डॉ0 हरि नाथ मिश्र

 *बाल-गीत* 

  बंदर-भालू नाच दिखाते,

सोनू-मोनू गाना गाते।

ढोल बजाता गदहा आया-

हाथी ने भी झाँझ बजाया।।


फुदक-फुदक गौरैया आई,

तितली उसको देख पराई।

भौंरा भन-भन करता आया-

सुनकर मिट्ठू गाना गाया।।


म्यांऊँ करती बिल्ली मौसी,

आकर खाए हलुवा-लपसी।

उसे देखकर भगी गिलहरी-

तुरत पेड़ पर चढ़कर ठहरी।।


काँव-काँव कर कौआ आया,

रोटी लेकर तुरत पराया।

पास बैठ कर गुड़िया रानी-

मम्मी से आ कही कहानी।।


लेकर दही-जलेबी मम्मी,

कही सुनो हे प्यारी पम्मी।

छोड़ो खेल-तमाशा तुम अब-

खाओ दही-जलेबी अब सब।।


गुड्डू को भी तुरत बुलाओ,

अब मत ज्यादा शोर मचाओ।

खाकर करो पढ़ाई बच्चों।

 होगी तभी भलाई बच्चों।।

          ©डॉ0हरि नाथ मिश्र

               9919446372

डॉ० रामबली मिश्र

 एक बार मेरा कहा मान लीजिये


बुला रहा है दोस्त कोई जान लीजिये।

एक बार मेरा कहा मान लीजिये।।


वफा निभाने में बहुत माहिर है वह मनुज।

इंसान इक महान को पहचान लीजिये।।


वादा निभाता हर समय बेरोक-टोक के।

दृढ़प्रतिज्ञ दोस्त को स्वीकार कीजिये।।


प्रेम का प्रारूप वह मानव महान है।

आँखे घुमाकर एकबार देख लीजिये।।


प्रेम प्राणिमात्र से  करता सदा से है।

दोस्त के पैगाम को मुकाम दीजिये।।


रचनाकार:डॉ०रामबली मिश्र हरिहरपुरी

9838453801


तुझको मेरा प्यार बुलाता  (सजल)


