अभय सक्सेना एडवोकेट कानपुर

शारदीय नवरात्र आई है, 


आशायें हजारों लाई है।


***********************


अभय सक्सेना एडवोकेट


 


शारदीय नवरात्र आई है, 


आशायें हजारों लाई है।


 कृपा करो मातारानी,


कोरोना से आफत छाई है।


 


पूरा विश्व बेहाल है इससे, 


मुसीबत हमारे ऊपर भी छाई है।


महामारी है यह तो मैया, 


दवा अभी तक नहीं आई है।


कृपा करो मातारानी,


कोरोना से आफत छाई है।


 


बचने का एक मात्र उपाय,


सोशल डिस्टेंसिंग ही अपनाई है।


मुंह पर मांस्क लगाकर रखते,


फिर भी जान सांसत में आई है।


कृपा करो मातारानी,


कोरोना से आफत छाई है।


 


हाल बुरे हैं हम सभी के,


भूखें मरने की नौबत आई है।


दया करो देवी मैया,


सभी की सामत आई है।


कृपा करो मातारानी,


कोरोना से आफत छाई है।


 


सद्बुद्धि दो सबको मैया,


गुहार ये अभय ने लगाई है।


चलें सभी उसी राह पर ,


मोदीजी ने राह जो दिखाई है।


 कृपा करो मातारानी,


कोरोना से आफत छाई है।


 


डटकर लड़ कोरोना से ,


बहुतों की जान बचाई है।


एक जुटता से फिर हमने,


"अभय"भारत की राह बनाई है।


कृपा करो मातारानी,


कोरोना से आफत छाई है।


 


शारदीय नवरात्र आई है, 


आशायें हजारों लाई है।


 कृपा करो मातारानी,


कोरोना से आफत छाई है।


 


 अभय सक्सेना एडवोकेट


४८/२६८, सराय लाठी मोहाल जनरल गंज कानपुर नगर।


मो.९८३८०१५०१९,


८८४०१८४०८८.


१६/१०/२०


डॉ. रामबली मिश्र हरिहरपुरी

*बुरी नजर मत डाल*


*मात्रा भार 11/16*


 


बुरी नजर मत डाल।


सबको अपने घर का जानो।।


 


कर सबकी परवाह।


सबको अपना परिजन जानो।।


 


करना सबका साथ।


सबको आत्म भाव में जानो।।


 


रहना सीखो पास।


अपने को सेवक सा मानो।।


 


कर मत किसी को तंग।


सब में मित्र भाव पहचानो।।


 


त्याग भोग की दृष्टि।


आत्मतुष्ट बनने को ठानो।।


 


बुरे लोग को मार।


बुरी नजर पर भौंहें तानो।।


 


आत्मप्रशंसा छोड़।


सुंदर मूल्यों को पहचानो।।


 


देखो अपना दोष।


सद्गुणियों के गुण को मानो।।


 


धर्म मर्म को जान।


मानवीय धर्म पहचानो।।


 


करो सदा सत्संग।


सज्जन बनने को ही ठानो।।


 


कर सबका सहयोग।


सहकारिता मंत्र को जानो।।


 


करना नहीं विवाद।


मधुर आचरण को पहचानो।।


 


मत करना विश्वास


नियमित पानी को भी छानो।।


 


रचनाकार:डॉ. रामबली मिश्र हरिहरपुरी


9838453801


संदीप कुमार विश्नोई रुद्र

जय माँ शारदे


 


रूप घनाक्षरी


 


रंग रसिया के संग , रास है रचाने लगे , 


हाथ में पहन चूड़ी , शिव ने किया शृंगार।


 


बांसुरी बजाते हुए , मोहन जो पास आए , 


रास का बने हैं अंग , भोले गोपी रूप धार।


 


हठ करने लगे हैं , मनमोहन जी देखो , 


मुख ये दिखाओ अब , घूंघट को दो उतार।


 


घूंघट उठाया जब , देख के हुए चकित , 


मदन मुरारी से वो , करने लगे हैं प्यार। 


 


संदीप कुमार विश्नोई रुद्र


दुतारांजय माँ शारदे


 


रूप घनाक्षरी


 


रंग रसिया के संग , रास है रचाने लगे , 


हाथ में पहन चूड़ी , शिव ने किया शृंगार।


 


बांसुरी बजाते हुए , मोहन जो पास आए , 


रास का बने हैं अंग , भोले गोपी रूप धार।


 


हठ करने लगे हैं , मनमोहन जी देखो , 


मुख ये दिखाओ अब , घूंघट को दो उतार।


 


घूंघट उठाया जब , देख के हुए चकित , 


मदन मुरारी से वो , करने लगे हैं प्यार। 


 


संदीप कुमार विश्नोई रुद्र


दुतारांवाली अबोहर पंजाबवाली अबोहर पंजाब


काव्य रंगोली आज के सम्मानित रचनाकार तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु

नाम - तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु ( कवि व मंच संचालक ) 


पिता का नाम - स्वर्गीय श्री काशीनाथ मिश्र ( पुजारी बाबा ) 


जन्मतिथि - 7 मई सन् 1975


शिक्षा - स्नातकोत्तर समाजशास्त्र


व्यवसाय - परिषदीय जूनियर शिक्षक


प्रकाशित पुस्तक - एक आईना जिज्ञासु की कलम से ( छंद मुक्त काव्य संग्रह ) 


साझा संग्रह - अपराजिता , हरसिंगार , गीत गूंजते हैं , आया कोरोना मत डरोना ( e-book) 


