एस के कपूर श्री हंस

*रचना शीर्षक।।*


*हमारे दृषिकोण में ही छिपा हमारी*


*सफलता का रहस्य है।।*


 


गुलाब में काँटे नहीं सोचो


कि काँटों में गुलाब है।


यह एक ही मिला जीवन


तो बहुत ही नायाब है।।


उजाले बाँटने से उजाले


कभी कम नहीं होते।


हमारा जीवन ही संघर्ष


लगन जोश और ख्वाब है।।


 


आपका धैर्य और व्यवहार


आपकी पूंजी सब से बड़ी।


आशा और विश्वास काम


आते मुसीबत जब हो खड़ी।।


हर सुबह लेकर आती है


उम्मीद की नई किरण।


आप जीतते हैं तभी कि


आंतरिकशक्ति जब हो लड़ी।।


 


अहसासों के पाँव नहीं होते


पर दिल तक पहुंच जाते हैं।


दुयाओं के असर दरवाजे


नहीं खटखटाते हैं।।


सच्चा प्रेम होता जैसे एक 


अदृश्य डोरी के समान।


हमारे कर्म ही तो भाग्य बन


कर वापिस आते हैं।।


 


*रचयिता।।एस के कपूर श्री हंस*


*बरेली।।*


मोब।।। 9897071046


                     8218685464


नूतन लाल साहू

रौशनी का त्यौहार


 


नव उमंग नव तरंग


जीवन में हुआ नव प्रवाह


उठी खुशियों की लहर


आ गया रौशनी का त्यौहार


मै तो बस इतना कहता हूं


ऐसा दीप जला लेना


जिसकी लघु ज्वाला से ही


घबरा उठता है तम का सागर


मेरे जीवन की मधुबन में


उठी खुशियों की लहर


आ गया रौशनी का त्यौहार


भुल जा तू अब,पुराना रीति रिवाज


दे गया है कौन सा,वह उपहार


अब कर रहे हैं इशारे


उच्चतम नभ के सितारे


अब अपने मन मंदिर में


आशा की नई किरणे जगा ले


आ गया रौशनी का त्यौहार


आती हैं अंधेरी रात, हर पाक्षिक


दीया जलाना भी कब मना है


परम पिता परमेश्वर की कृपा से


जग मिटता बनता रहता है


मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी के स्वागत हेतु


आ गया रौशनी का त्यौहार


अभिनंदन करते हैं हम


अभिवादन करते हैं हम


घनघोर अंधेरी रात में


मिट्टी का दीपक जलाते है लोग


यह सिद्ध करता है मानो


धार्मिक आस्था अभी जीवित है


लगता हैं स्वर्ग का धरती पर हुआ है अवतरण


आ गया रौशनी का त्यौहार


नूतन लाल साहू


डॉ निर्मला शर्मा दौसा

✍️कविता✍️


''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''’'''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''


