....


पूरी अकड़ के साथ...


स्टाइलिश सूट-बूट मॆं....


गले मॆं बँधी टाई....


बता रही थी....


नयी नयी बँधी हैं आज़....


उससे पहले कभी नहीँ....


आज़ ही क्यों ?


मैंने पूछा तो


मुस्कुरा कर थोड़ा शरमाते


थोड़ा इठलाते हुये...


बोली टाई....


अरे...वो आज़ सौदा...


करने आये हैं न ?


सौदा ? मैंने फ़िर थोड़ी ढीली पड़ती टाई


का मन टटोला....


हाँ.....भई लड़की देखने आये हैं...


और अच्छी कीमत मिले....


जनाब को खुद की....


बस ! इसीलिए....


हमॆं सजाकर लायें हैं...आज़


गले मॆं ..


टाई फ़िर इधर-उधर हिलने लगी...


धीमे-धीमे....मुस्कुरा रही थी...


मैं सोचने लगी....


ये निर्जीव होकर भी समझ रही है


इंसानी फितरत को....


और इंसान हैं कि..


मुखौटे पर मुखौटा....


चढाने से नहीँ आ रहा बाज ॥


डॉ.रामकुमार चतुर्वेदी

 बेटी


  जिसे आज अपना,बनाकर चले हैं।


  वही दाग घर में, लगाकर चले हैं।।


 


  सुरक्षित नही है, यहां पाल्य घर में।


नजर अब पड़ोसी, गड़ाकर चले हैं।।


 


अजब मस्त मानव,करे कृत्य दानव।


 सही आग मन में, लगाकर चले हैं।।


 


     यहाँ कोख बेटी, मशीनें दिखाये।


    भला वंश बेटा, चलाकर चले हैं।।


 


   पले कोख बेटी, पता जो किये थे।


 अजन्में शिशु को,मिटाकर चले हैं।।


 


    अजन्मी धरा पर, बने ये कसाई।


  उसे कोख में ही, सुलाकर चले हैं।।


 


    सुता क्यों पराई , करें भेद ज्ञानी।


  दिये मौत उसको,गड़ाकर चले हैं।।


 


 बिना जग दिखाये,किये जीव हत्या।


 अनैतिक किये ये, पताकर चले हैं।।


 


   हुए चार दिन ही,बियाही गयी थी।


  दहेजी बली में, चढ़ाकर चले हैं।।


 


   यहाँ हर कदम पर ,पले है दरिंदे ।


हवस भूख अपनी,मिटाकर चले हैं।।


 


         डॉ.रामकुमार चतुर्वेदी


सुनील कुमार गुप्ता

मन ढूँढ़ रहा सहारा


मैं तो मैं से हारा साथी,


मन ढूँढ़ रहा सहारा।


भक्ति संग डूबा जो मन फिर,


जीवन को मिला कीनारा।।


कुछ न कहे मन की फिर साथी,


ये मन तो मन से हारा।पग-पग भटकन भरी मन यहाँ,


किसका-मिले फिर सहारा?


सोचता रहा मन जग में साथी,


कौन-जीता,कौन -हारा?


मैं तो मैं से हारा साथी,


मन ढूँढ़ रहा सहारा।।


 


         सुनील कुमार गुप्ता


Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...