डॉ०रामबली मिश्र

प्रेम करो तो प्रीति मिलेगी


 


शरदोत्सव की रीति दिखेगी।


प्रेम करो तो प्रीति मिलेगी।।


 


सदा प्रीति में अमी -रसायन।


होता सदा प्रेम का गायन।।


 


प्रेम-प्रिति का सहज मिलन है।


शीतल चंदन तरु-उपवन है।।


 


अतिशय शांत पंथ यह भावन।


परम पुनीत भाव प्रिय पावन।।


 


सुघर सुशील सहज शिव सागर।


नेति नेति नित्य नव नागर।।


 


सजल ग़ज़ल अमृत का गागर।


सभ्य सत्य साध्य शिव सागर।।


 


विश्वविजयिनी प्रेम-प्रीति है।


सोहर कजली चैत गीत है।।


 


दिव्य दिवाकर दिवस दिनेशा।


मह महनीय ममत्व महेशा।।


 


प्रेम-प्रीति अति पावन संगम।


पापहरण संकटमोचन सम।।


 


निर्भय निडर नितांत नयन नम।


करुणाश्रम कृपाल सुंदरतम।।


 


प्रेम-प्रीति के नयन मिलेंगे।


ज्वाल देह के सहज मिटेंगे।।


 


स्नेह परस्पर आलय होगा।


प्रीति-प्रेम देवालय होगा।।


 


मधुर कण्ठ से कलरव होगा।


मानव मोहक अवयव होगा।।


 


दिव्य भाव का आवन होगा।


शरद काल मधु पावन होगा।।


 


प्रेम-प्रीति का योग मिलेगा।


सदा महकता पवन चलेगा।।


 


मानव बना परिंदा घूमे।


प्रेम प्रिति को प्रति पल चूमे।।


 


डॉ०रामबली मिश्र हरिहरपुरी


9838453801


विनय साग़र जायसवाल

भजन -श्री कृष्ण जी का


122-122-122-122


धुन-तेरे प्यार का आसरा चाहता हूँ


वफ़ा कर रहा हूँ वफ़ा चाहता हूँ


🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹


तेरे प्रेम से हर तरफ़ है उजाला


मेरे नंदलाला मेरे नंदलाला


 


हवाएं भी निर्भर हैं जिसपर जहाँ की 


कभी सुध तो ले वो भी आकर यहाँ की


न जाने कहाँ खो गया वंशीवाला ।।


मेरे नंदलाला------


 


परेशान कितनी हैं गोकुल की गलियाँ


कि रो-रो के खिलती हैं मासूम कलियाँ


पुकारे है तुझको तो हर ब्रजबाला।।


मेरे नंदलाला


तेरी बाँसुरी और राधा की पायल


करे गोपियों के कलेजे को घायल


जलाई है कैसी विकट प्रेम ज्वाला ।।


मेरे नंदलाला


तेरे प्यार की यह भी कैसी अगन है 


तेरे दर्शनों से ही मीरा मगन है 


मेरे मन को भी तूने उलझा ही डाला ।।


मेरे नंदलाला


कंहैया ये लीला जो तूने रचाई


किसी की समझ में अभी तक न आई


कि अर्जुन को कैसे भ्रम से निकाला ।।


मेरे नंदलाला----


छँटेगा मेरे मन से कब तक कुहासा


मैं जन्मों से हूँ तेरे दर्शन का प्यासा


कहीं टूट जाये न आशा की माला ।।


मेरे नंद लाला मेरे नंदलाला ।


तेरे प्रेम से हर तरफ़ है उजाला।।


 


🖋️विनय साग़र जायसवाल


 


निशा अतुल्य

अन्नदाता की सुनो पुकार ।


मन में कर लो सुनो सुधार ।।


दिखे है कृशकाय आधार ।


भूख गरीब बना शृंगार ।।


 


खेत खलियान उसकी जान ।


पैदावार बनी पहचान ।।


हरे भरे खेतों की जान ।


अन्नदाता देता अन्न दान।।


 


स्वरचित


निशा अतुल्य


- शिवम कुमार त्रिपाठी 'शिवम्'

