डॉ० रामबली मिश्र

संभाषण


 


मधुर वचन कह मोहित करना।


सबको अपने वश में रखना।।


 


कर सबसे संवाद प्रेम से।


विनय भाव से सबसे मिलना।।


 


हाल-चाल हो हर प्राणी से ।


खोज-खबर नित लेते चलना।।


 


हर मानव से प्रिय रिश्ता हो।


मधु वाणी में बातें करना।।


 


स्व से पर की ओर निकल पड़।


पर को गले लगाते रहना।।


 


भेदभाव सब अब समाप्त हो।


भेद दृष्टि को पाप समझना।।


 


अपना पेट सभी भरते हैं।


भूखों को भी देते रहना।।


 


आदर अरु सत्कार मुख्य हैं।


अतिथि भाव सबके प्रति रखना।।


 


दिल को जीत बैठ सिंहासन।


सबके उर में सहज उतरना।।


 


नहीं किसी को छोटा समझो।


अपने छोटा बनकर रहना।।


 


यह संसार एक मानव है।


सब को एक समझते रहना।।


 


भेद करो मत नर- नारी में।


सब को ईश्वर रूप समझना।।


 


सभी प्यार के काबिल जग में।


सब को प्रेम सिखाते रहना।।


 


डॉ०रामबली मिश्र हरिहरपुरी


9838453801


नूतन लाल साहू

इच्छाये


 


ज्यादा कुछ नहीं जिंदगी में


बस खुशनुमा शाम चाहिए


जब मैं सोकर उठू तो मुझे


अपनों का मंगल प्रभात चाहिए


हे प्रभु चिंतन हो सदा,इस मन में तेरा


चरणों में तेरे निरंतर ध्यान चाहिए


चाहे दुःख में रंहू,चाहे सुख में रंहु


होठों पर सदा तेरा ही नाम चाहिए


इस कलियुग ने,सांसारिक वासनाओं में


व्यर्थ की कल्पनाओं में


जग की सब तृष्णाओ में


संतुष्टि का स्वप्न दिखा रहा है


मुझे तो सत्संग का,सुबह शाम चाहिए


ज्यादा कुछ नहीं जिंदगी में


बस खुशनुमा शाम चाहिए


जब मैं सोकर उठू तो मुझे


अपनों का मंगल प्रभात चाहिए


मानव देह धारण किया हूं


कष्ट भी कितने उठा रहा हूं


हंस के प्रेम की बोली से


दुःख सबके मिटा संकू


ऐसा ही तेरा आशीर्वाद चाहिए


हो जाऊ मैं तुझमें ऐसी मगन


ना डोला सके तेरी माया,करू ऐसा यतन


ध्यान तेरा प्रभु मै धरता रहूं


मन सदा ही तेरा अनुरागी रहे


जगत दूषण नहीं,भूषण हो मेरा


न कोई बैरी दिखे,सब अपना हो मेरा


ऐसा ही तेरा आशीर्वाद चाहिए


ज्यादा कुछ नहीं जिंदगी में


बस खुशनुमा शाम चाहिए


जब मैं सोकर उठू तो मुझे


अपनों का मंगल प्रभात चाहिए


नूतन लाल साहू


आचार्य गोपाल जी

भानु भए उद्धत उगने को,


चहु ओर उषा की अरुणाई ।


नव-नव पुष्प पसरे धरा पर,


प्रभा नूतन आनन्द है लाई ।


मंगल बेला देखो है आई,


विहग बजा रहे शहनाई ।


सब ओर मचने लगा शोर,


हो रही है निशा की विदाई।


गीत गाएं सब सदा प्रेम के,


ईश रहे सब पर सदा सहाई।


 


✍️आचार्य गोपाल जी उर्फ आजाद अकेला बरबीघा वाले


काव्य रंगोली आज के सम्मानित रचनाकार चन्दन सिंह "चाँद"

जीवन परिचय 


 


मूल नाम - चन्दन सिंह 


 


साहित्यिक नाम - चन्दन सिंह 'चाँद'


 


जन्मतिथि - 4 सितंबर , 1986


 


शिक्षा - बी.ए , बी.एड


 


सहधर्मिणी - रतिमा सिंह 


 


माता - श्रीमती कमला देवी 


 


पिता - श्री अरविन्द सिंह 


 


रुचि - पठन - पाठन , साहित्य , बागवानी


 


विधाएँ - ओज रस में कविता लेखन 


 


प्रकाशित पुस्तक - नाद ( ओजस्वी कविता संग्रह )


 


साझा संकलन - काव्य श्री , शहीद , साहित्य - दर्शन


 


* सहित्यसुधा वेबपत्रिका में कविताएँ प्रकाशित 


 


* मधुसंबोध शैक्षिक पत्रिका में लेखों का प्रकाशन 


 


* अग्निशिखा अखिल भारतीय पत्रिका में कविता प्रकाशित


 


* विभिन्न साहित्यिक मंचों से जुड़ाव 


 


प्राप्त सम्मान - 


* साहित्य सम्राट सम्मान 


* साहित्य रत्न सम्मान 


* परमवीर साहित्य रत्न सम्मान 


* रामेश्वर दयाल दुबे साहित्य सम्मान  


* साहित्य भूषण सम्मान 


* काव्य श्री सम्मान 


* उन्मुक्त काव्य सम्मान 


* दिनकर सम्मान 


* साहित्य साधक सम्मान 


* साहित्य वीर अलंकार सम्मान 


* राष्ट्रप्रेमी सम्मान 


* प्रबुद्ध नागरिक सम्मान 


* शिवशक्ति कलाधर सम्मान 


* शिवशक्ति काव्य श्री सम्मान 


* स्वरलहरी सम्मान 


* साहित्य सारथी सम्मान


* प्रेम सौहार्द सम्मान


* साहित्य सारथी सम्मान 


* साहित्य सरस्वती सम्मान


* काव्य भास्कर सम्मान


* साहित्य श्री सम्मान


* लिटरेरी कैप्टन अवार्ड 


* कलम सृजक सम्मान 


* लिटरेरी कर्नल अवार्ड 


* रचना प्रतिभा सम्मान


* राष्ट्रीय कलम गौरव सम्मान 


* साहित्य पीठ सम्मान 


 


निवास - 


ग्राम - अम्बातरी, पोस्ट - मायापुर, प्रखंड - मयूरहण्ड,


जिला - चतरा ( झारखण्ड )पिन नंबर - 825408


 


संपर्क सूत्र - chandanbhaiya12@gmail.com


मोबइल नंबर - 9588023801


व्हाट्सप्प नंबर - 8058963244


ईमेल आईडी - chandanbhaiya12@gmail.com


 


शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ा हूँ तथा स्वयं को अनंत पथ पर बढ़ते एक यात्री के रूप में देखता हूँ ।


 


हिंद का सैनिक 


 


उठो हिंद के वीर जवानों !