आओ मैं इक बात बताता।

तुझको मेरा प्यार बुलाता।।


विछड़ गये हो रहा में इक दिन।

मुझको मेरा प्यार सताता।।


कैसा यह संयोग दुःखद था।

मिला मिलन को धता बताता।।


किस्मत का है खेल अनूठा।

नहीं भाग्य में जो चल जाता।।


कितना है बलवान समय यह।

अपना बल-पौरुष दिखलाता।।


किस्मत में थी दुसह वेदना।

फिर कैसे नित रास रचाता।।


राह पूछते चल आना तुम।

तुझको मेरा प्यार बुलाता।।


अर्थ प्यार का अद्वितीय प्रिय।

मुझको तेरा प्यार सताता।।


दृढ़ विश्वास हृदय में बैठा।

श्रद्धा से सब कुछ मिल जाता।।


यहीं सोचकर जप करता हूँ।

ध्यानी-योगी सब पा जाता।।


मन से मिलन सहज संभव है।

निराकार तन भी मिल जाता।।


निराकार में सगुण तत्व भी।

सारा भेद-भाव मिट जाता।।


निहित सोच में सुख-विलास है।

पावन चिंतन मेल कराता।।


मिलना तय है नहिं कुछ शंका।

यही भाव हर्षित कर जाता।।


छिपा हर्ष में प्रिय का मिलना।

प्रमुदित मन में प्रिय बस जाता।।


मन में जो है साथ वही है।

मन से प्यार दिव्य मिल जाता।।


मन से प्यार करो अब वन्दे।

मन में छिपा प्यार दिख जाता।।


मन को परिधि क्षितिज का जानो।

मन से "प्यार" नाम मिल जाता।।


किसी बात की मत चिंता कर।

तप करने से प्रिय मिल जाता।।


तपते रहना सीख लिया जो।

वह सर्वोत्तम प्रियवर पाता।।


रचनाकार:डॉ०रामबली मिश्र हरिहरपुरी

9838453801

सुनीता असीम

 बनी ज़िन्दगी आज जंजाल है।

किए जा रही सिर्फ बेहाल है

*****

समय भी बदलता चला जा रहा।

कि इसकी बदलती रही चाल है।

*****

सभी का हुआ हाल ऐसा बुरा।

ये जानें कई ले गया साल है।

*****

नहीं आर्थिक हाल अच्छा रहा।

खजाना हुआ अपना बदहाल है।

*****

ये मकड़ी सरीखा करोना हुआ।

जिधर देखिए इसका ही जाल है।

*****

सुनीता असीम

नूतन लाल साहू

 कटु सत्य बातें


करम की गठरी लाद के

जग में फिरे इंसान

जैसा करे वैसा भरे

विधि का यही विधान

कर्म करे किस्मत बने

जीवन का ये मर्म

प्राणी तेरे भाग्य में

तेरा अपना कर्म।

चुन चुन लकड़ी महल बनाया

मुरख कहे घर मेरा

ना घर तेरा ना घर मेरा

चिड़िया रैन बसेरा

जब तक पंछी बोल रहा है

सब राह देंखे तेरा

प्राण पखेरु उड़ जाने पर

कौन कहेगा मेरा

लख चौरासी भोगकर,मुश्किल से

मानुष देह पाया है

यह संसार कांटे की बाड़ी

उलझ पुलज मर जाना है

क्या लेकर तू आया जगत में

क्या लेकर तू जा जावेगा

तेरे संग क्या जायेगा

जिसे कहता तू मेरा है

चांद सा तेरा बदन यह

ख़ाक में मिल जायेगा

करम की गठरी लाद के

जग में फिरे इंसान

जैसा करे वैसा भरे

विधि का यही विधान

कर्म करे किस्मत बने

जीवन का ये मर्म

प्राणी तेरे भाग्य में

तेरा अपना कर्म


नूतन लाल साहू


समय


समय बहरा है

किसी की नहीं सुनता

लेकिन वह अंधा नहीं हैं

देखता सबको है

समय न तो कभी बिकता है

और न ही समय कभी रुकता है

समय किसी के बाप का

होता नहीं हैं, गुलाम

समय आयेगा,समय पर

इसको निश्चित जान

समय से पहले किसी को भी

नहीं मिला सम्मान

उस इंसान का जीना भी क्या

जिसमें ज्ञान की ज्योति नहीं हैं

समय अगर मेहरबान हुआ तो

राम रतन धन पा जायेगा

समय बहरा है

किसी की नहीं सुनता

लेकिन वह अंधा नहीं हैं

देखता सबको है

चार दिन की चांदनी

फिर अंधेरी रात

समय का सदुपयोग नहीं किया तो

फिर पाछै पछतायेगा

दौलत,ताकत,दोस्ती,लोकप्रियता,प्यार

समय अगर अनुकूल नहीं

तो सब कुछ है बेकार

कल करे सो,आज कर

आज करे सो अब

पल में परलय होत है

बहुरी करेगा कब

समय का गणित,जीवन भर

समझ नहीं सका,इंसान

समय बहरा है

किसी की नहीं सुनता

लेकिन वह अंधा नहीं हैं

देखता सबको है


नूतन लाल साहू



डॉ0 हरि नाथ मिश्र

 *षष्टम चरण*((श्रीरामचरितबखान)-33

जासु दूत हनुमान समाना।

सिव-बिरंचि सेवहिं सुर नाना।।

    अस प्रभु राम न नर साधारन।

     कीन्हा तासु बिरोध अकारन।।

नारद मोंहि तें कह इक बारा।

धरि नर-रूपहिं बिष्नु पधारा।।

     अब मैं जाइ राम के पाहीं।

      लेब दरस-सुख प्रभु रहँ जाहीं।।

नीलकमल इव सुंदर लोचन।

स्यामल बदन त्रितापु बिमोचन।।

    देहु भ्रात अब तुम्ह अकवारा।

   कोटिक मय-घट,महिष अपारा।।

लरि रन मरि तारब निज जीवन।

राम-कृपा नित मिलहिं अकिंचन।।

      महिष खाइ करि मदिरा-पाना।

      चला कुंभ जिमि गज बउराना।।

चलहि अकेलइ होंकड़त मग मा।

गरजन करत बज्र जनु छन मा।।

     देखत ताहि बिभीषन आवा।

      करि प्रनाम निज नाम बतावा।।

कुंभइकरन उठाइ बिभीषन।

कह तुम्ह भ्रात मोर कुलभूसन।।

     बड़े भागि तुम्ह प्रभु-पद पायउ।

      कारन कवन तु अबहिं बतावउ।।

सुनहु तात रावन इक बारा।

लात मारि के मोंहि निकारा।।

     रहे सिखावत जब हम नीती।

     कर न नाथ तुम्ह कोउ अनीती।।

जाउ देहु तुम्ह सिय रघुबीरा।

करिहैं कृपा नाथ रनधीरा।।

     भवा कुपित सुनि बचन हमारो।