मन के भावों को चुनकर


शब्दों की माला मैं पिरोकर


मैं कागज पर कलम की मदद से


 लिखती हूँ सुंदर सी कविता


रसयुक्त, हृदय मैं उतरती


प्रेम बावरी लिखती हूँ


 हृदयस्पर्शी प्रेमनुरागिनी


सुंदर सी कविता


तो कभी ओज से भरी


आक्रोश दिखलाती


 सबल बनाती तटस्थ कविता


कष्ट मैं हो कोई या दुख से भीगा


उन्हें देख रो पड़ती है


मेरी भावों से भरी


मार्मिक सी कविता


खिलखिलाता है कोई तो


अधरों को थिरकाकर


कभी मुस्कुरा देती है


मेरी प्यारी सी कविता


जीवन के विविध रंग


दिखलाती कभी हँसाती


 तो कभी आँखों की कोर 


गीली कर जाती


अनन्ददायिनी कविता


जैसे मन के भाव हों मेरे


वैसी ही बन जाती कविता


कविता ऐसी ,जो भी पढ़ता


 उसकी ही बन जाती कविता


सत्यम, शिवम, सुंदरम की


करे स्थापना मेरी कविता


अप्रतिम, अद्भुत और


कभी कभी तो अनन्यतम


बन जाती कविता


भावों से भरी


सपनों से बुनी,रंगों से सजी


मेरी प्यारी कविता।


                                        डॉ निर्मला शर्मा


                                          दौसा राजस्थान


डॉ0 हरि नाथ मिश्र

*गोवर्धन-धारण*


आयसु पाइ इंद्र भगवाना।


छाइ गए ब्रज बादर नाना।


    प्रबल बृष्टि भइ मुसलाधारा।


    तड़ित-तड़क सँग अंधड़ सारा।।


ग्वाल-बाल, पसु-पंछी सबहीं।


काँपि गए जब ठंडक परहीं।।


    धाइ गए तब किसुनहिं सरना।


     निज-निज सिसुन्ह सहित प्रभु-चरना।।


तुरत किसुन गिरिराज गोबरधन।


खेलहिं-खेल उखारे वहिं छन।।


    छतरी नियन उठा कर लीन्हा।


     पुष्प-छत्त जस बालक कीन्हा।।


सात दिवस तक गिरि कर गहि के।


रह ठाढ़े गिरधारी ठहि के ।।


     खाए-पिए बिनू बनवारी।


     रहे करत ब्रज कै रखसारी।।


अस लखि के तब किसुनहिं माया।


बहु-बहु इंद्र चित्त घबराया ।।


    बरजे तुरत सकल मेघन कहँ।


    रहे जे बरसत बहु जल ब्रज महँ।।


छटि गे बादर,थम गइ बूनी।


पवन बेग कै गति भइ सूनी।


    बरसे सुमन देव-गन्धर्वा।


    साध्य-सिद्ध-चारन जे सर्वा।।


कीन्ह स्तुती करि गुन -गाना।


करि-करि किसुनहिं चरित बखाना।।


     लइ दधि-चाउर-जल निज हाथे।


     मंगल-तिलक कीन्ह प्रभु-माथे।।


                   डॉ0 हरि नाथ मिश्र


                     9919446372


डॉ.रामकुमार चतुर्वेदी

*राम बाण🏹*


      हर्षित हैं देवों की नगरी,


      सरयू तट में दिया जले।


     तीर्थ पर्व है राम धाम में,


        देव दर्श से पुण्य पले।


 


 धरती के आँचल में बिखरी,


           रोशनी चारों ओर है।


        राम दर्श को पाने देखो,


       व्याकुल हुआ ये भोर है।


      दीप गर्वित हुये हैं खुद से, 


        विपदाओं के काल टले।


        हर्षित है देवों की नगरी, 


       सरयू तट पर दिया जले।


 


         लंबी चौड़ी डींगों नें भी, 


           सारी सीमा तोड़ दिये।


           कोर्ट कचहरी दावों ने, 


             संबंधों से होड़ किये।


           सनातनी मर्यादाओं ने,


     सबका दिल से किया भले।


         हर्षित है देवों की नगरी, 


        सरयू तट पर दिया जले।


 


        कोई संतों की वाणी बन,


        भक्ति भाव को जगा रहे।


        धर्म कर्म के सेवक प्रहरी,


          अंध तमस को हटा रहे।


             दीप जलेंगे धीर धरेंगे,


    प्रिय को प्रियतम हिया मिले।


           हर्षित है देवों की नगरी, 


          सरयू तट पर दिया जले।


                   *डॉ.रामकुमार चतुर्वेदी*


डॉ0 हरिनाथ मिश्र

*पंचम चरण*(श्रीरामचरितबखान)-18


जामवंत कह नाथ दयालू।


जापर हों रघुनाथ कृपालू।।


     तापर कृपा सभें जन करहीं।


     सुर-नर-मुनि सभ प्रमुदित रहहीं।।


भयो काजु जे रहा असंभव।


बिनु प्रभु-कृपा नहीं कछु संभव।।


     पाइ कृपा प्रभु कै हनुमाना।


      लाए सुधि सीता जग जाना।


बिजयी-बिनयी सभ गुन-आगर।


जनम सुफल कीन्ह कपि-नागर।।


     तुरत नाथ हनुमंत बुलाए।


     हरषित हिय तिन्ह गरे लगाए।।


पूछे कहहु तात केहि भाँती।


रहहिं सीय तहँ बासर-राती।।


    कस सिय करहिं सुरच्छा प्राना।


     होइ अभीत कहहु हनुमाना।।


प्रभु तव नाम सीय रखवारा।


तुम्हरो ध्यान कपाट-पहारा।।


      निज लोचन लगाइ चरनन्ह महँ।


      करहिं सुरच्छा निज सिय रहि तहँ।।


दोहा-चलत तुरत चूड़ामनी, दीन्ह मोंहि सिय मातु।


         कहि के तुमहिं सनेस कछु,लोचन-जल उतिरातु।।


                        डॉ0 हरि नाथ मिश्र


                          9919446372


डॉ०रामबली मिश्र

*आओ प्रियवर*  


*(चौपई ग़ज़ल)*


 


आओ प्रिय विचार अब बनकर।


इस विचार में मिल जा प्रियवर।।


 


दिव्य मनेगी प्रेम दीवाली।


दोनों के विचार संगम पर।।


 


दोनों मिलकर एक बनेंगे।


एकीकृत होंगे अंगम पर।।


 


मौसम होगा बहुत सुहाना।


गर्मजोश होगा मन तन पर।।


 


दर्शन होगा प्रिय प्रतिमा का।


प्रतिमा नाचे आकर्षण पर।।


 


मिलन विचारों की मैत्री है।


मीत रहेंगे कदम-कदम पर।।


 


यह संबन्ध बनाया प्रभु ने।


अति सुखदायी अति प्रिय यह वर।।


 


मैत्री मेल नहीं टूटेगा।


बना रहेगा यह जीवन भर।।


 


प्रेम योग यह दिव्य दिवाली।


प्रीति रहेगी बनी अधर पर।।


 


होठों पर मुस्कान रहेगा।


अति परिशुद्ध विचार अमर घर।।


 


लिपट-लिपट कर चूम-चूम कर।


है विचार सर्वोच्च शिखर पर।।


 