देश की माटी करे पुकार


रक्त तिलक तुम आज लगाकर 


अरि दल का कर दो संहार 


 


रिश्ते-नाते का मोह त्याग कर 


निकल पड़ो छोड़ घर - बार


राष्ट्रभक्ति की धधकती ज्वाला से 


करो आज माँ का श्रृंगार 


 


हिमगिरि की विशाल चोटियाँ 


तेरी हिम्मत के आगे बौनी हैं


फड़क उठी हैं आज भुजाएँ


जब बदला लेने की ठानी है


 


खून आज उबाल मार रहा 


अंग - अंग में साहस का हुआ संचार 


भरत सपूतों की यह सेना 


दुश्मन पर करेगी अचूक वार 


 


हिंद का सैनिक , हिंद का गौरव


दिया तूने सर्वस्व है वार 


हे राष्ट्र प्रहरी , हे राष्ट्र सपूत !


नमन करुँ तुझको शत बार ।।


नमन करुँ तुझको शत बार ।।


 


© - चन्दन सिंह 'चाँद'


 


हम भारत के बच्चे 


 


भारत माता की जय का जयघोष लगाने आए हैं


हम भारत के नन्हें बच्चे देश जगाने आए हैं


 


वसुधैव कुटुम्बकम का परचम लहराने आए हैं


जीओ और जीने दो का संदेश सुनाने आए हैं


भारत की गौरव गाथा का गीत सुनाने आए हैं


अखंड राष्ट्र की संस्कृति का बोध कराने आए हैं


हम भारत के नन्हें बच्चे देश जगाने आए हैं 


 


भारत की इस पुण्य धरा पर प्राण लुटाने आए हैं


मानवता के इस संगम का पर्व मनाने आए हैं


मिली हुई आज़ादी की कीमत बतलाने आए हैं


भारत माता के चरणों में फूल चढ़ाने आए हैं


हम भारत के नन्हें बच्चे देश जगाने आए हैं


 


हर दिल में देशभक्ति की ज्योत जलाने आए हैं


भारत की दिव्य माटी का तिलक लगाने आए हैं


महापुरुषों की इस भूमि को स्वर्ग बनाने आए हैं


राष्ट्रवेदी पर अपना सर्वस्व चढ़ाने आये हैं 


 


भारत माता की जय का जयघोष लगाने आये हैं ।


हम भारत के नन्हें बच्चे देश जगाने आये हैं ।।


 


© - चन्दन सिंह 'चाँद'


 


 


लक्ष्य - पथ 


 


लक्ष्य पथ पर बढ़ तू मुसाफिर 


लक्ष्य पथ पर चलता जा


हर संघर्ष को करके पार 


विजय पताका फहराता जा 


 


बिना धरती पर गिरे कहो 


नवजात कहीं चल सकता है 


बिना प्रयास किए कहो 


क्या कोई सफल हो सकता है ? 


 


बिना नरक से गुजरे कहो 


क्या स्वर्ग का सुख मिल सकता है ?


बिना विष को चखे कभी 


अमृत का स्वाद पता चलता है 


 


पर्वत - शिखर पर चढ़ने से पहले


तलहटी से कदम बढ़ाना होगा 


अनंत ऊंचाइयों को छूने से पहले 


गहराइयों में उतरना होगा


जमीन से उठकर जो बढ़ता है 


सफलता के सोपान वही चढ़ता है 


कुदरत का नियम कुछ ऐसा है 


जो चढ़ता है वही गिरता है 


जो गिरता है वही उठता है


 


चलो , उठो , निराशा छोड़ो 


मन में दृढ़ संकल्प और आशा भर लो 


अपने भीतर की शक्ति को पहचानो 


लक्ष्य पथ पर बढ़ने की ठानो


 


मंजिल भी उसी को मिलती है


जो कदम से कदम बढ़ाता रहे 


ठोकरों से गिरे , फिर सँभले 


चलता और बस चलता ही रहे


 


चलने का नाम ही जीवन है 


बढ़ने का नाम ही जीवन है 


जब धारा बहती रहती है 


वह निर्मल कहलाती है 


जब धारा रुक जाती है 


वह गंदली हो जाती है


 


नव उमंग की डोर पकड़कर 


अपने सपनों को पंख लगाओ 


प्रचंड ऊर्जा और पुरुषार्थ के साथ 


लक्ष्य पथ पर बढ़ते ही जाओ ।


लक्ष्य पथ पर बढ़ते ही जाओ ।।


 


- ©चन्दन सिंह 'चाँद'


 


 


सड़क 


 


मैं सड़क हूँ , मैं सड़क हूँ 


सबको अपनी मंजिल तक हूँ मैं पहुँचाती


हर किसी का भार मैं सहर्ष उठाती


 


चलती हैं मुझपर रोज़ अनगिनत गाड़ियाँ


इन गाड़ियों के झरोखों से झाँकते हैं बच्चे प्यारे 


कूदते हैं और मचलते देखकर चलते नज़ारे


 


कोई यात्री ले रहा नींद में डूबा खर्राटा


और कोई चल पड़ा है आज करने सैर - सपाटा


 


पहले चलते थे मुझपर पथिक पैदल और चलती थी साइकिलें 


अब इस मोटरकार की बाढ़ से बढ़ी हैं मेरी मुश्किलें


 


खाँसती हूँ और सँभलती इन काले धुओं के गुबार से 


दिल मेरा छलनी है होता इन मनुजों के व्यवहार से


 


पता नहीं आज किसे लगेगा धक्का ? कौन होगा घायल ? किसकी होगी दुर्घटना ? 


