डॉ० रामबली मिश्र

प्रेम एक संकल्प हो


 


लो संकल्प प्रेम करने का।


प्रेम पंथ पर नित चलने का।।


 


प्रेम बने जीवन की नैया।


यह साधन आगे बढ़ने का।।


 


जीवन का आदर्श बने यह।


मन में रख इस पर चलने का।।


 


सबके प्रति आकर्षित होना।


आकर्षण पैदा करने का।।


 


दिल को अपने अमित बनाओ।


सोच अनंत गगन बनने का।।


 


सकल चराचर की बस्ती उर।


बनो व्रती प्रेमी बनने का।।


 


तामस मन का परित्याग कर।


सोचो पावन मन बनने का।।


 


अपने को ही सदा निखारो।


सोचो शिव प्रियतम बनने का।।


 


देख किसी को खुश हो जाना।


मन चाहे दिल में रखने का।।


 


भोग-इंद्रियों का नियमन हो।


बन प्रतिज्ञ प्रेम करने का।।


 


नरक कुंड के द्वार बंद हों।


सोचो खुद स्वर्गिक बनने का।।


 


प्रेम यज्ञ में मन की आहुति।


कामेच्छाओं को जलने का।।


 


जीवन प्रेम एक हो जाये।


सीखो मंत्र प्रेम करने का।।


 


दृश्यमान हो सिर्फ प्रेम ही।


कर अभ्यास मंत्र जपने का।।


 


डॉ०रामबली मिश्र हरिहरपुरी


9838453801


सुनीता असीम

मैं जिसे तलाश कर रहा हूँ।


उसकी याद में संवर रहा हूँ।


*********


राह ख़ार से भरी हुई हैं।


जिनसे आज मैं गुज़र रहा हूँ।


*********


 जो मिली हैं रोक रास्ते में।


उनको पार कर निखर रहा हूँ।


*********


हिज़्र का खयाल ही है काफी।


बस जुदाई से ही डर रहा हूँ।


**********


कर्म मैंने तो नहीं किए जो।


आज कर्ज उनका भर रहा हूँ।


**********


सुनीता असीम


आचार्य गोपाल जी

ज्योति


 


ज्योति चाहे ज्योति से मिलने, बिन ज्योति जग सुन ।


ज्योति से ही सारा संसार है, रे मन तुम भी ज्योति ढूंढ ।


 


 हे परम प्रभु तेरी ज्योति से, ये सारा जग जगमग है ।


चहू ओर पसरी प्रकाश तुम्हीं से, तुम से ही जग चकमक है ।


 


 हे ईश्वर! तुम्हें इस जग में, प्रज्वलित प्रकाश करना होगा ।


अज्ञान तिमिर को दूर भगा कर, नूतन प्रभा बिखेरना होगा ।


 


✍️ आचार्य गोपाल जी उर्फ आजाद अकेला बरबीघा वाले


रमेश कटारिया पारस 

डॉ.


पिता का नाम -श्री जेठानन्द कटारिया 


जन्म -6जून 1951मुजफ्फर नगर 


कर्मस्थली -भिण्ड एवं ग्वालियर 


लेखन विधा -गीत ग़ज़ल , दोहा , हाइकु , क्षणिका , कुंडलिया , कहानी लघुकथा , व्यंग , आदि सभी विषयों मेंं लेखन विशेष विधा ग़ज़ल , ग़ज़ल में दुष्यंत कुमार और अदम गोंडवी की परम्परा के शायर 


 


स्वयं की दस पुस्तकें प्रकाशित , लगभग 35संकलनों का सम्पादन 


देशभर मेंं तीन सौ से अधिक सम्मान , एवं कई उपाधियाँ , विद्यावाचस्पति , विद्यावारिधि , विद्या साग़र आदि अनेक मंचो से कविता पाठ , एक दर्जन के क़रीब साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन जिसमें देशभर के साहित्यकरों की भागीदारी 


स्थाई पता -डॉ रमेश कटारिया पारस 30,कटारिया कुञ्ज गंगा विहार महल गाँव ग्वालियर म .प्र .474002


मों9329478477यही watsepp और फ़ेसबुक नम्बर है 


 


email rameshkatariyaparas@gmail.com


 


 


गीत 


 


युगों युगों सारी दुनियाँ जिसको गाये 


गीत प्रेम के मैं ऐसे लिख जाऊँगा 


साँझ ढले तुम देखोगे आकाश में उन तारों के बीच कहीं दिख जाऊँगा 


 


मैं सूरज का वंशज हूँ किरणें बिखराता रहता हूँ 


सबके मन की सुनता हूँ और अपनें मन की सुनाता हूँ 


प्यार के दो मीठे बोलो पर बिना मोल बिक जाऊँगा 


 


साँझ ढले तुम देखोगे आकाश में उन तारों के बीच कहीं दिख जाऊँगा 


 


मैं उसका अनुयाई हूँ जो तूफानों से टकराये 


ऊंचे ऊंचे पर्वत उसका रस्ता रोक नहीं पाऐ 


 