प्राप्त सम्मान -


1 - साहित्य गौरव सम्मान


2- श्रद्धा साहित्य गौरव सम्मान


3 - तुलसी मीर सम्मान


4 - साहित्य सारथी सम्मान


5 - युवा शक्ति सम्मान वर्ष 2020


6 - कोरोना योद्धा सम्मान


7 - योद्धा रत्नम अवॉर्ड


8 - समीक्षक गुरु सम्मान


9- सृजनश्री सम्मान


10- ज्ञानोदय प्रतिभा सम्मान 2020


11 - साहित्य भूषण सम्मान


12 - श्री कमलेश्वरी मंडल स्मृति काव्य दूत सम्मान


13 - प्रेमचंद सम्मान


14 - हिंदी रत्न सम्मान


15 - अन्यान्य साहित्यिक सम्मान


मोबाइल नंबर - 9450489518


ईमेल आईडी - tkmishra180@gmail.com


स्थाई पता - ग्राम -अहिरौली , पोस्ट - आशापार , तहसील - जलालपुर , जनपद - अंबेडकरनगर , उत्तर प्रदेश ! पिन कोड - 224125


वर्तमान पता - रघुराजीपुरम कॉलोनी निकट होटल विनायक ग्रैंड , अकबरपुर , अंबेडकरनगर उत्तर प्रदेश ! पिन कोड - 224122


 


 


 


वक्त के साथ बदल जाओ तुम भी ! 


वरना पहचान का संकट है सामने !! 


*************************


लकीर के फकीर बने कब तक घूमोगे !


अपना एक ठिकाना बनाओ तो कहीं !! 


*************************


पुराने दिनों को याद करने से फायदा नहीं ! 


आने वाले दिनों को संवारने की सोचो तुम !! 


************************े 


माहौल इस कदर हो गया है इन दिनों !! 


बेचैन हो हर आदमी ढूंढ रहा है सुकून !! 


*************************


यहाँ बहुतेरे आदमी अब शिकार की तलाश में है ! 


बचकर रहो क्या पता किसकी नज़र है तुम पर !! 


*************************


अब कोई भी तरकीबें काम नहीं आ रही हैं ! 


आदमी को आदमी से ही ख़तरा है इन दिनों !! 


*************************


तुम्हारी सियासत तो मेरे समझ में आती नहीं ! 


मालूम नहीं कैसे भला होगा आम आदमी का !! 


************* कवि व मंच संचालक अंबेडकरनगर उत्तर प्रदेश !


डॉ.रामबली मिश्र

प्यार का प्रतीक


    


आप मेरे प्यार का प्रतीक बन बहो।


आप केवल प्रेम की तस्वीर बन रहो।।


 


आपको मैं छोड़ने का नाम नहीं लूँ।


मैं सुनूँगा बात सारी आप जो कहो।।


 


रम गया हूँ आप में योगी बना रमता।


दिल में बैठ आपके कुछ बात-चीत हो।।


 


मत कभी यह सोचना कि दूर जाना है।


छोड़ सब जंजाल को बस साथ में रहो।।


 


बैठ मेरे घर-हृदय में रात भर जगो।


यशगान आपका हृदय से बार-बार हो।।


 


मुस्कराते गीत गाते आपको जपूँ।


आपका ही ध्यान मेरे मन में सदा हो।।


 


डॉ.रामबली मिश्र हरिहरपुरी


9838453801


डॉ0 हरि नाथ मिश्र

देवी माँ का वंदन (दोहे)


माता के नौ रूप हैं,नौ ही हैं घट-द्वार।


पाकर माँ-आशीष ही,कटता कष्ट अपार।।


 


विमल हृदय से यदि करें,माता का सम्मान।


निश्चित सुख-वैभव मिले, रहे सुरक्षित मान।।


 


दोनों ही नवरात्रि में,होता प्रकट स्वरूप।


विधिवत व्रत-पूजा करें,दर्शन मिले अनूप।।


 


माता परम कृपालु हैं,अमित प्रेम का कोष।


पाकर आशीर्वाद ही,मिले हृदय को तोष।।


 


धन्य-धन्य माँ हो तुम्हीं, ममता का भंडार।


करो कृपा हे मातु तुम,देकर अपना प्यार।।


 


है पुकारता भक्त तव,आरत वचन उचार।


माता आओ द्वार मम,करो कष्ट-उपचार।।


 


सकल सृष्टि की धारिणी,सकल सृष्टि का स्रोत।


पा प्रकाश तेरा जलें, रवि-शशि ये खद्योत।।


          ©डॉ0 हरि नाथ मिश्र


            9919446372


डॉ. रामबली मिश्र

सुनो.....।


 


कान खोलकर बात सुनो इक।


बात-बात में मत कर झिक-झिक।।


 


दंभी मत बन करो प्रतिज्ञा।


मान बुजुर्ग लजनों की आज्ञा।।


 


मगरूरी में जीना छोड़ो।


ऐंठन से तुम नाता तोड़ो।।


 


जो भरता है तेरी प्याली।


उसको ही हो गाली।।


 


जो तेरा सच्चा सहयोगी।


उसको कहते हो तुम भोगी।।


 


जो तेरा अच्छा रखवाला।


उसे पिलाते गम की हाला।।


 


जो बनता है तेरा रक्षक।


हो जाते हो उसके भक्षक।।


 


शर्म करो बेरहम बनो मत।


मानव बनने पर हो सहमत।।


 


डॉ. रामबली मिश्र हरिहरपुरी


9838453801


सुषमा दीक्षित शुक्ला

कविता


 


भारत माँ के सच्चे सपूत अब्दुल पाकिर कलाम।


उनको मेरा शत शत प्रणाम शत शत सलाम ।


 


वह थे पक्के कर्तव्य निष्ठ वह भारत माँ के अमर रत्न ।


अति ज्ञानी थे विज्ञानी थे बस सदा देश हित किये यत्न ।


 


वह मात पिता थे धन्य धन्य जिनके आँगन में जन्म लिया।


महा गरीबी में पलकर भी दुनिया मे था नाम किया ।


 


सबसे ऊँचा राष्ट्रपति पद जिसका मान बढ़ाया था ।


वैज्ञानिक कलाम जी ने जब इस पग कदम उठाया था ।


 


उनके आदर्शों को यारों आओ हम सब मनन करें । 


आज सभी मिल भारत वासी उस सपूत को नमन करें ।


 