     खींचि लात कसि मम उर मारो।।

दोहा-सुनहु बिभीषन रावनै,भवा काल बस मूढ़।

         धन्य-धन्य तव जनम सुनु,राम-भगति आरूढ़।।

                        डॉ0हरि नाथ मिश्र

                          9919446372

एस के कपूर श्री हंस

 *।।रचना शीर्षक।।*

*।।हर लफ्ज़ तेरा बन जाये मशाल*

*कलम से अपने वह फरमान लिखना।।*


जो मन  को  खुश  कर   सके

हमेशा   वह  सकून   लिखना।

जो गिरा सके दीवार भेदभाव 

की   वह    कानून   लिखना।।

मुरझाए न कभी  किसी चेहरे

की   रोशनी    और     रौनक।

कलम से  अपनी हमेशा  ऐसा

जज्बा जोशो  जनून  लिखना।।


पहले इंसान बनना और  फिर

आगे तुम    कलमकार  बनना।

अपने से छोटे और बड़ों दोनों

के लिए तुम सरोकार   बनना।।

बस लिखना  ही काफी  नहीं

शुरुआतअपने आचरण से हो।

जो सिल   सके   हर टूटे रिश्ते 

की तुरपाई वो दस्तकार बनना।।


दृढ़ता,करुणा,ज्ञान, निर्णय,हर

गुण लिखना   अपने लेखन में।

बुद्धि,विवेक,दूजों को  समझने

का सुर दिखनाअपने लेखन में।।

कभी अहंकार , प्रतिशोध, ईर्ष्या

आने नहीं पाये तेरी शब्दावली में।

कदापि झूठ के  हाथों  सच  मत

बिकना     अपने    लेखन     में।।


हर कदम पर मिटे   बुराई  कुछ

ऐसा तुम     व्याख्यान  लिखना।

शब्द बने मशाल  तुम्हारे   कुछ

ऐसा तुम    फरमान     लिखना।।

लफ़्ज़ों में   तुम्हारे   हो   ताकत

सारी     तस्वीर     बदलने   की।

जो नहीं कह   पाया हर आदमी

दिल के तुम वहअरमान लिखना।।

*रचयिता।।एस के कपूर "श्री हंस"*

*बरेली।।*

मोब                9897071046

                      8218685464

निशा अतुल्य

 बालगीत

28.12.2020



चलो चले हम राह बनाए 

शिक्षा का एक दीप जलाए ।

नौनिहाल कुछ बन कर निकले 

ऐसी मिल कर अलख जगाए ।

चलो चले हम राह बनाए 

शिक्षा का एक दीप जलाए ।।


नन्हे बालक स्वस्थ रहें सदा 

नए नए आयाम बनाए ।

स्वस्थ राह पर इन्हें चलाए 

इनको हम ही योग सिखाएं ।

चलो चले हम राह बनाए 

शिक्षा का एक दीप जलाए ।।


घर घर फिर उजियारा होगा 

शिक्षा का जब सूर्य उगेगा ।

बेटी बेटा बनगे अफसर 

मिल कर हम प्रण दोहराएं ।

चलो चले हम राह बनाए 

शिक्षा का एक दीप जलाए ।।


रोग शोक मुक्त रहे जीवन

अध्यात्म की राह चले सब ।

सभ्यता संस्कृति हमारी 

नव पीढ़ी को हम समझाए ।

चलो चले हम राह बनाए 

शिक्षा का एक दीप जलाए ।।


स्वरचित

निशा"अतुल्य"

डॉ० रामबली मिश्र

 माँ सरस्वती वंदना


माँ विद्याधर को प्रणाम कर।

वंदन कर नित अभिनंदन कर।।


वही ज्ञान की सृष्टि विधाता।

उन्हें देख काम जल जाता।।


परम सौम्य शांत मधु वाणी।

माँ को पा खुश सारे प्राणी।।


सद्विवेकिनी बुद्धिदायिनी।

ज्ञानावस्थित महा भवानी।।


बैठी हंस जगत विख्याता।

हंसवाहिनी बहु सुखदाता।।


पुस्तक स्वयं दिव्य निर्झरणी।

अक्षर शव्द सुवाक्य सुवरणी।।


शरद कालमय शरदोत्सव हो।

महा ज्ञानिनी ज्ञानोत्सव हो।।


वक्ता परम मधुर वचनामृत।

सुष्ठ पुष्ट सुगठित रचनामृत।।


शीतल अतिशय पावन रसना।

महा काव्यमय शिव शुभ रचना।।


दिग्दर्शिका आर्य पंथ की।

सहज रचयिता वेद ग्रन्थ की।।


तुम बैठी हो वेदव्यास में।

तुम कबीर में तुलसिदास में।।


तुम्हीं सर्व सर्वत्र विचरती।

ज्ञान -इत्र बन सतत गमकती ।।


हो प्रसन्न वर दे हे माता।

बुद्धि प्रदान करो सुखदाता।।


दोहा-

 सदा प्रेम अरु ज्ञान का, दो माँश्री वरदान।

सुखी रहे सारा जगत,मिटे तिमिर अज्ञान।।


रचनाकार:डॉ०रामबली मिश्र हरिहरपुरी

9838453801

रवि रश्मि अनुभूति

 9920796787****रवि रश्मि 'अनुभूति '


    🙏🙏


  स्वदेश प्रेम         गीत   16 , 16

************

देश कई हैं इस धरती पर , मेरा देश सभी से न्यारा .....

इसके लिए सब जान देंगे , मेरा देश सभी से प्यारा .....


सागर प्यारा लहराता है , माँ के पाँव पखारे हर पल 

पावन नदियाँ , पावन गंगा  , मीठा ही होता जिसका जल 

पूरे सपन यहाँ होते है , बहती सदा प्रेम की धारा .....

देश कई हैं इस धरती पर , मेरा देश सभी से न्यारा .....



समता की हम ज्योति लगायें ,भेदभाव तो हम सब भूलें 

मिलजुल कर यहाँ रहें हम सब  , सपनों के नभ को हम छू लें 

भाईचारे की बात करें , बहे प्रेम की ही रसधारा .....

देश कई है इस धरती पर , मेरा देश सभी से प्यारा .....


सब मिल हम त्योहार मनायें , होली रहे या फिर दिवाली 

उसी लीक पर हम चलो चलें , शिक्षा ली सुनो गुरुओं वाली 

एक बनें हम नेक बनें हम , लगता मानवता का नारा .....

देश कई हैं इस धरती पर , मेरा देश सभी से न्यारा .....


ऋषियों - मुनियों का है देश यह , जन्मे यहाँ पर माँ के लाल 

जिनसे हुआ अभी तक सुन लो , ऊँचा सदा भारत का भाल 

हरा भगा दिया दुश्मनों को , कोई कभी सैनिक न हारा .....

देश कई इस धरती पर , मेरा देश सभी से न्यारा .....


