निशा अतुल्य

राधे राधे 


🙏🏻😊


 


भज मन गोविंद गोविंद हरे मुरारी 


ज्ञान और शिक्षा दे दो हमें सारी ।


प्रज्ञा बढ़ाओ गोविंद मुरारी ।


 


बन जायेगा तू मीरा तभी से 


रटे है जब तू गोविंद मुरारी 


रटता जब मन कान्हा कान्हा 


तब बन जाता तू ही तो राधा ।


भज मन गोविंद गोविंद हरे मुरारी 


ज्ञान और शिक्षा दे दो हमें सारी ।


 


एक तेरा ही तो रूप सब में समाया


कभी बने मीरा तू,कभी बन जाये राधा 


भज मन गोविंद गोविंद हरे मुरारी 


ज्ञान और शिक्षा दे दो हमें सारी ।


 


मुरली तेरी अधर पर साजे 


उससे राधा राधा बाजे


ग्वालबाल सँग लीला रचाई 


गोपी सारी हो मदमस्त नाचे ।


भज मन गोविंद गोविंद हरे मुरारी 


ज्ञान और शिक्षा दे दो हमें सारी ।


 


प्रेम की भाषा जिसने भी जानी 


वो तर गया हे कृष्ण मुरारी


दे कर गीता का ज्ञान जग को,


कर्मक्षेत्र में डटे हर नर नारी ।


भज मन गोविंद गोविंद हरे मुरारी 


ज्ञान और शिक्षा दे दो हमें सारी ।


 


स्वरचित 


निशा"अतुल्य"


डॉ0 हरि नाथ मिश्र

*पंचम चरण*(श्रीरामचरितबखान)-25


अस कहि तुरतै चला बिभीषन।


त्यागि लंकपुर तन-मन-हिय सन।।


       संत-अवग्या काल समाना।


       सुख-सम्पति अरु उमिरि गवाँना।।


रावन-नास अवसि अब होई।


बंधु बिभीषन जस जे खोई।


      हरषित होइ बिभीषन चलई।


      राम-दरस जे तुरंतहिं पवई।


तरी अहिल्या छुइ पद रामा।


पाइ चरन भे दंडक धामा।।


      सीय-हृदय चरनन जे लागा।


       कपटी मृग पाछे जे भागा।।


सिय-हिय-सर-सरोज जे चरना।


बड़ मम भागि तिनहिं अब धरना।।


     आजु दरस मैं पाउब तिन्ह कै।


      पाद-त्राण भरत-उर जिन्ह कै।


करत सोच अस सागर लाँघा।


पहुँचा निकट कपिन्ह सो बाघा।


      आवत देखि बिभीषन बानर।


       सोचे जनु रिपु-दूत निसाचर।।


देखि बिभीषन कहा कपीसा।


रावन-अनुज आय जगदीसा।।


      राच्छस-माया राच्छस जानहिं।


      भेष बदलि सभ कछु करि डारहिं।।


मम मन कहहि सुनहु रघुराई।


भेद हमारा जानन आई।।


      एका रखब बाँधि हम सबहीं।


       सुनि प्रभु राम तुरत अस कहहीं।।


सरनागत-रच्छा मम धरमा।


जदपि कहेउ नीतिगत मरमा।।


      सुनि प्रभु-कथन मुदित हनुमाना।


       सरनागत-रच्छक भगवाना।।


दोहा-अनहित जानि के त्यागहीं, सरनागत जे लोग।


         मिलहु न तिन्ह बड़ नीच ते,तजु इन्ह जानि कुभोग।।


                    डॉ0हरि नाथ मिश्र


                      9919446372


डॉ०रामबली मिश्र

*धर्म*


           *(चौपाई)*


लो संकल्प मनुज बनने का।


दीनों की सेवा करने का।।


 


अंतस में करुणा रस भर लो।


दुःखियों का मन शीतल कर दो।।


 


सहानुभूति का बिगुल बजाओ।


संवेदना हृदयमें लाओ।।


 


जीना सीखो सबके हित में।


सारे कर्म करो परहित में।।


 


सद्विवेक का परिचय देना।


न्यायी बनकर दुःख हर लेना।।


 