प्रीति सहज मदहोश विजयिनी । 


प्रेमविचारसिंधु अमृतसर।।


 


डॉ०रामबली मिश्र हरिहरपुरी


9838453801


नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर

त्योहारों के उधेश्य उत्साह का समय समाज राष्ट्र------


 


 


सूरज का प्रयास हैं तमाश


तिमिर मिटाने का युग


विश्वास ।।।                                


 


जगत से मिट


जाएगा अंधेरा।।


 


माँ नव दुर्गा की जागृति


जागरण का प्राणी प्राणी


मन घर मे उजियारा।।


 


सच्चाई अच्छाई विजय


रावण का जलना मरना।।


 


प्रथम दिवस ,दूज,


चौथ ,चौदवीं ,ईद, पूर्णिमा


शरद का चाँद।।


 


परम् प्रकाश कि सत्ता 


घनघोर अंधेरों से लड़ता 


प्रकाश।।


 


वनवास से लौटे राम 


राजा राम से बनवासी


राम से राजा राम रामराज्य


धर्म ज्ञान प्रकाश का प्रखर


प्रवाह।।


 


दिए जलाओ प्यार के


खुशियो मुस्कान के।।


 


जग मग ,जग मग दीपो


धर्म ,ज्ञान के जग मग 


दीपों की संस्कृत संस्कार


के प्रकाश के।।


 


अंधेरा रह न जाये धरा पर


माता की नौ रात जांगरण


का सब दिन हो बसेरा।।


 


रावण की काला अध्याय 


युग मे कभी लौट कर ना आये।।


 


चाँद का प्रयास अंधेरों से मुक्त


प्राणी संसार ।।                      


 


प्रथम दिवस, दूज , चौथ, ईद ,चैदहवीं पूनम का चाँद सार्थकता प्रयास का जग उजियार।।


 


दीपावली और त्योहार पखवारे का उद्देश्य महत्व-------


 


धन्द्वन्त्रि पूजा शुद्ध पर्यावरण


स्वस्थ समाज धन बैभव का संचार।।


 


 नर्क चतुर्दशी जम दीप स्वर्ग द्वार दीप मार्ग प्रकाश नरकासुर बध अन्याय अत्याचार समाप्त का दीप प्रकाश।।


 


दीपावली का दीपक जग प्राणी हृदयों


का प्रकाश।।


 


गोवर्धन पूजा पर्यावरण संरक्षण


विशुद्ध जल ,जंगल, वायु, वेग प्रवाह।।


 


भैया दूज पावन रिश्तो के बंधन 


का गौरव शाली युग प्रकाश।।


 


कलम दावत की पूजा कर्म ,धर्म का


लेखा जोखा चित्रगुप्त भगवान प्रकाश।।


 


डूबते सूरज बुजुर्ग सम्मान


प्रतिष्ठा की अर्घ आराधना पूजा


बुजुर्ग प्रथम पूज्यते तब दूजा।।


 


प्रगति प्रतिष्ठा कर्म श्रम का सौर्य


सूर्य लबे अंधेरे से निकले युग का


नया सबेरा नए ऊर्जा, उमंग, उत्साह


युवा उत्कर्ष का प्रभा प्रवाह षष्टी पूजा।।


 


नर में नारायण प्राणी प्राण में नारायण


नारायण का जग साधन्द्वन्त्रि का दीपक शुद्ध पर्यावरण


स्वस्थ समाज धन बैभव का संचार।।


 


 नर्क चतुर्दशी जम दीप स्वर्ग द्वार दीप मार्ग प्रकाश नरकासुर बध अन्याय अत्याचार समाप्त का दीप प्रकाश।।


 


दीपावली का दीपक जग प्राणी हृदयों


का प्रकाश।।


 


गोवर्धन पूजा पर्यावरण संरक्षण


विशुद्ध जल जंगल वायु वेग प्रवाह।।


 


भैया दूज पवन रिश्तो के बंधन वन्धन


का गौरव शाली युग प्रकाश।।


 


कलम दावत की पूजा कर्म, धर्म का


लेखा जोखा चित्रगुप्त भगवान प्रकाश।।


 


डूबते सूरज बुजुर्गो सम्मान


प्रतिष्ठा की अर्घ आराधना पूजा।


बुजुर्ग प्रथम पूज्यते तब दूजा।।


 


प्रगति ,प्रतिष्ठा ,कर्म ,श्रम ,सौर्य


सूर्य लबे अंधेरों का युग का


नया सबेरा नया ऊर्जा, उमंग, उत्साह।।


 


युवा उत्कर्ष का प्रभा प्रवाह षष्टी पूजा प्रकाश।।


 


नर में नारायण प्राणी प्राण में नारायण


नारायण से जग सारा उजियार परम पालक जातक ब्रह्म परम प्रकाश।।


 


निर्मल ,निर्झर जल प्रवाह पावन


नदियों का स्नान कार्तिक पूर्णिमा


मोक्ष मार्ग।।।                                


 


गुरु नानक गुरु महिमा


गुरुवाणी का जग प्रकाश।।


 


दिए जलाओ प्यार प्रकाश के


घी तेल हो आस्था लौ विश्वश।


दीपक हृदय मन उद्देश्य जग उजियार ।।


 


नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर


नूतन लाल साहू

दिवाली की जगमग रात


 


प्रकाश का त्यौहार


दीपावली आ गई


दिवाली की जगमग रात


सबके हृदय को भा रही है


गांव गांव में होगी रोशनी


अंधेरा कहीं नहीं होगा


मुस्कुराते मिलेंगे लोग


गम कहीं नहीं होगा


मां लक्ष्मी की कृपा से


सभी सपने होंगे साकार


दिवाली की जगमग रात


सबके हृदय को भा रही है


आस थी जिन मंजिलों की


वे सभी मंजिले मिल जायेंगे


शुभ लाभ का दीपक


घर के आंगन में जलाएंगे


पर्व के स्वागत में हम सब


नया कुछ करके दिखलाएंगे


दिवाली की जगमग रात


सबके हृदय को भा रही है


सुख शांति के खातिर सभी मिल


स्वच्छता अभियान चलाएंगे


दीपोत्सव मनायेंगे


घर आंगन को सजायेंगे


दिवाली की जगमग रात


सबके हृदय को भा रही है


जगमग करती रोशनी


इनकी छटा देख यारो


पांव में घुंघरू बांध के


मोर संग नाचे मोरनी


प्रकाश का त्यौहार


दीपावली आ गई


दिवाली की जगमग रात


सबके हृदय को भा रही है


नूतन लाल साहू


डॉ०रामबली मिश्र

*मेरे मन का मीत*


    *( चौपाई ग़ज़ल)*


 


मेरे मन का मीत मिला है।


 दिल का प्यारा हुआ खुला है।।


 


यह स्वप्निल स्नेहिल स्वर्णिम अति।


साथ निभाता हिला-मिला है।।


 


चमक रहा है तेजपुंज सा।


बहुत दुलारा घुला-मिला है।।


 


साथ छोड़कर कहीं न जाता।


हाथ पकड़कर राह चला है।।


 


है मदमस्त निराला सुंदर।


मृदु भाषण की दिव्य कला है ।।


 


गीत सुनाता मधुर स्वरों में।


अतिशय मोहक कंठ खिला है।।


 


अति मोहक है रूप अनोखा।


सहज मोहनी मंत्र मिला है।।


 


लचकदार है देह मनोरम।


ऐसा मानो प्रेम किला है।।


 


मन अति स्वच्छ सरल निष्कामी।


दंभरहित प्राणी अगला है।।


 


वीन बजाता सुधि-बुधि खो कर।


अति आनंदक सरस गला है।।


 


अकथ कल्पना लोक निवासी।


बड़े भाग्य से मीत मिला है।।


 


डॉ०रामबली मिश्र हरिहरपुरी


9838453801


 


*दर्द न देना मेरे प्रियवर*


       *(चौपई)*


 


दर्द न देना मेरे प्रियवर।


दिल न दुखाना मेरे दिलवर।।


 


तेरा ही है बड़ा सहारा।


यह असहाय घोर बेचारा।।


 


इसे त्याग मत देना प्रियतम।


हे प्रेमी मादक अति अनुपम।।


 


तुझे देखकर यह जीता है।


अब तक आया गम पीता है।।


 


भुला न देना इसको प्यारे।


हे इस बेघर के रखवारे।।


 


हे कोमल सुकुमार सुहाना।


नहीं समझ इसको बेगाना।।


 


हे प्रिय!इसको अपना लेना।


दिल में इसको बैठा लेना।।


 


बहुत दिनों का यह है भूखा।


भरता खा कर रूखा-सूखा।।


 


रहम करो हे प्रेम निधाना।


वंदनीय हे जगत सुजाना।।


 


हे प्रियतम!हे शिष्टाचारी।


हे अनंत भावुक सुविचारी।।


 


कृपा करो हे प्रेम विधयक।


हे स्वामी! हे लोक विनायक।।


 


हे अथाह!हे करुणाश्रय नित।


आलिंगन से करो प्रकाशित।।


 


हाथ पकड़ कर साथ ले चलो।


बाँहों में नित जकड़ ले चलो।।


 


ममता की मूरत बन जाओ।


प्रेम दान कर फर्ज निभाओ।।


 


रचनाकार:डॉ०रामबली मिश्र हरिहरपुरी


9838453801


राजेंद्र रायपुरी

🪔🪔 ये त्यौहार निराला 🪔🪔


 


आशाओं के दीप जले हैं, 


               घर-घर देखो हुआ उजाला।


द्वारे-द्वारे सबने अपने, 


                 सुंदर आज रॅ॑गोली डाला।


 


खाता -बही नए ले आया, 


               नए साल का चिट्ठा लिखने।


पूजन की तैयारी करके,


                  जाने कब से बैठा लाला।


 


नये-नये कपड़े हैं सबके,


                   नहीं पुराना कोई पहना।


रंग- बिरंगे दिखते कपड़े, 


                मगर न कोई भी है काला।


 


भैया धन बरसेगा घर में, 


                  सुना यही सबसे है हमने।


लेकिन कैसे ये बतलाओ,


                 पूछ रही हमसे वो खाला।


 