इसके लिए हम जान भी देंगे , मेरा देश सभी से प्यारा .....

देश कई इस धरती पर , मेरा देश सबसे न्यारा .....

₩₩₩₩₩₩₩₩₩₩₩₩₩₩₩¥¥¥¥₩₩


(C) रवि रश्मि 'अनुभूति '

25.12.2020 , 4:42 पीएम पर रचित  ।

मुंबई  ( महाराष्ट्र ) ।

%%%%^%%%%%%%^%%%%%%%%%%

●●

C.c.

डॉ० रामबली मिश्र

 जाड़े की धूप    (दोहे)


सर्दी की मधुधूप का, लेते जा आनंद।

 पाता यह आनंद रस, अंधा य भी मतिमंद।।


जाड़े की इस धूप को, सुखदा औषधि जान।

कामदेव से भी बड़ा, यह अति ऊर्जावान।।


बंटती यह ऊर्जा सहज, नैसर्गिक निःशुल्क।

दे सकता कोई नहीं, इसका कथमपि शुल्क।।


धूप अगर मिलती नहीं, मर जाता इंसान।

कांप-कांप कर ठंड से, खो देता पहचान।।


जाड़े की यह धूप है, ईश्वर का वरदान।

मानव पाता मुफ्त में, ठंडक में यह दान।।


करे शुक्रिया ईश को, अदा सदा इंसान।

माने इस एहसान को, रखे ईश का मान।।


ईश्वर विरचित दिव्य है, सुंदर सुखद निसर्ग।

छटा निराली प्रकृति में, बसा हुआ है स्वर्ग।।


सकल प्राकृतिक संपदा, है ईश्वर की देन।

करना रक्षा प्रकृति की, यही देन अरु लेन।।


सीख प्रकृति से दान का, शिव पुरुषोत्तम मंत्र।

इस संस्कृति से खुद रचो, बनकर पावन तंत्र।।


रचनाकार:डॉ०रामबली मिश्र हरिहरपुरी

9838453801

डॉ. हरि नाथ मिश्र

 *संघर्ष*

पत्थर लुढ़क-लुढ़क के भगवान बनता है,

शैतान खा के ठोकर,इंसान बनता है।

करके मदद यतीमों की निःस्वार्थ भाव 

इंसान अपने मुल्क़ की पहचान बनता है।।

    होती हिना है सुर्ख़,पत्थर-प्रहार से,

    धीरज न खोवे सैनिक,सीमा की हार से।

    अपने वतन की माटी पर,प्राण कर निछावर-

    बलिदान की मिसाल वो, जवान बनता है।।

माता समान माटी, माटी समान माता,

परम पुनीत ऐसा संयोग रच विधाता।

जीवन में हर किसी को,मोकाम यह दिया है-

कर के नमन जिन्हें वो,महान बनता है।।

    लेना अगर सबाब, तुमको ख़ुदा का है,

    उजियार कर दो मार्ग जो,तम की घटा का है।

    भटके पथिक को रौशनी,दिखाते रहो सदा-

    करने वाला ऐसा ही निशान बनता है।।

वादा किसी को करके,मुकरना न चाहिए,

पद उच्च कोई पा के,बदलना न चाहिए।

धन-शक्ति के घमण्ड में,औक़ात जो भूला-


इंसान वो समझ लो,हैवान बनता है।।    महिमा कभी भी सिंधु की,घटते नहीं देखा,

    घमण्ड को समर्थ में,बढ़ते नहीं देखा।

   देखा नहीं सज्जन को कभी,कड़ुवे वचन कहते-

   नायाब इस ख़याल से ही,ईमान बनता है।।

जल पे लक़ीर खींचना, संभव नहीं यारों,

पश्चिम उगे ये भास्कर,संभव नहीं यारों।

आना अगर है रात को तो आ के रहेगी-

निश्चित प्रभात होने का,विधान बनता है।।

    ऐसे ही ज़िंदगी की गाड़ी को हाँकना,

    चलते रहो बराबर,पीछे न झाँकना।

    दीये की लौ समक्ष,तूफ़ान भी झुकता-

    तूफ़ान भी दीये का,क़द्रदान बनता है।।

पत्थर लुढ़क-लुढ़क के भगवान बनता है।।

                   ©डॉ. हरि नाथ मिश्र

                    9919446372

डॉ० रामबली मिश्र

 लोग नहीं क्यों बोलते ?   (दोहे)


लोग नहीं क्यों बोलते, बहुत अहं या दर्प?

मानव हो कर किसलिये ,बन जाते हैं सर्प??


मानव बनना अति कठिन, शैतानी आसान 

मानव बनने के लिए, हों समक्ष भगवान।।


बिन सुंदर आदर्श के, मानव बनता कौन?