सोचकर विह्वल मैं रहती और करती हूँ सर्वमंगल प्रार्थना 


 


नहीं चाहिए मुझे रक्तरंजित आँचल , नहीं देख सकती तड़पते हुए प्राण 


कृपा करो , कृपा करो , कृपा करो हे दयानिधान !


 


लोग मुझको स्वच्छ बनाएँ ,


मेरे दोनों छोर पर वृक्ष लगाएँ


चलते समय रहें सतर्क और सावधान 


घायल व्यक्ति पर दें सब समुचित ध्यान 


स्वीकार करो यह विनती हे जग के करुणानिधान ।


स्वीकार करो यह विनती हे जग के करुणानिधान ।।


 


- ©चन्दन सिंह 'चाँद'


 


 


जागो विश्वविधाता 


 


सारी दुनिया जिनके चरणों में


आज पड़ी है नतमस्तक 


जागो हे भागवतम भारत !


हे ब्रह्मकमल की दिव्य महक !


 


सकल जगत कर रहा आवाहन


जड़ - चेतन दे रहे निमंत्रण 


महाकाल का तुझे निवेदन 


जागो जननी , जागो माता 


जाग उठो हे विश्वविधाता !


 


हे सकल जगत की अग्निशिखा !


हे दिव्यज्योति भारत माता !


प्रगटो तव मूल रूप में अब 


हे परम ज्ञान की विज्ञाता !


 


जागो जागो हे परमप्रभु !


जागो जागो हे विश्वगुरु !


हे जग की जननी अब जागो 


हे भारत धरिणी अब जागो 


 


नन्हा शिशु आर्त पुकार रहा 


चरणों की ओर निहार रहा 


आओ माँ अब कर दो मंथन 


यह जगत बने तव मधुर सदन


 


अंग - अंग से उठी पुकार 


माँ अब तेरे शिशु तैयार 


आज गढ़ तू नवल जगत 


जग जाए भागवतम भारत 


 


माँ आ जाओ अब जीवन में


उतरो माँ तुम अब कण - कण में 


ले नई चेतना तुम आओ 


हृदयों में आज समा जाओ 


 


उठ चुका उदधि में है तूफान 


चरणों में नत हैं कोटि प्राण 


माँ आज कर तू यह भू महान 


माँ ला दे अब तू नव विहान 


 


माँ बस यही है प्रार्थना 


माँ सिद्ध कर तू साधना 


भारतभूमि अब भव्य हो 


जगतमूर्ति यह दिव्य हो ।।


 


- ©


सुषमा दीक्षित शुक्ल

मधुबन जैसी उदारता 


 


बन प्रसून खुशबू बिखरा दो ,


 पुष्प हृदय सी विशालता ।


 


 तालमेल काटो संग सीखो ,


मधुबन जैसी उदारता ।


 


पुष्प सिखाता परिवर्तन को,


 यही पुष्प की महानता ।


 


प्रेम सिखाता त्याग सिखाता,


 बनकर जग की सुंदरता ।


 


पुष्पों के हैं कार्य निराले ,


सुख दुख में यह साथ निभाता ।


 


मृत शैया पर ये बिछ जाता,


 यह सुहाग की सेज सजाता।


 


 दुल्हन का गजरा बन जाता ,


देवों के सिर भक्त चढाता ।


 


 राष्ट्र पताका में जा बंधता 


 औषधियां तक यह बन जाता।


 


 यह परिवर्तन का द्योतक है,


 जीवन का संदेश सुनाता ।


 


राग सुनाता गीत सुनाता ,


बिखरा जग में सुंदरता ।


 


सुषमा दीक्षित शुक्ल


डॉ० रामबली मिश्र

मीत -दर्शन


 


मीत -दर्शन ईश- दर्शन एक है।


मीत मोहक सुघर सुंदर नेक है।।


 


मीत को दिल में सजाना धर्म है ।


मीत का सम्मान ही सत्कर्म है।।


 


मीत को दिल से लगाना पुण्य है।


मीत का प्रेमी निरंतर स्तुत्य है।।


 


मीत का मिलना सहज सौभाग्य है।


मीत-द्रोही पतित निशिचर त्याज्य है।।


 


मीत ईश्वर से मिला वरदान है।


मीत से मिलता सदा सद्ज्ञान है।।


 


मीत मिलता है जिसे वह धन्य है।


मीत पावन धाम मान अनन्य है ।।


 


मीत ही शिव राम प्रिय घनश्याम है ।


मीत ही सर्वोच्च सुंदर नाम है।।


 


मीत का साथी बने चलते रहो।


मीत के ही हृदय में बहते रहो।।


 


मीत को पा कर सदा नित खुश रहो।


मीत का मुँह चूमते चलते रहो।।


 


डॉ०रामबली मिश्र हरिहरपुरी


9838453801


रवि रश्मि अनुभूति

रंगोली रंगे सदा , बिखरते रंग लाल ।


मन आँगन भी रंगता , सदा रच देखभाल ।।


 


सात रंग से रचित सदा , दृश्य अनुपम बहार ।


अपने मन से देख लो , आँगन दिया सँवार ।।


 


रंगोली मन भावनी , रचते हैं सब लोग ।


रंगत बढ़ती है आज , दीपावली का योग ।


 


तन मन अपना रंग लो , मनभावन हैं रंग ।


ऐसी सजती देख लो , रहे लोग सब दंग । 


&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&


 


(C) रवि रश्मि 'अनुभूति '


10.11.2020 , 6:38 पीएम पर रचित ।


मुंबई ( महाराष्ट्र ) 


%%%%%%%%%%%%%%%%%%%


 