क्या उसको मैं यार बताऊॅ॑, 


                 कैसे उसको ये समझाऊॅ॑।


धन की देवी आतीं घर में,


                 सच में ये त्यौहार निराला।


 


फोड़ फटाके लोग रहे हैं, 


           मना किया शासन ने फिर भी।


जानें वायु प्रदूषित होती, 


             फिर भी शौक सभी ने पाला।


 


मानो भाई,कहना मानो, 


            मत ज़िद केवल अपनी ठानो।


कहीं पहनना मत पड़ जाए,


           कल ही तुम को अंतिम माला।


 


            ।। राजेंद्र रायपुरी।।


विनय साग़र जायसवाल 

🌹ग़ज़ल--


 


तीरगी का गुमां मिटाना है


ऐसे दीपावली मनाना है


 


जिससे सारा जहान हो रौशन


हम को माहौल वो बनाना है


 


ऐसे जज़्बात रख बशर दिल में


सारी दुनिया को जगमगाना है


 


सोच में इतना ढालिए साहिब


अपना घर ही ये सब ज़माना है


 


फिर तो आने लगेंगे सब पीछे


आपको बस क़दम बढ़ाना है


 


सोच लो आज यह सभी दिल में


दौर इंसानियत का लाना है 


 


दौर ऐसा है यह मेरे *साग़र*


नेकियाँ कर के भूल जाना है


 


🖋️विनय साग़र जायसवाल 


बरेली


डॉ0 हरि नाथ मिश्र

अब तू बेटी


करो नहीं अंतर कभी,बेटा-बेटी एक।


कभी बहन,बूआ कभी,रखती माँ-हिय नेक।।


 


कला-गीत-संगीत सँग,है शिक्षा की शान।


रक्षा-सेवा-क्षेत्र में,रखे देश का मान ।।


 


इसी भाव को ले सभी,मिलकर करो गुहार।


आ अब तू बेटी यहाँ, तेरा है सत्कार ।।


 


दोनों कुल की रक्षिका,सास-ससुर,पितु-मात।


कुल-मर्यादा हेतु वह,सहे भी वज्राघात ।।


 


इसी सदी इक्कीस ने,लाया है बदलाव।


सक्षम बन कर बेटियाँ,अपना करें बचाव।।


 


आओ बेटी अब यहाँ, करो अवनि पर वास।


बनो शासिका विश्व की,मन में भरे हुलास।।


 


तू जननी है जीव की,तुझसे जग-विस्तार।


सभी प्राणियों का तुम्हीं,एकमात्र आधार।।


          ©डॉ0हरि नाथ मिश्र


               991944 63 72


गोवर्धन पूजा 2020

आप सभी को पर भगवान योगीराज कृष्ण की कदम कदम पर सहायता मिले।।


 


इंद्र के कोप से गोकुल को बचाने वाले।


अपने नाखून पे गिरिराज उठाने वाले।


भोर दीपावली का अन्नकूट पूजा है,


कृष्ण गोपाल की जय लाज बचाने वाले।।


आशुकवि नीरज अवस्थी 9919256950


चित्र गूगल से साभार डाउनलोड किया हुआ 


आचार्य गोपाल जी

आओ मधुर दीपावली मनाएँ 


 


जगमग-जगमग ज्योत जले


हर हिय में प्रेम के दीप जले 


सुमन सदृश हर शक्ल खिले


हम ऐसे ही दिल दीप जलाएँ 


आओ मधुर दीपावली मनाएँ।


 


हर नफरत की दीवार गिरे,


हो प्रेम चिराग चहुँ ओर जले,


औ अंधकार अंतः पुर की मिटे


मिलकर ऐसी ही ज्योति जलाएँ


आओ मधुर दीपावली मनाएँ ।


 


निर्मल नित्य चित्त रहे हमारा,


भारत चमके बनके सितारा,


ज्ञान ज्योति जगमग जग सारा


गीता ज्ञान दीप दिल से जलाएँ


आओ मधुर दीपावली मनाएँ ।


 


सब सद्विवेक से संयुक्त रहें,


भेद-भाव भरम से दूर रहें,


समरसता हर दिल में बहे,


बाग प्रेम पुष्प की आज लगाएँ,


आओ मधुर दीपावली मनाएँ ।


 


जन-जन में है असंतोष फैला,


जिसने किया इस जग को मैला,


स्वयं को ही ससमय समझाएं,


गीत खुशी के सब मिलके गाएँ,


आओ मधुर दीपावली मनाएँ ।


 