ईश्वर को देखो कण-कण में।


सुदृढ़ बने रहो हर प्रण में।।


 


सबको अपना मीत बनाओ।


ममतावादी नीति सिखाओ।।


 


कर विश्वास सदा समता में।


रखो हृदय में मनुष्यता को।।


 


स्वार्थ छोड़कर बन परमार्थी।


धर्म सीख बनकर विद्यार्थी।।


 


लो गुरु मंत्र सहज बनने का।


भीतर से सज-धज रहने का।।


 


सीखो सतत मनुज बनने का।


सुंदर काम सदा करने का।।


 


कभी बनावट मत पसंद कर।


छोड़ मिलावट चल सुपंथ पर। 


 


प्रेमसिंधु उर में धारण कर।


वृंदावन में बन वंशीधर।।


 


चक्रसुदर्शन लेकर चलना।


क्रूर भाव को सदा कुचलना।।


 


बनकर राम चलो जंगल में।


सारा जीवन हो मंगल में।।


 


सेवादानी बनकर चलना।


रक्षक बनकर सतत विचरना।।


 


मन में धारण कर सात्विकता।


जागे पृथ्वी पर मधुमयता।।


 


सुंदर हरा-भरा जनमानस।


मने कर्मणा भाव अमावस।।


 


करना क्रमिक विकास निरंतर।


दिखें चतुर्दिक धर्मधुरंधर।।


 


डॉ०रामबली मिश्र हरिहरपुरी


9838453801


राजेंद्र रायपुरी

😌 सपने में मत खोए रहना 😌


 


सभी युवाओं से है कहना।


  सपने में मत खोए रहना।


    पूरे अगर नहीं हों सपने,


      भारी दुख पड़ता है सहना।


 


सपने देखो बुरा नहीं है। 


  बिन सपने कुछ हुआ कहीं है?


    पर अपनी क्षमता पहचानो।


      पूरा करने ज़िद मत ठानो।


 


चील बहुत ऊॅ॑चे उड़ जाती।


  गौरैया क्या है जा पाती।


    भाॅ॑ति- भाॅ॑ति के वृक्ष धरा पर।


      बरगद जैसा छाॅ॑व कहाॅ॑ पर ?


 


क्षमता भर तुम जोर लगाओ।


 यदि असफल अवसाद न लाओ।


    यही सभी से फिर कहना है।


      खोए नहीं सपन रहना है।


 


            ।। राजेंद्र रायपुरी।।


नूतन लाल साहू

सत्संग से मिलता है ज्ञान


 


आत्मा भी अंदर है


परमात्मा भी अंदर है


और उस परमात्मा से मिलने का


 रास्ता भी अंदर है


तेरा निर्मल रूप अनूप है


नहीं हाड़ मांस की काया


निराकार निर्गुण अविनाशी


चेतन अमल सहज सुखरासी


अलख निरंजन सदा उदासी


तू व्यापक ब्रम्ह स्वरूप है


फिर भी भुलाकर अपने रूप को


तू कहां कहां भटक रहा है


तू तो सब प्राणियों में श्रेष्ठ हैं


सत्संग से मिलता है ज्ञान


आत्मा भी अंदर है


परमात्मा भी अंदर है


और उस परमात्मा से मिलने का


रास्ता भी अंदर है


जगत में जीवन है,दिन चार


कल के लिए कोई काम न टाल


जो सोया सो खोया


जो जागा सो पाया


पशु पक्षी सहित सब जीवन में


ईश्वर अंश निहार


मधुर वचन है औषधि 


कटुक वचन है तीर


किसका तू है और है कौन तुम्हारा


स्वारत रत है संसार


जग में सुंदर है दो नाम


चाहे कृष्ण कहो या राम


सत्संग से मिलता है ज्ञान


आत्मा भी अंदर है


परमत्मा भी अंदर है


और परमात्मा से मिलने का


रास्ता भी अंदर है


नूतन लाल साहू


डॉ निर्मला शर्मा

छठ पूजा


 