सुषमा दीक्षित शुक्ला लखनऊ


डॉ0 हरि नाथ मिश्र

दसवाँ अध्याय (श्रीकृष्णचरितबखान)-6


 


देहु प्रसाद नाथ कछु हमहन।


करत रहहिं हम तव गुन बरनन।।


     श्रवन सुनहिं तव कथा सुहानी।


     रसमय-मधुर रहहिं सभ बानी।।


करतै रहहिं हाथ तव सेवा।


पद-सरोज तव चित-मन लेवा।।


    सकल जगत प्रभु तोर निवासा।


     नवत रहहिं हम अस लइ आसा।।


तव सरीर प्रत्यछ जग संता।


तिनहिं क दरसन सुख भगवंता।।


     नैन दरस बस करैं तिनहिं कहँ।


      अस प्रसाद प्रभु देउ हमहिं कहँ।।


ऊखल बन्हे कृष्न तब कहऊ।


मिलहिं प्रसाद तुमहिं जे चहऊ।।


    रह मदांध तुमहिं दोउ भाई।


    रहा परत अस मोंहि लखाई।।


नारद मुनी कृपा जनु कीन्हा।


साप तुमहिं जनु जे अस दीन्हा।।


     समदरसी मुनि मोंहि समर्पित।


     मुनिहिं प्रसाद कीन्ह मैं अर्पित।।


बंधन-मुक्त भयो दोउ भाई।


जाहु भगति मम लइ गृह धाई।।


दोहा-सुनि के अस प्रभु कै बचन,नमन किन्ह दोउ भ्रात।


         कइ पैकरमा किसुन कै, दिसि उत्तर चलि जात।।


                         डॉ0 हरि नाथ मिश्र


                          9919446372


 


 


चतुर्थ चरण (श्रीरामचरितबखान)-10


 


कहे पुनः प्रभु सुनहु कपीसा।


जाउँ न गृह दस चार बरीसा।।


    मोर काजु भूलेउ नहिं कबहूँ।


   सीता-खोज करत सभ रहहूँ।।


अब हम रहब निकट गिरि कतहूँ।


अनुजहिं सहित ठौर मिलि जहहूँ।।


   बरखा ऋतु अति सुखद-सुहानी।


   मोहहि धरा चुनर धरि धानी।।


गुहा रुचिर सभ देव बनाए।


परबर्षन गिरि पर मन भाए।।


    कछुक काल तहँ प्रभु अब रहिहैं।


    प्रभु-दर्सन-सुख सभ जन पइहैं।।


नर-तन धरि पसु-पंछी-भँवरे।


सेवहिं प्रभुहिं ध्यान धरि हियरे।।


     मंगल-रूपा धरा अनूपा।


     प्रभु-निवास जहँ रहहि सरूपा।।


फटिकइ-सिला बैठि दोउ भाई।


कहहिं-सुनहिं नृप-नीति सुहाई।।


    भगति-बिरति अरु ग्यान-बिबेका।


     कहहिं-सुनहिं बहु-भाँति अनेका।।


बरषा-काल जलद नभ छाए।


उमड़ि-घुमड़ि जल बहु बरसाए।।


     नाचहिं लखि-लखि जलद मयूरा।


     होहि बिकल मन लखि तेहिं पूरा।।


दामिनि-दमक-गरज-घन नभ मा।


बिरह-अगिनि लागै जनु तन मा।।


      बादर सिर नवाइ जल बरसहिं।


      बिद्यावान नम्र जस हरषहिं।।


गिरत बूँद गिरि-सिर अस फोरैं।


दुष्ट-बचन जस संतन्ह तोरैं।।


    लघु सरिता निज तट अस काटै।


     जस खल पाइ प्रचुर धन ठाटै।।


धरनि-धूरि मिलि जल ढबरैला।


जस माया मिलि मन गोबरैला।।


     सरिता-जल मिलि सागर-जल मा।


     होवहि थीर चपल मन प्रभु मा।।


चहुँ-दिसि महँ सुनि मेंढक-बानी।


लागहिं जनु बटु बेद बखानी।।


दोहा-हृदय होय हरषित लखन,लखि-लखि तरु-सिख-पातु।


        हरषै जस लखि नवल सिसु, मन-हिय कोऊ मातु ।।


                       डॉ0हरि नाथ मिश्र


                        9919446372


नूतन लाल साहू

नशा


 


हे नाथ, मेरी नैया


उस पार,लगा देना


मेरी जीवन को,तुम प्रभु जी


नशा से,बचा लेना


संभव है,झंझटो में


मै तुमको,भुल जाऊ


पर,नाथ कही तुम भी


मुझको न, भूला देना


मेरी जीवन को,तुम प्रभु जी


नशा से, बचा लेना


हो जाऊ मैं, तुझमे ऐसी मगन


नशा की तरफ,न जाये डगर


मन सदा ही,तेरा अनुरागी रहे


सदाचार हो,मेरे जीवन का सफ़र


हे नाथ,मेरी नैया


उस पार,लगा देना


मेरी जीवन को,तुम प्रभु जी


नशा से,बचा लेना


मुझे मिले,सतगुरु की साया


नशा मुक्त हो,मेरी काया


नैया छोड़ी,आपके हवाले


आप संभाले या न संभाले


मेरी जीवन को,तुम प्रभु जी


नशा से, बचा लेना


एक शब्द, दो कान है मेरा


एक नज़र,दो आंख है मेरा


ब्रम्ह ज्ञान में,बड़ी शक्ति है


नशा से वो,मुझे दुर रख सकती हैं


ऐसी शक्ति,मुझे देना दाता


नशा,नाश का घर है


दूसरो को भी,बता संकू


हे नाथ,मेरी नैया


उस पार,लगा देना


मेरी जीवन को,तुम प्रभु जी


नशा से,बचा लेना


नूतन लाल साहू


राजेंद्र रायपुरी

प्रतिकार


 


करो प्रतिकार,


आक्षेप यदि,


है निराधार।


वर्ना,


समझेंगे लोग,


हो तुम भी,


गुनाहगार।


बढ़ता ही जाएगा,


अत्याचार।


यदि न करो,


प्रतिकार।


है तुम्हें मिला,


गलत को गलत,


और सही को सही,


कहने का अधिकार।


फिर काहे का डर ?