मैं भी अपना सीना तानें वहीं कहीं डट जाऊँगा 


 


साँझ ढले तुम देखोगे आकाश में उन तारों के बीच कहीं दिख जाऊँगा 


 


नौनिहालों तुम आओ तुमको तो आगे जानां है 


तारों से आगे तुमको इक सुंदर जहाँ बनाना है 


 


मैं क्यूँ रोड़ा बनूँ तुम्हारा रस्ते से हट जाऊँगा 


 


साँझ ढले तुम देखोगे आकाश में उन तारों के बीच कहीं दिख जाऊँगा 


 


शीतलता का नाम चंद्रमां ताप को सूरज कहते हैं 


सुख दुःख धूप छाँव की तरहा हरदम चलते रहते हैं 


 


चलता हूँ तो जिंदा हूँ मैं रुक गया तो मैं मिट जाऊँगा 


 


साँझ ढले तुम देखोगे आकाश में उन तारों के बीच कहीं दिख जाऊँगा 


 


सच की राह पे चलनें वाले हरदम चलते रहते हैं 


चाहे जैसी शीत लहर हो हरदम जलते रहते हैं 


 


मैं इक नया सितारा बनकर अंबर पर झुक जाऊँगा 


 


युगों युगों सारी दुनियाँ जिसको गाये 


गीत प्रेम के ऐसे मैं लिख जाऊँगा 


 


साँझ ढले तुम देखोगे आकाश में उन तारों के बीच कहीं दिख जाऊँगा 


 


रामचंद्र जी की कथा का वर्णन 


 


 सीतापति दशरथ के पुत्र कौशल्या जी के जाये हैं 


हम भक्तो को पार लगानें 


मनुज रूप में आये हैं 


 


दानवों का संहार किया 


गुरु वशिष्ठ जी के मन को भाये हैं 


 


जनकपुरी में धनुष तोड़ कर 


सीताजी को वर लाये हैं 


 


भरत लक्ष्मण शत्रुघ्न जैसे भाइयों का साथ मिला 


 


हनुमान सुग्रीव जटायु और विभीषण से हाथ मिला 


 


अपनें पिता का वचन निभानें 


भरत को राजपाठ दे आये हैं 


 


रघुकुल की रीत निभानें की ख़ातिर 


बन बन में भटकाये हैं 


 


 


सोने की रावण की लंका दानवों से जीत कर लाये हैं 


 


शबरी अहिल्या बाली और केवट का उद्धार किया 


 


रावण के भाईयों और पुत्रों का संहार किया  


 


लंका पुरी से सीताजी को ससम्मान साथ ले आये हैं 


 


शूर्पणखा कुम्भकर्ण मेघनाथ खर दूषण अक्षय भी ना बच पाये हैं 


 


रावण का वध कर के लंका 


विभीषण को सौंप कर आये हैं 


 


ऐसे प्रिय रामचन्द्र जी हमनें अपनें मन में बसाये हैं 


 


संक्षेप में राम कथा कह कर के 


पारस जी हरषाये हैं 


भगवान राम के 


श्रीचरणों में सबने शीश झुकाये हैं 


 


 


 


ग़ज़ल 


 


चरणों का इक दास भी होना मँगता है 


कुछ तो अपने पास भी होना मँगता है 


 


अल्लम गल्लम बहुत भर लिया झोली मेंं 


अब थोड़ा सा ख़ास भी होना मँगता है 


 


काजू और बादाम रखे हैँ प्लेटों मेंं 


हाथों मेंं अब ग्लास भी होना मँगता है 


 


काँपते हाथों से क्या क्या कर पाओगे 


ज़ीवन मेंं कुछ पास भी होँना मँगता है 


 


पतझड़ ही पतझड़ है अपने ज़ीवन मेंं 


ज़ीवन मेंं मधुमास भी होँना मँगता है 


 


मीरा राधा रुकमणि सब आ गईं यहाँ 


व्रन्दावन मेंं रास भी होना मँगता है 


 


 


ऊपर वाला पार लगायेगा तुमको 


इतना तो विश्वास भी होना मँगता है 


 


जिन गुनाहों की सज़ा मिली है तुमको 


उन सब का एहसास भी होना मँगता है 


 


कब तूफ़ान मचेगा अपने ज़ीवन मेंं 


इसका कुछ आभास भी होना मँगता है


 


राम नें फ़िर से जन्म लिया है धरती पर 


अब के फ़िर बनवास भी होना मँगता है 


 


जानें क्या क्या हज़म कर गये नेता जी 


अब तो इक उपवास भी होना मँगता है 


 


कौन किसी को याद रखेगा पारस जी 


अपना इक इतिहास भी होना मँगता है


 


 


 


पहले अपने बारे लिख 


फिर तू चाँद सितारे लिख 


 


नेताओ को भ्रष्टी लिख 


जनता को बेचारे लिख 


 


बहुत लिख लिए गाँधी नेहरू 


अब अन्ना हजारे लिख 


 