🙏🙏समीक्षार्थ व संशोधनार्थ ।🌹🌹


सुनीता असीम

किसी का घर बसाना चाहिए था।


मुहब्बत से सजाना चाहिए था।


******


खफ़ा होकर नहीं रिश्तों को तोड़ो।


कि जैसे हो निभाना चाहिए था।


******


दिलों को जीतना ही इक कला है।


उसे कैसे लुभाना चाहिए था।


******


बहुत ही रूठते थे तुम सदा ही।


मनाने का बहाना चाहिए था।


******


 जरूरत के समय तुम सोचते ये।


 तुम्हें ही पहले आना चाहिए था।


******


बिना ही बात हो गुस्सा दिखाते।


समझ तुमको ये आना चाहिए था।


******


बढ़ाकर प्रेम की पींगें सुनीता।


नहीं ऐसे सताना चाहिए था।


*******


सुनीता असीम


डॉ० रामबली मिश्र

हाय मेरे प्राण प्रिय


 


हृदय में रहना सदा हे प्राण प्रिय।


आज तुझे बुला रहा है यह हृदय।।


 


हृदय में आकर रहो हे अतुल निधि।


प्राण की रक्षा करो हे प्राण प्रिय।।


 


जल्द आओ देर अस्वीकार अब।


पिघल जाओ शीघ्र अति आ जा हृदय।।


 


मुस्कराते गीत गाते निकल पड़।


वास कर मेरे हृदय में प्राण प्रिय।।


 


निकल पड़ जंजीर को तुम तोड़कर।


मोहमाया छोड़कर आओ हृदय।।


 


दुश्मनों की मत करो चिंता कभी।


है बुलाता प्रेम से मेरा हृदय।।


 


हृदय कोमल भाव मीठा मधुर ध्वनि।


मत कभी इंकारना हे प्राण प्रिय।।


 


प्रेम विह्वल स्नेह आकुल प्रीतिकर ।


यह हृदय आवाज देता आ हृदय।।


 


हाय मेरे प्राण प्रिय आराध्य तुम।


विलखते को शान्ति दे हे प्राण प्रिय।।


 


डॉ०रामबली मिश्र हरिहरपुरी


9838453801


डॉ० रामबली मिश्र

बिके अगर तो.....


 


बिके अगर तो दास बनोगे।


क्रयकर्त्ता के पास रहोगे।।


 


क्रयकर्त्ता ही तेरा मालिक।


बिक कर मत बनना नाबालिक।।


 


बेच रहे क्यों तन-मन अपना।


मंत्र गुलामी का क्या जपना?


 


घुसखोर है मूर्ख अभागा।


पड़त टूट मांस पर कागा।।


 


गलत ढंग से अर्थ कमाना।


मतलब गड्ढे में गिर जाना।।


 


अर्थ हेतु मत हाथ बढ़ाओ।


नैतिकता का पाठ पढ़ाओ।।


 


बेचो मत अपने आतम को।


नहीं बुलाओ प्रेत-आतम को।।


 


गलती मत कर बेच स्वयं को।


पराधीन मत करो स्वयं को।।


 


श्रम का धन सबसे उत्तम है।


सदा परिश्रम सर्वोत्तम है।।


 


मर्यादा का पालन करना।


सम्मानित स्थिति में रहना।।


 


सीना ताने चलते रहना।


नहीं किसी के ताने सुनना।।


 


क्रय-विक्रय से नाता तोड़ो।


दिव्य शान से रिश्ता जोड़ो।।


 


डॉ०रामबली मिश्र हरिहरपुरी


9838453801


आचार्य गोपाल जी

प्रभात प्रथम रश्मि, अब लगी छिटकने । 


तरु टहनी पर बैठ विहंग, लगी चहकने ।


खिलने लगी उपवन में कलियां, सारा जग है लगा महकने ।


देख छटा अनुपम प्रकृति की ,तन मन मेरा लगा बहकने ।


 


✍️आचार्य गोपाल जी उर्फ आजाद अकेला बरबीघा वाले


डॉ0 हरि नाथ मिश्र

तेरहवाँ अध्याय (श्रीकृष्णचरितबखान)-8


 


लीला-भूमि अहै ई कृष्ना।


क्रोध रहै न रहै इहँ तृष्ना।।


    अति पबित्र बृंदाबन-धामा।


    भव-भय मिटै भजत यहि नामा।।


सभ जन प्रेमी-मीत समाना।


मिलि-जुलि रहैं छाँड़ि अभिमाना।।


   बृंदाबन-दरसन करि ब्रह्मा।


   किसुन जानि परब्रह्म सुधर्मा।।


लखे किसुन घूमहिं चहुँ-ओरा।


जे अनंत लइ गोपन्ह छोरा।।


    दधि अरु भात कौर लइ हाथे।


    खोजहिं बछरू गोपन्ह साथे।।


ग्यान किसुन कै परम अगाधा।


इत-उत भटकहिं तदपि अबाधा।।


    गोप-सखा सँग लीला करहीं।


महिमा नाथ न जाय बरनहीं।।


    ब्रह्मा तजि निज बाहन हंसा।


    महि पे कूदि परे तहँ सहसा।।


चारिउ मुकुट नवाय प्रनामा।


करन लगे पद-पंकज-स्यामा।


      नैनन अश्रु बहन तब लागा।


      ब्रह्मा-मन महँ बहु अनुरागा।।


करि-करि सुधि प्रभु-महिमा पुनि-पुनि।


गिरहिं-उठहिं सिर पीटहिं धुनि-धुनि।।


    पुनि ब्रह्मा गिरि प्रभु के चरना।


     रह बड़ देर न जाये बरना।।


दोहा-धीरे-धीरे पुनः उठि, पोंछे नैनन नीर।


      कीन्ह सीष अवनत तुरत,लखतहिं प्रभू अधीर।।


     ब्रह्मा कर जोरे उभय,कंपित तन-अरु गात।


     अति बिनम्र एकाग्र भइ, गदगद कह निज बात।।


                    डॉ0 हरि नाथ मिश्र।


                     9919446372


 


पंचम चरण (श्रीरामचरितबखान)-14


 