करो प्रतिकार।


यदि गलत को,


सही बताने की चेष्टा,


मैं करूॅ॑,


या सरकार।


 


 ।। राजेंद्र रायपुरी।।


एस के कपूर श्री हंस

बनना है गुलाब तो काँटों


में खिलना सीखो।।


 


जब जायो धूप में तो ही


साया भी मिलता है।


कहलाता गुलाब कि जब


वो कांटों में खिलता है।।


तेरी मेहनत तय करती तेरे


मुक़द्दर का फैंसला।


वही निभाता रिश्तों को जो


तुरपाई भी सिलता है।।


 


हार मानने से पहले कोशिश


करते जाना सीखो।


बोलने से पहले जरा सुनते


भी आना सीखो।।


शब्द और समय को खर्च


करो तुम धन समान।


निभाने से पहले रिश्ते तुम


मनाना भी सीखो।।


 


कोई दर्द पूछने आयेगा मत


तुम इंतिज़ार करना।


अपनी दवा को खुद ही


तुम तैयार रखना।।


सूरज भी ढल जाता है वक्त


पर चांद के लिए।


सीखने को छोटे से भी कभी


मत दीवार रखना।।


 


मुस्कुराकर जीत लो उसे


दुश्मन जो जानी है।


सफलता की ज़माने में यही 


यारो कहानी है।।


ये दुनियाँ इक सराय से नहीं


बढ़ कर यहाँ।


थमे जब डोर सांसों की तो 


रुक जाती रवानी है।।


 


 एस के कपूर श्री हंस


*बरेली।।*


मो।। 9897071046


                8218685464


 


 


 


संघर्ष में ही आपकी वास्तविक,


पहचान होती है।


निकल कर आ जाती है वो शक्ति,


जो अनजान होती है।।


मुसीबत ही सिखाती हमें कैसे चलें,


धारा के विपरीत हम।


कठनाई तो एक शिक्षक बहुत,


महान होती है।।


*।।।।।।।।।2।।।।।।।।।।*


आँधियों में ही तो दीये,


की पहचान होती है।


बुझ न पाये लौ इसकी यही,


इसकी शान होती है।।


हवा के विपरीत संघर्ष ही ,


दीये की ताकत है।


संकट परीक्षा की घडी ही तो,


इम्तिहान होती है ।।


*।।।।।।।।।।3।।।।।।।।।।।*


नसीबों का पिटारा यूँ ही,


कभी खुलता नहीं है।


सफलता का सम्मान जीवन में,


 यूँ ही घुलता नहीं है।।


बस संघर्ष ही लिखता है हाथ,


की लकीरें हमारी ।


ऊँचा हुऐ बिना आसमाँ भी,


कभी झुकता नहीं है।।


*।।।।।।।।।।।4।।।।।।।।।।।।*


हर पल हर कदम जैसे,


संघर्ष है ये जिन्दगी।


कभी दुःख का साया तो कभी,


हर्ष है ये जिन्दगी।।


धैर्य से तो दर्द भी बन, 


जाता है मानो दवा।


जीतें हैं जो इस अंदाज़ से,


तो गर्व है ये जिन्दगी।।


*।।।।।।।।5।।।।।।।।*


मन हार कर तो कभी कोई,


जीत पाता नहीं है।


बिना संघर्ष के ख्याति कभी,


कोई लाता नहीं है।।


मत इंतज़ार करते रहो कुछ,


अच्छा करने के लिए।


बात ये एक जान लो कि कल,


कभी आता नहीं है।।


*रचयिता।।एस के कपूर "श्री हंस"*


*।।बरेली।।*


मोब 9897071046।।।।।।


8218685464।।।।।।।।।।।


डॉ. रामबली मिश्र

नशा


नशा करो अध्यात्म का, अन्य नशा को त्याग।


यही नशा उत्कृष्ट है, इससे ही अनुराग।।


 


भाँग धतूरा मदिर सब, करते सत्यानाश।


इनसे मुखड़ा मोड़कर, चल ईश्वर के पास।।


 


मदिरा पी कर तुम कभी, बनना नहीं मदांध।


आध्यात्मिकता के नशे, से अपने को बाँध।।


 


ईश्वर के आनंद का, कोई नहीं विकल्प।


ईश्वर में ही लीनता, का लेना संकल्प।।


 


जो ईश्वर में रम गया, डूबा वही सदेह।


राम राम जपने लगा, बनकर जनक विदेह।।


 


धार्मिक हाला पी सदा, रहना सीखो मस्त।


लौकिक विषमय मदिर को, करते रहना पस्त।।


 


परम अलौकिक दिव्य रस, के ईश्वर भण्डार।


इसको पी कर रम सहज,बढ़ ईश्वर के द्वार।।


 


स्वयं विस्मरण के लिये, पकड़ ईश की बाँह।


धर्म रसायन पान ही, मन की अंतिम चाह।।


 


लौकिक नशे में धुत्त हो, गाली देते लोग।


ईश्वर रस के पान से, ईश्वर से ही योग।।


 


महा पुरुष मुनि सिद्धगण, किये धर्म का पान।


हो प्रसिद्ध संसार में, कहलाये भगवान।।


 


जिसको बनना ईश है, करे ईश- रसपान।


लौकिक मदिरा बोतलों, से बनते शैतान।।


 


डॉ. रामबली मिश्र हरिहरपुरी


9838453801


काव्य रंगोली आज के सम्मानित रचनाकार अन्जनी अग्रवाल 'ओजस्वी

संक्षिप्त परिचय


 


नाम--अन्जनी अग्रवाल ओजस्वी


पद-- शिक्षिका


निवास --कानपुर उत्तर प्रदेश


शैक्षिक योग्यता--एम.ए . BEd पत्रकारिता(हिंदी)


