निशा अतुल्य

सर्दी आई


 


माँ देखो अब सर्दी आई


मेरे मन को ये लुभा गई


गर्म मुंगफली की महक है


मीठी रेवड़ी मन भा गई ।


माँ देखो अब सर्दी आई 


मेरे मन को ये लुभा गई ।।


 


नरम गर्म है मेरा बिस्तर


मज़ा आ गया उस पर सो कर 


माँ मुझको तुम सूप पिलाओ


गर्मी शरीर में पहुँचाओ ।


माँ देखो अब सर्दी आई 


मेरे मन को ये लुभा गई।।


 


सूरज भी अब मद्धम दिखता


ताप ना क्यों जरा भी लगता 


सर्द हवा जब सर सर चलती


कानो को मफलर है भाता ।


माँ देखो अब सर्दी आई 


मेरे मन को ये लुभा गई।।


 


सर्दी से हमें बच कर रहना


स्वस्थ स्वयं को हमें है रखना


गर्म वस्त्र पहनने होंगे 


माँ मेरी अचकन सिलवाना।


माँ देखो अब सर्दी आई 


मेरे मन को ये लुभा गई।।


 


स्वरचित


निशा अतुल्य


सुनीता असीम

चहरा उसका ऐसा जैसे खिलता हुआ गुलाब।


आंखें हैं पैमाने उसकी जिनसे छलके शराब।


लबों में खिलती हैं कलियाँ इस मुस्कान से-


हुस्न का ऐसा प्रश्न है वो जिसका नहीं ज़बाब।


******


सुनीता असीम


डॉ०रामबली मिश्र

*चलो चूमते.... (चौपाई ग़ज़ल)*


 


चलो चूमते सारी धरती।


हरी-भरी दिख जाये परती।।


 


एक-एक कण का हिसाब रख।


भरो अंक में सारी धरती।।


 


चूमो इसको समझ प्रेयसी।


प्यारी बहुत दुलारी धरती।।


 


यही प्रेयसी मातृ भाव से।


सारे जग का पालन करती।।


 


करो नमन नित सहज समादर।


हरियाली से मन को हरती।।


 


भूमि संपदा नैसर्गिक है।


परमार्थी बन पोषण करती।।


 


सृष्टि असंभव बिन मिट्टी के।


धरती से ही सारी जगती।।


 


अर्थवती नित मूल्यवती यह।


हर प्राणी की सेवा करती।।


 


चूमो गले लगाओ माटी।


सदा रसामृत सारी धरती।।


 


हँसती जब यह फसल लपेटे।


देख रूप यह जगती हँसती।।


 


यह आधारशिला जीवन की।


लिये उदर में नीर मचलती।।


 


धरती का कण-कण अति पावन।


इत्र सदृश यह सतत गमकती।।


 


डॉ०रामबली मिश्र हरिहरपुरी


9838453801


 


*रस बरसेगा*


*(तिकोनिया छंद)*


 


रस बरसेगा,


नित मँहकेगा।


मन चहकेगा।।


 


मधुर मिलन हो,


गुप्त हिलन हो।


दिल बहलन हो।।


 


प्रीति जगेगी , 


रात सजेगी।


खुशी मिलेगी।


 


मितवा आये,


गीत सुनाये।


मोह दिखाये।।


 


नित दर्शन हो,


प्रिय स्पर्शन हो।


प्रेम मगन हो।।


 


सुख समता हो,


स्वर्गिकता हो।


मधुमयता हो।।


 


भोग समांतर,


सुख अभ्यंतर।


मेल निरंतर।।


 


रचनाकार०:डॉ०रामबली मिश्र हरिहरपुरी


9838453801


डॉ0 निर्मला शर्मा

ये रिश्वतखोर


 