यहि जग मोर प्रभू कै आवन।


भवहिं सुनहु सठ तुमहिं सिखावन।।


     तुम्ह सम सहस भूप नहिं तोरा।


      तोरे सो प्रभु धनुष कठोरा।।


त्रिसिरा अरु खर-दूषन मारे।


मायामृग मारिचिहिं तारे।।


     तुम्हरो करतब मैं भल जानूँ।


     लरे सहस्र बाहु सँग मानूँ।।


मोर प्रभू बाली-बध कीन्हा।


मारि क ताहि परम गति दीन्हा।।


     कपि-सुभाव खाऊँ फल मीठा।


      भूखि परे सुनु मैं नहिं डीठा।।


तरु उखारि मारउँ जे मारा।


यहि मा कछु नहिं दोषु हमारा।।


    मैं मारा बस तिनहिं पछारी।


    की जे मोरे सँग तकरारी।।।


लाजु न मोहिं कि बाँधे मोहीं।


प्रभु कै काजु लाजु कस होहीं।।


    सुनहु कहहुँ मैं निज कर जोरे।


    सुमिरउ राम-नाम प्रभु तोरे।।


तव पुरुखन-प्रताप जग जानै।


अति पबित्र कुल तव सभ मानै।।


    तजि मन-भरम-दंभ-अभिमाना।


    रामहिं-राम भजहु धरि ध्याना।।


सोरठा-राम खरहिं अति नेह,भूलि तासु अवगुन सकल।


           नहिं कोऊ सँग भेह, जे प्रभु कै सुमिरन करै।।


                           डॉ0 हरि नाथ मिश्र


                            9919446372


राजेंद्र रायपुरी

 चुनावी चकल्लस


 


धड़कन सबकी बढ़ गई,


               मतगणना है आज।


होंगे ऑ॑सू नैन किस,


           किसके सिर पर ताज।


 


चैनल पर जो दिख रहे, 


               भैया एक्जिट पोल।


लगे सुशासन का हुआ,


              अबकी डिब्बा गोल।


 


आना है हमने सुना, 


              फिर से जंगल राज।


चरवाहे की नौकरी, 


                 देंगें अब युवराज।


 


जनता को तो चाहिए,


                  केवल लालीपाप।


सपने दिखा-दिखा उसे, 


                वोट लीजिए आप।


 


          ।। राजेंद्र रायपुरी।।


नूतन लाल साहू

प्रसन्नता


 


प्रसन्नता वह औषधि है


जो हर मर्ज को ठीक कर सकती हैं


सबसे अधिक खास बात यह है कि


वो मिलती भी अपने अंदर है


इस जीवन के सस्पेंस को


कोई समझ नहीं पा रहा है


पता नही कब किस समय 


क्या घटना हो जायेगा


मन का सोचा अगर ना हुआ


तो काहे को रोता है


मनुष्य के हाथ में कुछ भी नहीं है


प्रभु जी जो चाहता है वहीं होता है


प्रसन्नता वह औषधि है


जो हर मर्ज को ठीक कर सकती हैं


आत्म हत्या कर रहे हैं निश दिन


किसी भी उम्र में मानव


फिर किस मुंह से हम कह रहे हैं


सब प्राणियों में श्रेष्ठ है मानव


खो गया कुछ तेरा धन तो


तू हो गया बहुत उदास


जब आया संसार में


क्या था तेरे पास


जब खुद कुदरत गिर पड़ी


बन कर हम पर गाज


तब प्रसन्नता है औषधि


बस तू हिम्मत न हार


प्रसन्नता वह औषधि है


जो हर मर्ज को ठीक कर सकती हैं


सबसे अधिक खास बात यह है कि


वो मिलती भी अपने ही अंदर है


नूतन लाल साहू


डॉ०रामबली मिश्र

हवा और आदमी


 


आदमी यदि हवा हो गया तो गया।


आदमी की हवा उड़ गयी तो गया ।।


 


आदमी अरु पवन में बहुत फर्क है।


एक पृथ्वी बना इक गगन हो गया।।


 


एक दुनिया में रहकर बिताता समय।


एक आकाश में उड़ मगन हो गया।।


 


घिर गया आदमी वंधनों में बहुत।


किन्तु पावन पवन है सजन हो गया।।


 


चल रहा है पवन छूता सबको यहाँ।


आदमी छू दिया तो गजब हो गया।।


 


स्पर्श करती हवा अंग-प्रत्यंग को।


आदमी सट गया तो बुरा हो गया।।


 


मत करो आदमी का पवन से तुलन ।


आदमी मर गया तो पवन हो गया।।


 


 देख अंदर हवा और बाहर हवा।


बीच का आदमी भी हवा हो गया।।


 


डॉ०रामबली मिश्र हरिहरपुरी


9838453801


विनय साग़र जायसवाल

ग़ज़ल--


 


मीरो-ग़ालिब की तरह नाम हमारा होता


शेरगोई को अगर और निखारा होता


 


तीरगी देख के इक दीप तो बारा होता


नाम दुनिया की निगाहों में तुम्हारा होता


 


देख हर रुख को सफ़ीना जो उतारा होता


नाख़ुदा फिर न तुझे हमने पुकारा होता


 


वक़्त की नब्ज़ को पहचान सफ़र गर करते


दूर हमसे नहीं तूफाँ में किनारा होता


 


फ़िक्र हमको जो नहीं होती तुम्हारी हमदम 


फिर न इल्ज़ाम कोई हमको गवारा होता 


 


हम ज़माने में उजालों को लिए फिरते रहे


*हमने ख़ुद को भी सलीक़े से संवारा होता*


 


वक़्त के सामने मजबूर नज़र आते हम


हमको बच्चों ने दिया जो न सहारा होता


 


इस ज़माने में भले लोग बहुत हैं अब भी 


वर्ना दुनिया का हसीं कैसे नज़ारा होता 


 


शुक्रिया लौट के *साग़र* जो चले आये तुम


बिन तुम्हारे कहाँ फिर अपना गुज़ारा होता


 


🖋️विनय साग़र जायसवाल


डॉ. राम कुमार झा निकुंज

दिनांकः ०८.११.२०२०


छंदः मात्रिक


दिवसः दोहा


विषयः महल 


शीर्षकः महल शान्ति का हो चमन


 


तरुणाई आशा महल , आज विश्व आधार।


नव ऊर्जा निर्माण का , नव विकास उपहार।।१।।


 