लेखन विधा--कविता,कहानी, लेख


 


कश्ती


#########


 


अडिग विश्वास की कश्ती।


पर होकर हम, सब सवार ।।


जाने को ,जीवन नदी के पार।


सद्कर्मों को कर,हैं हम तैयार।।


 


रख दो हम पर, कृपा वरद हाथ।


पलट कर न करे, कोई हम पर वार।


ऐसा तो हमें हे प्रभु! सदविचार।


लगा दो मेरी, जीवन कश्ती पार।।


 


जब जब भंवर ने, मुझे घेरा।


तुमने ही आकर, डाला डेरा।।


उत्पादी समुन्द्रों की, लहरों में।


तेरी मर्जी पर, जीवन पतवार।।


 


अब तो मेरी कश्ती, तेरे हवाले।


कर दो पार ,ओ जीवन रखवाले।।


बुला लो अब तो, अपने दरवार।


कही डुबा न दे, लालच की धार।।


 


अन्जनी अग्रवाल ओजस्वी


 


 


कान्हा से पुकार


 


मोह माया , स्वार्थ छल।


नही है ,अब कोई हल ।।


दिल देता बधाई, बारम्बार।


हो खुशियों भरा , त्यौहार।।


पर आशाएं,हैं भरी पड़ी ।


कान्हा दो, खुशियाँ बड़ी बड़ी।।


कोरोना काल, होता नही खत्म।


जरा धो दो ,अब ये जख्म।।


निरोग का अमृत,बरसा दो ।


ऐसी अब कोई ,धुन बजा दो।।


अशांत मन, आस्थाएं त्यागे ।


छल कपट भरा, कोरोना भागे।।


प्रीत तुम्हारी,न होगी अब कम।


बिन जीवन,कैसे करें भजन हम।।


घर मन्दिर, सारे बन्द पड़े ।


स्तुति को , जोड़े हाथ खड़े।।


तुम बिन अब,न कोई सहारा ।


जिसने हर विपदा से पार उतारा।


बिन तेरी धुन,राधा भी बेचैन।।


न मिले दिन में,न रात में चैन।।


कर दो ऐसा, कोई चमत्कार।


हो जाए चहुओर, जयजयकार।।


हो मन प्रफ़ुल्लित, सब प्रकार।


मनाएं हर्षोल्लास से, ये त्यौहार।।


एक बार तो, जग को निहारो।


मानव को ,इस त्रासदा से उबारो।।


करती विनती अन्जनी कर जोड़।


ला दो कोरोना का, कोई तोड़ ।।


 


अन्जनी अग्रवाल ओजस्वी


श्याम नगर कानपुर


उत्तर प्रदेश


 


 


मर्यादा पुरुषोतम राम


******************


ये मंदिर मर्यादा पुरुषोत्तम राम का ।


सौभाग्य सिंचित है वर्तमान का।।


धरती अम्बर गूंज रहा जयकार से ।


चहुँ ओर उल्लास अनूठा हर्ष का।


हिन्द के कोने कोने लहराए भगवा। ।।


भारतीय संस्क्रति की छाप पढ़ी है ।


कहानी भक्तों की पीढ़ी ने गढ़ी है ।।


धर्म और अध्यात्म को मिला मुकाम।


सप्तपुरी का ये भव्य मनोरम धाम।।


पूर्ण हुआ ब्रहाण्ड का शिलान्यास।


हो गई पूर्ण हिदुत्व की ये आस।।


हो गई सुसज्जित स्वर्ण अयोध्या।।


न पाए टिकने इसके आगे कोई योद्धा।।


कह अन्जनी दोनों कर जोड के ।


चलो दर्श को सब जन दौड़ कर।।


 


अन्जनी अग्रवाल 'ओजस्वी


कानपुर नगर उत्तर प्रदेश


 


 


एक सीमा पे घायल वीर सैनिक की अपील मृत्यु से कि वह खुद


ही कर्तव्य पूर्ण हो जाने पर मृत्यु का आवाहन कर लेगा


 


 


एक अपील वीर सैनिक की


************************


गूंज रहा चहु ओर यही नारा है,


ललकार मृत्यु ने आज पुकारा है।


ललकार सीमा पर रक्षा की है,


कफ़न सिर पर बाधें आये हैं हम।


राष्ट्र के अलख प्रहरी हैं हम,


न रखने देंगें दुश्मन को एक कदम।


गूंज रहा चहु ओर यही नैरा है,


ललकार मृत्यु ने आज पुकारा है।


जीवन मे संघर्ष नही हैं हमारे कम


कर्तव्य निभाकर ही अब लेंगे दम।


अमन चैन की प्रीत तो सजा दूँ,


मानवता को वह हक तो दिल दूँ।


उज्ज्वल भारत की अलख जगा दूँ,


सोते हुये प्रहरी को तो जगा दूँ।


गूंज रहा चहु ओर यही नारा हैं, ललकार मृत्यु ने आज पुकारा है।


मैं बीज वृक्ष का एक दर्पण हूँ ,


हर बार जनमता मरता रहता हूँ।


बिरासते बारीकियों की बिछा दूँ,


दिव्य पुंज की ज्योति तो जगा दूँ।


कर्मयोगी सा गीता पाठ तो कर लूँ,


थोड़ा अपना कर्तव्य तो निभा दूँ।


गूंज रहा चहु ओर यही नारा हैं, ललकार मृत्यु ने आज पुकारा हैं।


ललकार मृत्यु ने आज पुकारा है।।


 


अन्जनी अग्रवाल 'ओजस्वी'


(सर्वाधिकार सुरक्षित मौलिक रचना)


कानपुर नगर उत्तरप्रदेश


 


 