✍️आचार्य गोपाल जी उर्फ आजाद अकेला बरबीघा वाले


डॉ0 हरि नाथ मिश्र

*पंचम चरण*(श्रीरामचरितबखान)-17


चलत-चलत तहँ कपि-गरजन तें।


भयउ निपात सिसुन्ह गरभनतें।।


     सिंधु-पार अति लाघव कीन्हा।


      किलकिलाइ हरषित करि दीन्हा।।


सभ कपि मिलि हनुमान सराहहिं।


लागहि पुनर जनम ते पावहिं ।।


    लखि हनु प्रमुदित सकल समाजा।


    समुझि गए भे प्रभु कै काजा ।।


हरषित सभ सुनि कथा-कहानी।


प्यासा मुदित पाइ जनु पानी।।


    अंगदादि सुनि सभ हरषाने।


     प्रभु कहँ सभ जब चले बताने।।


जाइ बिपिन सभ बहु फल खावा।


आयसु जब अंगद कर पावा।।


    रोकहिं तिन्ह तहँ जब रखवारे।


    मुष्टि मारि कर तिनहिं पछारे।।


अंगद नासि बागु सुनु राजा।


आवा इहँ लइ सकल समाजा।।


      सुनि रखवार-सोर कपि-राजा।


       गवा समुझि भे प्रभु कै काजा।


कोउ नहिं खाइ सकत फल मोरा।


बिनु सिय-सुधि लाए कोउ छोरा।।


     अस सुग्रीव मनहिं महँ लावा।


      हरषित कपिन्ह मिलन तहँ धावा।।


कुसलइ-छेमु पूछि तब जाना।


प्रभु कै काजु कीन्ह हनुमाना।।


    हरषित भइ सभ प्रभु पहँ गयऊ।


    नाचत-कूदत-उछरत रहऊ ।।


फटिक-सिला पे अनुज समेता।


बैठि रहे प्रभु कृपा-निकेता।।


     धाइ चरन कपि प्रभु कै धरहीं।


      मान-भाव प्रभु सभकर करहीं।।


पूछे कुसल-छेमु रघुनाथा।


छुइ-छुइ कपिन्ह देह अरु माथा।।


दोहा-लइ असीष प्रभु कै सभें,पुलकित भे मन-गात।


        प्रभु-दरसन केतनहुँ मिलै,हिय-मन-चित न आघात।।


                           डॉ0 हरि नाथ मिश्र।


                            9919446372


कबीर ऋषि सिद्धार्थी

जगमग- जगमग ज्योति जले, हर- घर हो त्यौहार


पूरा भारत एक रंग रंगा हो, खुश हो सकल संसार


अम्मा- बाऊजी और बड़ों का, हो शुभ आशीर्वाद


हर दीपोत्सव लक्ष्मी जी पधारें, आपके घर- द्वार।


-कबीर ऋषि सिद्धार्थी


नूतन लाल साहू

दिवाली


 


प्रकाश का त्यौहार है दिवाली


खुशी खुशी मना लेना


एक दिया उन शरहद के


दिवानों के नाम का भी जला लेना


सुख के सपनों के साथ


हजारों दुःख जो झेल रहे हैं


हंसी खुशी में भीगे दिवाली


जो अब तक कभी न देखे है


एक दिया उन शरहद के


दिवानों के नाम भी जला लेना


किया काम ऐसा कि हलचल मचा दी


मेरा देश जहन्नुम थी,जन्नत बना दी


जिसने सारा जीवन काट रहा है


दुश्मनों के शरहद पे


एक दिया उन शरहद के


दिवानों के नाम भी जला लेना


मत भुलो उस पल को तुम


सीमा पर वीरों ने प्राण गंवाये है


जो शहीद हुए हैं शरहद पर


जरा याद करो कुरबानी


एक दिया उन शरहद के


दिवानों के नाम भी जला लेना


तुम भुल न जाओ उनको


इसीलिए कही यह कहानी


खुश रहना देश के प्यारों


आज है प्रकाश का पर्व दिवाली


शरहद पर मरने वाला भी


हर वीर था भारतवासी


प्रकाश का पर्व है दिवाली


खुशी खुशी मना लेना


एक दिया उन शरहद के


दिवानों के नाम का भी जला लेना


नूतन लाल साहू


विनय साग़र जायसवाल

🌹दीपावली की शुभकामनाओं के साथ🌹


ग़ज़ल ---


 


चराग़ दिल के जलाकर मनाओ दीवाली


हमें भी साथ बिठाकर मनाओ दीवाली


 


खिलेगी प्यार की बगिया इसी बहाने से 


पड़ोसियों को खिलाकर मनाओ दीवाली


 


अवध में लौट के आये हैं राम सीता लखन


ख़ुशी के गीत सुनाकर मनाओ दीवाली


 


हमारे माता पिता ने यही सिखाया है 


दिलों में प्यार सजाकर मनाओ दीवाली


 


बनेगी कचरी या पापड़ के साथ गुजिया भी


कि इनमें प्रेम मिलाकर मनाओ दीवाली 


 


सजाओ ऐसे चरागाँ तो कोई बात बने 


ग़रीब की भी मनाकर मनाओ दीवाली


 


हरेक फूल सा चेहरा खिलेगा तब *साग़र*


जो नफ़रतों को भुलाकर मनाओ दीवाली 


 