आधी रात को उठ कर लिख 


या फिर साँझ सकारे लिख 


 


हर तरफ़ है आग लगी 


सूखे नदिया नारे लिख 


 


बाढ़ आयी तो नदी बह गई 


टूटे हुए किनारे लिख 


 


क्यों तू पतझड़ की सुनता है 


तू तो मस्त नज़ारे लिख 


 


जुल्फें काली काली लिख 


नैनो को कजरारे लिख 


 


आँसू को तू मीठा लिख 


या सागर को खारे लिख


 


 


 


 


दिवाली है 


 


चारो तरफ़ अँधेरा है कहते है लोग दिवाली है 


 


महँगाई बढ़ रही देश में 


लोग यहाँ जी रहे कलेश में 


दुश्मन मिलते दोस्त के भेष में 


बंजर सारे खेत पड़े है 


जख्मों में हरयाली है 


 


कहीँ पे बाढे कहीँ पे सूखा 


देश का हर बच्चा है भूखा 


लोगों का व्यवहार है रूखा 


बच्चो को नहीँ दूध मयस्सर 


ये कैसी खुशहाली है 


 


मयखानों में भीड़ लगी है 


मन्दिर सूने पड़े हुए है 


ये मेरा है वो तेरा है 


सब इसी बात पर अडे हुवे है 


मुझको देश का हर 


मानव लगता आज़ मवाली है 


 


थोड़े से दहेज की खातिर 


सोफा कुर्सी मेज की खातिर 


बी पी एल गोदरेज की खातिर 


आज़ जला दिया जिन्दा जिसको कल कहते थे घरवाली है


 


बहू ले आकर खुश होते है 


लाला ना हो तो रोते है 


 


भ्रूण हत्या करवा देते है 


अगर गर्भ में लाली है 


चारो तरफ़ अँधेरा है कहते है लोग दिवाली है


राजेंद्र रायपुरी

 आग ही समझो जवानी 


 


कौन कहता है ये पानी।


  आग ही समझो जवानी।


    भस्म कर सकती सभी कुछ,


       मन अगर इसने है ठानी।


 


पत्थरों को तोड़ दे ये।


  रुख़ हवा का मोड़ दे ये।


     रोक दे बर्षा का पानी।


      मन अगर ठाने जवानी


 


तोड़ लाए नभ के तारे।


  निज़ भुजाओं के सहारे।


    छेद कर दे आसमां में,


      लिख नई दे इक कहानी।


 


कौन कहता है ये पानी।


      आग ही समझो जवानी।


 


फूल ही हाथों न समझो।


  हाथ में तलवार भी है।


    प्यार दिल में है अगर तो,


      साथ में ललकार भी है।


 


सह नहीं सकती कभी भी,


  सच कहूॅ॑ ये बदजुबानी।


    कौन कहता है ये पानी।


      आग ही समझो जवानी।


 


           ।। राजेंद्र रायपुरी।।


नूतन लाल साहू

एक सुझाव


 


मित्रता और रिश्तेदारी


सम्मान की नहीं,भाव की भूखी होती हैं


लगाव दिमाक से नहीं


दिल से होना चाहिए


प्रभु जी ने झप्पर फाड़ कर दिया है


यश धन तुझे अपार


फिर भी अगर तू रोता है


तो तुझको है धिक्कार


दोष देखना गैर के


बंद कीजिए आप


मित्र और रिश्तेदार होता है


कुछ पल का मेहमान


मित्रता और रिश्तेदारी


सम्मान की नहीं, भाव की भूखी होती है


क्यों आया है इस संसार में


कौन बतायेगा मोय


इस रहस्य को आज तक


समझ सका न कोय


करे क्यों नहीं शुक्रिया


प्रभु जी का हम दिन रात


सब प्राणियों में श्रेष्ठ


बनाया है इंसान


फिर भी मित्रता और रिश्तेदारी


निभाने में क्यों करता है संकोच


बचपन यौवन कट गये


खड़ा बुढ़ापा द्वार


अब तो बाकी रह गये


जीवन के दिन चार


मित्रता और रिश्तेदारी


सम्मान की नहीं, भाव की भूखी होती है


लगाव दिमाक से नहीं


दिल से होना चाहिए


नूतन लाल साहू


डॉ0 हरि नाथ मिश्र

पंचम चरण (श्रीरामचरितबखान)-12


 