जागरूकता


***********


जागरूकता फैलाओ सभी,


कर शुरू एक अभियान ।


देखो बढ़ी जागरुकता यदि,


तभी बढ़ेगा निज अभिमान।।


जागरूकता देती स्वस्थ पहचान,


शुद्ध भोजन करे जीवन आसान।


जागरूकता तो कर्तव्य हमारा,


स्वच्छता का देता यही नारा ।


जागरूकता सर्वस्य उपकार,


हर बच्चा पढ़े यही अधिकार।।


जागरुक हो करो मिशन प्रेणना काम,


मिटेंगी उलझनें मिलेगा शुभ परिणाम।


दृढ़ हो कर्तव्य रखो सब ध्यान,


जागरूक करो यही सच्चा ज्ञान।।


जारूकता से सम्पन्न हो राष्ट्र समुदाय,


इससे बढ़ा न कोई दूजा उपाय।


जागरूकता से बढ़े बेसिक की शान,


पूरे प्रदेश मे हो गई अन्जनी की पहचान।।


 


'(सर्वाधिकार सुरक्षित )


अभय सक्सेना एडवोकेट

मां की पुकार 


------------------


अभय सक्सेना एडवोकेट 


 


लुटी थी कभी मैं


विदेशियों के हाथों।


लुट रही हूं आज मैं


अपने ही हाथों।।


कोई तो आओ


अपनों से बचाओ।


सुनकर मां की पुकार


चीख उठा हिन्दुस्तान।।


            ----------


रखवाले


------------


 


धरती मां


 रही पुकार


कहां गए


मेरे नौनिहाल।


जिन्होंने सींचा था


कभी अपने खून से


आखिर कहां गए


उस खून के रखवाले।।                


            -------


अभय सक्सेना एडवोकेट


४८/२६८, सराय लाठी मोहाल, जनरल गंज कानपुर नगर।


मो.९८३८०१५०१९


८८४०१८४०८८


डॉ. रामबली मिश्र

निसर्ग


 


कितने कोमल कितने सुंदर


परम मनोहर भाव उच्चतर


दिव्य निरंकुश अति शालीना


सहज रम्य मुस्कान निरन्तर।


 


झर-झर झरना कल-कल सरिता


प्रकृति निराली में अति शुचिता


सर-सर पवन चलत सुखदायक


दिव्य तेजमय सृजित सुप्रियता।


 


हंसनाद हिमनाद मनोरम


बहत समंदर गंगा अनुपम


नदी पहाड़ वनस्थलि जंगल


खग-मृग सकल मनोहर उत्तम।


 


नैसर्गिक आनंद सुहावन


बारह माह स्वर्ग मनभावन


गगन भूमि अतिशय आकर्षक


गर्मी वर्षा शीत लुभावन।


 


मादकता संवेदना लपेटे


अपने में सत्कृत्य समेटे


बाँट रहा निसर्ग दाता बन


मुफ्त दान सद्ज्ञान अटूटे।।


 


बोल रहा है चलो प्रेम पथ


ज्ञान सीख बाँट बैठ रथ


विचलन में विश्वास न करना 


 बहे त्रिवेणी भक्ति सहित अथ।


 


डॉ. रामबली मिश्र हरिहरपुरी


9838453801


 डॉ निर्मला शर्मा 

"ले संकल्प"


 कर दृढ़ निश्चय 


त्याग संकोच


 कदमों को बढ़ाओ 


 लक्ष्य की ओर


 ले संकल्प 


लक्ष्य को पाना है


 आवे बाधाएं 


चाहे कितनी 


मुझे हर हाल में


 जीत जाना है


 कभी बेड़ियाँ


रूढ़ियों की होंगी 


रोकेगा कभी 


परिवार डरकर 


नहीं रुकना


 तुझे चलना


 दूर नहीं 


 मंजिल की डगर


 मैं कर्तव्यनिष्ठ 


 नागरिक हूँ


 देश के लिए


 निज कर्तव्य निभाना है


 अधिकारों से


 लबरेज़ हूँ मैं


 संस्कारों का


 प्रतीक हूँ मैं


 मुडना नहीं है 


 बढ़ना है आगे


थकना नहीं है


 चलना है आगे


 देश की शांति


 सुरक्षा,एकता में


 बनूँ सहभागी


 पीड़ितों का मैं 


बनूँ एक साथी


 आतंकी, दुष्कर्मी 


असामाजिक तत्वों का


 काल बनकर उभरुँ


 करुँ संहार दुष्टों का


 ले संकल्प 


करुँ कर्म निष्काम


 ना रुकूं प्राणों का चाहे


 दूँ बलिदान


 अन्याय के आगे


 कभी ना झुकूँ


मातृभूमि पर


ये जान भी


है कुर्बान


 


 डॉ निर्मला शर्मा 


दौसा राजस्थान


डॉ. राम कुमार झा निकुंज

दिनांकः १४.१०.२०२०


दिवसः बुधवार


छन्दः मात्रिक


विधाः दोहा


विषयः होठों पर मुस्कान


शीर्षकः मुस्कान


 


जठरानल में अन्न हो , होठों . पर मुस्कान।


सबके तन पर हो वसन , सबके पास मकान।।१।।


 


धन वैभव सुख इज्जतें , सबको सदा नसीब।


सभी बने शिक्षित सबल , सोचे नव तरकीब।।२।।


 


सर्व समाज नित प्रगति हो , खुशियाँ मिले अपार।


दीन हीन अरु पददलित , हो जीवन उद्धार।।३।।


 


न्याय व्यवस्था आम जन , मानक शिक्षा नीति।


ऊँच नीच दुर्भाव मन , मिटे मिलें सब प्रीति।।४।।


 


जाति धर्म को सब तजे , मानवता हो गान।


सदाचार नैतिक सभी , सबको दें सम्मान।।५।।


 


सब सबकी चाहें भला , रखें भाव परमार्थ।


रोग विरत मानस विमल , हो चिन्तन आधार।।६।।


 


हो सुभाष नव पल्लवित ,कोमल रस मकरन्द।


पाएँ मन संतोष सब , कुसमित मुख आनन्द।।७।।


 