पूछ रहा हरिहरपुरी, सारी दुनिया मौन।।


जिसको सत्संगति मिली, वही बना इंसान।

सदा कुसंगति में छिपी,बहुत भयंकर जान।।


मद में चकनाचूर मन, बन जाता शैतान।

करता रहता सहज मन, मानव का सम्मान।।


अपने को सब कुछ समझ, जो करता व्यवहार।

ऐसा दंभी मनुज ही, करता अत्याचार।।


मानव सार्थक है वही, जो करता संवाद।

जिसे प्यार संवाद से, वह शिव सा आजाद।।


हो कर मानव जो नहीं, करत मनुज से प्रीति।

इस नालायक के लिए, कुछ भी नहीं अनीति।।


रचनाकार:डॉ०रामबली मिश्र हरिहरपुरी

9838453801

सुनीता असीम

 नशे में चूर होते जा रहे हैं।

यही दस्तूर होते जा रहे हैं।

*****

कृपा तेरी हुई जिनपर कन्हैया।

वही   पुरनूर   होते  जा रहे हैं।

*****

हमें तो भा रहा है संग तेरा।

ग़मो से दूर होते जा रहे हैं।

*****

ये दुनिया तंज कहती है जो हम पर।

बशर  सब  क्रूर       होते जा रहे हैं।

*****

दिवाना वो हमारा हम हैं उसके।

सितम  बेनूर होते    जा रहे हैं।

*****

डराते थे सुनीता को जो डर भी।

चले   काफूर   होते   जा रहे हैं।

*****

सुनीता असीम

डॉ०रामबली मिश्र

 प्रीति-संगम    (सजल)