मन के काले ईमान से दाग वाले


समाज के दोषी ये रिश्वतखोर


विकृत मानसिकता वाले


खोलें हर फाइल के ताले


करें न काम बिना रिश्वत


बिगाड़ें ईमान शत प्रतिशत


मोटी रकम की चाहत वाले 


लोभी ये रिश्वत पाने वाले


रग-रग में बसी रिश्वतखोरी


हराम का लेते पैसा करके जोरी


मजबूरी का उठाते हैं ये फ़ायदा


इनके जीवन का नहीं है कोई कायदा


हर जगह मिल ही जाते हैं ऐसे इंसान


हमने ही तो बनाया है उन्हें रिश्वतखोर


देकर उन्हें सुविधा पाने रिश्वत का दान


 


डॉ0 निर्मला शर्मा


दौसा राजस्थान


कालिका प्रसाद सेमवाल

माँ मुझे वर दे दो


★★★★★★★★★★


 मां वरदायिनी वर दे,


मैं काव्य का पथिक बन जाऊँ,


थोड़ी सी कविता माँ मैं लिख पाऊँ,


भावों की लड़ियों को गूँथू,


इस कविता रुपी माला से,


मैं भी अभिसिंचित हो जाऊँ,


मां मुझ पर अपनी कृपा बरसाओ।


 


सबके हित की बात लिखू मैं,


बाहर -भीतर एक दिखूँ मैं,


हृदय में आकर बस जाओ,


नेह राह पर चलू मैं नित,


मात अकिंचन का नमन स्वीकार करो,


जीवन में भर दो अतुलित प्यार,


मां मुझे सही राह दिखाओ।


 


मुक्त भावों के गगन में उड़ सकूं,


निर्मल मन से हर किसी से जुड़ सकूं,


मुक्त कर दो मेरे हृदय के दोषों को,


दम्भ, छल, मद, मोह -माया दोषो से,


व्योम सा निश्चल हृदय विस्तार दो,


जीवन में उल्लास भर दो


माँ मुझे वर दे दो।


★★★★★★★★★★


कालिका प्रसाद सेमवाल


मानस सदन अपर बाजार


रुद्रप्रयाग उत्तराखंड


डॉ0हरि नाथ मिश्र

*पंचम चरण*(श्रीरामचरितबखान)-28


जय कृपालु भगवन जगदीसा।


कह अस कपिन्ह समेत कपीसा।।


    पुनः बिभीषन गहि प्रभु-चरना।


     कह रघुनाथ सुनहु मम बचना।।


सरनागत-प्रेमी रघुबीरा।


जग आए धरि मनुज-सरीरा।


    जे कछु मम उर रही बासना।


     लुप्त भईं तव पा उपासना।।


पावन भगति देहु प्रभु मोहीं।


प्रनतपाल-कृपालु प्रभु तोहीं।।


     एवमस्तु तब कह रघुबीरा।


      कह मम बचन सुनहु धरि धीरा।।


तव बिचार जद्यपि अस नाहीं।


करहुँ तुम्हार तिलक यहिं ठाहीं।।


     अस कहि राम सिंधु-जल लइ के।


      कीन्हा तिलक बिभीषन ठहि के।


भवई सुमन-बृष्टि तब नभ तें।


भे लंकेस बिभीषन झट तें।।


दोहा-रावन-क्रोधहिं अनल महँ,जरत बिभीषन-लंक।


       रच्छा करि प्रभु दीन्ह तिन्ह,लंका-राज निसंक।।


       रावन पाया राज लंक,सिवहिं देइ दस सीस।


        तेहि संपत्ति बिभीषनहिं, दीन्ह छिनहिं जगदीस।।


                          डॉ0हरि नाथ मिश्र


                          9919446372


राजेंद्र रायपुरी

😊😊 देव उठे 😊😊


 


देव उठे तुम भी उठो, 


                    छोड़ो बिस्तर यार।


करो काम कुछ मत बनो,


                   इस धरती का भार।


 


आलस कर देगा तूम्हें,


                    सचमुच में बीमार।


बन जाओगे बोझ ही, 


                      मानो इस संसार।


 