आर्यावर्त की संतति हम, सिंधु सभ्यता के भावी


वेद हमारे पथप्रदर्शक, शांति पथ के हम राही।


आर्यों के वंसज हैं हम, क्षमा त्याग पहचान हमारी


मातृभूमि के हम सेवक, भाषा हिंदी मान हमारी।।


 


रामायण, गीता, पुराण से, भरा पड़ा इतिहास हमारा


बाल्मीकि, तुलसी, कालिदास, कबीर से है जग उजियारा।


मीरा, सूर, जायसी जैसी, भक्ति है पहचान हमारी


माँ गंगा के पाल्य हैं हम, भाषा हिंदी शान हमारी।।


 


संस्कृत-पाली-प्राकृत-अपभ्रंश, ये सांस्कृतिक यात्रा के साथी हैं


पद्मावत, साकेत, पंचतंत्र हमारे पुरखों की थाती हैं।


अशफ़ाक, भगत, चंद्रशेखर सी वीरता है पहचान हमारी


हिमालय संरक्षक हमारा, भाषा हिंदी प्राण हमारी।।


 


अटल जैसे नायक हमारे, कलाम सरीखा धरतीपुत्र


कल्पना जैसी बिटिया जिसकी, विश्वबंधुत्व जहां का सूत्र।


टेरेसा, भावे जैसी, सेवा है पहचान हमारी


हमारी उन्नति का सूचक, भाषा हिंदी सम्मान हमारी।।



                - शिवम कुमार त्रिपाठी 'शिवम्'


डॉ० रामबली मिश्र

*प्रीति निभाना (तिकोनिया छंद)*


दिल में आना,


कहीं न जाना।


प्रिति निभाना।।


 


उर में बसना,


सदा चहकना।


छाये रहना।।


 


गीत सुनाना,


मधुर भावना।


नित दीवाना।।


 


प्रेम रसिक बन,


रसमय तन-मन।


हो अमृत घन।।


 


सत्यपरायण,


पढ़ रामायण।


बन नारायण।।


 


आओ प्रियवर,


नाचो दिलवर ।


सुघर बराबर।।


 


थिरको तो अब,


अभी न तो कब?


आओ मतलब।।


 


डॉ० रामबली मिश्र हरिहरपुरी


9838453801


कमल कालु दहिया

*वो अमर कहानी हो गए*


 


तिरंगे के ख़ातिर, 


मुल्क की हिफाज़त करने, 


माँ भारती के आँचल में 


बहा अंतिम दृगजल, 


वो इक अमर कहानी हो गए, 


बहती धारा का पानी हो गए।। 


 


दुश्मन को कर परास्त, 


नए सवेरे की रोशनी बने, 


बदन से हारे वो 


सूरज से चमकते रहे, 


ढ़लती साँझ की निशानी हो गए, 


वो इक अमर कहानी हो गए।


 


माँ की ममता के मोती बने, 


पिता ने चढ़ाया सूरज देश को, 


बहिन की राखी बनी रक्षासूत्र


पत्नी ने गौरव का सिन्दुर भरा, 


बेटियाँ खुशियाँ चढ़ाकर महादानी हो गए, 


वो इक अमर कहानी हो गए।। 


 


मोहल्ले का फूल खुश्बू दे गया, 


मित्रों की टोलियां एहसास करती है, 


उसके बिन दिन आता संध्या ढ़लती 


वो रहा कहीं तो होगा 


माठी के कण सुहानी हो गए, 


वो इक अमर कहानी हो गए।। 


 