पुनि-पुनि सीष नवा हनुमाना।


कहा चाहुँ मैं पानी-दाना।।


    अब जदि मैं तव आयसु पाऊँ।


     तोरि-तोरि फल भरि हिक खाऊँ।।


सुनहु तात इहँ बहु रखवारा।


सकै न कोऊ इनहिं पछारा।।


     मातु खाउँ मैं फल चुनि मीठा।


     कहि नहिं सकत मोंहि कोउ डीठा।


मारि-पछारि सभें हनुमाना।


खाए रुचिकर फल बहु नाना।।


     सभ उखारि फेंकैं तरु उत-इत।


     करहिं उपद्रव उपबन समुचित।।


रावन पास जाइ इक दूता।


कह प्रभु बानर एक अनूपा।।


     बन असोक उजारि तरु फ़ेंकहि।


      खाइ-खाइ फल सबहिं गुरेजहि।।


जे केहु बीर गवा तिसु आगे।


मारि-गिराइ तुरत फिर भागे।।


      उद्भट बीर दसानन भेजा।


       मारि तिनहिं कपि पुनः गरेजा।।


भेजा निज सुत अच्छ कुमारा।


ताहि संग बहु भट्ट अपारा।।


     देखि तिनहिं उखारि इक बिटपा।


      फेंका कपि अच्छय गिर तड़पा।।


मारि गिरायेसि अछय कुमारा।


रपटत सबहिं कीन्ह निपटारा।।


    मेघनाद कहँ तहँ पुनि पठवा।


    कह मारउ नहिं लावहु बँधवा।।


देखन मैं चाहूँ तेहि कपि के।


केकर दूतइ आवा बनि के।।


    इंद्रजीत सुनि बध निज भ्राता।


    होइ बिकल क्रोधित तहँ जाता।।


लखि जोधा आवत बलवाना।


तरु गहि कटकटाइ हनुमाना।।


    कीन्ह बिरथ लंकेस-कुमारा।


    मारि मुष्टिका भटन्ह पछारा।।


दोहा-मेघनाद नहिं सहि सका, हनुमत मुष्टि-प्रहार।


        मूर्छित हो तब गिर परा, तहँ भुइँ होइ निढार।।


                       डॉ0 हरि नाथ मिश्र


                         9919446372


 


 


 तेरहवाँ अध्याय (श्रीकृष्णचरितबखान)-6


 


बरस-काल एक जब बीता।


ब्रह्मा आए ब्रजहिं अभीता।।


 लखतै सभ गोपिन्ह अरु बछरू।


खात-पियत रह उछरू-उछरू।।


    भए अचम्भित भरमि अपारा।


     लखहिं सबहिं वै बरम्बारा।।


किसुन कै माया समुझि न पावैं।


पुनि-पुनि निज माया सुधि लावैं।।


     असली-नकली-भेद न समुझहिं।


      निज करनी सुधि कइ-कइ सकुचहिं।।


जदपि अजन्मा ब्रह्मा आहीं।


किसुनहिं माया महँ भरमाहीं।।


     भरी निसा-तम कुहरा नाईं।


     जोति जुगुनु नहिं दिवा लखाईं।।


वैसै छुद्र पुरुष कै माया।


कबहुँ न महापुरुष भरमाया।।


    तेहि अवसर तब ब्रह्मा लखऊ।


बछरू-गोप कृष्न-छबि धरऊ।।


   सबहिं के सबहिं पितम्बरधारी।


   सजलइ जलद स्याम बनवारी।।


चक्रइ-संख,गदा अरु पद्मा।


होइ चतुर्भुज बिधिहिं सुधर्मा।।


    सिर पै मुकुट,कान महँ कुंडल।


    पहिनि हार बनमाला भल-भल।।


बछस्थल पै रेखा सुबरन।


बाजूबंद बाहँ अरु कंगन।।


   चरन कड़ा,नूपुर बड़ सोहै।


    कमर-करधनी मुनरी मोहै।।


नख-सिख कोमल अंगहिं सबहीं।


तुलसी माला धारन रहहीं।।


     चितवन तिनहिं नैन रतनारे।


     मधु मुस्कान अधर दुइ धारे।।


दोहा-लखि के ब्रह्मा दूसरइ,अचरज ब्रह्मा होय।


        नाचत-गावत अपर जे,पूजहिं देवहिं सोय।।


       अणिमा-महिमा तें घिरे,बिद्या-माया-सिद्ध।


        महा तत्व चौबीस लइ, ब्रह्मा दूजा बिद्ध।


                     डॉ0हरि नाथ मिश्र


                      9919446372


सुनीता असीम

कन्हैया इस तरह तुमने मेरा जीवन संवारा है।


सफीने को मेरे जैसे मिला कोई किनारा है।


*****


जिसे पूजन नहीं भाए नहीं अर्चन करे तेरा।


दिया है वक्त ने उसको पलट उत्तर करारा है।


*****


अगर लौ लग गई तुमसे नज़ारा हर हमें भाए।


तुम्हारी इक अदा पे हमने तन मन धन भी वारा है।


*****


अंधेरे हों घने कितने जला है प्रेम का दीपक।


उसी की रोशनी में तो तुम्हें हमने निहारा है।


*****


अगर है चोर माखन का वो तोड़े मोह की गगरी।


सरस वो श्याम राधा का गुणों का भी पिटारा है।


*****


सुनीता असीम


७/११/२०२०


सुनीता असीम

बेगानों से यारी तक करवा रक्खी है।


प्यार मुहब्बत की खुशबू फैला रक्खी है।


*******


खोटा काम नहीं करते हम फिर भी रब ने।


तकदीर बुरी ही अपनी लिखवा रक्खी है।


********


अच्छी बात नहीं दुनिया से यारी करना।


थाम हथेली पर हमने दुनिया रक्खी है। 


********


चार दिनों का मेला होता जग में रहना।


एक दुकाँ जिसमें हमने लगवा रक्खी है।


*******


लगती दुनिया आज पराई हमको सारी।


रंग सियारों सी चाहे रंगवा रक्खी है।


*******


सुनीता असीम


६/११/२०२०


डॉ. रामबली मिश्र

*प्रशंसा*


 