सदा प्रीति का संगम होगा।

प्रेम नीति का सरगम होगा।।


धोखे का व्यापार नहीं है।

लगभग दो का जंगम होगा।।


एक दूसरे को पढ़ लेंगे।

दृश्य सुहाना अंगम होगा।।


रट लेंगे हम सहज परस्पर।

एकीकरण शुभांगम होगा।।


नित नव नवल कला से भूषित।

दृश्य निराल विहंगम होगा।।


जग देखेगा सिर्फ एक को।

ऐसा अप्रतिम संगम होगा।।


जग की दृष्टि बदल जायेगी।

श्रव्य मनोहर सरगम होगा।।


यह आदर्श बनेगा पावन।

जल-सरोज का अधिगम होगा।।


डूब-डूब कर थिरक-थिरक कर।

मस्त मनुज मन चमचम होगा।।


पागल द्रष्टा योगी में भी।

दिव्य काम का उद्गम होगा।


रचनाकार:डॉ०रामबली मिश्र हरिहरपुरी

9838453801

डॉ0 निर्मला शर्मा

 संघर्ष

सोना आग में तपकर 

ही कुंदन बनता है

लोहे को तपाते जितना

आकार में ढलता है

तितली करती संघर्ष

तो नवजीवन मिलता है

निज संघर्ष के कारण

सुदृढ़ उसको तन मिलता है

जीवन के संघर्ष 

मजबूत बनाते हैं

जीवन जीने की कला में

मनुज को दक्ष बनाते हैं

हुआ सफल वही जिसने

तूफानों को झेला है

चलता है जो साथ सभी के

कभी न रहे अकेला है


डॉ0 निर्मला शर्मा

दौसा राजस्थान

नूतन लाल साहू

 आव्हान


ना किसी के अभाव में जियो

ना किसी के प्रभाव में जियो

जिंदगी आप की है

बस अपने मस्त स्वभाव में जियो

खुद अपने हाथ से

खींचे भाग्य लकीर

क्योंकि ठेके पर कहां मिलती हैं

इंसानों की तकदीर

सिर्फ सदगुरु से प्रेरणा लेकर

लिख दो जीत का एक नया अध्याय

सहज नहीं हैं,समझ पाना

तकदीरो का राज

चिंता न करें,भविष्य की

और न ही बीते हुए पल पर रो

बड़ा खुशनसीब होता है वो इंसान

जो आज पर ही जीता है

ना किसी के अभाव में जियो

ना किसी के प्रभाव में जियो

जिंदगी आपकी है

बस अपने मस्त स्वभाव में जियो

नहीं बनाओ बहुत सारी योजना

समय इशारा करता है

इंसानों का सोचा हुआ सब कुछ

पूरा कहां होता है

जग में अनेकों ने कोशिश किया

धरा रह गया ज्ञान

परम पिता परमेश्वर जी को

अपने मन मंदिर में बसा ले

तेरा बिगड़े काम बन जायेंगे

ना किसी के अभाव में जियो

ना किसी के प्रभाव में जियो

जिंदगी आपकी है

बस अपने मस्त स्वभाव में जियो

नूतन लाल साहू

डॉ0हरि नाथ मिश्र

 *षष्टम चरण*(श्रीरामचरितबखान)-24

करन लगे मर्दन कपि दोऊ।

रिपुहिं पछारि-मारि तहँ उभऊ।।

    लातन्ह-घूसन्ह धूसहिं सबहीं।

    झापड़ मारि क थूरहिं तहँहीं।।

तोरि मुंड कहु-कहु कै दोऊ।

रावन आगे फेंकहिं सोऊ।।

     फुटहिं मुंड दधि-कुंड की नाई।

     लंक-भूमि जिमि दधिहिं नहाई।।

फेंकहिं पैर पकरि मुखियन कहँ।

गिरहिं ते जाइ राम-चरनन्ह पहँ।।

    जानि बिभीषन तें सभ नामा।

    भेजहिं राम तिनहिं निज धामा।।

बड़ भागी ते आमिष-भोगी।

लहहिं राम जे पावहिं जोगी।।

    अधिक उदार राम करुनाकर।

     ममता-समता,नेह-गुनाकर।।

प्रबिसे तब अंगद-हनुमंता।

लंक पुरी अस कह भगवंता।।

     मरदहिं लंक जुगल कपि ऎसे।

     सिंधु मथहिं दोउ मंदर जैसे।।

यावत दिवस लरे तहँ दोऊ।

आए तुरत साँझ जब होऊ।।

     तुरतै आइ छूइ प्रभु-चरना।

     पाए प्रचुर कृपा नहिं बरना।।

भए बिगत श्रम लखि प्रभु रामा।

सुमिरत कष्ट कटै जेहि नामा।।

     साँझ परे निसिचर-बल जागा।

     किए चढ़ाई ते वहिं लागा।

लखि निसिचर आवत कपि बीरा।

कटकटाइ दौरे रनधीरा ।।

    भिरे दोउ दल बड़ गंभीरा।

     मानहिं हार न कोऊ बीरा।।

निसिचर सभें होंहि मायाबी।

आमिष-भोगी जबर सराबी।।

    माया-बल तहँ करि अँधियारा।

    करन लगे बहु बृष्टि अपारा।।

पाथर-रुधिर-राख तहँ बरसहिं।

देखि निबिड़ तम कपि सभ भरमहिं।।

    जाने मरम जबहिं प्रभु रामा।

     भेजे हनु-अंगद तेहि धामा।।

कपि-कुंजर तब गे तहँ धाई।

पावक-सर रघुनाथ चलाई।।

     भे उजियार सहज तब तहवाँ।

     रह अग्यान-भरम-तम जहवाँ।।

तिल कै ताड़ तुरत प्रभु करहीं।

तिलहिं समान ताड़ अपि भवहीं।।

     पा प्रकास भे कपि-दल हरषित।

     निसिचर सभें भए बहु लज्जित।।

सुनि हुँकारि अंगद-हनुमाना।

भागि गए रजनीचर नाना।।

      पकरि-पकरि तब कपिदल निसिचर।

      डारहिं सागर,हरषित जलचर ।।

दोहा-खाहिं तिनहिं मछरी-उरग,खा-खा मगर अघाहिं।

         टँगरी पकरि क निसिचरन्ह,फेंकहिं कपि जल माहिं।।

                    डॉ0हरि नाथ मिश्र

                       9919446372

राजेंद्र रायपुरी

 😊  विनती नये वर्ष से  😊


लगी उम्मीद जो  तुमसे,

  उसे तुम तोड़ मत देना।

    भरी कुछ है खुशी झोली,

      उसे तुम  छोड़ मत देना।


नये ओ  वर्ष तुमसे  बस,

  यही   विनती  हमारी  है।

    बढ़े  मत  दूर अब  ये हो,

      जकड़ी  जो  बीमारी   है।


सताया   खूब   ही   इसने,

  करोना   नाम  है  जिसका।

    जमाया   पैर   इसने    जो,

      अभी तक है कहाॅ॑ खिसका।


चले  आओ न  दुख लाओ,

  दुखों  की   पीर  भारी   है।

    नये  ओ   वर्ष   तुमसे  बस,

      यही   विनती   हमारी    है।