हाल सदा हरदम यही, 


                    रहा अगर तो यार।


जीवन नैया ये नहीं, 


                     हो पाएगी पार।


 


एकादशी पर्व तुम्हें, 


                    प्रण लेना है आज।


श्रम करना हर दिन मुझे,


                छोड़ आलस व लाज।


 


         ।। राजेंद्र रायपुरी।।


डॉ०रामबली मिश्र

*विचार मूल्य*


      *(दोहा)*


 


मूल्यवान हर चीज वह, जिसका अधिक महत्व।


रक्षा करे समाज की, और बचाये स्वत्व।।


 


सुंदर सार्थक बात ही, मूल्यवान इस लोक।


गढ़ती उत्तम बात ही, सुंदर नित नव श्लोक।।


 


मूल्यवान है वह क्रिया, रचे जो स्वर्गिक देश ।


क्रिया-मूल्य देता सहज, सबको सुंदर वेश।।


 


मूल्यवान वे शव्द हैं, जिनके मोहक भाव।


डाला करते मनुज पर,शिवमय दिव्य प्रभाव।।


 


उसी व्यक्ति का मूल्य है, जिसका सुखद प्रयोग।


मूल्यहीन हर व्यक्ति का, सदा निरर्थक योग।।


 


सत-शिव-सुंदर मूल्य ही, रचते देव-समाज।


सद्विचार का केन्द्र ही , करता जग पर राज।।


 


उत्तम मूल्यों से रचो, खुद को सबको रोज।


उत्तम मूल्यों से खिला, दिखता दिव्य सरोज।।


 


भौतिकता से दूर अति,है वैचारिक मूल्य ।


सदाचार अरु शिष्टता,सतत सनातन स्तुत्य।।


 


डॉ०रामबली मिश्र हरिहरपुरी


9838453801


एस के कपूर श्री हंस

*रचना शीर्षक।।*


*जीवन में जो देते हैं वह ही लौट*


*कर वापिस आता है।।*


 


जान लो कि यह जिन्दगी एक


दिन छूट जायेगी।


देखते देखते श्वास भी यूँ ही 


इक दिन टूट जायेगी।।


कर लो कुछ अच्छा अपने इसी


एक जीवन में।


ना जाने कब यह जिंदगानी 


तुझसे रूठ जायेगी।।


 


मझधार में घिर कर भी किसी


के साहिल बन कर देखो।


अपनी ही मेहनत से ही जरा


तुम माहिर बन कर देखो।।


जो संघर्ष स्वीकार करता वही


ही आगे बढ़ता है।


किसी की तकलीफों में भी तुम


जरा जाहिर बन कर देखो।।


 


जीवन एक प्रतिध्वनि सब कुछ


लौट कर आ जाता है।


हर मनुष्य अपनी करनी का 


फल जरूर पाता है।।


आपका कहा आपके आचरण


में जरूरआना ही चाहिये।


आपका ही अच्छा बुरा वापिस


लौट कर लाता है।।


 


सूरज धीरे धीरे निकलता और


ऊपर चढ़ता जाता है।


जो जैसा विचार सोचता वैसा 


ही वो बनता जाता है।।


हमेशा स्व आकलन अपना आप


जरूर ही करते रहे।


जो हार से सीखता रास्ता जीत


का वो पकड़ता जाता है।।


 


*रचयिता।।एस के कपूर "श्री हंस"*


*बरेली।।*


मोब।। 9897071046


                     8218685464


एस के कपूर श्री हंस

*सुंदर व्यक्तित्व जीवन जीवन की अनमोल धरोहर।। नकारात्मक से सकारात्मक बनने की ओर।।* 