समरस मन संचार जन , भाव हृदय सहयोग।


खिले बेटियाँ मुख कमल , अभय सबल मनयोग।।८।।


 


जनता मन विश्वास तब , हो शासक ईमान।


चहुँदिशि जब सुख शान्ति हो,खिले खुशी मुस्कान।।९।।


 


सदा पूज्य मेधा बने , बिना जाति मन भेद।


जीने का अधिकार सब , हो घृणा कपट उच्छेद।।१०।।


 


मधुरिम वेला अरुणिमा , सब हों देश समान।


कीर्ति कुमुद मुस्कान नव , हो जीवन संधान।।११।।


 


सदा समुन्नत जन वतन , तभी समुन्नत देश।


शौर्य कीर्ति सम्मान हो , शान्ति सुखद परिवेश।।१२।।


 


आपस में सद्भावना , मिलकर चलें विकास।


मधु माधव मुस्कान जग , फैले सुखद सुवास।।१३।।


 


तभी सफल कवि कामिनी, पाठक मन उल्लास।


अलंकार ध्वनि नवरसा , रीति प्रीति गुण हास।।१४।।


 


शब्द अर्थ कवि कल्पना , सर्जन कृति सम्मान।


दर्शक पाठक कर श्रवण , दिखे ओष्ठ मुस्कान।।१५।।


 


कवि✍️ डॉ. राम कुमार झा "निकुंज"


रचनाः मौलिक (स्वरचित)


नई दिल्ली


कालिका प्रसाद सेमवाल

🌹🙏🏻मां शारदे🙏🏻🌹


********************


हे मां शारदे


रोशनी दे ज्ञान की,


तू तो ज्ञान का भंडार है


हाथों में वीणा पुस्तक ,


 हंस वाहनी ,कमल धारणी


ओ ममतामयी मां शारदे।


 


इतनी कृपा मुझ पर करना


मैं सदाचारी बनूं,


सत्य पथ पर ही चलूं


हृदय में दया भाव रहे,


मुस्किलों में भी न घबराओ


सुमति मुझे दे दो 


राष्ट्र प्रेम भाव हृदय में रहे,


हे मां शारदे।


 


दूर कर अज्ञानता


उर में दया का वास हो


ज्योति से भर दे वसुंधरा


यही मेरी नित्य प्रार्थाना


यही मेरी कामना


हे मां शारदे।


 


करुणा का दान दे मां


सत्य मार्ग पर मैं चलता रहू


यही मेरी वंदना,


हे मां मुझे रोशनी दे ज्ञान दे


विद्या विनय का दान दें


हे मां शारदे 


हे मां शारदे।।


**********************


📚 कालिका प्रसाद सेमवाल


          मानस सदन अपर बाजार


             रूद्रप्रयाग उत्तराखंड


                  246171


डॉ0 हरि नाथ मिश्र

 चतुर्थ चरण (श्रीरामचरितबखान)-9


अस कह बाली निज तन त्यागा।


पाइ कृपा प्रभु अरु अनुरागा।।


     बिकल बियोगहिं तारा देखा।


     कहे मिटै नहिं बिधि कै लेखा।।


तारा सुनु ई अधम सरीरा।


छिति-जल-पावक-गगन-समीरा।


    निर्मित अस तन काम न काहू।


    रुदन तोर नहिं सोहै आहू।।


माया-मुक्त पाइ अस ग्याना।


तारा भई सुबिग्य-सुजाना।।


   बुला सुग्रीवहिं कह रघुबीरा।


    मृतक क करम करउ धरि धीरा।।


लखन बुलाइ कहे प्रभु रामा।


करहु राज सुग्रीवहिं नामा।।


दोहा-लखन बुला पुर-जन तुरत,बिप्र समच्छ पद-राज।


        सुग्रीवहिं कहँ देइ के,अंगद किन्ह जुवराज ।।


        स्वारथ बस सुर-नर-मुनी,मातु-पिता,गुरु-बंधु।


        करहिं प्रीति जग महँ सभें,राम सकल संबंधु।।


        पुनि बुलाइ सुग्रीव प्रभु,राज-पाट सभ दीन्ह।


        कहे करउ अब राज तुम्ह,सँग अंगद कहँ लीन्ह।।


                         डॉ0हरि नाथ मिश्र


                           9919446372


 


दसवाँ अध्याय (श्रीकृष्णचरितबखान)-5


छूइ चरन तब धाइ प्रभू कै।


करन लगे स्तुती किसुन कै।।


    हे घनरूप सच्चिदानंदा।


    हे जोगेस्वर नंदहिं नंदा।।


अहउ तमहिं परमेस्वर नाथा।


सकल चराचर तुम्हरे साथा।।


     तुमहिं त जगतै स्वामी सभ जन।


     अंतःकरण-प्रान अरु तन-मन।।


तुम्ह अबिनासी अरु सभ-ब्यापी।


रहहु अदृस सभकर बपु थापी।।


    तुम्ह महतत्वयि प्रकृति स्वरूपा।


    सुक्ष्मइ सत-रज-तमो अनूपा ।।


तुम्ह परमातम जानन हारा।


सूक्ष्म-थूल-तन कर्मन्ह सारा।।


     समुझि न आवै तुम्हरी माया।


     जदि उर बृत्ति-बिकार समाया।।


तुमहीं अद्य-भविष्यत-भूता।


नाथ भगत जन एकल दूता।।


    बासुदेव प्रभु करहुँ प्रनामा।


     पर ब्रह्महिं प्रभु सभ गुन-धामा।।


प्रनमहिं हम दोउ भ्रात तुमहिं कहँ।


तुमहिं भगावत पाप मही कहँ।।


     लइ अवतारहिं धारि सरीरा।


     हरहिं नाथ सभ बिधि जग-पीरा।।


पुरवहिं प्रभू सकल अभिलासा।


बनै निरासा तुरतै आसा ।।


     साधन-साध्यइ अहहिं कन्हैया।


     मंगल अरु कल्यान कै नैया।।


परम सांत जदुबंस-सिरोमन।


निसि-दिन रहैं सबहिं के चित-मन।।


      प्रभु अनंत हम सभ प्रभु-दासा।


       प्रभुहिं त आसा अरु बिस्वासा।।


दोहा-नारद कीन्ह अनुग्रहहि, भयो दरस प्रभु आजु।


        तारे प्रभु हम पापिहीं,सुफल जनम भे काजु।।


                    डॉ0हरि नाथ मिश्र


                      9919446372


नूतन लाल साहू

समय,सबसे बड़ा बलवान है


 