रचनाकार ~ कमल कालु दहिया


कालिका प्रसाद सेमवाल

*धरती माँ बचानी होगी*


*********************


धरती माँ बचानी होगी,


सोच नई अपनानी होगी,


धरती पर जो प्रदूषण बढ़ा,


उससे मुक्ति दिलानी होगी।


         यहां सभी जीते है जीवन,


         यहां है सारे बाग और उपवन,


         यदि करते हो धरा से प्यार,


         करो न धरा पर अत्याचार।


हमीं राष्ट्र के शुभ चिंतक है,


आओ बढ़कर आगे आयें,


दूषित सारी दुनिया हो गई,


 धरा को प्रदूषण से मुक्ति दिलाये।


         जल , ध्वनि, वायु प्रदूषण,


          नदियांभी ही गई कसैली,


           प्लास्टिक की हो गई भरमार,


           संकट है धरा पर चारों ओर।


अत्यधिक दोहन हमने किया,


धरती माँ से प्यार न किया,


धरती माँ ने सब कुछ दिया,


बदले में हमने धरा को क्या दिया।


         जब -जब हमने लालच किया,


           आपदा को न्यौता दिया,


          धरा ने अमूल्य संसाधन दिये,


            बृक्षारोपण से धरा सजाये।


सब मिलकर पौध लगायें,


बृक्षारोपण सफल बनायें,


धरती पर जो बढ़ा प्रदूषण,


उससे सबको मुक्ति दिलाये।


        राह नई दिखानी होगी,


        युक्ति नई अपनानी होगी,


        कैसे पर्यावरण स्वच्छ बने,    


        सब मिलकर एक सलाह बनायें।


*********************


कालिका प्रसाद सेमवाल


मानस सदन अपर बाजार


रुद्रप्रयाग उत्तराखंड


डॉ०रामबली मिश्र

जिंदगी


 


जिंदगी जी के खुशबू विखेरो सदा।


पूरी दुनिया को दिल में उकेरो सदा।


मत कभी करना कोई गलत काम तुम।


सारी जगती को आँखों से घेरो सदा।


मत निरादर किसी का तुम करना कभी।


सबको सम्मान देकर तुम टेरो सदा।


सारे जग के लिये नित दुआ माँगना।


सबके सिर पर सतत हाथ फेरो सदा।


मंत्र पढ़ना निरंतर मनुजता का ही।


बनकर छाया मचलना बसेरो सदा।


दुःख न देना किसी को कभी स्वप्न में।


बाँटते जाना खुशियाँ घनेरो सदा।


 


डॉ०रामबली मिश्र हरिहरपुरी


9838453801


कालिका प्रसाद सेमवाल

*जय जय जय श्री हनुमान जी*


~~~~~~~~~~~~


जय जय जय श्री हनुमान जी


संकट मोचन कृपा निधान,


बल -बुद्धि विद्या के धाम


आपको मेरा शत् -शत् प्रणाम।


 


मारुत नंदन असुर निकन्दन,


जन मन रंजन भव भय भंजन,


सन्त जनों के सुखनंदन 


अंजना नंदन शत्-शत् वंदन।


 


भक्तजनों के प्रति पालक


दीनों के आनन्द प्रदायक,


अनवरत रामगुण गायक,


बाधा विध्न विदारक।


 


हे राम दूत पवन पूत


शांति धर्म के अग्रदूत ,


सतमार्ग के तुम प्रदर्शक


सत्य धर्म के हो तुम रक्षक।


 


मानवता के महाप्राण हो


मृतकों में भी भरते प्राण हो


हृदय में बसते सीताराम


प्रभु श्री हनुमान को प्रणाम।


 


अनाचारी आज प्रचण्ड है


रक्षक भी हो गये उदण्ड है


करो अनाचार का दमन


जग का भय ताप शमन।


 


दुख दरिद्रता का नाश करो


अनाचारियों का विनाश करो


 दीन दुखियों के कष्ट हरो तुम


जय जय जय श्री हनुमान जी। 


 


भक्तो के तुम रक्षक हो


करो अनाचारियों का दमन ,


हे राम भक्त पवन पुत्र


तुमको कोटि कोटि प्रणाम।


~~~~~~~~~~~~


कालिका प्रसाद सेमवाल


मानस सदन अपर बाजार


रुद्रप्रयाग उत्तराखंड


राजेंद्र रायपुरी

😊😊 एक मुक्तक 😊😊


        आधार छंद- चौपाई।


 


हुआ जन्म किस अर्थ कहो तुम।


दारुण दुख मत व्यर्थ सहो तुम।


भजन करो प्रभु का हे मानव,


अपनी धुन में मस्त रहो तुम।


 