*(हाइकु)*


*(क) क्रोध से बचें।*


1


क्रोध अंधा है


अहम का बंदा है


बचो गंदा है


2


अहम क्रोध


कई हैं रिश्तेदार


न आत्मबोध


3


लम्हों की खता


मत क्रोध करना


सदियों सजा


4


ये भाई चारा


ये क्रोध है हत्यारा


प्रेम दुत्कारा


5


ये क्रोधी व्यक्ति


स्वास्थ्य सदा खराब


न बने हस्ती


6


क्रोध का धब्बा


बचके रहना है


ए मेरे अब्बा


7


ये अहंकार 


जाते हैं यश धन


ओ एतबार


8


जब शराब


लत लगती यह


काम खराब


*(ख) रिश्तों को संभाल कर रखें।*


9


नज़र फेर


वक्त वक्त की बात


ये रिश्ते ढेर


10


दिल हो साफ


रिश्ते टिकते तभी


गलती माफ


11


दोस्त का घर


कभी दूर नहीं ये


मिलन कर


12


मदद करें


जबानी जमा खर्च


ये रिश्ते हरें


13


मिलते रहें


रिश्तों बात जरूरी


निभते रहें


14


मित्र से आस


दोस्ती का खाद पानी


यह विश्वास


15


मन ईमान


गर साफ है तेरा


रिश्ते तमाम


16


मेरा तुम्हारा


रिश्ता चलेगा तभी


बने सहारा


17


दूर या पास


फर्क नहीं रिश्तों में


बात ये खास


*(ग) अहम खराब है।*


18


जरा तिनका


काँटों जैसा चुभता


मन इनका


19


कोई बात हो


टोका टाकी ज्यादा ना


दिन रात हो


20


कोई न आँच


खुद पाक साफ तो


दूजे को जाँच


21


खुद बचाव


बहुत खूब करें


यह दबाव


22


दोषारोपण


दक्ष इस काम में


होते निपुण


23


तर्क वितर्क


काटते उसको हैं


तर्क कुतर्क


24


रहे न भला


गलती ढूंढते हैं


शिकवा गिला


25


बुद्धि विवेक


तभी होते हैं पूर्ण


यही है नेक


26


जल्द आहत


तुरंत आग लगे


हो फजीहत


*रचयिता।एस के कपूर*


*"श्री हंस"।बरेली।*


मो 9897071046


       8218685464


 


*VJTM 965019 IN*


*एस के कपूर "श्री हंस"*


*बरेली*


*सदस्य कोड संख्या*


नूतन लाल साहू

एक सुझाव


 


जिंदगी में सारा झगड़ा


ख्वाहिशों का है


ना तो किसी को गम चाहिए


और ना ही किसी को कम चाहिए


सच कहता हूं तू थक जायेगा


विश्व को विनती सुनाते सुनाते


चाह किसका है तुझे जो


तड़पता रहता हैं निरंतर


सुख संपत्ति की ख्वाहिश तुझे


सब ओर से घेरे हुए हैं


सब कुछ प्रभु पर छोड़ दें


चिंता तेरे पास नहीं आयेगा


जिंदगी में सारा झगड़ा


ख्वाहिशों का है


ना तो किसी को गम चाहिए


और ना ही किसी को कम चाहिए


विश्व तो उस पर जरूर हंसेगा


जो सत्कर्म भूला,खूब भटका


पंथ जीवन का चुनौती


दे रहा है हर कदम पर


आखिरी मंजिल तो भवसागर पार जाना है


जो दृष्टिगोचर नहीं हो रहा है कहीं भी


आत्मविश्वास बढ़ा,ख्वाहिशें घटा


वह करेगा धैर्य संचित


प्रकृति का मंगल शकुन पथ


तेरा इंतज़ार कर रहा है


शक्तियां अपनी न जांची तूने


तू तो ईश्वर का अंश है


जिंदगी में सारा झगड़ा


ख्वाहिशों का है


ना तो किसी को गम चाहिए


और ना ही किसी को कम चाहिए


नूतन लाल साहू


निशा अतुल्य

छंद प्रबोधनी एकादशी


ढ़ेर सारी शुभकामनाएं 


25.11.2020


 


 