 हे छठ महामाई तुम्हें प्रणाम


 करती सब के पूरे काम 


निर्जला व्रत में करुँ तुम्हारा 


नाम जपु माँ बारंबारा


 करो कृपा माँ विनती जान 


बिगड़े बनाए सबके काम


 गुड और खीर का भोग लगाउँ


 कोरे -कोरे कलश में जल भर लाऊँ


 करो भोग मेरा स्वीकार


 मेरी आराधना करो अंगीकार 


गली-गली में धूम मची है 


खुशियों की बौछार हुई है


 सब जन पूजें आठो याम


 हे महामाई तुम्हें प्रणाम 


 


डॉ निर्मला शर्मा


 दौसा राजस्थान


सुनीता असीम

शमा जली है जो मन्दिर की बंदगी जागी।


मिला खुदा का बसेरा तो ज़िन्दगी जागी।


******


जो मैल मन को लगा भावना बुरी जागे।


कि स्वच्छता को हटाया तो गन्दगी जागी।


******


 हटाके घोर अंधेरा दिया जला मन का।


मिला खुदा का सहारा तो रोशनी जागी।


******


मुझे सुलाके ही सोया है बंशीवाला वो।


सुबह जो नींद खुली खूब ताजगी जागी।


******


जो हसरतें सो रही थीं कभी सुनीता की।


कि खास उनके इशारों से रफ्तगी जागी।


******


सुनीता असीम


डॉ० रामबली मिश्र

*प्यार*


प्यार करके भले ही मर जायेंगे,


इसे कभी भी नहीं भूल पायेंगे।


 


भले ही इकतरफा ही सही है सही,


जिंदगी को दांव पर हम लगायेंगे।


 


मरना सभी की है नियति यह बात याद रख,


इक दिन सभी जहां से निर्बाध जायेंगे।


 


माना कि हम मनुज हकदार प्यार के,


पंछी भी प्यार करते इक रोज जायेंगे।


 


कोई भले न प्यार दे इस बात का न गम,


हम प्यार करते विश्व से हर रोज जायेंगे।


 


दिल में गिला न शिकवा हम आप में जगत,


हम प्यार करते प्यार से हर बार जायेंगे।


 


कोई न रोक सकता हमको यहाँ जहां में,


 हक जताते प्यार पर हम रोज जायेंगे।


प्यार का पैगाम लिये आये धरा पर,


प्यार करते हर किसी से लौट जायेंगे।


हमको बुरा न समझो हम दूत ईश के,


प्यार के संदेश को हम गुनगुनायेंगे।


एकतरफा प्यार भी तो प्यार की कली,


पुष्प की मुकाम पर एक रोज जायेंगे।


विश्व की महान शक्तियाँ भी विफल हैं,


बुलंदियों तक प्यार को पहुँचा के मानेंगे।


 


डॉ०रामबली मिश्र हरिहरपुरी


9838453801


डॉ0 हरि नाथ मिश्र

शुभ सोच


 


गर आदमी न होता एहसान फ़रामोश,


 माना इसे न जाता जल्लाद कभी का।।


         गर जानती ये दुनिया क्या फ़र्ज़-ए-इंसान?


         होता लहू न इतना बरबाद सभी का ।।


                                    गर आदमी न होता....


ऋतु में,हवा ,फ़ज़ा में होता अगर वजूद,


होता चमन यक़ीनन आबाद कभी का।।


                             गर आदमी न होता....


       होता अगर जो मेल कभी तल्ख़ -मधुर का


       यक़ीनन ये तल्ख़ होता मधुर स्वाद कभी का।।


                               गर आदमी न होता....


होता अगर निशंक ज़माने में कोई यहाँ,


यक़ीनन,वतन ये होता आज़ाद कभी का।।


                    गर आदमी न होता....


होता नहीं गर धर्म का उन्माद जहाँ में।


तो मिलता इसे भी जन्नती प्रसाद कभी का।।


गर आदमी न होता.....।।


   ©डॉ0हरि नाथ मिश्र


9919446372


 


....