           ।। राजेंद्र रायपुरी।।


एस के कपूर श्री हंस

*कॅरोना सावधानी से हो*


*शिक्षित।।रहो सुरक्षित।।*


*(हाइकु)*


1


लापरवाही


कॅरोना जानलेवा


लाये तबाही


2


संयम जरा


मास्क लगा निकलें


जीवन भरा


3


रोज़ बुखार


लक्षण हो सकते


हो उपचार


4


मास्क लगा


कफन से है छोटा


जीवन बचा


5


ये हाथ धोना


आज है वरदान


जीव न खोना


6


नहीं चेतोगे


सावधानी हटी जो


कैसे बचोगे


7


बचें जाने से


खुद लॉकडाउन


यूँ गवानें से


8


न हो दीवाना


मत बाहर जाना


न हो अंजाना


9


करो सुरक्षा


गाइड लाइन हो


तभी तो रक्षा


10


अभी लहर


कॅरोना गया नहीं


अभी कहर


11


हो इम्युनिटी


आयुर्वेद औषधि


पियो काढ़ा भी


12


दो ग़ज़ दूरी


बचाव का साधन


यह जरूरी


13


पास साबुन


साफ करते रहो


हाथ नाखून


14


भीड़ से दूरी


बच कर जरूरी


है मजबूरी


15


अपनी रक्षा


हो कॅरोना सुरक्षा


घर में कक्षा


16


दवाई नहीं


करें जरा सुरक्षा


ढिलाई नहीं


*रचयिता।।एस के कपूर*


*"श्री हंस"।। बरेली।।*


मोब 9897071046


         8218685464


डॉ0हरि नाथ मिश्र

पंचम चरण(श्रीरामचरितबखान)-27


कह बिठाइ लछिमन के संगा।


कहु नरेस परिवार-प्रसंगा।।


      बोले प्रभु निवास खल-देसा।


      होय तुम्हारइ सुनहु नरेसा।।


कस तुम्ह तहँ अस सहेसि अनीती।


तव हिय बस अति निष्छल प्रीती।।


      नरक-निवास होय बरु नीका।


       केतनहुँ सुखद कुसंगइ फीका।।


अब तव चरन-सरन मैं आया।


हे प्रभु करउ मोंहि पे दाया।।


     जब तक बिषय-भोग-रत जीवइ।


      तब तक उहइ गरल-रस पीवइ।।


काम-क्रोध-मद-मोह-बिमोचन।


होय दरस करि राजिव लोचन।।


     होत उदय प्रकास प्रभु सूरज।


      भागै मद-अँधियारा दूखज।।


कुसलइ रहहुँ पाइ रज चरना।


कृपा-हस्त प्रभु मम सिर धरना।


     भौतिक-दैहिक-दैविक-सूला।


      पा प्रभु-सरन होंय निरमूला।।


मों सम निसिचर अधम-अधर्मी।


लेइ सरन प्रभु कीन्ह सुधर्मी।।


      सुनहु तात जे आवै सरना।


      तजि मद-मोह-कपट अरु छलना।।


मातुहिं-पिता-बंधु-सुत-नारी।


सम्पति-भवन,खेत अरु बारी।


     देहुँ भगति बर संत की नाईं।


     पाटहुँ तिसु मैं भव-भय खाईं।।


रखहुँ ताहि मैं निज उर माहीं।


जिमि लोभी धन-संपति ध्याहीं।।


     सुनहु नरेस सकल गुन तुझमा।


     तुम्ह मम प्रिय सभतें इह जग मा।


दोहा-जे जग महँ परहित करै, निरछल मनहिं सनेम।


        सुनहु तात तेहिं हिय रखहुँ,सदा करहुँ तेहिं प्रेम।।


                         डॉ0हरि नाथ मिश्र


                           9919446372


डॉ०रामबली मिश्र

*होना दुःखी...*


 


होना दुःखी देख दुःखिया को।


यही सीख देना दुनिया को ।।


 


देख दुःखी मोहित हो जाना।


दुःखी हेतु कुछ करते जाना ।।


 


"मदर टेरेसा" बनकर जीना।


दुःखियों के आँसू को पीना।।


 


संकटमोचन बनकर चलना।


महावीर हनुमानस बनना।।


 


भर लो भीतर संवेदन को।


स्वीकारो दुःख-आवेदन को।।


 


दुःखी जगत की सुनो प्रार्थना।


दुःख के मारे करत याचना।।


 


जीवन का यह काम बड़ा है।


अन्य काम इससे छोटा है।।


 


जो करता दीनों की रक्षा।


बन जाता वह सबकी शिक्षा।।


 