प्रबोधनी एकादशी ,पाप करम नाशनी


उठे देव जान कर सब,मंगलम मनाइए।


 


व्रत रखे निरआहार,कष्ट करें सब पार


विष्णु प्रिया संग रहे,आशीष पा जाइए।


 


मन में सदा है हुलसी,विष्णु प्रिय है तुलसी


विष्णु सँग तुलसी जी का,विवाह करवाइए।


 


सोए देव उठाइए,विष्णु हरि मनाइए


बैकुंठ धाम पाइए,भव से तर जाइए।


 


स्वरचित 


निशा"अतुल्य"


डॉ0हरि नाथ मिश्र

व्यथा(दोहे)


कथा व्यथा की क्या कहें,व्यथा देय बड़ पीर।


सह ले जो तन-मन-व्यथा,पुरुष वही है धीर।।


 


प्रेमी-हिय भटके सदा,प्रिया न दे जब साथ।


व्यथा लिए निज हृदय में,मलता रहता हाथ।।


 


बिन औषधि तन भी सहे, पीड़ादायी रोग।


व्यथा शीघ्र उसकी कटे, पा औषधि संयोग।।


 


कवि की व्यथा विचित्र है,व्यथा कवित-आधार।


अद्भुत यह संबंध है,पीड़ा कवि-शृंगार ।।


 


व्यथा-व्यथित-मन स्रोत है,उच्च कल्पना-द्वार।


कविता जिससे आ जगत,दे औरों को प्यार।।


 


इसी व्यथा के हेतु ही,जग पूजे भगवान।


धन्य,व्यथा तुम हो प्रबल,देती सबको ज्ञान।।


 


व्यथा छुपाए है खुशी,समझो हे इंसान।


जो समझे इस मर्म को,उसका हो कल्यान।।


         ©डॉ0हरि नाथ मिश्र


             9919446372


डॉ0हरि नाथ मिश्र

*त्रिपदी*


जिसका तन-मन निर्मल रहता,


मिलती उसको सदा सफलता।


सुखी वही जीवन भर रहता।।


 


बल-विद्या-धन-पौरुष अपना,


करें पूर्ण सदा ही सपना।


कभी घमंड न इनपर करना।।


 


मानव-जीवन सबसे सुंदर,


यदि है पावन भी अभ्यंतर।


मिलता सुख है तभी निरंतर।।


 


देश-भक्ति का भाव न जिसमें,


पत्थर दिल रहता है उसमें।


 देश-प्रेम भी होए सबमें ।।


 


निज माटी का तिलक लगाओ,


तिलक लगाकर अति सुख पाओ।


मातृ-भूमि पर शीश चढ़ाओ।।


 


अपनी धरती,अपना अंबर,


वन-पर्वत,शुचि सरित-समुंदर।


संस्कृति रुचिरा बाहर-अंदर।।


 


सदा बड़ों का आदर करना,


स्नेह-भाव छोटों से रखना।


रहे यही जीवन का सपना।।


             ©डॉ0हरि नाथ मिश्र।


                 9919446372


डॉ० रामबली मिश्र

*गुनगुनी धूप*


 


गुनगुनी धूप मन को लुभाने लगीं।


अब प्रिया की मधुर याद आने लगी।


है सुहाना ये मौसम बहुत ही रसिक।


रस की वर्षा हृदय में रसाने लगी।


धूप ठंडक की कितनी सहज मस्त है।


अब मधुर कामना मन में आने लगी।


बिन प्रिया मन उदासी से भरपूर है।


अग्नि विछुड़न की मन को जलाने लगी।


 


गुनगुनी धूप सुखदा भले ही लगे।


पर विरह वेदना अब सताने लगी।


सर्द की धूप चाहे भले हो सुखद।


भावना आशियाना हटाने लगी।


 