क्यों भिड़ता है, समय से


समय है, पहलवान


जो पंगा ले, समय से


वह, पाछे पछताय


समय,सबसे बड़ा बलवान है


समय आयेगा,समय पर


समय किसी के बाप का


होता नहीं है,गुलाम


समय से पहले, किसी को नहीं मिला सम्मान


समय,सबसे बड़ा बलवान है


जो समय का,सदुपयोग करें


लिख देता है,जीत का एक नया अध्याय


योजना बनाओ,अमल करें


समय ही,सबको समझाय


समय,सबसे बड़ा बलवान है


थोड़ा सब्र कर,सत्कर्म कर


फिर जो मांगेगा,तुझे दे देंगा भगवान


बदल सोचने का ढंग


यदि सुख की है,चाह तुम्हे


समय,सबसे बड़ा बलवान है


दुबारा नहीं लौटता है


बचपन के वो,बीते हुए काल


दूसरो को मिटाने, जो चला था


वो स्वयं,हो गया साफ


समय,सबसे बड़ा बलवान है


अगर, एक द्वार बंद हो जावे


तो तुम,करना नहीं मलाल


ऊपर वाला,खोलता है


भाग्य के,कई द्वार तत्काल


समय,सबसे बड़ा बलवान है


नूतन लाल साहू


एस के कपूर श्री हंस

*रचना शीर्षक।।एक अवगुण*


*क्रोध का सौ गुणों पर*


*भारी है।।*


 


क्रोध जलते कोयले सा


जो तूने पकड़ रखा है।


इस घृणा की अग्नि ने


तुझे जकड़ रखा है।।


यह आग तुझ को भी


जला कर खाक करेगी।


इसी अहम भाव ने तेरे


भाग्य को रगड़ रखा है।।


 


क्रोध आता नहीं अकेले


लेकर आता है चार।


क्रोध के साथी तो ईर्ष्या


और आ जाता अहंकार।।


दूसरे का नहीं अपना 


होता अधिक नुकसान।


नम्रता हो जाती विलुप्त


और लाता है अंधकार।।


 


सोच विचार दृष्टि पर


छा जाती मैली चादर।


मानसिकता मनुष्य की


भूल जाती भाव आदर।।


कलुष भावना का लग


जाता ग्रहण आदमी को।


आदत हर किसी का


करती जाती है अनादर।।


 


क्रोध का त्याग ही उन्नति


का मार्ग प्रशस्त करता है।


आदमी होता लोकप्रिय


तेजी से आगे बढ़ता है।।


सौ गुण व्यक्ति के होने


होने लगते हैं उजागर।


जो एकअवगुण क्रोध का


बस मनुष्य तजता है।।


 


*रचयिता।।एस के कपूर "श्री हंस"*


*बरेली।।*


मोब।। 9897071046


                     8218685464


विनय साग़र जायसवाल

ग़ज़ल


 


इक नज़र तुमने जो निहारा है


दिल पे क़ाबू नहीं हमारा है


 


ख़्वाहिशें हो रहीं हैं सब पूरी


साथ जबसे मिला तुम्हारा है


 


प्यार से इक नज़र इधर देखो 


कितना ख़ुशरंग यह नज़ारा है


 


नाख़ुदा यह तेरी बदौलत ही


मुझको हासिल हुआ किनारा है


 


हूक उठती है इस तरह दिल में


जैसे तुमने मुझे पुकारा है


 


बेवफ़ा कह के तूने ऐ ज़ालिम


दिल में खंजर सा इक उतारा है 


 


तेरे आने से ही मेरे *साग़र* 


चमका क़िस्मत का यह सितारा है


 


🖋️विनय साग़र जायसवाल


 


संदीप कुमार विश्नोई रुद्र

जय माँ शारदे


 


सिंहावलोकन घनाक्षरी छंद


 


 


तोड़ने लगी है दंभ , भारतीय सेना देखो , 


अरिदल का ये सर , निज कर फोड़ने। 


 


फोड़ने में भाई देखो , छोड़ी न कसर कोई , 


चीनियों का लगी वह , कान भी मरोड़ने। 


 


मरोड़ने लगे कान , चीं चीं चीं चीं करते हैं , 


टैंक भी तैयार खड़े , गोला अब छोड़ने ।


 


छोड़ने की बात मन , पृथ्वीराज के जो आई , 


गजनी था लगा फिर , भारत को तोड़ने। 


 


संदीप कुमार विश्नोई रुद्र


गाँव दुतारांवाली अबोहर पंजाब


कालिका प्रसाद सेमवाल

मातृ दिवस पर मां को समर्पित पुष्प


********************


मां


एक विश्वास है


एहसास है


प्यार का चम


दुलार का


जिसे पाते ही


हम भूल जाते है


अपने सारे


दुःख दर्द


जिसने दिया ही दिया 


बदले में


कुछ भी नहीं लिया।


 


मां 


परिवार की धुरी होती है


जिसकी


छत्र छाया में


हम फलते फूलते है।


 


 मां सच्चाई है


जो केवल 


देती ही देती है


बदले में


नहीं लेती कुछ


देखती है


केवल एक ही सपना


हमारे बडे होने का


घर बसाने का


तथा अपने को 


दादी होने बनने का।


 


मां को खुश रखना है


यही काम ,


हर बच्चे को अपनी मां के लिए करना है।


******************


कालिका प्रसाद सेमवाल


मानस सदन अपर बाजार


रूद्रप्रयाग उत्तराखंड


Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...