जो विद्यालय बनकर जीता।


अमृत रस आजीवन पीता।।


 


बना अमर वट छाया देता।


सारे कष्टों को हर लेता।।


 


जिसके भीतर प्रेम रसायन।


उसके रोम-रोम शोभायन।।


 


जो दे देता अपना तन-मन।


वह बन जाता पावन उपवन।।


 


सकल जगत को सींचा करता।


दुःख-दरिद्रता खींचा करता।।


 


सुंदर भाव जहाँ बहता है।


कायम स्वर्ग वहाँ रहता है।।


 


जहाँ राम का नाटक होता।


वहाँ विभव का फाटक होता।।


 


सन्त मिलन की संस्कृति जागे।


दुःख-दारिद्र्य-रोग सब भागें।।


 


डॉ०रामबली मिश्र हरिहरपुरी


9838453801


नूतन लाल साहू

प्रभु भक्ति में मन लगा लेे


 


जिस तरह थोड़ी सी औषधि


भयंकर रोगों को शांत कर देती हैं


उसी तरह ईश्वर की थोड़ी सी स्तुति


बहुत से कष्ट और दुखो का नाश कर देती हैं


आत्म ज्ञान बिना नर भटक रहा है


क्या मथुरा क्या काशी


जैसे मृग नाभि में रहता है कस्तूरी


फिर भी बन बन फिरत उदासी


प्रभु जी का भजन न कर तूने


हीरा जैसा जन्म गंवा रहा है


पानी में मीन प्यासी


मोहे सुन सुन आवे हांसी


जिस तरह थोड़ी सी औषधि


भयंकर रोगों को शांत कर देती हैं


उसी तरह ईश्वर की थोड़ी सी स्तुति


बहुत से कष्ट और दुखो का नाश कर देती हैं


बाहर ढूंढत फिरा मै जिसको


वो वस्तु घट भीतर हैं


बिन प्रभु कृपा शांति नहीं पावे


लाख उपाय करें नर कोई


कहे सतगुरु सुनो भाई साधो


बिन प्रभु कृपा मुक्ति न होई


अरे मन किस पै तू भूला है


बता दें जग में कौन तेरा है


तेरे मां बाप और भाई


सभी स्वार्थ के हैं साथी


तेरे संग क्या जायेगा


जिसे कहता तू मेरा हैं


जिस तरह थोड़ी सी औषधि


 भयंकर रोगों को शांत कर देती हैं


उसी तरह ईश्वर की थोड़ी सी स्तुति


बहुत से कष्ट और दुखो को नाश कर देती हैं


नूतन लाल साहू


डॉ0 हरि नाथ मिश्र

*परमवीर-चक्र-प्राप्त-अब्दुल हमीद*


 


परम वीर सुत बलि-वेदी पर,हर्षित शीष चढाए हैं,


लगा-लगा प्राणों की बाजी,माँ का मान बढ़ाए हैं।।


 


 परम वीर इक्कीस लाल ये,प्राणों का उत्सर्ग किए,


अरि के मद का मर्दन कर के,इस माटी को स्वर्ग किए।


क़तरा-क़तरा लहू बहा कर,माँ की लाज बचाए हैं-


परम वीर सुत बलि-वेदी पर हर्षित शीष चढाए हैं।।


 


लांस नायक श्री हमीद जा,रौशन अपना नाम किए,


तीन टैंक को तोड़ शत्रु के,नमन योग्य हैं काम किए।


अंत में घिर कर वे दुश्मन से,अपने प्राण गवाँए हैं-


परमवीर सुत बलि-वेदी पर,हर्षित शीष चढाए हैं।।


 


गौरव जनपद गाजीपुर के,वासी थे धामूपुर के,


यू0पी0 के वे रहनेवाले,दक्ष-निपुण कुश्ती-गुर के।


करके पस्त हौसले अरि के,जन-जन को वे भाए हैं-


परमवीर सुत बलि-वेदी पर,हर्षित शीष चढाए हैं।।


 


थल-सेना-नायक हमीद ने,नया एक इतिहास रचा,


तोप-सजी ले एक जीप से,तोड़ा टैंक न शेष बचा।


ऐसे नायक नमन योग्य हैं,ये आज़ादी लाए हैं-


परमवीर सुत बलि-वेदी पर,हर्षित शीष चढाए हैं।।


 