रचनाकार:डॉ० रामबली मिश्र हरिहरपुरी


9838453801


सुषमा दीक्षित शुक्ला

गुनगुनी धूप अब मन को भाने लगी।


 फिर से पीहर में गोरी लजाने लगी ।


अब सुहानी लगे सर्द की दुपहरी।


 मौसमी मयकशी है ये जादू भरी।


 ठंडी ठंडी हवा दिल चुराने लगी।


 गुनगुनी धूप अब मन को भाने लगी।


पायल ने छेड़े हैं रून झुन तराने ।


दर्पण से दुल्हन लगी है लजाने ।


याद उसको पिया की सताने लगी ।


गुनगुनी धूप अब मन को भाने लगी ।


 सर्द का मीठा मीठा सुहाना समा।


फूल भौंरें हुए हैं सभी खुशनुमा।


 रुत मोहब्बत की फिर से है छाने लगी ।


गुनगुनी धूप अब मन को भाने लगी ।


फूलों पे यौवन है फसलों में सरगम ।


 भंवरों का गुंजन है मधुबन में संगम ।


 प्यार के रंग तितली सजाने लगी।


 गुनगुनी धूप अब मन को भाने लगी ।


है कहीं पर प्रणय तो कहीं है प्रतीक्षा ।


कहीं दर्द बिरहन का लेती परीक्षा।


 कहीं गीत कोयल सुनाने लगी।


 गुनगुनी धूप फिर से है भाने लगी।


 फिर से पीहर में गोरी लजाने लगी ।


सुषमा दीक्षित शुक्ला


डॉ0हरि नाथ मिश्र

व्यथा(दोहे)


कथा व्यथा की क्या कहें,व्यथा देय बड़ पीर।


सह ले जो तन-मन-व्यथा,पुरुष वही है धीर।।


 


प्रेमी-हिय भटके सदा,प्रिया न दे जब साथ।


व्यथा लिए निज हृदय में,मलता रहता हाथ।।


 


बिन औषधि तन भी सहे, कष्टप्रदायी रोग।


व्यथा शीघ्र उसकी कटे, पा औषधि संयोग।।


 


कवि की व्यथा विचित्र है,व्यथा कवित-आधार।


अद्भुत यह संबंध है,पीड़ा कवि-शृंगार ।।


 


व्यथा-व्यथित-मन स्रोत है,उच्च कल्पना-द्वार।


कविता जिससे आ जगत,दे औरों को प्यार।।


 


इसी व्यथा के हेतु ही,जग पूजे भगवान।


धन्य,व्यथा तुम हो प्रबल,देती सबको ज्ञान।।


 


व्यथा छुपाए है खुशी,समझो हे इंसान।


जो समझे इस मर्म को,उसका हो कल्यान।।


         ©डॉ0हरि नाथ मिश्र


             9919446372


सुनीता असीम

खुद से बातें करता होगा।


ठंडी आहें भरता होगा।


*****


बीत गया जो वक्त गुजरके।


मन उनमें ही रमता होगा।


*****


काटे कटते न विरहा के पल।


दिल उसका भी दुखता होगा।


*****


भूल गई सजनी उसको अब।


सोच गगन को तकता होगा।


*****


साथ बिताए लम्हे सुख के।


कैसे उनको भूला होगा।


*****


दर्द चुभोए कांटे कितने।


भीतर भीतर दुखता होगा।


*****


मनकी ज्वाला बढ़ती जाती।


तन भी उसमें जलता होगा।


*****


सुनीता असीम


सारिका विजयवर्गीय वीणा

आज ही के दिन देखो , शुभ ये विवाह हुआ , 


लिखी हुई वेदों में ये , विष्णुप्रिया कहानी।


 


 


प्रबोधिनी एकादशी, देव उठ कहते हैं ,


शालिग्राम प्रिय जानो,तुलसी महारानी।


 


व्रत कीजिए जी आप , कार्तिक ग्यारस का , 


 तुलसी विवाह कर , बनिये बड़ा दानी।


 


तुलसी मैया की करो, तुम सदा सेवा-पूजा,


कहती हैं सदियों से, गाथा ये दादी- नानी।


 