निशा अतुल्य

*धार छंद*


21.11.2020


वर्ण विन्यास :- मगण और लघु / मापनी :- 222 1


 


मांगू हाथ 


तेरा साथ 


होगी जीत


मेरे मीत ।


 


देखो आज


कैसा राज


दोनों साथ


बीते रात ।


 


भीगे नैन


ढूंढे बैन


खोई रात 


होए बात ।


 


आधी रात


बीती बात


काटे रैन


आये चैन।


 


मीरा नाम


गाती श्याम


वीणा हाथ


तेरा ध्यान ।


 


स्वरचित


निशा अतुल्य


डॉ०रामबली मिश्र

*त्रिपदियाँ*


 


हम सब मिलकर काम करेंगे,


नहीं किसी की एक सुनेंगे।


मानवता के हेतु लड़ेंगे।।


 


जो कुण्ठाओं में जीता है,


विज्ञापन करता फिरता है।


प्रति क्षण खुद मरता रहता है।।


 


जो होता अतिशय मति मंदा,


करता रहता सबकी निंदा।


वह मटमैला दूषित गंदा।।


 


जो कृतघ्न दुष्ट अपकारी,


दानवता का सदा पुजारी।


वही अपावन अत्याचारी।।


 


पावन मन को नमस्कार है,


सच्चा मानव सदाचार है।


शुद्ध हृदय में गंगधार है।।


 


जो सबको अच्छा कहता है,


दिल से वह सच्चा लगता है।


कभी नहीं कच्चा होता है।।


 


डॉ०रामबली मिश्र हरिहरपुरी


9838453801


डॉ0 हरि नाथ मिश्र

दोहे


छठ-पूजा फलदायिनी,सुखी रखे परिवार।


अस्ताचल-रवि अर्घ्य दे,ज्ञापित हो आभार।।


 


छठ माता का व्रत कठिन,पर फल दे भरपूर।


उदित सूर्य का अर्घ्य दे,सुत रवि सम ले नूर।।


 


गंगा भारत-आतमा, औषधि इसका नीर।


पाप-नाशिनी जान्ह्वी, हरे कष्ट गंभीर ।।


 


शंकर-शिख शोभा यही,महिमा अपरंपार।


पुण्यदायिनी गंग को,करें नमन शत बार।।


 


सूर्य नहीं तो जग नहीं,सूर्य-रश्मि जग-प्राण।


रवि नित किरण पसार कर,करे जगत-कल्याण।


 


रवि-आभा से ही मिले,अन्न-फूल-फल-नीर।


ऋतु-परिवर्तन भी करें,सूर्य देव बलवीर।।


 


सरिता सागर से मिले,हर्षित-पुलकित गात।


पथरीले पथ बह चले,कोटिक सह आघात।


 


जीवन को उत्सव समझ,हिय में भरे हुलास।


सकारात्मक सोच से,मिलता पूर्ण उजास।।


            ©डॉ0हरि नाथ मिश्र


                9919446372


एस के कपूर श्री हंस

*19 से 25 नंवबर कौमी एकता सप्ताह*


               *।।प्रेरणा परिवार।।*


*।।अखिल भारतीय मुक्तक प्रतियोगिता।।*


             *।।दिनाँक 21 11 2020।।*


 


वसुधैव कुटुम्बकम की धारा हो,


मनुष्यता ही मर्म।


 


पुरातन संस्कृति की स्वीकारा हो,


संस्कार ही शर्म।।


 


लौट कर आ जाये भाई चारे,


की वही बीती रीत।


 


मानवता ही धर्म हो,


मानवता ही कर्म।।


 


एस के कपूर श्री हंस


*बरेली।।।।*


मोब।।। 9897071046


                      8218685464


एस के कपूर श्री हंस

*।।रचना शीर्षक।।*


*आज की नारी।।आसमाँ*


*में है उड़ने की तैयारी।।*


 


कौन सा काम जो आज की


नारी नहीं कर पाई है।


बेटियां तो आज आसमान 


से सितारे तोड़ लाई हैं।।


नारी को चाहिये आज उड़ने


को पूरा का पूरा जहान।


धन्य हैं वह माता पिता


जिन्होंने बेटी जाई है।।


 


नारी ही तो इस सम्पूर्ण


सृष्टि की रचनाकार है।


नारी आज सबला दुष्टों के


लिये भी बन गई हाहाकार है।।


अनाचारऔर दुष्कर्म के प्रति


आजऔरत ने उठाई आवाज़।


बाँधकर साफा माथे परआज


बनी रण चंडी की ललकार है।।


 