भूला नहीं कृतज्ञ देश यह,निडर हमीद बलवीर को,


पाक-युद्ध सन पैंसठ वाले,इसी महान रणधीर को।


परमवीर का चक्र इन्हें दे,हम सब खुशियाँ पाए हैं-


परमवीर सुत बलि-वेदी पर,हर्षित शीष चढाए हैं।।


               ©डॉ0हरि नाथ मिश्र


                    9919446372


               7/3/38,उर्मिल-निकेतन,गणेशपुरी,


               यशलोक हॉस्पिटल के बगल,


              देवकाली रोड, फैज़ाबाद।


                 अयोध्या-22 4001(उ0प्र0)


डॉ०रामबली मिश्र

*मिश्रा कविराय की कुण्डलिया*


 


करना कभी गुमान मत, चलो न टेढ़ी चाल।


अपने मीठे वचन से, रख सबको खुशहाल।।


रख सबको खुशहाल, रहें सब मौज उड़ाते।


मिटे कष्ट-संताप, मिलें सब हाथ मिलाते।।


कह मिश्रा कविराय, सभी से मिलकर रहना।


सबके प्रति हो स्नेह, तकरार कभी न करना।।


 


डॉ०रामबली मिश्र हरिहरपुरी


9838453801


निशा अतुल्य

सर्दी आई


 


माँ देखो अब सर्दी आई


मेरे मन को ये लुभा गई


गर्म मुंगफली की महक है


मीठी रेवड़ी मन भा गई ।


माँ देखो अब सर्दी आई 


मेरे मन को ये लुभा गई ।।


 


नरम गर्म है मेरा बिस्तर


मज़ा आ गया उस पर सो कर 


माँ मुझको तुम सूप पिलाओ


गर्मी शरीर में पहुँचाओ ।


माँ देखो अब सर्दी आई 


मेरे मन को ये लुभा गई।।


 


सूरज भी अब मद्धम दिखता


ताप ना क्यों जरा भी लगता 


सर्द हवा जब सर सर चलती


कानो को मफलर है भाता ।


माँ देखो अब सर्दी आई 


मेरे मन को ये लुभा गई।।


 


सर्दी से हमें बच कर रहना


स्वस्थ स्वयं को हमें है रखना


गर्म वस्त्र पहनने होंगे 


माँ मेरी अचकन सिलवाना।


माँ देखो अब सर्दी आई 


मेरे मन को ये लुभा गई।।


 


स्वरचित


निशा अतुल्य


सुनीता असीम

चहरा उसका ऐसा जैसे खिलता हुआ गुलाब।


आंखें हैं पैमाने उसकी जिनसे छलके शराब।


लबों में खिलती हैं कलियाँ इस मुस्कान से-


हुस्न का ऐसा प्रश्न है वो जिसका नहीं ज़बाब।


******


सुनीता असीम


डॉ०रामबली मिश्र

*चलो चूमते.... (चौपाई ग़ज़ल)*


 


चलो चूमते सारी धरती।


हरी-भरी दिख जाये परती।।


 


एक-एक कण का हिसाब रख।


भरो अंक में सारी धरती।।


 


चूमो इसको समझ प्रेयसी।


प्यारी बहुत दुलारी धरती।।


 


यही प्रेयसी मातृ भाव से।


सारे जग का पालन करती।।


 


करो नमन नित सहज समादर।


हरियाली से मन को हरती।।


 


भूमि संपदा नैसर्गिक है।


परमार्थी बन पोषण करती।।


 


सृष्टि असंभव बिन मिट्टी के।


धरती से ही सारी जगती।।


 


अर्थवती नित मूल्यवती यह।


हर प्राणी की सेवा करती।।


 


चूमो गले लगाओ माटी।


सदा रसामृत सारी धरती।।


 


हँसती जब यह फसल लपेटे।


देख रूप यह जगती हँसती।।


 


यह आधारशिला जीवन की।


लिये उदर में नीर मचलती।।


 


धरती का कण-कण अति पावन।


इत्र सदृश यह सतत गमकती।।


 


डॉ०रामबली मिश्र हरिहरपुरी


9838453801


 