स्वरचित


सारिका विजयवर्गीय "वीणा"


नागपुर( महाराष्ट्र)


राजेंद्र रायपुरी

😊😊 करो मत ढिलाई 😊😊


 


करो मत ढिलाई, नहीं है दवाई।


कोरोना कहें लौट आया है भाई।


 


रहो दूर सबसे, न पंजे लड़ाओ,


भले हो हितैषी,गले मत लगाओ।


इसे ही अभी है समझना दवाई।


दवाई को आने में है देर भाई।


 


कही बात मानो,करो मत ढिठाई,


कोरोना कहें लौट आया है भाई।


 


बिना मास्क मानो,न जाना कहीं भी। 


बिना हाथ धोए, न खाना कहीं भी।


न बाहर, हमें घर में ज्यादा है रहना।


भलाई इसी में, सभी का है कहना।


 


न माना, लुटाया वो अपनी कमाई। 


कोरोना कहें लौट आया है भाई।


 


हमें भीड़ में अब भी जाना नहीं है। 


अगर है कोरोना छुपाना नहीं है।


न बच्चे को बाहर, हमें ले है जाना।


न बच्चे को बाहर, हमें है खिलाना।


 


पढ़ो ध्यान से, जो है अर्ज़ी लगाई। कोरोना कहें लौट आया है भाई।


 


करो मत ढिलाई, नहीं है दवाई।


कोरोना कहें लौट आया है भाई।


 


           ।। राजेंद्र रायपुरी।।


नूतन लाल साहू

ज्ञान की बातें


 


आंसू न होते तो


आंखे इतनी खूबसूरत न होती


दर्द न होता तो


खुशी की कीमत न होती


अगर मिल जाता सब कुछ केवल चाहने से


तो दुनिया में ऊपर वाले की जरूरत न होती


चुन चुन लकड़ी महल बनाया


और कहता है तू घर मेरा है


ना घर तेरा है ना घर मेरा है


चिड़िया करत रैन बसेरा है


जब तक पंछी बोल रहा है


तब तक सब राह देखें तेरा


प्राण पखेरु उड़ जाने पर


तुझे कौन कहेगा मेरा


आंसू न होते तो


आंखे इतनी खूबसूरत न होती


दर्द न होता तो


खुशी की कीमत न होती


अगर मिल जाता सब कुछ केवल चाहने से


तो दुनिया में ऊपर वाले की जरूरत न होती


क्या हुआ तू वेदों को पढ़ा


भेंद तो कुछ जाना नहीं


आत्मा की मरम जाने बिना


ज्ञानी तो कोई कहलाता नहीं


जानबूझकर अनजान बनता है


जैसे सदा जिंदा रहेगा


प्रभु भक्ति बिना किश्ती तेरी


भवसागर पार जायेगा नहीं


आंसू न होते तो


आंखे इतनी खूबसूरत न होती


दर्द न होता तो


खुशी की कीमत न होती


अगर मिल जाता सब कुछ केवल चाहने से


तो दुनिया में ऊपर वाले की जरूरत न होती


नूतन लाल साहू


डॉ0 निर्मला शर्मा

" देवोत्थानी एकादशी "


 


क्षीर सिंधु में हरि विराजे


शेषनाग की शैया साजे


चरण दबाती बैठी माता


श्रीहरि माँ लक्ष्मी संग राजे


देवोत्थानी एकादशी पर जागे


जन् जन् के मन में है विराजे


शुभ कार्यों का हुआ है प्रारम्भ


चार मास बाद देव हैं जागे


कार्तिक मास की एकादशी यह


तुलसी विवाह की शुभ घड़ी यह


शालिग्राम तुलसी संग कर परिणय


आज के दिन ही धाम पधारे।


 