             ।। राजेंद्र रायपुरी।।

विनय साग़र जायसवाल

 ग़ज़ल


ग़ज़ल में मेरी उसका ही नूर है

सनम मेरा इससे ही मसरूर है


वो गाती तरन्नुम में मेरी ग़ज़ल

इसी से नशा मुझको भरपूर है


सुने बात मेरी वो कैसे भला

अदाओं के नश्शे में जब चूर है


मेरे फोन में उसकी डीपी लगी

 इसी की ख़ुशी में वो मग़रूर है 


किसी और जानिब भी क्या देखना 

नज़र में मेरी इक वही हूर है


ज़माने के तंज़ों की परवाह क्या

हमेशा से इसका ये दस्तूर है


ये ग़म जान ले ले न मेरी कहीं

मेरी हीर मुझसे बहुत दूर है


ख़ुशी से लगाती है वो माँग में

मेरे नाम का अब भी सिंदूर है


दुआएं गुरूवर की *साग़र*  हैं यह

मेरी हर ग़ज़ल आज  मशहूर है


🖋️विनय साग़र जायसवाल

मसरूर-प्रसन्न ,ख़ुश

जानिब-दिशा 

मग़रूर ,अभिमान ,घमंड

22/12/2020

बहर-फऊलुन फऊलुन फऊलुन फ्अल

डॉ. राम कुमार झा निकुंज

 दिनांकः २५.१२.२०२०

दिवसः शुक्रवार

विधाः गीत 

विषयः कवि अटल

शीर्षकः अटल पुरोधा नमन करूँ


राजनीति   सदा    साहित्य.   कालजयी ,

अटल    पुरोधा   सादर  शत् नमन करूँ।

स्वर्णिम  भारत    माँ  इतिहास    बिहारी  

विनत अमर गायक  नायक  नमन करूँ। 


कविकुलभूषण राष्ट्र विनायक  अविचल,

नित समरसता    परिपोषक  नमन करूँ।

त्यागी     न्यायी    सत्कर्म        यायावर,   

भारतरत्न  पद्मविभूषित   नमन     करूँ।  


अजातशत्रु   सम   कालांतक   शत्रुंजय,

राष्ट्रवाद  उन्नायक  संघर्षक  नमन करूँ।

वाग्निपुण सारस्वत जन गण अधिनायक, 

भारत अटल  नायक सपूत   नमन करूँ। 


रीति   सम्प्रीति    नीति   मानवमूल्यक,

सौहार्द्र  हृद   बिहारी   मैं  नमन   करूँ।

राजनीतिक  महार्णव  रणनीति कुशल,

संकल्पित स्थितप्रज्ञ अटल नमन करूँ।  


सहज सौम्य सरल प्रकृति बरगद विराट,

निर्णेता    जेता   नेता    नमन      करूँ।

मृदुभाष  सदय  पर अद्भुत रण कौशल,

कारगिल   प्रणेता   विजयी  नमन करूँ। 


परमाणु   विस्फोट   दृढतर   निर्णायक,

रणबाँकुर रिपुसूदन  नित  नमन  करूँ।

धीर वीर  गंभीर प्रकृति साहस  सबल,

कूटनीतिज्ञ   रथयूथपति   नमन करूँ। 


कर निर्बाध सुगम  बाधित  दुर्गम पथ,

अटल  रण  महायोद्धा  मैं नमन करूँ।

अक्लान्त श्रान्त नित  भाग्य  विधाता,

निर्माता  नवभारत   युग  नमन  करूँ। 


बदले लकीर  ख़ुद  काल कपाल भाल,

आतुर स्वर्णिम कवि अतीत नमन करूँ।

अरुणिम प्रभात प्रगति सतरंग चहुँदिक,

गणतंत्र   शिरोमणि  सांसद नमन करूँ।


महापुरुष   पुरुषार्थ    विजेता नायक,

कोमल चारु  कविवरेण्य  नमन करूँ।

भारत माँ जयगान मुदित मन गायक,

ध्वज कीर्ति तिरंगा वाहक नमन करूँ।


चतुर्भुज  भारत  मार्ग  निर्माणक जय,

हिन्दी  गर्वोक्ति हृदय को  नमन  करूँ।

शाश्वत अनन्त धवल  हो कीर्ति नवल,

अमर गीत अटल बिहारी  नमन करूँ।


राष्ट्रवादी कवि✍️

डॉ. राम कुमार झा "निकुंज"

रचनाः मौलिक (स्वरचित)

नई दिल्ली

डॉ.राम कुमार झा निकुंज

 दिनांकः २५-१२-२०२०

दिवसः शुक्रवार

विधाःकविता (गीत)

विषयः नववर्ष अटल 

शीर्षकः ❤️प्रीति मधुर नवनीत उदय🌅


पावन      मोक्षदा    एकादशी,

तुलसी  पूजन  पुण्य दिवस है।

अवतरण दिवस प्रभु यीशू का,

अटल खुशी उल्लास दिवस है।


आंग्ल   नूतन वर्ष  सुखमय हो,

जगदीश्वर शिव विष्णु सदय हों,

हो   जगत्पिता   मंगल   वर्षण,

नव शक्ति कृपा घर खुशियाँ हो।


नित सत्य शिवम सुन्दर मन हो,

लक्ष्य  अटल नित मंगलमय हो,

सिद्धान्त  सदा  सत्कर्म  अटल,

स्व विश्वास   निर्भीत  सबल हो।


निर्भेद  नीति  सद्भाव  हृदय  हो,

सहयोग  परस्पर मीत  सदय हो,

कर्तव्य निष्ठ   जन     भारतमय,

प्रीति मधुर  नवनीत   उदय   हो।


शुभ दिन  सुभग नित  हर्षित हो,

संकल्प  अटल  प्रगतिपरक  हो,

हो  अन्नपूर्ण   सब   गेह   वसन, 

जीविका   देय  नित  शिक्षा  हो।


रोग   शोक   आतंक  विरत  हो,

किसान मुदित  जय  जवान  हो,

विज्ञानपरक   चहुँदिक  विकास,

मुस्कान  सरस शुभ प्रकाश  हो। 


नव विहान    नववर्ष  अटल  हो,

पौरुष   बल  सौहार्द्र   साथ  हो,

मानवता   रक्षण  नैतिक    पथ,

पूरी   वसुधा  मन   कुटुम्ब   हो। 


क्षमा दया  शरणागत    मन  हो,

करुणा  ममता  भाव विमल हो,

परमार्थ   निरत  जन  सेवा मन,

बलिदान  वतन  तन  अर्पण हो। 


दीनार्त  क्षुधित  तृषार्त   न   हो,

न स्वतंत्र वतन  सत्ता सुख   हो,

निर्भीत   सबल  बेटी   शिक्षित,

नवशक्ति  पूज्य   नारी  जग हो। 


पिकगान मधुर   समरसता   हो,

मधुप  माधवी शान्ति  प्रदा    हो,

सुखद समुन्नत प्रमुदित जग मन,

विधिरेख श्रीश  शिव  सुन्दर  हो।


शुभकाम    हृदय   वर्धापन   हो,

नववर्ष अरुणिमा  मधुरिम     हो,

निर्माण      राष्ट्र    कल्याण  सर्व,

गूंजित  निकुंज पशु    विहंग  हो।


राष्ट्रवादी कवि✍️ 

डॉ.राम कुमार झा "निकुंज'

रचनाः मौलिक (स्वरचित)

नवदिल्ली

डॉ० रामबली मिश्र

 देखो…(चौपाई)