कितनी करूँ प्रशंसा तेरी


खुशबू सी है प्रीति घनेरी


बहक गया मेरा पागल मन


सदा लगाता तेरी फेरी ।


 


मीठा भाव बने तुम आये


हँसते-हँसते दिल में छाये


धीरे-धीरे कदम बढ़ाते


तुम आये अतिशय मन भाये।


 


ईश्वर ने तुझको भेजा है


मेरे लिये तुझे खोजा है


है दयालु कितना परमेश्वर


दे सुंदर सलाह भेजा है।


 


मनमोहक अंदाज सहज है


मधुर चाल में दिव्य गरज है


मस्ताना व्यक्तिव अनोखा


लगता अति मादक अचरज है।


 


दिल में तेरे प्रेम समुंदर


आँखों में प्यारे मुरलीधर


थिरक रहे हो मुस्काते तुम


अधरों पर है काम धुरंधर।


 


अति प्रिय अति सुखकर हितकारी


प्रीति देहमय हृदय विहारी


तुम्हीं त्रिवेणी ब्रह्म सिंधुमय


प्रेम अथाह समग्र मुरारी।


 


अब दो नहीं एक को जानें


एक रूप को ही पहचानें


दोनों मिलकर सदा बहेंगे


छेड़ेंगे मिल प्रेम तराने।


 


डॉ. रामबली मिश्र हरिहरपुरी


9838453801


निशा अतुल्य

नित छंद 12 मात्रिक :-


चार चरण छंद है प्रति चार अथवा दो दो चरण तुकांत अनिवार्य पदांत 111 या 1 2 


 


 


शीश धरूँ, कृष्ण चरण।


नाम तेरा दुख हरण


तुम संग लागी लगन 


तुम बने राधा सजन ।


 


हो जाऊं प्रेम मगन


नाचूँ ले प्रेम अगन


साँवरा मेरा सनम


हो मिलन बस इस जनम ।


 


सांस गई दहक दहक


फिरती हूँ महक महक 


बातें हो चहक चहक


चलती हूँ बहक बहक ।


 


स्वरचित 


निशा"अतुल्य"


डॉ0 हरि नाथ मिश्र

रोटी


करतीं हैं बाध्य सबको केवल ये रोटियाँ,


घर-बार छुड़ा देतीं केवल ये रोटियाँ।


उद्योग-काम-धंधा कुछ करने के लिए-


करतीं सदा मजबूर केवल ये रोटियाँ।।


 


घर-बार छोड़कर ही जाते विदेश हैं,


सीता-सुरेश-सरला, नितिन-दिनेश हैं।


खटते हैं रात-दिन बस,पेट की ख़ातिर-


अपना वतन छुड़ातीं, केवल ये रोटियाँ।।


 


 है जाता कोई चीन, कोई जापान को,


कोई गया ब्रिटेन तो कोई ईरान को।


हर देश के वासी की,पसंद अमेरिका-


करतीं अलग उन्हें ,केवल ये रोटियाँ।।


 


दुर्भाग्य से जब फैलती है कोई बीमारी,


कोहराम मचाती है,पुरजोर महामारी।


होता शुरू है तब,घनघोर पलायन-


जिसकी हैं जिम्मेदार केवल ये रोटियाँ।।


 


देंखें तो हर शहर-नगर व गाँव में,


है खेलती सियासत हर ठाँव-ठाँव में।


आरोप-प्रत्यारोप का होता गज़ब ये दौर-


अंदर हैं सूत्रधार केवल ये रोटियाँ।।


 


जब भाग-दौड़ करके,है लौटता श्रमिक,


पथ पर भटक-भटक कर आ जाता है पथिक।


तो उसके ठंडे चूल्हों को,दे-दे के गर्मियाँ-


झुलसातीं निज बदन को केवल ये रोटियाँ।।


 


श्रम का सही सबूत होतीं हैं रोटियाँ,


इंसान का वजूद भी होतीं हैं रोटियाँ।


बेकार है ये जीवन यदि पास में न रोटी-


करतीं हैं धन्य जीवन, केवल ये रोटियाँ।।


              © डॉ0 हरि नाथ मिश्र


                  9919446372


विनय साग़र जायसवाल

ग़ज़ल


 


सोच न इसमें क्या पाना क्या खोना क्या


प्यार के आगे होता चाँदी सोना क्या 


 


 मेरी ग़ज़लें उसने महफ़िल में गाईं


इससे बढ़कर और ख़ुशी का होना क्या 


 