नया जोश कर्तव्य रत , स्वप्न महल अरमान।


युवाशक्ति निर्मातृ जग , राष्ट्र शक्ति सम्मान।।२।। 


 


सकल सुखद धन सम्पदा , महल सदा पर्याय।


अधिकारी ऐय्याश का , दलित दीन अन्याय।।३।।


 


भारत हो ऐसा महल , सब हों एक समान।


जाति धर्म सब भूल कर, खिले सुखद मुस्कान।।४।।


 


धन वैभव खुशियाँ सुखद,कुसुमित मुख मुस्कान।


दीन धनी निर्भेद हो , पूर्ण महल अरमान।।५।।


 


क्या महत्त्व अट्टालिका , राजमहल प्रासाद।


भूख प्यास छत बिन वसन ,जीवन बस अवसाद।।६।।


 


सतरंगी अरुणिम प्रभा , खिले महल परिवेश।


प्रीति रीति सद्भाव रस , मानवीय संदेश।।७।।


 


महल शान्ति का हो चमन , भातृभाव सहयोग।


सदाचार पथ हो सकल , क्षमा दया संयोग।।८।।


 


मति विवेक मन मंत्र हो , कर्म शक्ति हो यंत्र।


हवनकुण्ड दुर्भाव जल , महल शुद्ध गणतंत्र।९।।


 


कवि निकुंज अभिलाष मन ,भारत हो अभिराम।


चारु प्रकृति सुरभित महल,शौर्य सुयश सुखधाम।।१०।।


 


कवि✍️ डॉ. राम कुमार झा "निकुंज"


रचनाः मौलिक (स्वरचित)


नई दिल्ली


डॉ0 हरि नाथ मिश्र

*तेरहवाँ अध्याय*(श्रीकृष्णचरितबखान)-7


नहिं कोउ सत्ता प्रभू समाना।


महिमा प्रभुहिं न जाइ बखाना।।


    परे त्रिकालहिं नाथ प्रभावा।


    भूत-भविष्य न आज सतावा।।


लगहिं प्रकासित स्वयं प्रकासा।


जीव न अवनिहिं,जीव अकासा।।


     नहिं जड़ता,नहिं चेतन भावा।


     एकरसहिं रह तिनहिं सुभावा।।


सकल उपनिषद तत्वहिं ग्याना।


तिनहिं अनंत सार नहिं जाना।।


   सबके सब पर ब्रह्महिं रूपा।


   परम आत्मा कृष्न अनूपा।


रहै चराचर जासु प्रकासा।


सतत प्रकासित अवनि-अकासा।।


    अस लखि ब्रह्मा भए अचंभित।


    परम छुब्ध-स्तब्ध-ससंकित।।


जस कठपुतरी रह निस्प्राना।


ब्रह्मा भे समच्छ भगवाना।।


    तासु प्रभाव-तेज सभ बुझिगे।


    किसुनहिं लीला तुरत समुझिगे।।


सुनहु परिच्छित प्रभु भगवाना।


परे सकल तर्क जग माना।।


    स्वयं प्रकासानंदइ रूपा।।


    मायातीतइ नाथ अनूपा।।


कृष्न हटाए जब सभ माया।


बाह्य ग्यान तब ब्रह्मा आया।।


    मानउ ब्रह्मा जीवन पाए।


    भे सचेत सभ परा लखाए।।


निज सरीर अरु जगतहि देखा।


बृंदाबन सभ दिसा निरेखा।।


दोहा-बृंदाबन कै भूइँ पै, रहै प्रकृति कै बास।


        पात-पुष्प-फल-तरु बिबिध,बिबिधइ जीव-निवास।।


                    डॉ0हरि नाथ मिश्र


                     9919446372


 