वही समाज राष्ट्र उन्नत बनता


जो महिला सम्मान करता है।


नारी शिक्षा नारी सुरक्षा का


जो अभियान भरता है।।


ईश्वर रूपा ममता स्वरुपा


त्याग की प्रतिमूर्ति है नारी।


वो संसार स्वर्ग बन जाता जो


नारी का नाम महान धरता है।।


 


एस के कपूर श्री हंस


*बरेली।।*


मोब ।। 9897071046


                     8218685464


आचार्य गोपाल जी

🌹🙏🌹सुप्रभात🌹🙏🌹


 


छठ


 


छठ की छटा सुहानी है ,


मन निरमल हो जानी है,


ये हरती हर परेशानी है,


अस्त को नमन करें जो,


अद्भुत इसकी कहानी है,


 


स्वच्छता संयम नियम व्रत,


है ये निर्जला का कठिन तप,


अभक्ष्य सारे हैं इसमें वर्जित,


बिना मध्यस्थता के ये पूजित,


समरसता की यह दीवानी है।


 


है यह अलग पूजन अद्भुत,


गेहूं गन्ना मूली फल प्रसाद है


कृषकों के कर्षण से पूजित,


लेस न इसमें आलस्य प्रमाद है,


अनुपम आदित्य की कहानी है ।


 


सृजित सृष्टि मूल के छठे अंश से


देवसुता देवसेना ही छठी कहलाती है ।


संयत से संयम, खरना खाना एक शाम,


अस्ताचल औ उदयाचल अर्घ्य से खुश हो जाती है ।


ममतामई की महिमा मधुरिम सारे जग ने मानी है


 


 ✍️आचार्य गोपाल जी उर्फ आजाद अकेला बरबीघा वाले


नूतन लाल साहू

कैसे कटेंगे अब,पहाड़ से ये दिन


 


मदिरालय का आंगन देखो


जो गिरते हैं कब उठते हैं


कितने प्यारे अपने छुट गये


जो छुट गये फिर कहां मिलते हैं


जीवन में मधु का प्याला था


वह टूट गया तो टूट गया


व्यक्ति रोता है चिल्लाता है


कैसे कटेंगे अब पहाड़ से ये दिन


कौन कहता है कि सुंदर स्वप्नों को


न आने दें हृदय में


देखते सब है, इन्हें भावुक होकर


अपनी उमर अपने समय में


पर सपना तो सपना होती हैं


मिल नहीं सकती वैसी सफलता


महंगाई और बेरोज़गारी देख


व्यक्ति रोता है चिल्लाता है


कैसे कटेंगे अब पहाड़ से ये दिन


जब तक सांस चलती हैं


तुझे चलना पड़ेगा ही मुसाफिर


जीवन पथ कठिन और पथरीला है


मत बना बैठ जाने का बहाना


समय चला गया हाथ से तो


लौटने वाले नहीं हैं


खोज लेे मन का मीत कोई


आशा जगाना कब मना है


खो मत देना विश्वास पूरा


विश्व की संवेदना में


धुमिल हो जाता है,उल्लास के आधार तो


व्यक्ति रोता है चिल्लाता है


कैसे कटेंगे अब पहाड़ से ये दिन


नूतन लाल साहू


राजेंद्र रायपुरी

😊😊 एक गीत 😊😊


 


आओ रे,आओ रे,आओ रे, 


आओ - आओ रे।


आओ रे, आओ रे,आओ रे,


आओ-आओ रे।


 


आओ नाचें गाएं हम।


छेड़ें खुशियों की सरगम।


दूर हो गई विपदा सारी,


अब काहे का ग़म।


आओ-आओ रे।


आओ-आओ रे।


 


आओ रे,आओ रे,आओ रे,


आओ-आओ रे।


 


फसल काट खलिहान में आई।


हो गई भैया आज़ मिजाई।


जितना बोया,लाख गुना कर,


देती हमको धरती माई।


अब काहे का ग़म है भैया,(२)