*रस बरसेगा*


*(तिकोनिया छंद)*


 


रस बरसेगा,


नित मँहकेगा।


मन चहकेगा।।


 


मधुर मिलन हो,


गुप्त हिलन हो।


दिल बहलन हो।।


 


प्रीति जगेगी , 


रात सजेगी।


खुशी मिलेगी।


 


मितवा आये,


गीत सुनाये।


मोह दिखाये।।


 


नित दर्शन हो,


प्रिय स्पर्शन हो।


प्रेम मगन हो।।


 


सुख समता हो,


स्वर्गिकता हो।


मधुमयता हो।।


 


भोग समांतर,


सुख अभ्यंतर।


मेल निरंतर।।


 


रचनाकार०:डॉ०रामबली मिश्र हरिहरपुरी


9838453801


डॉ0 निर्मला शर्मा

ये रिश्वतखोर


 


मन के काले ईमान से दाग वाले


समाज के दोषी ये रिश्वतखोर


विकृत मानसिकता वाले


खोलें हर फाइल के ताले


करें न काम बिना रिश्वत


बिगाड़ें ईमान शत प्रतिशत


मोटी रकम की चाहत वाले 


लोभी ये रिश्वत पाने वाले


रग-रग में बसी रिश्वतखोरी


हराम का लेते पैसा करके जोरी


मजबूरी का उठाते हैं ये फ़ायदा


इनके जीवन का नहीं है कोई कायदा


हर जगह मिल ही जाते हैं ऐसे इंसान


हमने ही तो बनाया है उन्हें रिश्वतखोर


देकर उन्हें सुविधा पाने रिश्वत का दान


 


डॉ0 निर्मला शर्मा


दौसा राजस्थान


कालिका प्रसाद सेमवाल

माँ मुझे वर दे दो


★★★★★★★★★★


 मां वरदायिनी वर दे,


मैं काव्य का पथिक बन जाऊँ,


थोड़ी सी कविता माँ मैं लिख पाऊँ,


भावों की लड़ियों को गूँथू,


इस कविता रुपी माला से,


मैं भी अभिसिंचित हो जाऊँ,


मां मुझ पर अपनी कृपा बरसाओ।


 


सबके हित की बात लिखू मैं,


बाहर -भीतर एक दिखूँ मैं,


हृदय में आकर बस जाओ,


नेह राह पर चलू मैं नित,


मात अकिंचन का नमन स्वीकार करो,


जीवन में भर दो अतुलित प्यार,


मां मुझे सही राह दिखाओ।


 


मुक्त भावों के गगन में उड़ सकूं,


निर्मल मन से हर किसी से जुड़ सकूं,


मुक्त कर दो मेरे हृदय के दोषों को,


दम्भ, छल, मद, मोह -माया दोषो से,


व्योम सा निश्चल हृदय विस्तार दो,


जीवन में उल्लास भर दो


माँ मुझे वर दे दो।


★★★★★★★★★★


कालिका प्रसाद सेमवाल


मानस सदन अपर बाजार


रुद्रप्रयाग उत्तराखंड


डॉ0हरि नाथ मिश्र

*पंचम चरण*(श्रीरामचरितबखान)-28


जय कृपालु भगवन जगदीसा।


कह अस कपिन्ह समेत कपीसा।।


    पुनः बिभीषन गहि प्रभु-चरना।


     कह रघुनाथ सुनहु मम बचना।।


सरनागत-प्रेमी रघुबीरा।


जग आए धरि मनुज-सरीरा।


    जे कछु मम उर रही बासना।


     लुप्त भईं तव पा उपासना।।


पावन भगति देहु प्रभु मोहीं।


प्रनतपाल-कृपालु प्रभु तोहीं।।


     एवमस्तु तब कह रघुबीरा।


      कह मम बचन सुनहु धरि धीरा।।


तव बिचार जद्यपि अस नाहीं।


करहुँ तुम्हार तिलक यहिं ठाहीं।।


     अस कहि राम सिंधु-जल लइ के।


      कीन्हा तिलक बिभीषन ठहि के।


भवई सुमन-बृष्टि तब नभ तें।


भे लंकेस बिभीषन झट तें।।


दोहा-रावन-क्रोधहिं अनल महँ,जरत बिभीषन-लंक।


       रच्छा करि प्रभु दीन्ह तिन्ह,लंका-राज निसंक।।


       रावन पाया राज लंक,सिवहिं देइ दस सीस।


        तेहि संपत्ति बिभीषनहिं, दीन्ह छिनहिं जगदीस।।


                          डॉ0हरि नाथ मिश्र


                          9919446372


राजेंद्र रायपुरी

😊😊 देव उठे 😊😊


 