डॉ0 निर्मला शर्मा


दौसा राजस्थान


एस के कपूर श्री हंस

*विषय।।बेटी।।*


*।।रचना शीर्षक।।*


*आज की बेटियाँ।।आसमाँ*


*में है उड़ने की तैयारी।।*


 


कौन सा काम जो आज की


बेटी नहीं कर पाई है।


बेटियां तो आज आसमान 


से सितारे तोड़ लाई हैं।।


बेटियों को चाहियेआज उड़ने


को यह सारा पूरा जहान।


धन्य हैं वह माता पिता


जिन्होंने बेटी जाई है।।


 


नारी ही तो इस सम्पूर्ण


सृष्टि की रचनाकार है।


नारी आज सबला दुष्टों के


लिये भी बन गई हाहाकार है।।


अनाचारऔर दुष्कर्म के प्रति


आजऔरत ने उठाई आवाज़।


बाँधकर साफा माथे परआज


बनी रण चंडी की ललकार है।।


 


वही समाज राष्ट्र उन्नत बनता


जो बेटी का सम्मान करता है।


बेटी शिक्षा बेटी सुरक्षा का


जो अभियान भरता है।।


ईश्वर रूपा ममता स्वरुपा


त्याग की प्रतिमूर्ति है नारी।


वो संसार स्वर्ग बन जाता जो


बेटी का नाम महान धरता है।।


 


*रचयिता।।एस के कपूर "श्री हंस*"


*बरेली।।*


मोब ।। 9897071046


                     8218685464


भुवन बिष्ट

**वंदना**


मानवता का दीप जले, 


      प्रभु ऐसा देना वरदान। 


प्रेम भाव का हो उजियारा, 


      नित नित करता मैं गुणगान।। 


प्रभु ऐसा देना वरदान। ..........


 


राग द्वेष की बहे न धारा, 


       हिंसा मुक्त हो जगत हमारा।


सारे जग में भारत अपना, 


       सदा बने यह सबसे प्यारा ।।


पावन धरा में हो खुशहाली, 


        बने सदा यह देश महान।।


प्रभु ऐसा देना वरदान। ........


 


हो न कोई अपराध कभी, 


         वाणी में हो पावनता। 


ऊँच नीच की हो न भावना, 


         जग में फैले मानवता।। 


एक दूजे का हम करें, 


         सदा सदा ही अब सम्मान।।


प्रभु ऐसा देना वरदान। .......   


             ......भुवन बिष्ट 


            रानीखेत(अल्मोडा़)उत्तराखण्ड


विनय साग़र जायसवाल

ग़ज़ल--


 


सूरज सबको बाँट रहा है , किरणो की मुस्कान


कौन है जिसने बंद किये हैं, सारे रौशनदान 


 


आज सवेरे चिड़यों ने भी, गीत ख़ुशी के गाये 


तोड़ गया फिर एक शिकारी ,अपना तीर कमान


 


हमने गीत सदा गाये हैं, सत्य अहिंसा प्यार के 


देख के हमको हो जाता है,दुश्मन भी हैरान


 


भूल भी जाओ अब तो भाई, बरगद की चौपाल


अपने अपने अहम में गुम है,अब तो हर इंसान


 


देख के हैरत होती है इंसानों की मजबूरी 


दो रोटी की खातिर क्या क्या,करता है इंसान


 


मैं मुफ़लिस हूँ जेब है खाली ,मँहगा है बाज़ार 


कैसे अब त्यौहार मनाऊँ ,मुश्किल में है जान


 


आज दुशासन दुर्योधन कर्ण तुम्हारी खैर नहीं


अर्जुन ने अब तान लिया है ,अपना तीर कमान


 


सोच रहा हूँ चेहरे की हर सिलवट को धो डालूँ


बच्चों को अब होने लगी है सुख-दुख की पहचान


 


*साग़र* फूलों की ख़ुशबू के , चरचे दिल में रखिये


घेर लिये हैं कागज़ वाले फूलो ने गुलदान


 


🖋विनय साग़र जायसवाल


फेलुन×7


Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...