घर बैठे तुम खाओ रे।


आओ-आओ रे।


आओ-आओ रे।


 


आओ रे,आओ ये,आओ रे।


आओ-आओ रे।


 


हुई नहीं बरबाद फसल ,


ये दुआ प्रभो की भारी।


सबने पाया मन भर-भर के,


खुश सारे नर-नारी।


खाने भर रख बेच-भाॅ॑ज कर,(२)


नगदी घर में लाओ रे।


आओ-आओ रे।


आओ-आओ रे।


 


आओ रे,आओ रे,आओ रे।


आओ-आओ रे।


 


बहा पसीना हमने बोया,


फल उसका है पाया। 


लाख गुना कर दिया प्रभो ने,


देखो उसकी माया।


वो ही सबका है रखवाला,(२)


गुन उसके तुम गाओ रे।


आओ-आओ रे।


आओ-आओ रे।


 


आओ रे,आओ रे,आओ रे,


आओ-आओ रे।


 


नहीं भुलाना तुम धरती को,


वो ही है महतारी।


पेट वही है भरती सबकी,


माता प्यारी-प्यारी।


उस मैया के चरणों में तुम,(२)


निश दिन शीश झुकाओ रे।


आओ-आओ रे।


आओ-आओ रे।


 


आओ रे,आओ रे,आओ रे।


आओ-आओ रे।


आओ-आओ रे।


 


            ।। राजेंद्र रायपुरी।।


डॉ0 हरि नाथ मिश्र

*पंचम चरण*(श्रीरामचरितबखान)-24


मुनि पुलस्ति सिष्य लइ आवा।


अस सनेस मैं तुमहिं सुनावा।।


     मुनि-सनेस मलवंतहिं भावा।


     सुनि सनेस सचिवहिं सुख पावा।


दसमुख प्रभु-बखान नहिं भावै।


भागु दूर कहि क्रोध जतावै ।।


     माल्यवंत तब निज गृह गयऊ।


     तदपि बिभीषन कहतै रहऊ।।


सुबुधि कुबुधि रहहीं इक साथा।


कह अस सो झुकाइ निज माथा।


      बेद-पुरान-नीति अस कहहीं।


      संपति रहै सुबुधि जहँ रहहीं।।


नाथ कुबुधि बड़ घातक होवै।


आए तासु बिपति नर ढोवै ।।


      सुनहु नाथ सीता कुल-नासक।


       प्रीति तासु सभ निसिचर घातक।।


रखहु लाजि नाथहिं मम बचना।


सीता भेजि अहित नहिं अपुना।।


      सुनि श्रुति-सम्मत,नितिगत बचना।


       रावन कहा काल तव रसना।।


जीयसि खाइ मोर अन-पानी।


मम रिपु-गुन तुम्ह करत बखानी।


       जानसि नहिं मैं निज बल-बूता।


        जीता सभ बलवान अभूता।


जल बसि बैर मगर कस सोहै।


इहँ रहि प्रीति तपस कस मोहै।।


      करि प्रहार रावन निज लाता।


       कह जा करहु तपस सँग बाता।


तदपि बिभीषन कह कर जोरे।


मिलि प्रभु राम होय हित तोरे।


      तुम्ह मारे नहिं मोर अनादर।


       तुम्ह पितु सम कुरु राम समादर।


दोहा-पुनि-पुनि कहै बिभीषनै,रावन-मन न सुहाय।


         कह सो तुम्ह अब काल बस,नहिं कोउ तोर सहाय।।


                       डॉ0हरि नाथ मिश्र


                        9919446372


डॉ०रामबली मिश्र

*भुला न देना*


    *(चौपाई ग़ज़ल)*


 


भुला न देना तुम प्रियतम को।


गले लगाओ नित अनुपम को।।


 


रक्षा करना कष्ट न देना।


सदा मानना निज प्रियतम को।।


 


तेरा ही है इसे सहारा।


छोड़ न देना सर्वोत्तम को।।


 


तुझे देखता रहता ही यह।


ओझल मत करना प्रियतम को।।


 


अपने दिलवर सहज सलोने।


दिल देना अपने प्रियतम को।।


 