🖋️विनय साग़र जायसवाल


7/11/2020


एस के कपूर श्री हंस

*दीपावली।।रोशनी का पर्व*


*।।मुक्तक माला।।*


1


दीपावली का पर्व मानों


जैसे कि दीपों का बाजार है।


उमंगों की लौ में सजा 


आज हर कोना गुलज़ार है।।


ज्योति पर्व की रोशनी और


लक्ष्मी गणेश का पूजन।


अमावस्या के अन्धकार को


मिटाने का यह त्यौहार है।।


2


दीवाली की रात लाखों नई


उम्मीदें जगाती है।


हमारी ऊर्जा और चमक को


कई गुना और बढ़ाती है।।


हर दर और हर कोना 


हो जाता है रोशन।


अपनों को अपनों के ही 


और करीब ले आती है।।


3


हर इक कोना गुलज़ार हो


हर जगह हो बस चमकती।


पटाखों के शोर में भी मिलन


की आवाज़ हो धमकती।।


लक्ष्मी गणेश का पूजन लाये


नयी खुशियों की सौगात।


हर चेहरे पर खिल जाये


रोशनी नई सी दमकती।।


4


इस दिवाली कोई प्रेम का


दिया नया सा जल जाये।


प्यार की ऐसी धारा बहे कि  


किनारे नफरत लग जाये।।


अमन चैन सुख शान्ति की


इक दुनिया यह जाये बन। 


रोशनी के साथ ही महोब्बत का


दिया हर दिल में जग जाये।।


5


हर कदम पर मिले कीर्ति


हर पग पर सम्मान मिले।


हर क्षण हर पल आपका हो


बरसों तक पहचान मिले।।


सदैव अमिट रहे हर दिल


में हमेशा याद तुम्हारे नाम की।     


यही कामना कि इस दिवाली


सबको ऐसा ही यशोगान मिले।।


एस के कपूर "श्री हंस"।।*


डॉ0 हरि नाथ मिश्र

दोहे (प्रकाश-पर्व दीपावली)


दीप दिवाली जब जलें, चहुँ-दिशि होय प्रकाश।


देख दीप हर्षित सभी,प्राणी महि-आकाश।।


 


ज्योति जले जगमग जगत,हिय में भरे उजास।


पा उजास मन मनुज को,मिलता सदा हुलास।।


 


दीप-उजाला ही करे,अंतरमन उजियार।


अंतरमन उजियार से,भगे कलुष-अँधियार।।


 


लगे रौशनी में रुचिर,दिव्य नहाई रात।


रात अमावस-दिव्यता,निरख न चित्त अघात।।


 


लक्ष्मी-पूजन पर्व यह,करता है कल्याण।


हरें मूढ़ता दीप जल,कहते वेद-पुराण ।।


 


इस प्रकाश के पर्व पर,रंक-फकीर-महीप।


माटी का दीया लिए,करें प्रज्वलित दीप।।


 


मिटे तिमिर अज्ञान का,होते दीप-प्रकाश।


दीवाली हर्षित करे,मन जो रहे निराश ।।


             © डॉ0 हरि नाथ मिश्र


                 99194463 72


राजेंद्र रायपुरी

आज दिवाली आई है


 


जगमग-जगमग दीप जले हैं,


                रौशन घर ॲ॑गनाई है।


बहुत दिनों से इंतजार था,


               आज दिवाली आई है।


 


छोटे-बड़े सभी खुश दिखते,


               घटा खुशी की छाई है।


बहुत दिनों से इंतजार था। 


               आज दिवाली आई है।


 


घर-घर पूजन धनलक्ष्मी की,


                     आज हुई है भाई। 


हे माता तुम यहीं विराजो, 


                    सबने अर्ज़ लगाई।


 


फोड़ फटाके बाॅ॑ट रहे हैं,


                    देखो लोग मिठाई।


हाथ जोड़कर शुभ दीवाली,


                   कहते सबको भाई।


 


बच्चों ने तो धमाचौकड़ी,


                  देखो खूब मचाई है। 


बहुत दिनों से इंतजार था,


               आज दिवाली आई है।


 


टॉफी ही मन उनके भाए,


                    भाए नहीं मिठाई।


उछल-कूद कर टाॅफी खाते,


                     छूते नहीं मिठाई।


 


आज खुशी के दिन पर भैया,


                  बच्चों की बन आई।


फोड़े बम कुछ ने तो कुछ ने,


                   चकरी खूब चलाई।


 


सरिता -सुषमा ने रंगोली,


                   द्वारे खूब सजाई है।


बहुत दिनों से इंतजार था,


               आज दिवाली आई है।


 


            ।। राजेंद्र रायपुरी।।


डॉ० रामबली मिश्र

चलो आज हम दीप जलाएँ


 


चलो आज हम दीप जलाएँ।


मन-उर में नित खुशी मनाएँ।।


 


दीप जले रोशन छा जाए।


दिव्य भाव मन में आ जाए ।।


 


दीपों की मालाएँ मिलकर।


रचें जगत सुंदर दीपक घर।।


 


ज्ञान दीप का नित आवन हो।


मन उजास दिल में सावन हो।।


 


भव्य लगे पृथ्वी दीपालय।


घर-घर स्थापित होय शिवालय।।


 


दिल-दीपक में भाव -तेल हो।


मन-बाती का सुखद मेल हो।।


 


अंतस बन जाये देवालय।


भीतर-बाहर हो विद्यालय।।


 


आओ मिल-जुल दीप जलाएँ।


शुभ प्रकाश का पर्व मनाएँ।।


 