देखो घूर-घूर कर भाई।

यही प्रेम की शुद्ध दवाई।।


आँख न मूँद देख जगती को।

सींचो नयनों से धरती को।।


लाओ हरितक्रांति प्रिय वंदे।

प्रेमक्रांति अंतस में वंदे।।


घूरो किन्तु प्रेमवत प्यारे।

जैसे लगे प्रेम है द्वारे।।


असहज बनकर नहीं देखना।

सहज भाव से मिलकर रहना।।


सहज भाव में है परिवारा।

देख सहज बनकर संसारा।।


सदा सहजता में अपनापन।

नब्बे वर्षों में भी बचपन।।


उठतीं प्रेम तरंगें झिलमिल।

होती चाह रहें सब हिलमिल।।


रहे दृष्टि अति  सुंदर निर्मल।

साफ-स्वच्छ अति पावन उज्ज्वल।।


घूर-घूर कर खूब देखिये।

राही बनकर खूब पीजिये।।


मन-काया में दाग लगे ना।

काम वासना कभी जगे ना।।


यह शाश्वत सन्तों की वाणी।

देख प्रेम से सारे प्राणी।।


चाहे घूरो या कि निहारो।

सबको ईश्वर समझ पुकारो।।


इसी दृष्टि को विकसित कर लो।

खुद की जग की पीड़ा हर लो।।


रचनाकार:डॉ०रामबली मिश्र हरिहरपुरी

9838453801


प्रेम करोगे।   (तिकोनिया छंद)


प्रेम करोगे,

सुखी रहोगे।

विश्व रचोगे।।


सुंदर मन बन,

स्वस्थ करो तन।

श्रम से अर्जन।।


घृणा न करना,

संयम रखना।

शीतल बनना।।


दिल से लगना,

मधुर बोलना।

इज्जत करना।।


रच मानवता,

दिव्य एकता।

सतत सहजता।।


बन आत्मवत,

रहो प्रेमवत।

खिलो सत्यवत।।


रचनाकार:डॉ० रामबली मिश्र हरिहरपुरी

9838453801

सुनीता असीम

 बात दिल में जब बिठा ली जायगी।

आह मन की तब निकाली जायगी।

******

बद्दुआ दिल से किसी को दो नहीं।

क्या समझते हो कि खाली जायगी।

******

रूठकर मुँह फेरने की रीत भी।

ये नहीं हमसे संभाली जायगी।

******

हम गए जो रूठ तो ये आपकी।

साख भी कब तक बचाई जायगी।

******

किस तरह से कह रहे हो बात ये।

चार लोगों में     उछाली जायगी।

******

 हिज़्र की रातें    कटें गी ही नहीं।

प्रेम की होली ही जलाली जायगी।

******

 वक्त  जाने में      सुनीता है अभी।

कृष्ण छवि मन में बसाली जायगी।

******

सुनीता असीम

25/12/2020

दयानन्द त्रिपाठी दया

 आओ_दिसम्बर_25_को_तुलसी_पूजन_दिवस_मनायें...


तुलसी इस धरा का है वरदान,

धनुर्मास के बीच में करे लें इनका ध्यान।

मानव मात्र के लिए है अमृत समान,

भगवत्प्रीतिर्थ कर्म विशेष है इनका सम्मान।।


जो नर दर्शन तुलसी का करें,

हो   सारे   पापों   का   नाश।

जल    सिंचित   मानव   करे,

यमराज   ने    आयें    पास।।


अनुसंधानों   में   सिद्ध   हुई   है,

एंटी आक्सीडेंट  गुणधर्म  भरे हैं।

रोगों जहरीले द्रव्यों के विकारों से,

स्वस्थ  करने की  रसायन धरे है।।


जिस घर में  तुलसी  करती बास,

यमदूतों  का  नहीं  वहां  निवास।

पूजा में बासी फूल जल हैं वर्जित,

तुलसीदल-गंगाजल हैं परिगृहीत।।


मृत्यु    सम्मुख    हो    खड़ी,

तुलसी  का  करायें  जलपान।

पापों    से   झट   मुक्त   करे,

विष्णुलोक  में  मिले  स्थान।।


   दयानन्द_त्रिपाठी_दया

डॉ0हरि नाथ मिश्र

 नीति-वचन

         *नीति-वचन*-17

देहिं जलद जग अमरित पानी।

सुख-सीतलता बुधिजन-बानी।।

   संत-संतई कबहुँ न जाए।

   कीच भूइँ जस कमल खिलाए।।

नीम-स्वाद यद्यपि प्रतिकूला।

पर प्रभाव स्वास्थ्य अनुकूला।।

    गर्दभि गर्भहिं अस्व असंभव।

    खल-कर सुकरम होय न संभव।।

नहिं भरोस कबहूँ बड़बोला।

खल-मुस्कान कपट मन भोला।।

    दूध-दही-मक्खन-घृत-तेला।

    जदपि स्वाद इन्हकर अलबेला।।

पर जब होय भोग अधिकाई।

हो प्रभाव जस कीट मिठाई।।

   आसन-असन-बसन अरु बासन।

   चाहैं सभ अनुकूल प्रसासन।।

बट तरु तरि जदि पौध लगावा।

करहु जतन पर फर नहिं पावा।।

दोहा-रबि-ससि-गरहन होय तब,महि जब आवै बीच।

         बीच-बिचौली जे करै,फँसै जाइ ऊ कीच ।।

                   डॉ0हरि नाथ मिश्र

                   9919446372

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...