देखा करना इसे अहर्निश।


दूर न रखना तुम प्रियतम को।।


 


यह भावों से सना-बना है।


रख जेहन में नित प्रियतम को।।


 


इसे मनोहर -मुरली जानो।


रखना मधुबन में प्रियतम को।।


 


यमुना तीरे बैठ बात कर।


सुख देते रहना प्रियतम को।।


 


अभिन्न साथी बनकर रहना।


सदा स्नेह देना प्रियतम को।।


 


अंकों में भर लेना प्रिय को।


खूब रिझाना शिव सत्यम को।।


 


तेरा ही यह आशिक प्रेमी।


प्रेम पिलाना मधु प्रियतम को।।


 


डॉ०रामबली मिश्र हरिहरपुरी


9838453801


डॉ०रामबली मिश्र

*तिकोनिया छंद*


मैं देखूँगा,


मैं बोलूँगा।


साथ रहूँगा।।


 


साथ निभाना,


उर छा जाना।


दूर न जाना।।


 


निकट बुलाना,


आँख लड़ाना।


कुछ मुस्काना।।


 


दिल में बहना,


सदा उतरना।


नहीं विछड़ना।।


 


चुंबन लेकर,


हाथ पकड़कर।


सदा चलाकर।।


 


डॉ०रामबली मिश्र हरिहरपुरी


9838453801


डॉ0 हरि नाथ मिश्र

चौपाई ग़ज़ल


मात्रा भार-16


जीवन में मत करो उधारी,


चाहे मिले छूट सरकारी।।


 


करो परीश्रम निज बल-बूते,


मिले तुम्हें रोटी-तरकारी।।


 


अपने को असहाय न समझो,


अपनी समझो जिम्मेदारी।।


 


कोसो नहीं भाग्य को भाई,


देखो तुझमें है खुद्दारी।।


 


साहस और विवेक न खोना,


यही धरोहर तेरी भारी।।


 


काम-क्रोध,मद-लोभ न रखना,


ये जीवन के अत्याचारी।।


 


अनुशासन-नियमन हैं रक्षक,


करते सदा प्राण-रखवारी।


         ©डॉ0 हरि नाथ मिश्र


             9919446372


विनय साग़र जयसवाल

ग़ज़ल----


 


अता मुझे भी उजाले की इक नज़र कर दे


तू अपनी चाँद सी सूरत ज़रा इधर कर दे


 


किसी को याद मैं आता रहूँ ज़माने तक


मेरी हयात मुझे इतना मोतबर कर दे


 


सुना है मैंने कि आहों में आग होती है


मेरे ख़ुदा मेरी आहों को बेअसर कर दे


 


वो जब मिला है तो ग़ैरों की बात ले बैठा


कोई तो शाम वो इक मेरे नाम पर कर दे


 


उसी घड़ी की है जुस्तजू तो बरसों से


जो उनको मेरी मुहब्बत का हमसफ़र कर दे


 


मेरे सिवा भी मेरे घर में कोई रहता है


कहीं नज़र न मेरे दिल को यह ख़बर कर दे


 


तमाम उम्र रहे तू ही मेरी आँखों में


तू इस यक़ीन को कुछ इतना पुर असर कर दे


 


तमाम शहर में जाये कहीं भी तू साग़र


तू मेरे घर को मगर अपनी रहगुज़र कर दे


 


🖋विनय साग़र जायसवाल


हयात-जीवन


मोतबर--विश्वास के योग्य


बहर-मुफायलुन-फयलातुन-मुफायलुन-फेलुन


डॉ०रामबली मिश्र

*मत पूछो तुम हाल...*


 


मत पूछो जी हाल प्रेम का।


           यह जख्मी है।।


 


बात न करना कभी प्रेम की।


          यह जख्मी है।।


 


रोता रहता सतत अहर्निश।


          बहु जख्मी है।।


 


दर-दर की यह ठोकर खाया।


           अति जख्मी है।।


 


दुत्कारा यह गया बहुत है।


          यह जख्मी है।।


 


किसने इसे नहीं मारा है।


          अति जख्मी है।।


 


ललकारा यह गया बहुत है।


          नित जख्मी है।।


 