प्यार में दी है जो उसने सौगात हमें


उन ज़ख़्मों को मरहम से अब धोना क्या 


 


यह नश्शा है इश्क़ का इसका तोड़ नहीं


इसको उतारे कोई जादू-टोना क्या


 


ढूँढ ले साथी तू भी कोई और यहाँ


धोखेबाज़ों के धोखों का रोना क्या


 


गमलों की फ़रमाइश है जब नागफनी


फूलों के बीजों को घर-घर बोना क्या 


 


 *साग़र* ग़ज़लें सुनकर आँसू बह निकलें 


आखिर इन में इतना दर्द समोना क्या 


 


🖋️विनय साग़र जायसवाल


6/11/2020


डॉ०रामबली मिश्र

मेरा प्यारा मीत


 


मेरा प्यारा मीत ही,जीवन का है सार।


यह जीवन का अर्थ है, दे कर खुशी अपार।।


 


मीत मिला तो जिंदगी, हो जायेगी पार।


बिना मीत के जिंदगी, लगती बहु बेकार।।


 


दुःख का साथी मीत ही , भर देता है घाव।


साझा करता सहज सब, देता शीतल छाँव।।


 


बड़ा मीत से कुछ नहीं, मीत महान अतुल्य।


संभव नहीं है आँकना, कभी मीत का मूल्य।।


 


मीत मधुर मादक सरल, यह अमृतमय गेह।


अमृत कलश समान है, इसका सारा देह।।


 


रोम-रोम में रस भरा, वाणी में मधु-स्नेह।


बौना लगता स्वर्ग भी,बड़ा मीत-मन-गेह।।


 


ईश्वर जैसे मीत का, करना नित सम्मान।


तुलना करके मीत का,मत करना अपमान।।


 


एक मीत पर्याप्त है, यह सुंदर पतवार।


भर देता है प्रेम से, जीवन का भंडार।।


 


मीत मिले तो आप सा, आप प्रेम साकार।


आप -मीत से जिंदगी, की नौका है पार।।


 


डॉ०रामबली मिश्र हरिहरपुरी


9838453801


राजेंद्र रायपुरी

चुनावी जंग 


 


छिड़ी है चुनावी जंग।


शब्दों के तीर,


छोड़ रहे हैं,


रथी-महारथी।


यही बनेंगे,


हमारे देश के कर्णधार,


सुनकर,


आती है हॅ॑सी।


 


बिन पेंदी के लोटे,


कर्म जिनके खोटे,


माननीय कहलाऍ॑गे।


आज छू रहे हैं पाॅ॑व,


कल को पेट पर,


लात जमाऍ॑गे।


 


ध्येय एक है,


अर्जुन जैसा।


उसे दिखती थी,


मछली की ऑ॑ख,


इन्हें केवल,


कुर्सी और पैसा।


 


जनसेवा के नाम पर,


ये गिद्ध,


निकालने को आतुर हैं,


भारत माता की ऑ॑ख।


नोच डालेंगे,


ये अंग-अंग।


छिड़ी है चुनावी जंग।


 


।। राजेंद्र रायपुरी।।


नूतन लाल साहू

आत्मविश्वास


 


मुश्किलों से कह दो


उलझा न करें हमसे


हमे भी हर हाल में


जीने का हुनर आता है


तू गढ्ढा है सड़क का


काहे को इतराता है


पर्वत तक तो यहां पर


राहें रोक नहीं पाता है


मुश्किलों से कह दो


उलझा न करें हमसे


हिम्मत को मत हारना


करता रह तदबीर


आखिर बदल ही जायेगी


इक दिन ये तक़दीर


आज,अभी और इसी क्षण


जीते हैं जो लोग


उसको भूत भविष्य का


नहीं लगेगा रोग


मुश्किलों से कह दो


उलझा न करें हमसे


मन का सोचा न हुआ


तो काहे को रोय


तेरे हाथ में कुछ नहीं


प्रभु जी चाहे सो होय


सब्र बिना ये जिंदगी


जैसे तन हो बिन प्राण


जो ज्यादा जल्दी करें


होता है बहुत नुकसान


मुश्किलों से कह दो


उलझा न करें हमसे


हमे भी हर हाल में


जीने का हुनर आता है


नूतन लाल साहू


डॉ0 हरि नाथ मिश्र

पंचम चरण (श्रीरामचरितबखान)-11


 