*पंचम चरण*(श्रीरामचरितबखान)-13


पुनि उठि किया बहुत सी माया।


केहु बिधि कपि कहँ जीत न पाया।।


     अंत ब्रह्म-सर साधा कपि पै।


    रखि के लाजु ब्रह्म-सर तेहिं पै।।


तुरत पवन-सुत मुर्छित भयऊ।


इंद्रजीत कपि बाँधेसु तहँऊ।।


    नाग-पास कपि बँधा जानि के।


    ब्रह्मा-गरिमा-मान मानि के।।


जेहि प्रभु भजत मिलै सुख-रंजन।


तिसु प्रभु-काजु करेसि कपि-बंधन।।


     नागहिं पास बाँधि हनुमाना।


      मेघनाद तब किया पयाना।


बहु निसिचर तब भागे-भागे।


सभा-मध्य कपि देखन लागे।।


     तब देखा कपि रावन-महिमा।


     अतुल-अकथ दसमुख कै गरिमा।।


देखा देवन्ह सभ दिग्पाला।


नाना बीर-भट्ट-महिपाला।।


     ठाढ़ि रहे निज-निज कर जोरे।


     अवनत सीष लाजु मुहँ बोरे।।


बैठि रहे तहँ हनुमत बीरा।


निडर-असंक धरे हिय धीरा।।


    सिंह निसंक सियार मँझारा।


    रह तहँ कपि लंकेस-दुवारा।।


बहु-बहु भाँति निरादर कीन्हा।


कपिहिं हास कर बदला लीन्हा।।


     पुनि सुधि निज सुत-बध कै कइके।


     कह सठ तुम्ह जानेउ नहिं हमके।।


होहु कवन तुम्ह मोंहि बतावउ।


केहिं बल पे बन मोर उजारेउ।।


     केहि अपराध बधेउ सभ निसिचर।


     अच्छहिं बधेउ कहहु केहिं बल पर।।


सुनु नरेस,बल नाथ हमारो।


अमित-अभेद-बिदित जग सारो।।


     पाइ जासु बल माया रचही।


     अखिल बिस्व जहँ हम-तुम्ह रहही।।


जाके बल सुनु सकल त्रिदेवहिं।


सभें रखहिं,प्रान हरि लेवहिं।।


दोहा-सुनु मूरख तुम्ह लंकपति,सुरन्ह काजु प्रभु मोर।


       आवहिं यहि जग बिबिध तन,दलन दुष्ट घनघोर।।


                     डॉ0हरि नाथ मिश्र


                      9919446372


डॉ0 निर्मला शर्मा

सुप्रभात


नव प्रभात आयो हुई भोर


चली यामिनी आँचल छोड़


नीलगगन में हुई है हलचल


तारे चले गगन को छोड़


शीतल चाँद की शीतलता से


सिहर उठी प्यारी सी भोर


नूतन गीत गूँजते नभ में


चले भास्कर आसन छोड़


सप्त अश्व दौड़े जब रथ में


छोड़ें स्वर्णधूलि सब ओर


प्रथम किरण पड़े वसुधा पर 


फैले उजियारा सब ओर


चाँदी की उजली जाली सी


फैली है चादर चहुँ ओर


कलरव कुंजन आरती वन्दन


स्वर लहरियाँ बिखरी हर ओर


प्रातः वन्दन करूँ नाथ मैं


स्वीकारो नमन प्रभु मोर।


 


डॉ0 निर्मला शर्मा


दौसा राजस्थान


राजेंद्र रायपुरी

 एक गीत 


 


रातरानी मैं सजन,


               मकरंद तुम भरपूर हो।


है मिलन की यामिनी ये,


             क्यों कहो तुम दूर हो।


 


बात कोई और है, 


              या तुम नशे में चूर हो।


है मिलन की यामिनी ये,


              क्यों कहो तुम दूर हो।


 


राह तकती मैं खड़ी हूॅ॑,


           तुम सजन आए नहीं।


भूल मुझसे कुछ हुई,


          या व्यस्त साजन हो कहीं।


 


आ भी जाओ मत सताओ,


          चाॅ॑द मैं तुम नूर हो।


है मिलन की यामिनी ये,


          क्यों कहो तुम दूर हो।


 


मन है व्याकुल हो कहाॅ॑ तुम, 


        कुछ समझ आता नहीं।


कर लिया श्रृंगार लेकिन,


          कुछ मुझे भाता नहीं।


 


भाए कैसे तुम ही मेरी,


          माॅ॑ग का सिंदूर हो। 


है मिलन की यामिनी ये,


        क्यों कहो तुम दूर हो।


 


सेज सूनी अब तलक है,


           साजना ये बिन तुम्हारे।


फूल भी कुम्हला गए सब,


           साजना सच बिन तुम्हारे।


 


सेज ये बगिया सजन तुम,


            रौनकें भरपूर हो।


है मिलन की यामिनी ये, 


           क्यों कहो तुम दूर हो।


 


रातरानी मैं सजन,


            मकरंद तुम भरपूर हो।


है मिलन की यामिनी ये,


            क्यों कहो तुम दूर हो।


 


            ।। राजेंद्र रायपुरी।।


नूतन लाल साहू

शिक्षा प्रद बातें


 


जो इंसान अपनी गलतियों के लिए


खुद से लड़ता है


उसे दुनिया में कोई भी नहीं हरा सकता


मां शारदा जिसे देती हैं


ज्ञान रूपी कृपा प्रसाद


तो उसे छु भी नहीं पाता है


सांसारिक और शारीरिक अवसाद


जो होना था वह हो चुका


बीते घटना और दुखों से मिलता है ज्ञान


हरि इच्छा में छिपा हुआ है


मानव जाति का कल्याण


ज्योतिष को भी मालूम नहीं होता है


जब खुद की तकदीर


वह किस तरह बदल पायेगा


तेरा भाग्य लकीर


जो अपनी गलतियों के लिए


खुद से लड़ता है


उसे दुनिया में कोई भी नहीं हरा सकता


जो इंसान दुसरो के बारे में हमेशा


बुरा सोचता है


उसका भला कभी नहीं हो सकता


भले ही वह शुरू में हंसता है


मगर बाद में वह जरूर रोता है


जो इंसान परम पिता परमेश्वर पर


रखता है पूरी आस्था


उसके लिए हर क्षण होता है


दुःख सुख एक समान


बिन पेंदी के लोटा जैसा मत लुढ़क


स्थिर रह इंसान


हरि इच्छा ही बलवान है


इसे कटु सत्य जान


जो अपनी गलतियों के लिए


खुद से लड़ता है


उसे दुनिया में कोई भी नहीं हरा सकता


नूतन लाल साहू


एस के कपूर श्री हंस

*रचना शीर्षक।।*


*तब जाकर एक आदमी अच्छा*


*इंसान बनता है।।*


 


दिल में अरमान और मन में 


जो भावनायें जनता है।


पराये दर्द से भी मन उसका


उतना ही खनकता है।।


जब परस्पर सहयोग की 


ही नियत होती है दिल से।


तब जाकर कोई एक आदमी


 अच्छा इन्सान बनता है।।


 


जब वह सृष्टि का आदि और


अंत समझ जान लेता है।


जब अनंत प्रेम की परिभाषा


को भी पहचान लेता है।।


जब परम पुनीत प्रीत अथाह       


सागर में जाता है वो खो।


तब ही प्रभु उसको अपना


भक्त इंसान मान लेता है।।


 


जब किसी के हाथ से किसी 


का कायाकल्प कमाल होता है।


जब किसी की परेशानी में भी


खुद को दुःख मलाल होता है।।


जब आदमी की आँखें किसी


और के दर्द में होती हैं नम।


वही बनता इंसान मन में जिसके


ऐसा प्रेम और दुलार होता है।।


 


*रचयिता।।एस के कपूर "श्री हंस*"


*बरेली।।*


मोब।।। 9897071046


                      8218685464


 


*रचना शीर्षक।।*


*तेरी सोच ही तेरी जीत का*


*औजार है।।*


 


कामयाबी का जनून तो फिर


मुश्किलों की क्या औकात है।


मंजिल होती दूर नहीं बस


हौंसलों की ही बात है।।


"काफी अकेला" नहीं सोच


हो "अकेला ही काफी" हूँ।


सकारात्मक दृष्टिकोण ही


एक अनमोल सौगात है।।


 