छटे तिमिर-घन गुरु दर्शन हो।


ज्ञान-मान का सह-स्पर्शन हो।।


 


आओ प्यारे दीप जलाओ।


कदम-कदम पर पर्व मनाओ।।


 


डॉ० रामबली मिश्र हरिहरपुरी


9838453801


डॉ.राम कुमार झा निकुंज

 बने दीप मुस्कान


 


दीप जले सुख सम्पदा , बने दीप मुस्कान।


जले दीप भारत चमन , जले दीप बलिदान।।१।।


 


जले दीप परमार्थ का , जले दीप गणतंत्र।


संविधान दीपक जले , संघ शक्ति हो मंत्र।।२।।


 


सज दीपों की आवली , ज्योतिर्मय संसार।


प्रेम त्याग सत् न्याय पथ , मानवता उपहार।।३।।


 


भेद भाव छल घृणा मन ,लोभ शोक सब मोह।


जले दीप सब पाप जग, अरुण प्रीत आरोह।।४।।


 


बनूँ मीत का गीत मैं , बाँटू मुख मुस्कान।


सुख दुख में नवदीप बन , धरूँ रूप इन्सान।।५।।


 


तरसी जो वर्जर धरा , बरसूँ बन घनश्याम।


शस्य ऊर्वरित खुशनुमा , हो जीवन अभिराम।।६


 


लघु जीवन हो तब सफल, परहित हो उपयोग।


सुख वैभव निज गात्र सब, धरा रहे सब भोग।।७।।


 


दीप जले सहयोग का , मन वसुधा परिवार।


न्याय दीप सब जन सुलभ, समता हो आधार।।८।।


 


महाविजय माँ भारती ,जले शौर्य का दीप।


बने तिरंगा अल्पना , सेवा वतन महीप।।९।।


 


जले शान्ति की दीपिका, हरित भरित भूधाम।


कवि निकुंज शुभकामना, बोलें जय श्रीराम।।१०।।


 


अंधेरा जग का मिटे , जले दीप सम्मान।  


सत्य नेह आलोक से , जगमग हो अवदान।।११।। 


 


पर्व विजय दीपावली , जले ज्योति अविराम।


सद्भावन निर्मल प्रकृति , बने लोक सुखधाम।।१२।।


 


दीपोत्सव की ज्योति जग , फैले नैतिक मूल्य।


बाँटे खुशियाँ मुदित मन,जीवन मनुज अतुल्य।।१३।।


 


कवि✍️डॉ.राम कुमार झा "निकुंज"


रचनाः मौलिक (स्वरचित)


नई दिल्ली


एस के कपूर श्री हंस

*रचना शीर्षक।।*


*गर हौंसला सच्चा हो तो*


*जान लो जीत पक्की है।।*


 


मुक़द्दर मेहनत से बनता,


कोई ख्वाब नहीं है।


जान लो कि बिना कर्म के,


कोई कामयाब नहीं है।।


किस्मत उंगलियों को,


खूब पहचानती हैं।


मेहनत वो कर सकती जिस,


का कोई हिसाब नहीं है।।


 


वक़्त हँसाता और वक़्त ही,


रुलाता भी है।


वक़्त ही हमको बहुत कुछ,


सिखाता भी है।।


जो जानता वक़्त की कीमत,


वही पाता है मंज़िल।


वरना नहीं कभी वो सफल, 


हो पाता भी है।।


 


आँखों में चमक और चेहरे,


पर हमेशा नूर रखो।


अपने भीतर आत्म विश्वास,


तुम जरूर रखो।।


चेहरे पर मत आने दो कभी,


तुम हार की शिकन।


जीत पक्की है तुम्हारी बस,


हताशा तुम दूर रखो।।


 


*रचयिता।।एस के कपूर "श्री हंस"*


*बरेली।।*


मोब।।। 9897071046


                      8218685464


 


 


*रचना शीर्षक।।*


*गर हौंसला सच्चा हो तो*


*जान लो जीत पक्की है।।*


 


मुक़द्दर मेहनत से बनता,


कोई ख्वाब नहीं है।


जान लो कि बिना कर्म के,


कोई कामयाब नहीं है।।


किस्मत उंगलियों को,


खूब पहचानती हैं।


मेहनत वो कर सकती जिस,


का कोई हिसाब नहीं है।।


 


वक़्त हँसाता और वक़्त ही,


रुलाता भी है।


वक़्त ही हमको बहुत कुछ,


सिखाता भी है।।


जो जानता वक़्त की कीमत,


वही पाता है मंज़िल।


वरना नहीं कभी वो सफल, 


हो पाता भी है।।


 


आँखों में चमक और चेहरे,


पर हमेशा नूर रखो।


अपने भीतर आत्म विश्वास,


तुम जरूर रखो।।


चेहरे पर मत आने दो कभी,


तुम हार की शिकन।


जीत पक्की है तुम्हारी बस,


हताशा तुम दूर रखो।।


 


*रचयिता।।एस के कपूर "श्री हंस"*


*बरेली।।*


मोब।।। 9897071046


                      8218685464


Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...