जानत नहिं प्रभु पता-ठेकाना।


यहिं तें भवा नहीं इहँ आना।।


   नहिं मैं सकहुँ तुमहिं लइ जाई।


    बिनु प्रभु-आयसु नहिं करि पाई।।


माते करहु न कछु मन रोसू।


यहि मा कछुक नहीं प्रभु-दोसू।।


     अइहैं इहाँ अवसि रघुबीरा।


      तुमहिं ले जइहैं धरु हिय धीरा।


संग कपिन्ह लइ अइहैं स्वामी।


बधिहैं खलु रावन खल-कामी।।


     तुमहिं छुड़ा लइ जइहैं माई।


     रहहु मगन मन-चित मुसुकाई।।


सीता-मन संसय तब भयऊ।


बड़-बड़ भट रावन दल रहऊ।।


    होके तब बिराट हनुमंता।


    दइ भरोस सिय बल-भगवंता।।


लघु पुनि रूप पवन-सुत भवहीं।


प्रभु कै कृपा पंगु गिरि चढ़हीं।।


    सुनि कपि-बचन तुष्ट भइँ सीता।


    दइ असीष बल-बुद्धि बिनीता।।


प्रिय जन जानि राम कै कपि के।


अजर-अमर भव कह सिय डट के।।


दोहा-तुरत कहेउ तब पवन-सुत,हरषित मन-चित गातु।


       दीन्ह असीष मों सीय अब,अचल भगति कै मातु।।


                   डॉ0 हरि नाथ मिश्र।


                     9919446372


डॉ०रामबली मिश्र

*तुझे देखकर*


 


तुझे देखकर प्रेम हो गया।


अपने में ही स्वयं खो गया।।


 


ऐसा कैसे हो जाता है?


मन दीवाना बन जाता है।।


 


आँख देखती मन मुस्काता।


दिल में गहन प्रेम छा जाता।।


 


पगलाया मन प्रेम ढूढ़ता।


तुझसे मिलने की उत्सुकता।।


 


बिन देखे बेचैनी बढ़ती।


मिलने की अति इच्छा जगती।।


 


प्रेम छिपा है सदा दृष्टि में।


दृष्टि समायी प्रेम वृष्टि में।।


 


प्रेम वॄष्टि को दृश्य चाहिये।


तुझसा पावन स्पृश्य चाहिये।।


 


स्पृश्य वही जिसका दिल पावन।


सौम्य सुघर शालीन सुहावन।।


 


किससे कहाँ प्रेम हो जाये?


किसको कहाँ कौन पा जाये??


 


प्रेम जगेगा किसे देखकर?


मन भागेगा कहाँ जा किधर??


 


नहीं पता कुछ भी चलता है।


टिक जाता मन तब लगता है।।


 


किसी भीड़ में प्रेम वहाँ है।


नजर जाय गड़ जहाँ वहाँ है।।


 


यह नजरों खेल-कूद है।


महा सिंधुमय अमी बूँद है।।


 


यह अमृत की पावन सरिता।


कवि की यह अति मोहक कविता।।


 


कविता में बस तुम रहते हो।


तुम लिखते बोला करते हो।।


 


प्रेमरूपमय कवि भावों को।


देते ऊर्जा धो घावों को।।


 


दृश्य परम प्रिय मधुराकारा।


सहज सुधानन प्रेम पिटारा।।


 


इसीलिए तुम प्राण बने हो।


रामवाण परित्राण बने हो।।


 


तुझे हृदय में रखकर जपता।


तेरा माला सदा फेरता।।


 


तुम्हीं सुघर हो राह परम प्रिय।


रचना बनकर सतत बहो हिय।।


 


डॉ०रामबली मिश्र हरिहरपुरी


9838453801


निशा अतुल्य

सपने 


6.11.2020


 


नैनो ने सपने सजाए हैं


प्रियतम मेरे घर आए हैं


ऐ चाँद तुझे क्या मैं देखूं 


मेरा चाँद मेरे सँग मुस्काए हैं ।


 


जब सँग चले मेरे साजन 


बिच्छीये पायल झंकाएँ हैं ।


 


माथे की बिंदिया डोल रही


बेला खिल गजरा महकाए है ।


 


पलकें मेरी झुक जाती है 


जब रात-रानी खिल जाए हैं ।


 


साजन क्या कहूँ दिल की 


लब मेरे खुल थरथराएँ हैं ।


 


तू साँस साँस में बसता है 


अब धड़कन ये बताए है ।


 


स्वरचित


निशा"अतुल्य"


सुनीता असीम

दूध से वो तो जले बैठे हैं।


जिल्लते दुनिया लिए बैठे हैं।


*******


कह नहीं पाए लबों से जो भी।


 वो नज़र से ही कहे बैठे हैं।


*******


ख्वाब ही लगती रहीं जो खुशियां।


उन सभी को भी जिए बैठे हैं।


*******


जाम से इक दूर रहते थे जो।


आज नजरे मय पिए बैठे हैं।


********


 बात मन की जान लेते थे जो।


अनकहे से अनसुने बैठे हैं।


*******


बस हलाहल ही पिया जिसने वो।


गोद में उसको लिए बैठे हैं।  


********


कृष्ण की माया नहीं जो जानें।


मुख खुला जैसे ठगे बैठे हैं।


********


जब सुनीता नाम उनका लेती।


वो तभी से जागते बैठे हैं।


********


सुनीता असीम 


६/११/२०२०


डॉ0 हरि नाथ मिश्र

*दोहे*


सभी सुहागन नारियाँ, रख कर व्रत-उपवास।


अपने पति-परिवार की,चाहें सतत विकास।।


 