जमीं से आसमां तक तुम्हारा


चमकता नाम हो।


कुछ इस तरह से तुम्हारा


नायाब काम हो।।


समाज देश राष्ट्र के नाम


में लगाओ चार चांद।


तुमसे रोशन अपने शहर


की इक पहचान हो।।


 


बस कभी हार मत मानना


सामने हार भी जान कर।


जीत भी चल कर आयेगी


तुम्हें विजेता मान कर।।


मन के हारे हार और मन


के जीते होती जीत है।


बस मत खोना उम्मीद को


विश्वास को प्रणाम कर।।


 


*रचयिता।।एस के कपूर " श्री हंस*"


*बरेली।।*


मोब।। 9897071046


                      8218685464


डॉ०रामबली मिश्र

बनकर तेरा


 


बनकर तेरा सदा रहेंगे,


          अपनी बाहों में रहने दो।


 


तुझको ही केवल देखेंगे,


          अपने अंकों में बहने दो।


 


साथ निभाने का वादा है,


          बनकर मीत साथ रहने दो।


तेरे मुखड़े की मुस्कानों,


          के जादू को नित लखने दो।


 


प्यार भरी तेरी नजरों से,


          नजर मिलाकर अब चलने दो।


 


पलकों की छाया के नीचे,


          कुछ विश्राम सहज करने दो।


 


 थके हुये मन को आश्रय दे,


          थोड़ा सा शीतल होने दो।


 


हृदय दग्ध है विषमय जग से,


          कुछ तो रस इसमें भरने दो।


 


भ्रमित बुद्धि में समझ नहीं है,


          इसको समझदार बनने दो।


 


हे प्रिय!मत ठुकरा निरीह को,


          गले लगा इसको जीने दो।


 


डॉ० रामबली मिश्र हरिहरपुरी


9838453801


 


*आत्मोत्थान*


 


स्व से पर की ओर बढ़, कर अपना उत्थान।


खुद के आत्म स्वरूप को,जान और पहचान।।


 


देह भाव से हो विरत, आत्म भाव को खोज।


देही रहता देह में, जैसे जलज-सरोज।।


 


बनो कमल के फूल सा, स्पृहा भाव से मुक्त।


कर लो अपनी बुद्धि को, आतम से संयुक्त।।


 


नीर-क्षीर के भेद को, पढ़ते रहना नित्य।


इसी भेद को जान कर,बन जाओगे स्तुत्य।।


 


इसी हंस की वृत्ति से, रहो ज्ञान के पास।


इसी ज्ञान से ध्यान कर, बन आत्मा का खास।।


 


आत्म ज्ञान सर्वोच्च से, कर अपना उद्धार।


मन को सर्व समेट कर, पहुँच आत्म के द्वार।।


 


द्वार खड़े देखा करो, आत्मा रूप प्रकाश।


इस प्रकाश से ही करो,अपना दिव्य विकास।।


 


दैवी ऊर्जा स्रोत से, आत्म देश भरपूर।


आत्म निवासी बन सदा, रहो देह से दूर।।


 


सदा देह से दूर हो, बन जा जनक विदेह।


सहज बनाओ आत्म को, अपना मोहक गेह।।


 


आत्म निवासी बन थिरक,झूम-झूम कर नाच।


सतत झूठ से पृथक हो, तपो साँच की आँच।।


 


सच्चा मानव ही सदा, करता सबसे स्नेह।


दिखलाता है विश्व को,अपना अनुपम गेह।।


 


पा कर उत्तम ज्ञान को, मोहित सब संसार।


सब प्रकाश में डूब कर, करते आत्मोद्धार।।


 


आत्मोन्नयन बिना नहीं , होना है कल्याण।


आत्मा के संज्ञान से, कर अपना निर्माण।।


 


मनसा वाचा कर्मणा, रहो आत्म में लीन।


आत्मोत्थान करो सतत,रहकर आत्माधीन ।।


 


रचनाकार:डॉ०रामबली मिश्र हरिहरपुरी


9838453801


निशा अतुल्य

जगदीश्वर 


9.11.2020


 


 


अर्धनारीश्वर हे योगेश्वर 


करूँ प्रणाम बारम्बार


दे दो हमको ज्ञान की ज्योति


हरो सकल अंधकार ।


 


प्रेम रोग लगाया पहले 


दिया कर्म योग का ज्ञान


विरह अगन होती है क्या 


हुआ सहज ही भान ।


 


राधा राधा जो भी पुकारे


तुम दौड़ आते हो


बिगड़े काम प्रभु मेरे 


तुम ही बनाते हो ।


 


पूजन अर्चन कुछ न जानू


साँसों में तुम हो


कान्हा कान्हा रटती रहती


भव तारण तुम हो ।


 


स्वरचित


निशा अतुल्य


डॉ० रामबली मिश्र

प्रेम एक संकल्प हो


 


लो संकल्प प्रेम करने का।


प्रेम पंथ पर नित चलने का।।


 


प्रेम बने जीवन की नैया।


यह साधन आगे बढ़ने का।।


 


जीवन का आदर्श बने यह।


मन में रख इस पर चलने का।।


 


सबके प्रति आकर्षित होना।


आकर्षण पैदा करने का।।


 


दिल को अपने अमित बनाओ।


सोच अनंत गगन बनने का।।


 


सकल चराचर की बस्ती उर।


बनो व्रती प्रेमी बनने का।।


 


तामस मन का परित्याग कर।


सोचो पावन मन बनने का।।


 


अपने को ही सदा निखारो।


सोचो शिव प्रियतम बनने का।।


 


देख किसी को खुश हो जाना।


मन चाहे दिल में रखने का।।


 


भोग-इंद्रियों का नियमन हो।


बन प्रतिज्ञ प्रेम करने का।।


 


नरक कुंड के द्वार बंद हों।


सोचो खुद स्वर्गिक बनने का।।


 


प्रेम यज्ञ में मन की आहुति।


कामेच्छाओं को जलने का।।


 


जीवन प्रेम एक हो जाये।


सीखो मंत्र प्रेम करने का।।


 


दृश्यमान हो सिर्फ प्रेम ही।


कर अभ्यास मंत्र जपने का।।


 


डॉ०रामबली मिश्र हरिहरपुरी


9838453801


Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...