दुनिया के लोगों ने मारा।


          बहु जख्मी है।।


 


काम न करती मरहम-पट्टी।


          अति जख्मी है।।


 


इसको अब मत छेड़ कभी भी।


          बहु जख्मी है।।


 


इसे अकेला छोड़ चले जा।


अति प्रसन्न भोला जख्मी है।।


 


डॉ०रामबली मिश्र हरिहरपुरी


9838453801


डॉ0 हरि नाथ मिश्र

पंचम चरण (श्रीरामचरितबखान)-23


 


रावन सुनि मंदोदरि-बचना।


बिहँसि कहा घमंड सनि रसना।।


     जासु नाम सुनि काँपै सबहीं।


      पत्नी तासु डरै कस भवहीं।।


नारी-हिय संसय बहु रहहीं।


सुभ कारजु महँ अपि ते डरहीं।।


      जदि बानर-सेना इहँ अवहीं।


       तिनहीं खाइ निसाचर लरहीं।।


अस कहि चला सभा दसकंधर।


उलटी बुद्धि बिपति जब सिर पर।।


     सिंधु पार करि सेना आई।


     सचिवन्ह कहा बताउ उपाई।।


सभ हँसि टारि दीन्ह अस बाता।


चुप तुम्ह साधि रहउ हे त्राता।।


     जुद्ध सुरासुर बिनु श्रम जीते।


      बानर हों मुरई किन्ह खेते ।।


सचिव-बैद अरु गुरु नहिं नीका।


जे नहिं देहिं सलाह स्टीका ।।


     नीति कहै इन्हकर प्रिय बचना।


      घातक होय जदपि मधु रसना।।


मनहिं समुझि तहँ आइ बिभीषन।


माथ नाइ रावन के चरनन ।।


      आयसु लेइ बैठि निज आसन।


       कह सुनु हे मम भ्रात दसानन।।


जौं चाहसि निज कुल-कल्याना।


सुभगति-सुजसु-सुबुद्धि-खजाना।।


     लखहु न अब तुम्ह ई परनारी।


      जस लखि चंद चौथु अघ भारी।।


अंड-पिंड-स्वेतज-स्थावर।


बिधि जग-निर्मित प्रकृति चराचर।।


     सभ महँ सूक्ष्म रूप प्रभु ब्यापैं।


      होइ अदृस्य जीव-बपु थापैं।।


सुनहु भ्रात,राम भुवनेस्वर।


अज-अनादि,अजित-अखिलेस्वर।।


      ब्यापक राम सकल जग माहीं।


       ब्रह्म अभेदहिं जानउ ताहीं।।


मनुज सरीर धारि प्रभु रामा।


दुष्ट-दलन करिहैं हितकामा।।


दोहा-काम-क्रोध,मद-लोभ तजि,भजहु राम हे भ्रात।


        रच्छक गो-सुर-बेद प्रभु, रच्छक धरमहिं तात।।


                          डॉ0 हरि नाथ मिश्र


                            9919446372


राजेंद्र रायपुरी

एक गीत 


 


दिल ये चमन है मेरा,आना कभी घूमने।


 


आना कभी घूमने,इसको कभी चूमने।


दिल ये चमन है मेरा,आना कभी घूमने।


 


नाजों से पाला इसे, 


                 इसका पता है किसे।


पत्थर न जाने कोई, 


                मिर्ची न इस पर घिसे।


 


खूशबू से है ये भरा, आना कभी घूमने।


दिल ये चमन है मेरा,आना कभी घूमने।


 


सबको सुहाता है ये,


                 सबको लुभाता है ये।


ख़्वाबों का जो झूलना, 


                उसमें झुलाता है ये।


 


मन का है ये मोहना,आना कभी घूमने।


दिल ये चमन है मेरा,आना कभी घूमने।


 


मत दूर से देखना, 


                    मत घूर के देखना।


खिलतीं हैं कलियाॅ॑ यहाॅ॑,


                   पत्थर नहीं फेंकना।


 


दर्पण से है ये घिरा, आना कभी घूमने।


दिल ये चमन है मेरा,आना कभी घूमने।


 


              ।। राजेंद्र रायपुरी।।


Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...