शुचि मन पूजा जो करे,उसका हो कल्याण।


ऋषि-मुनि सारे संत सँग,कहते वेद-पुराण।।


 


जीवन को उत्सव समझ,कभी न समझो भार।


रहो सदा इस भाव से, होगा हर्ष अपार।।


 


कहते हैं उपवास से,रहता स्वस्थ शरीर।


प्रभु-वंदन से सुख मिले,चंचल मन हो थीर।।


 


कुल-परिवार-परंपरा,और विमल संस्कार।


 शुचि चरित्र निर्मित करें,मन में हो न विकार।।


 


स्वच्छ सोच,निर्मल चरित,और भाव उपकार।


जिसका ऐसा आचरण,उसका हो सत्कार।।


              डॉ0 हरि नाथ मिश्र


                9919446372


डॉ० रामबली मिश्र

*मेरे मन की*


 


मेरे प्यारा मोहक सपना


सपने में सुंदर सा अपना


अपने में हो अपने मन की


अपने मन में हो दिव्य कामना।


 


सदा कामना साथ नित्य हो


सहज सलोनी सुघर स्तुत्य हो


स्तुति में बैठे उत्तम प्रतिमा


प्रतिमा भावुक सरल दिव्य हो।


 


दिव्य भावना देवालय हो


सत-कल्याणी शिव-आलय हो


अलाय में हो शुभ्र दीवानी


इच्छाओं का विद्यालय हो।


 


विद्यालय में प्रीति-वस्तु हो


प्रीति-वस्तु ही विषय-वस्तु हो


विषय-वस्तु में निर्मल गंगा


गंगा का संदेश अस्तु हो।


 


सपने में साकार खड़ी हो


मूर्ति स्वयं की सहज पड़ी हो


दिखे मूर्ति में मेरा आतम


दिव्य आत्म में प्रीतिगुणी हो।


 


गुण में मादक मधुर गंध हो


खुशबू से मन प्रेम-अंध हो


अंधेपन में हो पागलपन


पागलपन में सरस छंद हो।


 


महा छंद की बने श्रृंखला


फूलों जैसी कविता सबला


कविता से रस बहता जाये


हो प्रवाह में मधु-ध्वनि चपला।


 


लगे चपलता मधुर सुहानी


 बोले सदा प्रीति की वानी


वाणी से कोमल भावों की


दिखती जाये दिव्य रवानी।


 


डॉ०रामबली मिश्र हरिहरपुरी


9838453801


डॉ0 हरि नाथ मिश्र

*दोहे*


सभी सुहागन नारियाँ, रख कर व्रत-उपवास।


अपने पति-परिवार का,चाहें सतत विकास।।


 


शुचि मन पूजा जो करे,उसका हो कल्याण।


ऋषि-मुनि सारे संत सँग,कहते वेद-पुराण।।


 


जीवन को उत्सव समझ,कभी न समझो भार।


रहो सदा इस भाव से, होगा हर्ष अपार।।


 


कहते हैं उपवास से,रहता स्वस्थ शरीर।


प्रभु-वंदन से सुख मिले,चंचल मन हो थीर।।


 


कुल-परिवार-परंपरा,और विमल संस्कार।


 शुचि चरित्र निर्मित करें,मन में हो न विकार।।


 


स्वच्छ सोच,निर्मल चरित,और भाव उपकार।


जिसका ऐसा आचरण,उसका हो सत्कार।।


              डॉ0 हरि नाथ मिश्र


                9919446372


सुषमा दीक्षित शुक्ला

ऐ! जिंदगी


 


ऐ!जिंदगी तेरे लिए हमने बहुत हैं दुःख सिंये।


ऐ!आशिकी तेरे लिए आँख ने आँसू पिये ।


 


बे मुरब्बत जिंदगी तू रूठती मुझसे रही ।


बेरहम ये जख़्म सारे दिन ब दिन तूने दिये ।


 


दिल तड़पता रात दिन रूह है जोगन बनी ।


बेबफा ये दर्द सारे झेलकर फिर भी जिये ।


 


मोहब्बत में नही है फ़र्क जीने और मरने का ।


बेखता ये सज़ा पाकर जिंदगी तुझको जिये ।


 


हजारों ख्वाहिशें हो चुकीं हैं अब तो दफ़न ।


याद में तेरी सनम जहरे समंदर पी लिए ।


 


शमा बनकर ,सुष्,पिघल ढलती रही ।


फ़क़त रात ओ दिन जले दिल के दिये ।


 


 


सुषमा दीक्षित शुक्ला


आचार्य गोपाल जी

ख़ुदा ख़ुद को कहता है,


ख़ुद के वज़ूद का पता नहीं।


दवा दर्दे दिल की चाहता है,


दिल से छोड़ा कोई खता नहीं ।


खुद खोजनी पड़ती है मंजिल,


कोई भी रास्ता देता बता नहीं ।


आजाद अकेला रहकर कोई,


प्रेम सबसे सकता जता नहीं ।


 


 🌹🙏🌹सुप्रभात🌹🙏🌹


Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...