देव उठे तुम भी उठो, 


                    छोड़ो बिस्तर यार।


करो काम कुछ मत बनो,


                   इस धरती का भार।


 


आलस कर देगा तूम्हें,


                    सचमुच में बीमार।


बन जाओगे बोझ ही, 


                      मानो इस संसार।


 


हाल सदा हरदम यही, 


                    रहा अगर तो यार।


जीवन नैया ये नहीं, 


                     हो पाएगी पार।


 


एकादशी पर्व तुम्हें, 


                    प्रण लेना है आज।


श्रम करना हर दिन मुझे,


                छोड़ आलस व लाज।


 


         ।। राजेंद्र रायपुरी।।


डॉ०रामबली मिश्र

*विचार मूल्य*


      *(दोहा)*


 


मूल्यवान हर चीज वह, जिसका अधिक महत्व।


रक्षा करे समाज की, और बचाये स्वत्व।।


 


सुंदर सार्थक बात ही, मूल्यवान इस लोक।


गढ़ती उत्तम बात ही, सुंदर नित नव श्लोक।।


 


मूल्यवान है वह क्रिया, रचे जो स्वर्गिक देश ।


क्रिया-मूल्य देता सहज, सबको सुंदर वेश।।


 


मूल्यवान वे शव्द हैं, जिनके मोहक भाव।


डाला करते मनुज पर,शिवमय दिव्य प्रभाव।।


 


उसी व्यक्ति का मूल्य है, जिसका सुखद प्रयोग।


मूल्यहीन हर व्यक्ति का, सदा निरर्थक योग।।


 


सत-शिव-सुंदर मूल्य ही, रचते देव-समाज।


सद्विचार का केन्द्र ही , करता जग पर राज।।


 


उत्तम मूल्यों से रचो, खुद को सबको रोज।


उत्तम मूल्यों से खिला, दिखता दिव्य सरोज।।


 


भौतिकता से दूर अति,है वैचारिक मूल्य ।


सदाचार अरु शिष्टता,सतत सनातन स्तुत्य।।


 


डॉ०रामबली मिश्र हरिहरपुरी


9838453801


एस के कपूर श्री हंस

*रचना शीर्षक।।*


*जीवन में जो देते हैं वह ही लौट*


*कर वापिस आता है।।*


 


जान लो कि यह जिन्दगी एक


दिन छूट जायेगी।


देखते देखते श्वास भी यूँ ही 


इक दिन टूट जायेगी।।


कर लो कुछ अच्छा अपने इसी


एक जीवन में।


ना जाने कब यह जिंदगानी 


तुझसे रूठ जायेगी।।


 


मझधार में घिर कर भी किसी


के साहिल बन कर देखो।


अपनी ही मेहनत से ही जरा


तुम माहिर बन कर देखो।।


जो संघर्ष स्वीकार करता वही


ही आगे बढ़ता है।


किसी की तकलीफों में भी तुम


जरा जाहिर बन कर देखो।।


 


जीवन एक प्रतिध्वनि सब कुछ


लौट कर आ जाता है।


हर मनुष्य अपनी करनी का 


फल जरूर पाता है।।


आपका कहा आपके आचरण


में जरूरआना ही चाहिये।


आपका ही अच्छा बुरा वापिस


लौट कर लाता है।।


 


सूरज धीरे धीरे निकलता और


ऊपर चढ़ता जाता है।


जो जैसा विचार सोचता वैसा 


ही वो बनता जाता है।।


हमेशा स्व आकलन अपना आप


जरूर ही करते रहे।


जो हार से सीखता रास्ता जीत


का वो पकड़ता जाता है।।


 


*रचयिता।।एस के कपूर "श्री हंस"*


*बरेली।।*


मोब।। 9897071046


                     8218685464


Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...